Tuesday, November 3, 2020

जावेद अख्तर के केस पर संजय राउत को कंगना का जवाब- एक थी शेरनी और एक भेड़ियों का झुंड

कंगना रनौत अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने विवादों को लेकर चर्चा में रह रही हैं। इस वक्त कंगना रनौत कुछ कानूनी झमेलों में फंसी नजर आ रही हैं। अब मशहूर लेखक जावेद अख्‍तर ने ऐक्ट्रेस कंगना रनौत पर मानहानि का मुकदमा दायर किया है। जावेद अख्तर के इस केस की जानकारी देते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने भी ट्वीट किया है, जिसका कंगना ने अपने खूंखार अंदाज़ में ट्विटर पर ही जवाब दिया है। कंगना ने संजय राउत के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अपना जोरदार जवाब दिया है। सिर्फ एक लाइन में कंगना ने अपनी तरफ से पूरी बात कह दी है। कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'एक थी शेरनी ..... और एक भेड़ियों का झुंड।' संजय राउत के इस ट्वीट में लिखा गया है, 'नैशनल और इंटरनैशनल टेलिविजन पर अपमानजनक बयान देने को लेकर लिरिसिस्ट जावेद अख्तर ने कंगना रनौत के खिलाफ क्रिमिनल कम्प्लेंट किया है। यह कम्प्लेंट मेट्रोपॉलिटन मैजिस्ट्रेट, अंधेरी में दायर किया गया है।' एक सूत्र ने बताया, 'जावेद अख्‍तर काफी सहनशील स्वभाव के हैं लेकिन ये सब चीजें काफी समय से चल रही थीं। इसके खिलाफ ऐक्शन लेना जरूरी हो गया था। जावेद साहब ने कंगना के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया है।' बताया जा रहा है, 'मामला अब कोर्ट में है। जावेद साहब इस लंबी लड़ाई के लिए तैयार हैं। कोर्ट के बाहर किसी भी समझौते के लिए जावेद साहब तैयार नहीं हैं। कंगना रनौत के खिलाफ कानूनी मुश्किलें असल में बढ़ेंगी।' जावेद अख्तर के खिलाफ अपने इंटरव्यू में पहले भी कंगना काफी कुछ कह चुकी हैं। कंगना ने रितिक रोशन के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर बातें कही थी और कहा था- जावेद अख्तर ने मुझे अपने घर बुलाया और कहा कि राकेश रोशन और परिवार बड़े लोग हैं। अगर तुम उनसे माफी नहीं मांगती हो तो तुम कहीं नहीं जा सकोगी। वे तुम्हें जेल में डलवा देंगे और तुम्हारे पास खुद को नुकसान पहुंचाने के अलावा कोई विकल्प नहीं रहेगा। कंगना ने ये बातें बताते हुए कहा था- उन्होंने ऐसा क्यों सोचा कि अगर मैं रितिक रोशन से माफी नहीं मागती हूं तो सूइसाइड कर लूंगी? वह मेरे ऊपर चिल्लाए, गुस्सा भी किया। मैं उनके घर पर बैठी हुई कांप रही थी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/32b4qex
via IFTTT

3 साल चली एडॉप्शन प्रोसेस तब मंदिरा के घर आ पाई बेटी तारा, बोलीं-मेरे बेटे को अब अपनी बहन से जलन होने लगी है

मंदिरा बेदी ने हाल ही में खुलासा किया था कि उन्होंने एक चार साल की बेटी को गोद लिया है। बेटी का नाम उन्होंने तारा बेदी कौशल रखा है। मंदिरा ने बेटी के साथ एक नई तस्वीर शेयर की है। इस ब्लैक एंड वाइट फोटो में मां-बेटी की जोड़ी मुस्कुराती नजर आ रही है। इंस्टाग्राम पर इस फोटो को शेयर करते हुए मंदिरा ने लिखा, मेरा ताला और चाबी भी!#LockStar''

टीकमगढ़ की है बेटी

इसके साथ ही एक इंटरव्यू में मंदिरा ने तारा को गोद लेने की प्रक्रिया के बारे में बात की है। मिड-डे से बातचीत में उन्होंने बताया, तारा टीकमगढ़, मध्य प्रदेश से है। जब मेरे पति लॉकडाउन के बीच टीकमगढ़ में मौजूद एक अनाथालय पहुंचे तो तारा उनकी गोद में आकर बैठ गई और बोली-चलो। तारा उनके साथ चलने के लिए एकदम तैयार थी। वह उस जगह को छोड़ने में बिलकुल मायूस नहीं थी और ना ही उसकी आंखों में आंसू थे। अनाथालय पहुंचने से पहले मंदिरा और उनके पति राज ने तारा की तस्वीर देखी थी और उसके साथ कई बार वीडियो कॉल पर बात की थी।

तीन साल चली गोद लेने की प्रक्रिया

मंदिरा ने कवितानुमा पोस्ट में सोशल मीडिया पर दशहरे पर लिखा था- वह हमारे पास एक आशीर्वाद की तरह आई। हमारी छोटी सी बेटी तारा। 4 साल और कुछ थोड़ी सी उम्र और उन आंखों से जो सितारों की तरह चमकती हैं। अपने वीर की बहन। उसका घर में स्वागत है, खुली बाहों और सच्चे प्यार के साथ। हम आभारी हैं। तारा बेदी कौशल, हमारे परिवार का हिस्सा बनी 28 जुलाई 2020 को।

उसे गोद लेने की प्रक्रिया उन्होंने तीन साल पहले शुरू की थी जब उनका अपना बेटा वीर 6 साल का था। अब वो 9 साल का हो गया है। मंदिरा ने कहा, तब वह बेहद उत्साहित था कि उसकी बहन आने वाली है।अब मैं श्योर नहीं हूं कि वो कैसा फील करता है। उसने अपने क्लासमेट्स से जूम कॉल पर तारा की मुलाकात करवाई है। एक दिन उसने मुझसे कहा था-जब आप तारा को गुड गर्ल कहती हैं तो मुझे जलन होती है। उसकी ये बात सुनकर मैं बेटे पर ज्यादा ध्यान दे रही हूं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mandira Bedi spoke about the challenges she faced during the adoption process of daughter tara


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jTDJB5

कंगना ने कहा- दिल्ली जली तो यूरोप ने धर्मनिरपेक्ष रुख अपनाया, अब आतंकी उसे ही कब्रिस्तान बना रहे

ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में हुए आतंकी हमले पर कंगना रनोट ने यूरोप पर उसकी धर्मनिरपेक्षता को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, "जब दिल्ली जल रही थी, बेंगलुरु राख में तब्दील हो रहा था, तब यूरोप ने एक भी शब्द नहीं कहा था, बल्कि अपना धर्मनिरपेक्ष रुख अख्तियार किया था। और अब कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकवाद यूरोप को ही कब्रिस्तान बना रहा है। लोग जानते हैं कि आपको अपनी उदासीनता की कीमत चुकानी होगी। क्या आप चुका सकते हैं?"

इससे पहले कंगना ने वियना में हुए आतंकी हमले पर अपना रिएक्शन देते हुए एक अन्य ट्वीट में लिखा था, "हमें दुनिया को इस कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकवाद से आजाद कराने की जरूरत है।"

##

क्या हुआ वियना में?

वियना में सोमवार रात (भारतीय समय के अनुसार मंगलवार तड़के) आतंकी हमला हो गया। हमला ठीक वैसा ही था, जैसा 12 साल पहले 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुआ था।

देश में लॉकडाउन लगने जा रहा था, उससे ठीक एक रात पहले राजधानी की सड़कों पर आतंकी बंदूकें लेकर उतर आए। उन्होंने 6 अलग-अलग लोकेशंस पर अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 17 घायल हो गए। पहले मरने वालों संख्या 7 बताई गई थी।

ऑस्ट्रिया की न्यूज वेबसाइट क्रोन के मुताबिक, इस हमले के पीछे ISIS का हाथ है। वहीं, डेली मेल ने ऑस्ट्रिया के होम मिनिस्टर कार्ल नेहमार के हवाले से बताया है कि पुलिस ने जिस एक आतंकी को मार गिराया, वह ISIS से हमदर्दी रखता था। (पढ़े पूरी खबर)



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kangana Ranaut Slams Europe For Their secular’ stand After Terrorist Attack In Vienna


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2I37D91

कंगना रनौत के घर फिर शादी का जश्न, तस्वीरें दिखाकर कहा- मासी और भांजा सुबह से रेडी हैं

कंगना रनौत इन दिनों अपने होमटाउन मनाली में हैं। कंगना एक बार फिर से शादी के जश्न में शामिल होने से पहले की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इस बार कंगना की बुआ के बेटे की शादी है। हाल ही में कंगना ने सोशल मीडिया पर अपने घर भाई की शादी की ढेर सारे तस्वीरें शेयर की थीं। कंगना ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह फैमिली की शादी अटेंड करने को पूरी तरह से तैयार दिख रही हैं। इन तस्वीरों में से एक तस्वीर में कंगना अपने भांजे पृथ्वी के साथ नजर आ रही हैं। कंगना ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है, 'शादी पे शादी पे शादी....आज मेरी पम्मी बुआजी के बेटे विशु की शादी है, तो मासी और भांजा सुबह से रेडी हैं।' हाल ही में कंगना ने अपने दो भाइयों के हल्दी सेरिमनी का वीडियो शेयर किया था, जिसमें से एक की शादी की ढेर सारी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की थी। बता दें कि मुंबई पुलिस की ओर से बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली को समन भेजा गया है और उन्हें 10 नवंबर से पहले पेश होने को कहा है। यह समन कंगना के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत के बाद भेजा गया है। स्थानीय अदालत के आदेश पर मुंबई पुलिस ने कंगना और उनकी बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ 17 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज की थी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3mO6AbA
via IFTTT

संक्रमण के दौरान अमिताभ ने अपनाई ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने की ट्रिक, काउंटिंग बढ़ाने लेते थे गहरी सांस

कौन बनेगा करोड़पति के एक एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने बताया कि कोविड 19 से जूझते समय उन्होंने किस तरह अपना ऑक्सीजन लेवल बढ़ाया। बिग बी ने एक कंटेस्टेंट अर्पणा व्यास से इस बारे में चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा- वे हर दो घंटे में ऑक्सीमीटर पर ऑक्सीजन लेवल चेक करते थे।

ट्रिक बताते हुए मारा ठहाका
बिग बी ने बताया कि हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उन्हें बताया गया था कि अगर उन्हें ठीक होना है तो ऑक्सीमीटर की ऑक्सीजन काउंट 98 होनी चाहिए। लेकिन उनका लेवल 92-93 पर रहता था। इसलिए उन्होंने एक ट्रिक बनाई थी। हर बार जब नर्सिंग स्टाफ उनकी काउंटिंग जांचने के लिए ऑक्सीमीटर लेकर आता तो वह एक गहरी सांस लेते और अपनी ऑक्सीजन काउंटिंग 98 तक बढ़ा लेते थे। बिग बी की इस मजेदार ट्रिक पर अर्पणा और अमिताभ दोनों हंस पड़े।

जुलाई में हुआ था संक्रमण
अमिताभ बच्चन को 11 जुलाई के दिन कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई थी। उनके साथ परिवार के सदस्य बेटा अभिषेक, बहू ऐश्वर्या और पोती आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि 2 अगस्त को वे कोरोना संक्रमण से ठीक होकर घर वापस आ गए थे।

लगातार विवादों में केबीसी
केबीसी सीजन 12 लगातार विवादों में फंसा हुआ है। हाल ही में एक एपिसोड में हिंदू धर्म ग्रंथों से जुड़े एक सवाल को लेकर अमिताभ और शो के मेकर्स पर लखनऊ में एक FIR भी हुई है। जिसमें कहा गया है कि सवाल के ऑप्शन में केवल हिंदू धर्म ग्रंथों का नाम लिया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amitabh Bachchan shared trick to how he would increased his oxygen level during Covid-19 treatment


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/324eJ3O

7 नवंबर तक नहीं होगी दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश की गिरफ्तारी, घर से ड्रग्स बरामद होने के बाद से हैं गायब

मुंबई सेशन कोर्ट ने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश को अंतरिम राहत देते हुए 7 नवंबर तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। हालांकि, अदालत ने इस बीच उन्हें एनसीबी ऑफिस में जाकर अपना बयान दर्ज करवाने के लिए भी कहा है। मामले की अगली सुनवाई 7 नवंबर को फिर से होगी।

दो बार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा समन करने के बाद भी वे जांच एजेंसी के सामने पूछताछ के लिए जाहिर नहीं हुईं हैं। इसके बाद गुरुवार को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंस (NDPS) अधिनियम के तहत उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।

मंगलवार को करिश्मा के घर से एनसीबी की टीम को 1.8 ग्राम ड्रग्स बरामद हुई थी। इसके बाद एनसीबी ने समन करके करिश्मा को पूछताछ के लिए बुधवार को बुलाया था। पूरे दिन एनसीबी के अधिकारी उनका इंतजार करते रहे। लेकिन वह हाजिर नहीं हुई।

घर से बहुत कम मात्रा में ड्रग्स हुई है बरामद

हालांकि, करिश्मा के घर से बरामद ड्रग्स बहुत छोटी मात्रा में है, लेकिन इसके लिए उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। NCB सूत्रों के मुताबिक, करिश्मा के इस घर से सीबीडी ऑइल की तीन शीशियां भी जब्त किया गया है। आरोप सिद्ध होने पर उन्हें एक साल सश्रम कारावास या 10,000 रुपए तक का जुर्माना, या दोनों हो सकता है।

रेड के दौरान घर पर नहीं थीं करिश्मा

NCB ने करिश्मा के घर मंगलवार को छापा मारा था, वहां कुछ मात्रा में ड्रग्स मिली थी। हालांकि, इस कार्रवाई के वक्त करिश्मा घर पर नहीं थीं। इसलिए, NCB ने उनके घर के बाहर समन चिपका दिया। जांच में सामने आया है कि करिश्मा ड्रग्स पैडलर्स से लगातार कॉन्टैक्ट में थीं। करिश्मा के जिस घर पर कार्रवाई हुई वो उनका दूसरा घर है। बताया जा रहा है वे यहां आती रहती हैं। हालांकि, उनके वकील ने इस बात का खंडन किया है कि वे यहां रहती हैं।

NCB इससे पहले भी करिश्मा से 2 बार पूछताछ कर चुकी है। एक बार दीपिका पादुकोण के सामने बैठाकर करिश्मा से पूछताछ की गई थी।

दीपिका और करिश्मा की ड्रग्स चैट सामने आई थी

पिछले महीने दीपिका और करिश्मा के बीच ड्रग्स को लेकर हुई बातचीत सामने आई थी। 28 अक्टूबर 2017 की चैट में दीपिका ने दीपिका ने ‘hash’ और ‘weed’ शब्दों का इस्तेमाल किया था। कयास लगाए जा रहे हैं hash शब्द हशीश के लिए और weed गांजे के लिए इस्तेमाल किया गया।

दीपिका और करिश्मा के बीच ड्रग्स को लेकर हुई बातचीत पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

ड्रग्स कनेक्शन में दीपिका-करिश्मा का नाम कैसे आया?

करिश्मा प्रकाश सेलिब्रिटी मैनेजमेंट कंपनी ‘क्वान’ में काम करती हैं। यह कंपनी 40 से ज्यादा बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को टैलेंट मैनेजर मुहैया करवाती है। रिया चक्रवर्ती की मैनेजर जया साहा भी इसी कंपनी के लिए काम करती हैं। जया, करिश्मा की सीनियर हैं। NCB, CBI और ED की टीम जया से कई बार पूछताछ कर चुकी है। जांच के दौरान NCB को जया और करिश्मा के बीच हुई चैट का पता चला। इसके बाद मामला दीपिका तक पहुंचा।​​​​



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
करिश्मा से NCB ने पिछले महीने भी 2 बार पूछताछ की थी। एक बार दीपिका के सामने बैठाकर सवाल-जवाब किए थे।- फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/328gayq

इंटरनेट पर छाईं बेबी बम्प में अनुष्का शर्मा, अबू धाबी स्टेडियम के अंदर की तस्वीरें आईं बाहर

अनुष्का शर्मा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं, जिनमें वह सफेद ड्रेस में काफी दिलकश दिख रही हैं। अनुष्का शर्मा की ये तस्वीरें किसी फोटोशूट की नहीं बल्कि पिछले दिनों अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मैच की है।

Anushka Sharma pictures viral where she was enjoying Virat kohli match in Dubai: अनुष्का शर्मा दो महीने बाद मां बन जाएंगीं। अनुष्का की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जो दुबई की हैं।


इंटरनेट पर छाईं बेबी बम्प में अनुष्का शर्मा, अबू धाबी स्टेडियम के अंदर की तस्वीरें आईं बाहर

अनुष्का शर्मा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं, जिनमें वह सफेद ड्रेस में काफी दिलकश दिख रही हैं। अनुष्का शर्मा की ये तस्वीरें किसी फोटोशूट की नहीं बल्कि पिछले दिनों अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मैच की है।



टीम को सपॉर्ट करने पहुंची थीं अनुष्का
टीम को सपॉर्ट करने पहुंची थीं अनुष्का

कैमरे में अनुष्का शर्मा की कई अदाएं कैद हो गईं। इस मौके पर प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को उत्साह बढ़ाने और और टीम को सपॉर्ट करने पहुंची थीं। (All pics from virushkawonders/virat.kohlii18 instagram)



फैन पेज से खूब जमकर शेयर की गई हैं अनुष्का की तस्वीरें
फैन पेज से खूब जमकर शेयर की गई हैं अनुष्का की तस्वीरें

स्टेडियम के अंदर की यही तस्वीरें अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के अलग-अलग फैन पेज से खूब जमकर शेयर की गई हैं।



अनुष्का की सादगी फैन्स को खूब भा रही
अनुष्का की सादगी फैन्स को खूब भा रही

इन सभी तस्वीरों में अनुष्का की सादगी फैन्स को खूब भा रही है। इससे पहले भी अनुष्का स्टेडियम में अपने पति विराट कोहली और उनकी टीम को चियर करने पहुंची हैं।



नजर आ रहा अनुष्का का बेबी बम्प
नजर आ रहा अनुष्का का बेबी बम्प

इन तस्वीरों में अनुष्का का बेबी बम्प नजर आ रहा। हालांकि, इससे पहले भी अनुष्का की स्टेडियम की कई तस्वीरें वायरल होती रही हैं।



अनुष्का ने सोशल मीडिया पर दी थी खुशखबरी
अनुष्का ने सोशल मीडिया पर दी थी खुशखबरी

बता दें कि हाल ही में अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट कर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इस तस्वीर में अनुष्का शर्मा के साथ विराट कोहली भी नजर आ रहे हैं।



जनवरी में मां बनने जा रही हैं अनुष्का
जनवरी में मां बनने जा रही हैं अनुष्का

अनुष्का शर्मा अगले साल जनवरी में मां बनने जा रही हैं। अनुष्का सोशल मीडिया पर अपने बेबी बम्प की कई तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं।



आखिरी बार फिल्म 'ज़ीरो' में नजर आई थीं अनुष्का
आखिरी बार फिल्म 'ज़ीरो' में नजर आई थीं अनुष्का

पर्दे पर आखिरी बार अनुष्का साल 2018 में रिलीज़ हुई फिल्म 'ज़ीरो' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ भी थीं।





from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/326LZHR
via IFTTT

काजल अग्रवाल ने बताई महामारी के बीच शादी की वजह, बोलीं- लॉकडाउन की दूरी ने मजबूर कर दिया

'सिंघम' जैसी फिल्मों की एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने 30 अक्टूबर को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड गौतम किचलू से शादी की। एक बातचीत में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि लॉकडाउन की वजह से दोनों के बीच दूरियां हो रही थीं और जब वे कई सप्ताह एक-दूसरे से मिल नहीं सके तो महसूस हुआ कि अब उन्हें शादी के बंधन में बंध जाना चाहिए।

7 साल की दोस्ती, 3 साल की डेटिंग
काजल ने वोग मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कहा- गौतम और मैंने 3 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर हम 7 साल से दोस्त हैं। हम दोस्त के तौर पर हर कदम साथ रहे हैं, जो एक-दूसरे की जिंदगी में काफी महत्वपूर्ण है।

काजल आगे कहती हैं- हम हर कभी मिलते रहते थे। फिर चाहे सोशल पार्टी हो या फिर कोई पेशेवर काम। इसलिए जब लॉकडाउन के बीच कुछ सप्ताह तक हम एक-दूसरे से मिल नहीं सके, किराने की दुकान पर मास्क की आड़ में हमने एक-दूसरे की झलक देखी तो अहसास हुआ कि हमें साथ रहना चाहिए।"

गौतम ने घुटनों पर बैठकर प्रपोज नहीं किया

काजल की मानें तो गौतम ने उन्हें घुटनों पर बैठकर प्रपोज नहीं किया था। उन्होंने बताया- जब रोमांस की बात आती है तो गौतम चुप्पी साध लेते हैं। वे फिल्मी नहीं हैं और इसके लिए मैं आभारी हूं। क्योंकि मैंने यह फिल्मों में बहुत किया है। इसलिए प्रपोजल में ऐसा कुछ नहीं था। लेकिन हमारे बीच काफी दिली, इमोशनल बातचीत हुई थी।

वे अपनी फीलिंग्स को लेकर बहुत ही ऑथेंटिक थे और जिस तरह से उन्होंने बताया कि वे मेरे साथ कैसा फ्यूचर चाहते हैं तो मैं उनके साथ जिंदगी बिताने के लिए तैयार हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो साभार- वोग मैगजीन।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/384MhT8

तब्बू ने बताई थी शादी ना होने की वजह, कहा था-अजय देवगन की वजह से सिंगल हूं, कोई लड़का बात भी करे तो करते थे उसकी पिटाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू 49 साल की हो गई हैं। कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली तब्बू की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अब तक शादी नहीं की है। कुछ साल पहले उन्होंने इसका कारण शेयर किया था। उनके मुताबिक, अजय देवगन की वजह से वे अब तक अनमैरिड हैं। एक पब्लिकेशन से बातचीत में तब्बू ने यह भी कहा कि वे उम्मीद करती है कि अजय ने जो किया, उसका उन्हें मलाल भी होगा।

ऐसा क्या किया था अजय ने?

बकौल तब्बू, 'मैं और अजय 25 साल से एक-दूसरे को जानते हैं। वे मेरे कजिन समीर आर्य के पड़ोसी और क्लोज फ्रेंड हुआ करते थे। जब मैं छोटी थी तो समीर और अजय मुझ पर कड़ी नजर रखते थे और जिस भी लड़के को मुझसे बात करते देखते, उसे पीट दिया करते थे। दोनों बहुत बड़े गुंडे थे। अगर आज मैं सिगंल हूं तो वो सिर्फ अजय देवगन की वजह से ही हूं'।'

अब अजय को कहती हैं- मेरे लिए लड़का ढूंढो

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय अपनी खास दोस्त को शादी करते देखना चाहते हैं। इसे लेकर तब्बू ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'मैं हर-दूसरे दिन अजय से कहती हूं कि मेरे लिए सूटेबल लड़का ढूंढो। खैर, यह तो मजाक है। मेरा और अजय का रिश्ता काफी अच्छा है। सभी मेल एक्टर्स में से अगर मेरे लिए कोई ज्यादा मायने रखता है तो वे अजय हैं। वे बच्चे की तरह हैं और आज भी बहुत प्रोटेक्टिव हैं।'

5 फिल्मों में साथ किया काम

अजय और तब्बू ने साथ-साथ 'विजयपथ' (1994), 'हकीकत' (1995), 'तक्षक' (1999) और 'दृश्यम'(2015), 'गोलमाल अगेन'(2017) में साथ काम किया है। तब्बू हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ए सूटेबल ब्वॉय में दिखी थीं। वहीं, अजय की पिछली फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर थी जो कि 2019 में रिलीज हुई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tabu had said the reason for not getting married, said - I am single because of Ajay Devgan, even if a boy talks, he used to beat him


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eiY6q6

कंगना रनौत और रंगोली चंदेल को मुंबई पुलिस का समन, कहा- 10 नवंबर से पहले पेश हों दोनों बहनें

मुंबई पुलिस की ओर से बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली को समन भेजा गया है और उन्हें 10 नवंबर से पहले पेश होने को कहा है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर कंगना रनौत को भेजे जानेवाले इस समन की जानकारी दी है। इस ट्वीट में बताया गया है कि कंगना रनौत और रंगोली चंदेली को मुंबई पुलिस ने समन भेजकर उन्हें 10 नवंबर से पहले पुलिस स्टेशन में पेश होने को कहा है। यह समन कंगना के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत के बाद भेजा गया है। स्थानीय अदालत के आदेश पर मुंबई पुलिस ने कंगना और उनकी बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ 17 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज की थी। कंगना और उनकी बहन पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साम्प्रदायिक तनाव फैलाने का आरोप है। बता दें कि सोशल मीडिया पर साम्प्रदायिक तनाव फैलाने और अन्य आरोपों के लिए एक स्थानीय अदालत के आदेश पर कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। कंगना और रंगोली के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में 124 ए सहित कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया गया था। मुंबई की एक अदालत ने मुंबई पुलिस को कथित तौर पर साम्प्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश करने के आरोप में कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ दायर याचिका की जांच करने कहा था। बांद्रा मेट्रोपॉलिटन मैजिस्ट्रेट की अदालत ने बॉलिवुड निर्देशक मुनव्वर अली सय्यद की शिकायत पर पुलिस को जांच करने के आदेश दिए। इस शिकायत में कंगना और उनकी बहन द्वारा किए गए ट्वीट तथा अन्य बयानों का हवाला दिया गया था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि अदालत के आदेश पर बांद्रा पुलिस ने रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 153 ए (धर्म, नस्ल इत्यादि के आधार पर विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य बढ़ाना), 295 ए (धार्मिक भावनाओं को जानबूझकर आहत करना) और 124 ए (राजद्रोह) के तहत मामला दर्ज किया है। सय्यद के वकील के अनुसार, शिकायत में कहा गया कि पिछले दो महीने से रनौत अपने ट्वीट और टीवी पर दिए गए इंटरव्यू में बॉलिवुड को 'भाई भतीजावाद का गढ़','भेदभाव का स्थान' आदि कह कर बदनाम कर रही हैं। शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि रनौत ने 'बेहद आपत्तिजनक' टिप्पणियां की, जिनसे न केवल शिकायतकर्ता की बल्कि कई कलाकारों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई। शिकायत में कहा गया कि रनौत कलाकारों को साम्प्रदायिकता के आधार पर बांटने का प्रयास कर रही हैं। सय्यद ने कहा, 'उनकी बहन ने भी दो धर्मिक समूहों के बीच साम्प्रदायिक तनाव फैलाने के लिए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2TNHZav
via IFTTT

अमृता राव और पति अनमोल ने फैन्स से पूछा बच्चे के लिए नाम, मिले मजेदार जवाब

और आरजे को पैरंट्स बनने की बधाइयां मिल रही हैं। अमृता ने प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। बीते 14 अक्टूबर अमृता के प्रेग्नेंट होने की खबर सोशल मीडिया पर आई थी। 1 नवंबर को उन्होंने बेटे को जन्म दिया। अमृता-अनमोल ने इंस्टाग्राम पर प्यारे से नोट के साथ इसका ऑफिशल अनाउंसमेंट किया है। साथ में बच्चे के नाम पर लोगों से सजेशन मांगे हैं। उनके फैन्स मजेदार नाम सुझा रहे हैं। अनमोल ने बताया, 11 साल पूरे होने पर बेस्ट गिफ्ट अमृता के इंस्टा पर अनमोल का मेसेज रीपोस्ट है। इसमें लिखा है, बेटा हुआ है। अमृता और बच्चा बिल्कुल ठीक हैं। रिलेशनशिप के 11 साल पूरे होने पर हमें इससे बेहतर गिफ्ट नहीं मिल सकता था। बेबी के नाम के सजेशंस का स्वागत है। फैन्स ने अमृता और अनमोल के नामों को जोड़कर बड़े क्रिएटिव सजेशंस दिए हैं। फैन्स ने सुझाए दोनों के नाम जोड़कर ये नाम अनमोल और अमृता को फैन्स ने अमन, अमोल, अमरान, अथित, अथर्व, आयुष, रियान और अनरित जैसे नाम सजेस्ट किए हैं। एक फैन ने मजाक में अमरेंद्र बाहुबली नाम भी सुझाया है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3emuuIv
via IFTTT

मुंबई पुलिस ने अदालत में कहा-केस दर्ज करना हमारा कर्त्तव्य, रिया की शिकायत ने इस मामले में अपराध होने का खुलासा किया

मुंबई पुलिस ने बंबई हाईकोर्ट को बताया कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना उसका कर्तव्य था, क्योंकि अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती द्वारा उनके खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत ने अपराध होने का खुलासा किया है।

मुंबई पुलिस ने अदालत में सोमवार को एक शपथ पत्र दायर किया, जिसमें सुशांत की बहनों-प्रियंका सिंह और मीतू सिंह की याचिका खारिज करने का अनुरोध किया गया है। राजपूत की बहनों ने कथित धोखाधड़ी और अपने भाई के लिए दवाइयों का फर्जी पर्चा बनाने को लेकर दर्ज प्राथमिकी खारिज करने का अनुरोध किया है। बांद्रा पुलिस ने चक्रवर्ती से शिकायत मिलने के बाद यहां सितंबर में राजपूत की बहनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

हमने किसी की प्रतिष्ठा को ठेस नहीं पहुंचाया: मुंबई पुलिस
बांद्रा पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक निखिल कापसे द्वारा दायर हलफनामे में इन आरोपों से इनकार किया गया कि पुलिस याचिकाकर्ताओं या किसी मृतक व्यक्ति की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने की कोशिश कर रही है। हलफनामे में कहा गया है कि राजपूत की बहनों के खिलाफ प्राथमिकी दायर करके पुलिस सीबीआई द्वारा की जा रही जांच को प्रभावित करने या पटरी से उतारने की कोशिश नहीं कर रही।

इसमें कहा गया है, "(प्रियंका एवं मीतू के खिलाफ) प्राथमिकी प्रथम सूचना देने वाले (चक्रवर्ती) द्वारा मुहैया कराई गई जानकारी के आधार पर दर्ज की गई, जिसमें अपराध होने का खुलासा हुआ।"

रिया चक्रवर्ती का दोनों बहनों पर यह है आरोप
हलफनामे में दावा किया गया कि शिकायतकर्ता (चक्रवर्ती) के अनुसार, याचिकाकर्ता ने दिल्ली के एक डॉक्टर की मदद से फर्जी मेडिकल पर्चा भेजा जिसमें राजपूत को घबराहट दूर करने वाली दवाइयां देने की बात की गई थी। पुलिस ने कहा कि इसकी मदद से चिकित्सक द्वारा राजपूत की असल में जांच किए बिना संभवत: मन:प्रभावी पदार्थ दिए गए और राजपूत की आत्महत्या में संभवत: इसका भी हाथ था। मुंबई पुलिस ने आगे कहा, "सूचना मुहैया कराने वाला यह विवरण संज्ञेय अपराध का खुलासा करता है, जिसकी जांच की आवश्यकता है।"

सीबीआई के रुख का मुंबई पुलिस ने किया विरोध
एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार एफआईआर संबंधी सभी प्रासंगिक दस्तावेज सीबीआई को भेजे। पुलिस ने सीबीआई के इस रुख का विरोध किया कि उसे उसी मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं करनी चाहिए, जिसकी जांच केंद्रीय एजेंसी पहले से ही कर रही है।

सीबीआई पटना के केस की कर रही है जांच
हलफनामे में कहा गया है, "सीबीआई जिस मामले की जांच कर रही है, वह बिहार में मृतक के पिता ने दर्ज कराया था।" इसमें कहा गया है, "दूसरी ओर, रिया चक्रवर्ती की शिकायत पर मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज की गई शिकायत में सुशांत सिंह राजपूत की बहनों प्रियंका, मीतू और चिकित्सक तरुण कुमार के खिलाफ फर्जीवाड़े, धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र को लेकर जांच की मांग की गई है।"

उसने कहा कि अब यह सीबीआई को फैसला करना है कि वह दोनों प्राथमिकियों की जांच करे या उचित रिपोर्ट दायर करे। न्यायमूर्ति एस एस शिंदे और न्यायमूर्ति एम एस कार्णिक की पीठ बुधवार को मामले को लेकर आगे की सुनवाई करेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती(बाएं) ने अपनी गिरफ्तारी से पहले सुशांत की बहन प्रियंका और मीतू सिंह के खिलाफ केस दर्ज करवाया था।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38dCDO2

जावेद अख्तर ने कंगना पर मानहानि का मुकदमा किया, एक्ट्रेस ने गीतकार पर धमकाने का आरोप लगाया था

कंगना रनोट की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले महीने उनके खिलाफ तुमकुर (कर्नाटक) में एक और मुंबई (महाराष्ट्र) में दो केस दर्ज हुए थे। अब गीतकार और स्क्रिप्ट राइटर जावेद अख्तर ने उन पर मानहानि का मुकदमा दायर किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अख्तर ने कंगना पर यह मुकदमा उनके उस बयान पर किया है, जिसमें दावा किया गया था कि उन्होंने कंगना को घर बुलाकर धमकाते हुए ऋतिक रोशन से माफी मांगने के लिए कहा था।

जावेद का दावा उन्होंने कोई धमकी नहीं दी थी

स्पॉटबॉय ने अपनी रिपोर्ट में जावेद अख्तर से जुड़े सूत्रों के हवाले से लिखा है कि उनकी ओर से किसी तरह की धमकी नहीं दी गई थी। खबर के मुताबिक, जावेद साहब स्वभाव से बहुत सहनशील हैं। लेकिन यह सब काफी लंबे समय से चल रहा था। जावेद साहब ने कंगना के खिलाफ बड़ा मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

खबर में आगे लिखा है, केस कोर्ट में खुल चुका है और जावेद साहब लंबी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। अदालत के बाहर सेटलमेंट करने का कोई सवाल नहीं उठता। कंगना की कानूनी मुश्किलें काफी बढ़ने वाली हैं।

8 महीने पहले कंगना की मैनेजर ने किया था ट्वीट

8 महीने पहले कंगना की बहन और मैनेजर रंगोली चंदेल ने अपने ट्वीट में जावेद अख्तर पर कंगना को धमकाने का आरोप लगाया था। उन्होंने लिखा था, "जावेद अख्तर जी ने कंगना को घर बुलाया और धमकी दी कि वे ऋतिक रोशन से माफी मांग लें। महेश भट्ट ने उस पर चप्पल फेंकी थी, क्योंकि उसने उनकी फिल्म में सुसाइड बॉम्बर की भूमिका निभाने से इनकार कर दिया था। और वे प्रधानमंत्री को फासीवादी कहते हैं....चाचाजी आप दोनों क्या हो?"

गौरतलब है कि रंगोली का यह ट्वीट ऐसे समय पर आया था, जब जावेद अख्तर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फासीवादी बताया था। उन्होंने अपने एक स्टेटमेंट में कहा था, "फासीवादियों के सिर पर सींग नहीं होते। फासीवाद सिर्फ एक सोच है और यह सोचकर कि 'हम औरों से अलग हैं और हमारी सभी समस्याएं इन लोगों की वजह से हैं' जब हम दूसरों से नफरत करने लगते हैं तो वह फासीवाद होता है।"

क्या है ऋतिक रोशन-कंगना रनोट का विवाद

कंगना ऋतिक के साथ रिलेशनशिप (2009-2013) में रही हैं। ब्रेकअप के बाद दोनों का विवाद खूब चर्चा में रहा था। 2016 में एक शो पर कंगना ने ऋतिक को सिली एक्स कहा था और दावा किया था कि सबूत के तौर पर उनके पास वो मेल हैं, जो ऋतिक ने उन्हें रिलेशनशिप में रहने के दौरान किए थे। इसे लेकर ऋतिक ने कंगना के खिलाफ मुंबई क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई थी।

हालांकि, बाद में इस केस को बेनतीजा ही बंद कर दिया गया। उस वक्त मुंबई क्राइम ब्रांच के जॉइंट कमिश्नर रहे संजय सक्सेना ने कहा था कि ऋतिक की आईडी से किसी तरह के मेल नहीं मिले। इसके साथ ईमेल सर्वर यूएस में लोकेट होने की बात कही गई थी। हालांकि, इसके उपयोगकर्ता की जानकारी सामने नहीं आ पाई थी।

यूट्यूबर को कंगना की धमकी:ध्रुव राठी पर भड़कीं कंगना, बोलीं- फर्जी वीडियो बनाने के लिए उसने 60 लाख रु. लिए, मैं उसे जेल भिजवा सकती हूं

कंगना के निशाने पर संजय राउत:कंगना बोलीं- हिमाचल में कई फिल्मों की शूटिंग हो रही, यहां से पैसा कमाने वाले हरामखोर नहीं कहे जाएंगे



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अक्टूबर में कंगना रनोट के खिलाफ तुमकुर, कर्नाटक में किसानों के अपमान का मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद मुंबई में उनके खिलाफ दो केस (धर्म के आधार पर नफरत फैलाने और फिर न्यायपालिका के अपमान के) दर्ज हुए थे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mJTADW