Sunday, January 2, 2022

ओपन कार लेकर आधी रात को घर से निकल पड़ीं सुष्मिता सेन, Sea Link पर दौड़ाती दिखीं गाड़ी

सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) आधी रात को बेटी के साथ मुंबई के समंदर की सैर पर निकलीं। बेटी के साथ समंदर की लहरों को छूते सी लिंक पर सुष्मिता सेन ने अपनी ओपन कार दौड़ाई और कैमरे में कैप्चर किया ये खूबसूरत नजारा। सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर अपना यह वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बेटी अलीसा के साथ ओपन कार में समंदर पर बने सी लिंक राइड का लुत्फ उठा रही हैं। समंदर किनारे सजे मुंबई की चकाचौंध भी इस वीडियो में कैप्चर है। सुष्मिता ने बताया है कि इस वीडियो में जो गाना 'उड़ चलिए' बज रहा है वह उनकी बेटी का फेवरेट हैं। सुष्मिता ने यह भी लिखा है कि यह गाना रोहित भटकर ने उन्हें इंट्रोड्यूस किया है। पिछले कुछ दिनों से सुष्मिता अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल से ब्रेकअप को लेकर खबरों में रही हैं। सुष्मिता सेन ने एक पोस्ट के जरिए बताया कि वे अब अलग हो चुके हैं। इसके बाद भी उन्होंने कई पोस्ट किए अपने ब्रेकअप पर कुछ बातें भी कही हैं। प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो सुष्मिता हाल ही में वेब सीरीज़ 'आर्या 2' को लेकर खबरों में रही हैं। इस शो में वह आर्या के किरदार में नजर आई हैं, जिसके लिए उन्हें दर्शकों से जमकर तारीफें मिल रही हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3qJW9JH
via IFTTT

John Abraham Corona Positive: जॉन अब्राहम और उनकी वाइफ को हुआ कोरोना, बताया कैसे आए चपेट में

कोरोना ने एक बार फिर अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मामले दोगुनी तेजी से बढ़ रहे हैं। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री पर तो कोरोना का प्रकोप (celebs corona positive) बुरी तरह बरस रहा है। आए दिन कोई न कोई सिलेब्रिटी इसकी चपेट में आ रहा है। अब ऐक्टर जॉन अब्राहम () और उनकी वाइफ प्रिया को भी कोरोना संक्रमण हो गया है। जॉन ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम ( Instagram) स्टोरी पर एक पोस्ट लिखा, जिसमें बताया कि वह और वाइफ कैसे कोरोना की चपेट में आए। पढ़ें: जॉन अब्राहम ने लिखा है, '3 दिन पहले मैं एक शख्स के संपर्क में आया, जिसके बारे में मुझे बाद में पता चला कि वह कोविड पॉजिटिव था। अब प्रिया और मुझे कोविड हो गया है और हम दोनों घर पर ही क्वारंटीन हैं। हमें किसी के भी संपर्क में नहीं हैं। हम दोनों का ही वैक्सीनेशन हो चुका है और हल्के-फुल्के लक्षण हैं। प्लीज अपना ख्याल रखिए और सुरक्षित रहिए। मास्क पहने रहिए।' पढ़ें: अब तक ये सेलेब्स आए कोरोना की चपेट में हाल ही डायरेक्टर राहुल रवैल, नोरा फतेही, मृणाल ठाकुर, अर्जुन कपूर, रणवीर शौरी का बेटा और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला भी कोरोना संक्रमण का शिकार हो गई थीं। इससे पहले करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता समेत सोहेल खान की वाइफ सीमा और संजय कपूर की वाइफ महीप भी संक्रमित हो गई थीं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3FTfsXu
via IFTTT

बॉलीवुड LIVE अपडेट्स:जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल कोविड पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर दी जानकारी



from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3sRTiBp

'RRR' के इंटरवल सीन के शूट में रोज खर्च होते थे ₹75 लाख, 65 दिनों तक सैंकड़ों ऐक्टर्स ने की शूटिंग

'बाहुबली' (Baahubali) फेम एसएस राजामौली () की फिल्म 'आरआरआर' (RRR) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जब फिल्म की रिलीज डेट सामने आई तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। राम चरण तेजा (), जूनियर एनटीआर (), अजय देवगन (Ajay Devgn) और आलिया भट्ट () स्टारर इस फिल्म को लेकर बहुत हाइप है। हालांकि मेकर्स ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया है। 'RRR' 350-400 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है और ऐसे में फिल्म को पोस्टपोन करने का फैसला ही मेकर्स ने सही माना। उन्होंने हाल ही एक इंटरव्यू में बताया था कि किस तरह फिल्म के एक सीन को करने में 75 लाख रुपए प्रति दिन लगे। 'द क्विंट' को दिए इंटरव्यू में डायरेक्टर एसएस राजामौली ने बताया था कि फिल्म का जो इंटरवल सीक्वेंस है उसकी शूटिंग 65 दिनों तक चली थी। उसे शूट करने में रोजाना 65 लाख रुपये का खर्चा आता था। इसी कारण फिल्म का बजट 400 करोड़ हो गया। राजामौली ने बताया किस चीज को लेकर होती है टेंशन एसएस राजामौली ने कहा कि उन्हें तब बहुत खुशी होती है जब उन्हें स्क्रीनप्ले लिखने का मौका मिलता है। ऐसा इसलिए क्योंकि तब वह उन्मुक्त रूप से कहानी लिख सकते हैं। राजामौली से जब पूछा गया कि शूटिंग के दौरान ऐसी क्या चीज है, जिससे उन्हें टेंशन हो जाती है या वह डर जाते हैं? इस पर उन्होंने कहा, 'जब हमारे पास इतनी बड़ी यूनिट हों और अगर कुछ गलत हो जाता है, तो हर मिनट में लाखों रुपये खर्च होते हैं। जब किसी बड़े सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे हैं और उस दौरान चीजें सुचारू रूप से नहीं चल रही हैं....जैसे कि उदाहरण के लिए, हम 65 रातों तक 'आरआरआर' के इंटरवल सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे। ऐसे सैकड़ों ऐक्टर थे जिन्हें अपने रोल प्ले करने के लिए अलग-अलग देशों से बुलाया गया था। हर रात की शूटिंग का खर्चा 65 लाख रुपये था।' यह है 'RRR' की कहानी 'आरआरआर' दो भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों- अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की कहानी है और यह 1920 के दशक पर आधारित है। फिल्म पहले 30 जुलाई 2020 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे पोस्टपोन कर दिया गया। इसके बाद अब 'आरआरआर' 7 जनवरी 2022 को रिलीज होनी थी, लेकिन अब इसे दोबारा पोस्टपोन कर दिया गया है। मेकर्स ने फिलहाल नई रिलीज डेट अनाउंस नहीं की है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3445wwb
via IFTTT

समंदर के बीच प्रियंका चोपड़ा ने मनाया नया साल, दो दिन बाद की है इन खूबसूरत तस्वीरों की बरसात

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन मोड में नजर आ रही हैं। उन्होंने न्यू ईयर (New Year) जश्न की कई अलग झलकियां शेयर की हैं जिनमें समंदर के बीच बोट पर निक जोनस के साथ रोमांटिक मूड में दिख रही हैं। इन तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि प्रियंका ने पूरी दुनिया से दूर निक के साथ इस स्पेशल मौके को सेलिब्रेट किया है। ये तस्वीरें अलग-अलग मौकों की हैं जिन्हें फैन्स को दिखाते हुए उन्होंने सबके नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी फ्रेंड नताशा पूनावाला के लिए खूब प्यार बरसाया है और उन्हें टैग भी किया है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा मैट्रिक्स सीरीज़ की चौथी फिल्म 'द मैट्रिक्स रीसरेक्शंस' (The Matrix Resurrections) को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। फिल्म हाल ही में 22 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस हॉलिवुड फिल्म में प्रियंका सती के किरदार में नजर आई हैं। वहीं पर्सनल फ्रंट की बात करें तो कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच दरार की खबरें उस वक्त उड़नी शुरू हो गई जब ऐक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने नाम के आगे सेसरनेम हटाया। प्रियंका इन खबरों से काफी हैरान थीं। हालांकि, बाद में प्रियंका चोपड़ा ने लोगों की इस गलतफहमी को दूर भी किया और इसकी वजह उन्होंने खुद बताई। उन्होंने कहा, 'मैं बस चाहती थी कि मेरा यूजरनेम मेरे ट्विटर से मैच हो। मैं ये देखकर काफी हैरान हूं कि लोगों के लिए ये इतना बड़ा मुद्दा क्यों बन गया।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/32TTHIC
via IFTTT

सिंगर की बेटी खतीजा ने की सगाई:बेटी के बुर्के पर बयान देने से लेकर हिंदी बोल रहे एंकर का मजाक उड़ाने तक, कई बार कंट्रोवर्सी से घिर चुके हैं एआर रहमान



from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3EPDTUe

Saturday, January 1, 2022

नवाजुद्दीन सिद्दीकी को अपने ही बोले ये दो पॉप्युलर डायलॉग्स पसंद नहीं आए, बताई वजह

() ने हर तरह के रोल निभाए। कई बेहतरीन फिल्में की। वेबसीरीज में भी अपना हाथ आजमाया और सफल हुए। कभी उनके किरदार ने तो कभी उनके बोले गए डायलॉग्स ने फैन्स को झकझोर कर रख दिया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नवाज की जो बातें हमें और आपको दीवाना बना देती हैं, वही ऐक्टर को कतई पसंद नहीं आती। आज तक से हुई खास बातचीत के दौरान नवाजुद्दीन ने बताया कि उन्हें अपने बोले गए डायलॉग्स ही पसंद नहीं आते। ऐक्टर की मानें तो उन्हें 'बाप का, दादा का, भाई का...', 'अपुन इच भगवान है' जैसे पॉप्यूलर डायलॉग कभी अच्छे लगे ही नहीं। बल्कि लगता है कि इन सब लाइन्स को बोलते समय उन्होंने बहुत खराब काम किया है। इसके अलावा वह बताते हैं कि फिल्म माझी में उन्हें एक डायलॉग जरूर पसंद आया था, जो कि उनका फेवरेट भी है। वह कुछ इस तरह है, 'भगवान के भरोसे मत बैठो क्या पता भगवान तुम्हारे भरोसे बैठा है।' ये लाइन लास्ट सीन के दौरान बोली गई थी। बता दें कि नवाजुद्दीन ने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'बजरंगी भाईजान', 'किक', 'मोतीचूर चकनाचूर', 'साइको राघव', 'मांझी', 'रात अकेली है', 'बदलापुर', 'रईस', 'मंटो', 'मुन्ना माइकल', 'ठाकरे', 'मॉम', 'कहानी', 'फोटोग्राफ', 'सेक्रेड गेम्स', 'सीरीयस मैन' जैसी तमाम फिल्मों और वेबसीरीज में काम किया पॉप्यूलैरिटी हासिल की है। अब वह साई कबीर की डायरेक्ट की हुई फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू', करीब खान की 'बजरंगी भाईजान 2', पवन कृपलानी की 'फोबिया 2', कुषन नंदी की 'जोगीरा सारा रा रा', शम्स सिद्दीकी की 'बोले चूड़ियां', निखिल अलुग की 'द माया टेप', तनिष्ठा चटर्जी की 'रोम रोम' और शब्बीर खान की 'अद्भुत' में नजर आएंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3ENrujU
via IFTTT

30 साल बाद अब ऐसी दिखती हैं सलमान की 'सनम बेवफा' ऐक्ट्रेस चांदनी, न्यू ईयर पर शेयर कीं ग्लैमरस तस्वीरें

क्या आपको सलमान खान () की फिल्म 'सनम बेवफा' (Sanam Bewafa) की ऐक्ट्रेस चांदनी (Chandni) याद हैं? यह चांदनी की पहली फिल्म थी। डेब्यू फिल्म में ही चांदनी को सलमान खान का साथ मिला था। फिल्म तो हिट रही, पर चांदनी फिल्मों में नहीं चल पाईं और फिर गायब हो गईं। चांदनी का जब बॉलिवुड में करियर नहीं चल पाया तो उन्होंने इंडस्ट्री को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। लेकिन अब चांदनी जो कर रही हैं, उसमें बहुत खुश हैं। चांदनी का नाम नवोदिता शर्मा () है और वह विदेश में एक डांस टीचर हैं। वह ऑरलेंडो में अपना डांस स्कूल चलाती हैं। इसके अलावा वह इंटरनैशनल लेवल पर कई डांस शोज भी कर चुकी हैं। चांदनी यानी नवोदिता शर्मा पिछले 30 सालों से बॉलिवुड से दूर हैं पर आज भी वह उतनी ही खूबसूरत और ग्लैमरस हैं। नवोदिता ने नए साल के मौके पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम (Navodita Sharma Instagram) पर शेयर की हैं, जिनमें उनकी खूबसूरती देख फैंस तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। तस्वीरें शेयर कर नवोदिता ने लिखा है-बाय 2021, हाय 2022। इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, 'फॉरेवर गॉर्जस'। बता दें कि चांदनी यानी नवोदिता शर्मा ने साल 1996 में सतीश शर्मा से शादी की और फिर अमेरिका जाकर बस गईं। उनकी दो बेटिया हैं, जिनके नाम करिश्मा और करीना हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3HszGYx
via IFTTT

बॉलीवुड LIVE अपडेट्स:मुंबई एयरपोर्ट पर कटरीना कैफ ने विक्की कौशल को किया रोमाटिंक हग, वीडियो वायरल



from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3FOMF6e

भास्कर इंटरव्यू:अल्लू अर्जुन बोले- 'पुष्पा- द राइज' में यूनिक बॉडी लैंग्वेज करने से कंधा आज भी दुखता है



from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3ENkQKe

शूटिंग में बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाने पर मुश्किल में फंसे ऐक्टर विक्की कौशल, शिकायत दर्ज

नया साल शुरू होते ही विक्की कौशल (Vicky Kaushal) एक कानूनी मुश्किल में फंस गए हैं। मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले एक शख्स ने एक फिल्म में फर्जी नंबर प्लेट की बाइक का इस्तेमाल करने पर () करवाई है। सोशल मीडिया पर हाल ही एक फिल्म के शूट से कुछ तस्वीरें सामने आईं। इनमें विक्की कौशल बाइक पर सारा अली खान (Sara Ali Kham) को ले जाते दिख रहे थे। इन तस्वीरों पर नजर पड़ते ही शिकायतकर्ता ने एफआईआर दर्ज करवा दी। इस बारे में शिकायतकर्ता जय सिंह यादव ने एएनआई से बातचीत में कहा, 'फिल्म के सीक्वेंस में इस्तेमाल किया गया वाहन नंबर मेरा है। मुझे नहीं पता कि फिल्म यूनिट को इसकी जानकारी है या नहीं लेकिन यह अवैध है। वो मेरी नंबर प्लेट का इस्तेमाल बिना अनुमति के नहीं कर सकते। मैंने स्टेशन पर एक ज्ञापन दिया है। मामले में कार्रवाई की जानी चाहिए।' पढ़ें: वहीं इस बारे में इंदौर के बाणगंगा एरिया के सब-इंसपेक्टर राजेंद्र सोनी ने कहा कि उन्हें फिल्म में फर्जी नंबर प्लेट को लेकर शिकायत मिली है। वह इसकी जांच करेंगे कि क्या नंबर प्लेट का इस्तेमाल अवैध तरीके से किया गया? मोटर वीकल्स ऐक्ट के हिसाब से ऐक्शन लिया जाएगा। अगर फिल्म की यूनिट इंदौर में है तो उनसे पूछताछ की जाएगी। बता दें कि कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर सारा और विक्की की कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए थे, जिनमें दोनों इंदौर में एक बाइक पर बैठ शूट करते नजर आ रहे थे। शूट के तहत, विक्की को सारा को बाइक पर बिठाकर घुमाना था।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3qHZmcJ
via IFTTT

सेलेब्स के कीमती तोहफे:रिलेशन के चलते जैकलीन को महंगे तोहफे देते थे कॉनमैन सुकेश, इन सेलेब्स ने भी अपने पार्टनर पर किए करोड़ों खर्च



from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3eHsZW5

सेलेब ​​​​​​​स्पॉटेड:अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर से लेकर तापसी पन्नू तक, स्टाइलिश अंदाज में बॉलीवुड सेलेब्स ने की साल की शुरुआत



from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/32SvwtO