Saturday, September 14, 2019

Dream Girl Box Office Collection Day 1: अच्छा रहा आयुष्मान की 'ड्रीम गर्ल' का पहला दिन

जब से और नुसरत भरूचा की मुख्य भूमिका वाली फिल्म '' की घोषणा हुई है तभी से यह चर्चा में आ गई है। अब यह फिल्म रिलीज हो चुकी है और इसे क्रिटिक्स और ऑडियंस का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस शुक्रवार को रिलीज हुई 'ड्रीम गर्ल' की ओपनिंग अच्छी रही है। मूवी रिव्यू: बॉक्सऑफिसइंडिया डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर कुल 9.50 करोड़ रुपये का बिजनस किया गया है। इस तरह से यह फिल्म अपने ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा बिजनस करने वाली आयुष्मान की फिल्म बन गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि मुंबई और गुजरात के मुकाबले दिल्ली-एनसीआर रीजन में फिल्म की ओपनिंग बेहतर रही है। इसका पहले दिन का कलेक्शन पिछले हफ्ते रिलीज हुई 'छिछोरे' से इसकी पहले दिन का कलेक्शन 40 पर्सेंट बेहतर है। फिल्म में आयुष्मान और नुसरत के अलावा अन्नू कपूर, विजय राज, मनजोत सिंह, अभिषेक बनर्जी, निधि बिष्ट, राजेश शर्मा, राज भंसाली जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का डायरेक्शन राज शांडिल्य ने किया है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2LT8pmG
via IFTTT

No comments:

Post a Comment