Sunday, November 1, 2020

बॉलीवुड का क्रिएटिव हैलोवीन: सोनम कपूर ने अपनाया मर्लिन मुनरो का लुक, भूमि पेडणेकर बनीं बैट वुमन

हर साल पूरी दुनिया में हैलोवीन 31 अक्टूबर को सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल कोरोना महामारी के कारण हैलोवीन पार्टीज तो नहीं हो सकीं लेकिन बॉलीवुड सेलेब्स ने इसे अलग ही अंदाज में सेलिब्रेट किया। सुहाना और सोनम कपूर ने जहां सेलिब्रिटी लुक कैरी किया तो वहीं भूमि ने बैट वुमन मेकअप टिप्स दिए। बॉलीवुड सेलेब्स के होम स्टे हैलोवीन की कुछ झलकियां।

सोनम का आईकॉनिक लुक
फैशन दीवा कहलाने वाली सोनम कपूर ने हैलोवीन के लिए मर्लिन मुनरो का लुक सिलेक्ट किया। रेडी होने के बाद सोनम का लुक देखने लायक था। वे बिलकुल मर्लिन की तरह नजर आईं। सोनम ने ब्लैक टर्टल-नेक फुल स्लीव टॉप पहना था। मुनरो की हेयर स्टाइल विग के साथ उन्होंने रेड लिपस्टिक कैरी की।

सुहाना का एरियाना लव
सुहाना खान ने हैलोवीन 2020 लुक के लिए एरियाना ग्रांडे की तरह ड्रेसअप रखा। सुहाना ने व्हाइट मटन स्लीव क्रॉप टॉप और मिनी स्कर्ट कैरी किया। साथ ही उनका हेयर स्टाइल भी एरियाना की ही तरह था। सुहाना ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- हर हैलोवीन में एरियाना ही होना।

भूमि ने दिए मेकअप टिप्स
भूमि पेडणेकर ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वे अपना हैलोवीन मेकअप करतीं दिखीं। जस्ट फॉर फन कैप्शन के साथ शेयर किए गए इस वीडियो में भूमि ने खुद को बैट वुमन की तरह रेडी किया। रेडी होने के बाद भूमि ने फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जिसमें गोल्डन टचअप अलग ही नजर आ रहा था।

इरा खान का अलग अंदाज
आमिर की बेटी इरा खान ने हैलोवीन के बारे में कहा तो क्या हुआ अगर इंडिया में हैलोवीन बड़ी चीज नहीं है। सेलिब्रेट नहीं करने और ड्रेसअप होने का कोई बहाना है क्या। मैंने अपनी बिल्डिंग के बच्चों को डराने का प्लान किया था, लेकिन कोविड। फोटो में इरा ने खुद को जॉम्बी बनाया हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bollywood Creative Halloween Sonam Kapoor adopted Marilyn Monroe's look, Bhumi Pednekar did her own make-up


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ehZOIf

महिलाओं को लेकर दिए गए बयान पर मुकेश खन्ना बोले- मुझसे ज्यादा नारी की इज्जत कोई नहीं करता

वेटरन ऐक्टर इस समय अपने बयानों के चलते लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें उन्होंने महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया था। अब मुकेश खन्ना ने वायरल हो रहे अपने वीडियो को लेकर लंबी पोस्ट लिखकर सफाई दी है। 'सिर्फ एक अंशा है वायरल वीडियो' मुकेश खन्ना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह मीटू से लेकर महिला सुरक्षा सहित कई मुद्दे पर अपनी बात रखी हैं। ऐक्टर ने कहा कि जो वीडियो वायरल हुआ है, वो सिर्फ एक अंश है और उसके आधार पर गलत नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा है कि वह महिलाओं का काफी सम्मान करते हैं। 'मेरे बयान को गलत तरीके से लिया गया' मुकेश खन्ना ने वीडियो के साथ लिखा, 'मुझे सचमुच हैरानी हो रही है कि मेरे एक स्टेटमेंट को बहुत ही गलत तरीके से लिया जा रहा है। मुझे औरतों के खिलाफ बताया जा रहा है। जितनी इज्जत मैं नारियों की करता हूं शायद ही कोई करता होगा। इसीलिए मैंने लक्ष्मी बम नाम का विरोध किया। मैं नारियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हूं। हर रेप कांड के खिलाफ मैं बोला हूं। मेरे एक इंटरव्यू की क्लिपिंग को लेकर कुछ लोगों ने शोर मचा दिया है। मैंने कभी नहीं कहा कि औरतों को काम नहीं करना चाहिए। मैं सिर्फ ये बताने जा रहा था कि मीटू की शुरुआत कैसे होती है। हमारे देश में औरतों ने हर फील्ड में अपनी जगह बनाई है। फिर चाहे वो डिफेंस मिनिस्टर हो, फाइनेंस मिनिस्टर हो, विदेश मंत्री हो या स्पेस में हो हर जगह नारी ने अपना परचम लहराया है। तो मैं नारी के काम करने के खिलाफ कैसे हो सकता हूं। उस वीडियो इंटरव्यू में मैं सिर्फ नारी के बाहर जाकर काम करने से क्या दिक्कतें आ सकती हैं उस पर रोशनी डाल रहा था। जैसे घर के बच्चे अकेले पड़ जातें हैं। मैं पुरुष और नारी धर्म की बात कर रहा था जो हजारों सालों से चला आ रहा है।' 'मैंने हमेशा नारियों की इज्जत की' मुकेश खन्ना ने आगे लिखा, 'मैंने ये नहीं कहा कि नारी बाहर जाती है तो मीटू होता है। मैंने एक साल पहले इसी टॉपिक पर एक वीडियो बनाई थी जो मैं आप लोगों को दिखाना चाहता हूं कि तब भी मैंने यही कहा था कि नारियों को अपने काम काने की जगह पर अपनी सुरक्षा कैसे करनी चाहिये। मैंने तब भी नहीं कहा कि नारियां काम पर ना जाएं। तो आज कैसे कह सकता हूं। मैं अपने सभी दोस्तों से यही कहना चाहता हूं कि मेरे स्टेटमेंट को गलत तरीके से मत पेश करें। मेरा पिछला चालीस साल, मेरा फिल्मी सफर इस बात की पुष्टि करता है मैंने हमेशा नारियों की इज्जत की है। इस बात को हर कलाकार या हर फिल्म यूनिट का मेंबर जानता है कि मैंने हमेशा सबकी इज्जत की है। अगर कोई भी नारी मेरे इस स्टेटमेंट से आहत हुई हो तो मुझे अफसोस है कि मैं अपनी बात सही ढंग से नहीं रख पाया। मुझे इस बात की चिंता नहीं कि नारी समाज मेरे खिलाफ हो जाएगा। उन्हें होना भी नहीं चाहिए। मेरी जिंदगी खुली किताब है। सब जानते हैं कि मैंने कैसे जिंदगी जी है और कैसे जी रहा हूं। मैं अपना वही इंटरव्यू आपको पूरा दिखाना चाहता हूं जिसमें से ये क्लिपिंग ली गई है। आपको पता चलेगा मैं नारियों के प्रति क्या विचार रखता हूं।' मुकेश खन्ना ने महिला और पुरुष में बताया था अंतर बताते चलें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मुकेश खन्ना ने कहा था, 'मर्द अलग होता है और औरत अलग होती है। औरत की रचना अलग होती है और मर्द की रचना अलग होती है। औरत का काम घर संभालना होता है। ये मी टू की प्रॉब्लम शुरू तब हुई जब महिलाओं ने घर से बाहर निकलकर काम करना शुरू किया। वे आज पुरुषों संग कंधे से कंधा मिलाकर काम करना चाहती हैं। लेकिन इससे सबसे ज्यादा वो बच्चा सफर करता है जिसे अपनी मां से दूर होना पड़ता है। वो बच्चा एक आया के साथ रहने को मजबूर होता है और उसके साथ बैठकर क्योंकि सांस भी कभी बहू थी जैसे सीरियल देखता है। मर्द मर्द होता है और औरत औरत रहती है।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2TFlDIc
via IFTTT

शाहरुख खान ने मन्नत के बाहर जुटने वाली फैन्स की भीड़ से कहा-इस बार का प्यार थोड़ा दूर से यार

2 नवंबर को शाहरुख खान के जन्मदिन पर उनके बंगले मन्नत के बाहर जश्न जैसा माहौल रहता है। शाहरुख का बालकनी या बंगले की छत पर आना, अपने फैंस को शुक्रिया कहना, हर साल का नजारा ऐसा ही होता है। अब तो कभी-कभी उनके बेटे अबराम भी साथ में रहते हैं। कोरोना संक्रमण के कारण महाराष्ट्र में चल रहे लॉकडाउन की वजह से इस बार यह नजारा थोड़ा अलग होगा।

#AskSRK में दिया जवाब
शाहरुख खान ने यह बात Ask SRK सेशन के दौरान 27 अक्टूबर को कही। जब एक फैन ने उनसे पूछा कि इस बार बर्थडे प्लान क्या है सर, पुलिस हमें हमारी जन्नत यानी मन्नत के बाहर आने की परमिशन नहीं देगी। इस पर शाहरुख ने ट्वीट किया कि इस बार मैं यही चाहता हूं कि कोई भीड़ न इकट्ठा करे। मेरा बर्थडे हो या कहीं और कोई जगह। इस बार का प्यार, थोड़ा दूर से यार।

IPL के लिए दुबई में हैं शाहरुख खान
शाहरुख 2 नवंबर को 55 साल के हो जाएंगे। वो अभी पत्नी गौरी, बच्चों आर्यन, सुहाना और अबराम के साथ दुबई में हैं। वहां IPL का 13वां सीजन चल रहा है और शाहरुख अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की हौसला अफजाई कर रहे हैं। हाल ही में उनके स्क्रीन पर लौटने की खबरें भी सामने आईं हैं। वे साउथ के डायरेक्टर एटली के साथ डबल रोल वाली एक फिल्म करने वाले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shahrukh Khan said for his 55th birthday gathering outside mannat- Iss baar ka pyaar thoda dur se yaar


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kQA9bW

सुशांत की फिल्म 'ड्राइव' को पूरा हुआ एक साल, जैकलिन फर्नंडिस ने ऐक्टर को किया याद

बॉलिवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'ड्राइव' को एक साल पूरा हो गया है। यह फिल्म बीते साल 2019 में 1 नवंबर को रिलीज हुई थी। इस मौके पर फिल्म की ऐक्ट्रेस जैकलिन फर्नंडिस ने अपने को-स्टार सुशांत की याद किया है। उन्होंने सुशांत के साथ की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। जैकलिन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की तस्वीर जैकलिन फर्नंडिस ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर फोटो और वीडियो शेयर किया है। तस्वीर में वह फिल्म के डायरेक्टर तरुण मंसुखानी और सुशांत के साथ नजर आ रही हैं। वहीं, वीडियो में जैकलिन और सुशांत शिप पर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। ऐक्ट्रेस ने तस्वीर के साथ लिखा, 'काश वह अभी भी यहां हमारे साथ होता... मिस यू सुश...' जैकलिन और सुशांत ने पहली बार साथ में किया था काम बताते चलें कि डायरेक्टर तरुण मंसुखानी की फिल्म 'ड्राइव' में यह पहला मौका था जब सुशांत सिंह राजपूत और जैकलिन फर्नंडिस ने स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। फिल्म को करण जौहर ने प्रड्यूस किया था। 14 जून को मृत पाए गए थे सुशांत बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत बीती 14 जून को मुंबई में अपने घर पर मृत अवस्था में पाए गए थे। उनकी मौत के मामले में सीबीआई, ईडी और एनसीबी जैसी एजेंसियां जांच कर रही हैं। पहले इस मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही थी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/35SagCu
via IFTTT

एकता कपूर की वेब सीरीज पौरशपुर से डिजिटल डेब्यू कर रही हैं शिल्पा शिंदे, अन्नू कपूर और शहीर शेख का भी होगा अहम किरदार

बिग बॉस 11 की विनर रह चुकीं शिल्पा शिंदे एक लंबे समय से टेलीविजन इंडस्ट्री से दूर थीं। कुछ महीनों पहले ही एक्ट्रेस ने गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान से टीवी पर कमबैक किया था हालांकि मेकर्स से अनबन के चलते उन्होंने ये शो छोड़ दिया था। हाल ही में शिल्पा ने बताया था कि वो जल्द ही अपने फैंस को अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट से सरप्राइज देने वाली हैं। ये प्रोजेक्ट कुछ और नहीं बल्कि एकता कपूर की अपकमिंग वेब सीरीज पौरशपुर हैं जिसमें शिल्पा लीड रोल में नजर आएंगी। हाल ही में इस सीरीज का प्रोमो भी सामने आ चुका है।

पौरशपुर वेब सीरीज में शिल्पा शिंदे टीवी एक्टर शहीर शेख के साथ रोमांस करती नजर आने वाली हैं। इसका प्रोमो भी रिलीज हो चुका है जिसमें एक्ट्रेस पुराने जमाने की महारानी के दमदार अवतार में नजर आ रही हैं। शिल्पा और शहीर के अलावा इस वेब सीरीज में मिलिंद सोनम, साहिल सलाथिया, अन्नू कपूर जैसे कई बड़े अभिनेताओं के नाम शामिल है। सामने आए प्रोमो का बैकग्राउंड साउंड अन्नू कपूर की आवाज में तैयार किया गया है।

अल्ट बालाजी एप्प पर स्ट्रीम होगी सीरीज

पौरशपुर सीरीज एक पीरियड ड्रामा होने वाली है जिसे अल्ट बालाजी एप्प पर स्ट्रीम किया जाएगा। सीरीज में एक साम्राज्य, संघर्ष और सत्ता के लिए चल रही पॉलिटिक्स नजर आएगी। ये पहली बार है जब शिल्पा शिंदे और शहीर शेख ओटीटी प्लेटफॉर्म में काम कर रहे हैं। इस बड़े बजट वाली सीरीज की शूटिंग के लिए नयागांव इलाके में भव्य सेट बनाया गया है।

पौरशपुर वेब सीरीज का सेट।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shilpa Shinde's digital debut with ekta kapoor's paurushpur web series, Annu Kapoor and Shaheer Sheikh will also be making important debuts from Porshapur


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3edxYwR

जब इरफान खान ने बेटे बाबिल को स्टेज पर परफॉर्म करते देखा

बॉलिवुड के दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बड़े बेटे बाबिल खान ने एक बार फिर से अपने पिता की एक अनदेखी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। बाबिल खान द्वारा रविवार को शेयर की गई यह तस्वीर उस समय की है, जब इरफान खान ने उन्हें स्टेज पर परफॉर्मेंस देते हुए देखा था। बाबिल खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'शायद पहली बार उन्होंने मुझे स्टेज पर परफॉर्म करते देखा था।' तस्वीर में दोनों एक-दूसरे के आमने-सामने खड़े होकर किसी विषय पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। इरफान खान और बाबिल खान की इस तस्वीर पर एक फैन ने कॉमेंट करते हुए लिखा, 'मिस हिम।' वहीं, एक अन्य फैन ने लिखा, 'उन्हें जिंदा रखने के लिए आपका शुक्रिया।' कुछ दिनों पहले इरफान खान के निधन के छह महीने होने पर बाबिल खान ने अपने पिता के साथ की एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था, '2 मैन स्क्वैड।' वहीं, बाबिल ने इरफान की कब्र की एक तस्वीर भी शेयर की थी, जिसे ताजा पेंट किया गया था। बताते चलें कि 53 वर्षीय इरफान खान ने 29 अप्रैल को मुंबई में अपनी आखिरी सांस ली थी। वह कुछ महीनों से कोलोन कैंसर की समस्या से जूझ रहे थे। इरफान खान आखिरी बार फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आए थे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/37YISoS
via IFTTT

काजल अग्रवाल ने लिखा पति गौतम किचलू के लिए खूबसूरत नोट, बोलीं- 'मुझे आप में सब कुछ और एक घर मिल गया'

साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड में बेहतरीन पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने 30 अक्टूबर को ब्वॉयफ्रेंड गौतम किचलू से शादी कर ली है। कोरोना के मद्देनजर दोनों की शादी को सभी गाइडलाइन का पालन करते हुए काफी आम रखा था। शादी के बाद अब एक्ट्रेस ने पति गौतम के लिए हार्ट फुल नोट लिखते हुए बताया कि कोरोना के बीच शादी कैसे हुई थी।

शादीशुदा जिंदगी में कदम रख चुकीं काजल अग्रवाल ने हाल ही में शादी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर के साथ काजल ने पति गौतम के लिए हार्ट फुल नोट में लिखा, 'और इसी तरह में मिस से मिसेज हो गई। मैंने अपने विश्वासपात्र, साथी, बेस्ट फ्रेंड, सोल-मेट से शादी की है। बहुत खुशी है कि मुझे तुम में ये सब और अपना घर मिल गया गौतम'।

कोरोना के बीच शादी करना चैलेंजिंग थाः काजल

इसके अलावा एक दूसरी पोस्ट में काजल ने कोरोना के बीच शादी करने पर लिखा, 'शादी प्लान करने में कई सारी जरुरतों पर ध्यान देना होता है और इसमें कोरोना महामारी का होना एक बड़ा चैलेंज था। हालांकि हमने स्ट्रिक्टली सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए एक छोटी सी वेडिंग रखी थी। सभी मेहमानों का कोरोना टेस्ट करवाया गया और शादी अटेंड करने वालो के लिए बबल बनवाए गए। हम उन सभी लोगों के शुक्रगुजार हैं जो हमारी शादी अटेंड कर पाए और जिन लोगों ने दूर रहकर वर्चुअली हमें ज्वॉइन किया हमनें उन सभी को बहुत मिस किया। आशा है जल्द ही मिलेंगे'।

##

काजल अग्रवाल के पति गौतम किचलू एक इंटीरियर डिजाइनर हैं। दोनों ने 30 अक्टूबर को मुंबई स्थित ताजमहल पैलेस पैलेस होटल में चुनिंदा घरवालों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। इस सेरेमनी में काजल ने अनामिका खन्ना का डिजाइनर लहंगा पहना था वहीं पति गौतम ने अनीता डोगरा की डिजाइनर सफेद शेरवानी पहनी थी। शादी के एक दिन पहले ही काजल की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी उनके घर पर ही हुई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kajal Aggarwal wrote a beautiful note for husband Gautam Kichlu, said- 'I found everything in you and a house'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TKdBOq

काजल अग्रवाल ने फोटो शेयर कर बताया उनकी पंजाबी-कश्मीरी शादी में क्यों निभाई गई दक्षिण भारतीय रस्म-जीलाकर्राबेलम

काजल अग्रवाल ने 30 अक्टूबर को बिजनेसमैन गौतम किचलू से बायो बबल के बीच शादी की। शादी के दूसरे दिन काजल ने अपनी वेडिंग की इनसाइड फोटोज शेयर कीं। इन फोटोज में मैरिड कपल का रॉयल अंदाज दिखाई दिया। वहीं एक खास फोटो के साथ काजल ने बताया कि उनकी कश्मीरी-पंजाबी वेडिंग में साउथ इंडियन वेडिंग की एक रस्म जीलाकर्राबेलम भी निभाई गई।

क्या हैं जीलाकर्राबेलम और क्यों हुई ये रस्म
काजल लिखती हैं- हमारी पंजाबी-कश्मीरी शादी में हमें सिर्फ जीलाकर्राबेलम को शामिल करना था। यह रस्म मेरे उस रिश्ते के लिए जरूरी थी जो गौतम और दक्षिण भारत के साथ है। एक तेलुगु शादी में जीलाकर्राबेलम दूल्हा-दुल्हन के मिलन/विवाह का प्रतीक है। जीला कर्रा (जीरा) और बेलम (गुड़) का गाढ़ा पेस्ट बनाया जाता है जिसे तमालपाकु (पान के पत्ते) पर रखते हैं। यह पत्ता दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे के सिर पर रखते हैं और पुरोहित वेद मंत्रों का जाप करते हैं। इस रस्म के बाद ही दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को देखते हैं। यह रस्म बताती है यह जोड़ी अच्छे-बुरे दोनों वक्त में एक साथ रहेगी।

हर गेस्ट का करवाया कोविड टेस्ट
काजल ने अपनी एक और फोटो शेयर करते हुए लिखा- इस महामारी के बीच शादी की प्लानिंग बहुत बड़ा चैलेंज था। हालांकि हमने कोविड प्रोटोकॉल फॉलो किए, जिसका मतलब था कि हमने बहुत ही छोटे रूप में शादी की। सारे गेस्ट का कोविड टेस्ट करवाया और हर एक के लिए एक बबल बनाया जो हमारी खुशी में शामिल हुए। हम उन सभी के आभारी हैं जो शादी में आ सके और उनके भी जिन्होंने वर्चुअल हिस्सा लिया। हमने उन्हें बहुत मिस किया। उम्मीद करते हैं जल्द ही मिलेंगे।

काजल की शादी से जुड़ी ये खबरें भी आप पढ़ सकते हैं

बधाई हो:गौतम की हुईं काजल: ब्राइट रेड लहंगे में खूबसूरत नजर आईं दुल्हनिया, शादी के बाद नए घर में शिफ्ट होगा कपल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kajal Aggarwal revealed why South Indian wedding ritual Jeelakarrabellam performed in her Punjabi Kashmiri wedding


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/381fYoo

मुकेश खन्‍ना ने पहले कहा- औरत बाहर जाती है तो मीटू होता है, अब बोले- मैं पुरुष और नारी धर्म की बात कर रहा था

मुकेश खन्‍ना ने महिलाओं को लेकर दिए गए अपने विवादित कमेंट पर सफाई दी है। उन्होंने अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, "मुझे सचमुच हैरानी हो रही है कि मेरे एक स्टेटमेंट को बहुत ही गलत तरीके से लिया जा रहा है। मुझे औरतों के खिलाफ बताया जा रहा है। जितनी इज्जत मैं नारियों की करता हूं, शायद ही कोई करता होगा।" इसीलिए मैंने 'लक्ष्मी बॉम्ब' के नाम का विरोध किया। मैं नारियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हूं। हर रेप कांड के खिलाफ मैं बोला हूं।"

'मैं कभी नहीं कहा औरतों को काम नहीं करना चाहिए'

खन्‍ना ने पोस्ट में आगे लिखा है, "मेरे एक इंटरव्यू की क्लिप को लेकर कुछ लोगों ने शोर मचा दिया है। मैंने कभी नहीं कहा कि औरतों को काम नहीं करना चाहिए। मैं सिर्फ ये बताने जा रहा था कि मीटू की शुरुआत कैसे होती है? हमारे देश में औरतों ने हर फील्ड में अपनी जगह बनाई है। फिर चाहे वो डिफेंस मिनिस्टर हो, फाइनेंस मिनिस्टर हो, विदेश मंत्री हो या स्पेस हो, हर जगह नारी ने अपना परचम लहराया है।"

'मैं नारी और पुरुष धर्म की बात कर रहा था'

बकौल खन्‍ना, "मैं नारी के काम करने के खिलाफ कैसे हो सकता हूं। उस वीडियो इंटरव्यू में मैं सिर्फ नारी के बाहर जाकर काम करने से क्या दिक्कतें आ सकती हैं, उस पर रोशनी डाल रहा था। जैसे घर के बच्चे अकेले पड़ जातें हैं। मैं पुरुष और नारी धर्म की बात कर रहा था, जो हजारों सालों से चला आ रहा है।"

'मैंने नहीं कहा नारी बाहर जाती है तो मीटू होता है'

खन्‍ना ने लिखा है, "मैंने ये नहीं कहा कि नारी बाहर जाती है तो मीटू होता है। मैंने एक साल पहले इसी टॉपिक पर एक वीडियो बनाया था, जो मैं आप लोगों को दिखाना चाहता हूं कि तब भी मैंने यही कहा था कि नारियों को अपने काम करने की जगह पर अपनी सुरक्षा कैसे करनी चाहिए। मैंने तब भी नहीं कहा कि नारियां काम पर ना जाएं। तो आज कैसे कह सकता हूं।"

'अफसोस है कि अपनी बात ढंग से नहीं रख सका'

खन्‍ना ने आगे लिखा है, "मैं अपने सभी दोस्तों से यही कहना चाहता हूं कि मेरे स्टेटमेंट को गलत तरीके से मत पेश करें। मेरे पिछले चालीस साल, मेरा फिल्मी सफर इस बात की पुष्टि करता है कि मैंने हमेशा नारियों की इज्जत की है। इस बात को हर कलाकार या हर फिल्म यूनिट का मेम्बर जानता है कि मैंने हमेशा सबकी इज्जत की है। अगर कोई भी नारी मेरे इस स्टेटमेंट से आहत हुई हो तो मुझे अफसोस है कि मैं अपनी बात सही ढंग से नहीं रख पाया।"

'सब जानते हैं मैं जिंदगी कैसे जी रहा हूं'

खन्‍ना अपनी पोस्ट के अंत में लिखते हैं, "मुझे इस बात की चिंता नहीं कि नारी समाज मेरे खिलाफ हो जाएगा। उन्हें होना भी नहीं चाहिए। मेरी जिंदगी खुली किताब है। सब जानते हैं कि मैंने कैसे जिंदगी जी है और कैसे जी रहा हूं। मैं अपना वही इंटरव्यू आपको पूरा दिखाना चाहता हूं, जिसमें से ये क्लिप ली गई है। आपको पता चलेगा कि मैं नारियों के प्रति क्या विचार रखता हूं।"

##

वायरल क्लिप में क्या कह रहे थे खन्‍ना?

वायरल क्लिप में खन्‍ना ने मीटू अभियान पर कहा था कि ये समस्या औरतों के बाहर काम करने से शुरू हुई है। उन्होंने आरोप लगाया था कि महिलाएं मर्दों की बराबरी करना चाहती हैं और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहती हैं।

मुकेश खन्‍ना ने कहा था, "औरत की रचना अलग होती है और मर्द की अलग होती है। औरत का काम होता है घर संभालना, जो माफ करना मैं कभी-कभी भूल जाता हूं। प्रॉब्लम कहां से शुरू हुई है मीटू की जब औरतों ने भी काम करना शुरू कर दिया। आज औरत मर्द के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बात करती हैं।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mukesh Khanna defends his comments about women venturing out of homes for work, says- I am not against Women Working


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34LrL8d

आमिर की बेटी इरा से शाहरुख की बेटी सुहाना तक हैलोवीन में बनीं 'भूत'

पूरी दुनिया के साथ ही बॉलिवुड में भी हैलोवीन 2020 सेलिब्रेट किया गया। हर साल 31 अक्टूबर को मनाए जाने वाले इस त्योहार में लोग भूत-प्रेत के लुक्स वाली पोशाक में नजर आते हैं। इस बार आमिर खान की बेटी इरा से लेकर शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने भी हैलोवीन लुक्स वाली अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। देखें, कुछ बॉलिवुड सिलेब्स के हैलोवीन लुक्स:

हर साल की तरह इस साल भी 31 अक्टूबर को हैलोवीन मनाया गया। इस मौके पर बॉलिवुड सिलेब्रिटीज में अपने अलग-अलग लुक्स में नजर आए। देखें, कुछ खास बॉलिवुड सिलेब्रिटीज के चुनिंदा लुक्स।


आमिर की बेटी इरा से शाहरुख की बेटी सुहाना तक हैलोवीन में बनीं 'भूत'

पूरी दुनिया के साथ ही बॉलिवुड में भी हैलोवीन 2020 सेलिब्रेट किया गया। हर साल 31 अक्टूबर को मनाए जाने वाले इस त्योहार में लोग भूत-प्रेत के लुक्स वाली पोशाक में नजर आते हैं। इस बार आमिर खान की बेटी इरा से लेकर शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने भी हैलोवीन लुक्स वाली अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। देखें, कुछ बॉलिवुड सिलेब्स के हैलोवीन लुक्स:



सुहाना खान का लुक
सुहाना खान का लुक

शाहरुख की बेटी सुहाना खान ने हैलोवीन 2020 के मौके पर अमेरिकन सिंगर आरियाना ग्रांडे का लुक लिया। उन्होंने अपने इस लुक को अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी में शेयर किया है।



इरा खान लग रही थीं डरावनी
इरा खान लग रही थीं डरावनी

आमिर खान की बेटी इरा खान ने हैलोवीन 2020 के मौके पर वास्तव में काफी डरावना लुक लिया था। उन्होंने भी अपने दोस्तों के साथ इसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इस डरावने लुक में इरा ब्लैक ड्रेस में बिल्कुल जॉम्बी जैसी नजर आ रही हैं।



सोनम ने लिया मर्लिन मुनरो लुक
सोनम ने लिया मर्लिन मुनरो लुक

बॉलिवुड की सबसे स्टाइलिश दीवा मानी जाने वाली सोनम कपूर अहूजा ने हैलोवीन 2020 के मौके पर मशहूर अमेरिकन ऐक्ट्रेस रहीं मर्लिन मुनरो जैसा लुक लिया था। इस लुक में सोनम ने ब्लॉन्ड हेयर विग के साथ ब्लैक ड्रेस में स्टाइलिश तस्वीर शेयर की।



भूमि पेडनकर ने खुद किया मेकअप
भूमि पेडनकर ने खुद किया मेकअप

हैलोवीन 2020 के मौके पर ऐक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने भी काफी डरावना लुक लिया है। उन्होंने इस लुक के लिए अपना मेकअप खुद ही किया था और इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।



कुणाल और सोहा संग नन्ही इनाया
कुणाल और सोहा संग नन्ही इनाया

हैलोवीन के मौके पर सोहा अली खान, कुणाल खेमू और उनकी बेटी इनाया ने एक जैसे कपड़ों में बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि पूरी फैमिली कितनी खुश है।



करीना कपूर के बलून
करीना कपूर के बलून

करीना कपूर ने हैलोवीन पर अपनी या तैमूर की तस्वीर तो किसी लुक में शेयर नहीं की है लेकिन उन्होंने अपने घर पर हैलोवीन बलून जरूर लगाए थे। करीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में इन हैलोवीन बलून की तस्वीर शेयर की थी।





from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/35QyVax
via IFTTT

जब शाहरुख खान ने बिना बताए ऐश्वर्या राय को कई फिल्मों से निकाल दिया था, पूर्व मिस वर्ल्ड ने खुद किया था खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन 47 साल की हो गई हैं। 1 नवंबर 1973 को मैंगलोर में जन्मी ऐश्वर्या 1997 से फिल्मों में एक्टिव हैं। उन्होंने शाहरुख के साथ 'जोश', 'देवदास' और 'मोहब्बतें' जैसी फिल्मों में काम किया है। लेकिन एक वक्त था, जब शाहरुख ने ऐश्वर्या को करीब 5 फिल्मों से बाहर कर दिया था। इस बात का खुलासा खुद ऐश्वर्या सिमी ग्रेवाल के शो 'रांडिवू विद सिमी ग्रेवाल' में किया था।

ऐश्वर्या ने कहा था- मुझे आज तक वजह पता नहीं चली

बातचीत के दौरान ऐश्वर्या से पूछा गया था कि आखिर क्या वजह थी कि उन्हें वीरा जारा समेत शाहरुख खान की करीब 5 फिल्मों से बाहर कर दिया गया था? जवाब में उन्होंने कहा था, "मैं इसका जवाब कैसे दे सकती हूं? जी हां उस समय कुछ फिल्मों पर बात चल रही थी, जिनमें हम साथ काम करने वाले थे। फिर अचानक वे नहीं हो सकीं, बिना किसी स्पष्टीकरण के। मुझे इस बात का कभी जवाब नहीं मिला कि आखिर क्यों?"

इसके आगे सिमी ने ऐश्वर्या को बताया कि शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि वे उनकी (ऐश्वर्या की) पर्सनल लाइफ में इन्वॉल्व हो गए थे। उन्होंने यह स्वीकार भी किया था कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। इस पर ऐश्वर्या राय ने कहा था, "मेरे पास इसका कोई जवाब नहीं है। लेकिन फिल्में न करने का फैसला मेरा नहीं था।"

शाहरुख से कभी नहीं किया ऐश्वर्या ने सवाल

इतने बड़े प्रोजेक्ट्स से बाहर होने के बाद ऐश्वर्या को कैसा लगा था? इसके जवाब में उन्होंने कहा था, "जाहिरतौर पर उस समय मेरे पास कोई स्पष्टीकरण नहीं था। मैं अचंभित, हैरत में और आहत थी।"

जब उनसे पूछा गया कि क्या इसे लेकर उन्होंने शाहरुख से सवाल किया था? तो उन्होंने जवाब दिया, "मेरा ऐसा नेचर नहीं है। अगर किसी इंसान को लगता है कि एक्सप्लेन करने की जरूरत है तो वह करेगा। अगर वह नहीं करता तो यह मेरे नेचर में नहीं है कि मैं उससे जाकर पूछूं कि क्या और क्यों?"

शाहरुख ने ऐश्वर्या से माफी मांगी थी

2003 में एक इंटरव्यू में शाहरुख ने कहा था, "किसी के साथ प्रोजेक्ट शुरू करना और फिर बिना किसी गलती के उसे बदल देना बहुत मुश्किल है। यह दुखद है, क्योंकि ऐश्वर्या मेरी अच्छी दोस्त है। व्यक्तिगत रूप से मुझे लगता है कि मैंने गलत किया। लेकिन एक प्रोड्यूसर होने के नाते यह समझ आता है। मैं ऐश से माफी मांगता हूं।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
When Aishwarya Rai removed from multiple films by Shah Rukh Khan


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38d3NoD

सुशांत सिंह राजपूत के फैन्स ने न्यूजीलैंड में ट्रडिशनल 'हाका' डांस के जरिए दी श्रद्धांजलि

के दुखद निधन के बाद से उन्हें केवल हिंदुस्तान के ही फैन्स नहीं बल्कि दुनियाभर के फैन्स याद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार सुशांत को न्याय दिलाए जाने की मांग दुनियाभर से उठ रही है। पहले ही इंग्लैंड, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में सुशांत के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है और पोस्टर बैनर लगाए जा चुके हैं। अब सुशांत के फैन्स ने से मांग उठाई है। सुशांत के न्यूजीलैंड के फैन्स ने वहां के ट्रडिशनल डांस 'हाका' से अपने फेवरिट ऐक्टर की मौत पर न्याय की मांग की है। पिछले हफ्ते सुशांत के फैन्स के एक ग्रुप ने रग्बी प्लेयर्स के इवेंट में होने वाले ट्रडिशनल डांस में भाग लिया। इसमें बहुत सारे महिला-पुरुषों ने हिस्सा लिया था। जब इस ट्रडिशनल डांस का आयोजन हो रहा था तो स्टेज पर सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर रखी गई थी। सुशांत की फैमिली फ्रेंड स्मिता पारिख ने सबसे पहले यह खबर ट्विटर पर शेयर की जिसके बाद अन्य फैन्स की नजर भी इस पर पड़ी। इसके बाद Justice for और Who killed Sushant हैशटैग्स के साथ लोग इस खबर को शेयर करने लगे। वैसे बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जबकि न्यूजीलैंड के फैन्स ने सुशांत को श्रद्धांजलि दी है। अगस्त में जब वहां सिनेमाघर दोबारा खुले थे तो फैन्स ने सुशांत की फिल्म 'दिल बेचारा' शुरू होने से पहले 2 मिनट खड़े होकर मौन रखा था।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3mI0sSh
via IFTTT

Saturday, October 31, 2020

वीडियो: आपने सुनी कंगना रनौत की नई कविता 'आसमां'?

अपने बेबाक बयानों से चर्चा में रहने वाली ऐक्ट्रेस लगातार सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहती हैं। कम ही लोगों को पता है कि ऐक्टिंग के अलावा कंगना कविताएं भी लिखती हैं उन्होंने अपनी नई का एक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस कविता का नाम 'आसमां' है और कंगना इसे खुद अपनी आवाज में पढ़ रही हैं। कंगना ने आज 1 नवंबर को इस कविता को शेयर किया है। इस कविता के साथ कंगना ने अपने मनाली स्थित घर के कुछ विजुअल्स वीडियो में शेयर किए हैं। इन विजुअल्स में कंगना का बागीचा, फूल, नीला आसमान और कंगना की अपने घर में कुछ तस्वीरें शामिल हैं। हिमाचल में सर्दियां शुरू हो चुकी हैं और कंगना ने इस कविता में इस ठंडक का भी जिक्र किया है। इसे शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, 'कविता जो मैंने इन गर्मियों में लिखी और शूट की थी, क्योंकि सर्दियां आ गई हैं तो आसमान को याद कर रही हूं।' बता दें कि इससे पहले एक अन्य पोस्ट में कंगना ने अपने घर के आंगन की एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें तरह-तरह के फूल खिले हुए हैं। इस तस्वीर के साथ कंगना ने लिखा, 'वसंत में यह बागीचा मधुमक्खियों, तितलियों और अपनी जिंदगी के साथ पूरे शबाब पर था। बरसातों में यह कीड़ों-मकोड़ों का घर बन जाता है और सर्दियों में यह मुरझा जाता है। हाड़ कंपाने वाली बर्फ इसे ढक देती है लेकिन उसके नीचे यह बना रहता है और वसंत फिर से आएगा।' कंगना ने इसी गार्डन की एक सर्दियों की तस्वीर भी शेयर की है जिसमें वह बर्फ से ढका हुआ है। उन्होंने लिखा, 'गार्डन के उसी हिस्से की पिछली सर्दियों की तस्वीर। इन पेड़ पौधों के केवल पिंजर बचेंगे और ये मर जाएंगे। ये फिर जिंदा होंगे, कोई भी मौसम हमेशा नहीं रहता है। अगर मृत्यु निश्चित है तो जिंदगी भी। इस गार्डन के जैसा बनिए। यह हर बार बर्बाद होगा लेकिन हर बार फिर से आबाद होगा।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3elM1jR
via IFTTT