बॉक्स ऑफिस पर तेजी से आगे बढ़ रही है और फिल्म ने मात्र चार दिनों के भीतर करीब 50 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है। boxofficeindia.com की रिपोर्ट के मुताबिक, 'ड्रीम गर्ल' ने अपने पहले सोमवार को 7.25 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की है। पहले वीक के कलेक्शन को लेकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह 70 करोड़ के करीब पहुंच जाएगी। फिल्म की तुलना पिछले वीक रिलीज़ हुई 'छिछोरे' के मंडे कलेक्शन से करें तो यह थोड़ा कम जरूर है, लेकिन इसकी एक अहम वजह यह थी कि पिछले मंगलवार को हॉलिडे (मुहर्रम) था जिस वजह से सोमवार शाम को टिकट खिड़की पर काफी भीड़ जुटी। इस लिहाज से 'ड्रीम गर्ल' की कमाई को बेहतर माना जा सकता है। फिल्म दिल्ली/एनसीआर और राजस्थान जैसी जगहों पर अच्छा बिजनस कर रही है। ऑडियंस के बीच फिल्म हिट है, लेकिन आनेवाला शुक्रवार बताएगा कि फिल्म सुपरहिट है या नहीं। 'ड्रीमगर्ल' की 4 दिनों की कमाई पर एक नजर डालें। शुक्रवार: करीब 9,50,00,000 रुपए शनिवार: करीब 16,00,00,000 रुपए रविवार: करीब 18,00,00,000 रुपए सोमवार: करीब 7,25,00,000 रुपए कुल कमाई: करीब 50,25,00,000 रुपए बता दें कि इस फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस की खूब तारीफें मिल रही हैं और वीकेंड कलेक्शन देखकर ऐसा लग रहा है कि वीक डेज़ में भी फिल्म शानदार कमाई कर लेगी। राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में आयुष्मान खुराना ने अपने रोल के साथ एक्सपेरिमेंट किया है और लड़की की आवाज में मनोरंजन भी खूब किया है। फिल्म में आयुष्मान कॉल सेंटर में काम करते हैं, जिसमें वह अपनी आवाज बदलकर पूजा के नाम से सबसे बात किया करते हैं। इस फिल्म में नुसरत जहां आयुष्मान की प्रेमिका के रूप में नजर आ रही हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/302cAG9
via IFTTT
No comments:
Post a Comment