Monday, August 30, 2021

इस स्‍टोरी पर मत क्‍लिक करिए! ये हैं बॉलिवुड के सबसे भयानक सीरियल किलर्स, रात को सोना होगा मुश्‍किल

बॉलिवुड में कुछ ही हॉरर फिल्‍में बनी हैं जिन्‍हें लोगों ने पसंद किया। वहीं, हॉरर फिल्‍मों की 'आत्‍माओं' और 'चुड़ैलों' से ज्‍यादा क्राइम फिल्‍मों के साइकोपैथ किलर्स ने लोगों को डराया। कुछ हिंदी फिल्‍मों में तो मर्डर करने वाले और सीरियल किलर्स भयानक रूप में दिखाए गए हैं जो किसी को सपने में भी डरा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही नेगेटिव शेड वाले खतरनाक साइकोपैथ्‍स के बारे में बता रहे हैं...

हिंदी फिल्‍मों में एक से बढ़कर एक विलन हुए हैं। इनमें से कुछ ऐसे खतरनाक साइकोपैथ्‍स हैं जिन्‍हें आदमी एक बार देख ले तो रात को सोना मुश्‍किल हो जाए। ये किसी को भी सपने में डरा सकते हैं।


इस स्‍टोरी पर मत क्‍लिक करिए! ये हैं बॉलिवुड के सबसे भयानक सीरियल किलर्स, रात को सोना होगा मुश्‍किल

बॉलिवुड में कुछ ही हॉरर फिल्‍में बनी हैं जिन्‍हें लोगों ने पसंद किया। वहीं, हॉरर फिल्‍मों की 'आत्‍माओं' और 'चुड़ैलों' से ज्‍यादा क्राइम फिल्‍मों के साइकोपैथ किलर्स ने लोगों को डराया। कुछ हिंदी फिल्‍मों में तो मर्डर करने वाले और सीरियल किलर्स भयानक रूप में दिखाए गए हैं जो किसी को सपने में भी डरा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही नेगेटिव शेड वाले खतरनाक साइकोपैथ्‍स के बारे में बता रहे हैं...



​राकेश (एक विलन)
​राकेश (एक विलन)

रितेश देशमुख फिल्‍म में राकेश के रोल में नजर आए जो एक साधारण इंसान है लेकिन उसकी पत्‍नी उसकी कभी तारीफ नहीं करती है। वह हमेशा उसे ताना कसती है। हालांकि, आप जल्‍द ही राकेश के लिए सॉरी फील करने लगते हैं और उसे देखकर डरते भी हैं जब वह बुरी तरह हर उस महिला को मारता है जो उसे बुरा बर्ताव करती है। महिलाओं की हत्‍या करके वह अपनी फ्रस्‍टेशन निकालता है जो कि उसे उसकी नाखुश बीवी की वजह से हुई है।



​धीरज पांडै (मर्डर 2)
​धीरज पांडै (मर्डर 2)

प्रशांत नारायण का फिल्‍म में निभाया गया धीरज पांडे का किरदार शायद हिंदी सिनेमा के सबसे खतरनाक साइकोपैथ किलर्स में से एक है। कहा जाता है कि यह एक साउथ कोरियन सीरियल किलर और सेक्‍स ऑफेंडर से प्रेरित था। वह महिलाओं को बुलाता है और उन्‍हें बुरी तरह टॉर्चर करके मारता है। वह किन्‍नर बनकर शैतान की पूजा करता है। पर्दे पर उसे देखकर डर लगता है।



​लज्‍जा शंकर पांडे (संघर्ष)
​लज्‍जा शंकर पांडे (संघर्ष)

लज्‍जा का रोल आशुतोष राणा ने निभाया जो मासूम बच्‍चों का अपहरण करता है और देवी के मंदिर में उनकी बलि चढ़ाता है। 90 के दशक का हर बच्‍चा (अब भी) लज्‍जा को लाल साड़ी में स्‍क्रीन पर देख सिहर उठा था। जब वह बीच सड़क पर जोर से चिल्‍लाता है तो रूह कांप जाती है।



​मैम (कौन?)
​मैम (कौन?)

फिल्‍म में उर्मिला मातोंडकर को डरावनी महिला के रूप में दिखाया गया जिसका नाम नहीं बताया गया है। उसे मैम कहकर बुलाया जाता है। फिल्‍म देखकर लगता है कि उसे सीरियल किलर (मनोज बाजपेयी) मार देगा लेकिन होता उल्‍टा है और पता चलता है कि मैम ही साइको किलर है।



​गोकुल पंडित (दुश्‍मन)
​गोकुल पंडित (दुश्‍मन)

आशुतोष राणा ने गोकुल का किरदार जबरदस्‍त तरीके से निभाया। साइकोपैथ किलर गोकुल पहले महिला का रेप करता है और फिर उन्‍हें मार देता है। वह बुरी तरह सोनिया सहगल (काजोल) की हत्‍या करता है और यह आज भी सबसे भयानक सीन्‍स में से एक है।



​रमन्‍ना (रमन राघव 2.O)
​रमन्‍ना (रमन राघव 2.O)

यह फिल्‍म रियल लाइफ सीरियल किलर रमन राघव से प्रेरित थी जिसने 1950 के दौरान लगातार तीन वर्षों तक हत्‍याएं कीं। फिल्‍म में भी रमन्‍ना (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) हथौड़े या टायर आयरन जैसी चीजों से मारता है। फिल्‍म में रमन्‍ना का सनकीपन लोगों को दहशत में ला देता है।





from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3yvkNQm
via IFTTT

बिग बी की नई पहल:अमिताभ बच्चन अपना NFT कलेक्शन लॉन्च करेंगे, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होंगी उनकी कविताएं, ऑटोग्राफ पोस्टर्स और मधुशाला के लिमिटेड एडिशन



from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/38rzr0s

शिल्पा शेट्टी होंगी राज कुंद्रा से अलग? रिपोर्ट में दावा, बच्चों को पति की 'काली कमाई' से रखेंगी दूर

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस () के पति (Raj Kundra) को 19 जुलाई को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पॉर्न फिल्में बनाने () के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से ही राज कुंद्रा सलाखों के पीछे है और उन्हें अभी तक जमानत नहीं मिल पाई है। शिल्पा शेट्टी भी लगभग एक महीने तक बिल्कुल गायब रहीं मगर अब वह एक बार फिर अपने काम और सोशल मीडिया पर ऐक्टिव हो गई हैं। कई खबरों में बताया गया था कि जब शिल्पा शेट्टी से राज कुंद्रा के सामने बैठाकर पुलिस ने पूछताछ की थी तो वह अपने पति पर भड़क गई थीं। अब 'बॉलिवुड हंमामा' की एक रिपोर्ट की मानें तो शिल्पा के एक नजदीकी दोस्त ने बताया है कि शिल्पा आगे की जिंदगी अपने दोनों बच्चों के साथ पति से दूर बिताने की प्लानिंग बना रही हैं। शिल्पा के इस नजदीकी सूत्र ने बताया, 'राज कुंद्रा की मुश्किलें जल्दी खत्म नहीं होने वाली बल्कि वे बढ़ती नजर आ रही हैं। राज कुंद्रा के पॉर्न बनाए जाने की बात सामने आने पर शिल्पा भी शॉक में है। शिल्पा को नहीं पता था कि उनके आलीशान खर्चे ऐसी गंदी कमाई से पूरे हो रहे थे।' शिल्पा के इस दोस्त ने बताया है कि वह अब अपने बच्चों को अपने पति राज कुंद्रा की काली कमाई से दूर रखना चाहती हैं। सूत्र ने बताया, 'हमें इतना पता है कि शिल्पा राज कुंद्रा की संपत्ति में से एक पैसा तक नहीं छुएंगी। वह रिऐलिटी शो के जरिए ठीकठाक पैसा कमा लेती हैं। अब 'हंगामा 2' के बाद वह बॉलिवुड फिल्मों के भी ऑफर्स पर ध्यान देंगीं।' शिल्पा शेट्टी की अगली फिल्म 'निकम्मा' रिलीज होगी। इसके अलावा अनुराग बसु और प्रियदर्शन भी उन्हें अपनी फिल्मों में लेने का वादा कर चुके हैं। सूत्र ने बताया कि अगर उनके पति लंबे समय तक जेल में रहते हैं तब भी शिल्पा को पैसों की कोई कमी नहीं होने वाली है। ख़ैर, अब इस खबर में कितनी सच्चाई है, यह तो वक्त के साथ ही पता चलेगा।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3BlbEM3
via IFTTT

Janmashtami 2021: स्‍वरा भास्‍कर ने पिता को बताया 'कृष्‍ण' जैसा, रित्‍व‍िक जन्‍माष्‍टमी पर खा गए 20 केले

जन्‍माष्‍टमी (Janmashtami 2021) पर देशभर में 'श्री कृष्‍ण' का जय जयकार है। भगवान कृष्ण की लीला अपरंपार है। हमारे धार्मिक ग्रंथों में कृष्‍ण के जितने रूपों का वर्णन है, हर किसी में कोई न कोई सीख छुपी है। श्री कृष्‍ण के भगवतगीता उपदेश में जीवन की हर समस्‍या का हल छुपा है। यही कारण है कि श्री कृष्‍ण हर सदी में व्‍यवहारिक जान पड़ते हैं। वह कभी नटखट कान्हा बनकर यशोदा को सताते हैं, तो कभी प्रेमी बनकर राधा को रिझाते हैं। द्रोपदी के चीरहरण पर वे उनके रक्षक बनकर उनकी लाज बचाते हैं, जबकि कुरुक्षेत्र के युद्ध में अर्जुन को गीता सार बताकर उन्‍हें धर्म का रास्‍ते पर लाते हैं। आम लोगों की तरह ही हमारे सिलेब्रिटीज भी भगवान कृष्‍ण के भक्‍त हैं। स्‍वरा भास्‍कर (Swara Bhasker) से लेकर प्रीति झंगियानी (Preeti Jhangiani) और रित्‍व‍िक धनजानी (Rithvik Dhanjani) जैसे सिलेब्स से हमने जानना चाहा कि उनके जीवन का कृष्ण कौन है और क्यों? सिलेब्रिटीज ने हमें कई दिलचस्प जवाब द‍िए।

जन्‍माष्‍टमी (Janmashtami 2021) पर देशभर में 'श्री कृष्‍ण' की धूम है। आम लोगों की तरह ही हमारे सिलेब्रिटीज भी भगवान कृष्‍ण के भक्‍त हैं। स्‍वरा भास्‍कर (Swara Bhasker) से लेकर प्रीति झंगियानी (Preeti Jhangiani) और रित्‍व‍िक धनजानी (Rithvik Dhanjani) जैसे सिलेब्स से हमने जानना चाहा कि उनके जीवन का कृष्ण कौन है और क्यों? सिलेब्रिटीज ने हमें कई दिलचस्प जवाब द‍िए।


Janmashtami 2021: स्‍वरा भास्‍कर ने पिता को बताया 'कृष्‍ण' जैसा, रित्‍व‍िक जन्‍माष्‍टमी पर खा गए 20 केले

जन्‍माष्‍टमी (Janmashtami 2021) पर देशभर में 'श्री कृष्‍ण' का जय जयकार है। भगवान कृष्ण की लीला अपरंपार है। हमारे धार्मिक ग्रंथों में कृष्‍ण के जितने रूपों का वर्णन है, हर किसी में कोई न कोई सीख छुपी है। श्री कृष्‍ण के भगवतगीता उपदेश में जीवन की हर समस्‍या का हल छुपा है। यही कारण है कि श्री कृष्‍ण हर सदी में व्‍यवहारिक जान पड़ते हैं। वह कभी नटखट कान्हा बनकर यशोदा को सताते हैं, तो कभी प्रेमी बनकर राधा को रिझाते हैं। द्रोपदी के चीरहरण पर वे उनके रक्षक बनकर उनकी लाज बचाते हैं, जबकि कुरुक्षेत्र के युद्ध में अर्जुन को गीता सार बताकर उन्‍हें धर्म का रास्‍ते पर लाते हैं। आम लोगों की तरह ही हमारे सिलेब्रिटीज भी भगवान कृष्‍ण के भक्‍त हैं। स्‍वरा भास्‍कर (Swara Bhasker) से लेकर प्रीति झंगियानी (Preeti Jhangiani) और रित्‍व‍िक धनजानी (Rithvik Dhanjani) जैसे सिलेब्स से हमने जानना चाहा कि उनके जीवन का कृष्ण कौन है और क्यों? सिलेब्रिटीज ने हमें कई दिलचस्प जवाब द‍िए।



मेरे जीवन की कृष्ण है मेरी पत्नी दीप्ति: श्रेयश तलपदे
मेरे जीवन की कृष्ण है मेरी पत्नी दीप्ति: श्रेयश तलपदे

मेरे जीवन में अगर कोई कृष्ण है, तो वो मैं कहूंगा कि मेरी पत्नी दीप्ति है। वो इसलिए कि दीप्ति मेरी दोस्त भी है, फिलॉस्फर भी है, मेरी गाइड भी और प्रेयसी भी। वाकई जब भी मुझे किसी दोस्त की जरूरत पड़ती है और मुझे अपना मन हलका करना होता है, तो मैं दीप्ति से बात करता हूं। काम, फिल्म, प्रॉडक्शन या रोल को लेकर जब कई बार मैं किसी दुविधा में होता हूं, तो दीप्ति ही मुझे राह दिखाती है। कई बार ऐसा भी होता है कि आप थोड़ा-सा भटक जाएं, तो ऐसे समय में दीप्ति मेरी कृष्ण बनकर रास्ता दिखाती है। जन्माष्टमी से जुड़ी मेरी कई यादें हैं। हम बचपन में दही हंडी बड़े जोर-शोर से मनाते थे। हमारे चाइल्डहुड की दही हंडी आज के दौर जैसी भव्य नहीं होती थी, मगर हम लोग लोकल लेवल पर अपने साथी-संगियों के साथ बहुत दिल से मनाते थे। हांडी पर कई फल भी लटके रहते थे। दही हांडी को फोड़ने के बाद हम लोग नीचे गिरे फ्रूट्स और पैसों को लेने के लिए झपट पड़ते थे। इस दौरान हम लोग बहुत शैनातियां करते थे। कॉलेज के दौरान हम लोगों की एक ड्रामा टीम हुआ करती थी और हम लोग कॉलेज के गार्डन में दही हंडी का आयोजन करते थे। मैंने एक बार पांच लेयर की दही हंडी फोड़ी थी।



मेरे घर रोज जन्माष्टमी होती है: प्रीति झंगियानी
मेरे घर रोज जन्माष्टमी होती है: प्रीति झंगियानी

मेरी जिंदगी में दो कृष्ण-कन्हैया हैं और वो हैं मेरे दोनों बेटे जैवेश और जयवीर। एक दस साल का है और दूसरा पांच का। ये दोनों कान्हा की तरह ही नटखट हैं। और हां, मैं अपने बड़े कृष्ण को कैसे भूल सकती हूं? वो हैं, मेरे हज्बैंड परवीन दबास। वो मेरे सोल मेट हैं। मेरे घर तो रोज जन्माष्टमी होती है। हर दिन नई शरारत, तोड़-फोड़, रूठना-मनाना। जहां तक जन्माष्टमी की मेमरोरीज की बात है, तो हमारी बिल्डिंग के सामने वाली बिल्डिंग में एक बड़ी-सी दही हंडी बांधी जाती थी और उसे फोड़ने के लिए हमारे आस-पास के कई बड़े ग्रुप्स आते थे। पहले हंडी को बहुत ऊपर बांधा जाता था, मगर जब लड़के उसे तोड़ने में नाकाम रहते, तो आखिर में उसे नीचे कर दिया जाता था। मैं और मेरी बहन दही हंडी फोड़े जाने तक अपनी बालकनी से हटते नहीं थे।



मेरे पापा हैं मेरे कृष्ण: स्वरा भास्कर
मेरे पापा हैं मेरे कृष्ण: स्वरा भास्कर

मेरी जिंदगी के कृष्ण तो मेरे पापा और मेरे दोस्त प्रशांत झा हैं। सभी जानते हैं कि मैं अपने पापा के कितने करीब हूं। वे एक ऐसी शख्सियत हैं, जो बहुत प्रैक्टिकल और ट्रांसपेरेंट रहे हैं। उनसे मैं कुछ भी डिस्कस कर सकती हूं। चाहे कोई स्ट्रेस हो, रिलेशनशिप हो या पीरियड्स। मैंने अपने पिता से कभी उन बातों के लिए झूट नहीं बोला, जिन बातों पर आम तौर पर डांट पड़ती है। मैं उनके साथ अपनी सारी प्रॉब्लम्स शेयर करती हूं। जब भी किसी दुविधा में होती हूं, उन्होंने मुझे रास्ता दिखाया है। कितनी भी बुरी खबर क्यों न हो, उनसे हमेशा एक दिलासा और भरोसा मिलता है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। पापा के अलावा मेरे दोस्त प्रशांत झा को भी मैं अपनी लाइफ का कृष्ण मानती हूं। वे मुझे हमेशा सही सलाह देते हैं।



मेरी राधा ही मेरी कृष्णा है: अदा शर्मा
मेरी राधा ही मेरी कृष्णा है: अदा शर्मा

आपको भले सुनकर अजीब लगे, मगर मेरी राधा तो मेरी कृष्णा है। आपको बता दूं कि मेरी राधा जो कैट के रूप में मेरा स्टफ्ड टॉय है, इसे मैं अपना तकिया कहती हूं, यही मेरी कृष्ण है। मैं अपनी कैट राधा को अपना कृष्ण मानती हूं। वो मेरी छोटी नन्हीं स्टार किड है, जो आजकल इतनी फेमस हो गई है कि उसके बारे में आर्टिकल लिखे जा रहे हैं। वो मेरी रक्षक इन मायनों में हैं, क्योंकि जब लोगों को पता चलता है कि अदा ने एक पिलो का वैरिफायड अकाउंट बनाया है, तो वे मुझसे पंगा नहीं लेते। उसकी वजह से मैं सेफ फील करती हूं। कोरोना काल में मैं राधा की वजह से सोशल डिस्टेंस मेंटेन कर पाती हूं। राधा ने मुझे रास्ता दिखाया कि अगर आप टैलेंटेड हो, तो कुछ भी मुमकिन है, चाहे आप एक तकिया ही क्यों न हों। बचपन में जब मैं दही हंडी देखने जाती थी, तो मुझे किसी हिंदी एक्शन फिल्म जैसा प्रतीत होता था। वैसे जन्माष्टमी के दिन हमारे घर में बड़ी पूजा होती है, जो मेरे लिए खास होती है।



आंखें बंद करके जब चाहे कान्हा से मिल लेता हूं: रजनीश दुग्गल
आंखें बंद करके जब चाहे कान्हा से मिल लेता हूं: रजनीश दुग्गल

हम लोग बचपन से कृष्ण भक्त रहे हैं। दिल्ली की कैलाश कॉलोनी के राधा मंदिर से लेकर गद्दी के इस्कॉन (ईस्ट दिल्ली) तक और वृन्दावन के राधा रमन और बांके बिहारी जी तक हमारा बचपन तो उन्हीं के श्री चरणों में बीता है। मेरी मम्मी और बाबा भी कुछ समय पहले वृन्दावन ही शिफ्ट हो गए थे। बाबा के लिए ही मैंने श्रीमद भागवत पुराण में भगवान कृष्ण की भूमिका की थी। मेरे बाबा तो नहीं रहे, मगर अब मम्मी वहीं रहती हैं, भक्ति में लीन। कान्हा मेरे परम मित्र हैं। जब भी मेरा मन करता है, मैं आंखें बंद करके उनसे बात कर लेता हूं। मेरी आंखें बंद होते ही वे मेरे समक्ष प्रकट हो जाते हैं।



जन्माष्टमी के व्रत पर बीस केले खा गया: ऋत्विक धनजानी
जन्माष्टमी के व्रत पर बीस केले खा गया: ऋत्विक धनजानी

वो मेरी मां ही हैं, जिन्होंने मेरे जीवन में कृष्ण के तमाम रूपों को साकार किया है। उन्होंने हमेशा मुझे सपोर्ट किया है, प्यार किया है। वे मुझे पल-पल प्रॉटेक्ट करती हैं। आज भी मुझे जरा-सी चोट आ जाए या मेरी तबीयत खराब हो जाए, तो वे बहुत खयाल रखती हैं। मैं उनका लाड़ला हूं। उन्होंने मुझे पैदा भी किया और मेरा साथ भी दिया है। बचपन में मैं जन्माष्टमी के मौके पर हमेशा उपवास रखता था और तब मुझे पता था कि मैं अनाज तो नहीं खा सकता, मगर फलाहार जरूर ले सकता हूं। मुझे केले बहुत पसंद थे, तो मैं खूब केले खाता था। एक बार तो मैंने उपवास के दिन बीस केले खा लिए थे।





from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3yxGjnj
via IFTTT

डांसिंग दादी:सोशल मीडिया पर वायरल हुई 'डांसिंग दादी',  शाहरुख-माधुरी  के हिट गाने पर लगाए ठुमके, 1 मिलियन लोगों ने देखा



from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2YaPtKb

US प्रेसिडेंट की वॉर्निंग का मजाक बना:बाइडेन बोले- अफगानिस्तान में एक्शन का वक्त और जगह हम चुनेंगे; यूजर्स ने कहा- राजकुमार की फिल्म सौदागर का डायलॉग चुरा लिया



from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3ypV2AN

क्या श्रद्धा कपूर कर रही हैं रोहन श्रेष्ठ से शादी? पिता शक्ति कपूर ने दिया जवाब

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के पिता और ऐक्टर शक्ति कपूर () ने सिलेब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ () के साथ श्रद्धा की शादी की अफवाहों पर रिएक्शन दिया है। एक डेली न्यूज को दिए इंटरव्यू में शक्ति ने श्रद्धा की शादी से जुड़ी सभी अफवाहों का खंडन किया है और कहा कि रोहन ने शादी के लिए अब तक श्रद्धा का हाथ नहीं मांगा है। स्पॉटबॉय के मुताबिक शक्ति ने कहा, 'रोहन फैमिली फ्रेंड हैं। मैं उसके पिता को कई सालों से जानता हूं। रोहन हमसे घर पर अक्सर मिलने आते रहते है, लेकिन उन्होंने किसी भी शादी में श्रद्धा का हाथ नहीं मांगा हैं।' ' श्रद्धा और रोहन दोनों बच्चे बहुत समझदार हैं' शक्ति अपने इंटरव्यू में कहते हैं,' इसके अलावा यह जरूर कहना चाहूंगा कि दोनों बच्चे बहुत समझदार हैं। इसलिए यह दोनों खुद तय करेंगे। शक्ति कहते हैं,'श्रद्धा मुझसे कहती है कि उसने अपने लिए लाइफ पार्टनर चुना है या बेटा सिद्धांत भी कहता है तो मैं तुरंत मान जाऊंगा। मैं क्यों मना करूंगा? लेकिन इस समय उनका ध्यान अपने करियर पर है। शादी एक अहम फैसला है और जिस तरह से लोग ब्रेकअप कर रहे हैं, वह देखकर मैं कभी-कभी परेशान हो जाता हूं। इसलिए यह सब फैसला लेने से पहले आपसी सोच समझ होनी जरूरी है।' 'मैंने श्रद्धा या सिद्धांत को कभी नहीं रोका' शक्ति कहते हैं,'मैंने श्रद्धा या सिद्धांत (बेटे) को कभी भी किसी चीज से रोका नहीं है। उनके जो सपने है वह पहले पूरा कर लें। कई लोग मुझसे पूछते हैं कि क्या मैंने श्रद्धा को एक्ट्रेस बनने से रोका, लेकिन यह सच नहीं है। मैं चाहता हूं कि वह एक शानदार ऐक्ट्रेस बने और अच्छा करें। वह इतनी मेहनती और प्रतिभाशाली लड़की है। मैं उसे अपनी 'गोल्डन गर्ल' कहता हूं। श्रद्धा ने बॉलिवुड में अपने दम पर अपना मुकाम बनाया है।' साल 2019 में श्रद्धा ने एक मैगजीन के लिए ग्लैमरस फोटोशूट करवाया था। श्रद्धा ने यह फोटोशूट रोहन के लिए किया था। फोटोशूट के दौरान श्रद्धा के भाई सिद्धांत और वरुण धवन ने रोहन और श्रद्धा को बहुत चिढ़ाया था।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3mIlzHg
via IFTTT

फैट से फिट होने की कोशिश:फिटनेस को लेकर ट्रोल हो चुकीं परिणीति चोपड़ा ने फैन्स को दिखाया अपना पहला ऐब्स, वीडियो साझा कर लिखा फनी कैप्शन



from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3jqsS4h

एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज:प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की फोटो देख कर शरमा गईं परिणीति चोपड़ा, लिखा- मीमी दीदी, क्या चल रहा है यहां पर फैमिली है



from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2WAe9LH

क्‍या सोनू सूद राजनीति में लेंगे एंट्री? बोले- ये बढ़िया प्रफेशन है, करने में बुराई नहीं

ऐक्टर (Sonu Sood) पिछले साल कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में प्रवासी मजदूकों की मदद करने के बाद से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सोनू हाल में एक बार फिर तब चर्चा में आ गए जब उन्होंने दिल्ली के सीएम () के साथ मुलाकात की। केजरीवाल ने सोनू को देश के मेंटॉर प्रोग्राम का ब्रैंड ऐंबेसडर बनाया है। इसके बाद से ही सोनू सूद के () में आने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि सोनू सूद स्पष्ट तौर राजनीति में आने या किसी पार्टी को जॉइन करने से साफ इनकार कर चुके हैं। उन्होंने कहा, 'मैं ये सब पॉलिटिक्स में आने के लिए नहीं कर रहा हूं, मैं केवल लोगों की मदद करना चाहता हूं। जब कोरोना की पहली लहर में मैंने लोगों की मदद करनी शुरू की तभी लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया था। मैं ऐसे सभी लोगों को कहना चाहता हूं कि पॉलिटिक्स एक अच्छा प्रफेशन है और अगर कोई इसमें आना चाहता है तो इसमें कोई बुराई नहीं है।' सोनू सूद ने आगे कहा कि लोगों की मदद करने के लिए यह जरूरी नहीं है कि पॉलिटिक्स ही जॉइन की जाए। उन्होंने कहा, 'मैंने पिछले डेढ़ साल में जो भी किया है उससे यह मेसेज मिलता है कि अगर आप पॉलिटिक्स में नहीं भी हैं तो भी लोगों की मदद कर सकते हैं। आप अभी भी लोगों की मदद और उन्हें प्रोत्साहित कर सकते हैं। मौके का इंतजार न करें बस तुरंत लोगों की मदद करें।' वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनू सूद पिछली बार रणवीर सिंह के लीड रोल वाली फिल्म 'सिंबा' में विलन के किरदार में दिखाई दिए थे। अब सोनू सूद अक्षय कुमार के लीड रोल वाली फिल्म 'पृथ्वीराज' में काम कर रहे हैं। इस फिल्म से पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर बॉलिवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इसके अलावा सोनू कुछ साउथ की फिल्मों में भी काम कर रहे हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/38nQP63
via IFTTT

Video: एयरपोर्ट पर प्रकाश कौर का दुपट्टा संभालते दिखे सनी देओल, दिल जीत रहा मां-बेटे का यह वीडियो

बॉलिवुड ऐक्टर सनी देओल (Sunny deol) का एयरपोर्ट वाला वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस वीडियो में जो महिला उनके साथ नजर आ रही हैं वह उनकी मां प्रकाश कौर (Prakash Kaur) हैं। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि सनी देओल अपनी मां का किस कदर ध्यान रखते हैं और यह नजारा दिल जीत लेगा। इस वीडियो में एक बेटे का अपनी मां के लिए वो केयर कैद हो गया है, जिसे देखकर यकीनन आपको अच्छा लगेगा। दरअसल मां का दुपट्टा ठीक करते दिख रहे हैं, जो एक साइड से काफी नीचे जा रहा है। सनी देओल मां को साथ लेकर आगे बढ़ते दिख रहे हैं। प्रकाश कौर उनमें से हैं जो खुद को लोप्राफाइल रखकर चलते हैं। ग्लैमर की दुनिया से दूर रहने वाली धर्मेन्द्र की पहली वाइफ प्रकाश कौर इस वीडियो में भी बेहद सिंपल दिख रही हैं। सुर्खियों से खुद को दूर रखने वालीं प्रकाश कौर साल 2019 में सनी देओल के बेटे करण देओल की फिल्म 'पल पल दिल के पास' के प्रीमियर पर नजर आई थीं। बताते चलें कि धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी जरूर की थी, लेकिन इसके लिए उन्होंने अपनी पहली वाइफ प्रकाश कौर को तलाक नहीं दिया। इसके लिए दूसरा रास्ता निकाला क्योंकि प्रकाश कौर के लिए भी उनके दिल में उतना ही प्यार था। धर्मेंद्र ने इस्लाम धर्म को कबूल किया और और फिर हेमा मालिनी से निकाह कर लिया।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3zvoZke
via IFTTT

माहिका शर्मा फिर हुईं गौतम गंभीर पर 'लट्टू', बोलीं- कहीं वो कृष्ण के अवतार तो नहीं!

ऐक्ट्रेस () भले ही टीवी और फिल्मों से गायब हों मगर हमेशा अपने बयानों के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। माहिका शर्मा ने पिछले दिनों कहा था कि क्रिकेटर से पॉलिटिशन बने () उनका नया क्रश हैं। अब जन्माष्टमी() के मौके पर माहिका ने एक बार फिर गौतम गंभीर के प्रति अपनी फीलिंग्स सोशल मीडिया पर जाहिर की हैं। माहिका ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में लिखा है, 'कृष्ण की मनमोहक अदाओं पर गोपियां यानी बृजबालाएं लट्टू थीं। कान्हा की मुरली का जादू ऐसा था कि गोपियां अपनी सुधबुध गवां बैठती थीं। मैं गौतम गंभीर में भगवान कृष्ण की मनमोहक अदाओं को देखती हूं। मैंने भी अपना सुधबुध गंवा दिया है। अगर में किसी भी तरह से गलत हूं तो कृपया मुझे बताएं कहीं वह के अवतार तो नहीं?' माहिका शर्मा काफी समय से मॉडलिंग कर रही हैं। वह मिस टीन नॉर्थ ईस्ट का खिताब भी जीत चुकी हैं। बता दें कि इससे पहले माहिका शर्मा अपने विवादित बयानों के कारण भी चर्चा में रही हैं। माहिका ने कहा था कि वह ब्रिटिश पॉर्न स्टार डैनी डी और पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के साथ सेक्स करना चाहती हैं। माहिका ने रामयण, एफआईआर और पुलिस फैक्ट्री जैसे टीवी शोज और मर्दानी, मिस्टर जोबी करवालो और चलो दिल्ली जैसी फिल्मों में छोटे-मोटे किरदार निभाए हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3jse6Kp
via IFTTT

जेनिफर लोपेज से हो गई 'तगड़ी भूल', प्रिंसेस बनकर पहुंचीं पर ड्रेस से हटाना भूल गईं प्राइस टैग

हॉलिवुड सुपरस्टार और सिंगर जेनिफर लोपेज () 29 अगस्त रविवार की रात वेनिस (Venice) में 'डोल्से एंड गब्बाना' फैशन शो ( Dolce & Gabbana fashion show) के दौरान बेहद ग्लैमरस अवतार में पहुंची थीं। जेनिफर इस फैशन शो के दौरान प्रिंससेस लुक में नजर आ रही थीं। इसी बीच जेनिफर के साथ अजीबोगरीब वाक्या हुआ। जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं।फैशन शो में जाते वक्त जब जेनिफर होटल से निकल रही थीं, उस वक्त जेनिफर के ड्रेस पर प्राइस टैग लगा हुआ था। जिसके बाद उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। जेनिफर इस दौरान अपनी सेफ्टी गार्ड और ग्लैम टीम से घिरी हुई थीं। लेकिन उसके स्टाइलिस्ट ड्रेस से लगे लेबल को नोटिस नहीं कर पाए। जेनिफर के मेकअप आर्टिस्ट मेरी फिलिप्स और हेयर स्टाइलिस्ट क्रिस एपलटन ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ऐक्ट्रेस की तस्वीरें शेयर की हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2WBBo7z
via IFTTT