सोनम कपूर और दिलकेर सलमान की फिल्म '' रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले टीम ने दोस्तों और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी। इस दौरान सोनम ने मीडिया से बातचीत की। जब उनसे पूछा गया कि उनकी फिल्म की 'प्रस्थानम' से क्लैश हो रही है तो इस पर क्या कहेंगी, इसके जवाब में वह कन्फ्यूज हो गईं। कैमरे के सामने उनका रिऐक्शन कन्फ्यूजिंग और हक्का-बक्का रह जाने वाला था। इस दौरान वह पूछती हैं, 'कौन? कौन सी फिल्म?' अपनी टीम से पूछने के बाद कि प्रस्थानम क्या है, वह कहती हैं, 'ओह, बधाई। उम्मीद करती हूं कि यह अच्छा करेगी। हमारी छोटी फिल्म है और वह संजय दत्त सर की है।' यह पूछे जाने पर कि सचिन तेंदुलकर ने आपकी फिल्म को लेकर ट्वीट किया, सोनम ने कहा, 'मैं बेहद उत्साहित और खुश हूं कि उन्होंने फिल्म के बारे में बात की। मैं उम्मीद करती हूं कि वह फिल्म देखेंगे और इंजॉय करेंगे।' बता दें, डायरेक्टर अभिषेक शर्मा की फिल्म 'द जोया फैक्टर' अनुजा चौहान के नॉवेल पर बेस्ड है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2QgodFH
via IFTTT
No comments:
Post a Comment