Sunday, August 30, 2020

मिलिंद सोमन ने वाइफ अंकिता के 29वें बर्थडे पर रखी पार्टी, सुबह की शुरुआत 29 किलोमीटर की दौड़ से

मिलिंद सोमन और अंकिता कंवर बॉलिवुड के उन कपल में से गिने जाते हैं जो फिटनेस की रेस में सबसे तेज दोड़ने वाले हैं। मिलिंद ने पत्नी अंकिता का 29वां बर्थडे धूमधामस से सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

Milind Soman celebrates wife Ankita Konwar 29th bday: मिलिंद सोमन ने पत्नी अंकिता कंवर का 29वां जन्मदिन काफी धूमधाम से मनाया और उनके लिए रखी पार्टी। देखिए, इस पार्टी में किन्हें बुलाया गया।


मिलिंद सोमन ने वाइफ अंकिता के 29वें बर्थडे पर रखी पार्टी, सुबह की शुरुआत 29 किलोमीटर की दौड़ से

मिलिंद सोमन और अंकिता कंवर बॉलिवुड के उन कपल में से गिने जाते हैं जो फिटनेस की रेस में सबसे तेज दोड़ने वाले हैं। मिलिंद ने पत्नी अंकिता का 29वां बर्थडे धूमधामस से सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।



घर पर रखी शानदार पार्टी
घर पर रखी शानदार पार्टी

जी हां, वाइफ अंकिता के बर्थडे पर मिलिंद ने अपने घर पर एक शानदार पार्टी रखी, जिसमें केवल परिवार के लोग ही शामिल थे।



मिलिंद ने शेयर की हैं तस्वीरें
मिलिंद ने शेयर की हैं तस्वीरें

इस बर्थडे सेलिब्रेशेन की कई खूबसूरत तस्वीरें मिलिंद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।



मिलिंद ने कहा- हैपी बर्थडे टु माय स्वीटहार्ट
मिलिंद ने कहा- हैपी बर्थडे टु माय स्वीटहार्ट

मिलिंद ने इस तस्वीरों को पोस्ट करते हुए कैप्शन में फैमिली टाइम लिखते हए कहा है- हैपी बर्थडे टु माय स्वीटहार्ट अंकिता।



परिवार के सभी लोग पहुंचे
परिवार के सभी लोग पहुंचे

अंकिता के बर्थडे पर उनके परिवार के सभी सदस्य इकट्ठे हुए और इस स्पेशल डे को मिलकर सेलिब्रेट किया।



29वें बर्थडे पर अंकिता ने लगाई 29 किलोमीटर की दौड़
29वें बर्थडे पर अंकिता ने लगाई 29 किलोमीटर की दौड़

मिलिंद ने अंकिता की तारीफ में कई अच्छी बातें लिखी हैं, लेकिन जो सबसे बड़ी बात है वह यह है कि अपने 29वें बर्थडे पर अंकिता बड़े आराम से 29 किलोमीटर दौड़ीं। मिलिंद ने यह बताते हुए लिखा है कि उनपर गर्व है।



मिलिंद अंकिता दिया करते हैं फिटनेस गोल
मिलिंद अंकिता दिया करते हैं फिटनेस गोल

मिलिंद और अंकिता अक्सर सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को फिटनेस गोल दिया करते हैं।



दोनों में 25 साल उम्र का फासला
दोनों में 25 साल उम्र का फासला

बता दें कि मिलिंद और अंकिता के बीच 25 साल उम्र का फासला है। मिलिंद 54 साल के हैं और अंकिता 20 की। हालांकि, उनके प्यार, रोमांस और फिटनेस में कभी उम्र का यह फासला दीवार नहीं बन सका।



एयर एशिया में केबिन क्रू थीं अंकिता
एयर एशिया में केबिन क्रू थीं अंकिता

अंकिता ने साल 2013 में एयर एशिया में बतौर केबिन क्रू केबिन एग्जिक्यूटिव करियर की शुरुआत की थी। वे असमी के अलावा, हिंदी, अंग्रेजी , फ्रेंच के साथ-साथ बंग्ला भी बोलना जानती हैं। नवंबर 2015 में अंकिता ने मिलिंद के साथ पहली 10 हजार मैराथन की दौड़ लगाई थी। दोनों ने साल 2018 में शादी कर ली।





from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/34OzUZJ
via IFTTT

सुशांत सिंह राजपूत केस: ड्राइवर ने बताया, आखिर क्यों आई थीं 2 ऐम्बुलेंस

की मौत के मामले की जांच इस समय कर रही है। सीबीआई ने केस से संबंधित लोगों से लंबी पूछताछ करनी शुरू कर दी है। सीबीआई, ईडी और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इस मामले में अलग-अलग ऐंगल से जांच कर रहे हैं। सुशांत की मौत 14 जून को हुई थी। हालांकि अभी भी सुशांत की मौत पर कई बातें ऐसी हैं जिन पर लोग लगातार शक जता रहे हैं और उस दिन उनकी डेड बॉडी को लेने के लिए 2 पहुंची थीं। इस बात पर आज भी सवाल उठाया जा रहा है कि आखिर 2 ऐम्बुलेंस पहुंचने के पीछे का राज क्या है। इसलिए बुलाई गई दूसरी ऐम्बुलेंस?अब इस सवाल का जवाब ऐम्बुलेंस के ड्राइवर ने खुद दिया है। एक न्यूज चैनल को दिए इटरव्यू में पहली ऐम्बुलेंस के ड्राइवर साहिल ने बताया है कि दूसरी ऐम्बुलेंस क्यों पहुंची थी। सुशांत की बॉडी पहली में नहीं बल्कि दूसरी ऐम्बुलेंस में ले जाई गई थी। साहिल ने बताया है कि उनकी ऐम्बुलेंस की स्ट्रेचर ट्रॉली का पहिया टूटा हुआ था और इसी कारण दूसरी ऐम्बुलेंस बुलाई गई और साहिल अपनी ऐम्बुलेंस को लेकर चले गए। अक्षय का दावा- केवल सुशांत की गर्दन पर निशान दूसरी ऐम्बुलेंस को अक्षय चला रहे थे जिन्होंने कहा था कि उनके पास सुशांत के घर पहुंची पुलिस टीम की तरफ से कॉल आया था। अक्षय ने भी यही बताया था कि पहली ऐम्बुलेंस की स्ट्रेचर का पहिया टूटा हुआ था और इसीलिए दूसरी ऐम्बुलेंस बुलाई गई थी। अक्षय ने यह भी बताया था कि उन्होंने ही अपने हेल्पर के साथ सुशांत की बॉडी के बिस्तर से उठाकर कवर में रखा था। सुशांत की बॉडी पर निशान होने के कई दावे किए जा रहे हैं, हालांकि अक्षय ने कहा कि सुशांत के केवल गर्दन पर निशान था इसके अलावा कहीं कोई निशान नहीं था। अक्षय ने इस केस में किसी भी साजिश से भी इनकार किया था। अक्षय को संदीप के कॉल पर हैं सवाल हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि के कॉल डीटेल से पता चला है कि उन्होंने अक्षय को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 2 दिन बाद भी कॉल किया था। इस सवाल के जवाब में अक्षय ने कहा कि उन्हें नहीं पता है कि संदीप कौन हैं और यह कॉल केवल पेमेंट लेने के लिए किया गया था। उन्होंने यह भी बताया था कि कुछ दिनों बाद उन्हें एक व्यक्ति ने पूरा पेमेंट कर दिया था जिसे वह नहीं जानते हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3hJbqF7
via IFTTT

श्रुति मोदी के वकील का आरोप: सुशांत की दो बहने लेती थीं ड्रग्स, परिवार को भी थी इसकी जानकारी; नशे के कारण लगातार गिर रहा था सुशांत का करियर

सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स को लेकर हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। ताजा मामले में सुशांत और रिया की मैनेजर रही श्रुति मोदी के वकील अशोक सरावगी ने दावा किया है कि सुशांत की बहनें उन पार्टियों में शामिल होती थीं जिनमें ड्रग्स का इस्तेमाल किया जाता था। कुछ दिन पहले ईडी द्वारा रिया चक्रवर्ती के दो फोन की क्लोनिंग की गई और इससे रिकवर चैट में ड्रग्स एंगल का खुलासा हुआ था, जिसके बाद गोवा के होटल कारोबारी गौरव आर्य को आज ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया है।

सुशांत के परिवार को उनकी बहनों के ड्रग्स लेने की जानकारी थी
आज तक को दिए इंटरव्यू में सरावगी ने दावा किया कि सुशांत सिंह राजपूत की बहनें 'ड्रग्स पार्टी' का हिस्सा होती थीं। वो इनमें शामिल हुआ करती थीं। उन्होंने कहा कि सुशांत की बहन जो मुंबई में रहती हैं वो शराब का सेवन करती थीं। वो इसकी काफी शौकीन थीं। अशोक का मानना है कि सुशांत के परिवार को इस बारे में जानकारी थी कि वो ड्रग्स ले रहे थे।

व्हाट्स ऐप ग्रुप में मौजूद हर शख्स लेता था ड्रग्स
अशोक सरावगी ने कहा, 'एक व्हाट्सएप पर ग्रुप था जिसमें ड्रग्स लेने पर चर्चा होती थी। उस ग्रुप में सुशांत और रिया के अलावा सोहेल (ड्राइवर और बॉडीगार्ड), दोस्त आयुष शर्मा, आनंदी थीं जो कभी-कभी सुशांत के घर रुककर ड्रग्स लेते थे। उस ग्रुप में मौजूद हर कोई ड्रग्स लेता था। मैनेजर श्रुति को इन लोगों ने लेने को कहा था लेकिन उन्होंने मना कर दिया और उन्होंने कहा कि अगर उनसे दोबारा यह पूछा गया तो वह ग्रुप छोड़ देंगी, इसलिए उनसे दोबारा यह नहीं पूछा गया। उस ग्रुप में होने के वजह से सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स के बारे में सब कुछ पता था और वह भी इसका सेवन करते थे।'

खर्चों को लेकर परेशान थे सुशांत
अशोक सरावगी ने आगे कहा, "सुशांत अपने खर्चों को लेकर काफी परेशान थे और वह उनको वह जल्द की कम करना चाहते थे। सुशांत सिंह राजपूत के खर्चों को लेकर रिया चक्रवर्ती ने 11 जनवरी को एक मीटिंग भी बुलाई थी, जिसका सुशांत हिस्सा तो नहीं बन पाए थे। लेकिन मीटिंग की रिकॉर्डिंग की गई थी। जिस बाद में सुशांत ने सुना भी था श्रुति समेत कई लोगों से पूछताछ भी की थी।"

परिवार वाले सुशांत के लिए खुलवाना चाहते थे रेस्टोरेंट
अशोक सरावगी ने आगे बताया, " सुशांत को पता था कि उनके खर्च बहुत ज्यादा हैं और इसलिए वह चिंतित थे। वह अपने रुपयों को लेकर काफी असुरक्षित रहते थे। वहीं सुशांत के परिवार वाले चाहते थे कि वह वापस आ जाए क्योंकि वह उनके लिए एक रेस्टोरेंट खुलवाना चाहते थे, लेकिन सुशांत को यह मंजूर नहीं था।"

ड्रग्स ने डाला सुशांत के करियर पर असर
श्रुति मोदी के वकील ने कहा कि ड्रग्स की वजह से सुशांत के करियर पर भी असर पड़ रहा था। उन्होंने कहा, 'जनवरी में एक कंपनी सुशांत को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाना चाहती थी। लेकिन उस समय वे टाउन में नहीं थे, इसलिए कंपनी ने कहा था कि वे एक्टर की पुरानी फोटोज से काम चलाएगी, लेकिन पैसे भी पचास प्रतिशत कम देगी। सुशांत को वो डील मंजूर नहीं थी और उन्होंने मुंबई आने का वादा किया था। लेकिन जब सुशांत मुंबई पहुंचे तो उनकी हालत को देख कंपनी ने वो ऑफर ही कैंसिल कर दिया था। सुशांत उस समय ठीक नहीं थे।'

श्रुति ने बहन मीतू को बताया था सुशांत डिप्रेशन में थे

इससे पहले रविवार को श्रुति मोदी और सुशांत की बहन मीतू सिंह के बीच हुई वॉट्सऐप चैट सामने आई थी। जिससे यह खुलासा हुआ है कि सुशांत डिप्रेशन में थे, यह बात उनकी बहन को पता थी। इस चैट में श्रुति ने डॉक्टर का नंबर और सुशांत के लिए प्रिस्क्राइब की गई दवाओं का नाम भी बताया गया है।

इस चैट के स्क्रीन शॉट में मीतू ने खुद श्रुति से बात करते हुए डॉक्टर से मिलने की बात कही थी। यह चैट 26 नवंबर 2019 की है। श्रुति ने इस चैट में वह प्रिस्क्रिप्शन भी शेयर किया है जो डॉक्टर ने 10 दिन के लिए उन्हें दिया था। इस चैट में उनकी बहन मीतू का नाम नीतू दीदी लिखा है।

8 जून से सुशांत के साथ थीं मीतू

रिया के घर छाेड़ने के बाद मीतू ही 8 से 13 जून तक सुशांत के साथ थीं। सीबीआई मीतू से सुशांत के बारे में पूछ सकती है कि इतने दिनों में सुशांत का व्यवहार, बातचीत और मानसिक स्थिति कैसी थी। खबर यह भी है कि मीतू और सभी आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ की जा सकती है। इससे पहले रिया ने सुशांत की बहन प्रियंका पर आरोप लगाया था कि उन्होंने नशे में रिया से दुर्व्यवहार किया था। इसी को लेकर प्रियंका और उनके पति सिद्धार्थ से भी सीबीआई पूछताछ करेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अशोक सरावगी(बाएं) श्रुति मोदी का केस देख रहे हैं। श्रुति मोदी सुशांत की मैनेजर रह चुकी हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34OXwxI

लगातार चौथे दिन रिया चक्रवर्ती से होगी पूछताछ, मीतू सिंह को भी डीआरडीओ गेस्ट हाउस बुलाया गया; होटल कारोबारी गौरव आर्य ड्रग्स मामले में ईडी के सामने होंगे पेश

मुंबई पहुंची सीबीआई की एसआईटी टीम की पूछताछ का आज 11वां दिन है। इतने दिन बीत जाने के बावजूद सीबीआई अभी तक स्पष्ट नहीं कर पाई है कि सुशांत की मौत सुसाइड है या मर्डर? सोमवार सुबह 11 बजे के आसपास रिया चक्रवर्ती को फिर से सीबीआई टीम ने डीआरडीओ गेस्ट हाउस में पूछताछ के लिए बुलाया है। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई कैमरा के सामने रिया, उनके भाई शोविक चक्रवर्ती, सुशांत के कुक नीरज सिंह और सिद्धार्थ पिठानी को बिठा कर पूछताछ कर सकती हैं। आज ही सुशांत की बहन मीतू सिंह को भी सीबीआई टीम ने डीआरडीओ गेस्ट हाउस में बुलाया है। टीम उनके पिता और बहन प्रियंका का बयान भी अगले एक-दो दिन में ले सकती है।

गोवा के होटल कारोबारी गौरव आर्य से ईडी आज करेगी पूछताछ

इससे पहले रविवार यानी 10वें दिन सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती से लगातार तीसरी बार पूछताछ की। एजेंसी ने रविवार को करीब नौ घंटे तक 8 से लेकर 14 जून के बीच हुई घटनाओं के बारे में सवाल किए। एजेंसी रिया से 26 घंटे पूछताछ कर चुकी है। इस बीच, गोवा के होटल कारोबारी गौरव आर्य भी मुंबई पहुंच गए हैं। यहां आने से पहले आर्य ने गोवा एयरपोर्ट पर कहा कि वह सुशांत से कभी नहीं मिले। हां, 2017 में एक बार उसकी मुलाकात रिया से हुई थी। आर्य को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समन कर आज पूछताछ के लिए बुलाया है। गौरव की तलाश में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने भी कई जगह छापेमारी की थी। माना जा रहा है कि जल्द ही नारकोटिक्स टीम भी उससे पूछताछ करेगी। रिया से ड्रग्स की बातचीत में गौरव का नाम सामने आया था।

ड्रग्स को लेकर पूछे सवाल पर नाराज हुईं रिया

सीबीआई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को पूछताछ के दौरान रिया चक्रवर्ती से जब ड्रग्स को लेकर सवाल किया गया तो वह सीबीआई जांच अधिकारियों पर नाराज हो गईं। इस सवाल का रिया ने सही से जवाब नहीं दिया है। इसी वजह से आज उनसे फिर से ड्रग्स चैट को लेकर सवाल पूछा जा सकता है। रिया चक्रवर्ती ने कुछ सवालों पर सीबीआई अधिकारी नुपुर प्रसाद से बहस की। पूछताछ के दौरान महिला पुलिस कर्मियों को बुलाया भी गया। पैसे खर्च करने के सवाल पर रिया ने कहा कि सुशांत खुद उन्हें शॉपिंग कराते थे। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने सैमुअल मिरांडा से सुशांत के डेबिट कार्ड का पिन क्यों हासिल किया, तो इस पर रिया कोई जवाब नहीं दे पाईं।

रिया चक्रवर्ती से कब और कितनी बार हुई पूछताछ

28 अगस्त 10 घंटे
29 अगस्त 07 घंटे
30 अगस्त 09 घंटे
कुल 26 घंटे

कांग्रेस का आरोप- फिल्मकार संदीप के भाजपा से संबंध
रविवार को कांग्रेस ने संदीप सिंह का भाजपा से कनेक्शन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, सुशांत की मौत मामले में संदीप सिंह का नाम सामने आया है, आखिर संदीप का भाजपा से क्या संबंध है, संदीप को कौन बचा रहा है? सिंघवी ने कहा, "बीते कुछ महीनों में संदीप ने 53 बार महाराष्ट्र भाजपा दफ्तर में फोन किए हैं। संदीप सिंह ने ही लोकसभा चुनाव 2019 से पहले पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक बनाई थी। इसके पोस्टर को उस वक्त के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रिलीज किया। इससे पहले, सिंघवी के पार्टी नेता और महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि मुझे संदीप के बारे में ड्रग कनेक्शन की शिकायत मिली है। इनकी शिकायत सीबीआई को भेजेंगे।

सुशांत मामले से भाजपा का कोई संबंध नहीं : दानवे
केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने रविवार को सुशांत सिंह राजपूत मामले में शिवसेना के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सीबीआई जांच का विरोध ‘किसी’ को बचाने के लिए कर रहे थे और अब वे लोग इस मामले में भाजपा को घसीटने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस द्वारा पार्टी पर लगाए जा रहे आरोपों पर उन्होंने कहा कि इस मामले से भाजपा को कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि हम राजपूत मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे क्योंकि हम सच्चाई सामने लाना चाहते हैं। हालांकि कुछ लोग इसका विरोध कर रहे थे क्योंकि उन्हें पता था कि मामले में कुछ गड़बड़ी है। वे किसी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुंबई में डीआरडीओ गेस्टहाउस के बाहर जमा मीडियाकर्मियों की भीड़।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QzUBAy

राजकुमार राव के जन्मदिन पर उनके डायरेक्टर्स ने सुनाए उनसे जु़ड़े किस्से, 'स्त्री' के निर्देशक बोले- वे अपने अलावा सामने वाले एक्टर के डायलॉग भी याद रखते हैं

राजकुमार राव आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 31 अगस्त 1984 को हरियाणा के गुड़गांव में हुआ था। इस मौके पर उनकी फिल्मों 'न्यूटन', 'मेड इन चाइना' और 'स्त्री' के डायरेक्टर्स ने अभिनेता से जुड़े किस्से बताते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

राजकुमार का बचपन जॉइंट फैमिली में गुजरा, जहां सभी को फिल्म देखने का बहुत शौक था। स्कूल के दिनों से ही उनकी खासी रुचि एक्टिंग और डांसिंग में थी। दिल्ली से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पुणे स्थित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया से एक्टिंग कि ट्रेनिंग ली और फिर फिल्मों में करियर बनाने के मुंबई का रुख किया। वहां उन्होंने आम लोगों कि तरह स्ट्रगल किया और सैकड़ों ऑडिशन देकर उन्होंने अपना मुकाम बनाया है।

राजकुमार राव ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2010 में आई दिबाकर बनर्जी की फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' से की। उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में सपोर्टिंग रोल किया जैसे 'रागिनी MMS 2', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर पार्ट 2', आमिर खान की फिल्म 'तलाश' लेकिन उन्हें उनका ब्रेक थ्रू मिला 2013 में आई फिल्म 'काय पो चे' से।

'शाहिद' ने दिलवाया बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

हंसल मेहता की फिल्म 'शाहिद' के लिए मिला बेस्ट ऐक्टर का नेशनल अवॉर्ड साथ ही इसी फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर क्रिटिक्स च्वाइस बेस्ट एक्टर अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद आने वाली फिल्म क्वीन (2014), अलीगढ़ (2016) और ट्रैप्ड (2016) में उनके काम को काफी सराहना मिली। 2017 में आई फिल्म 'बरेली की बर्फी' ने उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिलवाया।

इंडिया से ऑस्कर के लिए गई थी 'न्यूटन'

'न्यूटन' जैसी फिल्म ने उन्हें इंडस्ट्री में स्थापित किया। इसने उन्हें कमर्शियल सक्सेस के साथ कई अवॉर्ड्स भी दिलाए। उन्हें बेस्ट एक्टर एशिया पैसिफिक स्क्रीन अवॉर्ड से नवाजा गया। इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 67वें बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में किया गया। साथ ही ये भारत की तरफ से ऑस्कर में भेजे जाने वाली फिल्म भी बनी।

फिल्म 'राब्ता' में निभाया 324 साल के बूढ़े का रोल

दिनेश विजन की फिल्म 'राब्ता' में राव ने 324 साल के बूढ़े का रोल निभाया था। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन और सुशांत सिंह राजपूत ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वहीं राजकुमार राव एक विलेन की भूमिका में नजर आए थे। अपने किरदार के लिए राजकुमार को प्रोस्थेटिक मेकअप का सहारा लेना पड़ा जिसके लिए उन्हें रोज 5 से 6 घंटे लगते थे। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

साल 2018 में उनकी फिल्म आई 'स्त्री' जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी अहम भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म राजकुमार राव के करियर में अब तक सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी। पिछले साल 2019 में उनकी तीन फिल्में रिलीज हुई थीं। 'मेड इन चाइना', 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' और 'जजमेंटल है क्या'।

अमित मसुरकर, डायरेक्टर (न्यूटन)

फिल्म 'न्यूटन' के डायरेक्टर अमित मसुरकर ने राव के बारे में बताते हुए कहा, 'सबसे पहले तो मैं राजकुमार राव को उनकी पहली फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' से जानता हूं। उस समय मैं उस फिल्म को मेकिंग शूट करने के लिए आया था और हम लोग छत्तीसगढ़ में एक 2 स्टार होटल में शूट कर रहे थे। जहां पर हमारे कमरे में टीवी नहीं था और राजकुमार को क्रिकेट इतना पसंद था कि उन्होंने उस होटल के नीचे जो इलेक्ट्रॉनिक शॉप थी उसे खुलवाया और रात में बैठकर वहां क्रिकेट मैच देखा करते थे।'

डेडिकेशन के चलते बाल घुंघराले रखवाए

'न्यूटन' की शूटिंग के दौरान न्यूटन के शूट से 3 से 4 महीने पहले उन्होंने एक दिन मुझे कॉल किया और उन्होंने मुझे हाकिम सलीम के सलून में बुलाया। 'न्यूटन' में उनके बाल घुंघराले हों यह आइडिया राजकुमार राव का था। उन्होंने कहा कि उन्होंने साइंटिस्ट आइजक न्यूटन की पिक्चर देखी थी और उसमें उनके बाल उसी तरीके से बिखरे हुए और घुंघराले थे तो उन्होंने भी सोचा कि अगर यह छोटा सा बदलाव अपने बालों में करेंगे तो शायद थोड़ा सा अंश उन्हें मिल जाए और उनकी यह बात और उनका यह डेडिकेशन मुझे बहुत पसंद आया।'

एक्शन सीन करने में निपुण है राजकुमार

'फिल्म के दौरान मुझे पता चला राजकुमार राव मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट है जो कम लोग जानते हैं। इस फिल्म के एक सीन में राजकुमार राव बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते हैं और जिस तरीके से उन्होंने किक मारी उससे मैं बहुत इंप्रेस हुआ। जब मैंने उनसे इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उन्हें अक्सर ऐसी फिल्मों में कास्ट किया जाता है जिसमें उनका किरदार इंटेंस हो और जहां उन्हें कुछ एक्शन सीन करना ही ना पड़ें। लेकिन वे एक्शन सीन बहुत अच्छे से कर सकते हैं। उनकी इस बात से मैं बहुत इंप्रेस हुआ।'

रात को 3 बजे उठकर तैयार होते थे राजकुमार

'उस समय मुझे याद है कि उनका कॉल टाइम सुबह 6:00 बजे हुआ करता था जिसके लिए राजकुमार राव रात को 3:00 बजे उठते थे, एक्सरसाइज करते थे। 2 घंटा उन्हें मेकअप करने में लगता था और उसके बाद 6:00 बजे शार्प सेट पर आ जाते थे। अपने काम को लेकर इतना डेडिकेशन दिखाना उनकी बहुत अच्छी बात है। अपनी फिटनेस को लेकर भी वह हमेशा कंसर्न रहते हैं। मैं यही कहता हूं कि जितने भी लोग फिल्म इंडस्ट्री में आना चाहते हैं उन्हें राजकुमार से प्रेरणा लेनी चाहिए।'

मिखिल मुसाले, डायरेक्टर (मेड इन चाइना)

'मेड इन चाइना मेरी पहली हिंदी फिल्म थी लेकिन राजकुमार राव ने मुझे बहुत सपोर्ट किया। वे सेट पर सबको कंफर्टेबल कर देते हैं। मुझे याद है कि शूटिंग के पहले दिन उन्होंने माइक पर एक गाना गाया था और सभी यूनिट मेंबर को डांस करवाया था ताकि सभी जो अलग-अलग जगह से और बैकग्राउंड से आए हैं एक-दूसरे के साथ कंफर्टेबल हो जाए।'
'साथ ही जब मैं शूटिंग के 15 -20 दिन पहले चाइना गया था रेकी के लिए तब मुझे राजकुमार का फोन आया था और उन्होंने मुझे कहा कि वो अहमदाबाद में हैं। वे दरअसल अहमदाबाद इसीलिए गए थे क्योंकि फिल्म में उनका किरदार गुजराती बिजनेसमैन का है और उस किरदार में उतरने के लिए वे उस जगह पर रह रहे थे। उनकी यह क्वालिटी कि वे अपने रोल को स्टडी करते हैं, प्रीपेयर करते हैं और उस पर मेहनत करते हैं यह बहुत ही इंप्रेसिव है।'

अमर कौशिक, डायरेक्टर (स्त्री)

'राजकुमार राव एक ऐसे इंसान हैं जिनसे आप अपने दिल से की बातें शेयर कर सकते हैं और वह बहुत ही ध्यान से आपकी बातें सुनते हैं। वे बेहद ही सात्विक खाना खाते हैं। वे पूर्ण रूप से शाकाहारी हैं और सेट पर उनका खाना छोटी-छोटी कटोरी में आता है जैसा कि हम सब बचपन में खाया करते थे। अगर वे कहीं बाहर जा रहे होते हैं तो वो ढाबे में रुक कर खाना भी पसंद करते हैं।'

'सेट पर सबसे ज्यादा छिछोरे या मस्तीखोर अगर कोई थे तो वो थे राजकुमार राव। उनकी सबसे यूनिक क्वालिटी ये है कि वे खुद के डायलॉग तो याद रखते ही थे लेकिन सामने वाले एक्टर के डायलॉग भी उन्हें याद होते थे। तो अगर सामने वाला कभी अपने डायलॉग भूल जाता था तो राजकुमार खुद उसे याद दिलाया करते थे। वे अपने किरदार में इतना डूब जाते हैं कि हम सेट पर उन्हें राजकुमार की जगह विक्की बुलाया करते थे।'

'सेट पर राजकुमार राव को देखकर ऐसा लगता नहीं है कि उन्होंने बहुत इंटेंस रोल निभाए हैं, वो हमेशा मस्ती के मूड में रहते थे। मुझे लगता है कि उनके अंदर बहुत सारा कमर्शियल मसाला है जो अभी और एक्सप्लोर होना बाकी है। वे इंटेंस किरदार भी बखूबी निभाते हैं।'

'राजकुमार राव को 90 के दशक का लगभग हर गाना याद है। वो पुराने गाने ना सिर्फ सुनना पसंद करते हैं बल्कि उन्हें हर गाने का सिग्नेचर स्टेप भी याद है। वे सेट पर हम सबके सामने इन गानों पर सिग्नेचर स्टेप करके दिखाया करते थे। सरकाई लो खटिया जाड़ा लगे से लेकर कई अजीबोगरीब गाने भी उन्हें पूरी तरीके से याद है।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
On the birthday of Rajkumar Rao, his directors narrated stories related to him, the director of 'Stree' said - He remembers the dialogue of the actor in front of him.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Dc4a5u

जिनिलिया देशमुख बोलीं- तीन हफ्ते पहले कोरोना पॉजिटिव निकली थी, आइसोलेशन के 21 दिन बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब रिपोर्ट निगेटिव आ गई

बॉलीवुड एक्ट्रेस जिनिलिया देशमुख ने हाल ही में खुलासा करते हुए बताया है कि तीन सप्ताह पहले वे कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं। जिसके बाद उन्हें आइसोलेशन में रहना पड़ा। हालांकि अब उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई हैं। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखकर इस बारे में बताया।

जिनिलिया ने पोस्ट में लिखा कि 'नमस्ते, तीन सप्ताह पहले मैं कोविड पॉजिटिव निकली थी। पिछले 21 दिनों से मैं असिम्प्टोमैटिक थी। भगवान की कृपा से आज मेरा कोविड टेस्ट नेगेटिव आया है। मेरे साथ चल रहे आशीर्वादों की वजह से इस बीमारी के साथ मेरी लड़ाई बहुत आसान हो गई, लेकिन साथ ही मुझे ये भी स्वीकार करना होगा कि आइसोलेशन के ये 21 दिन मेरे लिए सबसे चुनौतीपूर्ण रहे।'

अकेलेपन से निपटना बेहद मुश्किल हो जाता है

आगे उन्होंने लिखा, 'फेसटाइम और अन्य डिजिटल एप पर बिताए गए समय की कितनी भी राशि अकेलेपन की बुराई को नहीं मार सकती है। मैं अपने परिवार और प्रियजनों के पास वापस आकर बेहद खुश हूं। खुद को प्यार करने वाले परिजनों के करीब रखें... वही सच्ची ताकत है और सबको सिर्फ इसी की जरूरत है।'
'जल्दी से टेस्ट कराएं, स्वस्थ खाएं, इस राक्षस से लड़ने का एकमात्र तरीका यही है कि स्वस्थ रहें। जिनिलिया का प्यार।'

कई बॉलीवुड सेलेब्स हो चुके ठीक

बता दें कि जिनिलिया से पहले भी बॉलीवुड के कई सेलेब्स कोरोना पॉजिटिव होकर ठीक हो चुके हैं। जिनमें प्रमुख नाम अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन का है। इनमें से जहां अमिताभ को 20 दिन से ज्यादा वक्त तक अस्पताल में रहना पड़ा था, वहीं अभिषेक को 28 दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिली थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जिनिलिया ने बताया कि 21 दिन पहले वे कोरोना पॉजिटिव निकली थीं। हालांकि अब उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Gck1ST

एक्स मैनेजर श्रुति ने सुशांत की बहन मीतू को बताया था सुशांत डिप्रेशन में थे, अब सोमवार को मीतू से पूछताछ करेगी सीबीआई

सुशांत की मौत, रिया के आरोप और डिप्रेशन की बातों के बीच एक नया खुलासा हुआ है। यह खुलासा सुशांत की एक्स मैनेजर श्रुति मोदी और उनकी बहन मीतू सिंह के बीच हुई वॉट्सऐप चैट से हुआ है। जिससे यह साफ हो गया है कि सुशांत डिप्रेशन में थे, यह बात उनकी बहन को पता थी। इस चैट में श्रुति ने डॉक्टर का नंबर और सुशांत के लिए प्रिस्क्राइब की गई दवाओं का नाम भी बताया गया है।

जी न्यूज की खबर के अनुसार इस चैट के स्क्रीन शॉट में मीतू ने खुद श्रुति से बात करते हुए डॉक्टर से मिलने की बात कही थी। यह चैट 26 नवंबर 2019 की है। श्रुति ने इस चैट में वह प्रिस्क्रिप्शन भी शेयर किया है जो डॉक्टर ने 10 दिन के लिए उन्हें दिया था। इस चैट में उनकी बहन मीतू का नाम नीतू दीदी लिखा है। हालांकि वायरल चैट के पहले ही सीबीआई, सुशांत की बहन मीतू को समन दे चुकी है। मीतू से सोमवार सुबह 11 बजे डीआरडीओ गेस्ट हाउस में पूछताछ होगी।

8 जून से सुशांत के साथ थीं मीतू

रिया के घर छाेड़ने के बाद मीतू ही 8 से 13 जून तक सुशांत के साथ थीं। सीबीआई मीतू से सुशांत के बारे में पूछ सकती है कि इतने दिनों में सुशांत का व्यवहार, बातचीत और मानसिक स्थिति कैसी थी। खबर यह भी है कि मीतू और सभी आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ की जा सकती है। इससे पहले रिया ने सुशांत की बहन प्रियंका पर आरोप लगाया था कि उन्होंने नशे में रिया से दुर्व्यवहार किया था। इसी को लेकर प्रियंका और उनके पति सिद्धार्थ से भी सीबीआई पूछताछ करेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushant singh rajput Ex manager Shruti modi told Sushant's sister Meetu that he was in depression WhatsApp chat between two has been leaked


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YPkL6G

बीजेपी लीडर राम कदम के ट्वीट पर बोलीं कंगना रनौत- माफिया से ज्यादा मुंबई पुलिस का डर

ने बीते दिनों ट्वीट करके कहा था कि वह बॉलिवुड ड्रग माफिया के गिरोह का खुलासा कर सकती हैं लेकिन उन्हें प्रोटेक्शन चाहिए। बीजेपी नेता ने इस पर सवाल उठाया कि 4 दिन से ज्यादा वक्त गुजर गया और महाराष्ट्र सरकार ने कंगना को सुरक्षा नहीं दी। कंगना ने इस पर जवाब दिया है, मुंबई में मूवी माफिया से ज्यादा डर उन्हें मुंबई पुलिस से है। क्या डर रही है महाराष्ट्र सरकार राम कदम ने ट्वीट किया है, 100 घंटे 4 दिन से ज्यादा वक्त गुजर गया कंगना खुद बॉलिवुड ड्रग माफिया गिरोह का खुलासा करने को तैयार हैं लेकिन उन्हें सुरक्षा की जरूरत है। दुखद है कि महाराष्ट्र सरकार ने अब तक उन्हें सुरक्षा नहीं दी है। उन्होंने लिखा कि क्या महाराष्ट्र सरकार उनके खुलासों से डरती है? क्या उनके लोग भी इसको छिपाने में लगे हैं? माफिया से ज्यादा मुंबई पुलिस का डर इस पर कंगना ने जवाब दिया है, आपकी चिंता के लिए धन्यवाद सर, मैं मुंबई के मूवी माफिया गुंडों से ज्यादा मुंबई पुलिस से डरी हुई हूं। मुझे सुरक्षा या तो हिमाचलप्रदेश सरकार से चाहिए या सीधे सेंटर से, प्लीज मुंबई नहीं। कंगना ने कहा था करना चाहती हैं मदद बता दें कि बीते दिनों सुशांत केस में कुछ ड्रग चैट्स वायरल हुए थे। दावा किया जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती ड्रग डीलिंग में इनवॉल्व हैं। इसी दौरान कंगना ने बताया था कि बॉलिवुड और ड्रग्स का गहरा नाता है। बॉलिवुड पार्टीज की पॉप्युलर ड्रग कोकीन है। उन्होंने ट्वीट किया था कि वह नारकोटिक्स ब्यूरो की मदद करना चाहती हैं लेकिन उन्हें सुरक्षा चाहिए।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/32BVeiB
via IFTTT

बहन श्वेता सिंह ने की सुशांत की कहानी पर बन रही फिल्म शशांक के बायकॉट की मांग

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने कथित रूप से उनके भाई पर बनाई जा रही फिल्म शशांक का बायकॉट करने की मांग की है। गौरतलब है कि इस फिल्म को करणी सेना के सदस्य सुरजीत सिंह राठौर को-प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में आर्य बब्बर को कास्ट किया गया है, एक दिन पहले ही फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसके बाद श्वेता ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसका बायकॉट करने की मांग की है।

श्वेता ने लिखा- हर एक का बायकॉट करें

श्वेता ने लिखा है - फिल्म का बायकॉट कीजिए और उनका भी जो इसे प्रमोट कर रहे हैं। इस ट्वीट में श्वेता ने कोमल नाहटा के उस ट्वीट को कोट किया है, जिसमें वे फिल्म के टीजर पोस्टर की जानकारी बता रहे थे। इस फिल्म को रोर प्रोडक्शन के बैनर में मारुत सिंह प्रोड्यूस कर रहे हैं, साथ ही डायरेक्शन सनोज मिश्रा का है। फिल्म में आर्य बब्बर के अलावा राजवीर सिंह भी है। इसकी शूटिंग पटना, लखनऊ, मुंबई में होगी।

फिल्म के को-प्रोड्यूसर का दावा

फिल्म के को-प्रोड्यूसर सुरजीत सिंह राठौर ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वे 15 जून को सुशांत के पोस्टमॉर्टम के वक्त कूपर हॉस्पिटल में भी मौजूद थे। उन्होंने यह भी कहा कि रिया को सॉरी बोलते हुए सुना था। सुशांत के फैमिली फ्रेंड नीलोत्पल मृणाल ने पोस्टर पर रिएक्शन देते हुए लिखा- तो यह है सुरजीत सिंह राठौड़ की वास्तविकता। टीवी और न्यूज में उनकी मौजूदगी इस प्रोजेक्ट के लिए उनका कवरअप था, शर्म आनी चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushant Singh Rajput’s sister Shweta Singh demanded boycott of the film Shashank


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2G4l8nq

सुशांत की मौत के बहाने अपना एजेंडा चलाने के आरोप पर एक्ट्रेस ने कहा - मैं अपनी दुश्मनी क्यों न निकालूं? मैं उन्हें नहीं मारूंगी तो वो मुझे मार देंगे

कंगना रनोट ने बॉलीवुड की उस गैंग को जमकर फटकार लगाई है, जो उन पर सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस के बहाने अपना एजेंडा चलाने का आरोप लगा रहे हैं। जो यह कह रहे हैं कि कंगना इस बहाने सिर्फ अपनी दुश्मनी निकाल रही हैं और जो उन्हें चुप रहने की सलाह दे रहे हैं। कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान ऐसे लोगों पर जमकर गुस्सा जाहिर किया और कहा कि वे (कंगना) अगर मनाली की जगह मुंबई में होतीं तो उन्हें कभी का मारकर लटका दिया गया होता।

मैं उन्हें नहीं मारूंगी तो वो मुझे मार देंगे: कंगना

रिपब्लिक भारत से बातचीत में कंगना ने भड़ास निकालते हुए कहा- मैं तो यहां मनाली में हूं, अगर मुंबई में होती तो कब का इन्होंने मुझे पंखे से लटका दिया होता। जब मैंने इनके खिलाफ पहली बार राज खोले थे, तब इन्होंने बहुत कोशिश की थी कि किसी तरह मुझे जेल में डलवा दें या मरवा डालें। तभी तो आज मैं सुशांत के लिए खड़ी हो पा रही हूं। अगर मैंने उस समय आवाज नहीं उठाई होती तो आज तो शायद इतना कुछ बताने को नहीं होता। मैं तो कितने सालों से बताती आ रही हूं।

कुछ लोग यह कह रहे हैं कि मैं अपनी पर्सनल दुश्मनी निकालना चाहती हूं। क्यों न निकालूं मैं अपनी दुश्मनी? ये मैंने मणिकर्णिका की रिलीज के बाद कहा था कि मेरे लिए यह करो या मरो की स्थिति है। मैं क्यों मरूं? मैं मार कर निकलूंगी। मैं मरूंगी नहीं। कौन हैं वो लोग जो मुझे कहते हैं कि तुम अपनी दुश्मनी निकाल रही हो? अगर मैं अपने दुश्मनों को खत्म न करूं तो वो मुझे खत्म कर देंगे। मैं तो अपने दुश्मनों को खत्म करूंगी।

'जहां चाहूं, वहां काम कर सकती हूं'

कंगना आगे कहती हैं - आप कौन होते हैं मुझे यह कहने वाले कि सुशांत केस में कंगना क्यों कूद रही हैं? मैं क्यों न कूदूं? जब मुझे ये लोग जान से मारने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे घसीटा गया। मुझे पागल घोषित किया गया। तो मैं क्यों न इसमें आऊं। ऐसे लोगों को मैं सिर्फ एक ही बात कहना चाहती हूं कि अपना मुंह बंद रखिए। आप मुझे मेरे मौलिक अधिकारों के लिए लड़ने से नहीं रोक सकते। ये मेरे लोकतांत्रिक अधिकार हैं।
मैं जहां चाहूं, वहां काम कर सकती हूं। मैं जहां चाहूं, वहां जिंदा रह सकती हूं। किसी को हक नहीं है मुझे पागल घोषित करने का। और तुम लोगों का हक नहीं है मुझे यह कहना कि तुम चुप रहो, तुम इसमें मत पड़ो। मेरी जिंदगी मेरी है। मुझे जीने का अधिकार है। और यह सुशांत के बारे में है। लेकिन यह मेरे बारे में भी है। यह जान लीजिए और दोबारा यह मत बोलिए।

कंगना ने ट्विटर पर भी दी चुनौती

कंगना रनोट ने ट्विटर पर भी अपने हेटर्स को चुनौती दी है। उन्होंने लिखा है, "उन सभी के लिए जो मुझे बर्दाश्त करते देखना चाहते हैं। जो सुशांत की बुलिंग और हैरेसमेंट की शिकायतों को नजरअंदाज करते हुए मुझे कह रहे हैं कि यह मेरे बारे में नहीं है। कृपया अपना मुंह बंद रखिए।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कंगना रनोट का सुशांत सिंह राजपूत केस में को रोकने की कोशिश करने वालों के लिए जवाब- अपना मुंह बंद रखिए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32SxIy7

Sanjay Dutt Health Update: फेफड़ों में जमा हो रहा है फ्लूइड, मुंबई में ही कराएंगे इलाज

पिछले दिनों बॉलिवुड ऐक्टर की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। संजय को सांस लेने में दिक्कत थी इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां टेस्ट से पता चला कि उन्हें फेफड़ों का कैंसर है। इसके बाद माना जा रहा था कि संजय जल्द ही इलाज कराने के लिए विदेश रवाना हो सकते हैं मगर अब रिपोर्ट आ रही है कि वह मुंबई में ही अपना इलाज करवाएंगे। फेफड़ों में जमा हो रहा है फ्लूइड बताया जा रहा है कि संजय दत्त को चौथी स्टेज का है। उनकी स्थिति काफी गंभीर है और इलाज में देरी से काफी नुकसान हो सकता है। संजय दत्त लगातार अस्पताल जा रहे हैं और कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि उनके फेफड़ों से 1.5 लीटर फ्लूइड निकाला जा चुका है। संजय की ऐसी स्थिति को देखते हुए उनका इलाज मुंबई के ही कोकिलाबेन हॉस्पिटल में शुरू किया जा सकता है। ने भी दिया था हेल्थ अपडेट इससे पहले मान्यता दत्त ने भी संजय के बारे में हेल्थ अपडेट देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था, 'हर कोई जो हम से पूछ रहा है, उन्हें बताना चाहूंगी कि संजू मुंबई में अपना शुरुआती इलाज पूरा करेंगे। हम आगे की यात्रा की योजना, कोविड की स्थिति में सुधार आने के साथ तैयार करेंगे। फिलहाल, संजू कोकिलाबेन अस्पताल में हमारे सबसे सम्मानित डॉक्टरों की देखरेख में है। मैं सभी से हाथ जोड़कर अनुरोध करती हूं, उनकी बीमारी के स्टेज पर अनुमान न लगाएं और डॉक्टरों को अपना काम करने दें। हम उनके प्रोग्रेस पर आप सभी को नियमित रूप से अपडेट करते रहेंगे।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/31DFgFg
via IFTTT

संदीप सिंह की कंगना रनौत और रंगोली के साथ फोटो वायरल, कौन है ये आदमी?

सुशांत सिंह राजपूत केस में अब संदीप सिंह को लेकर खूब शोर मचा हुआ है। संदीप सिंह ने पहले खुद का सुशांत का सबसे करीबी दोस्‍त बताया, जबकि परिवार से लेकर रिया चक्रवर्ती तक यह कह चुकी हैं कि वो किसी संदीप सिंह को नहीं जानते। संदीप सिंह को लेकर सियासी रस्‍साकसी भी तेज हो गई है, क्‍योंकि देवेंद्र फडणवीस से लेकर बीजेपी के कई दिग्‍गजों के साथ उनकी तस्‍वीर सामने आ चुकी है। अब मामले में एक और दिलचस्‍प मोड़ आया है, क्‍योंकि कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल के साथ संदीप सिंह की फोटो सामने आई है, जो खूब वायरल हो रही है। PM मोदी की बायोपिक के को-प्रड्यूसर हैं संदीप संदीप सिंह वैसे तो पेशे से फिल्‍ममेकर हैं, जिन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक का सह-निर्माण किया है। संदीप सिंह को लेकर कांग्रेस से लेकर तमाम विरोधी दल बीजेपी पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं बॉलिवुड ऐक्‍ट्रेस कंगना रनौत खुद भी कई बार संदीप सिंह को कठघरे में खड़ी कर चुकी हैं। लेकिन अब जब उनकी संदीप‍ सिंह के साथ तस्‍वीर सामने आई है, तो सोशल मीडिया पर कंगना को लेकर सवाल उठने लगे हैं। रंगोली ने की थी संदीप की तारीफ कंगना और रंगोली के साथ संदीप की जो फोटो सामने आई है, वह यकीनन थोड़ी पुरानी है। इसमें तीनों हंसते-ख‍िलख‍िलाते नजर आ रहे हैं। यह फोटो संदीप सिंह की वेबसाइट पर भी मौजूद है। 14 जून को सुशांत की मौत के बाद संदीप सिंह अस्‍पताल से लेकर घर तक सबसे ज्‍यादा नजर आए। वह अंकिता लोखंडे के साथ श्‍मशान भी पहुंचे थे। यही नहीं, संदीप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट करते हुए लिखा था, जिसकी तारीफ कंगना की बहन रंगोली ने भी की थी। 'सुशांत, अंकिता और मेरी तिकड़ी' संदीप ने अपने पोस्‍ट में यहां तक लिखा कि अंकिता लोखंडे से सुशांत को बहुत अच्‍छे से संभाला था। अंकिता ही सुशांत को बचा सकती थीं। संदीप ने लिखा कि वह सुशांत, अंकिता और अपनी तिकड़ी को फिर से जीना चाहते हैं। संदीप के इस पोस्‍ट को रंगोली चंदेल ने भी इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट करते हुए उनके शब्‍दों की तारीफ की थी। अनिल देशमुख बोले- संदीप सिंह के संबंधों की होगी जांच बहरहाल, संदीप सिंह को लेकर सियासी शोर तेज हो गया है, वहीं महाराष्‍ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि संदीप से जुड़े मामलों की, उनके बॉलीवुड में रिश्‍तों, बीजेपी से कनेक्शन की अच्छे से जांच होगी। अनिल देशमुख ने कहा, 'संदीप सिंह के भारतीय जनता पार्टी के साथ क्या संबंध हैं? सुशांत केस से, ड्रग के जो आरोप सामने आ रहे हैं, उनसे क्या संबंध हैं? इसकी जांच की जा रही है। उनसे जुड़ी तमाम शिकायतें मेरे पास आई हैं। 'पुलिस से दुबई की बात कर रहा था संदीप' एक ओर जहां महाराष्‍ट्र के गृह मंत्री के बयान के मुताबिक, मुंबई पुलिस संदीप को लेकर जांच करेगी, वहीं सीबीआई भी आने वाले दिनों में संदीप को पूछताछ के लिए बुला सकती है। करणी सेना के मुंबई उपाध्‍यक्ष सुरजीत सिंह राठौड़ ने भी अपने इंटरव्‍यू में कहा था कि संदीप के हावभाव कूपर अस्‍पताल के बाहर सही नहीं थे। सुरजीत के मुताबिक, उन्‍होंने संदीप को पुलिस के साथ दुबई के बारे में कुछ बात करते हुए सुना था। सुब्रमण्‍यन स्‍वामी बोले- जांच हो, ये कितनी बार दुबई गया? बीजेपी नेता और राज्‍यसभा सांसद सुब्रमण्‍यन स्‍वामी पहले ही कह चुके हैं कि संदीप सिंह के दुबई कनेक्‍शन की जांच होनी चाहिए। स्‍वामी के मुताबिक, संदीप सिंह के ट्रैवल डिटेल्‍स की जांच होनी चाहिए कि वह कितनी बार दुबई गए हैं और क्‍यों?


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2EuMgM9
via IFTTT

सुशांत की जिंदगी में रिया से एक महीने पहले सिद्धार्थ पिठानी की एंट्री हुई थी, तीन साल के कार्यकाल में संदीप सिंह को कभी आते-जाते नहीं देखा

हाल ही में एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में रिया चक्रवर्ती ने कहा था कि वो सिद्धार्थ पिठानी को पहले से नहीं जानती थीं, क्योंकि वो सुशांत के जीवन में बहुत पहले से मौजूद थे। अब सुशांत के पूर्व कुक अशोक खासू ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत में रिया के बताए 'बहुत पहले' को डिकोड किया है। अशोक ने उन दावों को भी खारिज किया है कि सुशांत ‘ड्रग्‍स’ लिया करते थे। पेश है उनसे हुई बातचीत के प्रमुख अंश।

सवाल- आप साल 2016 से सुशांत के साथ थे, रिया अप्रैल 2019 से। सिद्धार्थ पिठानी कब से साथ रहते थे?
अशोक- 'सिद्धार्थ पिठानी मार्च 2019 में सुशांत की जिंदगी में आया था। एक साल हो गए इसको। जबकि रिया अप्रैल 2019 में आई थीं।'

सवाल- बाद वाले जो कुक हैं नीरज, केशव और दीपेश सावंत वगैरह, वो कैसे सुशांत की लाइफ में आए?
अशोक- 'दीपेश सावंत तो 2018 में आया था। नीरज और केशव को तो मैंने वहां जॉब पर लगवाया था।'

सवाल- हाल फिलहाल नीरज से आपकी बात हुई है या फिर 14 जून के आसपास कभी?
अशोक- 'एक्‍चुअली वो कुछ बता ही नहीं रहा है। जो भी है वो अपने पुलिस स्‍टेटमेंट में बता रहा है।'

सवाल- और 13 जून को पार्टी वार्टी हुई थी, उस पर कुछ बोला है क्या उन्‍होंने?
अशोक- 'नहीं कोई पार्टी नहीं हुई थी। ये बात तो पक्‍के यकीन के साथ कह सकता हूं।'

सवाल- सितंबर 2019 के यूरोप वाले टूर में रिया का भाई भी साथ था?
अशोक- 'जी हां। शोविक भी साथ गया था। उसका बिहेवियर हम लोगों के साथ तो अच्‍छा ही था।'

सवाल- वो सुशांत के यहां रहते थे?
अशोक- 'नहीं। पार्टी वगैरह होने पर वो आते थे। पाउना डैम पर लोनावला वाली पार्टी में रिया के मां-बाप भी आते थे। घर पर ज्‍यादातर रिया और सुशांत ही रहते थे।'

सवाल- आप जब वहां थे, तब क्या संदीप सिंह वहां आया करते थे?
अशोक- 'संदीप सिंह को मैं जानता नहीं कौन है। पार्टी में भी कभी अगर आया हो तो पता नहीं। पर मैंने अपने कार्यकाल में तो कभी उसे देखा नहीं। पार्टी में आमतौर पर छह से लेकर 15 लोग आया करते थे।'

सवाल- आम दिनों में सुशांत के घर कौन आया करते थे?
अशोक- 'फिल्‍म इंडस्‍ट्री के लोग ही आया जाया करते थे। उनमें अमूमन डायरेक्‍टर, रायटर, कास्टिंग डायरेक्‍टर ही होते थे। कास्टिंग डायरेक्‍टर में ज्‍यादातर मुकेश छाबड़ा आते थे। मीटिंग ऊपर डुप्‍लेक्‍स वाले फ्लैट में होती थी।'

सवाल- क्या सुशांत पार्टी में नशा कर धुत्‍त भी हो जाया करते थे?
अशोक- 'जी नहीं। मैंने तीन सालों में कभी नहीं देखा कि सुशांत सर नशा कर एकदम बेहोशी के आलम में पहुंच गए हों कभी।'

सवाल- 14 जून के बाद से नीरज ने आपसे फोन पर या मिलने पर क्‍या कभी कुछ कहा?
अशोक- 'नॉर्मल बातें ही होती रहीं। सुशांत का सबके साथ बिहेवियर अच्‍छा ही था। अब ऐन मौके पर क्‍या हुआ, वो तो किसी को पता नहीं।'

सवाल- बॉडी अगर लटकी हुई थी तो उसे उतारने का काम पुलिस का था, इन लोगों ने क्‍यों उतारा?
अशोक- 'ये तो नीरज ने भी मुझे नहीं बताया कि किसने उसे ऐसा करने को बोला था।'

सवाल- नीरज कहां से है?
अशोक- पश्चिम नेपाल से है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अशोक खासू (बाएं) ने 2016 से अक्‍टूबर 2019 तक सुशांत के घर काम किया था था। उसे अपने एक दोस्त के जरिए नौकरी मिली थी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hKHOHw