from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Afh5lI
via IFTTT
सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पूरी फिल्म इंडस्ट्री अब तक उबर नहीं पाई है। सेलेब्स को अब भी यकीन नहीं हो रहा कि सुशांत ने सुसाइड कर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने भी एक इंटरव्यू में सुशांत के सुसाइड पर बात की है।
सेलिना ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा, 'यह बेहद दुखद है क्योंकिएक अच्छा टैलेंटेड इंसानचला गया। यह किसी के बेटे, किसी के भाई, किसी के चाहने वाले और इंडस्ट्री की क्षति है। उनमें गजब का टैलेंट था औरहो सकता था किभविष्य में वहइंडिया को पहला ऑस्कर दिला देते, क्या पता। हम कभी इस बात का अंदाजा नहीं लगा पाएंगे कि सुशांत जैसे व्यक्ति में कितनी असीम संभावनाएं थीं।'
डिप्रेशन पर भी बोलीं सेलिना:सेलिना ने कहा,'डिप्रेशन एक बीमारी है जो ये नहीं देखती कि व्यक्ति कितना सफल है या अमीर है या गरीब। यह किसी को भी हो सकता है। किसी भी उम्र में हो सकता है। इसका इलाज जरूरी है। इससे जूझने वाले व्यक्ति को सपोर्ट सिस्टम की जरूरत होती है और उसे बिलकुल इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए।'
डिप्रेशन से जूझ चुकी हैं सेलिना: सेलिना लंबे समय तक डिप्रेशन से जूझ चुकी हैं। 2017 में उनके पिता के निधन के बाद नवजात बेटा भी चल बसा। इसके 9 महीने बाद सेलिना की मां भी चल बसीं। एक साल के अंदर तीन मौतें देखने के बाद सेलिना डिप्रेशन में चली गईं। डिप्रेशन से उबारने में उनके पति पीटर ने काफी मदद की जिसके बाद सेलिना ठीक हो गईं।
सेलिना हाल ही में आई फिल्म सीजंस ग्रीटिंग्स में देखी गई थीं। इससे पहले उन्हें आखिरी बार 2012 में रिलीज हुई विल यू मेरी मी में देखा गया था। जुलाई 2011 में सेलिना ने ऑस्ट्रिया बेस्ड पीटर हाग से शादी की और मार्च 2012 में पहली बार ट्विन्स बेटों विंस्टन और विराज को जन्म दिया।
इसके पांच साल बाद सितंबर 2017 में वे दोबारा ट्विन्स की मां बनीं, जिनका नाम आर्थर और शमशेर हाग रखा। लेकिन शमशेर हार्ट प्रॉब्लम के चलते सर्वाइव नहीं कर पाया और उसकी मौत हो गई।
सिंगर सोनू निगम ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए देशवासियों से चाइनीज सामान का बहिष्कार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के जवान हमारी रक्षा के लिए सीमा पर शहीद हो रहे हैं, ऐसे में हम चीन का सामान कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं? वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने पूछा- क्या हम अपने सैनिकों के साथ हाथ मिला सकते हैं?
वीडियो में सोनू निगम कहते हैं, 'नमस्कार भारतवासियों मैं हूं सोनू निगम। कल मैंने एक बहुत ही गंभीर, बहुत ही हिलाने वाला वीडियो देखा, जिसमें भारतीय सेना का एक वीर जवान जंग पर जा रहा है और वो बता रहा है कि मैं अपनी टीम के साथ में इन रास्तों से गुजरने वाला हूं। आप लोग अपने घर में आराम कीजिए और चैन से रहिए, आप चिंता मत कीजिए। हम आपकी रक्षा करेंगे।'
चीन नहीं समझ रहा प्यार की भाषा
आगे उन्होंने कहा, 'मैं हिल गया इसको देखकर कि सच्चाई क्या है, और कैसे पूरा भारत इस बात से अनभिज्ञ है कि ये फौजी किन विषमताओं से गुजकर हमारी रक्षा करते हैं। आज दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि चीन समझदारी की या प्यार की भाषा नहीं समझ पा रहा और वो हमारे देशवासियों को, हमारे फौजियों को चैलेंज कर रहा है, चुनौती दे रहा है।'
चाइनीज सामान का बहिष्कार करें
सोनू बोले- 'मेरा सिर्फ अपने आप से भी एक वायदा रहेगा और मैं आप लोगों से भी दरख्वास्त करना चाहता हूं कि अगर आपसे हो सके, जो कि होना ही चाहिए तो चाइनीज प्रोडक्ट्स का बहिष्कार किया जाना बहुत आवश्यक है। इतना तो हम कर सकते हैं हमारे फौजियों के लिए, इतना तो हम कर सकते हैं हमारे देश के लिए।'
हम ठान लें तो ये मुमकिन हो जाएगा
सोनू ने आगे कहा, 'लोग सीमा पर जाकर अपना खून बहा रहे हैं, अपनी जान दे रहे हैं, और हम सिर्फ इतना नहीं कर सकते कि हम चाइनीज प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बंद कर दें। मैं जानता हूं कि ऐसी कई चीजें होंगी जिन्हें आपको त्यागने में बड़ी मुश्किल होंगी। लेकिन अगर हम ये सब ठान लें, हम आपस में एकबार ठान लें, तो शायद ये संभव है।'
चाइनीज एप्स का इस्तेमाल जीरो पर लाने की कोशिश करूंगा
'मैं जानता हूं कि जूम कॉल हम करते हैं, मैं भी इस्तेमाल करता हूं, और मैं पूरी चेष्टा करूंगा कि जहां-जहां हो सके मैं उसका इस्तेमाल बंद कर दूं और पूरी तरह ही बंद कर दूं। हम और भी रास्ते ढूंढेंगे काम करने के और ये मेरा अपने आप से वादा है, कि आज के बाद से मैं अपनी तरफ से पूरी एड़ी चोटी का जोर लगाऊंगा कि मेरी तरफ से चाइनीज एप्स का इस्तेमाल जीरो पर आ जाए।'
पुराने सामान को तोड़े नहीं इसमें हमारा ही नुकसान है
आखिरी में उन्होंने कहा, 'जहां तक चाइनीज प्रोडक्ट्स का सवाल है जो हमने खरीद रखे हैं, उनको तोड़ने की जरूरत नहीं है, इससे हमारा ही नुकसान है, हमारे देश का ही नुकसान है। पर जो हम नई चीजें लेने वाले हैं, उसमें हम ये चेक जरूर करें कि हम क्या ले रहे हैं, वो चीज का 'मेड इन' कहां लिखा है। ये मेरी आप सबसे दरख्वास्त है और ये मेरा अपने आप से भी वादा रहेगा। धन्यवाद जय हिंद।'
कंगना ने भी जारी किया था वीडियो
इससे पहले कंगना रनोट ने भी एक वीडियो जारी करते हुए लोगों से चाइनीज सामान का विरोध करने की अपील की थी। वीडियो शेयर करते हुए उनकी टीम ने लिखा था, 'हमें चीन के खिलाफ एकसाथ खड़े होकर, एकजुट होकर और सामूहिक रूप से लड़ाई लड़ना होगी। #अब_चीनी_बंद'
##
सुशांत सिंह राजपूत ने 2012 में यशराज फिल्म्स के साथ तीन फिल्मों का करार किया था। इनमें से दो (शुद्ध देसी रोमांस और डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी) ही बन पाई थीं। जबकि तीसरी फिल्म (पानी) अनाउंस होने के बाद बंद हो गई थी। पहली फिल्म के लिए सुशांत को 30 लाख रुपए दिए गए थे। यह जानकारी यशराज के कॉन्ट्रैक्ट की उस कॉपी से सामने आई है, जो 19 जून को प्रोडक्शन हाउस ने पुलिस को सौंपी थी।
अभिनेता के सुसाइड मामले में मुंबई पुलिस लगातार जांच कर रही है। इसे उनकी पेशेवर जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखकर भी देखा जा रहा है। इसी के चलते यशराज से सुशांत के साथ उनके कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी मांगी गई थी।कॉन्ट्रैक्ट की सबसे अहम बात यह थी कि फिल्म हिट है या फ्लॉप? यह खुद प्रोडक्शन हाउस ही तय करेगा।
कॉन्ट्रैक्ट में तीन अहम बातें
कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक, सुशांत को यशराज के साथ तीन फिल्में करनी थीं और सभी की टर्म्स और कंडीशंस अलग-अलग थीं। खासकर फीस को लेकर तीन प्वॉइंट्स इस प्रकार थे:-
बड़ा सवाल: दूसरी फिल्म के लिए 1 करोड़ क्यों दिए?
सूत्रों की मानें तो सुशांत की पहली फिल्म यानी 'शुद्ध देसी रोमांस' हिट हुई तो यशराज ने उन्हें दूसरी फिल्म 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी' के लिए 1 करोड़ रुपए दिए। जबकि कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक, 60 लाख रुपए देने थे। प्रोडक्शन हाउस ने ऐसा क्यों किया? इसका जवाब अभी भी नहीं मिल पाया है। अब तक जिन लोगों के भी बयान हुए, सभी ने इस सवाल के जवाब में सिर्फ इतना ही कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है।
क्रिएटिव डिफरेंस का शिकार हुई शेखर की 'पानी'
तीसरी फिल्म 'पानी' शेखर कपूर के निर्देशन में बननी थी। लेकिन प्रोडक्शन हाउस और कपूर के बीच क्रिएटिव डिफरेंस के चलते यह फ्लोर पर नहीं आ सकी। पिछले दिनों ट्रेड पंडितों ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा था कि कपूर ने फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपए बताया था, जो आदित्य चोपड़ा को ज्यादा लगा और उन्होंने इस प्रोजेक्ट को बंद करने का फैसला कर लिया।
यशराज के कुछ बड़े अधिकारियों से होगी पूछताछ
शुक्रवार को प्रोडक्शन हाउस के दो पूर्व बड़े अधिकारियों आशीष सिंह और आशीष पाटिल से पूछताछ हुई थी। इसके बाद शनिवार को सुशांत को कास्ट करने वाली यशराज की कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा को भी पुलिस स्टेशन बुलाया गया था। लेकिन पुलिस अभी भी कॉन्ट्रैक्ट की पेचीदगियों में उलझी हुई है। इसलिए प्रोडक्शन हाउस के कुछ और बड़े अधिकारियों को बुलाने की तैयारी की जा रही है।
लॉकडाउन के बाद आ रहे बेतहाशाबढ़े हुएबिजली के बिलों से सिर्फ आम जनता ही नहीं सेलेब्स भी परेशान हो रहे हैं। तापसी पन्नू, रेणुका शहाणे, सौम्या टंडन, नेहा धूपिया, डिनो मोरिया और पुलकित सम्राट जैसे सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अपने घर आए अनाप-शनाप बिजली के बिल के बारे में बताया है।
तापसी के घर का बिल 36 हजार रुपए आया है। इस बारे में रविवार को किए अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'लॉकडाउन को तीन महीने हो गए और मैं यही सोच रही हूं पिछले महीने मैंने अपार्टमेंट में ऐसा कौन सा नया उपकरण इस्तेमाल करना शुरू कर दिया या खरीद लिया, जिसकी वजह से मेरा बिजली का बिल इतना बेतहाशा बढ़ गया। अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई आप किस तरह की बिजली का भुगतान हमसे ले रहे हैं।'
तापसी के घर आया कुल 44,640/- रु का बिल
वहीं दूसरे ट्वीट में तापसी ने अपने उस अपार्टमेंट के का जिक्र किया जहां कोई नहीं रहता है और उसका बिल 8,640 रुपए आया है। एक्ट्रेस ने लिखा, 'और ये बिल उस अपार्टमेंट के लिए है, जहां कोई नहीं रहता है और वहां हफ्ते में सिर्फ एक ही बार साफ-सफाई के लिए जाना होता है। अदाणी मुंबई अब मुझे इस बात की चिंता है कि कोई सचमुच उस अपार्टमेंट का इस्तेमाल हमारी जानकारी के बिना तो नहीं कर रहा है और आपने सच्चाई का खुलासा करने में हमारी मदद की हो।' दोनों ट्वीट के साथ उन्होंने बिजली बिल के फोटो भी शेयर किए।
रेणुका शहाणे ने भी ट्विटर के जरिए बेतहाशा बढ़कर आए अपने बिजली के बिल की शिकायत की। उन्होंने लिखा, 'प्रिय अदाणी कंपनी 9 मई को मुझे 5510/- रु का बिल मिला था, जबकि जून में मुझे मई और जून दोनों का मिलाकर कुल 29,700/- रु का बिल मिला। जिसमें 18080/- रु तो आपने मई महीने के जोड़े हैं। 5510/- रुपए किस तरह 18080/- रुपए बन गए।'
##
सौम्या टंडन का बिल 8से बढ़कर 28 हजार हो गया
तापसी के ट्वीट पर कमेंट करते हुए सौम्या ने बताया कि 'अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई मेरा बिल औसत 8 हजार से बढ़कर 28 हजार रु आया है। ऐसा लग रहा है कि उन्होंने लॉकडाउन सरचार्ज भी जोड़ा है।'
##
पुलकित सम्राट के घर आया 30 हजार का बिल
##
वीर दास ने पूछा- मुंबई में क्या किसी कोई और का बिल भी तिगुना आया है?
##
डिनो मोरिया ने बताया कि वे भी बिल देखकर झटका खा गए थे
##
नेहा धूपिया
##