Friday, May 1, 2020

150 रु. तनख्वाह पर डायरेक्टर एचएस रवैल के असिस्टेंट बने थे राजेंद्र कुमार, पहचान बनाने में लगे थे 7 साल

राजेंद्र कुमार का जन्म पंजाब के सियालकोट में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। पिता का लाहौर में कपड़ों का कारोबार हुआ करता था। बंटवारे के बाद राजेंद्र कुमार मुंबई आ गए। हीरो बनने का सपना लिए राजेंद्र ने फिल्म ‘जोगन’ में कैमियो कर अपनी शुरुआत की। लेकिन उनकी कोई खास पहचान नहीं बनी। फिल्म निर्माता देवेंद्र गोयल उनके अभिनय से प्रभावित हुए और उन्हें अपनी अगली फिल्म में लीड रोल देने का वादा किया। डेढ़ साल बाद उन्होंने फिल्म ‘वचन’ में राजेंद्र कुमार को मुख्य किरदार के तौर पर लिया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। इसके साथ ही एक सितारे का उदय हो गया। गीतकार राजेन्द्र कृष्ण की मदद से 150 रुपए की तनख्वाह पर डायरेक्टर एचएस रवैल के सहायक के तौर पर भी राजेंद्र कुमार ने काम किया। राजेंद्र को फिल्मों में काम तो मिल गया था, लेकिन इसके बाद भी पहचान बनाने में उन्हें सात साल लग गए। जब ‘मदर इंडिया’ आई तो राजेन्द्र कुमार की भी बाकी एक्टर्स के साथ जमकर तारीफ हुई। इसके बाद 1963 में ‘मेरे महबूब’ सुपरहिट हुई और फिर राजेन्द्र कुमार का सिक्का चल पड़ा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
‘गीत’, ‘आरजू’, ‘झुक गया आसमान’ जैसी तमाम हिट फिल्में देने वाले हिन्दी सिनेमा के सुपरस्टार राजेंद्र कुमार को जुबली कुमार भी कहा जाता है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fba0T2

...ताकि परिवार को ना हो परेशानी, जानें कितनी संपत्ति छोड़ गए इरफान खान

हाल ही में हुए ऐक्‍टर इरफान खान के इंतकाल से फिल्‍म इंडस्‍ट्री सदमे में है। सिलेब्‍स को यकीन नहीं हो रहा है कि इरफान अब उनके बीच नहीं हैं। सभी का यही कहना है कि उनके जाने से इंडस्‍ट्री को बड़ा नुकसान हुआ है। लंबे वक्‍त से फिल्‍म इंडस्‍ट्री में काम कर रहे इरफान ने करियर की शुरुआत में काफी संघर्ष किया लेकिन धीरे-धीरे उन्‍होंने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली। थिअटर, टीवी सीरियल्‍स करते हुए वह फिल्‍मों का हिस्‍सा बने और फिर बड़े स्‍टार्स के साथ काम करने लगे। इरफान का नाम होने लगा तो उनकी फीस भी बढ़ती गई और उन्‍होंने अच्‍छी संपत्ति बना ली जिसके वारिस अब उनकी पत्नी सुतापा सिकदर और दोनों बेटे बाबिल और अयान हैं। फिल्‍म के प्रॉफिट में लेते थे शेयर रिपोर्ट्स की मानें तो इरफान खान कुल 321 करोड़ की संपत्ति के मालिक थे। ऐक्टिंग फीस के अलावा वह अपनी फिल्मों के प्रॉफिट में भी शेयर लेते थे। इरफान मुंबई में एक घर के अलावा जुहू स्थित एक फ्लैट के मालिक थे। वह एक फिल्म के लिए करीब 15 करोड़ रुपये फीस लेते थे। इसके अलावा एक विज्ञापन के लिए उनकी फीस 4 से 5 करोड़ रुपये थी। 110 करोड़ का पर्सनल इन्वेस्टमेंट खबरों के मुताबिक, इरफान ने 110 करोड़ रुपये का पर्सनल इन्वेस्टमेंट भी किया हुआ था। लग्जरी कारों के शौकीन इरफान टोयोटा सेलिका, बीएमडब्ल्यू, मैसेराटी क्वाट्रोपोर्टे और एक ऑडी कार के मालिक थे। इनकी कुल कीमत 3 से 5 करोड़ रुपये बताई जाती है। वह सबसे ज्यादा इनकम टैक्स देने वाले बॉलिवुड ऐक्‍टर्स में से एक थे। इन फिल्‍मों में किया काम बता दें, 54 साल के इरफान कोलोन इंफेक्शन के कारण कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती थे। लंबे समय तक ब्रेन कैंसर से लड़ रहे इरफान पिछले साल ही लंदन में इलाज करवा कर देश लौटे थे। उन्‍होंने 'हासिल', 'रोग', 'मकबूल', 'लाइफ इन अ मेट्रो', 'द लंच बॉक्स', 'पान सिंह तोमर', 'पीकू', 'हिंदी मीडियम', 'अंग्रेजी मीडियम' जैसी फिल्मों में काम किया।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3flblXs
via IFTTT

लॉकडाउन के बाद आमिर खान की पहली तस्‍वीर आई सामने, फैमिली के साथ इंजॉय की मूवी

ऐक्‍टर आमिर खान और उनके फैमिली मेंबर्स एक खास इवेंट के लिए शुक्रवार को फैंसी कपड़ों में नजर आए। आमिर ने अपनी भतीजी जायन मैरी खान की एक ओटीटी प्‍लैटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्‍म 'मिसेज सीरियल किलर' का होम प्रीमियर अटेंड किया। इस दौरान आमिर के साथ उनकी फिल्‍ममेकर पत्‍नी किरण राव और थिअटर डायरेक्‍टर बेटी इरा भी मौजूद रहे। इरा ने प्रीमियर की तस्‍वीरें अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं। इसमें आमिर ग्रे कलर के बालों के साथ फैंसी सूट में नजर आ रहे हैं। लॉकडाउन के बाद आमिर की पहली तस्‍वीर? यह शायद लॉकडाउन के बाद पहला मौका है जब आमिर की कोई पिक्‍चर सामने आई है। इसमें वह एकदम क्‍लासिक डैड वाले पोज में दिख रहे हैं। इरा ने पोस्‍ट पर कैप्‍शन दिया, 'और शुरुआत हो गई! जायन, आई लव यू और मुझे तुम पर गर्व है और तुम्‍हारे लिए खुश हूं।' इरा ने दी जायन को बधाईइरा ने आगे लिखा, 'क्‍वारंटीन हो या नहीं, WW3 हो या नहीं, बुरा हफ्ता हो या अच्‍छा साल, हम हमेशा तुम्‍हारे साथ हैं। सॉरी कि हम फिजिकली तुम्‍हारे साथ नहीं हैं लेकिन मुझे यकीन है कि तुम्‍हें पंचगनी में हूटिंग और चियरिंग सुनाई दे रही होगी! फिल्‍म इंडस्‍ट्री में करियर शुरू करने पर बधाई।' जायन भी फैमिली को एकसाथ देखकर खुश हो गईं। उन्‍होंने कॉमेंट किया, 'आप सभी काफी प्‍यारे लग रहे हैं। सूट और बूट में।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2VULRZ5
via IFTTT

ऋषि कपूर को याद कर दर्द में हैं अमिताभ बच्चन, पोस्ट किया ये गाना

बीते गुरुवार कैंसर से जंग हार गए। उनके फैंस और फ्रेंड्स ने उन्हें सोशल मीडिया से श्रद्धांजलि दी। ने भी ब्लॉग और ट्विटर के जरिये दुख जताया। अब ट्विटर पर उन्होंने एक गाना शेयर किया है। याद किया आखिरी फिल्म का गाना ऋषि कपूर की मौत के बाद अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया था कि वह टूट गए हैं। इसके बाद उन्होंने अपने ब्लॉग पर ऋषि के लिए लंबा पोस्ट लिखा। अब अमिताभ ने ट्विटर पर 'वक्त ने किया क्या हसीं सितम' गाना पोस्ट किया है। यह अमिताभ की आखिरी साथ की फिल्म '102 नॉट आउट' से है। गाने के साथ दिया कैप्शन बिग बी ने कैप्शन दिया है... वक्त ने किया क्या हसीं सितम... तुम रहे न तुम, हम रहे न हम... फैंस के कॉमेंट्स बिग के फैंस ने कॉमेंट किए हैं कि वे उनका दर्द समझ सकते हैं। लिखा था इमोशनल ब्लॉग बता दें कि अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा था कि वह कभी ऋषि से हॉस्पिटल में मिलने नहीं गए क्योंकि वह उनके मुस्कुराते चेहरे को परेशानी में नहीं देखना चाहते थे।।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2zNyEst
via IFTTT

ऋषि कपूर के मौत से पहले के वीडियो वायरल करने वालों पर भड़के अर्जुन कपूर, लिखा-'आगे होने की दौड़ में मानवता न खोएं'

67 साल के ऋषि कपूर का ल्यूकेमिया के चलते 30 अप्रैल को निधन हो गया। देर शाम उनका अंतिम संस्कार भी मुंबई के चंदनवाड़ी श्मशानघाट पर कर दिया गया। इस दौरान सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हुए। एक वीडियो में ऋषि कपूर एक मेडिकल स्टाफ मेंबर के साथ नजर आ रहे थे। वहीं एक और वीडियो में ऋषि को इलाज के समय कितनी दिक्कत हो रही थी, इसकी भी झलक देखने को मिली। अर्जुन कपूर को यह वायरल वीडियो रास नहीं आए और उन्होंने ऐसा करने वालों को सोशल मीडिया पर जमकर लताड़ लगाई।

अर्जुन की इंस्टाग्राम स्टोरीज

अर्जुन ने दी नसीहत: अर्जुन ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, कई बार कुछ चीजें पहले पोस्ट करने की होड़ के बजाए न पोस्ट करने का फैसला ज्यादा सही होता है। तस्वीरों में वो पॉवर होता है जिसे हम लंबे समय तक याद रखते हैं। कभी-कभी मानवता, सहानुभूति आगे होने की दौड़ में होने वाली धूर्तता से कहीं अधिक होनी चाहिए, बस कभी-कभी।

कुशाल टंडन ने भी जताई आपत्ति: टीवी एक्टर कुशाल टंडन ने भी ट्विटर पर लिखा, सोशल मीडिया फॉरवर्ड मेरे पास आया जिसमें वार्ड ब्वॉय या कोई और अस्पताल में बेड पर लेटे ऋषि कपूर के साथ वीडियो बना रहा था। मैंने उसे देखा। यह उनकी प्राइवेसी का उल्लंघन है। अगर आपके पास ऐसा कोई वीडियो आए तो उसे फॉरवर्ड करने के बजाए डिलीट करें। मैंने कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Arjun Kapoor posts cryptic note as Rishi Kapoor’s video from hospital shared online


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aZGn3O

ऋषि कपूर को याद कर आलिया भट्ट ने लिखा- पिछले दो सालों में मैंने उन्हें दोस्त और पिता के रूप में जाना

ऋषि कपूर के निधन पर आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखा है। वे लिखती हैं, "इस खूबसूरत आदमी के बारे में मैं क्या कह सकती हूं, जो मेरी जिंदगी में ढेर सारा प्यार और भलाई लेकर आया। आज हर कोई उस लीजेंड के बारे में बात कर रहा है, जो ऋषि कपूर है। हालांकि, मैंने जीवनभर उन्हें इसी रूप में ही जाना।"

'दो सालों में मैंने उन्हें दोस्त और पिता के रूप में जाना'
आलिया ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा है, "पिछले दो साल से मैंने उन्हें दोस्त, चाइनीज फूड लवर सहयोगी, पूरी तरह सिनेमा के दीवाने, एक फाइटर, एक लीडर, एक खूबसूरत कहानी वक्ता, एक एक्स्ट्रीमली पैशनेट ट्वीटर और एक पिता के रूप में जाना। इन दो वर्षों में मुझे उनसे जो प्यार मिला, वह वार्म हग की तरह है, जिसे मैं हमेशा संजोकर रखना चाहूंगी। ब्रह्माण्ड का शुक्रिया कि उसने मुझे उन्हें जानने का अवसर दिया। आज संभवतः हम में से ज्यादातर उन्हें परिवार की तरह कह सकते हैं। क्योंकि उन्होंने आपको ऐसा ही महसूस कराया है। लव यू ऋषि अंकल। आप हमेशा याद आएंगे। शुक्रिया आपको आप होने के लिए।"

आलिया ने एक फोटो भी इंस्टाग्राम पर साझा की है, जो रणबीर कपूर के बचपन की है। फोटो में वे पिता ऋषि कपूर के साथ दिखाई दे रहे हैं। आलिया ने कैप्शन में लिखा है, "ब्यूटीफुल ब्वॉयज।"

##

बुधवार को नीतू का ढाढस बंधाती रहीं आलिया
गौरतलब है कि आलिया पिछले करीब दो साल से ऋषि के बेटे रणबीर को डेट कर रही हैं। मंगलवार रात जब ऋषि मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल के आईसीयू में थे, तब आलिया वहां उनसे मिलने पहुंची थीं। बुधवार को भी पूरे दिन कपूर परिवार के साथ ही रहीं और ऋषि कि पत्नी नीतू का ढाढस बंधाती रहीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Alia Bhatt Writes Emotional Note On The Demise Of Rishi Kapoor


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VQupFe

इरफान खान की यादों को सहेज रही हैं पत्‍नी सुतापा स‍िकदर, कहा- उनसे बस एक श‍िकायत है

पिछले दिनों 29 अप्रैल को इरफान खान ने इस दुनिया को हमेशा के लिए छोड़ दिया। उनके निधन की खबर ने हर किसी को हैरत में डाल दिया। भले उन्होंने कैंसर जैसी बीमारी से लंबी लड़ाई लड़ी, लेकिन उनकी लंबी उम्र की दुआ हर किसी ने की थी। उनकी पत्नी सुतापा सिकदर ने इक लंबा-चोड़ा इमोशनल पोस्ट लिखा है। उन्होंने कहा है कि यह पोस्ट उनके पूरे परिवार की तरफ से है। इरफान के नाम सुतपा का यह इमोशनल पोस्ट मैं इसे फैमिली स्टेटमेंट के तौर पर भला कैसे लिख सकती हूं, जहां पूरी दुनिया इसे अपना खुद का नुकसान मान रही है? मैं खुद को यहां अकेला कैसे समझूं जब इस वक्त लाखों लोग इस शोक में डूबे हैं? मैं हर किसी को आश्वस्त करना चाहती हूं कि यह हमारे लिए नुकसान नहीं बल्कि फायदा है। यह हमारे लिए वह फायदा है, जो उन्होंने हमें सिखाया है और अब हमें उनपर फाइनली उनपर अमल करना है और उन्हें आगे बढ़ाना है। हालांकि, अभी मैं कुछ चीजों को भरने की कोशिश कर रही हूं, जिसके बारे में पहले से लोगों को पता नहीं होगा। यह हमारे लिए अविश्वसनीय है, लेकिन मैं इसे इरफान के शब्दों में कहूंगी, 'यह मैजिकल है', चाहे वह यहां हों या नहीं और यही बातें उन्हें पसंद थीं, उन्होंने कभी भी वन डायमेंशनल रिऐलिटी (एक आयामी सच) को पसंद नहीं किया है। उनसे बस मेरी एक ही शिकायत है कि उन्होंने मुझे जीवन भर के लिए बिगाड़ दिया है। परफेक्शन को लेकर उनकी कोशिशें मुझे साधारण लाइफ में सेटल नहीं होने देतीं। हर चीज में उन्हें एक रिदम नजर आता, फिर चाहे वो शोर हो या कोलाहल, चाहे मेरी बेसुरी आवाज हो फिर मेरा अनाड़ीपन वाला डांस। अजीब यह है कि, हमारी लाइफ ऐक्टिंग में मास्टरक्लास थी, इसलिए जब 'बिन बुलाए गेस्ट' की ड्रमैटिक एंट्री हुई तभी से मैंने भी कोलाहल में सुर को पहचाने लगी। डॉक्टरों की रिपोर्ट मुझे स्क्रिप्ट जैसी लगती और चाहती थी कि यह परफेक्ट हो, इसलिए मैंने ऐसी कोई डीटेल मिस नहीं की जो उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस में तलाशा हो। हमने इस सफर के दौरान कुछ अद्भुत लोगों से मिली, जिसकी लिस्ट लंबी है, लेकिन कुछ ऐसे हैं जिनका नाम मैं यहां बताना चाहूंगी। हमारे ऑन्कॉलजिस्ट डॉक्टर नितेश रस्तोगी (Max hospital Saket), जिन्होंने शुरुआत से हमारा हाथ थामे रखा, डॉक्टर डैन क्रेल (UK), डॉक्टर शिद्रवी (UK), मेरी धड़कन और अंधेरे में मेरे लिए रोशनी की तरह बनी रहीं डॉक्टर सेमंती लिमये (कोकिलाबेन हॉस्पिटल)। यह जर्नी कितना आश्चर्यजनक, खूबसूरत, जबरदस्त, तकलीफदेह और एक्साइटिंग रहा, इसे शब्दों में बता पाना काफी कठिन है। मुझे लगता है कि यह ढाई साल का अंतराल, जिसकी एक अपनी शुरुआत थी, अपना मध्यांतर और अपना अंत जिसमें इरफान एक ऑर्केस्ट्रा बजानेवाले की भूमिका में रहे, हमारे 35 साल का साथ छोड़कर अब अलग हो चुके हैं। इसे हमारी शादी न कहें बल्कि मिलना कहिए। मैं अपनी छोटी सी फैमिली को एक नाव पर सवार देखती, जिसपर मेरे दोनों बेटे बाबिल और अयान भी होते, जिन्हें इरफान गाइड कहते- वहां से नहीं, यहां से मोड़ो... चूंकि लाइफ सिनेमा नहीं इसलिए यहां कोई रीटेक भी नहीं। मैं वाकई चाहती हूं कि मेरे बच्चो इस नाव को अपने पिता के निर्देशन को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ाएं। मैंने अपने बच्चों से कहा है कि संभव हो तो वे उन बातों को इकट्ठा करें जो उन्होंने अपने पिता से सीखा है, जो बातें उनके लिए जरूरी हैं। बाबिल- अनिश्चचितता के तांडव के सामने झुककर दुनिया में खुद पर यकीन करना सीखा है। अयान- अपने मन पर कंट्रोल करना और मन का अपने ऊपर कंट्रोल नहीं होने देना सीखा है। आंसू बहेंगे... क्योंकि हम उनका फेवरेट प्लांट रात की रानी वहीं लगाएंगे जहां तुमने उन्हें चैन की नींद में सुलाया है। इसमें वक्त लगेगा लेकिन यह फूलेगा और इसकी खुशबू चारों तरफ फैलेगी और उन सभी के दिलों को छूएंगी, जिन्हें मैं फैन्स कहना नहूीं चाहूंगी बल्कि हमारी फैमिली की तरह हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2SqxjOS
via IFTTT

इरफान खान के गुजरने के बाद बेटे बाबिल ने लिखा इमोशनल करने वाला पोस्ट

ऐक्टर का बीते बुधवार मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें कोलन इनफेक्शन के चलते मंगलवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वह 2018 से न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर से जंग लड़ रहे थे। इरफान अपने पीछे अपनी पत्नी सुतापा, बेटे बाबिल और अयान को छोड़ गए हैं। उनके निधन के बाद उनके बेटे बाबिल ने सोशल मीडिया पर इस बारे में एक पोस्ट किया है। लोगों को दिया प्यार इरफान के बेटे बाबिल ने इंस्टा स्टोरी में लिखा, 'आप दोस्तों की तरफ से जो सांत्वना मिल रही है मैं उसका बहुत आभारी हूं। हालांकि मैं उम्मीद करता हूं कि आप समझेंगे कि इस वक्त मैं जवाब नहीं दे पा रहा हूं क्योंकि मुझे शब्द नहीं मिल रहे हैं। मैं आप सबको जवाब दूंगा लेकिन अभी नहीं। बहुत शुक्रिया। आई लव यू।' चाहने वालों ने सोशल मीडिया पर जताया दुख इरफान के गुजरने के बाद लॉकडाउन के चलते उनके करीबी लोग ही जनाजे में शामिल हो सके। उनके फैंस और साथियों ने सोशल मीडिया पर दुख जाहिर किया था।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3aSkFhS
via IFTTT

संजय दत्त ने ऋषि कपूर को भाई, दोस्त और प्रेरणा बताया, बोले- सबसे दुखद दिन क्योंकि परिवार का एक सदस्य चला गया

वेटरन एक्टर ऋषि कपूर के असामयिक निधन के बाद एक्टर संजय दत्त ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी श्रद्धांजलि दी। गुरुवार को लिखी इस पोस्ट में उन्होंने ऋषि को अपने परिवार का एक सदस्य, दोस्त और भाई के अलावा एक ऐसा व्यक्ति बताया जिन्होंने उन्हें हर स्थिति में मुस्कुराते रहना सिखाया। इस पोस्ट को शेयर करते हुए संजय ने लिखा, 'मैं आपको याद करूंगा चिंटू सर।'

अपनी पोस्ट में संजय ने लिखा, 'प्रिय चिंटू सर, मेरे जीवन और करियर के लिए आप हमेशा एक प्रेरणा रहे। आपने मुझे जीवन को अच्छे से जीना सिखाया और जब मैं अपने खराब दिनों से गुजर रहा था तब भी आपने जिंदगी का सामना करना सिखाया। मुझे आपके साथ कई फिल्मों में काम करने का सम्मान मिला, जहां आपने हमेशा मेरा मार्गदर्शन किया। कैंसर के खिलाफ आपकी लड़ाई काफी लंबी रही। लेकिन आपने कभी मुझे एक बार भी इस बात का अहसास नहीं कराया कि आप जूझ रहे हैं, यहां तक कि तब भी नहीं जब मैंने आपसे न्यूयॉर्क में बात की थी... उस समय भी आप जीवन से भरपूर थे। आखिरी बार मैं आपसे कुछ महीनों पहले घर पर डिनर के दौरान मिला था, तब भी आप मुझे लेकर चिंतित थे। आपने हमेशा मेरी परवाह की।'


आगे उन्होंने लिखा, 'आज मेरे लिए सबसे दुखद दिन है, क्योंकि मैंने परिवार के एक सदस्य, दोस्त, भाई और एक ऐसे व्यक्ति को खो दिया, जिसने मुझे मुस्कुराते हुए जीवन जीना सिखाया, फिर चाहे कुछ क्यों ना हो जाए। मैं आपको बहुत याद करूंगा चिंटू सर। भगवान की कृपा आप पर हमेशा बनी रहे और आप हमेशा स्वर्ग में खुश रहें। आई लव यू चिंटू सर। हमेशा करता रहूंगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऋषि कपूर के साथ संजय दत्त की आखिरी मुलाकात कुछ महीनों पहले उनके घर पर हुए डिनर के दौरान हुई थी। (फोटो/वीडियो साभारः संजय दत्त के सोशल मीडिया अकाउंट से)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Yl83gI

7 साल की उम्र से ऋषि कपूर के फैन रहे हैं करण जौहर, लिखा- 'इंडियन सिनेमा का रोमांस हमें कैसे छोड़ सकता है'

फिल्म मेकर करण जौहर बचपन से ही दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर के फैन रहे हैं। ऐसे में ऋषि कपूर के गुजर जाने से करण को काफी दुख पहुंचा है। अपने पसंदीदा एक्टर को याद करते हुए करण ने उनके लिए अपनी दीवानगी और उनके साथ काम करने के एक्सपीरिएंस को शेयर किया है।

करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से गुरुवार को एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'मैं 7 साल का था जब मैंने सुना कि मेरे पैरेंट्स को दुनिया मेरी जेब में फिल्म देखने का न्यौता मिला है। इसमें मेरे पसंदीदा एक्टर ऋषि कपूर थे। मेरे स्कूल के दिन थे इसलिए मेरी मां ने मुझे साथ ले जाने से इनकार कर दिया था। मैंने नखरे दिखाए क्योंकि मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि मुझे चिंटू जी की फिल्म नहीं देखने मिली। मेरे पैरेंट्स मान गए फिर हम फिल्म देखने गए। मेरी आंखों में सितारे थे। वो मेरे हीरो थे। बेहद चार्मिंग, रोमांटिक ऋषि कपूर। मेरा बचपन उनके गाने सुनकर, उनकी प्रिटेंड स्वेटर्स पहनकर, अपने बेडरुम में डांस करते हुए बीता है'।

साथ काम करने का सपना पूरा होते देख रो पड़े थे करण

करण जौहर के बिता भी फिल्ममेकर थे। जब ऋषि उनके पिता की फिल्म दुनिया में काम कर रहे थे तो सेट पर करण उनसे मिलने पहुंचे थे। उन्होंने बताया, 'मैं उन्हें किसी इमारत की तरह देख रहा था। जब मैंने उन्हें स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म में डायरेक्ट किया तो उनके पहला शॉट देने पर मैं चुपके से जाकर रोया था। मेरा बचपन का सपना पूरा हुआ था। इंडियन सिनेमा का रोमांस हमें कैसे छोड़ सकता है। कभी नहीं। आपकी लेजेंड्री लेगेसी हमेशा जिंदा रहेगी'।

ऋषि कपूर के निधन से कुछ ही दिनों पहले करण ने उनकी पहली फिल्म बॉबी का वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने फेस मैपिंग का इस्तेमाल कर उनके चेहरे के बदले अपना चेहरा लगाया था। इस वीडियो के साथ उन्होंने बताया था कि वो ऋषि कपूर के बड़े फैन हैं।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Karan Johar, who has been a fan of Rishi Kapoor since the age of 7, wrote- 'How the romance of Indian cinema can leave us'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Sq63Qn

शाहरुख खान ने कहा, ऋषि कपूर का सिर पर हाथ फेरना बहुत मिस करूंगा, उनके आशीर्वाद से ही मैं आज यहां हूं'

ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को मुंबई में ल्यूकेमिया के चलते निधन हो गया। 67 साल की उम्र में उनके निधन से बॉलीवुड गमगीन है। उन्हें याद कर सेलेब्स कई इमोशनल पोस्ट शेयर कर रहे हैं। शाहरुख खान ने भी अपने इंस्टाग्राम पर ऋषि को याद करते हुए एक भावुक मैसेज शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपनी पहली फिल्म से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है। शाहरुख ने साल 1992 में फिल्म दीवाना से डेब्यू किया था। इसमें उनके साथ ऋषि कपूर और दिव्या भारती लीड रोल में थे। इसके अलावा ओम शांति ओम और जब तक है जान में दोनों साथ दिखे थे।


शाहरुख ने ऋषि के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'एक युवा के तौर पर जब मैं फिल्मी दुनिया में एंट्री कर रहा था तो मैं इस बात को लेकर काफी इनसिक्योर था कि मैं दिखता कैसा हूं और मेरे अंदर इतना टैलेंट है भी या नहीं। तब मेरे अंदर नाकामयाब होने का डर नहीं था क्योंकि तब मैंने सबसे बेहतरीन एक्टर के साथ काम किया था और वो थे-ऋषि साहब।

शूटिंग के पहले दिन वह मेरे साथ पैक-अप के बाद बैठे, अपनी चिर-परिचित मुस्कान के साथ उन्होंने मुझे कहा-यार तुझमें एनर्जी बहुत है। उस दिन मुझे एहसास हुआ कि मैं एक्टर बन गया हूं।

कुछ महीनों पहले मैं उनसे मिला और मैंने उन्हें उस फिल्म में स्वीकार करने के लिए धन्यवाद कहा। उन्हें इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि उन्होंने उस दौरान किस तरह मेरा हौसला बढ़ाया था। यह खासियत कुछ ही लोगों में होती है कि वह दूसरों की कामयाबी पर खुश हो पाएं। मैं उन्हें कई चीजों के लिए मिस करूंगा लेकिन उनकी सबसे ज्यादा एक चीज याद आएगी और वो है हर बार मिलने पर उनका मेरे सिर पर हाथ फेरना। उस एहसास को मैं हमेशा आशीर्वाद समझकर अपने दिल में बसाकर रखूंगा, मैं जो हूं उसी वजह से हूं। आपको मिस करूंगा सर, प्यार, सम्मान और आदर हमेशा।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shah Rukh Khan remembers Rishi Kapoor’s gentle pat on his head


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3d8XAcb

ऋष‍ि- रितेश की आखिरी मुलाकात, वीडियो रुला देगा

अब हमारे बीच नहीं हैं। पूरा बॉलिवुड शोक में डूबा है। सभी लोग अपनी यादें साझा कर रहे हैं। उनके साथ न्यू यॉर्क में हुई एक मुलाकात को याद कर ऐक्टर भी इमोशनल हो गए। रितेश ने ऋषि कपूर से हुई बातचीत को लेकर एक वीडियो जारी किया है। यह वीडियो देखकर आप रो देंगे। इस टिकटॉक वीडियो में बेहद इमोशनल दिख रहे रितेश बताते हैं, 'पिछले अगस्त न्यू यॉर्क में मैं ऋषि सर से मिला था। बहुत सारी बातें हुईं। उन्होंने कहा था कि मैं ठीक होकर वापिस आ रहा हूं और हमें फिर से काम करना है। मैंने उनसे कहा था, प्रॉमिस सर। हम दोनों फिर से साथ काम करेंगे।' रितेश ने यह भी कहा रितेश ने आगे कहा, 'ऋषि सर बोले- बिल्कुल...हम दोबारा साथ में काम करेंगे। लेकिन अब वह जा चुके हैं। आई मिस यू ऋषि सर....। इन सारी यादों के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मेरे बचपन का एक हिस्सा मुझे छोड़कर चला गया। आई लव यू ऋषि सर।' बोलते हुए दुख में डूबे दिखे रितेश यह बोलते-बोलते रितेश का चेहरा बिल्कुल गमगीन हो जाता है। वह पूरी तरह से टूटे हुए दिख रहे हैं इस वीडियो। उनके शब्द भी ऐसे लगते हैं मानो जबरदस्ती वह कुछ बोलने की कोशिश कर रहे हों। उनकी आंखें ऐसी लगती हैं मानो अभी बरस पड़ें। चेहरा भावुक है। यादों से भीगे हुए शब्द और उस रोज की बातें। इन्हें सुनकर भला कौन ना रो दे। कुमार सानू ने यूं किया याद एक टीवी चैनल से बातचीत में कुमार सानू ने कहा, '1992 में 'दीवाना' फिल्म का गाना 'सोचेंगे तुम्हें प्यार...' गाना मैंने ऋषि कपूर के लिए गाया था। उनके साथ गुजारे पल मैं कैसे भूल सकता हूं। वह सिर्फ कैमरे के सामने ही नहीं बल्कि सुरों और गानों के बोल तक में शामिल रहते थे। हर जगह उनकी उपस्थिति रहती। ऐसा नहीं कि एक ऐक्टर आया, अपना काम खत्म किया और फिर चला गया। ऋषि कपूर ऐसे थे, जो सब जगह थे।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3daRsR3
via IFTTT

पिता ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाईं रिद्धिमा, अब उनके इंस्टा पोस्ट चीर देंगे कलेजा

'काश मैं आपको गुडबाय कहने के लिए वहां मौजूद होती पापा', रुला देने वाली ये लाइनें लिखी हैं की बेटी रिद्धिमा साहनी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में। 30 अप्रैल को ऋषि कपूर का मुंबई में निधन हो गया। दिल्ली में रहने वाली उनकी बेटी रिद्धिमा लॉकडाउन के चलते उनके आखिरी दर्शन नहीं कर पाईं। वह सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपना दुख जता रही हैं साथ ही ऋषि के साथ गुजारे अच्छे दिन भी याद कर रही हैं। पुलिस ने दी थी 5 लोगों को इजाजत रिद्धिमा अपने पति भरत साहनी के साथ दिल्ली में रहती हैं। वह गुरुवार शाम को अपने पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच सकीं। रिपोर्ट्स की मानें तो लॉकडाउन के बीच रिद्धिमा को दिल्ली पुलिस ने 5 लोगों सहित मूवमेंट की इजाजत दे दी थी। हालांकि मुंबई में ऋषि का अंतिम संस्कार 3 बजे तक किए जाने की परमिशन मिली थी। इतनी जल्दी रिद्धिमा दिल्ली से मुंबई पहुंच नहीं पाईं। रिद्धिमा ने किए हैं इमोशनल पोस्ट रिद्धिमा ने अपने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए हैं। एक पोस्ट में उन्होंने अपनी मां को लिखा है कि वह मुंबई पहुंच रही हैं। वहीं इंस्टा स्टोरी पर ऋषि कपूर की तस्वीर के साथ कई पोस्ट हैं। आलिया ने किया था वीडियो कॉल रिद्धिमा अपने पिता के अंतिम संस्कार में पहुंच नहीं पाईं लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया ने उन्हें वीडियो-कॉलिंग के जरिए अंतिम दर्शन करवा दिए थे। ऋषि का अंतिम संस्कार उनके बेटे रणबीर, पत्नी नीतू सिंह और करीबियों के बीच मुंबई के चंदनवाड़ी श्मशान में किया गया।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2VQPPBW
via IFTTT