Saturday, August 1, 2020

एक्स-गर्लफ्रेंड ने कहा, 'सुसाइड को गलत मानते थे सुशांत, कहते थे मुझे ऐसा ख्याल आया तो 15 मिनट में खुद को ठीक कर लूंगा'

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 45 दिन बीत चुके हैं। पुलिस उनकी मौत के कारणों का पता लगाने में अब तक जुटी है। एक तरफ मुंबई पुलिस जांच कर रही है तो दूसरी तरफ सुशांत के पिता केके सिंह द्वारा रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने और धोखाधड़ी की एफआईआर के बाद बिहार पुलिस भी जांच में जुट गई है। इस बीच सुशांत की एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे भी कई मीडिया इंटरव्यू में उन्हें लेकर कई सारी बातें शेयर कर रही हैं।

सुसाइड को गलत मानते थे सुशांत

हाल ही में आजतक को दिए इंटरव्यू में अंकिता ने कहा, ‘मुझे पता नहीं कहां से सुशांत के डिप्रेशन में होने की बात शुरू हुई लेकिन मैं नहीं मानती कि ऐसा कुछ था, वह मजबूत इंसान थे। एक दिन हम किसी के सुसाइड के बारे में बात कर रहे थे, सुशांत ने मुझसे कहा था, अगर मेरे दिमाग में ऐसे ख्याल आए तो मैं 15 मिनट में खुद को ठीक कर लूंगा। वो कहता था कि सुसाइड बहुत ही गलत चीज है।’

'सुशांत डिप्रेस रहने वाले लोगों में से नहीं थे'

इससे पहले रिपब्लिक टीवी को दिए इंटरव्यू में अंकिता ने कहा था, ‘सुशांत ऐसे इंसान नहीं थे जो कि सुसाइड कर लें। हमने साथ में इससे बुरी स्थितियों का सामना किया था। वह खुशमिजाज इंसान थे। जहां तक मैं उन्हें जानती थी, वो डिप्रेस रहने वाले लोगों में नहीं थे। मैंने उनके जैसे इंसान नहीं देखा। वो अपने सपनों को डायरी में लिखा करते थे। अगले पांच साल का प्लान तैयार रखते थे कि आगे उन्हें क्या करना है। पांच साल बाद वो उन सपनों को पूरा कर चुके होते थे। जब उनके नाम के साथ डिप्रेशन जैसा शब्द जुड़ता है तो बहुत दुख होता है। उन्हें बाइपोलर कहना तो और भी बड़ी बात है।’

चार साल से टच में नहीं थे अंकिता-सुशांत

अंकिता ने एक इंटरव्यू में यह भी खुलासा किया था कि 2016 में ब्रेकअप हो जाने के बाद वो और सुशांत टच में नहीं थे। अंकिता के पास सुशांत का फोन नंबर भी नहीं था। अंकिता ने कहा था, 'हम जानते थे कि पहले जैसे एक-दूसरे से बात नहीं कर पाएंगे इसलिए चार साल से टच में भी नहीं थे। वो अपनी जिंदगी में खुश थे और मैं अपनी'। सुशांत-अंकिता 7 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। दोनों लिव-इन में थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ankita Lokhande recalls conversation about suicide she had with Sushant Singh Rajput: ‘He believed it is a terrible thing’


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jYkck1

सुशांत की मौत के मुद्दे पर बिहार और महाराष्ट्र में टकराव; सीबीआई अपने हाथ में क्यों नहीं ले रही जांच?

भारत में जब भी आपराधिक मामलों में जांच की बात होती है तो अकसर लोग सीबीआई से जांच की मांग करते हैं। जहां भी विवाद बढ़ता है, सीबीआई जांच की मांग होने लगती है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई स्थित अपने फ्लैट पर फांसी लगा ली थी। कुछ लोग कह रहे हैं कि यह खुदकुशी है, तो कुछ मौत को संदिग्ध बता रहे हैं। इस पर सियासत भी गरमा गई है। बिहार पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कह रहे हैं कि सुशांत के पिता ने चाहा तो सीबीआई जांच की सिफारिश की जा सकती है।

इस मामले में महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार की भूमिका स्पष्ट है। वह इस मामले की जांच महाराष्ट्र पुलिस से कराने पर अड़ी है। यानी महाराष्ट्र सरकार नहीं चाहती कि मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाए। सवाल यह है सीबीआई जांच की मांग क्यों हो रही है? इससे क्या हो जाएगा? क्या सीबीआई खुद भी इस मामले की जांच अपने हाथ में ले सकती है?

सुशांत सिंह की मौत पर सियासत क्यों बढ़ रही है?

  • सुशांत सिंह राजपूत बिहार के रहने वाले थे। उनकी मौत बिहार में इसी साल संभावित विधानसभा चुनावों में प्रमुख मुद्दा बन सकता है। चूंकि, मौत मुंबई में हुई, इस वजह से निशाने पर शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी की सरकार है।
  • सुशांत के पिता केके सिंह ने पिछले दिनों पटना में एफआईआर दर्ज कराई। उन्होंने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद बिहार पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इस समय बिहार पुलिस मुंबई में है। उसने सुशांत की बहन सहित कुछ लोगों के बयान दर्ज किए हैं।
  • आरोप लग रहे हैं कि बिहार पुलिस को महाराष्ट्र की पुलिस सहयोग नहीं कर रही। महाराष्ट्र में भाजपा प्रमुख विपक्षी दल है और बिहार के साथ-साथ केंद्र में सत्ता में है। इस वजह से महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार पर दोषियों को बचाने के आरोप लगाए जा रहे हैं।
  • यह दिखाने की कोशिश हो रही है कि महाराष्ट्र पुलिस एक बिहारी अभिनेता को न्याय नहीं दे सकती। नीतीश कुमार ने कहा कि यदि सुशांत के पिता चाहेंगे तो सीबीआई जांच की सिफारिश की जा सकती है। वहीं, उद्धव ने भी साफ कर दिया है कि वो सीबीआई जांच नहीं कराएंगे।
  • अभिनेता शेखर सुमन ने सीबीआई जांच की मांग को लेकर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। वे सोशल मीडिया पर भी कैम्पेन चला रहे हैं। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि सुशांत सिंह ने खुदकुशी नहीं की, बल्कि उनकी हत्या हुई है। वे सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाने की तैयारी कर रहे हैं।

सीबीआई जांच पर महाराष्ट्र सरकार को क्या आपत्ति है?

  • महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख का कहना है कि मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसकी जांच सही दिशा में है। जांच सीबीआई को सौंपने का सवाल ही नहीं उठता। जल्द ही नतीजे सामने आएंगे।
  • अब तक महाराष्ट्र पुलिस ने फिल्म निर्माता महेश भट्ट, फिल्म समीक्षक राजीव मसंद, निर्देशक-निर्माता संजय लीला भंसाली और फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा सहित 41 लोगों के बयान दर्ज किए हैं।
  • सुशांत की मौत की जांच अगर सीबीआई को सौंपी जाती है, तो इसका मतलब यह निकलेगा कि महाराष्ट्र पुलिस की जांच सही दिशा में नहीं है। आरोपियों को बचाने की कोशिश हो रही है।
  • सुशांत के रिश्तेदार और बीजेपी विधायक नीरज कुमार सिंह ने कहा- महाराष्ट्र पुलिस ने अब तक कोई केस दर्ज नहीं किया है। जांच सिर्फ औपचारिकता है। हमें अब उन पर भरोसा नहीं है।

अब तक सीबीआई ने जांच अपने हाथ में क्यों नहीं ली?

सीबीआई ऐसे ही किसी मामले की जांच अपने हाथ में नहीं ले सकती। इसके लिए प्रक्रिया निर्धारित है। केंद्रीय जांच एजेंसी सुशांत की मौत की जांच तभी कर सकती है, जब...

  • महाराष्ट्र सरकार सीबीआई से जांच करने को कहेगी और केंद्र सरकार इसकी मंंजूरी देगी। आम तौर पर केंद्र सरकार राज्य सरकार के अनुरोध पर जांच एजेंसी से कमेंट लेती है और उसके बाद ही जांच के लिए नोटिफिकेशन जारी होता है।
  • राज्य सरकार दिल्ली स्पेशल पुलिस एस्टेब्लिशमेंट (डीएसपीई) एक्ट के सेक्शन 6 के तहत सहमति का नोटिफिकेशन जारी करती है। इस पर केंद्र सरकार डीएसपीई एक्ट के सेक्शन 5 के तहत नोटिफिकेशन इश्यू करती है।
  • सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट भी सीबीआई को इस तरह की जांच के आदेश दे सकते हैं। हालांकि, अलख प्रिया ने सुप्रीम कोर्ट से इस संबंध में अनुरोध किया था, लेकिन उसे खारिज कर दिया गया। उन्हें कहा गया कि सीबीआई जांच की मांग बॉम्बे हाईकोर्ट से की जाए।

भाजपा ही सीबीआई जांच की मांग कर रही है, और केंद्र में भी उसकी सरकार है। ऐसे में देरी क्यों?

  • दरअसल, कानून-व्यवस्था राज्यों का अधिकार क्षेत्र है। केंद्र सरकार किसी भी राज्य सरकार के अनुरोध के बिना मामले की जांच सीबीआई से कराने के आदेश नहीं दे सकती।
  • राज्य सरकार ने यदि अनुरोध किया तो भी केंद्र सरकार पहले सीबीआई से पूछती है कि क्या वह मामले की जांच कर सकती है। उसके कमेंट के बाद ही नोटिफिकेशन जारी होता है।

सीबीआई आम तौर पर भ्रष्टाचार के केस की जांच करती है, तो क्या वह संदिग्ध मौत की जांच भी कर सकती है?

बिल्कुल कर सकती है। सीबीआई एक व्यापक केंद्रीय जांच एजेंसी है। ये भ्रष्टाचार से लेकर किसी भी गंभीर किस्म के अपराध की जांच कर सकती है। सीबीआई में हर तरह के अपराध के लिए तीन अलग-अलग डिवीजन हैं। ये ही अलग-अलग अपराधों की जांच करते हैं। यह तीन विभाग हैं-

  • एंटी-करप्शन डिवीजनः केंद्र सरकार, सरकारी कंपनियां, भारत सरकार के मालिकाना हक वाले निगम या अन्य संस्थाओं में कर्मचारियों के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट 1988 के मामलों की जांच करता है। यह सबसे बड़ा डिवीजन है और देश के प्रत्येक राज्य में इसकी शाखा है।
  • इकोनॉमिक ऑफेंस डिवीजनः सीबीआई का यह डिवीजन बड़े वित्तीय घोटाले और गंभीर किस्म के आर्थिक धोखाधड़ी की जांच करता है। इसके तहत फेक करेंसी, बैंक घोटाले और साइबर क्राइम आते हैं।
  • स्पेशल क्राइम डिवीजनः आईपीसी के तहत गंभीर, संवेदनशील और संगठित अपराध की जांच करता है। राज्य सरकार के अनुरोध या सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट्स के आदेश पर भी जांच यही डिवीजन करता है। यदि सौंपी जाती है तो यह डिवीजन ही सुशांत की मौत की जांच करेगा।

सीबीआई की जांच राज्य पुलिस की जांच से अलग क्यों?

  • जांच के तरीके में कोई खास बदलाव नहीं होता। लेकिन, राज्यों की पुलिस के पास कई तरह के और कई स्तर के काम होते हैं। ऐसे में स्थानीय प्रभाव पैदा करने वाले फेक्टर भी हावी रहते हैं।
  • ऐसे में माना जाता है कि राज्य की पुलिस मामले की जांच को प्रभावी ढंग से नहीं कर सकेगी। उस पर दबाव होता है। उसकी क्षमताएं भी केंद्रीय जांच एजेंसी के मुकाबले कम होती हैं।
  • लेकिन, सीबीआई की जांच भी दबाव-प्रभाव से मुक्त नहीं है। सीबीआई को स्वायत्तता देने की मांग बहुत पुरानी है। सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले में उसकी तुलना पिंजरे में बंद तोते से भी की थी।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushant Singh Rajput Death CBI Enquiry | Bihar Nitish Kumar Vs Uddhav Thackeray Government, Know Why demand for CBI investigation in Sushant Singh's death?


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39MHYuP

सलमान खान ने फैंस को अलग ही अंदाज में दी ईद की मुबारकबाद, शेयर की तस्‍वीर

बॉलिवुड ऐक्‍टर सलमान खान ने सोशल मीडिया पर फैंस को अपने ही अंदाज में ईद की बधाई दी है। सलमान जो कि इन दिनों अपने पनवेल स्थित फार्महाउस में हैं, ने अपनी एक तस्‍वीर शेयर की है। सलमान ने जो तस्‍वीर शेयर की है, उसमें उनका चेहरा कपड़े से ढका नजर आ रहा है। उन्‍होंने इस पर कैप्‍शन दिया, 'ईद मुबारक।' जैसे ही उन्‍होंने पिक्‍चर शेयर की, फैंस भी उन्‍हें बधाई देने लग गए और तस्‍वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। फैंस को घर के बाहर आकर देते थे बधाईबता दें, हर साल सलमान अपने मुंबई स्थित घर से बाहर आकर फैंस को बधाई देते थे लेकिन इस साल कोरोना वायरस के कारण ऐसा हो पाना संभव नहीं है। वहीं, हर साल ईद पर उनकी फिल्‍म भी रिलीज होती थी, इस बार 'राधे: योर मोस्‍ट वॉन्‍टेड' भाई रिलीज होनी थी लेकिन वह भी कोरोना के कारण पोस्‍टपोन हो गई। ईद पर रिलीज हुई फिल्‍में रहीं सुपरहिट सलमान की सुपरहिट फिल्‍में 'बॉडीगार्ड', 'एक था टाइगर', 'बजरंगी भाईजान' और 'रेस 3' ईद पर ही रिलीज हुई हैं और सबने बॉक्‍स ऑफिस पर रेकॉर्डतोड़ कमाई की है। वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान की अपकमिंग फिल्‍म 'राधे: योर मोस्‍ट वॉन्‍टेड भाई' में दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ जैसे स्‍टार्स भी अहम रोल्‍स में नजर आएंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/33hvgTs
via IFTTT

Gunjan Saxena The Kargil Girl Trailer Review: भारतीय वायुसेना की पहली महिला पायलट का संघर्ष और वीरगाथा

आपको पता है एक जमाना था जबकि एक भारतीय लड़की भारतीय वायुसेना में पायलट बनने का सपना नहीं देख सकती थीं। आज भारतीय लड़कियां वायुसेना में केवल हेलिकॉप्टर ही नहीं बल्कि फाइटर एयरक्राफ्ट भी उड़ा रही हैं। आसमान में बहादुरी से उड़ने का सपना एक भारतीय लड़की ने देखा था जिसका नाम है गुंजन सक्सेना और उसने अपनी बहादुरी से साबित किया है कि लड़कियां किसी से कम कभी नहीं हो सकती हैं। गुंजन भारतीय वायुसेना की पहली महिला पायलेट थीं और उन्हें करगिल के भारत-पाक युद्ध में अदम्य साहस दिखाने के लिए भारत सरकार ने शौर्य चक्र से नवाजा था। उन्हीं की कहानी पर बनी है 'गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल'। रिव्यू: हमारा भारतीय समाज पित्रसत्तात्मक रहा है लेकिन इतिहास गवाह है कि बेटियों को पिताओं ने सबसे ज्यादा प्यार किया है। बस यहीं से शुरू होती है इस फिल्म की कहानी। बेटी यानी गुंजन हैं और उनके आर्मी ऑफिसर पिता के किरदार में हैं बेहद टैलेंटेड ऐक्टर पंकज त्रिपाठी। ट्रेलर की पहली लाइन से गुंजन की जिंदगी के संघर्ष का पता चलता है, 'अगर एयरफोर्स जॉइन करना है तो पहले फॉजी बनकर दिखाओ वरना घर जाकर बेलन चलाओ।' फिल्म में गुंजन यानी जाह्नवी कपूर के भाई के किरदार में हैं अंगद बेदी जो खुद एक आर्मी अफसर हैं और कहीं न कहीं उसी पुरुषवादी सोच से ग्रस्त हैं। ट्रेलर में के डायलॉग गजब हैं जैसे- देखो, प्लेन लड़का उड़ाए या लड़की, दोनों को पायलट ही बोलते हैं। पंकज त्रिपाठी को ट्रेलर में ही देखकर आपका मन खुश हो जाएगा। जाह्नवी कपूर अपनी पिछली फिल्म के मुकाबले काफी मैच्योर लग रही हैं लेकिन यहां सरप्राइज पैकेज हैं विनीत कुमार सिंह जो एक ऐसे अधिकारी बने हैं जो महिलाओं के एयरफोर्स में आने को पसंद नहीं करते हैं। ग्रे शेड में विनीत कुमार सिंह काफी अच्छे लग रहे हैं। वैसे इस फिल्म को किसी ऐक्टर के लिए नहीं बल्कि गुंजन सक्सेना की बहादुरी और संघर्ष के लिए देखा जाना चाहिए। फिल्म का डायरेक्शन शरण शर्मा ने किया है और यह नेटफ्लिक्स पर 12 अगस्त को रिलीज होने जा रही है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/39Ne1L0
via IFTTT

सुशांत की ऑटोप्सी रिपोर्ट बिहार पुलिस को देने से अस्पताल ने किया इनकार, बताई ये वजह

14 जून को मुंबई में अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। उनकी मौत किन वजहों से हुई, मुंबई पुलिस इसकी जांच कर रही थी। अब सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में रिया चक्रवर्ती पर एफआईआर दर्ज करवा दी है, इसके बाद बिहार पुलिस पड़ताल में लगी है। मुंबई में है और लोगों के स्टेटमेंट्स और सुशांत से जुड़ी रिपोर्ट्स कलेक्ट करने की कोशिश में है। अब लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, कूपर हॉस्पिटल के ऐडमिन ने बिहार पुलिस डॉक्टर्स से मिलने से मना कर दिया है। डॉक्टर्स से भी मिलने की नहीं दी इजाजत सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच बिहार पुलिस नए सिरे से कर रही है। इस सिलसिले में पुलिस अफसर इस वक्त मुंबई में हैं। टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार पुलिस सुशांत की ऑटोप्सी रिपोर्ट चाहती थी जिसे कूपर हॉस्पिटल ने देने से मना कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, हॉस्पिटल के ऐडमिन ने कहा है कि 'मुंबई पुलिस प्रोटोकॉल्स' के तहत वे रिपोर्ट नहीं दे सकते। साथ ही उन्हें डॉक्टर्स से भी नहीं मिलने दिया गया। रूमी जाफरी से होगी पूछताछ खबरें ये भी हैं कि बिहार पुलिस डायरेक्टर रूमी जाफरी और बाकी जो लोग भी सुशांत के टच में थे उनसे पूछताछ करेगी। सुशांत और रिया रूमी की फिल्म की शूटिंग शुरुआत करने वाले थे। रूमी ने पहले दावा किया था कि उन्हें सुशांत के डिप्रेशन के बारे में पता था। बिहार पुलिस सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' की कास्ट से भी पूछताछ करेगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2XjjVOV
via IFTTT

कॉमेडी और क्राइम के इर्द-गिर्द बुना गया कुणाल खेमू की फिल्म 'लूटकेस' का ताना-बाना, गजराज राव और विजय राज ने फिर की जबरदस्त एक्टिंग

अवधि- 2 घंटे 12 मिनट
डायरेक्टर- राजेश कृष्णन
रेटिंग- 3/5
कलाकार- कुणाल खेमू, रसिका दुग्गल, गजराज राव, विजय राज और रणवीर शौरी।

कहां देखें- ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर

कहानी:
नंदन (कुणाल खेमू) जो कि प्रिंटिंग प्रेस में काम करने वाला एक आम आदमी है, उसके हाथ एक रात पैसों से भरा सूटकेस लगता है, जिसके बाद उनकी जिंदगी बदल जाती है। जहां पैसों के अभाव में नंदन और उसका परिवार जैसे-तैसे गुजारा कर रहा होता है, वहीं अब इस सूटकेस के हाथ लगने के बाद नंदन बड़े-बड़े सपने देखने लगता है। उस बैग को अपने घर ले आता है और उसे छुपाने की जद्दोजहद में लगा रहता है।

दूसरी तरफ मंत्री पाटिल जिसकी भूमिका गजराज राव ने निभाई है, वो बैग की हर संभव तलाश करवाता है और अपने विश्वासपात्र पुलिस वाले रणबीर शौरी को काम पर लगा देता है। वहीं विजय राज भी इस बैग के पीछे हैं। क्या नंदन इन पैसों से अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बना पाता है या यह बैग और पैसे पाटिल के हाथ लग जाते हैं। इस बात का पता फिल्म देखने पर ही चलेगा।

रिव्यू:
डायरेक्शन की अगर बात की जाए तो राजेश कृष्णन का निर्देशन सटीक है। फिल्म में एक आम आदमी की व्यथा और करप्शन दोनों को ही कॉमेडी के ताने-बाने में गूंथा गया है। साथ ही फिल्म में ह्यूमर और क्राइम को भी बेहतरीन तरीके से पिरोया गया है। मिनिस्टर के रोल में गजराज राव अपने सटीक अभिनय के लिए एकबार फिर तारीफ के हकदार हैं, वहीं कुणाल खेमू ने एक आम आदमी की तकलीफ को बहुत ही बेहतरीन तरीके से निभाया है।

कुणाल खेमू की पत्नी के किरदार में रसिका दुग्गल नजर आई हैं, जिन्होंने मिडिल क्लास हाउस वाइफ का किरदार बखूबी निभाया है। रणवीर शौरी ने इस फिल्म में पुलिस वाले का किरदार निभाया है। इस किरदार में वे काफी बेबाक और मजेदार लग रहे हैं। लोकल डॉन के रूप में विजय राज भी अपनी मजेदार एक्टिंग से दिल जीतने में कामयाब रहे हैं।

क्यों देखे?
यह फिल्म ह्यूमर से भरी हल्की-फुल्की कॉमेडी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Review of Film Lootcase, directed by Rajesh Krishnan, Features Kunal Khemu and Rasika Dugal in lead roles with Vijay Raaz, Ranvir Shorey and Gajraj Rao in supporting roles


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39Sw56r

भाजपा विधायक अतुल भातखलकर का आरोप-सुशांत मामले के तार महाराष्ट्र के एक युवा मंत्री से जुड़े; अमित शाह को भेजा पत्र

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में भारतीय जनता पार्टी के विधायक अतुल भातखलकर ने गंभीर आरोप लगाते हुए इसकी सीबीआई से जांच करवाने की मांग की है। इसको लेकर उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र भी लिखा है। पत्र में भातखलकर ने लिखा है कि इस तरह की अफवाह है कि मुंबई में रहने वाले महाराष्ट्र सरकार के एक युवा मंत्री के हित उस मामले से जुड़े ही सकते हैं। इसीलिए लोगों को संदेह है कि मुंबई पुलिस इस मामले की ठीक से छानबीन नहीं कर रही है।

इस मामले की जानकारी देते हुए भाजपा नेता ने ट्विटर पर एक वीडियो संदेश भी जारी किया है। इसमें वे सीबीआई जांच की मांग करते हुए सुने जा सकते हैं।

पूर्व सीएम ने भी की है सीबीआई जांच की मांग

इससे पहले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने भी इस मुद्दे पर ट्वीट करते हुए लिखा कि बड़ी संख्या में लोग चाहते हैं कि सुशांत की मौत के मामले की छानबीन केंद्रीय जांच ब्यूरो करे, लेकिन राज्य सरकार की इच्छा ऐसी नहीं है, ऐसे में कम से कम प्रवर्तन निदेशालय को मामला दर्ज कर पैसे के हेरफेर और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े आरोपों की जांच करनी चाहिए। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी लंबे समय से सुशांत की आत्महत्या के मामले की छानबीन करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आशंका जताई है कि यह हत्या का मामला हो सकता है।

परिवार चाहेगा तो होगी इस मामले की सीबीआई जांच: बिहार सरकार

इस मामले की सीबीआई जांच करवाने को लेकर बिहार से भी आवाज बुलंद हो रही है। शनिवार को बिहार सरकार में जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कहा कि अगर सुशांत का परिवार चाहेगा तो निश्चित रूप से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीबीआई जांच के लिए कहेंगे, लेकिन परिवार चाहेगा तभी। झा ने कहा कि सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में एफआईआर दर्ज कराई है। बिहार पुलिस मुंबई में है। मामले की जांच कर रही है। जो बात एफआईआर में है जांच उसी दिशा में आगे बढ़ रही है। अगर सुशांत के पिता कहते हैं कि मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए तो मुख्यमंत्री जरूर इसके लिए पहल करेंगे।

रामविलास पासवान ने सीबीआई जांच की मांग की

सुशांत केस में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि इस केस को लेकर दो राज्यों- बिहार और महाराष्ट्र के बीच टकराव हो रहा है। उधर, बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने भी कहा भाजपा को ऐसा लगता है कि मामले की जांच सीबीआई को करनी चाहिए। क्योंकि मुंबई पुलिस बिहार पुलिस की जांच में रोड़े अटका रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुंबई में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के विधायक अतुल भातखलकर महाराष्ट्र विधानपरिषद् के सदस्य हैं-फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EGl0Kf

पूर्व मैनेजर दिशा सलियन की मौत की खबर सुनकर सुशांत को आने लगे थे एंजाइटी अटैक, कहा था-'अब ये लोग मुझे नहीं छोड़ेंगे'

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के एक हफ्ते पहले उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सलियन ने 8 जून को बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद 14 जून को जब सुशांत के सुसाइड की खबर सामने आई तो लोगों ने दोनों मामलों के बीच कोई ना कोई कनेक्शन होने की बात की। हालांकि, मुंबई पुलिस ने इन खबरों को झुठला दिया और कहा कि दोनों मामलों में कोई कनेक्शन नहीं था लेकिन इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि दिशा के सुसाइड की खबर का सुशांत पर गहरा असर पड़ा था। उनकी क्लोज फैमिली फ्रेंड स्मिता पारिख ने भी इस बात की पुष्टि एक इंटरव्यू में की है।

सुशांत को आने लगे थे एंजाइटी अटैक

रिपब्लिक टीवी को दिए इंटरव्यू में स्मिता ने कहा, दिशा की मौत की खबर सुनने के बाद सुशांत को एंजाइटी अटैक आने लगे थे। सुशांत की बहन मीतू ने मुझे बताया था कि दिशा की मौत से सुशांत शॉक में थे और टूट से गए थे। वह कहते रहते थे-'अब ये लोग मुझे नहीं छोड़ेंगे'।

नहीं उठा रहे थे बहन का फोन

स्मिता ने आगे कहा, '14 जून को सुशांत और उनकी बहन मीतू फैमिली टाइम एन्जॉय करने की प्लानिंग में थे। 13 जून की रात, मीतू ने सुशांत को कॉल किया था लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया, मैसेज किया लेकिन मैसेज का भी रिप्लाई नहीं आया जो कि उन्हें बहुत ही अजीब लगा था।

इसके बाद 14 जून की सुबह मीतू ने सिद्धार्थ पिठानी को कॉल किया जो कि सुशांत के अपार्टमेंट में ही रहते थे और पूछा कि सुशांत फोन या मैसेज का जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं जिसपर उन्हें जवाब मिला कि उन्होंने जूस मांगा था और उसे पीकर वापस बेडरूम में जाकर सो गए हैं।

इसके बाद सुशांत के सुसाइड की खबर आ गई थी क्योंकि सुशांत के दरवाजा नहीं खोलने पर मीतू को बुलाया गया था। दूसरी चाबी बनवाकर बेडरूम को खोला गया था तो सुशांत की बॉडी पंखे से लटकी हुई मिली थी।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Close family friend Smita Parikh revealed Sushant started getting anxiety attacks after Disha’s death.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BODuah

Sushant Singh Rajput Case: 'दिल बेचारा' की कास्ट से पूछताछ करेगी बिहार पुलिस

दिवंगत बॉलिवुड ऐक्टर के पिता केके सिंह ने जबसे पटना में समेत 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है तभी से मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग हो रही है लेकिन बिहार पुलिस भी अपनी जांच में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। बिहार पुलिस की टीम मुंबई में अलग-अलग लोगों से सुशांत के बारे में पूछताछ कर रही है। हमारे सहयोगी चैनल टाइम्स नाऊ की हालिया रिपोर्ट की मानें तो बिहार पुलिस ने सुशांत की आखिरी फिल्म '' कास्ट और क्रू से पूछताछ करेगी। यह भी कहा जा रहा है कि शुक्रवार 31 जुलाई को बिहार पुलिस ने से भी पूछताछ की है। बिहार पुलिस हर उस टीम मेंबर से बात करेगी जो सुशांत से संबंधित या उनके आसपास रहा था। इस बीच बता दें कि सुशांत के पिता केके सिंह की रिपोर्ट के बाद रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है और उन्होंने इस केस को मुंबई ट्रांसफर करने की गुहार लगाई है। हालांकि इसके विरोध में बिहार सरकार भी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। सुप्रीम कोर्ट 5 तारीख को रिया की याचिका पर सुनवाई करेगी। केके सिंह ने अपनी रिपोर्ट में रिया चक्रवर्ती पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने और धोखाधड़ी सहित कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/318LBqJ
via IFTTT

वकील विकास सिंह का दावा- सिद्धार्थ पिठानी ने ही सबसे पहले देखी थी सुशांत की डेडबॉडी; रिया के खिलाफ बोल रहे थे, अब पलट गए

पिछले दिनों सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी ने आरोप लगाया था कि अभिनेता की फैमिली उन पर रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बयान देने का दबाव बना रही है। इस पर सुशांत के फैमिली लॉयर विकास सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उनकी मानें तो 25 जुलाई तक सिद्धार्थ खुद सुशांत के परिवार को रिया के खिलाफ जानकारी दे रहे थे। लेकिन उसके बाद उसका व्यवहार बदल गया।

एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में विकास ने कहा, "25 जुलाई तक वह परिवार के संपर्क में था और यह कहते हुए मदद की कोशिश कर रहा था कि सुशांत के साथ जो हुआ, उसके लिए रिया चक्रवर्ती जिम्मेदार है। अचानक से उसका व्यवहार बदल गया। मुझे नहीं पता कि क्या हुआ? लेकिन उम्मीद है कि पुलिस जल्दी ही मामले की तह तक जाएगी और पता लगा लेगी कि इस केस में पिठानी की क्या भूमिका है और उनके पास ऐसी कौन-सी जानकारी है, जो उन्होंने साझा नहीं की।"

सिद्धार्थ पिठानी का आरोप

रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर अपने खिलाफ पटना में दर्ज केस को मुंबई शिफ्ट कराने की अपील की है। इसमें उन्होंने यह दावा किया है कि सिद्धार्थ पिठानी ने मुंबई पुलिस को मेल कर सुशांत के परिवार द्वारा उन पर दबाव बनाए जाने की बात कही है। सिद्धार्थ मेल के मुताबिक, सुशांत के फैमिली मेंबर्स और एक सीनियर आईपीएस ने उन्हें कॉल किया। 22 और 27 जुलाई को ये कॉल आए और उनसे कहा गया कि वे अपने बयान में सुशांत के अकांउट से रिया द्वारा 15 करोड़ रुपए के ट्रांजेक्शन की बात कहें।

पिठानी ने रिया को मेल भेजा, उनकी विश्वसनीयता पर संदेह: सिंह

सिद्धार्थ के मेल को लेकर विकास सिंह कहते हैं, "यह बहुत ही सरप्राइजिंग है। अगर यह मेल मुंबई पुलिस को किया गया था तो फिर रिया तक कैसे पहुंचा? जब यह मेल पब्लिक लाइट में आया, तब तक रिया को एक एफआईआर में आरोपी बनाया जा चुका था। इसलिए इस बात पर सवाल ही नहीं उठता कि यह पुलिस ने उनके साथ साझा किया है। अगर पिठानी ने यह रिया को भेजा था तो फिर उनकी विश्वसनीयता पर संदेह है।"

'सिद्धार्थ ने ही सबसे पहले देखी थी सुशांत की डेड बॉडी'

विकास सिंह ने आगे पिठानी को घेरते हुए कहा, "यह लड़का (सिद्धार्थ) सुशांत के साथ ही रहता था और इसने ही सबसे पहले उनकी डेड बॉडी देखी थी। इसलिए जब उन्होंने दरवाजा बंद पाया तो उन्होंने उसे तब तक नहीं खोला, जब तक कि उनकी बहन नहीं आ गई। उसने डेढ़ घंटे तक इंतजार किया।"

मुझे इस 15 करोड़ के बारे में कोई जानकारी नहीं : सिद्धार्थ
शुक्रवार को ANI से बातचीत में सिद्धार्थ ने कहा था, "सुशांत के फैमिली मेंबर्स ने मुझे बताया कि रिया ने 15 करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन किया है और मुझे अपने बयान में इसे शामिल करने को कहा। मैंने उन्हें जवाब दिया कि मैं सिर्फ वही कहूंगा, जो मैं जानता हूं और जिस पर मुझे यकीन है।

मैं उनसे सुशांत की मौत के बाद मिला था। लेकिन अचानक आए इस बदलाव के बारे मैं नहीं जानता। इसके बाद मैंने पुलिस संपर्क किया और सबकुछ बता दिया। उन्होंने मुझे ईमेल एड्रेस दिया और जानकारी साझा करने को कहा। मैंने पुलिस को बताया कि सुशांत की फैमिली मुझे कुछ इस तरह का बयान देने के लिए कह रही है। काश कि मैं हकीकत में इस ट्रांजेक्शन के बारे में जानता होता। मैं बयान दे देता। मुझे इस 15 करोड़ के बारे में कोई जानकारी नहीं है।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushant Singh Rajput Suicide Case: Actor's Friend Siddharth Pithani gave information to his family against Rhea Chakraborty, Suddenly, he has done a volte-face


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hU2bBA

बिहार पुलिस 'दिल बेचारा' के कलाकारों से करेगी पूछताछ, रिया से फिर संपर्क करने की कोशिश; सुशांत के फ्लैट को भी खंगाला

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले की जांच के लिए मुंबई पहुंची बिहार पुलिस शनिवार को अभिनेता की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ में काम कर चुके कलाकारों से पूछताछ करेगी। इससे पहले शुक्रवार को फिल्म के निर्देशक मुकेश छाबड़ा से बिहार पुलिस ने बात की थी। बिहार पुलिस यह जानना चाहती है कि आखिरी फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर माहौल कैसा रहता था। रिया और सुंशात के रिश्तों को लेकर भी बिहार पुलिस वहां काम करने वालों से फीडबैक लेगी।

जानकारी के मुताबिक, ‘दिल बेचारा’ फिल्म में काम कर चुके साहिल वैद के अलावा सुशांत के नए ड्राइवर और स्टाफ से भी पूछताछ होगी। बिहार पुलिस इस फिल्म अभिनेत्री संजना संघी से भी फोन पर पूछताछ कर सकती है। संजना, फिलहाल दिल्ली में अपने परिवार के साथ हैं। इसके अलावा बिहार पुलिस रिया चक्रवर्ती और उनके भाई से भी पूछताछ का प्रयास करेगी। इस केस में बिहार पुलिस उस डायरेक्टर से भी पूछताछ करेगी, जिसके साथ सुशांत जल्द काम करने वाले थे। पुलिस ये जानना चाहती हैं कि अगर सुशांत मानसिक तौर पर अस्वस्थ थे तो नई फिल्म की स्टोरी पर बातचीत कैसे करते थे?

हाउस कीपर और उनके बैंकर से पूछताछ

बिहार टीम ने शुक्रवार को सुंशात के घर के हाउस कीपर और उनका निजी खाता संभालने वाले एक बैंकर से पूछताछ की थी। सूत्रों की मानें तो हाउस कीपर ने बताया कि बिना अभिनेत्री एवं सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की इजाजत के बिना घर में दाखिल नहीं हो सकता था और न ही सुशांत से मिल सकता था। यहां तक कि सुशांत के कमरे में जाने तक की मनाही थी।

सुशांत के फ्लैट पर पहुंचकर बिहार पुलिस ने की है जांच

जिस फ्लैट में 14 जून काे अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई थी, शुक्रवार काे पटना पुलिस वहां भी पहुंची। सुशांत के नाैकर नीरज, अपार्टमेंट के गार्ड, सोसाइटी मैनेजर और जमीन मालिक से पूछताछ की। सुशांत और रिया के रिलेशन के साथ ही यह जानकारी ली कि यहां काैन-काैन लाेग कब-कब आते थे। वहां रहने वाले और आसपास के लाेगाें से भी पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार, सुशांत के फ्लेट से कुछ चीजें पुलिस अपने साथ ले गई हैं जिसकी जांच करेगी।

कूपर हॉस्पिटल भी पहुंची टीम बिहार पुलिस

सुशांत का आरएन कूपर म्युनिसिपल हॉस्पीटल में पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के पास भी बिहार पुलिस पहुंची। हालांकि, डॉक्टर ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संबंधित कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। डॉक्टर का कहना था कि पहले ही उन्होंने मुंबई पुलिस को सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट दे दी है। अगर बिहार पुलिस चाहे तो मुंबई पुलिस से पोस्टमार्टम रिपोर्ट ले सकती है।

मुकेश छाबड़ा ने पुलिस को दिया यह बयान

बिहार पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुकेश छाबड़ा ने बताया की डेढ़ साल पहले फिल्म की शूटिंग हो चुकी थी उसके बाद एडिटिंग का काम चल रहा था। उन्होंने कहा कि तब सुशांत मानसिक तौर पर ठीक लगता था। लेकिन, रिया चक्रवर्ती के लाइफ में आने के बाद सुशांत की लाइफ में बदलाव आया था। वहीं, सुशांत सिंह की अपने फ्रेंड महेश शेट्टी से 10 महीने बाद मई में आखिरी बार मिले थे।

इन बिंदुओं पर बिहार पुलिस कर रही जांच:

  • बैंक खातों में कितने रुपए थे और ये कहां और कब ट्रांसफर किए गए, इसकी भी जांच की जा रही है।
  • रिया चक्रवर्ती की इसमें क्या भूमिका है? 15 करोड़ को लेकर रिया की कंपनी की जांच भी होगी।
  • सुशांत के डिप्रेशन की बात में कितनी सच्चाई है।
  • सुशांत के करीबी लोगों से इस संबंध में जानकारी इकट्ठा करने का प्रयास किया जा रहा है।

बिहार पुलिस ने मुंबई पुलिस को लिखा पत्र

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई और बिहार पुलिस के बीच इस मामले को लेकर जारी खींचतान के बीच पटना के एसीपी ने बांद्रा के डीसीपी को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने गाड़ी उपलब्ध करने के साथ टीम में एक महिला पुलिसकर्मी मुहैया कराने की बात कही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बिहार पुलिस अभिनेता साहिल वैद (बाएं) से पूछताछ कर सकती है। वे सुशांत के अच्छे फ्रेंड रहे हैं। सेट पर दोनों खूब मस्ती करते थे यह बात साहिल ने खुद बताई थी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jYQ3RJ

बॉडीगार्ड का खुलासा, 'बीमार सुशांत हमेशा सोते रहते थे, उनके पैसे खर्च कर रिया चक्रवर्ती घर पर पार्टियां देती रहती थीं'

सुशांत सिंह राजपूत के मौत के मामले में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। पिछले हफ्ते सुशांत के पिता केके सिंह द्वारा बिहार में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने और धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया जिसके बाद मामला और ज्यादा गरमा गया। बिहार पुलिस मामले की छानबीन करने के लिए मुंबई आ चुकी है और कई लोगों से पूछताछ जारी है। इस बीच सुशांत के बॉडीगार्ड ने एक इंटरव्यू में कई खुलासे किए हैं।

बीमार रहते थे सुशांत, रिया करती थीं पार्टी

बॉडीगार्ड ने रिपब्लिक टीवी को इंटरव्यू में कहा है कि सुशांत अक्सर बीमार रहते थे और ज्यादातर समय बेडरूम में सोते रहते थे। बॉडीगार्ड ने यह भी बताया कि सुशांत की लिव इन पार्टनर रिया चक्रवर्ती घर पर पार्टी देती रहती थीं जिसमें सुशांत का पैसा इस्तेमाल होता था।

रिया पार्टी में मशगूल रहती थीं और सुशांत बेडरूम में सोते रहते थे। सुशांत के घर पर ऑर्गनाइज की जाने वाली पार्टियों में रिया के अलावा उनके पिता और भाई भी हिस्सा लेते थे।

बॉडीगार्ड ने आगे यह भी बताया कि पिछले कुछ महीनों से सुशांत की फैमिली उनके टच में नहीं थी, ना ही फैमिली का कोई सदस्य सुशांत से मिलने के लिए आ सकते था।

बदल गई थी सुशांत की लाइफस्टाइल

बॉडीगार्ड ने कहा, 'रिया के आने के बाद पिछले एक साल में सुशांत की लाइफस्टाइल में काफी बदलाव आया था। सुशांत दवाइयां लेने के बाद पूरा टाइम सोते ही रहते थे, मुझे ओवरडोज के बारे में नहीं पता। पिछले साल यूरोप ट्रिप से जब वो वापस लौटे थे तो वह बीमार ही थे, हमेशा बिस्तर पर ही पड़े रहते थे लेकिन पहले ऐसा नहीं था। पहले वह काफी एक्टिव हुआ करते थे। स्वीमिंग, रनिंग और जिमिंग उनकी लाइफ का हिस्सा थीं।'

इंटरव्यू में बॉडीगार्ड ने यह भी बताया कि सुशांत के साथ रिलेशनशिप में आने के बाद रिया ने उनके पूरे स्टाफ को बदल दिया था और केवल वही बचे थे जो सुशांत के साथ जुड़े हुए थे। वह चाहते हैं कि मामले की गंभीर जांच हो और सुशांत को न्याय मिले।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bodyguard revealed in interview, Sushant Singh Rajput always asleep, Rhea Chakraborty used to give parties at home,


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fh9QYX

Friday, July 31, 2020

सुशांत सिंह राजपूत के हेल्पर ने पुलिस के सामने खोले राज, 2 घंटे की पूछताछ में बताईं ये बातें

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच बिहार पुलिस कर रही है। बिहार पुलिस के 4 अफसरों की टीम इन दिनों मुंबई में है जो दिवंगत ऐक्‍टर से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है और दस्‍तावेज जुटाने की कोशिश कर रही है। इस बीच सुशांत के हेल्पर ने पुलिस को जो बयान दिया है, वह चौंकाने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीते बुधवार को पर्ल हॉर्बर बिल्डिंग में सुशांत के हेल्पर ने बिहार पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया। हेल्पर ने करीब 2 घंटे तक अपना बयान दिया और कहा कि ऐक्‍टर के निधन से पहले घर में कोई भी पार्टी नहीं हुई थी, ना ही सुशांत किसी पार्टी में शामिल हुए थे। 14 जून को जल्‍दी सोकर उठे थे सुशांत हेल्‍पर के मुताबिक, डिनर करने के बाद सुशांत अपने कमरे में सोने चले गए थे और 14 जून को वह जल्दी सोकर उठ गए थे। गौरतलब है कि इससे पहले मुंबई पुलिस की ओर से भी यही बात कही गई थी कि 13 जून की रात सुशांत के घर में कोई भी पार्टी नहीं हुई थी। मौत से पहले कैमरा बंद दूसरी तरफ, यह भी बात सामने आई है कि सुशांत की मौत से दो दिन पहले ही सीसीटीवी कैमरा बंद कर दिया गया था। इसे लेकर कई तरह के सवाल उठ रह हैं। हर कोई यह जानना चाह रहा है कि कैमरा बंद क्‍यों था। अंकिता लोखंडे ने तमाम बातें सामने रखीं उधर, सुशांत सिंह राजपूत की एक्‍स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने हाल ही में इंटरव्यू दिया। इसमें उन्‍होंने बताया कि सुशांत एक खुशमिजाज इंसान थे और वह डिप्रेशन में नहीं थे। अंकिता यह भी कह चुकी हैं कि रिया चक्रवर्ती से सुशांत काफी परेशान हो चुके थे और यह बात ऐक्‍टर ने उनसे शेयर की थी। सुशांत के पिता ने कराई एफआईआर बता दें, सुशांत के पिता के के सिंह कुछ दिनों पहले पटना में पुलिस स्टेशन जाकर रिया चक्रवर्ती और उनके परिजनों के एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्‍होंने आरोप लगाया था कि रिया ने सुशांत के साथ धोखाधड़ी की, उनके बेटे को परिवार से दूर किया। यही नहीं, सिंह ने आरोप लगाया कि रिया ने ही सुशांत को आत्‍महत्‍या के लिए उकसाया।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3jXtAEt
via IFTTT