Friday, October 30, 2020

सुशांत से मिलने अक्सर वाटरस्टोंस रिजॉर्ट में जाता था एक टॉप फिल्ममेकर, अब NCB करेगी उससे पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस से जुड़े ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अब बॉलीवुड के एक टॉप फिल्ममेकर से पूछताछ करेगा। रिपोर्ट्स में नाम का खुलासा तो नहीं किया किया गया है। लेकिन कहा जा रहा है कि यह फिल्ममेकर तब सुशांत से अक्सर मिला करता था, जब वे मारोल, अंधेरी (ईस्ट) स्थित वाटरस्टोंस रिजॉर्ट में रह रहे थे। फिल्ममेकर सुशांत के सतत संपर्क में था।

हाल ही में रिजॉर्ट में छापेमारी हुई थी

कहा जा रहा है कि जांच एजेंसी ने हाल ही में वाटरस्टोंस रिजॉर्ट में छापेमारी की थी। इस दौरान उन्होंने वहां सुशांत से मिलने आने वालों की जानकारी भी इकट्ठा की। उन्हें बताया गया कि एक टॉप फिल्ममेकर अक्सर उनसे मिलने वहां जाता था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, NCB अब उन सभी लोगों की डिटेल खंगाल रही है, जो नवंबर 2019 से जून 2020 के बीच सुशांत से मिलने आते-जाते थे। खबरों की मानें तो इस फिल्ममेकर के अलावा और भी कई लोगों से आगे पूछताछ हो सकती है।

वाटरस्टोंस रिजॉर्ट में कब रुके थे सुशांत

अक्टूबर 2019 में सुशांत रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक के साथ यूरोप ट्रिप पर गए थे, जहां उनकी तबियत बिगड़ने लगी थी और वे इसे अधूरी छोड़कर ही भारत लौट आए थे। मुंबई आने के बाद सुशांत और रिया वाटरस्टोंस रिजॉर्ट में रुके थे।

वाटरस्टोंस से पहले कैपरी हाइट्स में रहते थे सुशांत

वाटरस्टोंस रिजॉर्ट में शिफ्ट होने से पहले सुशांत बांद्रा स्थित कैपरी हाइट्स में रह रहे थे। लेकिन कुछ डरावनी घटनाओं की वजह से असहज होकर उन्होंने यह जगह छोड़ दी थी। सुशांत का स्टाफ यह खुलासा कई मीडिया हाउस से बातचीत में कर चुका है। रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक का भी यही मानना है।

दिशा सालियान डेथ केस:सुशांत के दोस्त सुनील शुक्ला का दावा- मेरे पास वे डॉक्यूमेंट्स हैं जो साबित कर देंगे दिशा का मर्डर हुआ

सुशांत डेथ केस:रिया चक्रवर्ती ने बॉम्बे हाई कोर्ट से कहा सुशांत की बहनों ने FIR रद्द करने जो याचिका लगाई है उसे खारिज कर दें



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushant Singh Rajput Death Case: Narcotics Control Bureau might soon summon a top filmmaker who often met Sushant at the Waterstone Resort


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ecU9D2

फिल्म के किरदारों से लेकर सिनेमैटोग्राफी तक, बेहतरीन बनी है बिजॉय नांबियार निर्देशित 'तैश'

कैसी है सीरीज की कहानी

लेखक-निर्देशक बिजॉय नांबियार ने मूलरूप से तैश नामक फीचर फिल्म बनाई है, जिसकी बेहतरीन एडिटिंग करके छह एपिसोड की वेब सीरीज तैयार की गई है। वेब सीरीज की कहानी का सार यह है कि बदले की भावना दो परिवारों को कैसे तहस-नहस कर देती है। लंदन की पृष्ठभूमि पर रची गई यह कहानी कालरा और कुलजिंदर परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों परिवार एक-दूसरे से बदला लेने का प्रयास करता है।

रोहन कालरा (जिम सरभ) के भाई कृष कालरा (अंकुर राठी) की शादी में जब कुलजिंदर (अभिमन्यु सिंह) आता है, तब उसे देखकर रोहन को अतीत की बात याद आती है और वह आग बबूला हो उठता है। रोहन के गुस्से का कारण जब उसका दोस्त सनी लालवानी (पुलकित सम्राट) पूछता है, तब वह अपने बचपन की दर्दनाक घटना के बारे में बताता है। इस पर सनी उससे कहता है कि जब वह 6 साल का था, तब उसकी बहन के साथ इसी इंसान ने दुष्कर्म किया था, लेकिन तब डर के मारे वह कुछ नहीं कर पाया था।

फिर तो सनी उसे जान से मारने की कोशिश करता है, पर वह बच जाता है। लेकिन उसकी आवाज और याददाश्त चली जाती है। यह बात जब कुलविंदर के भाई पाली (हर्षवर्धन राणे) को पता चलती है, तब वह इसका बदला लेने के लिए तड़प उठता है। इसके बाद कहानी बेहद रोमांचक मोड़ लेती है, जिसमें बदला, जुनून, मारधाड़ सब कुछ है, लेकिन यह वेब सीरीज देखने के बाद ही पता चलेगा कि कौन, कब, कैसे अपना बदला लेने में कामयाब होता है, कामयाब होता भी है या नहीं। लेकिन इतनी बात तो जरूर है कि हर किरदार अपने-अपने तैश में है।

फिल्म की एडिटिंग लाजवाब

सबसे पहले अभिनय की बात की जाए तो पुलकित सम्राट, जिम सरभ, हर्षवर्धन राणे, संजीदा शेख आदि ने अपने करैक्टर को बखूबी निभाया है। इन सब में हर्षवर्धन राणे ने तो अपने किरदार पाली में जान डाल दी है। रही बात लोकेशन की तो लंदन की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म स्विमिंग पूल से लेकर जेल, सड़क, पुलिस आदि को आकर्षक रूप में दर्शाया किया गया है। हां, इसकी एडिटिंग वाकई में लाजवाब है।

बेहतरीन है फिल्म की सिनेमैटोग्राफी

किसी-किसी सीन में गजब की सिनेमैटोग्राफी देखने को मिली है। एक सीन में जहां पर रोहन और सनी, दोनों बदला लेने कुलजिंदर के घर जाते हैं, तभी जेल से भागकर पाली घर आ पहुंचता है। उसे देखते हैं सनी, रोहन को पकड़कर छुपते-छुपाते घर से निकलता है, यह सीन तो सिनेमैटोग्राफी के लिहाज से खूब बन पड़ी है। हां, लगभग दर्जनभर स्टार्स को लेकर बुनी गई इस सीरीज में अगर कुछ कमी नजर आती है तो वह यह हैै कि कैमरा एक-दूसरे के ऊपर इतनी जल्दी शिफ्ट हो जाता है कि कहानी को समझ पाने और सीरीज को देखने का एंजॉय कम हो जाता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
film review: taish-From the film's characters to cinematography, Bijoy Nambiar directed film Taish getting audience attention


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oF8e19

फातिमा सना शेख बोलीं- 3 साल की थी जब मुझे मॉलेस्ट किया गया, यह ऐसी लड़ाई है जिसे हम रोज लड़ते हैं

दंगल फेम एक्ट्रेस सना फातिमा शेख ने खुलासा किया है कि 3 साल की उम्र में उनका शोषण किया गया था। उन्होंने कहा कि ये ऐसी जंग है, जो हम लोग रोज लड़ते हैं। हर औरत और हर अल्पसंख्यक को ये लड़ाई लड़नी पड़ती है। इसके बावजूद मुझे लगता है कि हमारा भविष्य बेहतर है।

लोग कहते थे एक्ट्रेस नहीं बन सकती
फातिमा ने पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में कहा- मुझे कई बार कहा गया कि तुम कभी हीरोइन नहीं बन सकती। तुम दीपिका-ऐश्वर्या जैसी नहीं दिखती। तो कैसे हीरोइन बनोगी। इंडस्ट्री में ऐसे लोग हैं जो हौसला तोड़ते हैं। लेकिन, जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं तो मुझे लगता है कि ये ठीक था। सुंदरता के यही पैमाने तय किए गए थे और मैं निश्चित रूप से उस ब्रैकेट में नहीं आती।

मेरा ब्रैकेट अलग है और अब मेरे पास मौके हैं। मेरे जैस लोगों के लिए फिल्म बनाई जाती है, जो सुपर मॉडल्स जैसे नहीं दिखते हैं। ऐसे लोगों के लिए फिल्में बनती हैं, जो एवरेज हैं और नॉर्मल दिखते हैं।

शोषण की आपबीती बताई
सना ने इंडस्ट्री में शोषण के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि मैंने ऐसे लोगों का सामना किया, जो मुझे बताते थे कि काम केवल सेक्स के सहारे ही मिल सकता है। यह मेरे साथ भी हुआ है। मुझे जो जॉब मिलनी चाहिए थी, वो किसी और को दे दी गई। इसकी वजह मुझे नहीं पता। पर मुझे इतना पता है कि यह सभी लोग झेल रहे हैं। सेक्सिज्म हर इंडस्ट्री में है और यह सच है।

सना की अपकमिंग फिल्में
सना जल्द ही दो फिल्मों में नजर आएंगी। उनकी 'लूडो' और 'सूरज पर मंगल भारी' जल्द ही रिलीज होने वाली हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सना ने कहा था कि मैं भी एक्सपेरिमेंट करना चाहती हूं और दूसरी तरह के किरदार निभाना चाहती हूं। लूडो अनुराग बसु की फिल्म है और इसलिए मैं दादा के साथ काम करना चाहती थी। सूरज पर मंगल भारी की स्टारकास्ट जबरदस्त है। इसमें मनोज बाजपेयी, दिलजीत, अन्नू कपूर जैसे कलाकार हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Fatima Sana Sheikh said that she was molested at the age of 3


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31YE0MV

'लक्ष्मी बम' का नाम बदलने पर मुकेश खन्ना बोले- मेरी बात मानी गई इसकी खुशी

अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बम' का नाम बदलकर 'लक्ष्मी' कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर बढ़ रहे विवाद को देखते हुए मेकर्स ने ये फैसला लिया है। 'लक्ष्मी बम' के नाम बदलने के लिए सोशल मीडिया यूजर्स के साथ-साथ ऐक्टर ने भी आवाज उठाई थी। वहीं, अब फिल्म का नाम बदलने के बाद मुकेश खन्ना ने कहा कि वह बहुत खुश हैं क्योंकि उनकी बात मानते हुए अक्षय कुमार ने फिल्म का नाम 'लक्ष्मी' कर दिया है। मुकेश खन्ना ने आजतक से बात करते हुए कहा, 'ऐसा पहले ही हो जाना चाहिए था। लेकिन चलो देर आए दुरुरस्त आए। मुझे लगता है कि ये सोशल मीडिया की ताकत ही है जिसने अक्षय कुमार और उनकी टीम को ऐसा करने पर मजबूर कर दिया। इससे एक बात तो साफ हो गई है कि अब आगे भी प्रड्यूसर या डायरेक्टर किसी भी फिल्म का बेहूदा नाम रखने से बचेंगे, क्योंकि अब सबको समझ आ चुका है कि सोशल मीडिया की ताकत क्या होती है। इसकी ताकत को हमने पहली बार सुशांत डेथ केस में महसूस किया था।’ यह भी पढ़ेंः बीते दिनों मुकेश खन्‍ना ने भी फिल्‍म 'लक्ष्‍मी बम' पर गुस्‍सा जाहिर किया था। उन्‍होंने पहले तो यह कहा कि अभी सिर्फ ट्रेलर रिलीज हुआ है, ऐसे में फिल्‍म पर बैन लगाने की बात बेमानी है। लेकिन अंत में यह भी कहा है कि इसे डिफ्यूज करने की जरूरत है। मुकेश खन्ना ने यह भी कहा कि लक्ष्‍मी के आगे बम जोड़ना शरारत से भरा लगता है। कमर्श‍ियल फायदे की सोच लगती है ये। क्‍या इसे अनुमति देनी चाहिए? यकीनन नहीं! क्‍या आप अल्‍लाह बम या बदमाश जीसस फिल्‍म का नाम रख सकते हैं? यकीनन नहीं! तो फिर लक्ष्‍मी बम कैसे! यह भी पढ़ेंः बताते चलें कि फिल्म 'लक्ष्मी बम' को कुछ लोगों का आरोप है कि फिल्म लव जिहाद को बढ़ावा देती है। साथ ही एक वर्ग ने इसके नाम 'लक्ष्मी बम' पर ही आपत्ति दर्ज करते हुए इसे हिंदू धर्म के खिलाफ बताया है। फिल्म के टाइटल को लेकर श्री राजपूत करणी सेना ने फिल्म के निर्माताओं को कानूनी नोटिस भी जारी किया था।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2TB5umW
via IFTTT

लवीना लोध के खिलाफ कोर्ट पहुंचीं महेश भट्ट की बहन, बिना शर्त माफी और 90 लाख रु. के हर्जाने की मांग की

फिल्ममेकर महेश भट्ट की बहन कुमकुम सहगल और भांजे साहिल ने एक्ट्रेस और मॉडल लवीना लोध के खिलाफ बॉम्बे सिटी सिविल कोर्ट में मानहानि का केस फाइल किया है। इसमें उन्होंने लवीना से माफी और 90 लाख रुपए के हर्जाने की मांग की है। दरअसल, पिछले दिनों लवीना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर पति सुमित सभरवाल को महेश भट्ट का भांजा बताया था और आरोप लगाया था कि वे बॉलीवुड में ड्रग्स और लड़कियां सप्लाई करते हैं। लवीना ने यह दावा भी किया था महेश भट्ट इस बारे में सबकुछ जानते हैं और वे उनके घर में घुसकर उन्हें वहां से निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

सहगल ने बिना शर्त माफी की मांग की

कुमकुम और साहिल ने कोर्ट से अपील की है कि वे आदेश जारी कर लवीना को उनके खिलाफ दिए अपमानजनक स्टेटमेंट के लिए बिना शर्त लिखित में माफी मांगने और हर्जाने के तौर पर 90 लाख रुपए देने का आदेश पारित करें। साथ ही एक्ट्रेस को आपत्तिजनक वीडियो हटाने का आदेश दिया जाए।

सहगल का दावा- सुमित दूर के रिश्तेदार

सहगल ने एडवोकेट रिजवान मर्चेंट के जरिए दायर अपने मुकदमे में कहा है कि लवीना ने 2010 में उनके दूर के रिश्तेदार सुमित सभरवाल से शादी की थी। कपल उनके वर्सोवा वाले फ्लैट में रह रहा था। वे यह फ्लैट खाली नहीं कर रहे थे, इसलिए उनके खिलाफ मुकदमा दायर किया।

इसी महीने उन्हें फ्लैट खाली करने का नोटिस दिया गया था, इसी वजह से लवीना ने आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उनकी मानें तो यह पब्लिसिटी पाने और पति (जो अब उनके साथ नहीं रहता) के साथ अपनी व्यक्तिगत दुश्मनी निकालने के लिए आजमाया गया घटिया तरीका है।

सुमित कह चुके- मैं महेश भट्ट का भांजा नहीं

पिछले दिनों सुमित सभरवाल ने भी आधिकारिक स्टेटमेंट जारी कर कहा था कि वे महेश भट्ट के रिश्तेदार नहीं हैं। सुमित के वकील ने मामले में महेश भट्ट और उनके भाई मुकेश भट्ट का नाम घसीटे जाने पर खेद जताया था। उन्होंने कहा था, "हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि हमारा क्लाइंट विशेष फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड में कर्मचारी रहा है। वह महेश भट्ट और मुकेश भट्ट का रिश्तेदार नहीं हैं।"

महेश भट्ट दे चुके कानूनी कार्रवाई की धमकी

महेश भट्ट और मुकेश भट्ट के प्रोडक्शन हाउस विशेष फिल्म्स के लीगल काउंसलर नायक, नायक एंड कंपनी की ओर से लवीना के आरोपों का खंडन किया गया था। उन्होंने अपने अधिकारिक स्टेटमेंट में कहा था- "लवीना लोध द्वारा जारी किए वीडियो के संदर्भ में। हम, हमारे क्लाइंट महेश भट्ट की ओर से आरोपों का खंडन करते हैं। इस तरह के आरोप न केवल झूठे और अपमानजनक हैं बल्कि कानून में गंभीर परिणाम वाले हैं। हमारे क्लाइंट कानूनी सलाह लेकर उचित कार्रवाई करेंगे।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mahesh Bhatt Sister file Rs 90 Lakh defamation suit against Actress Luviena Lodh


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ecmM3f

तारा सुतारिया ने झटकी टाइगर श्रॉफ की फिल्म, फेवरेट बताकर शेयर किया खूबसूरत पोस्ट

टाइगर श्रॉफ के साथ एक बार फिर से तारा सुतारिया की जोड़ी नजर आनेवाली है। 'हीरोपंती' के अगले सीक्वल में टाइगर श्रॉफ के लिए मेकर्स ने 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' की को-स्टार तारा सुतारिया को फाइनल कर लिया है। तारा ने इस फिल्म को लेकर अपनी खुशी सोशल मीडिया पर शेयर भी की है। तारा के पोस्ट में लिखा गया है, 'अपने फेवरेट्स के साथ एक बार फिर से मिल रही हूं। मुझपर भरोसा दिखाने के लिए साजिद सर आपका शुक्रिया।' इसी के साथ उन्होंने यह भी लिखा है कि बर्थडे मंथ की शुरुआत को लेकर इससे बेहतर कुछ और नहीं सोच सकती। अपने पोस्ट में नए सफर की शुरुआत बताते हुए #Heropanti2 को हैशटैग किया है। टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में घोषणा की थी कि बहुत जल्द वह अपनी अगली फिल्मों 'हीरोपंती 2' और 'बागी 4' की शूटिंग पर लग जाएंगे। बता दें कि तारा सुतारिया ने टाइगर के साथ 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलिवुड में एंट्री मारी और फिर वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'मरजावां' में नजर आई थीं। इसके अलावा तारा सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म में भी नजर आनेवाली हैं। हान शेट्टी और तारा सुतारिया की इस फिल्म के प्रड्यूसर भी साजिद नाडियाडवाला ही हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3mAfzgv
via IFTTT

स्वरा भास्कर ने शराब पीकर शाहरुख को किया था तंग, बताया किंग खान का रिऐक्शन

स्वरा भास्कर बॉलिवुड की दमदार ऐक्ट्रेस हैं। वह सोशल मीडिया पर भी अपनी बात बेबाक होकर रखती हैं। उन्होंने एक रीसेंट इंटरव्यू में पुरानी मजेदार घटना बताई थी। स्वरा ने बताया था कि कैसे एक पार्टी में उन्होंने को परेशान किया था। स्वरा ने शाहरुख को किया था तंग स्वरा को रुद्राणी चटर्जी के चैट शो में आनंद एल राय की बर्थडे पार्टी की एक तस्वीर दिखाई गई। इसमें वह शाहरुख खान के साथ थीं। स्वरा ने इसके बारे में बताया था कि इस पार्टी में वह क्रॉप टॉप पहनकर गई थीं क्योंकि उस वक्त वह सही शेप में और पतली थीं। उन्होंने बताया कि पार्टी में उन्होंने ज्यादा पी ली थी और शाहरुख खान को खूब छेड़ा था। सब कुछ कहते रहे थे शाहरुख खान स्वरा बताती हैं कि शाहरुख को उन्होंने जी भरकर तंग किया था लेकिन किंग खान बड़े धैर्य से उन्हें बर्दाश्त करते रहे थे। वर्क फ्रंट पर बात करें तो स्वरा को आखिरी बार 'वीरे दी वेडिंग' में देखा गया था। इसके बाद से उनका ओटीटी प्रॉजेक्ट्स पर काम जारी है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2TzbNHX
via IFTTT

Mirzapur 2 के 'बाऊजी' वाले एक सीन पर बवाल, मेकर्स को सुरेंद्र मोहन पाठक ने भेजा नोटिस

मिर्जापुर का दूसरा सीजन आ चुका है और इसके साथ कॉन्ट्रोवर्सी भी जुड़ गई। मामला इसके एक सीन से जुड़ा है। तीसरे एपिसोड में कुलभूषण खरबंदा एक नॉवेल पढ़ते नजर आते हैं। इस सीन के प्रजेंटेशन को लेकर नॉवेल के राइटर सुरेंद्र मोहन पाठक ने आपत्ति जताई है। राइटर ने की सीन हटाने की मांग दरअसल सीन में कुलभूषण खरबंदा जो नॉवेल पढ़ रहे हैं उसका नाम 'धब्बा' है। इसमें इरॉटिक वॉइसओवर किया गया है। नॉवेल के राइटर का कहना है कि वॉइसओवर 'धब्बा' के ओरिजनल टेक्स्ट से बिल्कुल अलग है। उन्होंने इसे कॉपीराइट ऐक्ट का भी उल्लंघन बताया है। साथ ही प्रॉडक्शन हाउस को लिखकर इस सीन को हटाने की मांग की है। सुरेंद्र मोहन ने कहा, कर देंगे मुकदमा मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, सुरेंद्र मोहन पाठक का कहना है, मैं नोटिस पर उनके जवाब का इंतजार कर रहा हूं। अगर दिए गए एक हफ्ते में उन्होंने जवाब नहीं दिया, तो मैं दिल्ली हाई कोर्ट में '' के मेकर्स के खिलाफ मुकदमा कर दूंगा। राइटर ने यह भी बताया कि उनको तो इस बारे में पता तक नहीं था। यह बात कुछ फैन्स के जरिये पता चली। लोग सोचेंगे फिर गया है नॉवेल राइटर का दिमाग उन्होंने बताया कि वॉइसओवर में बलदेव राज नाम के एक किरदार का जिक्र है जबकि 'धब्बा' में ऐसा कोई किरदार है ही नहीं। कई रीडर जिन्होंने ये नॉवेल नहीं पढ़ा उन पर गलत इम्प्रेशन पड़ सकता है। पाठक ने कहा, लोग सोचेंगे कि इतने बुजुर्ग होकर राइटर का दिमाग फिर गया था जो पब्लिसिटी के लिए पॉर्नोग्राफी लिख डाली। मैं इसे अपने खिलाफ साजिश मानता हूं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/35LsntQ
via IFTTT

कंगना ने की इन महिलाओं की तारीफ, लिखा- कैक्टस की तरह जीतीं मगर गुलाब दिखती हैं

बॉलिवुड की उन सिलेब्स में से हैं जो अपनी बात लोगों के सामने रखने से नहीं झिझकतीं। वह कई मुद्दों पर आवाज उठाती रहती हैं, जिसकी तारीफ उनके फैन्स भी करते हैं। रीसेंटली उन्होंने एक ट्वीट किया है जिसमें वह रेगिस्तान की महिलाओं की तारीफ करती नजर आ रही हैं। कंगना ने लिखा, एक रेगिस्तानी महिला बनिए कंगना ने ट्विटर पर लिखा, रेगिस्तान की महिलाओं के लिए तारीफ का पोस्ट, बेरंग और वंचित इलाके से उन्होंने जीवन निकाला, जीवन बचाने और खाना बनाने के लिए पानी संरक्षित करने के कई तरीके विकसित किए। सबसे खास बात वे गाती और नाचती भी हैं, वे कैक्टस की तरह जीवन जीती हैं लेकिन गुलाब की तरह दिखती हैं, एक रेगिस्तानी महिला बनिए। कंगना ने भाई की शादी में जमाया रंग कंगना ने जयललिता की बायॉपिक 'थलाइवी' का एक और शेड्यूल पूरा कर लिया है। उन्होंने हाल ही में भाई करण की शादी अटेंड की थी। इसके कई वीडियोज और तस्वीरें सामने आए थे। 'तेजस' पर काम शुरू, 'धाकड़' में आएंगी नजर कंगना ने अपने अगले प्रॉजेक्ट 'तेजस' की शूटिंग शुरू कर दी है। इसमें वह एयरफोर्स पायलट के रोल में दिखाई देंगी। वह फिल्म के डायरेक्टर सर्वेश मेवाड़ा के साथ कुछ तस्वीरें और डिनर के दौरान मस्ती का वीडियो पोस्ट कर चुकी हैं। इसके अलावा कंगना के खाते में फिल्म 'धाकड़' भी है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/35NffnR
via IFTTT

'हाउसफुल 4' ऐक्ट्रेस कृति खरबंदा ने किया मजेदार पोल डांस, वायरल हो रहा यह वीडियो

कृति खरबंदा ने कल गुरुवार को अपना 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। 'हाउसफुल 4' ऐक्ट्रेस का एक मजेदार वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया है, जिसमें वह पोल डांस करती नजर आ रही हैं। हालांकि, यह डांस वीडियो उन्हें चैलेंज में मिला है। कृति खरबंदा को अपने बर्थडे पर खूब सारी बधाइयां मिली हैं, जिसकी कई झलकियां उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। अपने बर्थडे से ठीक पहले कृति खरबंदा ने पोल डांस का मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसे फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। कृति ने इसे शेयर करते हुए बताया है कि यह डांस चैलेंज उन्हें पुलकित सम्राट ने दिया है। इस वीडियो को 16 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। पुलकित सम्राट ने अपने को-स्टार्स और फैंस को #तैश बस्टर चैलेंज दिया था, जिसे कृति खरबंदा ने एक्सेप्ट किया है। फिल्म 'तैश' ओटीटी प्लेटफॉर्म zee5 पर रिलीज हो रही है, जिसमें पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा, हर्षवर्धन राणे, संजीदा शेख और जिम सरभ हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/37XsB3A
via IFTTT

मां के साथ रस्मों के लिए निकलीं होने वाली खूबसूरत दुल्हन काजल अग्रवाल, पिंक ड्रेस में पैपराजी को कहा शुक्रिया

काजल अग्रवाल और गौतम किचलू आज शादी के बंधन में बंध रहे हैं। इसके पहले खूबसूरत दुल्हन काजल अग्रवाल मीडिया के सामने आईं। काजल के साथ उनकी मां विनय भी थीं। काजल ने पिंक सूट पहना था, साथ ही उनके हाथों में ट्रेडीशनल चूड़ा पहना हुआ था, जो रुमाल से कवर था।

हल्दी मेहंदी की फोटो हुईं वायरल
शादी से एक दिन पहले काजल की मेहंदी और हल्दी सेरेमनी की फोटोज इंटरनेट पर छाई रहीं। काजल ने मीडिया को मां के साथ कई पोज दिए और मिल रही बधाइयों का शुक्रिया भी अदा किया। अब हर किसी को काजल के दुल्हन बनने के बाद के लुक का इंतजार है।

काजल पहली ऐसी सेलेब्रिटी हैं जिनकी शादी कोविड 19 के कारण हुए लॉकडाउन के बाद मुंबई में हो रही है। शादी के बाद काजल हैदराबाद में भी एक पार्टी होस्ट करेंगी। हाल ही में काजल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे शादी के बाद भी फिल्में करती रहेंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kajal Aggarwal Gautam Kitchlu Wedding News and Updates


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/381vVKW

कंगना रनोट ने मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री को बताया खून का प्यासा, लेकिन अपने ट्वीट में दो भूल कर गई एक्ट्रेस

कंगना रनोट ने विवादित ट्वीट के लिए मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद को खून का प्यासा बताया। हालांकि, अपने ट्वीट में वे दो भूल कर गईं। पहली मिस्टेक कि उन्होंने महातिर को मलेशिया का राष्ट्रपति बता दिया। 3 मिनट बाद उन्हें गलती का अहसास हुआ तो उन्होंने इसके लिए माफी मांग ली और इसे सुधारने की कोशिश की। लेकिन इस दौरान उन्होंने महातिर को मलेशिया का प्रधानमंत्री बताने की भूल कर दी।

कंगना के दोनों ट्वीट

कंगना ने पहले ट्वीट में लिखा था, "यह आदमी खून का प्यासा लगता है। क्या मूर्खतापूर्ण लॉजिक है? इस हिसाब से तो अतीत के नरसंहार को देखते हुए हिंदुओं के पास क्रिश्चियंस और मुस्लिमों को मारने का अधिकार है? एक देश के राष्ट्रपति होते हुए वे बेवकूफी भरी बातें कर रहे हैं...हैरत है।"

दूसरे ट्वीट में कंगना ने महातिर को राष्ट्रपति बताने वाली बात को टाइपो एरर बताया। उन्होंने लिखा, "राष्ट्रपति नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री। टाइपो के लिए माफी चाहती हूं। लेकिन उन्हें प्राइम मोन्स्टर (प्रधान राक्षस) कहना चाहिए।"

##

क्या है मामला?

गुरुवार को फ्रांस के नीस शहर के चर्च में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें तीन लोगों की मौत हुई थी। हमलावर ने चाकू से एक महिला के सिर को धड़ से अलग कर दिया, जबकि दो अन्य लोगों की बर्बरता से हत्या कर दी। कुछ दिन पहले पेरिस में इस्लामिक कट्टरपंथियों ने क्लास में पैगंबर मोहम्मद का कार्टून दिखाने के चलते एक हिस्ट्री टीचर की गला रेतकर हत्या कर दी थी।

जब फ्रांस में हो रही इस बर्बरता की आलोचना हुई तो महातिर ने इसे सही ठहरा दिया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि अतीत में हुए नरसंहारों के लिए मुस्लिमों को गुस्सा होने और फ्रांसीसी लोगों की हत्या करने का हक है। महातिर के इस ट्वीट पर जमकर बवाल हुआ था, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया।

कंगना vs BMC:पैरवी के लिए BMC ने वकील को 82 लाख दिए, कंगना बोलीं- पापा के पप्पू ने जनता के पैसे खर्च किए

मालवी के लिए कंगना ने उठाई आवाज:चाकूबाजी में घायल मालवी के समर्थन में उतरीं कंगना, बोलीं-छोटे शहर से आए स्ट्रगलर्स के साथ यही होता है



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kangana Ranaut lashes out at former Malaysia Prime Minister Mahatir Mohammad


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mumnMC

'हाउसफुल 4' ऐक्ट्रेस कृति खरबंदा ने किया मजेदार पोल डांस, वायरल हो रहा यह वीडियो

कृति खरबंदा ने कल गुरुवार को अपना 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। 'हाउसफुल 4' ऐक्ट्रेस का एक मजेदार वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया है, जिसमें वह पोल डांस करती नजर आ रही हैं। हालांकि, यह डांस वीडियो उन्हें चैलेंज में मिला है। कृति खरबंदा को अपने बर्थडे पर खूब सारी बधाइयां मिली हैं, जिसकी कई झलकियां उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। अपने बर्थडे से ठीक पहले कृति खरबंदा ने पोल डांस का मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसे फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। कृति ने इसे शेयर करते हुए बताया है कि यह डांस चैलेंज उन्हें पुलकित सम्राट ने दिया है। इस वीडियो को 16 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। पुलकित सम्राट ने अपने को-स्टार्स और फैंस को #तैश बस्टर चैलेंज दिया था, जिसे कृति खरबंदा ने एक्सेप्ट किया है। फिल्म 'तैश' ओटीटी प्लेटफॉर्म zee5 पर रिलीज हो रही है, जिसमें पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा, हर्षवर्धन राणे, संजीदा शेख और जिम सरभ हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/37XsB3A
via IFTTT