from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/36m5ChQ
via IFTTT
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में गिरफ्तार अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती की बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर जमानत याचिकाओं का विरोध किया है। एनसीबी ने कहा कि दोनों ने ड्रग्स की खरीद-फरोख्त को बढ़ावा दिया और वित्तीय मदद पहुंचाई। एजेंसी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा रिया चक्रवर्ती कोई मासूम नहीं बल्कि बेहद शातिर हैं। वह सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स के जाल में उलझाने के लिए ही उसके पास गई थी।
मंगलवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की ओर से दायर जमानत याचिका पर 7 घंटे तक सुनवाई हुई। अदालत में सभी पक्षों का बयान रिकॉर्ड कर फैसाला सुरक्षित रख लिया गया है।
ड्रग्स रैकेट की एक्टिव मेंबर है रिया
जांच एजेंसी ने अदालत को बताया कि रिया चक्रवर्ती अपने होशो-हवास में और पूरी प्लानिंग से ड्रग्स का धंधा करती थी। वह एक ड्रग सिंडिकेट की एक्टिव मेंबर थीं, जिसमें हाई सोसायटी के कई जाने-माने लोग और ड्रग सप्लायर्स शामिल रहे हैं। एनसीबी ने कहा है कि ड्रग का सेवन करने के मामले में रिया चक्रवर्ती दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को बढ़ावा देने की आरोपी हैं। रिया ने ही सुशांत को ड्रग्स की लत लगाई थी।
सुशांत के साथ रहकर दिया गया उसे धोखा
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों के मुताबिक 'एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सम्पूर्ण परिदृश्य को देखते हुए यह सामने आता है कि रिया चक्रवर्ती इस बात से अवगत थीं कि सुशांत सिंह राजपूत ड्रग का सेवन करते थे और इस दौरान न केवल उन्हें ऐसा करने का बढ़ावा दिया गया बल्कि उनसे पूरी बात भी छिपाई गई।'
सुशांत के खिलाफ आपराधिक साजिश
एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को शातिर अपराधी मानते हुए उसकी जमानत याचिका का विरोध किया और कहा कि उनके खिलाफ ऐसे कई सबूत मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि वह ड्रग ट्रैफिकिंग में शामिल रही हैं। एनसीबी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि एक आपराधिक साजिश के तहत रिया ने ड्रग्स के लेन-देन के लिए अन्य अभियुक्तों का समर्थन किया, उन्हें ऐसा करने के लिए बढ़ावा दिया और पैसे से भी उनकी मदद कीं।
रिया ने भी अदालत में किया है स्वीकार
एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े द्वारा बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर एक हलफनामे में रिया ने बयान दिया है कि उन्होंने सैमुएल मिरांडा और दीपेश सावंत को उन ड्रग्स के पैसे चुकाए हैं, जिन्हें बाद में सुशांत को सेवन के लिए दिया गया। एनसीबी ने कहा कि यह साफ है कि जिन ड्रग्स के लिए पैसे चुकाए गए थे, वे निजी उपयोग के लिए नहीं थे बल्कि ऐसा किसी और को इनकी आपूर्ति कराए जाने के लिए किया गया और यह एनडीपीएस 1985 की धारा 27ए के तहत आता है।
रिया छूटी तो सबूत नष्ट होंगे
एनसीबी ने एक हलफनामे में कहा है कि जांच एक महत्वपूर्ण चरण में है और अगर इस वक्त रिया को जमानत मिल जाती है, तो इससे छानबीन बाधित होगी. एनसीबी ने कहा कि रिया मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल रही है, यह साबित करने के लिए कई सबूत हैं। वह ड्रग पहुंचाने के काम में न सिर्फ मदद देती थीं बल्कि क्रेडिट कार्ड, नकद और ऐसे ही कई माध्यमों से इनका भुगतान भी करती थीं।
एजेंसी ने आगे कहा कि रिया ने अपने घर पर ड्रग्स को रखने और सुशांत को सेवन करने की भी अनुमति दी। एनसीबी ने कहा कि यह मामला अब एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्स्टांसेस एक्ट) के तहत भी आता है और इसलिए इस पर अब इनका भी अधिकार है।
सुशांत सिंह राजपूत के करियर की सबसे हिट फिल्मों में से एक 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' को रिलीज हुए बुधवार को 4 साल पूरे हो गए। ये फिल्म 30 सितंबर 2016 को रिलीज हुई थी। इस खास मौके पर दैनिक भास्कर ने फिल्म में सुशांत के साथ काम कर चुके कुछ कलाकारों से बात की और सुशांत से जुड़े उनके अनुभव को जाना।
राजेश शर्माः ‘उधार की सिगरेट’ ने सुशांत संग बनाया था जादुई कनेक्शन
फिल्म में धोनी के स्कूल कोच के रूप में नजर आए राजेश शर्मा ने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा, 'धोनी के कोच भी सेट पर थे। नीरज पांडे जी ने उनसे मिलवाया था। कोच बिल्कुल मुझ से विपरीत पर्सनालिटी के लग रहे थे। कद काठी, रंग, सूरत किसी भी तरह से कोई मेल नहीं था। फिर भी डायरेक्टर ने मुझ पर भरोसा किया था तो मुझ में ताकत आई। मैंने फिर बिना किसी झिझक के धोनी के कोच का रोल प्ले किया।'
आगे उन्होंने कहा, 'दूसरी चीज यह रही कि इस फिल्म में सुशांत के साथ केमिस्ट्री पहले से ही बनी हुई थी। उसकी वजह पुरानी थी। इससे पहले हम दोनों फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में भी साथ काम कर चुके थे। वहां शूट के दौरान सुशांत ने बहुत हिचकिचाते हुए सिगरेट मांगी थी। उसके बाद हमारी मुलाकात धोनी के सेट पर हुई।'
'मैं सेट पर जल्दी पहुंच गया था। सुशांत बाद में अपनी गाड़ी से उतरे। उनके हाथों में सिगरेट थी। वे स्पॉट पर सिगरेट नचाते हुए मेरे पास आए और बोले सर आप की एक सिगरेट उधार है। उसके बाद हम कभी उनकी तो कभी वह हमारी सिगरेट पिया करते थे।'
'फिर रांची में एक बड़ा उम्दा होटल था। वहां कबाब बड़ा अच्छा मिलता था। वहां सुशांत कबाब खिलाने ले गए थे। अनुपम खेर जी भी उस स्पॉट पर हमें ले जाते थे। फिर नाश्ते वगैरह पर हमारी मुलाकातें हुआ करती थीं। कुल मिलाकर सुशांत खाने खिलाने के बड़े शौकीन थे।'
आगे राजेश ने कहा, 'सुशांत सिंगल टेक में सीन ओके नहीं करते थे। कई बार डायरेक्टर के साथ ओके होने के बावजूद वो कहते रहते कि एक बार और करते हैं। शूट के ब्रेक में फिल्मों से ज्यादा म्यूजिक पर ज्यादा बातचीत होती थी। संगीत का उन्हें बड़ा शौक था। उन्हें मेरी ‘नो वन किल्ड जेसिका’ और ‘लव शव ते चिकन खुराना’ पसंद आई थी।'
'सेट पर हम लोग सिगरेट के कश लगाते थे, मगर हां बाकी कभी लगा नहीं कि वो एब्नॉर्मल थे या डिप्रेशन में थे या उन्हें बाकी नशे की आदत थी। बिल्कुल नहीं। मेरा इससे भी बड़ा ऐतराज है कि लोग किसी की व्यक्तिगत आदतों को उसके प्रोफेशन से क्यों जोड़ते हैं।'
'बहरहाल, इस फिल्म पर सबने मेहनत की थी। सुशांत का समर्पण भी मिसाल के लायक था। धोनी की वॉक, उनकी आदतों को जिस खूबी से उन्होंने आत्मसात किया था, वो अपने आप में बहुत बड़ी बात थी। उन्होंने कई हजार बार धोनी के वीडियोज देखें, सैकड़ों मुलाकातें कीं, तब उनकी तरह फिल्म में प्रेजेंट हो सके। समझा जा सकता है कि वो कैरेक्टर को लेकर कितने डेडिकेटेड थे।'
क्रांति प्रकाश झाः धोनी फिल्म से सुशांत और मैं एक दूसरे को भइबा से संबोधित करने लगे थे
फिल्म में सुशांत के दोस्त के रूप में नजर आए क्रांति ने बताया, 'फिल्म और सुशांत को लेकर ढेर सारे किस्से हैं। फिल्म में एक सीन है जब धोनी के अवतार में हम लोग सुशांत को कोलकाता एयरपोर्ट छोड़ने जाते हैं। रांची के आगे एक लोकेशन थी, जहां दिल के शेप वाले स्पॉट पर हम सब रूके। गाड़ी से उतरे और काफी बातें कीं। संघर्षों से लेकर अध्यात्म आदि को लेकर बातें होती थीं।'
'मुंबई में हम एक और सीक्वेंस शूट कर रहे थे। वहां सुशांत ने अपने सपनों के बारे में सबको बताया था। उस वक्त वो ‘चंदामामा’ करने वाले थे। इन दो वाकयों से समझा जा सकता है कि वो किस तरह के इंसान थे। हम दोनों एक-दूसरे को भइबा से संबोधित करते थे।
फिल्म के लिए हेलीकॉप्टर शॉट पर तो भइबा काफी दिनों से प्रैक्टिस कर रहे थे। सच कहूं तो उन्होंने मुझे भी उस शॉट की बारीकियां बताईं। वो सीक्वेंस फिल्माने के बाद सेट पर बड़ा बेहतरीन माहौल रहा। उनके घर भी आना जाना होता था। रिलीज के बाद मैं बिहार अपने घर आया था। वहां से मुंबई लौटा तो ठेकुआ, सिंघाड़ा लेकर आया था। हमने तीन चार घंटे साथ बिताए थे। पटना की ढेर सारी बातें याद कीं। फिर साल 2016 के बाद उनसे मुलाकात नहीं हो पाई। मैसेज पर बातें हो पाती थीं।
शूट के दौरान तो वो कभी डिप्रेशन में नहीं लगे। बहुत सारे अंदाजे लगाए जा रहे हैं, मैं भी लगाऊं तो वह सही नहीं होगा। सेट पर बड़े जॉली रहते थे। मेरी वेब सीरिज आई थी 'रक्तांचल'। उस वक्त उनको मैसेज किया था, मगर उनका नंबर बदलता रहा होगा, तो शायद उन तक पहुंच नहीं पाया। लिहाजा उनकी तरफ से कोई रिप्लाई नहीं आया।'
(जैसा दोनों कलाकारों ने अमित कर्ण को बताया)
एक्ट्रेस कंगना रनोट ने एकबार फिर महाराष्ट्र सरकार और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को निशाने पर लिया है। इस बार उनकी नाराजगी की वजह हरियाणा के एक यू-ट्यूबर साहिल चौधरी की गिरफ्तारी है। जिसे मुंबई पुलिस ने सिर्फ इसलिए गिरफ्तार कर लिया, क्योंकि उसने राज्य सरकार पर सवाल उठाए थे। कंगना ने पूछा है कि ये किस तरह का गुंडाराज जिसमें नाकारा मुख्यमंत्री से सवाल भी नहीं पूछ सकते।
अपने पहले ट्वीट में साहिल चौधरी से जुड़े एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कंगना ने लिखा, 'मुंबई में ये क्या गुंडाराज चल रहा है? कोई दुनिया के सबसे नाकारा मुख्यमंत्री और उनकी टीम से सवाल भी नहीं पूछ सकता है? वे हमारे साथ क्या करेंगे? हमारे घरों को तोड़ देंगे और हमें मार देंगे? कांग्रेस पार्टी इसके लिए जवाबदेह कौन है?#istandwithsaahilchoudhary'।
अनुराग कश्यप आजाद घूम रहा है
इसके बाद अगले ट्वीट में कंगना ने लिखा, 'किसी शख्स ने साहिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी, क्योंकि उसने महाराष्ट्र सरकार के कामकाज पर सवाल उठाया था, जो कि उसका लोकतांत्रिक अधिकार था। इसके बाद साहिल को तुरंत जेल भेज दिया गया। लेकिन कई दिनों पहले #पायल घोष ने #अनुराग कश्यप के खिलाफ बलात्कार को लेकर एफआईआर दर्ज करवाई थी लेकिन वो आजाद घूम रहा है। कांग्रेस पार्टी क्या है ये सब?'
##क्राइम ब्रांच ने साहिल को रिमांड पर लिया
कंगना ने साहिल चौधरी से जुड़ी जो रिपोर्ट शेयर की, उसमें साहिल की रिहाई की मांग करते हुए लिखा गया है 'साहिल चौधरी को मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा कथित रूप से 3 दिन की रिमांड पर लिया गया है। ये कार्रवाई कथित रूप से किसी के द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के आधार पर की गई है। क्योंकि साहिल ने सुशांत सिंह राजपूत केस में महाराष्ट्र सरकार पर सवाल उठाए थे। उसे मदद की जरूरत है।' अपने दोनों ट्वीट को कंगना ने कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को भी टैग किया।