Tuesday, June 29, 2021

'मसीहा' के लिए दीवानगी:सोनू सूद से मिलने के लिए एक और फैन 709 किमी. पैदल चला, एक्टर की अपील- ऐसा कर के अपनी जिंदगी खतरे में न डालें



from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3y8QKhF

रणदीप हुड्डा ने अपने डॉगी को बताया संस्कारी, तस्वीर शेयर कर दिखाई झलक

रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda)ने अपने प्यारे डॉगी की के साथ एक फोटो शेयर कर उसे संस्कारी बताया है। दरअसल यह तस्वीर उस समय की है जब भगवान की मूर्ति के सामने रणदीप सिर झुकाए नजर आ रहे हैं और वहीं उनके पास उनका प्यारा डॉगी बाम्बी भी उनके ही अंदाज में खड़ा है। रणदीप हुड्डा ने इंस्टाग्राम पर अपने डॉगी के साथ यह खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में रणदीप भगवान की मूर्ति के सामने सिर झुकाए प्रणाम करते दिख रहे हैं। उनके साथ उनका प्यारा बाम्बी भी अपनी दोनों पिछली टांगों पर खड़ा दिखाई दे रहा है। तस्वीर वह भी भगवान के सामने प्रणाम वाली मुद्रा में नजर आ रहा है। इसे शेयर कर रणदीप ने कैप्शन में लिखा, 'संस्कारी डॉग अलर्ट', बाम्बी, #MondayMotivation #DogsOfInstagram #adoptdontshop.' रणदीप का इंस्टाग्राम इस बात का सबूत है उन्हें जानवरों से काफी प्यार है। वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में सलमान खान और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म 'राधे:योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में दमदार विलन के रोल में नजर आए थे। इसके अलावा रणदीप जल्द ही 'अनफेयरएनलवली' में इलियाना डिक्रूज के साथ नजर आने वाले हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3y5r8C4
via IFTTT

जब अक्षय कुमार को राखी बांधना चाहती थीं कटरीना कैफ, जवाब मिला- थप्पड़ खाएगी?

बॉलिवुड में कुछ ऐक्टर और ऐक्ट्रेस की जोड़ियों को बेहद पसंद किया गया है। ऐसी ही एक जोड़ी अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की भी है। इस जोड़ी ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और फैन्स इन्हें साथ देखना पसंद करते हैं। भले ही पर्दे पर अक्षय कुमार और कटरीना कैफ एक-दूसरे को प्यार करते नजर आए हों मगर शायद आपको पता नहीं होगा कि एक बार कटरीना कैफ अक्षय कुमार को राखी बांधना चाहती थीं। आइए, जानते हैं पूरा किस्सा।

कटरीना कैफ ने एक बार मजेदार किस्सा शेयर किया था कि वह अपने को-स्टार अक्षय कुमार को एक बार राखी बांधना चाहती थीं। इस पर अक्षय कुमार ने कटरीना से राखी बंधवाने से इनकार कर दिया था।


जब अक्षय कुमार को राखी बांधना चाहती थीं कटरीना कैफ, जवाब मिला- थप्पड़ खाएगी?

बॉलिवुड में कुछ ऐक्टर और ऐक्ट्रेस की जोड़ियों को बेहद पसंद किया गया है। ऐसी ही एक जोड़ी अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की भी है। इस जोड़ी ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और फैन्स इन्हें साथ देखना पसंद करते हैं। भले ही पर्दे पर अक्षय कुमार और कटरीना कैफ एक-दूसरे को प्यार करते नजर आए हों मगर शायद आपको पता नहीं होगा कि एक बार कटरीना कैफ अक्षय कुमार को राखी बांधना चाहती थीं। आइए, जानते हैं पूरा किस्सा।



अक्षय कुमार ने कर दिया था मना
अक्षय कुमार ने कर दिया था मना

साल 2016 में करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण में कटरीना कैफ पहुंची थीं। इस शो के दौरान कटरीना ने बताया था कि फिल्म 'तीस मार खान' के गाने 'शीला की जवानी' की शूटिंग के दौरान वह अक्षय कुमार को राखी बांधना चाहती थीं मगर अक्षय कुमार ने इसके लिए मना कर दिया था। अक्षय के बाद कटरीना अर्जुन कपूर को भी अपना राखी भाई बनाना चाहती थीं।



कटरीना से अक्षय बोले- थप्पड़ खाएगी?
कटरीना से अक्षय बोले- थप्पड़ खाएगी?

कटरीना ने इस मजेदार किस्से को याद करते हुए बताया कि उनसे कोई भी राखी नहीं बंधवाना चाहता था। उन्होंने कहा, 'कोई भी मेरे ऊपर ध्यान नहीं दे रहा है। मैं एक ऐसे व्यक्ति की तलाश कर रही थी जिसका मैं काफी सम्मान करती हूं और एक अच्छा दोस्त मानती हूं। मैं इसमें कुछ भी गलत नहीं समझती तो मैंने अक्षय से कहा- क्या मैं तुम्हें राखी बांध सकती हूं?' और इसके जवाब में अक्षय बोले- कटरीना तुम्हें थप्पड़ खाना है क्या?



अर्जुन कपूर भी राखी के नाम पर भाग गए
अर्जुन कपूर भी राखी के नाम पर भाग गए

कटरीना इसके बाद अपने एक दोस्त के घर गईं जहां उन्हें अर्जुन कपूर दिख गए। अर्जुन उस वक्त काफी गोल-मोल हुआ करते थे तो कटरीना ने अर्जुन को ही राखी बांधने का फैसला किया। मगर जब तक कटरीना ने अर्जुन को राखी बांधनी चाही तो अर्जुन वहां से भाग गए। इसके बाद अगले दिन भी जब कटरीना ने ऐसी कोशिश की तो अर्जुन फिर से भाग गए।



अक्षय और कटरीना ने इन फिल्मों में किया है काम
अक्षय और कटरीना ने इन फिल्मों में किया है काम

बॉलिवुड में अक्षय कुमार और कटरीना ने हमको दीवाना कर गए, नमस्ते लंदन, सिंग इज किंग, तीस मार खां, दे दना दन, वेलकम जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब यह सुपरहिट जोड़ी 10 साल के लंबे इंतजार के बाद रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में नजर आने वाली है।





from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3w4xAYA
via IFTTT

प्राउड डैडी:अनुराग कश्यप बोले- मेरी बेटी आलिया मुझे लंच के लिए बाहर लेकर गई, खाने का बिल भी उसने अपनी पहली कमाई से खुद ही पे किया



from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3Abxq4Y

इनिशिएटिव:अनुष्का शर्मा की एक नई पहल, अपने मैटरनिटी क्लोथ्स को ऑनलाइन बेच कर बचाएंगी 2.5 लाख लीटर पानी



from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3w2WGY1

एक्टर का संघर्ष:'द फैमिली मैन' फेम शाहब अली का खुलासा, बोले- सीरीज रिलीज होने से पहले आर्थिक तंगी में था, मुंबई में फ्लैट खाली करना पड़ा था



from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2UQpo1l

Monday, June 28, 2021

अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंसी वाले कपड़े बेचकर बचाएंगी 2.5 लाख लीटर पानी, जानिए ये पूरा माजरा

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस इस समय अपने क्रिकेटर पति और बेटी वामिका के साथ इस समय इंग्लैंड में हैं। अनुष्का सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और अपनी ऐक्टिविटीज के बारे में फैन्स को बताती रहती हैं। अनुष्का शर्मा की सामाजिक कार्यों में भी हिस्सा लेती रहती हैं। वह पर्यावरण के प्रति जागरूगता में शामिल रहती हैं और फैन्स को भी इसके लिए जागरूक करती हैं। अब अनुष्का ने एक नए तरीके से इस जागरूकता अभियान में शामिल होने का फैसला लिया है। अनुष्का शर्मा ने मैटरनिटी के दौरान पहने स्टाइलिश और फैशनेबल कपड़ों को ऑनलाइन बेचने का फैसला किया है। इससे मिले पैसे का इस्तेमाल एक एनजीओ स्नेहा मातृत्व सुरक्षा में करेगी साथ ही इससे भी होगा। अनुष्का के शेयर किए पीस के जरिए 2.5 लाख लीटर पानी बचाया जा सकेगा। अनुष्का को इस तरह का आइडिया अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान ही आया था। हमारे सहयोगी ETimes से बात करते हुए अनुष्का ने कहा, 'यह एक आसान तरीका है जिसके जरिए हम एक बेहतर जिंदगी जी सकते हैं। अपने कपड़ों को सिस्टम में इस्तेमाल करके हम पर्यावरण के लिए काफी पॉजिटिव काम कर सकते हैं। मेरी प्रेग्नेंसी के दौरान मैंने सोचा कि हमारी जिंदगी का यह दौर बेहत खास होता है और क्यों न इसका इस्तेमाल सर्कुलर इकॉनमी में किया जाए। इसलिए मुझे उम्मीद है हम साथ मिलकर इसकी शुरूआत कर सकते हैं।' अनुष्का ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा, 'मान लीजिए कि अगर भारत की 1 पर्सेंट शहरों में रहने वाली प्रेगनेंट महिलाएं इन मैटरनिटी कपड़ों को दोबारा खरीदती हैं तो हम इतने पानी का संरक्षण कर सकते हैं कि एक आदमी उसे 200 साल तक पी सकता है। यह एक ऐसा तरीका है जिसके जरिए हर आदमी एक बड़ा परिवर्तन ला सकता है।' वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा पिछली बार दिसंबर 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'जीरो' में शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ नजर आई थीं। इसके बाद से अनुष्का ने कोई नई फिल्म साइन नहीं की है और वह पूरा ध्यान अपनी बच्ची पर दे रही हैं। अनुष्का और विराट इसी साल जनवरी में अपनी पहली बच्ची के पैरंट्स बने हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Ueer9i
via IFTTT

Indian Idol 12: हिमेश रेशमिया ने सवाई भट्ट को दिया बड़ा ब्रेक, Himesh ke Dil Se में गाएंगे गाना

टीवी के सबसे मशहूर सिंगिंग रियेलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' () लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में शो से के बाहर होने की खबर से फैन्स काफी दुखी हो गए थे। अब सवाई के फैन्स के लिए एक गुड न्यूज है। 'इंडियन आइडल 12' के जज और सिंगर () जल्द ही सवाई के साथ अपना अगला एल्बम लाने जा रहे हैं। हिमेश और सवाई के इस एल्बम का नाम है '', इस एल्बम में सवाई अपने सिंगिंग टैलेंट से धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। हिमेश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सवाई के साथ फोटो शेयर करते हुए लंबा सा पोस्ट भी शेयर किया है। जिसमें उन्होंने सवाई के साथ अपने अगले एल्बम की पूरी जानकारी फैन्स के साथ शेयर की है। हिमेश रेशमिया अपने पोस्ट में लिखते है, 'कंपोजर के तौर पर मेरा पहला एल्बम 'हिमेश के दिल से' मेरे म्यूजिक लेवल हिमेश रेशमिया मेलोडीज पर रिलीज होगा। इस गाने को सवाई भट्ट ने गाया है और हाल ही में उन्होंने अपना गाना भी रिकॉर्ड किया है। मैं जल्द ही एल्बम के पहले गाने की रिलीज डेट की घोषणा करूंगा। गाने में सवाई की आवाज आपको पसंद आएगी। यह एक रोमांटिक खूबसूरत सा गाना है। यह गाना सवाई का डेब्यू सॉन्ग होगा। इसे अपना ढ़ेर सारा प्यार दें। जिस तरह से आपने 'सुरूर 2021' और 'तेरे बगैर' को इतना सारा प्यार दिया है। दोनों एल्बमों की ब्लॉकबस्टर सफलता से मुझे यह विश्वास हो गया है कि म्यूजिक पसंद करने वालों लोगों की पहली पसंद आज भी मेलोडी है। 'सुरूर 2021' के टाइटल ट्रैक के 55 मिलियन व्यू और 11 मिलियन ऑडियो स्ट्रीम के लिए धन्यवाद। ऐसा ही प्यार आप सवाई भट्ट के गाने को भी दें।' हिमेश रेशमिया ने 'इंडियन आइडल 12' (Indian Idol 12) की शानदार जोड़ी 'अरुदीप' यानी कि अरुणिता कांजीलाल (Arunita Kanjilal) और पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) का पहला इमोशनल रोमांटिक सॉन्ग 'तेरे बगैर' (Tere Bagairr) हाल ही में रिलीज किया है। इस गाने को भी काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है, वहीं हिमेश रेशमिया ने उससे पहले 'सुरूर 2021' एल्बम का एक गाना भी रिलीज हुआ है। हिमेश रेशमिया 'इंडियन आइडल 12' को जज कर रहे हैं। उनके अलावा अनु मलिक (Anu Malik) और मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir)फिलहाल जज की कुर्सी संभाल रहे हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3hjSopG
via IFTTT

तापसी पन्‍नू को मेकर्स ने फिल्‍म से रातोंरात निकाला, बाद में मांगी माफी पर नहीं बताई असली वजह

ऐक्‍टर्स को फिल्‍म से अचानक बाहर निकाले जाने का दर्द नया नहीं है। यह तरीका यकीनन बेहद गलत है, लेकिन कमोबेश हर ऐक्‍टर इस दंश को झेल चुका है। कीर्ति कुल्‍हारी के बाद अब (Taapsee Pannu) ने भी खुलासा किया है कि एक फिल्‍म से मेकर्स ने उन्‍हें रातोंरात, बिना किसी जानकारी के रिप्‍लेस ( Replaced in a film) कर दिया। तापसी कहती हैं कि उन्‍होंने उस फिल्‍म की शूटिंग के लिए अपनी तारीखें भी बुक कर दी थीं, लेकिन बावजूद इसके शूट शुरू होने से ठीक पहले उन्‍हें पता चला कि वह अब इस फिल्‍म का हिस्‍सा नहीं हैं। हालांकि, तापसी ने न तो फिल्‍म का नाम लिया है और न ही फिल्‍म मेकर्स का। मेकर्स नहीं, मीडिया से पता चला- फिल्‍म से निकाल दियातापसी ने आरजे सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्‍यू में बताया कि उन्‍हें फिल्‍म में रिप्‍लेस किए जाने की जानकारी भी मीडिया से ही मिली। यानी मेकर्स ने तापसी को फोन पर या मिलकर यह बताने की भी जहमत नहीं उठाई कि वह अब फिल्‍म में काम नहीं करेंगी। हालांकि, तापसी यह भी बताती हैं कि बाद में फिल्‍म मेकर्स ने उनसे माफी मांगी थी, लेकिन वह रिप्‍लेस किए जाने के कारण को बताने से हिचक रहे थे। 'मैंने फिल्‍म की शूटिंग के लिए बुक कर दी थीं डेट्स' इंटरव्‍यू के दौरान तापसी ने फिल्‍म से 'अचानक निकाले जाने' को लेकर कहा, 'मेरे साथ हुआ है। बस तैयार होकर नहीं गई थी, मैंने सिर्फ डेड्स दी थी और उसके बाद मुझे निकाल दिया।' तापसी ने बताया कि मेकर्स ने उन्‍हें इस बारे में पहले कोई जानकारी नहीं दी। वह कहती हैं, 'मुझे तो मीडिया से पता चला कि फिल्‍म से निकाल दिया गया है।' 'उन्‍होंने मुझसे माफी मांगी, लेकिन कारण नहीं बताया'तापसी से पूछा गया कि क्‍या बाद में मेकर्स मीडिया में आपका कॉमेंट देखकर आपसे बात की? इस पर तापसी ने कहा, 'बिल्‍कुल, उन्‍होंने मुझे फोन किया और मुझसे मिले भी। यह कहने के लिए नहीं कि क्‍यों बोल रहे हो, वह बस माफी मांगना चाहते थे। जब मैंने मीडिया में इस बाबत बयान दिया तब वह मुझसे मिले और माफी मांगी। लेकिन फिर भी वह मुझे फिल्‍म से बाहर निकाले जाने की असली वजह बताने से हिचक रहे थे कि ऐसा क्‍यों किया।' 2019 में 'पति पत्‍नी और वो' में रिप्‍लेस की गई थीं तापसी वैसे, तापसी ने इंटरव्‍यू में भले ही कुछ नहीं बताया, लेकिन 2019 में तापसी ने दावा किया था कि वह फिल्‍म 'पति पत्‍नी और वो' () की शूटिंग के लिए डेट्स ब्‍लॉक कर चुकी थीं, लेकिन बाद में प्रड्यूसर्स ने डायरेक्‍टर मुदस्‍सर अजीज से किसी और ऐक्‍ट्रेस को कास्‍ट करने के लिए कहा। तापसी ने तब 'मुंबई मिरर' से बातचीत में कहा था, 'जब मैंने इस बारे में प्रड्यूसर्स से बात करने की कोश‍िश की तो उन्‍होंने मुझे कोई असली कारण नहीं बताया। मैं यह जानना चाहती थी कि ऐन मौके पर मुझे फिल्‍म से क्‍यों निकाला गया, लेकिन वह हर बार मेरी बात को काट देते थे।' प्रड्यूसर बोले- तापसी से सिर्फ बात हुई थीबहरहाल, 'पति पत्‍नी और वो' में कार्तिक आर्यन () के साथ अनन्‍या पांडे (Ananya Panday) और भूमि पेडनेकर () नजर आई थीं। तापसी के मीडिया में बयान देने के बाद टी-सीरीज के मालिक और प्रड्यूसर भूषण कुमार (Bhushan Kumar) और जूनो चोपड़ा (Juno Chopra) ने एक बयान जारी करते हुए कहा था कि उन्‍हें फिल्‍म में कास्‍ट‍िंग के लिए कई ऐक्‍ट्रेसेज से संपर्क किया था, उन्‍होंने तापसी से रोल के बारे में बात की थी, लेकिन कभी फिल्‍म के लिए कोई कमिटमेंट नहीं किया था।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2U5p1Q6
via IFTTT

खिलाड़ी की तेज रफ्तार:अक्षय कुमार ने 21 जून को 'रक्षाबंधन' की शूटिंग शुरू की, तो 23 जून को 'पृथ्‍वीराज' का बोल्‍ट ऑन ट्रैक शेड्यूल किया पूरा



from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3y3AL4q

रोते-बिलखते लोगों से इस तरह मिल रहे हैं सोनू सूद, हर दिल में बस रहा रियल हीरो का यह वीडियो

कोरोना महामारी (Covid-19) के दौरान गरीबों और जरूरतमंदों के लिए यदि कोई भगवान साबित हुआ है तो वह हैं (Sonu Sood) सोनू सूद। पिछले साल कोरोना को लेकर हुई शुरुआत से अब तक वह खुद तक पहुंची हर पुकार का जवाब दे रहे हैं। सोनू देश के लोगों के लिए रियल हीरो साबित हुए हैं, जो अपने सामने आए जरूरतमंदों की मदद के लिए सबकुछ करने को तैयार दिखते हैं। फैन्स कहने लगे हैं कि हमारे भगवान, जो देश के लिए सबकुछ हैं। सोनू सूद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने रोते-बिलखते हुए फैन्स से मिलते नजर आ रहे हैं। ये फैन्स रोते हुए जमीन पर घुटने के बल बैठे दिख रहे हैं और उनके सामने सोनू सूद भी जमीन पर घुटने के बल बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो में सोनू सूद उस लड़के से उसकी परेशानी पूछते हुए कहते नजर आ रहे हैं- तू रो क्यों रहा है? इसके बाद वह लड़का अपनी समस्या उनसे बताता है। कुछ और जरूरतमंद उनके सामने अपनी परेशानी सुनाते दिख रहे हैं। सोनू सूद लगातार लोगों की मदद में जुटे हैं। हाल ही में एक शख्स ने अपने भाई के हार्ट के इलाज के लिए 5-6 लाख रुपए की मांग की थी, जिसके जवाब में सोनू सूद ने लिखा था- दिल का मामला है, करना तो पड़ेगा। कल का अपॉइंटमेंट फिक्स कर दिया है।' सोनू सूद के इस अंदाज को देख लगातार उनके फैन्स की संख्या बढ़ती जा रही है। लोग उन्हें भगवान की तरह पूजने लगे हैं। लोग लगातार उनके लिए प्यार, सम्मान जाहिर कर रहे हैं और उनके इस अंदाज को सल्यूट कर रहे हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3y3YFN7
via IFTTT

कंगना रनौत को पासपोर्ट केस में राहत, कुछ बदलावों के बाद जल्द हो सकता है रिन्यूवल

पिछले कुछ दिनों से बॉलिवुड ऐक्ट्रेस (Kangana Ranaut) अपने पासपोर्ट के रिन्यूवल के लिए काफी परेशान चल रही हैं। कंगना का पासपोर्ट रिन्यू होना था मगर उनपर हुई कुछ एफआईआर के चलते इसके रिन्यूवल के लिए मुंबई के रीजनल पासपोर्ट ऑफिस को कोर्ट के निर्देश चाहिए थे। इसके बाद कंगना ने पासपोर्ट ऑफिस को निर्देश दिए जाने के लिए () का रुख किया था। अब कंगना को इस मामले () में थोड़ी राहत मिलती दिख रही है। कंगना रनौत की ऐप्लिकेशन में हैं कुछ गलतियांरीजनल पासपोर्ट ऑफिस ने बॉम्बे हाई कोर्ट को सोमवार को बताया है कि जब कंगना रनौत अपनी ऐप्लिकेशन में कुछ जरूरी बदलाव कर लेंगी तो पासपोर्ट के रिन्यूवल की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। अडिशनल सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह ने कहा है कि कंगना की ऐप्लिकेशन में कुछ तथ्य गलत दिए गए हैं। कंगना पर कई क्रिमिनल केस चल रहे हैं जहां उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई हैं और इनकी कार्रवाई अभी तक शुरू नहीं हुई हैं। उन्होंने बताया कि अगर कंगना अपनी ऐप्लिकेशन में कुछ बदलाव कर देंगी तो पासपोर्ट ऑफिस उनकी ऐप्लिकेशन पर आगे की कार्रवाई करेगा। इसलिए नहीं हो रहा था रिन्यूवलराइटर आशीष कौल ने फिल्म 'मणिकर्णिका रिटर्न्स: द लेजेंड ऑफ दिद्दा' पर कंगना के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है। आशीष के वकीलों ने बताया है कि कंगना के पासपोर्ट का रिन्यूवल इसी केस के चलते नहीं हो पा रहा था। आशीष के वकीलों योगिता जोशी और अमानी खान ने हमारे सहयोगी ETimes को बताया था कि इस केस के अलावा कंगना के खिलाफ एक अन्य मामला भी बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट में लंबित है जिसके कारण उनके को रोक दिया गया है। इन फिल्मों में नजर आएंगी कंगनाबता दें कि कंगना को इसी महीने अपनी फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग के लिए बुडापेस्ट जाना था मगर पासपोर्ट रिन्यू नहीं होने के कारण वह नहीं जा सकीं। कंगना जल्द ही तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री 'जयललिता' की बायॉपिक में नजर आएंगी। इसके अलावा वह फिल्म 'तेजस' में भारतीय वायुसेना की फाइटर पायलट का किरदार भी निभाने जा रही हैं। हाल में कंगना ने अपनी एक और फिल्म की घोषणा की है जिसमें वह भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाएंगी और यह इमर्जेंसी पर आधारित होगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3w40g4f
via IFTTT

आलिया कश्यप पहली कमाई से पापा को लंच पर ले गईं, अनुराग कश्यप ने खुद को बताया- प्राउड डैडी

बॉलिवुड डायरेक्टर () और उनकी बेटी (Aaliyah Kashyap) सोशल मीडिया पर खासा ऐक्टिव रहते हैं। पिता और बेटी की यह शानदार जोड़ी अक्सर साथ में फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। इस बार अनुराग ने अपनी 'प्राउड डैडी' वाली फीलींग फैंस के साथ शेयर की है। दरअसल, अनुराग की बेटी आलिया ( First Salary) ने अपनी पहली कमाई से पापा को लंच पर बाहर लेकर गई और उन्होंने बिल भी खुद पे किया। अनुराग के लिए यह काफी इमोशनल मोमेंट था, इसलिए उन्होंने उस पल को कैमरे में रिकॉर्ड करके अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। अनुराग कश्यप वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखते हैं, 'तो मेरी बेटी आलिया मुझे लंच के लिए बाहर लेकर गईं। यह उसकी पहली कमाई है, खाने का बिल भी आलिया ने खुद पेमेंट किया। उसे यह इनकम यूट्यूब से हुआ है।' आपको बता दें कि आलिया एक कामयाब यूट्यूबर है और सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी- खासी फैन फॉलोइंग भी है। आलिया अक्सर फैन्स के साथ वीडियोज शेयर करती रहती हैं। आलिया के YouTube पर 68k से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। आलिया अपने चैनल पर फैमिली, पर्सनल लाइफ, लव, सेक्स से जुड़े वीडियोज बनाकर शेयर करती रहती हैं। आलिया अपने अमेरिकन बॉयफ्रेंड शेन के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं, फिलहाल वह मुंबई में अपनी फैमिली के साथ रह रही हैं। हाल ही में अनुराग और उनकी बेटी आलिया खासा सुर्खियों में थे। दरअसल, फादर्स डे पर आलिया ने अपने पिता के साथ एक ब्लॉग शेयर किया था। जिसमें वह बहुत ही बेबाकी के साथ अपने पिता से पूछती हैं कि अगर आपकी बेटी प्रेग्नेंट हो जाती है तो आप क्या कहेंगे? इस पर अनुराग कहते हैं,'जब आप बड़े हो जाते हैं तो अपनी जिंदगी से जुड़े सभी फैसले खुद लेते हैं। मैं अपनी बेटी का सपोर्ट ही करुंगा। लेकिन मुझे एक पल के लिए चिंता जरुर होगी। बस इतना कहना चाहता हूं कि अच्छे से रहो, सुरक्षित रहो, फोन ऑन रखो। जब भी जरुरत लगे तो मुझे फोन कर लो।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3doRfvM
via IFTTT