Thursday, October 1, 2020

अभिषेक बच्चन से ट्विटर यूजर ने पूछा- ड्रग्स लेते हैं क्या? देखिए, क्या जवाब मिला!

सोशल मीडिया पर अपने स्मार्ट और धैर्य के साथ दिए जाने वाले जवाबों के लिए जाने जाते हैं। इस दौरान बॉलिवुड के ड्रग कनेक्शन में कई सिलेब्स का नाम आ रहा है। ऐसे में एक ट्विटर यूजर ने अभिषेक से ड्रग्स पर सवाल किया। यूजर को अभिषेक ने ऐसा जवाब दिया कि वह हमेशा याद रखेगा। यूजर ने अभिषेक से पूछा 'हैश' लेते हैं क्या? सोशल मीडिया पर एक यूजर ने पूछा, क्या आप 'हैश' लेते हैं। इस पर अभिषेक ने जवाब दिया, नहीं माफ कीजिएगा। ये सब नहीं करता। लेकिन आपकी मदद करके काफी खुशी होगी और आपका परिचय मुंबई पुलिस से करवाता हूं, मुझे यकीन है कि उन्हें आपकी जरूरतों के बारे में जानकर खुशी होगी और मदद भी करेंगे। 15 अक्टूबर को सिनेमाहॉल खुलने पर जताई थी खुशी अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर कई लोगों के सवालों के जवाब दिए हैं। दरअसल 15 अक्टूबर से सिनेमाहॉल खुलने पर उन्होंने खुशी जताते हुए एक ट्वीट किया था। इसके बाद कई लोगों ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की थी। हालांकि अभिषेक ने अपने जवाबों से सबकी बोलती बंद कर दी थी। आखिरी बार 'मनमर्जियां' में नजर आए थे अभिषेक वर्क फ्रंट पर बात करें तो अभिषेक अनुराग कश्यप की फिल्म 'मनमर्जियां' में नजर आए थे। इसमें उनके को-स्टार तापसी पन्नू और विकी कौशल थे। वह इसके बाद अनुराग बासु की फिल्म 'लूडो' में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर, राजकुमार राव, सान्या मल्होत्रा वगैरह होंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2SowFAN
via IFTTT

शुरुआत में रोहित शेट्टी और राजकुमार हिरानी की कॉमेडी और फील गुड फिल्‍में दिखाने पर रहेगा जोर, दीपावली के आसपास रिलीज होंगी बड़ी फिल्में

केंद्र सरकार ने ‘अनलॉक 5.0’ की घोषणा करते हुए 15 अक्‍टूबर से सिनेमाघरों को खोलने की इजाजत भी दे दी है। दैनिक भास्‍कर को मिली जानकारी के मुताबिक देशभर के सिनेमाघर पहले रोहित शेट्टी, राजकुमार हिरानी, अमिताभ बच्‍चन और क्रिस्‍टोफर नोलन की फिल्‍में रिलीज करेंगे। नए कंटेंट के तौर पर दीपावली के आसपास से सूर्यवंशी, लक्ष्‍मी बम, कुली नंबर 1 जैसी फिल्मों को पहले रिलीज किया जाएगा।

ट्रेड एनालिस्‍ट और डिस्‍ट्रीब्‍यूटर राज बंसल ने कहा, 'सिनेमाघर संचालकों को 15 दिन का समय मिल गया है। लिहाजा इस पीरियड में वो अपनी प्रॉपर्टी की साफ सफाई, सैनिटाइज आदि कर लेंगे। 50 प्रतिशत सीटों की ही अनुमति है तो उनमें कैसे सीटिंग होनी है, वे सब तैयारियां हो जाएंगी।'

पुरानी फिल्मों से होगी शुुरुआत

आगे उन्होंने कहा, 'थिएटर खुलने के बाद शुरूआत छोटे बजट वाली पुरानी फिल्‍मों से होंगी। खासकर जो छोटे सेंटर्स हैं, वहां ‘धूम’, ‘गोलमाल’, ‘मुन्‍नाभाई’ टाइप की जो पिक्‍चरें हैं, वे रिलीजें होंगी। ‘हेराफेरी’ जैसी फिल्में भी सिनेमाघर वाले डिस्‍ट्रीब्‍यूटरों से राइट्स लेकर रिलीज करेंगे।'

'हाल के महीनों में ओटीटी पर आई फिल्‍में जैसे ‘गुंजन सक्‍सेना: द कारगिल गर्ल’ से लेकर ‘गुलाबो सिताबो’, ‘इंग्लिश मीडियम’ भी यहां रिलीज हो सकती हैं। मगर ये सब एकाध शो में रिलीज से शुरू करेंगे। थाह लेने की कोशिश करेंगे कि लोग इन फिल्‍मों को बड़े पर्दे पर देखना चाहेंगे क्‍या।'

सिनेमाघरों को मिलेगी पूरी मदद

जानकारों का कहना है कि सिनेमाघर वालों की चौतरफा मदद होगी। ना सिर्फ डिस्‍ट्रीब्‍यूटर, बल्कि प्रोजेक्‍टर में सॉफ्टवेयर मुहैया कराने वाली यूएफओ जैसी कंपनियां भी सहायता को राजी हैं। वो प्रोड्यूसरों से वसूली जाने वाले वचुर्अल प्रिंट फीस में कटौती करेंगे। उसके चलते प्रोड्यूसर सिनेमाघर संचालकों से कम रकम वसूलेंगे।

रिलिज्‍ड, डब्‍ड और रीजनल लैंग्‍वेज वाली फिल्‍मों से सिनेमाज ओपन होंगेः कोमल नाहटा

ट्रेड एनालिस्‍ट कोमल नाहटा के शब्‍दों में 'शुरू में तो रिलिज्‍ड, डब्‍ड और रीजनल लैंग्‍वेज वाली फिल्‍मों से सिनेमाज ओपन होंगे। छोटी फिल्‍मों को भी रिलीज किया जाएगा। जाहिर तौर पर ‘सूर्यवंशी’ दिवाली से पहले तो आएगी नहीं। ‘83’ क्रिसमस से पहले नहीं आएगी। साथ में दीपावली से एक महीने पहले तक ये अंदाजा भी हो जाएगा कि ऑडियंस किस तादाद में सिनेमाघरों में आ रही है।'

फिलहाल सबका मकसद सिर्फ एक है

आगे उन्होंने कहा, 'ऐसे में 15 अक्‍टूबर से दीपावली तक के वक्त में ‘बागी 3’ और ‘इंग्लिश मीडियम’ के अलावा हॉलीवुड से 'टेंनेंट', 'मुलान' आदि की रिलीज मुमकिन है। यह भी संभव है कि 'टेनेंट' का हिंदी वर्जन ही सिर्फ रिलीज हो। सबका मकसद एक है, किसी तरह काम फिर से शुरू हो। कमाई का कोई नहीं सोच रहा है। लोगों को वापस सिनेमाघर आने की आदत डलवाने पर जोर होगा।'

यशराज की भी कुछ फिल्में तैयार हैं

'रिवाइज्‍ड टर्म्‍स पर फिल्‍में रिलीज होंगी। यशराज की भी कुछ फिल्‍में रेडी हैं तो उन्‍हें भी लिया जा सकता है। सलमान वगैरह भी दीपावली तक के पीरियड पर नजर रखेंगे। चूंकि म‍हाराष्‍ट्र, तमिलनाडु में 30 अक्‍टूबर तक बंद है। हिंदी फिल्‍मों के लिहाज से महाराष्‍ट्र बड़ी टेरेटरी है, तो यह पहलू भी देखना दिलचस्प होगा।'

डिस्ट्रीब्यूटर्स सिनेमाघरों से कुछ एडवांस नहीं मांग रहेः कुमार आदर्श

सिंगल स्‍क्रीन बिरादरी से इंडियन स्‍टैंडअलोन सिने थिएटर गिल्‍ड फाउंडर के जनरल सेक्रेटरी कुमार आदर्श ने कहा, 'हम लोग ‘गुलाबो सिताबो’, ‘इंग्लिश मीडियम’ जैसी पिछली पहले से ही रिलीज हो चुकी फिल्‍मों से शुरू करेंगे। सिंगल स्‍क्रीन वालों को प्रोड्यूसर्स और डिस्‍ट्रीब्‍यूटर्स से सहायता के पूरे आश्‍वासन मिले हैं। वे सिनेमाघर वालों से कोई एडवांस पैसा डिमांड नहीं कर रहे हैं। नए कंटेंट के तौर पर पूरा भरोसा है कि ‘खाली-पीली’, ‘लक्ष्‍मी बम’, ‘कुली नंबर 1’ भी सिनेमाघरों में रिलीज रहने की पूरी संभावना रहेगी।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
From October 15 cinemas will be buzzing with Rohit Shetty, Rajkumar Hirani, Big B and Christopher Nolan's films Comedy and feel good films will be emphasized


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3l3iUE8

हाथरस में गैंगरेप पर आलिया भट्ट का खौला खून, लिखा- उसकी जीभ काट दी लेकिन उसे चुप नहीं कर पाए

हाथरस में एक 19 साल की लड़की के साथ हुई गैंगरेप की घटना ने एक बार फिर से देश को हिलाकर रख दिया है। लगातार सोशल मीडिया पर इस घटना पर लोगों का गुस्सा नजर आ रहा है जिसमें अक्षय कुमार से लेकर प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा जैसे सिलेब्रिटीज़ भी शामिल हैं। अब आलिया भट्ट ने भी इस घटना की निंदा अपने शब्दों में की है। आलिया भट्ट ने गैंगरेप पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते हुए आवाज उठाई है, जिसने जिंदगी और मौत से जंग लड़ते हुए आखिरकार पिछले दिनों दम तोड़ दिया। आलिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस घटना के खिलाफ अपना गुस्सा शब्दों में जाहिर किया है। उन्होंने लिखा है, 'उन्होंने उसकी जीभ काट दी लेकिन वे उसे चुप नहीं कर सके। आज वह अरबों लोगों की आवाज बनकर बोल रही है।' इसी के साथ उन्होंने #Hathras को टैग किया है। प्रियंका चोपड़ा ने भी इस घटना के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए सवाल किया है कि और कितनी निर्भया होगी और कितने साल लगेंगे? इससे पहले अक्षय कुमार से लेकर कंगना रनौत जैसे सितारे भी इस दर्दनाक घटना के खिलाफ लिख चुके हैं। अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखा है, 'हाथरस में इस क्रूरता भरी घटना को देखकर गुस्से में और परेशान हूं। हमारा कानून इतना सख्त हो कि सजा के बारे में सोचकर ही रेपिस्ट भय से कांपने लगे। इन आरोपियों का फांसी पर लटका देना चाहिए।' कंगना रनौत ने इस घटना पर पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते हुए ट्वीट किया, 'इन रेपिस्ट को पब्लिक के बीच लाकर गोली मार देनी चाहिए। ऐसे गैंग रेप का आखिर सल्यूशन क्या है जो कि हर साल बढ़ता ही जा रहा है? देश के लिए कितना दुखद और शर्मनाक दिन है। हमें अपनी बच्ची को बचा नहीं पाए, हमें शर्म आनी चाहिए।' इस घटना के 15 दिन बाद पिछले दिनों दिल्ली के एम्स अस्पताल में लड़की ने दम तोड़ दिया। बच्ची के साथ हैवानियत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लड़की अपनी जुबान न खोल पाए इसलिए उसकी जुबान काट दी गई। वह चलकर अपने घर तक न जाए इसलिए उसके रीढ़ की हड्डी तोड़ दी। गैंगरेप की घटना के बाद अस्पताल में भर्ती बच्ची को 9 दिन बाद होश आया। होश में आने के बाद उसकी कटी जुबान से वह कुछ बोल न सकी। इशारों में अपने साथ हुई दरिंदगी बयां की।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/36lca06
via IFTTT

सीबीआई सुशांत की मौत के केस में जोड़ सकती है आईपीसी की धारा 302, पिठानी और नीरज बन सकते हैं सरकारी गवाह

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच कर रही सीबीआई अब इस केस में आईपीसी (मर्डर) की धारा 302 को जोड़ने पर विचार कर रही है। एम्स की टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट सबमिट कर दी है जिसके बाद सीबीआई केस के दूसरे चरण की जांच शुरू करने वाली है। इसके अलावा सुशांत के मैनेजर रहे सिद्धार्थ पिठानी के भी सरकारी गवाह बनने की संभावना है।

एम्स की रिपोर्ट में सामने आए तीन बड़े सवाल

कूपर हॉस्पिटल में जल्दबाजी में किए सुशांत के पोस्टमॉर्टम पर एम्स की टीम ने 3 बड़े सवाल उठाए हैं। डॉ. सुधीर गुप्ता के अनुसार-

  • पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सुशांत की मौत का समय नहीं लिखा गया है।
  • सुशांत का पोस्टमॉर्टम शाम के समय और धीमी रोशनी में किया गया।
  • उनके विसरा रिपोर्ट में ड्रग्स की जांच से जुड़ा कोई तथ्य नहीं है।

इसके अलावा पहले यह खबर भी सामने आई थी कि विसरा को सही ढंग से सुरक्षित नहीं किया था, जिसके कारण एम्स की टीम को जांच में परेशानी आई।

नया दावा मौत से पहले सुशांत से मिली थी रिया

इसके अलावा एक चश्मदीद ने इस बात का दावा किया है कि सुशांत की मौत से ठीक एक दिन पहले यानी 13 जून को रिया उनसे मिली थीं। यह कहना है विवेकानंद गुप्ता का। चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि चश्मदीद ने उनसे कहा कि रिया 13 जून की रात करीब 2 से 3 बजे के आस-पास सुशांत से मिली थी। बाद में सुशांत उसे घर छोड़ने भी गए थे। ऐसे में रिया का यह कहना कि उसने सुशांत का घर 8 जून को छोड़ दिया था, पूरी तरह झूठ है।

हालांकि इस बात की पक्की जानकारी भी पिठानी के ही पास है क्योंकि सुशांत की मौत से एक दिन पहले उनके घर आने वाले लोगों के बारे में पिठानी ही जानता है।

सिद्धार्थ और नीरज बन सकते हैं गवाह

रिपब्लिक की रिपोर्ट के अनुसार सिद्धार्थ पिठानी सीबीआई के अधिकारियों की निगरानी में है। अधिकारियों का कहना है कि वह गवाह बन सकता है। उससे कई बार पूछताछ और बयान रिकॉर्ड किया जा चुका है। अगली पूछताछ के लिए वह दिल्ली जा सकता है। सिद्धार्थ के अलावा कुक नीरज भी गवाह बन सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushant Singh Rajput Death Case; CBI may add IPC Section 302 in the case of Sushant's death, Pithani and Neeraj may turn as witnesses


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HNz6Lp

सुशांत की बहन श्वेता सिंह का अच्छी खबर की तरफ इशारा, फैन्स को बताया- सच से इंच भर दूर

केस में सीबीआई रिपोर्ट में देरी के साथ उनके फैन्स की बेचैनी बढ़ती जा रही है। इस बीच पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह भी कह चुके हैं कि केस गलत डायरेक्शन में जा रहा है। देर होने पर परिवार बेबस महसूस कर रहा है। वहीं सीबीआई की तरफ से किसी तरह का बयान न आने और सुशांत केस की जांच को आत्महत्या के लिए उकसाने से मर्डर में तब्दील न किए जाने पर विकास सिंह ने ट्वीट भी किया था। अब सुशांत की बहन ने पोस्ट किया है कि उन्हें सीबीआई पर भरोसा है और आने वाले दिनों में अच्छी खबर मिल सकती है। श्वेता ने लिखा- आने वाले दिन हैं अहम श्वेता ने ट्वीट किया है, हमें सीबीआई पर भरोसा है, हम सच से बस इंच भर दूर हैं! आने वाले दिन अहम है... हमें कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। बहुत आशावान हूं। मुझे पता है कि ईश्वर जरूर हमारे साथ हैं। हम इसे #Revolution4SSR कह रहे हैं क्या आप हमारे साथ हैं? सुशांत केस में सीबीआई का अहम कदम सुशांत सिंह राजपूत का परिवार चाहता है कि सीबीआई को मर्डर केस में तब्दील कर ले। रीसेंटली सुशांत के पिता केके सिंह ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। इस बीच खबर है कि सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी का बयान सीबीआई ने सीआरपीसी सेक्शन 164 के तहत दर्ज करवाया है। बताया जा रहा है कि यह बयान कोर्ट में पेश किया जाएगा।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3jpVWa0
via IFTTT

7 महीने बाद काम पर लौटीं कंगना रनोट, दक्षिण भारत में शुरू करेंगी 'थलाइवी' की शूटिंग, फिल्म में बनी हैं जयललिता

कोरोना लॉकडाउन के कारण बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग रुक गई थी और स्टार्स भी शूट करने से बच रहे थे। हालांकि,अब स्टार्स भी कोरोना वायरस के साथ जीवन जीना सीख रहे हैं और शूटिंग पर दोबारा लौटने लगे हैं। कंगना रनोट भी 7 महीने के ब्रेक के बाद शूटिंग शुरू करने जा रही हैं।

कंगना ने इस बात की जानकारी ट्विटर पर देते हुए लिखा, ''प्यारे दोस्तों आज बहुत ही खास दिन है, 7 महीने बाद दोबारा काम पर जा रही हूं, अपने बड़े प्रोजेक्ट 'थलाइवी' के लिए दक्षिण भारत जा रही हूं। इस महामारी के दौर में आप सबकी दुआओं की जरूरत है। मैं कुछ सेल्फी शेयर कर रही हूं जो कि उम्मीद है आपको पसंद आएंगी।'' कंगना ने लॉकडाउन का समय मनाली में काटा जहां उनका घर है।

जयललिता पर है फिल्म

'थलाइवी' फिल्म तमिलनाडु की पूर्व सीएम जे जयललिता की बायो ग्राफिकल फिल्म है जिसे हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज किया जाएगा। कंगना इसमें जयललिता के किरदार में नजर आएंगी। इस किरदार के लिए कंगना ने अपना वजन 20 किलो तक बढ़ाया था।

##

एएल विजय के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की रिलीज डेट 26 जून, 2020 रखी गई थी मगर तय समय पर शूटिंग पूरी नहीं हो पाई। इस फिल्म की शूटिंग का एक शेड्यूल अभी बाकी है जिसके बाद ही इसे रिलीज करने का रास्ता साफ हो सकेगा।

ओटीटी पर रिलीज नहीं होगी फिल्म

एक इंटरव्यू मे ओटीटी और थिएटर रिलीज होने पर कंगना ने अपने विचार सामने रखे थे। उन्होंने कहा था, 'ये निर्भर करता है। उदाहरण के तौर पर ‘थलाइवी’ डिजिटली रिलीज नहीं हो सकती है क्योंकि ये एक बड़े स्तर की फिल्म है और ना ही ‘मणिकर्णिका’ डिजिटल स्पेस की फिल्म है। मगर हां ‘पंगा’ और ‘जजमेंटल है क्या’ भी दर्शकों को दिखाई गई थी। जिस तरह फिल्म बनाई गई थीं वो बहुत डिजिटल फ्रेंडली थीं। इन फिल्मों ने डिजिटल माध्यम से भी अच्छी रिकवरी की थी। तो इसलिए ये निर्भर करता है'।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kangana Ranot returns to work after 7 months, will start shooting for 'Thalaivi' in South India, Jayalalithaa is made in the film


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jm2TIV

दुबई स्टेडियम में छाया शाहरुख का धोनी वाला लुक, फैन्स ने कहा- लंबे बालों में दिख रहे कमाल

शाहरुख खान इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच दुबई में बुधवार को दुबई इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच को देखने के लिए शाहरुख खान भी पहुंचे थे। यहां उनकी कुछ तस्वीरें कैमरे में कैद हुईं और अब सोशल मीडिया पर इसे लेकर लगातार चर्चा हो रही है। इस मैच को देखने के लिए शाहरुख खान अकेले नहीं पहुंचे थे बल्कि उनकी पत्नी गौरी खान और बेटा आर्यन भी साथ था। दरअसल चर्चा शाहरुख खान के नए हेयरस्टाइल को लेकर हो रही है। लॉकडाउन में शाहरुख का लुक काफी बदला हुआ सा नजर आने लगा है। शाहरुख के इस लुक को जानदार बना रही थी उनकी पर्पल टोपी। इन तस्वीरों में शाहरुख लंबे बालों में महेन्द्र सिंह धोनी वाले हेयरस्टाइल में नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में शाहरुख खुद अपने लंबे बालों की ओर इशआरा करते दिख रहे हैं। इस तस्वीर के सामने आते ही फैन्स उनके इस नए लुक और हेयरस्टाइल की खूब जमकर तारीफें करने लगे। उन्होंने पर्पल कैप के साथ केकेआर का स्पेशल मास्क भी पहन रखा था। किसी फैन ने कहा वह जबरदस्त हॉट दिख रहे तो किसी ने लिखा- ध्यान दीजिए, बादशाह यहां हैं। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर शाहरुख के अलग-अलग अंदाज़ में इस स्टेडियम की तस्वीरें जमकर वायरल होने लगीं। बीते करीब दो साल से शाहरुख खान के फैन्‍स लगातार उनकी अपकमिंग फिल्‍म के बारे में जानने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। साल 2018 में 'जीरो' के बाद से ही शाहरुख को दर्शक पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। अब सुनने में आया है कि लॉकडाउन के दौरान शाहरूख ने घर बैठे कई फिल्‍मों की स्‍क्रिप्ट सुनी है। वहीं, कहा जा रहा है कि वह 'वॉर' फिल्‍म के डायरेक्‍टर सिद्धार्थ आनंद की मेगा ऐक्‍शन फिल्‍म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्‍म का टाइटल फिलहाल 'पठान' बताया जा रहा है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3n3zSEa
via IFTTT

सुशांत के लिए भूख हड़ताल पर बैठ रहे हैं उनके दोस्त गणेश और अंकित, राजघाट तक करेंगे पदयात्रा

सुशांत सिंह राजपूत के लिए जस्टिस की मांग कर रहे उनके अपने, फैन्स और परिवार के लोग अब बेचैन होने लगे हैं। अब खबर है कि सुशांत के दोस्त रहे कोरियॉग्रफर गणेश हिवारकर और ऐक्टर के पूर्व स्टाफ मेंबर अंकित आचार्य तीन दिनों के भूख हड़ताल पर रहने का फैसला लिया है। सुशांत केस में सीबीआई की जांच में हो रही देरी को लेकर अब वे लाल कपड़ा बांधकर वर्चुअल प्रोटेस्‍ट करने की तैयारी में हैं। एयरपोर्ट पहुंचकर गणेश ने दी जानकारी गणेश हिवारकर ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा, 'मैं दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच गया हूं और सुशांत के फैन्स का इंतजार नहीं कर सकता। दोस्तो आज हम पूरी दिल्ली को हिला देंगे, प्लीज़ एनर्जेटिक बने रहिए। हमारे पास बस एक ही अजेंडा है और वह है जस्टिस फॉर सुशांत।' गणेश ने अपने पोस्ट में एयरपोर्ट से राजघाट तक पदयात्रा की बात कही है। गणेश हिवारकर ने सुशांत के फैन्स और उनके सपॉर्टर से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने की अपील की थी ताकि इस कैंपेन में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हो सकें। खबर यह भी आई है कि दिल्ली पहुंचने के बाद अंकित को पुलिस पकड़कर ले गई थी। हालांकि, अंकित ने मीडिया से पूछताछ में बताया कि पुलिस उन्हें लेकर गई जरूर थी, लेकिन उन्होंने उनसे कहा कि वह ऐसा सिक्यॉरिटी रीजन से कर रही है। अंकित ने यह भी बताया कि पुलिस ने उनके बारे में कुछ बातें पूछी और फिर उन्हें छोड़ दिया। 2 अक्टूबर से दिल्ली में भूख हड़ताल पर रिपोर्ट्स के मुताबिक, गणेश हिवारकर ने बताया है कि वह और अंकित गांधी जयंती के दिन यानी 2 अक्टूबर से दिल्ली में भूख हड़ताल पर बैठने जा रहे हैं। उन्होंने बताया था कि हम 1 अक्टूबर को सुबह 11 बजे दिल्ली पहुंचेंगे और सफल भूख हड़ताल के लिए गांधीजी का आशीर्वाद चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि वे IGI एयरपोर्ट से राजघाट तक की पदयात्रा करेंगे, जिसमें सुशांत के फैन्स भी उनके साथ होंगे। गणेश हिवारकर ने की थी सुरक्षा की मांग हाल ही में गणेश हिवारकर का एक ट्वीट वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने अपनी और अंकित आचार्य की सुरक्षा की मांग कर रहे थे। बताया गया था कि गणेश हिवारकर और अंकित आचार्य को कथित तौर पर मीडिया में सच बताने के लिए धमकी मिली है, जिसके चलते उन्होंने अपने लिए सुरक्षा की मांग की थी। बिहार के सीएम से मिलने पहुंचा था सुशांत का परिवार बता दें कि केस की जांच में हो रही देरी पर परेशान परिवार पिछले दिनों बिहार के सीएम से मिलने पहुंचा था। कहा जा रहा है कि सुशांत की फैमिली उनके केस की जांच की धीमी गति से काफी दुखी है इसी सिलसिले में अब ऐक्टर के घरवाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने सीएम आवास पहुंचे थे। 'सुशांत केस में हो रही देरी से उनका परिवार खुश नहीं' रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत के पिता के.के. सिंह, बहन और बहनोई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे। पिछले दिनों विकास सिंह ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर कहा था क‍ि सुशांत केस में हो रही देरी से उनका परिवार खुश नहीं है। जांच की द‍िशा बदल गई है। मामला सुशांत की मौत का है, लेकिन अब ड्रग्‍स मामले की जांच ज्‍यादा हो रही है। सुशांत का परिवार ऐसे हालात में खुद को बेबस महसूस कर रहा है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3iiEMJX
via IFTTT

दिलीप कुमार ने जताई पेशावर में पुश्तैनी हवेली से जुड़ी एक इच्छा, पूरी करने में जुटे पाकिस्तान के लोग

बॉलिवुड के दिग्गज अभिनेता के चाहने वाले पूरी दुनिया में हैं। पाकिस्तान के लोग भी उन्हें काफी सम्मान और आदर देते हैं। रीसेंटली पेशावर में उनके पुश्तैनी मकान की तस्वीरें एक जर्नलिस्ट ने ट्विटर पर पोस्ट कीं। इस पर दिलीप कुमार ने शुक्रिया अदा किया है साथ ही और तस्वीरें शेयर करने की गुजारिश की है। तस्वीर देख इमोशनल हो गए दिलीप कुमार पाकिस्तान के पत्रकार शिराज हसन ने ट्विटर पर दिलीप कुमार के करीब 100 साल पुराने पुश्तैनी घर की कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। इन तस्वीरों को रीट्वीट करते हुए दिलीप कुमार ने शुक्रिया अदा किया है। साथ ही लिखा है पेशावर में आप सभी से दरख्वास्त है कि मेरे पैतृक घर की तस्वीरें (अगर आपने क्लिक की हों) शेयर करें और #DilipKumar के साथ टैग करें। बगल में है राज कपूर की पुश्तैनी हवेली दिलीप कुमार की रिक्वेस्ट पर पाकिस्तान से लोग तस्वीरें पोस्ट भी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिलीप कुमार ने पार्टिशन के पहले कुछ साल इस घर में बिताए हैं। यह घर पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार में है। बताया जाता है इसी के बगल में राज कपूर की भी पुश्तैनी हवेली है। दोनों हवेलियां हैं राष्ट्रीय धरोहर दिलीप कुमार और राज कपूर के पैतृक निवास जर्जर हालत में है। इन्हें ध्वस्त किए जाने का डर था इसलिए पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार ने राज कपूर और दिलीप कुमार के पैतृक घरों को खरीदने का फैसला लिया है। खैबर-पख्तूनख्वा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का गृहराज्य भी है। यहां की सरकार ने इन दोनों हवेलियों को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3n2Uahf
via IFTTT

सोनू सूद के लिए PAK से अहमद शाह ने भेजा क्‍यूट मेसेज, अरे! पीछे नहीं नीचे देखो नीचे

कोरोना महामारी के इस दौर में सोनू सूद ने मजदूरों और मजबूरों के लिए जो किया है, उसके लिए कितना भी कहा जाए कम है। गरीब, बेसहारा लोगों के लिए जो काम सरकारों को करनी चाहिए थी, वो काम सोनू सूद ने किया। उनके इसी योगदान को देखने हुए UNDP ने उन्‍हें इंटरनैशनल अवॉर्ड दिया है, वहीं अब पाकिस्‍तान से अहमद शाह ने अपने खास अंदाज में सोनू सूद के लिए मेसेज भेजा है। वीडियो में 'पीछे देखो पीछे' फेम अहमद शाह की क्‍यूटनेस आपका दिल जीत लेगी। वायरल हुआ अहमद शाह का ये नया वीडियो सोशल मीडिया पर 'पीछे तो देखो' वाले वीडियो से चर्चा में आए अहमद शाह का यह नया वीडियो खूब वायरल हो रहा है। अहमद के साथ वीडियो में उनका नन्‍हा भाई उमेर भी है। वीडियो में अहमद कहते हैं, 'हैलो सोनू सूद सर। कैसे हैं आप, ठीक हैं? मैं भी ठीक हूं। मैं अहमद शाह हूं। मेरी तरफ से आपको बहुत सारा प्यार। आप बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। आई लव यू। खुश रहें। बाय।' 'मेरा बस्‍ता दो' से चर्चा में आए थे अहमद शाहअहमद शाह बीते साल पहली बार उस वक्‍त चर्चा में आए थे, जब स्‍कूल में उनके क्‍यूट गुस्‍से वाला वीडियो सामने आया था। उसमें वह अपनी टीचर से कह रहे हैं- मेरा बस्‍ता दो। इस पठान बच्चे की क्‍यूटनेस ने सभी को दीवाना बना दिया। बाद में अहमद के कई और वीडियोज सामने आए, जिसमें 'पीछे देखो पीछे' वाला वीडियो भी खूब वायरल हुआ। देखते ही देखते अहमद शाह पाकिस्‍तान के सिलेब्रिटी बन गए। सोनू सूद के योगदान को अंतरराष्‍ट्रीय सम्‍मानबता दें कि सोनू सूद हो हाल ही यूनाइटेड नेशन डवलपमेंट प्रोग्राम के तहत प्रतिष्ठित SDG Special Humanitarian Action Award से सम्‍मानित किया गया है। यह अवॉर्ड सामाजिक कल्‍याण के क्षेत्र में काम के लिए दिया जाता है। सोनू सूद से पहले प्रियंका चोपड़ा, लियोनार्डो डिकैप्रियो, एंजेलिना जोली को भी यह अवॉर्ड मिल चुका है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/33ngJ8B
via IFTTT

सुशांत के कैरक्टर पर अटैक करने वाली को-स्टार्स पर भड़के शेखर सुमन, ड्रग्स के लिए यूं किया बचाव

केस में शेखर सुमन शुरुआत से ही न्याय की मांग कर रहे हैं। रीसेंटली इस केस में ड्रग ऐंगल सामने आने के बाद उन्होंने उन सभी लोगों पर गुस्सा निकाला है जिन्होंने सुशांत को ड्रग अडिक्ट बताया। बता दें कि रीसेंटली एनसीबी ने सुशांत की को-स्टार्स से पूछताछ की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनसीबी को बताया गया था कि सुशांत ड्रग लेते थे। मरा हुआ इंसान नहीं कर सकता अपना बचाव शेखर सुमन ने ट्वीट किया है, जांच में शामिल सभी महिलाओं के कुबूलनामे उन्हें ड्रग अडिक्ट बताकर सुशांत का नाम खराब कर रहे हैं। साथ ही उनके कैरेक्टर पर भी अटैक किया जा रहा है। यह बहुत गलत और अमानवीय है क्योंकि एक मरा हुआ इंसान अपना बचाव नहीं कर सकता। सारा और श्रद्धा कह चुकी हैं सुशांत के ड्रग्स लेने की बात सुशांत राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती से लेकर सारा और श्रद्धा तक के बयान में कहा गया है कि वह ड्रग्स लेते थे। वहीं रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि सारा अली खान ने कहा था कि सुशांत रिलेशन में लॉयल नहीं थे। शेखर सुमन ने शायद इसी बात को लेकर नारजगी जताई है। सुशांत के पिता से मिलने गए थे शेखर सुमन सुशांत की मौत के बाद शेखर सुमन उनके पिता केके सिंह से मिलने पटना गए थे। उन्होंने इस केस की सीबीआई जांच करवाने के लिए कैंपेन भी चलाया था। हालांकि शुरुआत में शेखर सुमन ने इस बात को लेकर दुख भी जताया था कि सुशांत का परिवार न्याय के लिए आगे नहीं आ रहा। सुशांत की फैमिली इस मामले में करीब 40 दिन बाद बोली थी और पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3l3Ackt
via IFTTT

मॉडलिंग में खूब नाम कमाकर फिल्मों में आए थे अर्जुन रामपाल, लेकिन 19 साल के फिल्मी करियर के बावजूद नहीं दिखा सके कमाल

एनसीबी की पूछताछ में ड्रग्स पैडलर्स ने बॉलीवुड के बड़े हीरो के नाम भी लिए हैं। ये हैं शाहरुख खान,अर्जुन रामपाल और डिनो मोरिया। बड़ी खबर ये है कि अर्जुन रामपाल शाहरुख को ड्रग्स सप्लाई करते रहे हैं। इस बात के सामने आते ही अर्जुन सुर्खियों में आ गए हैं। आइए जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ फैक्ट्स…

  • अर्जुन का जन्म 26 नवंबर, 1972 को जबलपुर में हुआ था। वह मिलिट्री बैकग्राउंड की फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। उनके नाना ब्रिगेडियर गुरदयाल सिंह ने इंडियन आर्मी के लिए पहली आर्टिलरी गन बनाई थी।

  • माता-पिता का तब ही तलाक हो गया था जब अर्जुन बहुत छोटे थे। ऐसे में तलाक के बाद मां को अर्जुन की कस्टडी मिली जो कि एक टीचर थीं।

  • अर्जुन ने हिंदू कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है।

मॉडलिंग में कमाया नाम

  • बॉलीवुड में जगह बनाने से पहले अर्जुन सक्सेसफुल मॉडल थे। पॉपुलर फैशन डिज़ाइनर रोहित बल ने अर्जुन को एक पार्टी में देखा और उनके लुक्स देखकर काफी इम्प्रेस हो गए। उन्होंने अर्जुन के मॉडलिंग करियर को आगे बढ़ाने में मदद की।

  • 1994 में अर्जुन को मॉडलिंग में सोसाइटी फेस ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिला था।

  • 2001 में अर्जुन ने फिल्म 'प्यार इश्क और मोहब्बत' से बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म के लिए अर्जुन को कई डेब्यू अवॉर्ड्स मिले। 2008 में आई 'रॉक ऑन' के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया।

  • मोहब्बतें में काम कर चुकीं किम शर्मा अर्जुन की कजिन हैं।

  • 2004 में आई 'लक्ष्य' के लिए अर्जुन रामपाल पहली पसंद थे लेकिन डेट्स ना होने के चलते वह यह फिल्म नहीं कर पाए और फिर ऋतिक रोशन इस फिल्म में कास्ट किए गए।

टॉप मॉडल से की शादी

  • अर्जुन ने 1998 में सुपरमॉडल मेहर जेसिया से शादी की। दोनों की दो बेटियां है: महिका और मायरा। महिका का जन्म 2002 में जबकि मायरा का जन्म 2005 में हुआ था। अर्जुन-मेहर की शादी 10 साल ही चली, 2018 में दोनों का तलाक हो गया।

  • तलाक के बाद अर्जुन साउथ अफ्रीकन मॉडल गैब्रियाला के साथ लिव इन रिलेशन में हैं। 18 जुलाई, 2019 को दोनों एक बेटे एरिक के माता-पिता बने हैं।

नहीं दिखा सके खास कमाल

  • अर्जुन अंतिम बार जेपी दत्ता की फिल्म पलटन में नजर आए थे जो कि 2018 को रिलीज हुई थी। उनकी अगली फिल्म नेल पॉलिश होगी जो कि 2021 में रिलीज होगी।

  • अर्जुन के करियर पर नजर डाली जाए तो मॉडलिंग में तो उन्होंने बहुत शोहरत हासिल की लेकिन 19 साल बॉलीवुड में गुजारने के बाद भी वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए।

  • 'मोक्ष', 'दीवानापन', 'दिल का रिश्ता', 'असंभव', 'एक अजनबी' जैसी फिल्में फ्लॉप रहीं। 'रा.वन', 'हीरोइन', 'डी-डे', 'रॉय', 'डैडी' भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Lesser Known Facts About Arjun Rampal


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34d4Ocy

Wednesday, September 30, 2020

राजघराने से ताल्‍लुक रखते थे SD Burman, चप्‍पल चोरी न हो इसलिए अपनाते थे ये उपाय

सचिन देव बर्मन। भारतीय म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री का वो नाम जिसकी तरह बनना हर किसी का सपना रहा है। त्र‍िपुरा राजघराने से ताल्‍लुक रखने वाले एसडी बर्मन साहब ने 1937 में शुरुआत तो बंगाली फिल्‍मों से की थी, लेकिन हिंदी फिल्‍मों में संगीत को उन्‍होंने नया मुकाम दिया। 100 से ज्‍यादा फिल्‍मों के म्‍यूजिक डायरेक्‍टर एसडी बर्मन साहब ने लता मंगेशकर से लेकर मोहम्‍मद रफी, किशोर कुमार से लेकर मुकेश तक हर किसी के करियर को सातवें आसमान पर पहुंचाया। बर्मन साहब जितने बेहतरीन संगीतकार थे, उससे कहीं ज्‍यादा दिलचस्‍प इंसान थे। उनके बारे में ऐसे कई किस्‍से हैं, जो आज भी फिल्‍मी दुनिया की हर शाम को खुशनुमा बना देते हैं।

Birthday Special: Untold Stories of Music music maestro Sachin Dev Burman सचिन देव बर्मन ने भारतीय फिल्‍मों में संगीत को एक नई ऊंचाई दी थी। 100 से ज्‍यादा फिल्‍मों में उन्‍होंने संगीत दिया। उनकी विरासत को पंचम दा ने आगे बढ़ाया। लेकिन करियर के इतर असल जिंदगी में भी एसडी बर्मन साहब बड़े मजेदार इंसान थे। सुनिए उनके कुछ मजेदार किस्‍से।


राजघराने से ताल्‍लुक रखते थे SD Burman, चप्‍पल चोरी न हो इसलिए अपनाते थे ये उपाय

सचिन देव बर्मन। भारतीय म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री का वो नाम जिसकी तरह बनना हर किसी का सपना रहा है। त्र‍िपुरा राजघराने से ताल्‍लुक रखने वाले एसडी बर्मन साहब ने 1937 में शुरुआत तो बंगाली फिल्‍मों से की थी, लेकिन हिंदी फिल्‍मों में संगीत को उन्‍होंने नया मुकाम दिया। 100 से ज्‍यादा फिल्‍मों के म्‍यूजिक डायरेक्‍टर एसडी बर्मन साहब ने लता मंगेशकर से लेकर मोहम्‍मद रफी, किशोर कुमार से लेकर मुकेश तक हर किसी के करियर को सातवें आसमान पर पहुंचाया। बर्मन साहब जितने बेहतरीन संगीतकार थे, उससे कहीं ज्‍यादा दिलचस्‍प इंसान थे। उनके बारे में ऐसे कई किस्‍से हैं, जो आज भी फिल्‍मी दुनिया की हर शाम को खुशनुमा बना देते हैं।



इंडस्‍ट्री में मशहूर हैं कंजूसी के क‍िस्‍से
इंडस्‍ट्री में मशहूर हैं कंजूसी के क‍िस्‍से

बंगाल प्रेजिडेंसी में 1 अक्‍टूबर 1906 को पैदा हुए एसडी बर्मन की मां राजकुमारी निर्मला देवी थीं। वह मण‍िपुर की राजकुारी थीं, जबकि उनके पिता एमआरएन देव बर्मन त्रिपुरा के महाराज के बेटे थे। सचिन देव बर्मन 9 भाई-बहन थे। पांच भाइयों में वह सबसे छोटे थे। यह दिलचस्‍प है कि राजघराने से ताल्‍लुक रखने के बावजूद सचिन देव बर्मन के कंजूसी के किस्‍से पूरी इंडस्‍ट्री में मशहूर हैं। यही नहीं, वह नाराज भी जल्‍दी हो जाते थे और पलभर में ही नाराजगी दूर भी हो जाती थी।



फुटबॉल के शौकीन थे, टीम हारती तो नहीं बनाते थे खुशनुमा गीत
फुटबॉल के शौकीन थे, टीम हारती तो नहीं बनाते थे खुशनुमा गीत

एसडी बर्मन खर्च नहीं करते थे। इसलिए उन्‍हें इंडस्‍ट्री में बहुत से लोग कंजूस कहते थे। लेकिन उन्‍हें खाने-पीने का भी उतना ही शौक था। फुटबॉल उन्‍हें बहुत पसंद था। बताया जाता है कि एक बार जब मोहन बगान की टीम हार गई तो उन्होंने गुरुदत्त से कहा कि आज वह खुशी का गीत नहीं बना सकते हैं। कोई दुख वाला गीत है तो बनवा लो।



रेडियो स्‍टेशन से की थी शुरुआत
रेडियो स्‍टेशन से की थी शुरुआत

अभिमान, ज्वेल थीफ, गाइड, प्यासा, बंदनी, सुजाता, टैक्सी ड्राइवर जैसी फिल्‍मों में ऐतिहासिक संगीत देने वाले एसडी बर्मन ने म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री में स‍ितारवादन के साथ कदम रखा था। कोलकाता यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने के बाद वह 1932 में कलकत्ता रेडियो स्टेशन पर गायक के तौर जुड़े।



चप्‍पल चोरी का डर और तरकीब
चप्‍पल चोरी का डर और तरकीब

एसडी बर्मन साहब का मजाकिया अंदाज खास मशहूर रहा है। उनके बेटे आरडी बर्मन की बायोग्राफी में खगेश देव बर्मन ने लिखा है, 'मंदिर में घुसने से पहले सचिन देव बर्मन साहब जूते या चप्‍पल की जोड़ी एकसाथ नहीं रखते थे। वह एक चप्‍पल कहीं तो दूसरी चप्‍पल कहीं और रखते थे। जब उनसे किसी ने इसके बारे में पूछा तो उन्‍होंने जवाब दिया- आजकल चप्‍पल चोरी की वारदात बढ़ गई हैं। इस पर उनके साथी ने पूछा कि यदि चोर ने चप्‍पल के ढेर में से दूसरी चप्‍पी भी निकाल ली तो? इस पर एसडी बर्मन ने जवाब दिया कि यदि चोर इतनी मेहनत करता है, तो वह वाकई इसे पाने का हकदार है।'



साहिर लुध‍ियानी से 1 रुपये का झगड़ा
साहिर लुध‍ियानी से 1 रुपये का झगड़ा

एसडी बर्मन और साहिर लुधियानवी के बीच हुई अनबन भी इंडस्‍ट्री में बहुत मशहूर है। गुरु दत्त अपनी फिल्‍म 'प्यासा' बना रहे थे। इस अनबन की वजह थी गाने का क्रेडिट किसे मिले। एसडी बर्मन के जीवन पर किताब लिखने वाली लेखिका सत्या सरन ने एक इंटरव्‍यू में बताया, 'यह मामला इतना बढ़ गया था कि साहिर लुध‍ियानवी ने सचिनदेव बर्मन से कहा कि वह एक रुपये अधिक फीस चाहते हैं। इस जिद के पीछे साहिर का तर्क यह था कि एसडी के संगीत की लोकप्रियता में उनका बराबर का हाथ था। एसडी बर्म ने शर्त को मानने से इनकार कर दिया और फिर दोनों ने कभी साथ में काम नहीं किया।'



लता मंगेशकर से भी हुई थी अनबन
लता मंगेशकर से भी हुई थी अनबन

एसडी बर्मन साहब का लता मंगेशकर से भी झगड़ा हुआ था। एक बार रेडियो इंटरव्यू में लता जी ने कहा, 'हमारी अनबन 1958 की फिल्म 'सितारों से आगे' के एक गीत को लेकर हुई थी। मैंने 'पग ठुमक चलत...' गीत रिकॉर्ड किया तो पंचम दा बहुत खुश हुए और इसे ओके कर दिया। लेकिन बर्मन साहब परफेक्शनिस्ट थे। उन्होंने मुझे फोन किया कि वो इस गीत की दोबारा रिकॉर्डिग करना चाहते हैं। मैं कहीं बाहर जा रही थी, इसलिए मैंने मना कर दिया। बर्मन साहब इस पर नाराज हो गए। इसके बाद कई साल तक हम दोनों ने साथ में काम नहीं किया।'



...तब पंचम दा ने प‍िता को मनाया
...तब पंचम दा ने प‍िता को मनाया

लता और सचिन देव बर्मन की इस अनबन को उनके बेटे आरडी बर्मन यानी पंचम दा ने ही सुलझाया था। चार साल बाद 1962 में जब राहुल देव बर्मन अपनी फिल्म 'छोटे नवाब' का म्‍यूजिक कंपोज कर रहे थे, तब उन्होंने पिता एसडी बर्मन से कहा कि म्‍यूजिक डायरेक्‍टर के तौर पर वह अपनी पहली फिल्म में लता दीदी से गाना गवाना चाहते हैं। इसके बाद दोनों बाप-बेटे में काफी देर बातचीत हुई और आख‍िरकार एसडी बर्मन मान गए।



सचिन देव बर्मन और सचिन तेंदुलकर का कनेक्‍शन
सचिन देव बर्मन और सचिन तेंदुलकर का कनेक्‍शन

यह बात भी दिलचस्‍प है कि महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का नाम भी एसडी बर्मन के ही कारण पड़ा है। दरअसल, सचिन तेंदुलकर के दादा सचिन देव बर्मन के बहुत बड़े फैन थे। उन्‍होंने ही प्रेरित होकर अपने पोते का नाम सचिन तेंदुलकर रखा था। सचिन देव बर्मन की याद में त्र‍िपुरा सरकार हर साल सचिन देव बर्मन मेमोरियल अवॉर्ड भी देती है। 31 अक्‍टूबर 1975 को एसडीबर्मन साहब का निधन हो गया। साल 2007 में एसडी बर्मन की याद में सरकार ने डाक टिकट भी जारी किया।





from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2GeKBLp
via IFTTT