Tuesday, February 2, 2021

सिद्धांत चतुर्वेदी ने कटरीना को वर्कआउट के लिए बुलाया, फैन ने कहा- सलमान को चाहिए आपकी लोकेशन

बॉलिवुड ऐक्‍टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने ईशान खट्टर के साथ अपने वर्कआउट सेशन का एक मजेदार वीडियो शेयर किया। इसमें उनके स्‍लो-मो शॉट्स हैं जिसमें वे अलग-अलग तरह से कसरत करते हुए मस्‍ती कर रहे हैं। दोनों ऐक्‍टर्स इन दिनों उदयपुर में हैं जो कि अपनी अपकमिंग फिल्‍म 'फोन भूत' की शूटिंग कर रहे हैं। वीडियो पोस्‍ट करते हुए सिद्धांत ने अपनी को-स्‍टार कटरीना कैफ को भी इन्‍वाइट किया कि वह भी जॉइन करें। ऐक्‍टर ने लिखा, 'कटरीना कैफ, आइए और लड़कों के साथ वर्कआउट करिए।' कटरीना ने किया कॉमेंटइसके जवाब में कटरीना ने लिखा, 'बेहतरीन। तुम लोगों ने आज मुझसे ज्‍यादा शूटिंग की है।' ऐक्‍ट्रेस ने दूसरा कॉमेंट किया, 'ईशान, गजब की क्रिएटिविटी है।' हुमा कुरैशी ने भी वीडियो पर 'लव' कॉमेंट करते हुए हंसी वाले इमोजी बनाए। फैंस ने यूं लिए मजे वहीं, फैंस ने मजे लेते हुए एक से बढ़कर एक कॉमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, 'सलमान खान आपकी लोकेशन जानना चाहते हैं।' एक दूसरे शख्‍स ने लिखा, 'आप लोग साथ में मजेदार हो। स्‍क्रीन पर आप लोगों की केमिस्‍ट्री देखने का इंतजार है।' एक अन्‍य यूजर ने कॉमेंट किया, 'मुझे लगता है कि हमारे पास यहां दोस्‍ताना की नई जोड़ी है।' इस साल रिलीज हो सकती है फिल्‍म बता दें, सिद्धांत, ईशान और कटरीना एकसाथ पहली बार फिल्‍म 'फोन भूत' में नजर आएंगे। डायरेक्‍टर गुरमीत सिंह की यह हॉरर कॉमिडी दिसंबर में फ्लोर पर गई थी। फिल्‍म के इस साल के आखिर तक रिलीज होने की उम्‍मीद है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3jhe3j6
via IFTTT

वीडियोः रितेश देशमुख के घर पर हुई धमाकेदार पार्टी, दोस्तों संग डांस करते हुई गिर गईं जेनेलिया डिसूजा

ऐक्टर और ऐक्ट्रेस बॉलिवुड इंडस्ट्री के प्यारे कपल में से एक हैं। दोनों स्टार सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने से जुड़े फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। दोनों ने वीकेंड पर अपने घर पर एक पार्टी रखी थी, जिसके वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। जेनेलिया डिसूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो वीडियो शेयर किए हैं। इन वीडियोज में वह अपने पति रितेश देशमुख के अलावा आशीष चौधरी, शमिता बंगारगी, शब्बीर अहलूवालिया और कांची कौल नजर आ रही हैं। जेनेलिया डिसूजा की घर पर हुई इस पार्टी में फेमस सॉन्ग 'झिंगाट' सभी जमकर डांस कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि डांस करते-करते जेनेलिया डिसूजा अपना संतुलन खो देती हैं और लड़खड़ा कर फ्लोर पर गिर पड़ती हैं। उनके साथ ही डांस कर रहे आशीष चौधरी भी गिर पड़ते हैं। इन लोगों के जमीन पर गिरने के बाद रितेश देशमुख कैमरे में देखकर फनी एक्सप्रेशन्स देते रहते हैं। जेनेलिया डिसूजा के इन वीडियोज पर फैंस और सिलेब्स ने रिऐक्शन दिए हैं। जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख ने एक-दूसरे को 10 साल तक डेट करने के बाद साल 2012 में शादी की थी। इस कपल के दो बच्चे हैं। बता दें कि जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख ने फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से ऐक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। बता दें कि आने वाली 3 फरवरी को दोनों की शादी की 9वीं सालगिरह होगी। इससे पहले इस कपल ने धमाकेदार पार्टी की है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3oKwqxH
via IFTTT

Happy Birthday Shakira: सिंगर जो करती हैं नंगे पाव परफॉर्म, राष्‍ट्रपति के बेटे तक खूबसूरती पर थे फिदा

दुनिया में अपनी सिंगिंग, डांस मूव्‍स और स्‍टेज परफॉर्मेंस से तहलका मचाने वाली शकीरा मंगलवार यानी 2 फरवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। कोलंबिया में जन्मीं शकीरा का पूरा नाम 'शकीरा इजाबेल मेबारक रिपोल' है। गानों के लिए मशहूर शकीरा के बारे में यहां हम आपको कुछ खास बातें बता रहे हैं...

Interesting Facts And Photos Of Shakira: शकीरा दुनिया की सबसे पॉप्‍युलर स्‍टेज परफॉर्मर्स में से एक हैं। उनके फैंस हमेशा उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं।


Happy Birthday Shakira: सिंगर जो करती हैं नंगे पाव परफॉर्म, राष्‍ट्रपति के बेटे तक खूबसूरती पर थे फिदा

दुनिया में अपनी सिंगिंग, डांस मूव्‍स और स्‍टेज परफॉर्मेंस से तहलका मचाने वाली शकीरा मंगलवार यानी 2 फरवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। कोलंबिया में जन्मीं शकीरा का पूरा नाम 'शकीरा इजाबेल मेबारक रिपोल' है। गानों के लिए मशहूर शकीरा के बारे में यहां हम आपको कुछ खास बातें बता रहे हैं...



शकीरा को आती हैं कई भाषाएं
शकीरा को आती हैं कई भाषाएं

शकीरा अपने 8 भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं और उनके पिता लेबनानी मूल के हैं। वह स्पैनिश, पुर्तगीज, इंग्लिश और इटैलियन जैसी भाषाएं बोल लेती हैं।



लैटिन म्‍यूजिक की क्‍वीन
लैटिन म्‍यूजिक की क्‍वीन

शकीरा को लैटिन म्यूजिक की क्वीन भी कहा जाता है। उनका 21वीं सदी का सबसे सफल गाना 'हिप्स डोंट लाय' माना जाता है जो कि बेहद पॉप्‍युलर हुआ।



शकीरा करती हैं शानदार डांस
शकीरा करती हैं शानदार डांस

शकीरा की खासियत है कि वह गाना गाते हुए शानदार बेली डांस भी कर लेती हैं। वह हमेशा नंगे पाव परफॉर्म करती हैं क्योंकि उन्‍हें लगता है कि इससे उनके डांस मूव्स ज्यादा अच्छे आते हैं।



13 साल की उम्र में रिकॉर्डिंग
13 साल की उम्र में रिकॉर्डिंग

शकीरा ने 13 साल की उम्र में अपने पहले ऐल्‍बम 'मैजिया' की रिकॉर्डिंग की थी।



शकीरा के 'वाका वाका' ने तोड़े रेकॉर्ड्स
शकीरा के 'वाका वाका' ने तोड़े रेकॉर्ड्स

शकीरा ने साल 2010 में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप में 'वाका वाका' गाना गाया था जो काफी ज्‍यादा मशहूर हुआ था।



11 साल तक राष्‍ट्रपति के बेटे संग डेट
11 साल तक राष्‍ट्रपति के बेटे संग डेट

सिंगर ने करीब 11 साल तक ऐंतोनियो दे ला रुआ को डेट किया जो अर्जेंटीना के राष्ट्रपति के बेटे हैं। फिलहाल, वह एक फुटबॉलर के साथ रिलेशनशिप में हैं।



खूबसूरती के दीवाने हैं लोग
खूबसूरती के दीवाने हैं लोग

भले ही शकीरा 44 वर्ष की हो गई हों लेकिन आज भी उनकी खूबसूरती के लोग दीवाने हैं।





from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2YBHqTE
via IFTTT

अनुभव सिन्हा संग फिर काम करेंगे आयुष्मान खुराना, सामने आया नई फिल्म 'अनेक' में ऐक्टर का लुक

बॉलिवुड ऐक्टर एक बार फिर डायरेक्टर के साथ काम करने जा रहे हैं। आयुष्मान खुराना और अनुभव सिन्हा ने अपनी फिल्म '' की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। ऐक्टर ने फिल्म में अपना लुक दिखाया है और इसके साथ ही अपने किरदार का नाम बताया है। वह फिल्म की शूटिंग असम में कर रहे थे। आयुष्मान खुराना ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में आयुष्मान खुराना अनुभव सिन्हा के साथ क्लैप बोर्ड थामे दिख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में ट्रिम्ड हेयर कट के साथ बढ़ी हुई दाढ़ी और आईब्रो पर कट के साथ दिख रहे हैं। ऐक्टर ने लिखा- 'अनुभव सिन्हा सर के साथ एक बार फिर जुड़कर उत्साहित हूं। भूषण कुमार और अनुभव सिन्हा निर्मित फिल्म अनेक में जोशुआ के किरदार में मेरा लुक हाजिर है।' आयुष्मान खुराना की 'फिल्म' अनेक की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्ममेकर्स ने तय किया है कि फिल्म की शूटिंग का बड़ा हिस्सा उत्तर भारत में शूट किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुभव सिन्हा की यह फिल्म अभी तक की सबसे महंगी फिल्म होगी। बता दें कि इससे पहले आयुष्मान खुराना और अनुभव सिन्हा ने साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'आर्टिकल 15' में एक साथ काम किया था। फिल्म 'अनेक' को बनारस मीडिया वर्क्स और टी-सीरीज के तहत भूषण कुमार और अनुभव सिन्हा प्रड्यूस कर रहे हैं। आयुष्मान खुराना ने कुछ दिन पहले ही फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में उनके साथ वाणी कपूर हैं। इसके बाद आयुष्मान खुराना ने अपनी अगली फिल्म 'डॉक्टर जी' का एलान किया था। इस फिल्म में उनके साथ रकुलप्रीत सिंह हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3aoTJbw
via IFTTT

मलाइका अरोड़ा ने शेयर की अपनी लेटेस्ट हॉट तस्वीरें, बताया- किनकी फोटोग्राफी का है कमाल

मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड तस्वीर शेयर की है। मलाइका की ये तस्वीरें उनकी बहन अमृता अरोड़ा के बर्थडे की हैं। मलाइका ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बताया है कि यह किनकी फोटोग्राफी का कमाल है। मलाइका इन तस्वीरों का काफी खूबसूरत और ग्लैमरस दिख रही हैं। इस पोस्ट में तीन अलग-अलग पोज़ में नजर आ रही हैं मलाइका। उन्होंने इन तस्वीरों के साथ यह भी बताया है कि इन तस्वीरों में किनकी फोटोग्राफी का जादू चला है। मलाइका ने अमृता अरोड़ा को टैग करते हुए उनके इस फोटोग्राफी की तारीफ की है। इसी के साथ उन्होंने myideaofcandid लिखकर इसे हैशटैग किया है। मलाइका की इन तस्वीरों पर उन्हें जमकर तारीफें मिल रही हैं। बता दें कि पिछले दिनों मलाइका अमृता अरोड़ा के बर्थडे पर उनके घर सेलिब्रेशन के लिए पहुंची थीं। मलाइका के साथ उनके माता-पिता और उनका बेटा अरहान भी साथ था। इसके अलावा इस पार्टी का हिस्सा मलाइका के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी बने। अर्जुन मलाइका और उनकी फैमिली को छोड़ने बाहर तक आए थे, जिसकी ढेरों तस्वीरें सोशल मीडिया पर नजर आई थीं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3rhGZKi
via IFTTT

2 जिम, हसीनाएं 6: मलाइका से लेकर सारा अली खान तक, खुद से प्यार का अनोखा अंदाज

बॉलिवुड ऐक्‍टर्स के साथ-साथ ऐक्‍ट्रेसेस भी अपनी फिटनेस का काफी ध्‍यान रखती हैं। वे जल्‍दी वर्कआउट करना नहीं भूलती हैं। यही वजह है कि स्‍क्रीन पर उनकी मौजूदगी भर से ही चार-चांद लग जाते हैं। हाल ही में कई ऐक्‍ट्रेसेस को जिम के बाहर स्‍पॉट किया गया। क्‍या ये हैं आपके फेवरिट स्‍टार्स, इन तस्‍वीरों मे देखिए...

Bollywood Actresses Spotted In Gym In Mumbai: ये ऐसी ऐक्‍ट्रेसेस हैं जो फिटनेस फ्रीक हैं। इनके लिए वर्कआउट सबसे ज्‍यादा जरूरी चीज है और ये खुद से काफी प्‍यार करती हैं।


2 जिम, हसीनाएं 6: मलाइका से लेकर सारा अली खान तक, खुद से प्यार का अनोखा अंदाज

बॉलिवुड ऐक्‍टर्स के साथ-साथ ऐक्‍ट्रेसेस भी अपनी फिटनेस का काफी ध्‍यान रखती हैं। वे जल्‍दी वर्कआउट करना नहीं भूलती हैं। यही वजह है कि स्‍क्रीन पर उनकी मौजूदगी भर से ही चार-चांद लग जाते हैं। हाल ही में कई ऐक्‍ट्रेसेस को जिम के बाहर स्‍पॉट किया गया। क्‍या ये हैं आपके फेवरिट स्‍टार्स, इन तस्‍वीरों मे देखिए...



डेजी शाह
डेजी शाह

पाइलेट्स जिम के बाहर स्‍‍‍‍‍‍पॉट की गईं 'जय हो' फेम ऐक्‍ट्रेस डेजी शाह।



मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा भी पाइलेट्स जिम के बाहर पपराजियों को पोज देती दिखीं।



फातिमा सना शेख
फातिमा सना शेख

कैमरे को पोज देतीं 'दंगल' फेम ऐक्‍ट्रेस फातिमा सना शेख खार स्थित जिम के बाहर स्‍पॉट की गईं।



सीमा खान
सीमा खान

पाइलेट्स जिम में नजर आईं ऐक्‍टर सोहेल खान की पत्‍नी सीमा खान।



सीमा खान और महीप कपूर
सीमा खान और महीप कपूर

सीमा खान के साथ ऐक्‍टर संजय कपूर की पत्‍नी महीप कपूर को भी देखा गया।



सारा अली खान
सारा अली खान

सारा अली खान को अंधेरी वेस्‍ट स्‍थित वाय नॉट फिटनेस जिम के बाहर पपराजियों ने स्‍पॉट किया।





from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2O1Ksi9
via IFTTT

सुशांत सिंह राजपूत केस में उनके करीबी दोस्त ऋषिकेश पवार हिरासत में, कई दिनों से एनसीबी कर रही थी इन्हें तलाश

सुशांत सिंह राजपूत के मौत की वजह का लोगों को आज भी इंतजार है। इस केस की जांच मामले में सुशांत के करीबी दोस्त ऋषिकेश पवार को हिरासत में लिया गया है। ड्रग्स केस में एनसीबी अब उनसे पूछताछ करेगी। बता दें कि इस मामले की जांच सीबीआई के साथ ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो टीम भी कर रही है। नारकोटिक्स ब्यूरो टीम सुशांत केस में ड्रग्स मामले की जांच लगातार कर रही है और अब नया नाम उनके दोस्त ऋषिकेश पवार का सामने आया है। इससे पहले खबर थी कि एनसीबी कई दिनों से फरार चल रहे ऋषिकेश की तलाश कर रही थी। बता दें कि इससे पहले भी पवार से ड्रग्स मामले में एनसीबी पूछताछ कर चुकी है। दरअसल केस की जांच के दौरान एक ड्रग सप्लायर ने सुशांत के इस दोस्त का नाम लिया था, जिसके बाद से वह एनसीबी के निशाने पर हैं। जनवरी के शुरुआती सप्ताह से ही एनसीबी पवार के सर्च अभियान में जुटी थी। इससे पहले अर्जुन रामपाल, उनकी वाइफ गैब्रिएला और ऐक्टर की बहन से भी ड्रग्स मामले में एनसीबी ने पूछताछ की है। याद दिला दें कि पिछले साल 14 जून की सुबह सुशांत अपने बांद्रा वाले फ्लैट पर मृत पाए गए थे। इसे लेकर फैन्स में काफी रोष रहा और लगातार वे सोशल मीडिया पर उनके मौत की जांच के लिए सीबीआई की मांग कर रहे थे। सुशांत की मौत के करीब एक महीने बाद उनके पिता के.के. सिंह ने रिय चक्रवर्ती और उनके परिवार के अलावा कई और लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया। इसके बाद इस केस की जांच सीबीआई के हाथ में सौंप दी गई। जांच के दौरान केस में ड्रग्स मामले की जांच शुरू हुई और फिर इसे इस वक्त नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भी अपने एंगल से जांच कर रही है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3au8Wb0
via IFTTT

Monday, February 1, 2021

तापसी पन्‍नू ने शेयर किया 'लूप लपेटा' से अपना लुक, बताया लॉकडाउन के दौरान किस बात का रहा गिल्‍ट

तापसी पन्‍नू ने अपने अगले प्रॉजेक्‍ट 'लूप लपेटा' पर काम शुरू कर दिया है। उन्‍होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर फिल्‍म से फर्स्‍ट लुक पिक्‍चर शेयर की। इसमें वह टॉइलट के कमोड में बैठी हुईं और हाथ में कागज पकड़े नजर आ रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए तापसी ने लिखा, 'लाइफ में कभी कभार ऐसा टाइम आता है जब हमें खुद से यह सवाल करना पड़ता है- यहां कैसे खत्‍म करूं? मैं भी यही सोच रही थी। नहीं, पॉट नहीं बल्कि जिंदगी! हाय, यह Savi है।' जर्मन फिल्‍म का रीमेक है 'लूप लपेटा' बता दें, 'लूप लपेटा' 1998 की जर्मन फिल्‍म 'रन लोला रन' का ऑफिशल रीमेक है। 'लूप लपेटा' का डायरेक्‍शन आकाश भाटिया कर रहे हैं और इसमें ताहिर राज भसीन समेत कई ऐक्‍टर्स अहम किरदारों में दिखेंगे। तापसी के पास 2021 में कई फिल्‍में बात करें तापसी की तो फिल्‍मों के लिहाज से 2021 उनके लिए काफी अच्‍छा है। उनकी झोली में कई फिल्‍में हैं। 'लूप लपेटा' के अलावा वह एक तेलुगू फिल्‍म, 'रश्मि रॉकेट', क्रिकेट मिताली राज की बायॉपिक 'शाबाश मितु' और 'हसीन दिलरुबा' दिखेंगी। 2020 में परेशान रहीं तापसी हालांकि, 2020 तापसी के लिए भी परेशान करनेवाला रहा। उन्‍होंने माना कि मार्च 2020 में जब लॉकडाउन हुआ तो उन्‍हें काफी चिंता हुई। ऐक्‍ट्रेस ने कहा, 'मैं कुछ 5 फिल्‍मों को कमिटमेंट दिया था। मैं चाहती थी कि मैं सभी को डेट्स दे पाऊं क्‍योंकि उनमें से कुछ मेरी डेट्स का इंतजार कर रहे थे और उन्‍होंने अपना शूट मेरे हिसाब से प्‍लान किया था।' जब तापसी हो गई थीं निराश तापसी ने आगे कहा, 'जब कोरोना वाली सिचुएशन शुरू हुई, मैं निराश हो गई क्‍योंकि मुझे फिर उन फिल्‍मों को आगे बढ़ाना पड़ रहा था। यह बड़ा गिल्‍ट था जब फिल्‍में रीशेड्यूल हो रही थीं। हालांकि, जब काम दोबारा शुरू किया तो जैसे पहले कमिट किया था, उसी ऑर्डर में शूट किया।' रिलैक्स मोड में चली गई थीं तापसी कोविड के बीच जब काम फिर से शुरू करना हुआ तो यह तापसी के लिए आसान नहीं था। वह कहती हैं, 'कई महीनों तक घर में रहने से चीजें स्‍लो हो गईं। मुझे याद है, जब लॉकडाउन लगा तो मैं दिन में एक मीटिंग करती थी या एक नरेशन लेती थी। उस वक्‍त यह अच्‍छा तो लगता था लेकिन साथ में अजीब और डरावना भी कि मेरी बॉडी रिलैक्‍स करने की आदी हुई जा रही है। यह विचार ही डरावना था कि जिस तरह मैं पहले घंटों काम करती थी, क्‍या बाद में भी ऐसा हो पाएगा? काम शुरू हुआ तो आलस से निकलीं तापसी ऐक्‍ट्रेस ने आगे कहा, 'फिर जब शूट शुरू हुआ तो मैं रिलैक्‍स वाले मोड और आलस से बाहर आ गई। मैंने सितंबर में साउथ फिल्‍म की शूटिंग शुरू की। हम वहां रहे, शूट किया और घर वापस आ गए। सबकुछ ठीक तरीके से हो गया। फिर मैंने हसीन दिलरुबा, लूप लपेटा पर काम शुरू किया। इन फिल्‍मों के सेट पर कोई भी कोविड पॉजिटिव नहीं था तो सब काफी सुरक्षित और अच्‍छा रहा।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3rhg2GC
via IFTTT

क्या KGF 2 की रिलीज पर होना चाहिए नैशनल हॉलिडे? फैन ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी

यह कहना गलत नहीं होगा कि 'केजीएफ: चैप्‍टर 2' फैंस के लिए फिल्‍म नहीं, इमोशन है। फिल्‍म के ऐक्‍टर यश की जबरदस्‍त फैन फॉलोइंग है और यही वजह है कि अब उनके फैंस ने पीएम नरेंद्र मोदी से अपील की है कि फिल्‍म की रिलीज के दिन को नैशनल हॉलिडे घोषित कर दिया जाए। पीएम मोदी को लिखा गया एक ऐसा ही लेटर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें पीएम से कहा गया है कि वह फीलिंग्‍स को समझें। बता दें, 'केजीएफ' का सीक्‍वल 16 जुलाई 2021 को हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम में रिलीज हो रहा है। फैंस ने पीएम से कहा- हमारी भावनाएं समझिए लेटर में लिखा है, 'सर, जैसा कि हम सभी जानते हैं कि यश की केजीएफ: चैप्‍टर 2 शुक्रवार यानी 16 जुलाई 2021 को रिलीज हो रही है। लोग फिल्‍म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ऐसे में हम आपसे रिक्‍वेस्‍ट कर रहे हैं कि इस दिन नैशनल हॉलिडे घोषित कर दें। हमारी भावनाओं को समझने की कोशिश करें। यह सिर्फ फिल्‍म नहीं है, यह हमारा इमोशन है।' यश के एक फैन ने यह लेटर ट्विटर पर शेयर किया है। टीजर सेट कर चुका है रेकॉर्ड्स फिल्‍म पूरे भारत में रिलीज होगी। इसमें यश ने रॉकी का किरदार निभाया है जो कि गरीबी में पैदा होता है और फिर गोल्‍ड माइन का किंग बन जाता है। फिल्‍म का टीजर पहले ही सोशल मीडिया पर नए रेकॉर्ड्स सेट कर चुका है। ये ऐक्‍टर्स भी आएंगे नजर फिल्‍म में यश के अलावा श्रीनिधि शेट्टी, संजय दत्‍त, रवीना टंडन जैसे ऐक्‍टर्स भी अहम किरदारों में हैं। कुछ दिनों पहले मेकर्स ने फिल्‍म की रिलीज डेट अनाउंस करते हुए इसका नया पोस्‍टर भी जारी किया था। इसमें यश नजर आ रहे थे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3rjIuYN
via IFTTT

जब शत्रुघ्न सिन्हा को बेल्‍ट से मारने के लिए दौड़े शशि कपूर, सेट के पीछे का दिलचस्‍प किस्‍सा

अपने जमाने के लिए मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा अपनी लेट-लतीफी के लिए जाने जाते थे। उनके को-ऐक्‍टर्स उनका इंतजार करते थे और शत्रुघ्न 3 से 4 घंटे की देरी से आते थे। यही वजह थी कि एक बार शशि कपूर ने उन्‍हें बेल्‍ट लेकर दौड़ा लिया था। इस किस्‍से को याद करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने ई-टाइम्‍स से खास बातचीत में बताया, 'एक बार लेट आने के कारण शशि मुझे मारने के लिए बेल्‍ट लेकर दौड़े। मैंने उन्‍हें बताया कि उन्‍हें समय की पाबंदी तो मुझे मेरे टैलंट की वजह से कास्‍ट किया गया है। इस पर शशि ने कहा कि देखो, कितनी बेशर्मी से कह रहा है।' सिन्हा ने आगे कहा, 'यह सबकुछ मजाक ही था। शशि और मेरी बेहतरीन केमिस्‍ट्री थी।' इन मौकों पर टाइम से पहुंचे सिन्‍हा के मुताबिक, वह कुछ मौकों पर टाइम से भी पहुंचे हैं। वह कहते हैं, 'एक बार मैं अमिताभ बच्‍चन के साथ शूटिंग कर रहा था और हमें सुबह 4.30 बजे बुलाया गया था। मैं वहां टाइम पर पहुंचा। कोलकाता में गौतम घोष की फिल्‍म 'अंतरजलि जात्रा' के लिए भी मैं टाइम पर सुबह-सुबह पहुंचता था।' योग की वजह से होती थी देर हालांकि, ऐक्‍टर ने बाद में माना वह लेट-लतीफ थे। उन्‍होंने कहा, 'मैं जान-बूझकर लेट नहीं जाता था। काम पर निकलने से पहले योग करना मेरा नियम था जिसमें टाइम लगता था और मैं लेट हो जाता था।' वन टेक आर्टिस्‍ट थे शत्रुघ्न सिन्हा सिन्‍हा बताते हैं, 'सुबह 9 बजे की शिफ्ट होती थी तो कभी-कभी मैं दोपहर 12, 12.30 तक पहुंचता था लेकिन मेरी याददाश्‍त तेज थी, आज भी है। ऐसे में मैं एक टेक में अपनी लाइंस खत्‍म कर लेता था और हम समय से पहले काम पूरा कर लेते थे। मैं वन टेक आर्टिस्‍ट था।' कोई भी प्रड्यूसर नहीं लगा सकता आरोप 'कालीचरण' ऐक्‍टर ने कहा, 'कोई भी प्रड्यूसर मुझ पर फिल्‍म में देरी का आरोप नहीं लगा सकता। यही दर्शाता है कि मैंने कैसे मनमोहन देसाई के साथ 10 से 11 तो हरमेश मल्‍होत्रा के साथ 13 फिल्‍में कर लीं। ऐसा ना होता तो ये प्रड्यूसर्स मुझे रिपीट क्‍यों करते? आपको मालूम है कि मुझे शोले, दीवार, सत्‍ते पे सत्‍ता और अचानक जैसी फिल्‍में ऑफर हुई थीं?'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3r8mVdi
via IFTTT

आमिर खान इन तस्वीरों में दिख रहे हैं जरा उम्रदराज, 'कोई जाने ना' के सेट से वायरल हुए फोटोज़

आमिर खान की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह काफी उम्रदराज नजर आ रहे हैं। बॉलिवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट की ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें आमिर खान की अगली फिल्म 'कोई जाने ना' के सेट से आई हैं। आमिर खान अगली फिल्म 'कोई जाने ना' में स्पेशल कैमियो रोल में नजर आनेवाले हैं और इस फिल्म की शूटिंग के लिए वह पिछले दिनों जयपुर में थे। यह फिल्म आमिर खान के फ्रेंड अमीन हाजी की डायरेक्टोरियल डेब्यू है, जिसमें वह स्पेशल रोल में नजर आनेवाले हैं। इस फिल्म में कुणाल कपूर लीड रोल में दिखेंगे। इसे प्रड्यूस कर रहे हैं भूषण कुमार। यह फिल्म एक साइकलॉजिकल थ्रिलर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान एली अवराम के साथ स्पेशल सॉन्ग सीक्वेंस में नजर आनेवाले हैं। इसे सेट की कुछ तस्वीरें नजर आई हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में आमिर बिल्कुल एक नए लुक में दिख रहे हैं। आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में लीड रोल में करीना कपूर भी नजर आएंगी। उन्होंने डिलीवरी की वजह से पहले ही अपने हिस्से की शूटिंग खत्म कर ली है। यह फिल्म टॉम हैंक्स की फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प्स' की ऑफिशल हिन्दी रीमेक है। यह फिल्म पिछले साल दिसम्बर को रिलीज होनेवाली थी लेकिन पेंडमिक की वजह से इसकी रिलीज टाल दी गई। फिल्म रिलीज से पहले आमि खान ने सोशल मीडिया और अपने फोन से दूरी बनाकर चलने का फैसला ले रखा है। दरअसल उन्हें लगता है कि ये चीजें उनके काम में अड़चनें पैदा करती हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/39FG40q
via IFTTT

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने शेयर की अंडर गारमेंट्स में अपनी तस्वीर, यूजर ने कहा- यूं दिखाना अच्छा नहीं लगता

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप इस वक्त सुर्खियों में छाई हैं। वजह है आलिया कश्यप की स्टनिंग तस्वीर जो उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर डाली है। आलिया कश्यप की इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर धमाका कर दिया है। आलिया ने फिल्मों में एंट्री भले न की हो, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। आलिया ने जो लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है, उसमें वह अपना अंडर गारमेंट्स दिखाती नजर आ रही हैं। आलिया की इस तस्वीर ने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है। आलिया की इस तस्वीर पर उन्हें खूब जमकर कॉमेंट मिल रहे हैं। जहां कई लोगों ने उन्हें खूबसूरत बताया है, वहीं कुछ ने कहा है कि वह बॉलिवुड के लिए रेडी हैं। वहीं एक ने लिखा है- आप एक इंडियन महिला हैं और इस तरह से दिखाना शोभा नहीं देता मैडम। हालांकि, बता दें कि आलिया की यह ऐसी पहली तस्वीर नहीं है। इससे पहले भी वह लॉन्जरी में अपनी तस्वीरें पोस्ट कर चुकी हैं। अपने बोल्ड अंदाज को लेकर आलिया कश्यप अक्सर ही सुर्खियों में छाई रहती हैं। आलिया की बॉलिवुड में कई स्टार किड्स से काफी अच्छी दोस्ती है। जान्हवी कपूर की छोटी बहन खुशी से वह काफी क्लोज़ हैं। बता दें कि आलिया कश्यप अनुराग कश्यप और उनकी पहली पत्नी आरती बजाज की बेटी हैं। अनुराग और आरती का तलाक साल 2009 में हो गया था। आलिया के बॉलिवुड में आने के सवाल पर अनुराग ने पिछले दिनों के इंटरव्यू में कहा था कि वह यंग हैं और अपना फैसला खुद ले सकती हैं। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि आलिया को भी इंडस्ट्री में आने के लिए संघर्ष करना होगा।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2MGNzLA
via IFTTT

जब जान्हवी कपूर ने पापा से फिल्म देखने का बहाना कर लास वेगस की फ्लाइट पकड़ ली थी, सुनाया पूरा किस्सा

हाल ही में जान्हवी कपूर करीना कपूर के चैट शो 'वॉट वुमन वॉन्ट' पर नजर आईं। इस शो के दौरान जान्हवी ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई किस्से उन्होंने शेयर किए। इस दौरान जान्हवी ने बताया कि एक रात वह पापा से फिल्म देखने की बात करके लास वेगस की फ्लाइट लेकर घर से निकल गई थीं। करीना ने जान्हवी से पूछा- तो वो कौन सी बातें हैं जो जेन-जी को अपने माता-पिता के साथ जरूर करनी चाहिए और कौन सी बातें बिल्कुल नहीं करनी चाहिए? जान्हवी ने कहा- मुझे लगता है कि वो एक बात जो अपने माता-पिता के साथ जरूर करनी चाहिए वो ये है कि उनसे खुली बातचीत करनी चाहिए रिलेशनशिप के बारे में, क्योंकि यह किसी भी यंगस्टर्स की लाइफ का अहम हिस्सा होता है। और एक बात जो बिल्कुल नहीं करवनी चाहिए- पता नहीं, यह आपके बचपन औऱ जवानी का बड़ा हिस्सा होता है और ऐसे में बगावत करना और ऐसी बातें... जो नहीं करनी चाहिए। जान्हवी ने बताया, कल पहली बार मैंने अपने पापा से पहली बार कहा कि मैंने उनसे झूठ बोला था। मैंने उनसे झूठ बोला था और कहा था कि मैं फिल्म देखने जा रही हूं, लेकिन मैं फ्लाइट लेकर लॉस ऐंजिलिस से वेगस चली गई थी। वेगास में ऐसे ही घूम रही थी और सुबह फ्लाइट लेकर वापस आ गई। और उन्हें पता भी नहीं चला। मुझे लगता है कि यही उसका थ्रिल था।' हालांकि, जान्हवी ने यह भी कहा कि मैं इस तरीके के बर्ताव को बढ़ावा नहीं देना चाहती, लेकिन मुझे लगता है थोड़ा मजा लो और बस लेकिन एक हद में।' वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर के हाथ में इस वक्त कई सारी फिल्में हैं। जान्हवी इन फिल्मों के लिए जमकर मेहनत भी कर रही हैं। इन फिल्मों में हार्दिक मेहता की 'रूही अफज़ाना', सिद्धार्थ सेनगुप्ता की 'गुड लक जेरी', कॉलिन डि शुन्‍हा की 'दोस्ताना', शशांक खेतान की 'मिस्टर लेले' और करण जौहर की 'तख्त' शामिल हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/39GdNGU
via IFTTT