Tuesday, September 17, 2019

मेड इन चाइना: राजकुमार के कैरक्‍टर पर रणवीर और अर्जुन ने किया कॉमेंट

और मौनी रॉय स्‍टारर फिल्‍म '' की जब से घोषणा हुई है, तभी से यह सुर्खियों में है। राजकुमार ने सोशल मीडिया पर फिल्‍म के कई पोस्‍टर्स शेयर किए थे जिसकी काफी तारीफ हुई थी। अब ऐक्‍टर ने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर अपने कैरक्‍टर रघु मेहता की झलक फैंस को दी। इस तस्‍वीर में वह लाइट ब्राउन शर्ट और स्‍पॉर्टिंग कूल शेड्स में नजर आ रहे हैं। इसमें उनका बाहर निकला हुआ पेट यह साबित कर रहा है कि वह किसी भी कैरक्‍टर में पूरी तरह से डूब जाते हैं। इस पोस्‍ट पर राजकुमार ने कैप्‍शन दिया, 'मिलिए रघु मेहता से कल। मेड इन चाइना का ट्रेलर 18 सितंबर को।' ऐक्‍टर के लुक पर ने कॉमेंट किया, 'अरे यार, हाहाहा एक नंबर।' इस पर राजकुमार ने लिखा, 'थैंक्‍यू मेरे भाई।' वहीं, ने कॉमेंट में भाई साहब लिखते हुए आग का इमोजी बनाया। बता दें, 'मेड इन चाइना' में परेश रावल, बोमन ईरानी, गजराज राव, अमायरा दस्‍तूर और सुमित व्‍यास जैसे ऐक्‍टर्स अहम किरदार में नजर आएंगे। इस साल दीवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही इस फिल्‍म का डायरेक्‍शन मिखिल मुसाले ने किया है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2V3Qy0x
via IFTTT

No comments:

Post a Comment