Friday, September 13, 2019

वीलचेयर पर मुंह छिपाए दिखे Irrfan Khan, फैन्स को हुई चिंता

बॉलिवुड ऐक्टर पिछले काफी दिनों से लंदन में हैं और अपनी आने वाली फिल्म '' की शूटिंग कर रहे हैं। हाल में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया लेकिन इरफान ने मीडिया से अपना चेहरा छिपा लिया। सबसे बड़ी बात यह है कि इरफान खान को एयरपोर्ट पर वीलचेयर पर बैठे देखा गया है। इरफान को वीलचेयर पर बैठे देख उनके फैन्स एक बार फिर उनकी तबीयत के लिए चिंतित हो गए हैं। बता दें कि इरफान खान पिछले साल खुद को हुए एक रेयर कैंसर का इलाज कराने के लिए लंदन चले गए थे। साल भर लंदन में इलाज कराने के बाद इरफान वापस भारत लौटे थे। अब इरफान को इस स्थिति में देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि अभी तक उनकी बीमारी पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाई है और इरफान अभी भी उससे उबरने की कोशिश कर रहे हैं। इरफान की इस तस्वीर को देखकर फैन्स उनकी सलमाती की दुआ कर रहे हैं। बता दें कि बीमारी के कारण इरफान काफी समय से बड़े पर्दे से भी गायब हैं। उनकी पिछली फिल्म 'कारवां रिलीज' हुई थी। बीमारी से लौटने के बाद इरफान ने 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग शुरू की थी। यह सुपरहिट फिल्म 'हिंदी मीडियम' का सीक्वल है। फिल्म में इरफान के साथ राधिका मदान और करीना कपूर दिखाई देंगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/301Cafh
via IFTTT

No comments:

Post a Comment