Tuesday, September 17, 2019

Ayushmann Khurrana ने पोस्ट की अपनी शर्टलेस तस्वीर, लिखा दिल को छू लेने वाला संदेश

आयुष्मान खुराना इन दिनों बॉलिवुड के सबसे व्यस्त स्टार्स में से एक हैं। उनकी हालिया रिलीज़ फिल्म 'ड्रीम गर्ल' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। आयुष्मान ने अपने इंस्टाग्राम पर काफी खूबसूरत पोस्ट के साथ अपनी एक शर्टलेस तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह समंदर को निहारते हुए नजर आ रहे हैं। आयुष्मान ने कुछ मिनट पहले ही अपनी यह तस्वीर पोस्ट की है, जिसके साथ बहुत ही खूबसूरत कैप्शन भी उन्होंने लिखा है। आयुष्मान समंदर को और निहारते हुए अपनी पैंट के जेब में हाथ डाले खड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है, 'अज्ञात से सवाल का अज्ञात सा जवाब है अज्ञात सी मेरी नींद में अज्ञात सा इक ख़्वाब है अज्ञात से महासागर में अज्ञात सा ही आब है मेरी हैसियत कुछ भी नहीं कोई अज्ञात ही लाजवाब है। -आयुष्मान ' आयुष्मान की हालिया फिल्म 'ड्रीम गर्ल' ने केवल चार दिनों में करीब 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। क्रिटिक्स और दर्शकों से फिल्म को काफी तारीफें मिल रही हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Lyig2o
via IFTTT

No comments:

Post a Comment