Tuesday, November 3, 2020

मुंबई पुलिस ने अदालत में कहा-केस दर्ज करना हमारा कर्त्तव्य, रिया की शिकायत ने इस मामले में अपराध होने का खुलासा किया

मुंबई पुलिस ने बंबई हाईकोर्ट को बताया कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना उसका कर्तव्य था, क्योंकि अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती द्वारा उनके खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत ने अपराध होने का खुलासा किया है।

मुंबई पुलिस ने अदालत में सोमवार को एक शपथ पत्र दायर किया, जिसमें सुशांत की बहनों-प्रियंका सिंह और मीतू सिंह की याचिका खारिज करने का अनुरोध किया गया है। राजपूत की बहनों ने कथित धोखाधड़ी और अपने भाई के लिए दवाइयों का फर्जी पर्चा बनाने को लेकर दर्ज प्राथमिकी खारिज करने का अनुरोध किया है। बांद्रा पुलिस ने चक्रवर्ती से शिकायत मिलने के बाद यहां सितंबर में राजपूत की बहनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

हमने किसी की प्रतिष्ठा को ठेस नहीं पहुंचाया: मुंबई पुलिस
बांद्रा पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक निखिल कापसे द्वारा दायर हलफनामे में इन आरोपों से इनकार किया गया कि पुलिस याचिकाकर्ताओं या किसी मृतक व्यक्ति की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने की कोशिश कर रही है। हलफनामे में कहा गया है कि राजपूत की बहनों के खिलाफ प्राथमिकी दायर करके पुलिस सीबीआई द्वारा की जा रही जांच को प्रभावित करने या पटरी से उतारने की कोशिश नहीं कर रही।

इसमें कहा गया है, "(प्रियंका एवं मीतू के खिलाफ) प्राथमिकी प्रथम सूचना देने वाले (चक्रवर्ती) द्वारा मुहैया कराई गई जानकारी के आधार पर दर्ज की गई, जिसमें अपराध होने का खुलासा हुआ।"

रिया चक्रवर्ती का दोनों बहनों पर यह है आरोप
हलफनामे में दावा किया गया कि शिकायतकर्ता (चक्रवर्ती) के अनुसार, याचिकाकर्ता ने दिल्ली के एक डॉक्टर की मदद से फर्जी मेडिकल पर्चा भेजा जिसमें राजपूत को घबराहट दूर करने वाली दवाइयां देने की बात की गई थी। पुलिस ने कहा कि इसकी मदद से चिकित्सक द्वारा राजपूत की असल में जांच किए बिना संभवत: मन:प्रभावी पदार्थ दिए गए और राजपूत की आत्महत्या में संभवत: इसका भी हाथ था। मुंबई पुलिस ने आगे कहा, "सूचना मुहैया कराने वाला यह विवरण संज्ञेय अपराध का खुलासा करता है, जिसकी जांच की आवश्यकता है।"

सीबीआई के रुख का मुंबई पुलिस ने किया विरोध
एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार एफआईआर संबंधी सभी प्रासंगिक दस्तावेज सीबीआई को भेजे। पुलिस ने सीबीआई के इस रुख का विरोध किया कि उसे उसी मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं करनी चाहिए, जिसकी जांच केंद्रीय एजेंसी पहले से ही कर रही है।

सीबीआई पटना के केस की कर रही है जांच
हलफनामे में कहा गया है, "सीबीआई जिस मामले की जांच कर रही है, वह बिहार में मृतक के पिता ने दर्ज कराया था।" इसमें कहा गया है, "दूसरी ओर, रिया चक्रवर्ती की शिकायत पर मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज की गई शिकायत में सुशांत सिंह राजपूत की बहनों प्रियंका, मीतू और चिकित्सक तरुण कुमार के खिलाफ फर्जीवाड़े, धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र को लेकर जांच की मांग की गई है।"

उसने कहा कि अब यह सीबीआई को फैसला करना है कि वह दोनों प्राथमिकियों की जांच करे या उचित रिपोर्ट दायर करे। न्यायमूर्ति एस एस शिंदे और न्यायमूर्ति एम एस कार्णिक की पीठ बुधवार को मामले को लेकर आगे की सुनवाई करेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती(बाएं) ने अपनी गिरफ्तारी से पहले सुशांत की बहन प्रियंका और मीतू सिंह के खिलाफ केस दर्ज करवाया था।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38dCDO2

जावेद अख्तर ने कंगना पर मानहानि का मुकदमा किया, एक्ट्रेस ने गीतकार पर धमकाने का आरोप लगाया था

कंगना रनोट की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले महीने उनके खिलाफ तुमकुर (कर्नाटक) में एक और मुंबई (महाराष्ट्र) में दो केस दर्ज हुए थे। अब गीतकार और स्क्रिप्ट राइटर जावेद अख्तर ने उन पर मानहानि का मुकदमा दायर किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अख्तर ने कंगना पर यह मुकदमा उनके उस बयान पर किया है, जिसमें दावा किया गया था कि उन्होंने कंगना को घर बुलाकर धमकाते हुए ऋतिक रोशन से माफी मांगने के लिए कहा था।

जावेद का दावा उन्होंने कोई धमकी नहीं दी थी

स्पॉटबॉय ने अपनी रिपोर्ट में जावेद अख्तर से जुड़े सूत्रों के हवाले से लिखा है कि उनकी ओर से किसी तरह की धमकी नहीं दी गई थी। खबर के मुताबिक, जावेद साहब स्वभाव से बहुत सहनशील हैं। लेकिन यह सब काफी लंबे समय से चल रहा था। जावेद साहब ने कंगना के खिलाफ बड़ा मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

खबर में आगे लिखा है, केस कोर्ट में खुल चुका है और जावेद साहब लंबी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। अदालत के बाहर सेटलमेंट करने का कोई सवाल नहीं उठता। कंगना की कानूनी मुश्किलें काफी बढ़ने वाली हैं।

8 महीने पहले कंगना की मैनेजर ने किया था ट्वीट

8 महीने पहले कंगना की बहन और मैनेजर रंगोली चंदेल ने अपने ट्वीट में जावेद अख्तर पर कंगना को धमकाने का आरोप लगाया था। उन्होंने लिखा था, "जावेद अख्तर जी ने कंगना को घर बुलाया और धमकी दी कि वे ऋतिक रोशन से माफी मांग लें। महेश भट्ट ने उस पर चप्पल फेंकी थी, क्योंकि उसने उनकी फिल्म में सुसाइड बॉम्बर की भूमिका निभाने से इनकार कर दिया था। और वे प्रधानमंत्री को फासीवादी कहते हैं....चाचाजी आप दोनों क्या हो?"

गौरतलब है कि रंगोली का यह ट्वीट ऐसे समय पर आया था, जब जावेद अख्तर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फासीवादी बताया था। उन्होंने अपने एक स्टेटमेंट में कहा था, "फासीवादियों के सिर पर सींग नहीं होते। फासीवाद सिर्फ एक सोच है और यह सोचकर कि 'हम औरों से अलग हैं और हमारी सभी समस्याएं इन लोगों की वजह से हैं' जब हम दूसरों से नफरत करने लगते हैं तो वह फासीवाद होता है।"

क्या है ऋतिक रोशन-कंगना रनोट का विवाद

कंगना ऋतिक के साथ रिलेशनशिप (2009-2013) में रही हैं। ब्रेकअप के बाद दोनों का विवाद खूब चर्चा में रहा था। 2016 में एक शो पर कंगना ने ऋतिक को सिली एक्स कहा था और दावा किया था कि सबूत के तौर पर उनके पास वो मेल हैं, जो ऋतिक ने उन्हें रिलेशनशिप में रहने के दौरान किए थे। इसे लेकर ऋतिक ने कंगना के खिलाफ मुंबई क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई थी।

हालांकि, बाद में इस केस को बेनतीजा ही बंद कर दिया गया। उस वक्त मुंबई क्राइम ब्रांच के जॉइंट कमिश्नर रहे संजय सक्सेना ने कहा था कि ऋतिक की आईडी से किसी तरह के मेल नहीं मिले। इसके साथ ईमेल सर्वर यूएस में लोकेट होने की बात कही गई थी। हालांकि, इसके उपयोगकर्ता की जानकारी सामने नहीं आ पाई थी।

यूट्यूबर को कंगना की धमकी:ध्रुव राठी पर भड़कीं कंगना, बोलीं- फर्जी वीडियो बनाने के लिए उसने 60 लाख रु. लिए, मैं उसे जेल भिजवा सकती हूं

कंगना के निशाने पर संजय राउत:कंगना बोलीं- हिमाचल में कई फिल्मों की शूटिंग हो रही, यहां से पैसा कमाने वाले हरामखोर नहीं कहे जाएंगे



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अक्टूबर में कंगना रनोट के खिलाफ तुमकुर, कर्नाटक में किसानों के अपमान का मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद मुंबई में उनके खिलाफ दो केस (धर्म के आधार पर नफरत फैलाने और फिर न्यायपालिका के अपमान के) दर्ज हुए थे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mJTADW

Monday, November 2, 2020

शादी के 4 साल बाद मां बनने पर बोलीं अमृता राव, 2020 मुश्किल साल है लेकिन अब बच्चे के चेहरे से नजर नहीं हटती

एक्ट्रेस अमृता राव हाल ही में मां बनी हैं। शादी के चार साल बाद उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। मां बनने के बाद एक इंटरव्यू में अमृता ने इस अनुभव पर कई सारी बातें शेयर की हैं।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया को दिए इंटरव्यू में पहली बार अपने बच्चे को गोद में उठाने के एहसास पर अमृता ने कहा, ‘अपने बच्चे के चेहरे से मेरी नजर नहीं हटती। साथ ही पति अनमोल के चेहरे पर जो खुशी है, उसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती। मैं बेहद खुशी महसूस कर रही हूं। किसी दूसरे इंसान को जन्म देने की फीलिंग बेहद खास और डिवाइन है। हां भगवान है।'

2020 में मां बनने के फायदे

कोरोना महामारी के बीच मां बनने पर अमृता ने कहा, ‘बेशक 2020 बेहद मुश्किल साल है लेकिन मैं इसका अच्छा पक्ष भी देखती हूं। 2020 में कंसीव करने के भी अपने फायदे हैं। मेरे बेबी को शुद्ध घर का खाना मिलेगा क्योंकि उसकी दादी और नानी हमारे साथ रहने के लिए आ गई हैं। न्यूक्लियर फैमिली अचानक से जॉइंट फैमिली बन गई है। एक दूसरे के साथ वक्त बिताने का मौका, बॉन्डिंग, परिवार के सदस्यों के बीच बातचीत, साथ खाना-पीना और छोटी-बड़ी चीजों की प्लानिंग सबके साथ करना भी मेरे बच्चों में अच्छे संस्कार जरूर डालेगा।’

अमृता के हसबैंड आरजे अनमोल ने भी पिछले दिनों लॉकडाउन के टाइम को बेहद लकी बताया था। उन्होंने कहा था, ‘किसे ऐसे समय में 24 घंटे साथ रहने का मौका मिलता है? हम बाहर नहीं निकले और इस बात को बहुत ही स्ट्रिक्टली फॉलो किया कि लॉक डाउन के समय कहीं भी नहीं जाना है। मेरा शो मार्च में आने वाला था लेकिन उसी वक्त मुझे ये भी खबर मिली कि मैं पिता बनने वाला हूं।’

2016 में की थी शादी

अमृता और अनमोल ने 2016 में शादी की थी। अमृता ने ‘विवाह’, ‘मैं हूं ना’, ‘इश्क-विश्क’ जैसी फिल्मों में काम किया है। 39 साल की अमृता की पिछली फिल्म ‘ठाकरे’ थी जो कि 2019 में रिलीज हुई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amrita Rao shares experience of becoming mother in 2020 amidst corona pandemic


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3p1UQ7w

सुशांत सिंह राजपूत का एक और वीडियो वायरल, फैन ने कहा- बहुत अकेला था ये बंदा

को इस दुनिया से गए 5 महीने होने वाले हैं। उनके फैन्स अभी तक CBI की फाइनल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच सुशांत के फैन्स पेज पर उनके वीडियोज और पुरानी यादें दिखाई दे रही हैं। रीसेंटली उनका एक और वीडियो वायरल हुआ है। रोलरकॉस्टर राइड एंजॉय करते दिखे सुशांत सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके फैन्स ने सोशल मीडिया पर उनके लिए बेइंतेहा प्यार जताया। वे उनके परिवर के साथ अभी भी सुशांत के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें सुशांत रोलरकॉस्टर राइड पर हैं और पूरे जोश में दिखाई दे रहे हैं। इस पर उनके फैन्स ने तरह-तरह के कॉमेंट्स किए हैं। एक फैन ने लिखा है, इस बंदे को अपने जैसा कोई मिला नहीं। बहुत अकेला था। हमेशा इस बंदे ने अजस्ट ही किया लोगों के साथ उनके जैसा बनकर। वो क्या सोचता था वो कैसा था ये सब चीजें किसी ने इम्पॉर्टेंड नहीं समझी समझना। सुशांत के फैन्स ने फिर उठाए डिप्रेशन पर सवाल वहीं कई फैन्स ने रिया के स्टेटमेंट पर सवाल उठाया है कि सुशांत को डिप्रेशन था और वह फ्लाइट में बैठने से डरते थे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2TKrWud
via IFTTT

अक्षय कुमार ने इस वीडियो में कर दिया है इशारा, किसी और की नहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा की हैं कियारा

के अफेयर की चर्चा पिछले काफी समय से इंडस्ट्री में होती रही है। हालांकि, दोनों ने खुलकर इस मुद्दे पर कभी कुछ नहीं कहा है। अब अक्षय कुमार ने इसी मुद्दे पर कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे कियारा और सिद्धार्थ के रिश्ते की अफवाहों को खूब तूल मिल रहा है। दरअसल अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म 'लक्ष्मी' के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के कॉमिडी शो 'द कपिल शर्मा' शो पर पहुंचे थे। उनके साथ उनकी इस फिल्म की को-स्टार कियारा आडवाणी भी पहुंची थीं। जैसे ही कपिल शर्मा ने कियारा से शादी को लेकर उनसे सवाल पूछा तो अक्षय कुमार ने कहा- ये बड़ी सिद्धांतों वाली लड़की है।' यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है। इस साल की शुरुआत में सिद्धार्थ ने अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था और इस सेलिब्रेशन की तस्वीरों में से कुछ में वह कियारा के साथ नजर आ रहे थे। इससे पहले दोनों के सोशल मीडिया पर अफ्रीका वकेशन की तस्वीरें भी खूब चर्चा में रही थीं। हालांकि, इन तस्वीरों में दोनों साथ नजर आ रहे थे लेकिन एक डेस्टिनेशन को लेकर उनके अफेयर की चर्चा में खूब सुर्खियां बटोरी थीं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3mQfl5d
via IFTTT

ड्रग्स केस में फंसने के बाद दीपिका की मैनेजर ने KWAN से इस्तीफा दिया, समन मिलने के बाद से हैं लापता

दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश ने ड्रग्स केस में फंसने के बाद टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी क्वान से इस्तीफा दे दिया है। बॉम्बे टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में एजेंसी से जुड़े सूत्रों के हवाले से लिखा है, "करिश्मा अब एजेंसी के साथ काम नहीं कर रही हैं। 21 अक्टूबर को उन्होंने अपना इस्तीफा भेज दिया है। दीपिका पादुकोण और दूसरे एक्टर्स के साथ उनका जुड़ाव क्वान की कर्मचारी के तौर पर था। इसलिए स्वाभाविक रूप से इन एसोसिएशंस को तोड़ दिया जाएगा।"

एनसीबी का समन मिलने के बाद से लापता हैं करिश्मा

न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का समन मिलने के बाद से करिश्मा प्रकाश लापता है। सोमवार को एनसीबी के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की। अधिकारी के मुताबिक, करिश्मा को 27 अक्टूबर को सवाल-जवाब के लिए जांच एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया था। अब उन्हें नया समन भेजा है। चूंकि, वे लापता हैं। इसलिए समन उनकी मां मिताक्षरा पुरोहित के हाथ में दिया गया है।

करिश्मा के घर से प्रतिबंधित ड्रग्स बरामद हुई थी

पिछले मंगलवार छापेमारी के बाद करिश्मा के घर से 1.8 ग्राम प्रतिबंधित ड्रग्स बरामद हुई थी। इसके बाद एनसीबी ने समन करके करिश्मा को बुधवार को पूछताछ के लिए बुलाया था। पूरे दिन एनसीबी के अधिकारी उनका इंतजार करते रहे। लेकिन वह हाजिर नहीं हुई।

दो बार समन भेजने के बावजूद जब करिश्मा नहीं आईं तो बीते गुरुवार उनके खिलाफ एनसीबी ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंस (NDPS) अधिनियम के तहत उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शनिवार को करिश्मा की ओर से गिरफ्तारी से बचने के लिए एनडीपीएस कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की गई।

करिश्मा को गिरफ्तार किया जा सकता है

हालांकि, करिश्मा के घर से बरामद ड्रग्स बहुत छोटी मात्रा में है। लेकिन इसके लिए उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। NCB सूत्रों के मुताबिक, करिश्मा के इस घर से सीबीडी ऑइल की तीन शीशियां भी जब्त की गई है। आरोप सिद्ध होने पर उन्हें एक साल सश्रम कारावास या 10,000 रुपए तक का जुर्माना, या दोनों हो सकता है।

एनसीबी करिश्मा से दो बार पूछताछ कर चुकी है

पिछले महीने दीपिका और करिश्मा के बीच ड्रग्स को लेकर हुई बातचीत सामने आई थी। 28 अक्टूबर 2017 की चैट में दीपिका ने ‘hash’ और ‘weed’ शब्दों का इस्तेमाल किया था। कयास लगाए जा रहे हैं hash शब्द हशीश के लिए और weed गांजे के लिए इस्तेमाल किया गया था। मामले में एनसीबी करिश्मा से 2 बार पूछताछ कर चुकी है। एक बार दीपिका पादुकोण के सामने बैठाकर करिश्मा से पूछताछ की गई थी।

ड्रग्स कनेक्शन में दीपिका-करिश्मा का नाम कैसे आया?

करिश्मा प्रकाश सेलिब्रिटी मैनेजमेंट कंपनी ‘क्वान’ में काम करती थीं। यह कंपनी 40 से ज्यादा बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को टैलेंट मैनेजर मुहैया करवाती है। रिया चक्रवर्ती की मैनेजर जया साहा भी इसी कंपनी के लिए काम करती हैं। जया, करिश्मा की सीनियर हैं। NCB, CBI और ED की टीम जया से कई बार पूछताछ कर चुकी है। जांच के दौरान NCB को जया और करिश्मा के बीच हुई चैट का पता चला। इसके बाद मामला दीपिका तक पहुंचा।​​​​

बॉलीवुड में ड्रग्स:एनसीबी ने दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा की मां और क्वान कंपनी के कुछ अधिकारियों को किया समन, ड्रग्स मिलने के बाद से हैं गायब



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Deepika Padukone’s Manager Karishma Prakash Has Been Untraceable, Resigns From KWAN Talent Agency


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32a8WcW

रवीना टंडन सज-धजकर सामान लेने पहुंची तो दुकानदार ने कर दिया अजीब सवाल

ने 1991 में फिल्म 'पत्थर के फूल' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। बॉलिवुड में उनको एक दशक पूरा होने जा रहा है। वह संजय दत्त के साथ फिल्म KGF: Chapter 2 में नजर आने वाली हैं। एक चैट के दौरान उन्होंने लॉकडाउन में हुए एक मजेदार किस्से का जिक्र किया। घर पर भी तैयार होकर रहती हैं रवीना टंडन रुद्राणी चट्टोराज के चैट शो पर रवीना ने बताया, मैं हर दिन सुबह उठकर अच्छे से तैयार होती हूं। मैं काजल, लिप ग्लास, मेरे सिल्वर झुमके और इंडो-वेस्टर्न कपड़े पहनकर तैयार हो जाती हूं। मैं बच्चों को भी पायजामा पहनकर घूमने नहीं देती ताकि वे अच्छा फील करते रहें। तो मैं एक दिन दुकान पर गई, हमेशा की तरह तैयार थी। दुकान के मैनेजर ने उनसे पूछा, मैडम आप कहीं गरबा खेलने गई थीं क्या? रवीना को सवाल पर आया गुस्सा, दिया ये जवाब रवीना बताती हैं कि उन्हें इतना गुस्सा आया, लगा कि उसे थप्पड़ मार दें। मैंने उससे कहा, नहीं मुझे तैयार होकर रहना अच्छा लगता है, आपको कोई दिक्कत? मुझे अपने सिल्वर झुमके पसंद हैं। परिवार के साथ लॉकडाउन पीरियड खूब किया एंजॉय रवीना ने बताया कि उन्होंने लॉकडाउन में अपने परिवार के साथ कैसे वक्त बिताया। वह बताती हैं कि उनके पति अनिल थठानी को अचानक कुकिंग का शौक चढ़ गया और वह हर दिन नई रेसिपी बनाते। उन्होंने परिवार के साथ काफी समय बिताया और इसको एंजॉय कर रही हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3emh92E
via IFTTT

'बाहुबली' प्रभास का क्रश थीं सलमान खान की ये हिरोइन, साथ शूटिंग में ऐसे की खातिर

इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। उनकी फिल्म 'राधे श्याम' में उनकी मां का रोल निभा रही हैं। हालांकि भाग्यश्री ये रोल करने में हिचकिचा रही थीं लेकिन फिल्म के डायरेक्टर राधा कृष्ण ने उन्हें यकीन दिलाया कि वह जैसे उन्हें प्रजेंट करने जा रहे हैं, दर्शक स्वीकार जरूर करेंगे। प्रभास के साथ काम करने को लेकर भाग्यश्री ने मजेदार अनुभव बताया। 'मैंने प्यार किया' देखकर हो गए थे फैन पहली बार प्रभास के साथ काम करने को लेकर भाग्यश्री ने बताया कि प्रभास उनकी फिल्म 'मैंने प्यार किया' देखकर उनके फैन हो गए थे। एबीएन आंध्र ज्योति को उन्होंने बताया, प्रभास ने 'मैंने प्यार किया' देखने की बात बताई थी और कहा था कि वह खुश हैं कि 'राधे श्याम' में उन्हें क्रश के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। फूडी हैं प्रभास, भाग्यश्री को खिलाया खाना भाग्यश्री ने बताया कि प्रभास बहुत फूडी हैं और सेट पर लोगों को मजेदार खाना खिलाते रहते हैं। उन्होंने बताया कि शूट के आखिरी दिन प्रभास उनके लिए बहुत अच्छी डिशेज लाए थे। मेज पर 15 डिशेज थीं। उन्होंने प्रभास से कहा कि वह इतना नहीं खातीं तो वह बोले कि सबमें से थोड़ा-थोड़ा टेस्ट कर सकती हैं, खाना घर का बना है। उन्होंने हैदराबादी मिठाई भी ऑर्डर भी की थी, जिसमें 15-20 डिब्बों में अलग-अलग तरह की मिठाइयां थीं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/328mQwj
via IFTTT

दिलजीत दोसांझ ने शेयर किया 70 साल की बुजुर्ग महिला का वीडियो, पेट पालने के लिए कर रहीं जी तोड़ मेहनत

ऐक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ ने एक 70 साल की महिला का इमोशनल वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर उनके सारे फैन्स भावुक हो रहे हैं। इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला अपना पेट पालने के लिए सड़क किनारे चाय और खाना-पीना बनाकर बेचती दिख रही हैं। दिलजीत दोसांझ ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'फगवाड़ा गेट के पास बैठती हैं बीजी। अब तो मेरे परांठे जब भी मैं जालंधर गया तो आप भी जरुर जाके आना। रब की रजा में रहकर हंसना किसी किसी को ही आता है, रिस्पेक्ट।' इस वीडियो में एक बुर्जुग महिला सड़क किनारे खाना बेचती नजर आ रही हैं। वीडियो में वह महिला कह रहीं, 'बड़े-बड़े होटलों में लोग हजारों रुपए खर्च कर खाना खा जाते हैं और उनके लिए कोई मामूली बात नहीं होती है। हमारे पास रोटी भी सस्ती है और दाल-सब्जी भी सस्ती है, साथ में पराठे भी हैं। आगे वह अपने इस हालात पर भी बातें करती दिख रही हैं। वह बूढ़ी मां कह रही हैं कि उनके पति नहीं हैं और सालों से वह ये काम कर रहीं और इसी काम को करते हुए अपने बच्चों को भी पाला है। साथ में वह कही रहीं कि वह इन हालातों में भी खुश हैं और कोशिश करती हैं हर दिन वो ज्यादा से ज्यादा काम करें।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3kTf153
via IFTTT

दुनिया के सबसे ऊंचे टावर बुर्ज खलीफा पर खूब मना शाहरुख के बर्थडे का जश्न, वायरल हो रहा यह लाजवाब वीडियो

शाहरुख खान इस वक्त दुबई में हैं और वहीं उन्होंने अपना बर्थडे भी सेलिब्रेट किया है। दुबई में शाहरुख खान के बर्थडे का जश्न काफी शानदार रहा जहां पूरा का पूरा बुर्ज खलीफा ऐक्टर के लिए सज गया था। इस खूबसूरत मौके के वीडियोज़ खूब वायरल हो रहे हैं जहां शाहरुख खुद बु्र्ज खलीफा के टावर पर अपने जवन्मदिन के जश्न का मजा लेते दिख रहे हैं। शाहरुख खान के 55वें जन्मदिन पर यह वीडियो उनके फैन पेज पर शेयर किया गया है। इस पोस्ट में बताया गया है कि यह वीडियो खुद से बातें करता है। बु्रज खलीफा शाहरुख को बर्थडे विश करने के लिए जगमगा उठा।' इस वीडियो में शाहरुख अपने सामने मौजूद फैन्स का शुक्रिया अदा करते नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान ने इस मौके की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह बुर्ज खलीफा टावर के सामने खड़े हैं और उसपर हैपी बर्थडे शाहरुख लिखा हुआ नजर आ रहा। इस तस्वीर को शेयर करते हुए शाहरुख खान ने अपने फैन्स से कुछ बातें भी शेयर की हैं। शाहरुख खान ने लिखा है, 'खुद को दुनिया के सबसे बड़े और लंबे स्क्रीन पर देखना बहुत ही सुखद है। मेरे फ्रेंड मोहम्मद अलावर (Developer of Burj Khalifa and the Dubai Mall) ने मुझे अपनी अगली फिल्म से पहले ही सबसे बड़ा स्क्रीन दे दिया। थैंक्स बुर्ज खलीफा और दुबई आप सबको प्यार।' हालांकि ऐसा नहीं कि यह नाजारा शाहरुख के बर्थडे पर पहली बार नजर आया हो। इससे पहले भी दुबई और बुर्ज खलीफा में शाहरुख के बर्थडे का जश्न खूब धूमधाम से मनाया जाता रहा है। ऊपर नजर आ रहा यह वीडियो पिछले साल का है, जहां बुर्ज खलीफा के सामने हजारों की संख्या में फैन्स जमा हुए थे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3jPJqjq
via IFTTT

अंकिता लोखंडे ने विकी जैन के लिए किया फीलिंग्स का इजहार, इस बात के लिए मांगी माफी

अंकिता लोखंडे इन दिनों सोशल मीडिया पर फिर से काफी ऐक्टिव हैं। वह अपने वीडियोज, फीलिंग्स और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। रीसेंटली उन्होंने विकी जैन के साथ प्यारी तस्वीर पोस्ट की है। इसके साथ मेसेज लिखा है। इसमें उन्होंने विकी जैन को कई बातों के लिए थैंक यू और एक बात के लिए सॉरी भी लिखा है। अंकिता ने विकी को बताया 'सोल-मेट' अंकिता ने लिखा है, तुम्हारे लिए मेरी जो फीलिंग्स हैं उन्हें बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। जब मैं हम दोनों को साथ देखती हूं तो मेरे मन में एक बात आती है कि मैं बहुत आभारी हूं जो ईश्वरन ने तुम्हें मेरे जीवन में दोस्त, पार्टनर और सोल मेट की तरह भेजा है। हमेशा मेरे साथ होने के लिए शुक्रिया। मेरी सारी समस्याओं को अपना बनाने और जब भी मुझे जरूरत हो, मदद करने के लिए थैंक यू। मेरा सपोर्ट सिस्टम बनने के लिए थैंक यू। सबस खास बात, मुझे और मेरी सिचुएशंस को समझने के लिए थैंक यू। अंकिता ने विकी की आलोचना पर जताया दुख मुझे दुख है कि मेरी वजह से आपको आलोचना सुननी पड़ी जो आप बिल्कुल डिजर्व नहीं करते हैं। शब्द कम पड़ सकते हैं लेकिन यह बॉन्ड लाजवाब है। आई लव यू। सुशांत के परिवार का सपोर्ट कर रही हैं अंकिता लोखंडे सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे करीब 6 साल रिलेशनशिप में रहे हैं। इसके बाद अंकिता लोखंडे और विकी जैन के साथ होने की खबरें हैं। बीती जून सुशांत की मौत से पहले अंकिता और विकी की इंगेजमेंट की खबरें भी आ चुकी हैं। अंकिता कभी इस मैटर पर ऑफिशली नहीं बोली हैं लेकिन वह और विकी सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए फीलिंग्स एक्सप्रेस करते रहते हैं। वहीं अंकिता सुशांत केस में उनके परिवार का पूरा सपोर्ट कर रही हैं


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3mNIjTe
via IFTTT

सिरफिरे के हाथों चाकुओं का हमला झेल चुकी मालवी मल्होत्रा बोलीं-'डर के साथ नहीं जी सकती, सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग लूंगी'

टीवी और साउथ एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा के साथ पिछले दिनों एक खौफनाक घटना हुई थी। उनके एक दोस्त योगेश कुमार महिपाल सिंह ने उनपर चाकुओं का हमला कर उनकी जान लेने की कोशिश की थी। यह मामला एक तरफा इश्क का था। लड़के का प्रपोजल ठुकराने पर मालवी को इस जानलेवा हमले का सामना करना पड़ा। हादसे के बाद मालवी अस्पताल में भर्ती थीं जहां उनकी प्लास्टिक सर्जरी हुई। आरोपी लड़के को मुंबई की वर्सोवा पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।

वहीं, अब मालवी को डिस्चार्ज किया जा चुका है और वह घर लौट आई हैं। रिकवर हो रहीं मालवी को इस घटना से तगड़ा झटका लगा है। वह रिकवर होकर अब सेल्फ डिफेंस सीखने की प्लानिंग कर रही हैं।

'डर के साथ नहीं जी सकती'

बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में मालवी ने कहा, ‘डर तो बहुत है। आगे भी बहुत सावधानी लेकर चलना है। पर मैं अपनी जिंदगी डर के नहीं जी सकती। मुझे साहसी होना होगा। मेरे पिता ने मुझे सेल्फ डिफेंस सीखने को कहा है, ताकि मैं ऐसे किसी भी हादसे से खुद लड़ पाऊं और अपना ध्यान रख सकूं। मैं फिजिकली मजबूत होना चाहती हूं ताकि ऐसी किसी अप्रिय घटना से बच सकूं। मुझे उस आदमी पर दया आती है जिसने मेरे साथ ये किया। इससे उसका क्रिमिनल माइंड सामने आ गया। मैं अब ठीक हूं।’

‘मैंने घर आकर भगवान से प्रार्थना कि और उन्हें धन्यवाद कहा क्योंकि इतने बुरे हादसे के बाद भी मेरे बॉडी ऑर्गन सेफ हैं। मेरे पेरेंट्स मेरे साथ हैं। वो डरे हुए हैं और चिंता में हैं क्योंकि मुंबई में ऐसी चीजें नहीं होती हैं। वह मुझे अकेला छोड़ने को लेकर डरे हुए हैं लेकिन मुझे भरोसा दिलाना होगा कि मैं सुरक्षित हूं।'

'उन्होंने मुझे कहा कि वो चाहते हैं कि मेरे साथ हर वक्त कोई न कोई रहे। मेरे जख्म ठीक होने में समय लगेगा। मुझे कम से कम दो महीने रिकवर होने में लगेंगे। मेरा बायां हाथ बहुत ज्यादा जख्मी है और मेरे एक उंगली तो चाकू के वार से अलग होते-होते बची थी। मेडिकल टीम ने दो सर्जरी की क्योंकि वो उंगली जुड़ ही नहीं रही थी।’

'उड़ान' में कर चुकीं काम

हिमाचल की रहने वाली मालवी तेलुगू फिल्म 'कुमारी 21 एफ', तमिल फिल्म 'नदिक्कू एंडी', हिंदी फिल्म 'होटल मिलन', टीवी सीरियल 'उड़ान' में काम कर चुकीं हैं। इसके अलावा उन्होंने कुछ विज्ञापनों में भी काम किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Malvi Malhotra Vows To Learn Self-Defence Post Recovery


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3elpyDI

शाहरुख खान के जन्मदिन पर फ्री कोविड-19 किट्स और खाना बांटेगा फैन क्लब

बॉलिवुड के बादशाह 2 नवंबर को अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। वैसे हर साल शाहरुख के जन्मदिन पर उनके फैन्स उनके बंगले के बाहर इकट्ठे हो जाया करते थे। मगर एक तो इस साल ऐसा कोरोना वायरस के कारण नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा शाहरुख इस समय अपने परिवार के साथ दुबई में हैं। उन्होंने ट्वीट कर फैन्स से उनके बंगले के बाहर इकट्ठे नहीं होने की अपील भी की थी। हालांकि फिर भी शाहरुख के फैन्स के एक ग्रुप ने उनका जन्मदिन पर कुछ खास खास प्लान बनाया है। शाहरुख खान के पेरू के फैन्स के एक ग्रुप ने के कटिंग सेरेमनी रखी थी जबकि एक अन्य ग्रुप ने पूरी दुनिया के फैन्स के लिए वर्चुअल बर्थडे पार्टी रखी है। अब शाहरुख के एक ने ट्वीट कर बताया है कि वह अपने फेवरिट स्टार के 55वें जन्मदिन पर 5,555 किट्स और जरूरतमंदों को खाना बांटने जा रहे हैं। इस ग्रुप ने तस्वीरें ट्वीट कर बताया, 'ये हैं हमारे द्वारा तैयार की गई कोविड किट्स जिन्हें हम जरूरतमंदों को बांट देंगे। हम 5555 कोविड किट्स बांटेंगे जिनमें मास्क और सैनिटाइजर्स होंगे। साथ ही, किंग खान के 55वें जन्मदिन खाना भी बांटा जाएगा।' इसके अलावा शाहरुख खान के महाराष्ट्र के फैन्स के एक ग्रुप ने जगह-जगह शाहरुख के बैनर और पोस्टर्स भी लगाए हैं। बता दें कि इससे पहले शाहरुख खान ने भी कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए काफी डोनेशन दिया था। इसके साथ ही उन्होंने मुंबई के अपने ऑफिस को भी क्वॉरेंटीन सेंटर में तब्दील कर दिया था ताकि जरूरत पड़ने पर वहां कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों का इलाज हो सके।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/34SVLPH
via IFTTT