Friday, September 13, 2019

जब मैगजीन कवर में नीतू कपूर ने हेयर ड्रेसर के हाथ के साथ दिया पोज

बॉलिवुड सिलेब्स फैन्स के लिए आइकॉन होते हैं। इसलिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के साथ-साथ फैशन इंडस्ट्री का भी अहम हिस्सा होते हैं। ऐसे में ऐक्टिंग के अलावा फोटोशूट्स और रैम्प वॉक भी उनके काम का ही हिस्सा बन जाते हैं। ऐसे में उन्हें कई बार उन्हें छोटी-छोटी चीजों का भी ख्याल रखना पड़ता है। ऐक्ट्रेस ने अपने एक फोटोशूट का एक मजेदार किस्सा शेयर किया है। नीतू ने इंस्टाग्राम पर एक मैगजीन का कवर शेयर किया है जिसपर उनकी तस्वीर है। नीतू कपूर ने बताया कि इस फोटो में जो हाथ है वह उनका नहीं बल्कि उनकी हेयर ड्रेसर का है। नीतू कपूर ने लिखा, 'काबिल फटॉग्रफर राकेश श्रेष्ठा का कॉन्सेप्ट ऐसे कवर का था जिसपर लाल लिप्स्टिक और लाल नाखून दिखें। मेरे नाखून छोटे थे इसलिए हमने मेरी हेयरड्रेसर का हाथ इस्तेमाल किया। हाथ का पोश्चर बहुत ही अजीब लग रहा है।' नीतू कपूर ने कई फिल्मों में को-स्टार रह चुके ऋषि कपूर से शादी की थी। अब नीतू और ऋषि के बेटे रणबीर कपूर भी बॉलिवुड में अपने पैर जमा चुके हैं। नीतू और ऋषि कपूर हाल ही में करीब एक साल बाद न्यू यॉर्क से भारत लौटे हैं। ऋषि न्यू यॉर्क में कैंसर का इलाज करा रहे थे और नीतू भी उनके साथ वहीं थीं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Ne0kMw
via IFTTT

No comments:

Post a Comment