Sunday, November 1, 2020

वीडियो: चार साल पहले सुशांत सिंह राजपूत को अपने जैसा पोज़ देते देख ये बोले थे शाहरुख खान

यूं तो सुशांत सिंह राजपूत को याद करने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं। सुशांत तो जैसे हर वक्त हर दिल में बसते हैं। आज उनके बारे में बातें इसलिए जरूरी है क्योंकि जिन्हें वह अपना मेंटॉर मानते थे आज उनका जन्मदिन है। जी हां, सुशांत खुद ये बातें अक्सर कहा करते थे कि वह बॉलिवुड में यदि किसी के फैन हैं तो वह कोई और नहीं बल्कि शाहरुख खान हैं। शाहरुख खान की ऐक्टिंग का पागलपन उनकी पर्सनल लाइफ पर भी खूब दिखा करता, जिसका एक वीडियो उन्होंने अपने फेसबुक पर भी शेयर किया था। अपने चाहने वाले के दिलों में बसने वाले सुशांत सिंह राजपूत के दिल में शाहरुख खान बसते थे। शाहरुख खान ने अप्रैल 2017 में एक वीडियो पोस्ट किया था, जो उनके दुबई ट्रिप का है। इस वीडियो में यू तो ट्रिप की कई खूबसूरत झलकियां हैं, लेकिन उनकी एक झलक पर शाहरुख खान का कॉमेंट नजर आ रहा है। इस वीडियो में सुशांत ड्राइविंग सीट पर साथ बैठे शख्स से गाड़ी से नीचे उतरने की जिद करते हैं और कहते हैं - आप नीचे उतरो, मैं शाहरुख खान बनना चाहता हूं। इसके बाद सुशांत शाहरुख का सिग्नेचर पोज़ देते नजर आ रहे, जिसमें दोनों बाजुओं को उठाए दिख रहे हैं। इस पोज़ पर सुशांत ने खुद लिखा था- शाहरुख। शाहरुख खान के इस पोज़ के लिए मैंने 4 रीटेक लिए, फिर भी उनके जैसा न कर सका। इसपर शाहरुख खान ने जवाब भी दिया और लिखा, 'बाल, हाथों वाले पोज़ सब परफेक्ट है। 10/10 और शानदार है।' सुशांत ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, 'जब मैंने शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे देखी तो मैं बस उनके किरदार राज की तरह बनना चाहता था। राज पॉप्युलर लड़का था, जिसपर लड़कियां फिदा होती थीं, लेकिन उसे सिर्फ एक ही लड़की से प्यार हुआ। वह अमीरजादा लड़का, जिसे पढ़ाई में मन नहीं लगता, लेकिन इसके बावजूद उसके पापा को उसपर गर्व है और उससे प्यार करता है और उसे यूरोप वकेशन पर भेजता है। हालांकि राज अपने प्यार को उस फैमिली से अपनी तरफ नहीं खींच पाता है। यह उस तरह का लड़का था जिसपर मेरी मां को भी बड़ा गर्व होता और मुझे भी। इसलिए मैं कहता हूं कि शाहरुख खान ने मुझे बहुत प्रभावित किया है।' इसके अलावा सुशांत शाहरुख खान की फिल्म 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी ग़म', जैसी फिल्मों को देखकर भी खूब प्रभावित हुए और आखिरकार इंजीनियरिंग की पढ़ाई और एग्ज़ाम छोड़कर अपना सामान बांधा और ऐक्टिंग का ख्वाब लेकर मुंबई की ओर रवाना हो गए। सुशांत आज भले हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वह फैन्स के बीच हमेशा रहेंगे। उनके चाहने वाले उन्हें अपने दिलों के अंदर रखते हैं। बता दें कि बीते 14 जून को सुशांत अपने बांद्रा वाले घर में मृत पाए गए। उनकी मौत की वजह का पता लगाने के लिए सीबीआई टीम अब तक जांच में जुटी है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Gk7AF1
via IFTTT

Happy Birthday Esha Deol: तब सनी देओल की मदद से धर्मेंद्र के घर में घुस गई थीं ईशा

और की बड़ी बेटी 2 नवंबर 2020 को 39 वां जन्मदिन मना रही हैं। यूं तो धर्मेंद्र ईशा को काफी प्यार करते हैं लेकिन हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियों को धर्मेंद्र के पहले परिवार के घर में दाखिल होने की इजाजत नहीं है। हालांकि एक वाकया ऐसा हुआ था जब ईशा ने की मदद ली और वह धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर के घर में दाखिल हो गई थीं। धर्मेंद्र की पहली पत्नी के घर में क्यों गई थीं ईशा? ईशा देओल ने हेमा मालिनी की बायॉग्रफी 'हेमा मालिनी: बेयॉन्ड द ड्रीम गर्ल' में बताया है कि साल 2015 में वह सनी देओल की मदद से धर्मेंद्र के घर में दाखिल हो गई थीं। उन्होंने बताया कि उस समय धर्मेंद्र के छोटे भाई और अभय देओल के पिता अजीत देओल काफी बीमार थे। ईशा उनसे मिलना चाहती थीं। ईशा ने कहा, 'मैं अपने अंकल से मिलना चाहती थी क्योंकि वह मुझे और अहाना को बेहद प्यार करते थे। हम लोग अभय के भी काफी क्लोज रहे हैं। मेरे पास घर पर जाने के सिवाय कोई चारा नहीं था क्योंकि वह हॉस्पिटल में भी नहीं थे। इसलिए मैंने सनी भैया को कॉल किया और उन्होंने मेरे लिए पूरा इंतजाम किया।' प्रकाश कौर से भी मिली थीं ईशाधर्मेंद्र की पहली पत्नी और उनका परिवार हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियों से कोई संबंध नहीं रखता है। यहां तक कि ईशा और अहाना की शादी में भी प्रकाश कौर, उनकी दोनों बेटियों, सनी और बॉबी में से कोई भी ईशा और अहाना की शादी में भी शामिल नहीं हुए थे। हालांकि जब ईशा धर्मेंद्र के घर में गई थीं तो उन्हें वहां प्रकाश कौर भी मिली थीं। उन्होंने प्रकाश कौर से पहली मुलाकात के बारे में बताया, 'मैंने उनके (प्रकाश कौर के) पैर छुए, इसके बाद वह मुझे आशीर्वाद देकर वहां से चली गईं।' प्रकाश कौर के परिवार में दखल नहीं देती हैं हेमा मालिनीधर्मेंद्र की दोनों पत्नियों के बीच में आपस में किसी तरह की बातचीत और मेल-जोल नहीं है। एक इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने कहा था कि उन्होंने धर्मेंद्र से शादी जरूर की लेकिन उनकी पहली पत्नी और उनके बच्चों के परिवारों में कभी दखलंदाजी नहीं की। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहती थीं कि धर्मेंद्र से उनकी शादी से किसी को ठेस पहुंचे। हेमा ने कहा कि उन्होंने धर्मेंद्र से शादी की लेकिन उन्हें उनके पहले परिवार से कभी अलग नहीं किया।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Jw4zTn
via IFTTT

Video: शाहरुख खान को गुरु रंधावा ने स्पेशल बर्थडे विश किया है, देखिए यह मजेदार वीडियो

आज शाहरुख खान अपना 55वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उनके अपने और चाहने वाले उनके लिए सोशल मीडिया पर प्यार भरा संदेश भेज रहे हैं। शाहरुख खान को इंडस्ट्री से भी कई सिलेब्रिटीज़ ने प्यार भरी शुभकामनाएं भेजी हैं। गुरु रंधावा ने एक मजेदार वीडियो शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है। फेमस बॉलिवुड सिंगर गुरु रंधावा ने शाहरुख खान को एक दिन पहले बर्थडे विश करते हुए एक वीडियो शेयर किया। इसे वीडियो को शेयर करते हुए गुरु रंधावा ने लिखा है, 'यह मेरे लिए बहुत ही स्पेशनल वीडियो है और मैं इसे शाहरुख सर को डेडिकेट कर रहा हूं।' इस वीडियो में गुरु रंधावा शाहरुख खान की फिल्म 'वीर ज़ारा' के सॉन्ग 'मैं यहां हूं' सॉन्ग पर ऐक्ट करते दिख रहे हैं। गुरु रंधावा के इस वीडियो पर शाहरुख के चाहने वालों का प्यार भी खूब बरसा है। सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के लिए फैन्स का खूब जमकर प्यार बरस रहा है। शाहरुख खान आज अपना बर्थडे अपनी फैमिली और अपनों के साथ मिलकर सेलिब्रेट कर रहे हैं।शाहरुख खान की दीवानगी भारत ही नहीं पूरी दुनिया के लोगों पर सिर चढ़कर बोलती है। शाहरुख को लेकर फैन्स का पागलपन हर बर्थडे पर नजर आता है। ये फैन्स आधी रात से ही उनके बंगले मन्नत के बाहर उन्हें बर्थडे विश करने के लिए इकट्ठे नजर आते हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3ejtLHH
via IFTTT

सुशांत केस पर बोले बिहार के सीएम नीतीश कुमार- अभी सीबीआई की जांच बंद नहीं हुई है

की मौत के मामले की जांच के लिए जांच की सिफारिश बिहार के मुख्यमंत्री ने की थी। सुशांत के पिता ने बाद में नीतीश कुमार से मिलकर सीबीआई जांच की सिफारिश करने के लिए आभार भी जताया था। अब सुशांत केस के बारे में एक हालिया इंटरव्यू में नीतीश कुमार बोले हैं। उन्होंने कहा है कि अब सीबीआई केस की जांच कर रही है और यह उन्हीं की जिम्मेदारी है। हमारे सहयोगी चैनल टाइम्स नाउ से बात करते हुए नीतीश कुमार ने सुशांत केस पर कहा, 'सीबीआई अभी इस केस की जांच कर रही है और उन्होंने अभी तक केस बंद नहीं किया है। जांच पूरी होने दीजिए। हम लोग अभी चुनावों में व्यस्त हैं।' यहां देखें, क्या बोले नीतीश कुमार: बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत मूल रूप से बिहार के ही रहने वाले थे। 14 जून को वह अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे जिसके बाद मुंबई पुलिस ने जांच की थी। बाद में सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती सहित उनके परिवार और सुशांत के सहयोगियों पर आरोप लगाते हुए पटना में केस दर्ज कराया था। बाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इस केस की जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी। इस केस में सीबीआई के अलावा प्रवर्तन निदेशालय सुशांत के फाइनैंशल लेन-देन से संबंधित जांच कर रहा है। सुशांत केस में ड्रग्स का ऐंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भी अपनी जांच की और रिया चक्रवर्ती सहित 25 से ज्यादा गिरफ्तारियां की हैं। रिया चक्रवर्ती फिलहाल बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद जेल से जमानत पर रिहा हुई हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/37Yjn7j
via IFTTT

वीडियो: नोरा फतेही से कहीं कम नहीं दिख रहे उनके डांस पार्टनर, हर स्टेप्स का दे रहे तगड़ा जवाब

डांस की दुनिया की क्वीन नोरा फतेही ने एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पर थिरकते हुए तहलका मचाया है। गाना तो वही है 'नाच मेरी रानी', लेकिन इस बार डांस पार्टनर गुरु रंधावा नहीं बल्कि कोई और हैं। नोरा फतेही ने इस नए पार्टनर के साथ 'नाच मेरी रानी' का वीडियो अपने इंस्टाग्राम वॉल पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह फेमस डांसर अवेज दरबार के साथ ताल मिलाती दिख रही हैं। इस वीडियो को देख नोरा के चाहने वाले उनपर खूब जमकर प्यार की बौछार कर रहे हैं। अवेज दरबार ने भी अपने इंस्टाग्राम पर नोरा के साथ डांस के कई वीडियोज़ शेयर किए हैं। इन वीडियोज़ में दोनों के कदम म्यूजिक के धुनों पर काफी खूब थिरक रहे हैं। बता दें कि नोरा फतेही और गुरु रंधावा के इस गाने 'नाच मेरी रानी' को हाल ही में 20 अक्टूबर को रिलीजड किया गया है। अब तक इसे 7 करोड़ से अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं। इस गाने के रिलीज होने के 10 घंटे के अंदर ही इसने 10 मिलियन व्यूज़ क्रॉस कर लिया था।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3ejD1eU
via IFTTT

ध्रुव राठी पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- सलाखों के पीछे भिजवा सकती हूं

ऐक्ट्रेस आजकल सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और ज्यादातर मामलों में अपने ट्विटर अकाउंट पर ही रिऐक्शन देती हैं। अब कंगना ने मशहूर यूट्यूबर के उस पर रिऐक्ट किया है जिसमें उन्होंने के कंगना का ऑफिस गिराए जाने के बारे में बात की है। कंगना ने ध्रुव राठी पर यह आरोप भी लगाया है कि उन्होंने पैसा लेकर वीडियोज बनाए हैं। दरअसल एक जर्नलिस्ट फिल्ममेकर एक ट्वीट शेयर किया था जिसमें उन्होंने लिखा ध्रुव राठी का नाम लिए बगैर लिखा था कि एक मशहूर यूट्यूबर ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनके परिवार के रोल और कंगना को टारगेट करने वाले वीडियो बनाने के लिए 65 लाख रुपये लिए हैं। कंगना ने इस ट्वीट पर रिऐक्ट करते हुए लिखा कि इस व्यक्ति (ध्रुव राठी) को वीडियो बनाने के लिए पैसे मिलते हैं और अपने वीडियो में उनके घर के लिए मिले बीएमसी नोटिस के बारे में झूठ बोलने के लिए उन्हें (राठी को) सलाखों के पीछे ले जा सकती हैं जिसके लिए उन्हें 60 लाख रुपये मिले थे। कंगना ने आगे लिखा कि आखिर कोई व्यक्ति कानूनी मामलों में इस तरह खुलेआम झूठ क्यों बोलेगा जब तक कि इसके लिए उसे सरकार का सहारा या पैसा नहीं मिल रहा हो। इससे पहले फिल्ममेकर के ट्वीट पर रिऐक्ट करते हुए ध्रुव राठी ने लिखा, 'मेरे बारे में यह पूरी तरह बकवास और फेक न्यूज है। पहली बात मुझे किसी ने कंगना का वीडियो बनाए जाने के लिए पैसा नहीं दिया है। दूसरा, मैं सुशांत सिंह राजपूत पर कोई वीडियो बनाने की प्लानिंग नहीं कर रहा हूं और तीसरी बात काश की मेरी स्पॉन्सरिंग की फीस 30 लाख होती, तो मैं कितना अमीर होता।' बताया जा रहा है कि ध्रुव राठी ने अपने एक पिछले वीडियो में यह दावा किया था कि कंगना को अवैध निर्माण के लिए बीएमसी ने साल 2018 में नोटिस भेजा था।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2TKYrZ2
via IFTTT

Shah Rukh khan Birthday: शाहरुख खान ने खोला था राज, क्यों दिल्ली में बीवी को बताते हैं अपनी भाभी

शाहरुख खान यानी बॉलिवुड के बादशाह आज अपना 55वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान फिल्मों में आने से पहले एक आम आदमी की तरह अपनी लाइफ जी रहे थे। यूं तो शाहरुख खान के पास उनकी लाइफ से जुड़ी न जाने कितनी बातें हैं, लेकिन एक किस्सा बड़ा ही मजेदार है, जो उन्होंने खुद कपिल शर्मा के शो पर सुनाया था। शाहरुख खान ने बताया था कि वह जब दिल्ली जाते हैं तो क्यों अपनी वाइफ को भाभी बताते हैं। शाहरुख खान ने यह पूरी कहानी 'द कपिल शर्मा शो' पर सुनाई थी। इस कहानी के साथ जुड़ी है दिल्ली के गुड़े लड़कों के गैंग से उनके पिटने की कहानी। शाहरुख खान ने बताया, 'मैं ग्रीन पार्क में था। मैंने तब एक नई-नई गर्लफ्रेंड बनाई थी, कुछ गर्लफ्रेंड जैसी नहीं थी बेचारी, बस ऐसे ही साथ में घूमा करती। उन्होंने बताया कि एक बार जब शाहरुख खान उस लड़की के साथ बाहर कहीं घूम रहे थे तो वहां लड़कों का एक ग्रुप आया, जो गुड़े जैसे थे। शाहरुख खान ने बताया, 'एक ने उन्हें रोक कर पूछा- ये कौन है? मैं St Columba’s स्कूल का था तो कहा- She’s my girlfriend (ये मेरी गर्लफ्रेंड है)। उसने कहा- गर्लफ्रेंड नहीं है, तेरी भाभी है। शाहरुख ने बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड के फ्रेंड रुके नहीं, कुल्हड़ था...वही मेरे मुंह पर दे मारा। उन्होंने कहा, 'अब यह समय आ गया है कि मैं बीवी के साथ भी दिल्ली में कहीं निकलता हूं और कोई पूछता है कि कौन है तो मैं कहता हूं भाभी है मेरी।' बता दें कि शाहरुख खान ने शाहरुख खान ने साल 1988 में 'दिल दरिया' से डेब्यू किया था, लेकिन प्रॉडक्शन में देरी की वजह से वह दूसरे शो की तरफ मुड़े। साल 1989 में शाहरुख 'फौजी' में नजर आए और अभिमन्यु राय उनके करियर का पहला यानी डेब्यू किरदार बन गया। इसके बाद शाहरुख खान ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखी। शाहरुख खान की आखिरी फिल्म साल 2018 में रिलीज़ हुई आनंद एल. रॉय की 'ज़ीरो' थी, जिसमें अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ उनके साथ नजर आई थीं। शाहरुख खान के फैन्स को उनकी अगली फिल्म की इंतजार है। शाहरुख खान अपनी अगली फिल्म में टीवी जर्नलिस्ट की भूमिका में दिखेंगे, जिसे ऐक्टर आर. माधवन डायरेक्ट करेंगे। रिपोर्ट की मुताबिक, शाहरुख खान की यह अगली फिल्म अंतरिक्ष वैज्ञानिक नांबी नारायणन की बायॉपिक है। इसी फिल्म में शाहरुख खान जर्नलिस्ट वाली अहम भूमिका में होंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/34Mm61r
via IFTTT

'डर' में शाहरुख के हकलाने के पीछे थी खास वजह, साथ काम कर चुके सेलेब्स ने शेयर किए रोचक किस्से

55 साल के हो चुके शाहरुख खान 80 के दशक से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उन्होंने 10 से ज्यादा टीवी शो और 75 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। शाहरुख के जन्मदिन पर उनके साथ काम कर चुके सेलेब्स ने दैनिक भास्कर के साथ उनसे जुड़ी रोचक बातें साझा की।

दो किस्से, जो हनी ईरानी ने शेयर किए

किस्सा नं. 1 : 'डर' में राहुल के हकलाहट के पीछे खास वजह थी

फिल्म 'डर' में राहुल के किरदार को हकलाहट से लैस करने की वजह थी। वह यह कि राहुल किरण को देखते ही बड़ा कॉन्शियस हो जाता है। बरसों-बरस इजहार नहीं कर पाता है। साथ ही मां के न होने के चलते उसे मेंटल प्रॉब्लम तो थी ही। ऐसे में जब वह कभी किरण को सामने पाता है, तो हकलाने लग जाता था। उस हकलाहट पर भी शाहरुख ने काफी रियाज किया था। किरण का पूरा नाम लेने में राहुल को ज्यादा वक्‍त लगता था। राहुल का यह पहलू शाहरुख को बहुत अच्‍छा लगा था।

किस्सा नं. 2 : शाहरुख को सुबह जल्दी जगाना बहुत मुश्किल

हम लोग 'डर' की शूटिंग कर रहे थे। यश चोपड़ा जी ने कहा था कि सुबह जल्दी शूट के लिए निकलेंगे। रात करीब 11 बजे सब लोग खाना खाकर लॉन में बैठे थे। जब शाहरुख सोने जाने लगे तो मुझसे बोले कि सुबह मुझे जल्दी उठा देना। सुबह पांच बजे मैंने उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया, पर कोई जवाब नहीं मिला।

दरवाजा खुला हुआ था, तो मैं अंदर चली गई। देखा तो वे गहरी नींद में सोए हुए थे। काफी हिलाया-डुलाया, लेकिन उन्होंने कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया। फिर मैंने आदित्य (चोपड़ा) को बुलाया। कुछ असिस्टेंट भी आ गए।

सबने शाहरुख को उठाया और सोए हुए ही बस में बिठा लिया। इसके बाद जब यशजी ने खांसते हुए पूछा 'चलो भई शूटिंग करनी है कि नहीं।' तब शाहरुख की नींद खुली। लब्बोलुआब यह कि शाहरुख को आप सुबह जल्दी तो जगा ही नहीं सकते।

एक किस्सा, जो जूही चावला ने सुनाया

शाहरुख के साथ सबसे पहले मैंने ‘राजू बन गया जेंटलमैन’ में काम किया था। तब तक ‘कयामत से कयामत तक’ के चलते मेरा करियर भी उफान पर था। तब मेरी झोली में कई फिल्‍में थीं। शाहरुख के खाते में तब तीन फिल्‍में थीं।

‘राजू बन गया जेंटलमैन’ के अलावा मेरे ख्याल से ‘दिल आशना है’ और ‘दीवाना’ थीं। दिलचस्‍प बात यह है कि इन दोनों फि‍ल्मों के साथ शाहरुख ‘राजू बन गया जेंटलमैन’ भी शूट कर रहे थे।

उनका शेड्यूल काफी बिजी था। ‘राजू बन गया जेंटलमैन’ शूट करते थे। पैकअप कर दूसरी और फिर उसे भी पैकअप कर तीसरी फिल्‍म की शूट करते थे। वे 18 घंटे रोजाना काम करते थे।

(जैसा कि अमित कर्ण के साथ शेयर किया।)



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shah Rukh Khan Birthday: Juhi Chawla And Honey Irani Shares Some Interesting Stories About Shah Rukh Khan


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3237s4i

ICU में आखिरी सांसें गिन रही मां से मिलना नहीं चाहते थे शाहरुख, आखिरी वक्त में नहीं देखा था पिता का चेहरा

शाहरुख खान 55 साल के हो गए हैं। 2 नवंबर, 1965 को नई दिल्ली में जन्मे शाहरुख ने 15 साल की उम्र में ही अपने पिता मीर ताज मोहम्मद खान को खो दिया था। इसके 10 साल बाद उनकी मां लतीफ फातिमा खान का इंतकाल हो गया। शाहरुख खान ने 'द अनुपम खेर शो : कुछ भी हो सकता है' में बताया था कि मां के आखिरी वक्त में वे उन्हें तकलीफ दे रहे थे। हालांकि, इसकी जो वजह उन्होंने बताई थी, वह बहुत ही इमोशनल थी।

मां से मिलने आईसीयू में नहीं जाना चाहते थे शाहरुख

शाहरुख खान के मुताबिक, जिस दिन मां की मौत हुई, उस दिन वे दिल्ली के बत्रा हॉस्पिटल के पार्किंग लॉट में दुआ कर रहे थे और मां आईसीयू में भर्ती थीं। शाहरुख उस वक्त मां से मिलने नहीं जा रहे थे, क्योंकि उन्हें किसी ने बताया था कि अगर वे प्रे करते रहेंगे तो मां को कुछ नहीं होगा।

शाहरुख ने बताया कि उन्हें 100 बार दुआ पढ़ने के लिए कहा गया था, लेकिन वे 100 से भी कहीं ज्यादा बार दुआ मांग चुके थे। तभी अचानक डॉक्टर आया और बोला कि वे आईसीयू में जा सकते हैं, जिसका मतलब यह था कि मां की अंतिम घड़ी आ चुकी थी।

बकौल शाहरुख- मैं जाना नहीं चाहता था, क्योंकि मुझे लग रहा था कि मैं दुआ पढ़ता रहूंगा तो मां बच जाएंगी। लेकिन फिर बहन और बाकी लोगों ने कहा कि जाना जरूरी है, तो जाना पड़ा।

क्यों ICU में मां को तकलीफ देते रहे शाहरुख?

शाहरुख आगे कहते हैं- मेरा एक यकीन है कि इंसान तब दुनिया छोड़ता है, जब वह हर चीज से संतुष्ट होता है। क्योंकि अगर ऐसा न हो तो मां-बाप बच्चों को छोड़कर नहीं जा सकते। जब मेरी मां आईसीयू में थीं तो मैं उनके पास बैठ गया और मैंने गलत बात की। मैं उन्हें दुख पहुंचाता रहा।

मैंने सोचा अगर मैं इन्हें सेटिस्फाई नहीं होने दूंगा तो वे जाएंगी नहीं। इसलिए मैं उनके पास बैठकर ऐसी बातें करता रहा कि देखो अगर आप चली जाएंगी तो मैं अपनी बहन का ख्याल नहीं रखूंगा। मैं पढूंगा नहीं। मैं काम नहीं करूंगा।

ऐसी ही मूर्खता भारी बातें करता रहा। ताकि उनको तकलीफ पहुंचे कि यार मैं अभी सेटिस्फाई नहीं हूं...इसलिए मैं जाऊंगी नहीं। लेकिन शायद ये बचपन के यकीन होते हैं। उन्हें जाना ही था। शायद वो सेटिस्फाई थीं कि मैं अपनी बहन का ख्याल रखूंगा। जिंदगी में ठीकठाक कर लूंगा।

शाहरुख खान के पैरेंट्स मीर ताज मोहम्मद खान और लतीफ फातिमा बेगम बेटी शहनाज लाला रुख खान के साथ।

किस्सा नं. 2: पिता के साथ की आखिरी याद

शाहरुख ने इंटरव्यू के दौरान पिता मीर ताज मोहम्मद के साथ की आखिरी याद भी बताई थी। शाहरुख के मुताबिक, पिता को कैंसर था। उनका इलाज चल रहा था और जब लगा कि वे ठीक हो गए तो उन्हें घर लाया गया। घर आने के बाद पिता ने वनीला आइसक्रीम मांगी और उन्होंने खुद उन्हें वह आइसक्रीम दी।

बकौल शाहरुख- 18 अक्टूबर की रात थी, मैं सो रहा था। मां ने आकर जगाया और कहा कि पापा हॉस्पिटल में हैं। मेरा लास्ट विजुअल यह है कि मैंने उनके पैर देखे थे, जो बहुत ठंडे थे। मैंने उनका चेहरा नहीं देखा। क्योंकि मुझे बहुत दुख हो रहा था। मेरी आखिरी याद उनके साथ वनीला आइसक्रीम वाली ही है।

पिता ने शाहरुख को यह सीख दी थी

शो में शाहरुख से जब पूछा गया कि उनके वालिद उन्हें क्या बनते देखना चाहते थे? तो उनका जवाब था- मैं 15 साल का था, जब उनकी फौत (निधन) हो गई। इसलिए मौका नहीं मिला कि वो बताएं कि क्या बनूं। लेकिन एक दो-बातें बोलते थे, जो मुझे अब भी याद हैं। कहते थे कि जिस चीज में दिली खुशी हो वो बनना।

मैं उनके बहुत करीब था, वो मेरे दोस्त की तरह थे। हमेशा बोलते थे कि काम करना और न करो तो वो भी ठीक है। क्योंकि, जो कुछ नहीं करते, वो कमाल करते थे। वो कहते थे हॉकी जरूर खेलना, हमारा नेशनल सपोर्ट है। वो खुद खेलते थे। इसलिए मैंने कुछ हॉकी जरूर सीखी।

किस्सा नं. 3: बहन डिप्रेशन में चली गई थी

कहा जाता है कि पिता की डेड बॉडी देखकर शाहरुख की बहन शहनाज लाला रुख खान बेहोश हो गई थीं। उन्हें इतना गहरा सदमा लगा कि वे डिप्रेशन में चली गई थीं और अक्सर बीमार रहने लगी थीं।

शाहरुख खान की बहन शहनाज लाला रुख खान।

एक इंटरव्यू में शाहरुख ने बताया था- पापा की मौत के सदमे में शहनाज मानसिक संतुलन खो बैठी थीं और 2 साल तक इससे उबर नहीं पाईं। वे रोती या चिल्लाती नहीं थीं, लेकिन उनके चेहरे पर पापा के खोने का गम साफ झलकता था। डीडीएलजे (दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे) की शूटिंग के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी तो हम उन्हें इलाज के लिए स्विट्जरलैंड ले गए थे।

मैं जब फिल्म के गाने 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' की शूटिंग कर रहा था, तब स्विट्जरलैंड में शहनाज का इलाज चल रहा था। इलाज के बाद उनकी हालत पहले से बेहतर हुई, लेकिन वे अब भी पूरी तरह ठीक नहीं हो पाई हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
When Shah Rukh Khan Revealed The Last Moments With Mother And Father


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35Yne1o

अमृता राव और आरजे अनमोल बने पैरंट्स, ऐक्ट्रेस ने बेटे को दिया जन्म

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस और उनके पति आरजे अनमोल पैरंट्स बन चुके हैं। अमृता राव ने 1 नवंबर यानी रविवार की सुबह बेटे को जन्म दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पूरे डिलिवरी टाइम में ऑपरेशन थियेटर में अमृता राव के पति अनमोल मौजूद रहे। अमृता और बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं। कुछ दिन पहले पता चला था कि अमृता राव प्रेग्नेंट हैं। तब वे खार में एक क्लीनिक के बाहर नजर आई थीं। इसके बाद नवरात्रि के दौरान अमृता ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसमें वो बेबी बम्प दिखाती नजर आईं थीं। उन्होंने लिखा था कि मैं नवरात्रि के पावन अवसर पर नौवें महीने में खुद को काफी लकी महसूस कर रही हूं। बताते चलें कि अमृता राव और अनमोल ने सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2016 में शादी की थी। उनकी शादी में परिवार और सिर्फ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी के चार साल बाद ऐक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। अमृता राव के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार बाला साहेब ठाकरे की बायॉपिक में नजर आईं थीं। इस फिल्म में उन्होंने बाल ठाकरे की वाइफ मीना ठाकरे का किरदार निभाया था। फिल्म में उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ स्क्रीन शेयर किया था।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/320klMk
via IFTTT

आयुष्मान खुराना ने वेडिंग एनिवर्सरी पर लिखी रोमांटिक पोस्ट, कहा- ताहिरा 125 साल से निभा रहीं साथ

बॉलिवुड के टैलंटेड ऐक्टर्स में से एक आयुष्मान खुराना ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस के दम पर लोगों के दिल में खास जगह बनाई है। वह एक अच्छे ऐक्टर होने के साथ ही अच्छे सिंगर भी हैं। आयुष्मान खुराना 1 नवंबर को अपनी वेडिंग एनिवर्सरी मना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने पत्नी ताहिरा कश्यप के साथ तस्वीर शेयर कर बधाई दी। तस्वीर में आयुष्मान ने पत्नी ताहिरा को अपनी पीठ पर उठाए दिख रहे हैं। आयुष्मान खुराना की पोस्ट आयुष्मान खुराना ने अपनी पोस्ट में लिखा, '125 साल साथ निभाने का जश्न। शायद और भी। क्योंकि मुझे पता है कि मैं तुम्हें सदियों और समय से परे चलने वाले समय से जानता हूं। यह बॉन्ड इस जिंदगी तक सीमित नहीं हो सकता है। तुम मेरी साथी, लवर, पर्सनल स्टैंडअप कॉमिडियन, लाइफ कोच और इन सबके ऊपर मेरी सबसे अच्छी दोस्त हो। मैं तुम्हारे साथ बूढ़ा होना चाहता हूं। मुझे पता है कि यह बहुत मजेदार होगा। हैप्पी एनिवर्सरी ताहिरा कश्यप।' ताहिरा कश्यप की पोस्ट ताहिरा कश्यप ने आयुष्मान खुराना की तस्वीर को ही री-शेयर करते हुए लिखा, 'और मैं झूठ नहीं बोलूंगी। वो ऐसी ही मुझे उठाता है। आलू की बोरी स्टाइल में। लेकिन यही प्यार मुझे प्यारा लगता है। शायद इस तरह तुम्हारा सिर खाना तुम्हारी बांहो में झूलने से बेहतर है। ऐसी ही और राइड्स के नाम।' दोनों की शादी को हुए 12 साल बता दें कि आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप ने कॉलेज के दिनों से ही एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। करीब 2 साल तक साथ रहने के बाद उन्होंने शादी का फैसला किया। 1 नवंबर 2008 को दोनों शादी कर ली थी। शादी के चार साल बाद 2012 में ताहिरा कश्यप ने अपने पहले बेटे विराजवीर को जन्म दिया और 2014 को उनकी बेटी वरुष्का का जन्म हुआ था।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2TKUqDU
via IFTTT

शादी के 4 साल बाद घर आईं खुशियां, बेटे के पैरेंट्स बने अमृता राव और आरजे अनमोल

एक्ट्रेस अमृता राव और उनके पति RJ अनमोल के घर खुशियां आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों पैरेंट्स बन गए हैं। अमृता राव ने एक बेटे को जन्म दिया है। अमृता और बच्चे की हालत बिल्कुल ठीक है और दोनों स्वस्थ हैं। खबर है कि अमृता ने रविवार सुबह बेटे को जन्म दिया। हालांकि दोनों की ओर से सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट अपडेट नहीं की गई है।


नवरात्रि में रिवील की थी खबर
कुछ दिन पहले ही ये पता चला था कि अमृता राव प्रेग्नेंट हैं। तब वे खार में एक क्लीनिक के बाहर नजर आई थीं। इसके बाद नवरात्रि के दौरान अमृता ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसमें वो बेबी बम्प दिखाती नजर आईं थीं। उन्होंने लिखा था कि मैं नवरात्रि के पावन अवसर पर नौवें महीने में खुद को काफी लकी महसूस कर रही हूं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amrita Rao and RJ Anmol became parents of baby boy


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3egg1xp

MeToo पर विवादित बयान देने वाले मुकेश खन्ना को दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा पुराने ख्याल वाला, सोना मोहापात्रा बोलीं मंदबुद्धि

मुकेश खन्ना ने हाल ही में कहा था कि मी-टू की प्रॉब्लम तब शुरू हुई, जब महिलाओं ने बाहर जाकर काम करना शुरू किया। इस बयान को लेकर वे ट्रोल हो रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने मुकेश खन्ना को पुराने ख्याल वाला कहा तो सिंगर सोना मोहपात्रा ने उन्हें मंदबुद्धि कह दिया है।

दिव्यांका बोलीं शर्मिंदगी होती है
दिव्यांका ने कहा कि ये बयान कितना पुराने ख्याल वाला और पीछे ले जाने वाला है। जब ऐसे सम्मानित जगहों पर बैठे लोग ऐसे बयान देते हैं तो शर्मिंदगी महसूस होती है। दिव्यांका ने कहा कि औरतों के लिए ये गुस्सा किसी पुरानी याद का नतीजा हो सकता है। संदेह का लाभ देने का यही एक विचार मेरे मन में है। मुकेश जी, पूरे सम्मान के साथ मैं आपके बयान की निंदा करती हूं।

सोना ने मुकेश पर कसा तंज
सोना मोहपात्रा ने मुकेश खन्ना के बयान पर तंज कसा- हां, इन महाशय के हिसाब से पुरुष कभी घर में औरतों या बच्चों का शोषण नहीं करते हैं। इन्हें नजरंदाज किया जाना चाहिए, ये मंदबुद्धि हैं। दुख की बात ये है कि हमारे इर्द-गिर्द ऐसी पिछड़ी सोच वाले दिमाग हर जगह हैं। पर हम सैनिक तैनात हैं। बदलाव धीमा है, पर यह आ रहा है।

बयान पर सफाई दे चुके हैं मुकेश खन्ना
मुकेश खन्‍ना ने कहा था, "औरत की रचना अलग होती है और मर्द की अलग होती है। औरत का काम होता है घर संभालना, जो माफ करना मैं कभी-कभी भूल जाता हूं। प्रॉब्लम कहां से शुरू हुई है मीटू की, जब औरतों ने भी काम करना शुरू कर दिया। आज औरत मर्द के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बात करती हैं।"

मुकेश खन्‍ना ने महिलाओं को लेकर दिए गए अपने विवादित कमेंट पर सफाई दी थी। उन्होंने अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था, "मुझे सचमुच हैरानी हो रही है कि मेरे एक स्टेटमेंट को बहुत ही गलत तरीके से लिया जा रहा है। मुझे औरतों के खिलाफ बताया जा रहा है। जितनी इज्जत मैं नारियों की करता हूं, शायद ही कोई करता होगा।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Divyanka Tripathi and Sona Mohapatra slams Mukesh Khanna after giving controversial statement on MeToo


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34LgBjz