हाल ही में ऐक्ट्रेस लीजा रे ने बिना मेकअप वाली सेल्फी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। इस फोटो में उनकी उम्र के साथ बढ़ने वाली रेखाएं नजर आ रही हैं जिसे वह चेहरे पर मुस्कान के साथ दिखा रही हैं। अपना नैचरल लुक शेयर करने के लिए सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं। लीजा ने पिक्चर शेयर करते हुए लिखा, 'यह 47 की उम्र में मैं हूं, फ्री और अनफिल्टर्ड। क्या हमारे अंदर साहस है कि हम वैसे ही दिखे, जैसे हम हैं? जब मैं छोटी थी तो मैंने नहीं किया।' लीजा ने आगे लिखा, 'हर कोई आपकी कीमत नहीं पहचानेगा लेकिन अपनी त्वचा और उससे जुड़ी कहानियों को, अपने अनुभवों को, अपने सार को जानिए और दुनिया आपकी चमक को वापस दर्शाएगी।' बॉलिवुड से जुड़े लीजा के कई दोस्तों ने भी उनकी तस्वीर की तारीफ की है। ऐक्ट्रेस तारा शर्मा ने लिखा, 'हमेशा खूबसूरत।' वहीं, शिबानी दांडेकर ने लिखा, 'हर तरह से सुंदर।' एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'ऐसी झुर्रियां मेरे भी हैं। मुझे कहना होगा कि अब मुझे उनसे प्यार है। मेरे जीवन में जो भी धूप है, वे उसकी याद दिलाती हैं।' एक दूसरे यूजर ने कॉमेंट किया, 'काश मेरा 47 भी ऐसा हो। आप अंदर और बाहर से खूबसूरत हैं लीजा।'
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Lxv9tI
via IFTTT
No comments:
Post a Comment