from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2xEOIMh
via IFTTT
बॉलीवुड डेस्क. पूरे देश में लॉकडाउन होने से इन दिनों सभी सेलेब्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो चुके हैं ऐसे में फैंस को अपने पसंदीदा सेलेब्स के छुपे हुए टैलेंट भी देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में दृश्यम फिल्म एक्ट्रेस इशिता दत्त ने अपनी एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो खूबसूरत केनवास बनाते हुए दिख रही हैं।
ऑनलाइन ली है पेंटिंग की प्रेरणा
इशिता दत्त एक बेहतरीन कलाकार हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर पेंटिंग तैयार करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इसमें इशिता लिखती हैं, मेरी आत्मा के लिए खाना। इस पेंटिंग की प्रेरणा मैंने ऑनलाइन पेंटिंग से ली है। सिर्फ पेंटर को क्रेडिट देना चाहती हूं।
क्वारैंटाइन में पेंटिग करके बिता रही हैं समय
इसके पहले भी इशिता पेंटिंग करते हुए अपनी वीडियो शेयर कर चुकी हैं। उन्होंने इसके साथ लिखा, कुक, पेंट, क्लीन, डांस, वर्कआउट, योगा, टीवी देखना, किताब पढ़ना और अपने परिवार के साथ समय बिताना। अपने पेट्स के साथ खेलो, कुछ लिखो, पौधो को पानी दो। ये एक लिस्ट है जो आप कर सकते हैं लेकिन बाहर नहीं जाना है।
##
बॉलीवुड डेस्क. लॉकडाउन के बीच दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीग-ए-जमात में शामिल हुए लोगों पर अभिनेता ऋषि कपूर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए देश में मिलिट्री इमरजेंसी की मांग दोहराई है। ऋषि ने लिखा है, "आज ये हुआ, कल क्या-क्या होना है? इसलिए मैं कह रहा था कि हमें मिलिर्टी की जरूरत है। इमरजेंसी"
इससे पहले 26 मार्च को ऋषि ने इमरजेंसी की मांग की थी। ऋषि ने लिखा था, "प्रिय भारतीयों। हमें इमरजेंसी की घोषणा करनी होगी। देखिए हमारे देश में क्या हो रहा है? अगर टीवी पर यकीन करें तो लोग पुलिसवालों और मेडिकल स्टाफ को को पीट रहे हैं। स्थिति नियंत्रित करने का कोई और तरीका नहीं है। हम सभी के लिए यही अच्छा है। दहशत बढ़ रही है।"
##मरकज में शामिल हुए थे 5000 से ज्यादा लोग
गौरतलब है कि दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में लॉकडाउन के पहले तब्लीगी जमात का मरकज लगा हुआ था, जिसमें देश-विदेश से 5 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए थे। करीब 2000 लोग लॉकडाउन के चलते वहां फंस गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार सुबह तक सभी 2000 से ज्यादा जमातियों को बाहर निकाल लिया गया है। हैरत की बात यह है कि मरकज से गए 120 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि ये मामले और बढ़ सकते हैं। मरकज से वापस लौटे लोगों की तलाश में 20 से ज्यादा राज्यों में अभियान छेड़ा गया है और कई लोगों को ट्रेस कर लिया गया है।
बॉलीवुड डेस्क. अपने घरों में समय बिताते हुए सेलेब्स ने क्वारैंटाइन में फैंस को एंटरटेन करने का अलग रास्ता निकाला है। हाल ही में सेलेब्स की कुछ वीडियोज सामने आई हैं जिनमें वो फैंस को कभी पास्ता तो कभी बेसन के लड्डू बनाना सिखा रहे हैं।
मलाइका अरोड़ा ने बनाए बेसन के लड्डू
इन दिनों घर पर बंद मलाइका शेफ बन चुकी हैं। मलाइका ने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ स्टोरीज शेयर की हैं जिनमें वो फैंस को लड्डू बनाना सिखा रही हैं। वीडियो में उन्होंने लजीज लड्डू बनाते हुए कहा कि शायद घर पर रहने के अपने ही कुछ फायदे हैं। मलाइका को लड्डू बनाना उनकी दोस्त ने सिखाया है जो कि एक शेफ हैं।
इटली की याद दिलाएगा अमीषा का ऑलिव पास्ता
अमीषा पटेल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक कुकिंग रेसिपी शेयर की है। घर में कई दिनों से बंद अमीषा ने पास्ता बनाने का प्लान बनाया है। इस वीडियो में अमीषा ने कहा, 'दोस्तों हम इस समय इटली नहीं जा सकते हैं, ना ही किसी इटालियन रेस्टोरेंट जा सकते हैं जो मुझे बहुत पसंद है, तो मैंने सोचा किचन में आकर थोड़ा पॉजिटिव महसूस किया जाए, थोड़ा तैयार हुआ जाए और अपने लिये चीजी पास्ता बनाया जाए'। सामने आई वीडियो में अमीषा काफी प्रोफेशनल तरीके से पास्ता बना रही हैं।
##
बॉलीवुड डेस्क.कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप से हर कोई परेशान है। वायरस के बढ़ते मामलों के चलते देश में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किया गया है जिसकी सबसे बुरी मार उन लोगों पर पड़ी है जो कि दैनिक वेतन पर काम करते हैं। काम बंद होने की वजह से इनपर रोजी-रोटी का संकट मंडरा रहा है। ऐसे में कई लोग मदद के लिए आगे आए हैं। कोई विभिन्न राहत कोषों में दान कर अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है तो कोई गरीबों को खाना और दैनिक जरूरतों के सामान उपलब्ध करवाने में मदद कर रहा है। एक्टर अली फजल भी मुंबई में गरीबों को खाना खिला रहे हैं।
अली ने शेयर किया वीडियो: अली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बैटमैन के मास्क के साथ कोरोनावायरस से बचने का मास्क पहनकर गाड़ी ड्राइव करते दिख रहे हैं। कार में वह पुरानी फिल्म का गाना सुन रहे हैं।उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, जिससे डरते थे वही बात हो गई..आहा हा..हा..हाहा...फेस दिखाने का बाहर साहस नहीं जुटा सकता, हमने विले पार्ले में कुछ सामग्री जुटाई है, पांच नंबर पेट्रोल पंप के पास कई लोग हैं जो भूखे हैं। आप लोग भी सबकी मदद कीजिए, छोटा-बड़ा कोई मायने नहीं रखता। अली नेवेब सीरीज 'मिर्जापुर' में गुड्डू भैया का किरदार निभाया था। वह 'फुकरे' में भी नजर आए थे।
बॉलीवुड डेस्क. इन दिनों लॉकडाउन हो जाने से बॉलीवुड सेलेब्स अपने घरों पर ही समय बिता रहे हैं। ऐसे में सभी स्टार्स सोशल मीडिया पर ही फैंस से ज्यादा से ज्यादा इंट्रेक्ट करने में लगे हैं। हाल ही में श्रुति हासन ने एक ट्यूटोरियल शेयर कर अपने फैंस को इंस्टाग्राम पर मेकअप करना सिखाया है।
श्रुति हासन ने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो खुदको मेकअप करके फैंस को मेकअप सिखाने की कोशिश कर रही हैं। अपनी वीडियो के साथ मजेदार कैप्शन लिखते हुए श्रुति ने अपने ट्यूटोरियल को बेक फेस रेसिपी नाम दिया है। जिनके साथ उन्होंने मेकअप प्रोडक्ट्स को रेसिपी इंग्रीडिएंट बताया है। श्रुति ने वीडियो में इस्तेमाल किए गए अपने सभी मेकअप प्रोडक्ट्स की भी पूरी जानकारी दी है।
एक्ट्रेस लॉकडाउन के बाद से ही अपनी क्वारैंटाइन डायरी शेयर करती रहती हैं। श्रुति ने अपने अकाउंट से कुकिंग करते हुए, डांस करते हुए और कभी बिल्ली के साथ समय बिताते हुए वीडियोज भी शेयर किए हैं। श्रुति इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं उनके 13.4 मिलियन फॉलोवर्स हैं।
## ##
बॉलीवुड डेस्क. कोरोनावायरस के मद्देनजर देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है। इसके चलते दूध, किराने और मेडिकल जैसी जरूरी सेवाओं को छोड़ सभी तरह की दुकानें बंद हैं। यहां तक कि सैलून भी नहीं खुल रहे हैं। ऐसे में सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा ने अपने छोटे भाई अनंत के बाल घर में ही काटे। उन्होंने इसके लिए हेयरस्टाइलिस्ट रोड एंकर से वीडियो कॉल पर वाकायदा ट्रेनिंग भी ली।
सोनम कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें उनके पति आनंद आहूजा एंकर से पहले मशीन की ब्लेड लगाना सीख रहे हैं और फिर उनके निर्देशों का पालन करते हुए अनंत के बाल काट रहे हैं। बीच में सोनम की आवाज भी सुनाई देती है, जो आनंद से कहती हैं, "मैं इम्प्रेस हूं। मुझे यकीन नहीं हो रहा कि तुम यह कर रहे हो।"
अनंत ने भी की आनंद की तारीफ
कटिंग के बाद अनंत ने आनंद की तारीफ की। उन्होंने एक वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "सब कुछ हो गया। हीरो की तरह दिख रहा हूं आनंद आहूजा। रोड एंकर उन्हें तुम्हारा जॉब ले लेना चाहिए और कपड़े बेचना बंद कर देना चाहिए।" गौरतलब है कि आनंद का भाने नाम से क्लॉदिंग ब्रांड है, जिसकी शुरुआत उन्होंने 2012 में की थी।