Sunday, March 1, 2020

प्रमाणित मटेरियल से छत्रपति शिवाजी महाराज का हीरोइज्म गढ़ेंगे रितेश, तथ्यों से छेड़छाड़ की गुंजाइश नहीं

बॉलीवुड डेस्क (अमित कर्ण). छत्रपति शिवाजी महाराज का नायकत्व हमेशा से ही बॉलीवुड को आकर्षित करता रहा है कई फिल्मकारों ने उनके इस हीरोइज्म को परदे पर उतारने की कोशिश भी की है। रितेश देशमुख द्वारा भी उन पर फिल्म बनाने की चर्चा काफी समय से चलती रही है। अब खुद रितेश ने खुद भास्कर से स्पेशल चर्चा में अपने इस प्रोजेक्ट पर कही सुनी बातों को परे रखते हुए स्थिति स्पष्ट कर दी है। रितेश खुद इस फिल्म के निर्माता होंगे और वे ही इसमें छत्रपति का रोल प्ले करेंगे। इसे वे मराठी और हिंदी दोनों भाषाओं में बनवा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने 'सैराट' फेम डायरेक्टर नागराज मंजुले को बोर्ड पर लिया है, साथ ही अजय-अतुल के साथ भी कोलैबोरेट किया गया है। इस प्रोजेक्ट को वह इतनी प्रमुखता पर रख रहे हैं कि इसके अलावा उन्होंने आगे कोई और फिल्म साइन तक नहीं की है। बकौल रितेश यह फिल्म 2021 तक परदे पर आ जाएगी।

पढ़िए रितेश ने अपने इस प्रोजेक्ट पर क्या जानकारी दी

  • तैयारी: अभी तो हमने बस इस फिल्म की अनाउंसमेंट ही की है। इसके लिए संसाधनों को जुटाने में एक लंबा वक्त तो लग गया। मैं इस फिल्म को लेकर बड़ा एक्साइटेड हूं। इससे पहले भी हम लोगों ने फिल्म अनाउंस की थी। दुर्भाग्य से तब चीजें नहीं हो पाई। हमें फिर से काफी कुछ करना पड़ा।
  • ऑथेंटिसिटी: दरअसल इस फिल्म को लेकर ढेर सारे मापदंड हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज की ऐसी आभा है कि हम उनसे जुड़े फैक्ट्स के साथ जरा भी छेड़छाड़ नहीं कर सकते। हम इस कहानी को फिक्शनलाइज नहीं कर सकते। उनकी जिंदगी को जस का तस परदे पर उतारने का प्रयास करेंगे। हम इसमें सेंटीमेंट का तो ख्याल रखेंगे ही, साथ ही जो रिसर्च मटेरियल व डॉक्युमेंट्स अवेलेबल है, उन्हीं के दायरे में रहते हुए हमें फिल्म बनानी है।
  • बजट: इसके बजट को लेकर में इतना चिंतित नहीं हूं। कहा जा रहा है कि इतनी बड़ी शख्सियत पर फिल्म है तो भारी-भरकम बजट की ही होगी। मेरे हिसाब से जरूरी नहीं कि आप 150 करोड़ से ऊपर खर्च करके ही अच्छा विजुअल दिखा सकते हैं। कई बार ऐसा हुआ है जहां पर कम बजट की फिल्म है, लेकिन उसका विजुअल 100 करोड़ वाले से अच्छा रहा है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Riteish Deshmukh Talks About The Biopic Of Chhatrapati Shivaji Maharaj


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38bm15V

जल्द से जल्द कोरोना वायरस इंडिया आ जाए: कमाल आर खान

सोशल मीडिया पर अपने बड़े-बड़े दावे और बड़ी-बड़ी बातें करने के लिए मशहूर कमाल राशिद खान यानी केआरके इस बार कोरोना वायरस की वजह से चर्चा में हैं। कोरोना वायरस आज दुनिया में ऐसी जानलेवा बीमारी का रूप ले चुकी है, जिससे करीब 3000 लोगों की मौत हो चुकी है और अब तक करीब 88 हजार लोग इससे प्रभावित हैं। इस बार केआरके ने ट्वीट कर कहा है कि वह चाहते हैं कि कोरोना वायरल जल्द से जल्द भारत में आ जाए। हालांकि, उन्होंने अपने इस ट्वीट से यह जताने कि कोशिश की है कि इसी बहाने हम सब हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई फिर से भाई-बहन बनकर इससे लड़ेंगे, लेकिन लोगों को उनकी यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आ रही। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि कोरोना वायरस जल्द से जल्द इंडिया आए और हम हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई एक बार फिर से भाई-भाई बनकर इसके खिलाफ मिलकर लड़ेंगे।' केआरके ने भले यहां धर्मिक एकता दिखाने की कोशिश की, लेकिन लोगों को इसके लिए कोरोना वायरस वाली बात पसंद नहीं आई। कुछ यूज़र ने उन्हें 'रियल देशद्रोही' लिखा है तो किसी ने कहा, 'तेरे मुंह में कीड़े तेरे मुंह में धूल।' एक यूज़र ने कहा है, 'बचेगा ही नहीं ता फाइट किससे करेगा' वहीं कुछ लोगों ने चीन जाकर उन्हें इस वायरस के इनफ्केटेड होने की सलाह भी दे डाली है। वैसे, मुद्दा चाहे फिल्म से जुड़ा हो या फिर दुनिया के किसी और प्रॉब्लम से, कमाल आर. खान उनपर बयान देने से बाज नहीं आते और इसी वजह से वह सोशल मीडिया पर भी छाए रहते हैं। हाल ही में वह 'बिग बॉस 13' फिनाले पर अपने विडियो को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे। उन्होंने विडियो जारी कर इस शो के मेकर्स पर यह आरोप लगाया था कि उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला का नाम विनर के लिए फिक्स कर रखा है और यह भी बताया था कि ऐसा उन्होंने क्यों किया है। आपको बता दें कि कमाल राशिद 'बिग बॉस 3' में भी नजर आ चुके हैं और दूसरों पर कॉमेंट कर नीचा दिखाने की कोशिश व कंटेस्टेंट पर बोतल फेंकने की वजह से उन्हें शो से निकाल दिया गया था।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3cpQBfo
via IFTTT

'सूर्यवंशी' में अपने स्टंट पर बोले अक्षय कुमार- बंदर कितना भी बूढ़ा हो जाए, गुलाटियां मारना नहीं भूलता

बॉलिवुड के खिलाड़ी जल्द ही की आने वाली पुलिस ड्रामा फिल्म '' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के जरिए अक्षय एक बार फिर जोरदार ऐक्शन करते नजर आएंगे। सभी लोग जानते हैं कि अक्षय को शुरू से ही ऐक्शन करना पसंद हैं। अक्षय भी लंबे अर्से बाद इस फिल्म में ऐक्शन करके काफी खुश हैं। फिल्म में अपने ऐक्शन सीन्स के बारे में बात करते हुए अक्षय ने बॉम्बे टाइम्स से कहा, 'मैं खुश हूं कि 52 साल की उम्र में उतने ही फोकस और चुस्ती के साथ ऐसे ऐक्शन सीन्स को कर सका।' उन्होंने कहा कि वह पुलिसकर्मियों का काफी सम्मान करते हैं और यह फिल्म उनके बलिदान को ही समर्पित है। बॉलिवुड में 30 साल पूरे कर चुके अक्षय ने कहा, 'मुझे लगता है कि मैं काफी खुशनसीब हूं कि शायद अपनी 30 पर्सेंट मेहनत के बल पर यहां तक आ सका। इस इंडस्ट्री ने मुझे बहुत कुछ दिया है।' 'गुड न्यूज', 'मिशन मंगल', 'पैडमैन' और 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' जैसी सॉफ्ट और अलग जॉनर की फिल्मों के बाद एक फिर स्टंट्स वाली ऐक्शन फिल्में किए जाने पर अक्षय ने मजाकिया अंदजा में कहा, 'यार, बंदर कितना भी बूढ़ा हो जाए, गुलाटियां मारना नहीं भूलता, और न ही छोड़ता है। वो कलाबाजियां तो करेगा ही ना। ईमानदारी से कहूं तो मुझे स्टंट करना पसंद है। जब आप फिल्म देखेंगे तो आपको पाएंगे कि मैंने वैसे स्टंट किए हैं जैसे मैं अबसे 20-30 साल पहले करता था। यह सब मैं अपनी जिंदगी में बहुत पहले ही सीख गया था। जो मैंने अब हेलीकॉप्टर पर स्टंट किया है वह तो मैं 28 साल की उम्र में कर चुका था।' पुलिस ऑफिसर के अपने किरदार के बारे में अक्षय ने कहा, 'मुझे यूनिफॉर्म्स से प्यार है क्योंकि मेरे पिता सेना में थे और मैंने हमेशा उन्हें गर्व से यूनिफॉर्म पहनते हुए देखा। 'सूर्यवंशी' में एक बार फिर मुझे एक बार फिर हार्ड कोर ऐक्शन और कमर्शल फिल्म में यह मौका मिला है।' रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 24 मार्च को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में लंबे समय बाद अक्षय कुमार के साथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2VxX95T
via IFTTT

'कृष 4' में रितिक रोशन के साथ नजर आएंगी दीपिका पादुकोण? ऐक्ट्रेस ने बताई पूरी बात

बॉलिवुड के टैलंटेड ऐक्टर्स में एक और को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है कि वह दोनों '' में एक साथ काम करते हुए दिखाई देंगे। दरअसल, एक पार्टी में रितिक रोशन का दीपिका पादुकोण को केक खिलाते हुए विडियो वायरल हो रहा है। तब से लोगों ने इस बात के कयास लगाने शुरू कर दिए। वहीं फैंस भी अपने पसंदीदा स्टार्स को एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर देखना चाहते हैं। दीपिका ने कही यह बात फिल्म 'कृष' 4 में रितिक रोशन के साथ काम करने को लेकर अप्रोच किए जाने की रिपोर्ट्स पर दीपिका पादुकोण ने पूरी बात बताई है। ऐक्ट्रेस ने हाल ही एक इंटरव्यू में बताया कि मैंने पहले ऐसा कभी नहीं सुना है। यह सब उनके लिए सरप्राइज की बात है। दीपिका पादुकोण ने आगे कहा कि वह रितिक रोशन के साथ काम करना जरूर चाहेंगी। इसके साथ ही उन्होंने रितिक रोशन की तारीफ की। दीपिका की फिल्में वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण फिल्म '83' में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। यह पहला मौका होगा जब शादी के बाद दीपीका और रणवीर एक साथ फिल्म में काम करेंगे। इस फिल्म के अलावा वह 'द इंटर्न' में ऋषि कपूर के साथ और शकुन बत्रा की एक अनाम फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे के साथ काम करेंगी। आखिरी बार 'वॉर' में नजर आए थे रितिक रितिक रोशन आखिरी बार टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'वॉर' में नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं, रितिक रोशन की कृष' सीरीज की चौथी फिल्म 'कृष 4' का फैंस को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक फिल्म का ऑफिशल अनाउंमेंट नहीं हुआ है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/32DK2BL
via IFTTT

आखिरकार प्रीति जिंटा का इंतजार हुआ पूरा, ऐक्ट्रेस ने मनाई अपनी वेडिंग एनिवर्सरी

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस भले ही इस समय फिल्मों से दूरी बनाए हों लेकिन उन्होंने 'क्या कहना', 'मिशन कश्मीर', 'वीर जारा', 'कल हो ना हो', 'सलाम नमस्ते' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। प्रीति जिंटा पर्दे पर जरूर काफी समय से नजर नहीं आई हैं लेकिन अपने फैंस को अपडेट करने के लिए अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। वहीं, अब ऐक्ट्रेस ने अपनी चौथी वेडिंग ऐनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रही हैं। प्रीति ने शेयर की पति के साथ की सेल्फी प्रीति जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पति जीन गुडइनफ के साथ की एक सेल्फी शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'हैपी एनिवर्सरी डार्लिंग। चार साल बीत गए, ऐसा लग रहा है कि जैसे कल की बात हो।' प्रीति जिंटा ने अपनी पोस्ट में हैशटैग के साथ पति परमेश्वर और लीप इयर ऐनिवर्सरी का जिक्र किया है। 29 फरवरी 2016 को हुई थी शादी बताते चलें कि प्रीति जिंटा और जीन गुडइनफ ने 29 फरवरी 2016 को लॉस एंजेलिस में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। ऐसे में वेडिंग एनिवर्सरी के लिए 4 साल का इंतजार करना पड़ा। पिछले साल प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर लिखा था, उन्हें शादी की सालगिरह मनाने के लिए एक साल और इंतजार करना पड़ेगा। आखिरी बार इस फिल्म में दिखीं थी ऐक्ट्रेस वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रीति जिंटा आखिरी बार फिल्म 'भइयाजी सुपरहिट' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल, अमीषा पटेल, अरशद वारसी और श्रेयस तलपड़े भी थे। यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2PAWixB
via IFTTT

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की ‘भूल भुलैया 2’ से जुड़ा एक और बड़ा नाम

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की अपकमिंग फिल्म फिल्म '' इस समय चर्चा में हैं। फिल्म की कास्ट में एक और बड़ा नाम जुड़ गया है। ‘ओह माय गोड’, ‘ बैंडिट क्वीन’ जैसी फिल्मों में अपनी विलन के रोल के लिए फेमस ‘भूल भुलैया 2’ की स्टार कास्ट से जुड़ गए हैं। इस फिल्म के अलावा गोविंद नामेदव सलमान खान के साथ फिल्म ‘राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’में भी नजर आएंगे। जयपुर में हो रही फिल्म शूटिंग गोविंद नामदेव ने कहा कि मैं फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा हूं। मैं जयपुर में शूटिंग कर रहा हूं। इस पीढ़ी के ऐसे प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ काम करना वास्तव में बहुत अच्छा लगता है। कियारा आडवाणी बेहतरीन ऐक्ट्रेस हैं और कार्तिक आर्यन दिल चुराने वाले आर्टिस्ट हैं। दोनों ने हाल फिलहाल में हिट फिल्में दी हैं और मैं सच में उनके काम और प्रतिभा की प्रशंसा करता हूं। दूसरा शेड्यूल लखनऊ में गोविंद नामदेव ने आगे कहा कि इसलिए ऐसे स्टार कास्ट के साथ काम करना अच्छा लगता है। वे सच में मुझे काफी सम्मान देते हैं। अनीस बज्मी सच में असाधारण हैं। सब कुछ शानदार है। बता दें कि फिल्म का दूसरा शेड्यूल लखनऊ में मार्च के पहले सप्ताह से शुरू होगा। 2007 में आई थी 'भूल भुलैया' बताते चलें कि 'भूल भुलैया' का पहला पार्ट 2007 में प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बना था। इस फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल, मनोज जोशी, अरशद असरानी, राजपाल यादव, विक्रम गोखले, विद्या बालन, शाइनी आहुजा और अमीषा पटेल थीं। वहीं, फिल्म 'भूल भुलैया 2' को अनीस बज्मी डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में तब्बू भी नजर आएंगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2TsrjVl
via IFTTT

चेन्नई में बनेगा देश का पहला ट्रांसजेंडर्स शेल्टर होम, अक्षय कुमार ने डोनेट किए 1.5 करोड़ रुपए

बॉलीवुड डेस्क.अक्षय कुमार ट्रांसजेंडर्स पर आधारित फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' में नजर आएंगे। इसी बीच अक्षय ने ट्रांसजेंडर्स के लिए देश का पहला शेल्टर होमबनाने के लिए 1.5 करोड़ रुपए डोनेट किए हैं। फिल्म के डायरेक्टर राघव लॉरेंस ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान अक्षय से ट्रस्ट और चेन्नई मेंट्रांसजेंडर होम बनाने की चर्चा की थी। अक्षय ने इतना सुनने के तुरंत बाद यह राशि दान कर दी।

15 साल से काम कर रहे राघव :राघव पिछले 15 साल से लगातार लॉरेन्स चैरिटेबल ट्रस्ट के जरिए लोगों की मदद कर रहे हैं।जिनमें शिक्षा, बच्चों के लिए घर, चिकित्सा और दिव्यांगों के लिए काम कर रहे हैं। राघव ने बताया कि 15 साल पूरे के अवसर पर वे किन्नरों के लिए कुछ करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने शेल्टर होम बनाने की बात अक्षय के सामने रखी।

लक्ष्मी बॉम्ब की शूटिंग हुई पूरी : रॉघव लॉरेन्स की फिल्म कांचना का हिन्दी रीमेक लक्ष्मी बॉम्ब है। जिसका डायरेक्शन राघव ने किया है। फिल्म की शूटिंग रैप अप हो गई है। इस बात की जानकारी अश्विनी कलसेकर ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। अश्विनी ने लिखा है कि अक्षय की टीम के साथ क्रिकेट मैच और गणेश आचार्य की मेजबानी में दिए गए डिनर के साथ फिल्म शूट का रैप अप हुआ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Laxmi Bomb star Akshay Kumar donated 1.5 crores to house for transgenders in Chennai
Laxmi Bomb star Akshay Kumar donated 1.5 crores to house for transgenders in Chennai


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2uHBLA2

आयुष्‍मान खुराना का होमटाउन में था कॉन्‍सर्ट, पहुंचे 20 हजार लोग

यह तो जगजाहिर है कि ऐक्‍टर, सिंगर और कव‍ि आयुष्‍मान खुराना को लाइफ परफॉर्मेंस काफी पसंद है। बीती रात यानी शनिवार को वह अपने बैंड 'आयुष्‍मान भव' के साथ परफॉर्म करने के लिए होमटाउन चंडीगढ़ में थे। इस शो में काफी भीड़ थी और यह सोल्‍ड आउट शो रहा। ऐक्‍टर ने यहां एक के बाद एक अपने चार्टबस्‍टर्स गानों को गाया। इस दौरान फैंस ने उन्‍हें काफी चियर किया। शो में पहुंचे एक शख्‍स ने बताया, 'लोग सीटों पर खड़े थे और आयुष्‍मान के साथ गा रहे थे। यह चंडीगढ़ के लिए यादगार रात थी क्‍योंकि शो में 20 हजार लोग शामिल हुए और आयुष्‍मान के साथ पार्टी की। लोगों में काफी एनर्जी थी और आयुष्‍मान ने भी एक के बाद एक अपने हिट गानों को गाकर उनका साथ दिया और उनसे इंट्रैक्‍ट भी किया।' बॉलिवुड के बेस्‍ट लाइव परफॉर्मेंस आर्टिस्‍ट शख्‍स ने आगे कहा, 'आयुष्‍मान निश्चित तौर पर इस वक्‍त बॉलिवुड के बेस्‍ट लाइव परफॉर्मेंस आर्टिस्‍ट हैं जो भारी भीड़ इकट्ठा कर लेते हैं।' एक अन्‍य शख्‍स ने कहा, 'चंडीगढ़ आयुष्‍मान का होमटाउन है और यहां लोग उन्‍हें बेहद प्‍यार करते हैं। वह शहर के बेटे हैं और उन्‍होंने आज जो हासिल किया है, उससे यहां के लोगों को गर्व महसूस होता है। उनकी फिल्‍में अच्‍छी कमाई कर रही हैं और शुभ मंगल ज्‍यादा सावधान के साथ उन्‍होंने बैक टू बैक 8 हिट फिल्‍में दे दी हैं। ऐसे में भारत के हर हिस्‍से में लोग उन्‍हें देखना चाहते हैं।' दिल से करते हैं परफॉर्म शख्‍स के मुताबिक, 'आयुष्‍मान की ब्रैंड इक्‍विटी लगातार बढ़ रही है। ऑन स्‍क्रीन परफॉर्मेंस हो या लाइव करना हो, आयुष्‍मान हमेशा दिल से परफॉर्म करते हैं। लोग उन्‍हें ज्‍यादा से ज्‍यादा देखना चाहते हैं और ऐक्‍टर भी हमेशा उन्‍हें एंटरटेन करते हैं।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/38cFFyL
via IFTTT

नई सीरीज में काम नहीं करना चाहते डेनियल रेडक्लिफ, कहा- पुरानी कास्ट के बिना भी फिल्म अच्छा काम कर रही है

हॉलीवुड डेस्क. 10 साल तक हैरी पॉटर सीरीज का हिस्सा रहे डेनियल रेडक्लिफ ‘फैंटास्टिक बीस्ट एंड वेयर टू फाइंड देम’ में काम नहीं करना चाहते हैं। डेनियल ने कहा कि, नई फिल्म पुरानी कास्ट के बिना भी अच्छा काम कर रही हैं। फैंटास्टिक बीस्ट, हैरी पॉटर सीरीज का प्रीक्वल है। इस फिल्म की लेखक बी जेके रोलिंग ही हैं।

डेनियल ने हैरी के तौर पर फिल्म में वापसी को लेकर कहा कि, मुझे किसी भी चीज के लिए ना कहना पसंद नहीं, लेकिन मुझे नहीं लगता में सीरीज में वापसी करूंगा। मेरे हिसाब से वो फिल्में अब निकल चुकी हैं और हमारे बिना बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।

एक्टर ने बताया कि, ऐसा नहीं है कि मैं कभी भी किसी फ्रैंचाइजी का हिस्सा नहीं बनूंगा। फिलहाल जो फ्लेक्सिबिलिटी मेरे करियर के साथ है वो मुझे पसंद है। उन्होंने कहा कि, मैं ऐसी स्थिती नहीं बनाना चाहता जहां एक सीरीज में शामिल होकर सालों के लिए साइन हो जाऊं।

10 साल तक निभाया हैरी का किरदार
‘हैरी पॉटर’ आठ फिल्मों की अंग्रेजी सीरीज है, जिसमें डेनियल ने लीड रोल प्ले किया था। उनके अलावा इस सीरीज में एमा वॉटसन, रूपर्ट ग्रिंट, बॉनी राइट, रिचर्ड हैरिस, मैगी स्मिथ ने अहम किरदार निभाया था। सीरीज की पहली फिल्म ‘हैरी पॉटर एंड द सॉरसर्स स्टोन’ को तीन कैटेगरी में ऑस्कर नॉमिनेशन मिला था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Fantastic Beasts and where to find them| Harry Potter Daniel Radcliffe| Harry Potter cast


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ahrzNJ

सलमान खान के इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन फॉलोअर्स पूरे, ऐक्टर ने फैंस को ऐसे कहा शुक्रिया

बॉलिवुड सुपरस्टार अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं। उनके फैंस अपने पसंदीदा ऐक्टर पर हर तरफ से प्यार लुटाते हैं। फिल्मों से लकेर सोशल मीडिया तक उनका प्यार नजर आता है। दरअसल, सोशल प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 3 करोड़ (30 मिलियन) फॉलोअर्स हो गए हैं। इस पर सलमान खान ने अपने फैंस को धन्यवाद देने के लिए अपना एक विडियो शेयर किया है। शेयर किया बूमरैंग विडियो सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बूमरैंग विडियो शेयर किया है। इस विडियो में आप देख सकते हैं कि वह अपने फैंस का आभार जताते नजर आ रहे हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा, ‘ऊई मां 3 करोड़! सभी का शुक्रिया।’ वहीं उनके इस विडियो पर भी फैंस ने प्रतिक्रिया दी। एक प्रशंसक ने लिखा, ‘लव यू सलमान खान’, वहीं दूसरे ने लिखा, ‘ओहो स्वैग’, अन्य ने लिखा, ‘मैं आपका सबसे बड़ा प्रशंसक हूं सर।’ 'राधे' की तैयारी में लगे सलमान सलमान खान ने‘बिग बॉस 13’ की शूटिंग पूरी करने के बाद अब अपनी अपकमिंग फिल्म ‘राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ की तैयारी में लग गए हैं। यह फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ दिशा पाटनी हैं। सलमान की फिल्म फिल्म ‘राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड’के अलावा सलमान खान ने फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' की घोषणा की है। वह यह फिल्म साजिद नाडियावाला के साथ मिलकर बनाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूत्रों का यह भी कहना है कि सलमान की इस फिल्म की कहानी कुछ-कुछ उनके खुद के परिवार से मिलती-जुलती है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2wgILnV
via IFTTT

मुश्किल में लिज्जो का ग्रैमी विनर सॉन्ग 'ट्रुथ हर्ट्स', क्रेडिट नहीं देने पर तीन सॉन्गराइटर्स ने दर्ज कराया केस

हॉलीवुड डेस्क. अमेरिकन सॉन्ग राइटर लिज्जो के गाने ट्रुथ हर्ट्स के खिलाफ कॉपीराइट केस फाइल किया गया है। वैरायटी के मुताबिक लिज्जो के खिलाफ तीन सॉन्ग राइटर्स ने केस दर्ज कराया है। ट्रुथ हर्ट्स गाने के लिए लिज्जो ने बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस कैटेगरी में ग्रैमी अवॉर्ड जीता था।

केस के जवाब में केस दर्ज

अक्टूबर में लिज्जो ने तीन सॉन्गराइटर्स के खिलाफ केस फाइल किया था। सिंगर के मुताबिक गाने में उन लोगों का योगदान क्रेडिट देने लायक नहीं है। इसके जवाब में जस्टिन रेजन, जेरेमिया रेजन और रॉथमैन ने एक मुकदमे के जवाब में सिंगर के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

लिज्जो पर क्या आरोप लगे हैं
कंपोजर्स ने आरोप लगाए हैं कि, ट्रुथ हर्ट्स उनके गाने हेल्थी की तरह है। हेल्थी को पहले लिज्जो के लिए तैयार किया गया था। वकील ने बताया कि, ट्रुथ हर्ट्स नाम के गाने को जस्टिन रेजन के रिकॉर्डिंग स्टूडियो में जेरेमिया, रॉथमैन, लिज्जो और जेसी सेंट जॉन के साथ तैयार किया गया था। उन्होंने बताया कि, केस के दौरान साउंड रिकॉर्डिंग फोटो, वीडियो सब सामने लेकर आएंगे।

NAACP अवॉर्ड्स मेंलिज्जो चुनी गईं थींएंटरटेनर ऑफ द ईयर

51वें नेशनल एसोसिएशन फॉर द एडवांसमेंट ऑफ कलर्ड पीपुल (NAACP)इमेज अवॉर्ड्स में लिज्जो को एंटरटेनर ऑफ द ईयर चुना गया था। अपनी जीत पर उन्होंनेकहा थी कि, हम लोग सच में बेहद खूबसूरत हैं, यह उन सभी खूबसूरत चीजों का एक रिमाइंडर है जो हम कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Three songwriters filed a lawsuit against Lizzo's Grammy Winner Song Truth Hurts


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2uGphbR

ट्रांसजेंडर्स के लिए अक्षय कुमार का बड़ा कदम, शेल्‍टर के लिए डोनेट कर रहे डेढ़ करोड़ रुपये

'लक्ष्‍मी बम' के ऐक्‍टर अक्षय कुमार और डायरेक्‍टर राघव लॉरेंस चेन्‍नै में पहली बार ट्रांसजेंडर्स के लिए घर बनवाने जा रहे हैं। राघव ने खुद इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी। डायरेक्‍टर ने अपने नए प्रॉजेक्‍ट के बारे में बताया कि वह कैसे ट्रांसजेंडर्स की जिंदगी बदलने के लिए कदम उठा रहे हैं। उन्‍होंने अक्षय का भी धन्‍यवाद दिया जो कि इसके लिए 1.5 करोड़ का डोनेशन दे रहे हैं। बिल्डिंग के लिए इकट्ठा कर रहे फंड राघव ने लिखा, 'मैं एक गुड न्‍यूज शेयर करना चाहता हूं। भारत में पहली बार ट्रांसजेडर्स के लिए घर बनाया जाएगा और इसके लिए अक्षय कुमार सर 1.5 करोड़ रुपये डोनेट कर रहे हैं। सभी को मालूम है कि लॉरेंस चैरिटेबल ट्रस्‍ट एजुकेशन, बच्‍चों के लिए घर, मेडिकल और फिजिकली एबल्‍ड डांसरों की मदद जैसे अलग-अलग प्रॉजेक्‍ट्स से जुड़ा है। हमारे ट्रस्‍ट को 15 साल हो रहे हैं और इसे हम नए प्रॉजेक्‍ट की शुरुआत के साथ सेलिब्रेट करना चाहते थे। हमारे ट्रस्‍ट ने जमीन प्रोवाइड कराई और अब हम बिल्डिंग के लिए फंड इकट्ठा कर रहे हैं। अक्षय सर हुए तुरंत तैयार राघव के मुताबिक, 'लक्ष्‍मी बम की शूटिंग के दौरान मैं अक्षय सर से ट्रस्‍ट के प्रॉजेक्‍ट्स और ट्रांसजेंडर्स के लिए घर पर बात कर रहा था। यह सुनने के बाद उन्‍होंने तुरंत मुझसे कहा कि वह ट्रांसजेंडर्स के घर के लिए 1.5 करोड़ डोनेट करेंगे।' अक्षय सर भगवान की तरह लॉरेंस ने आगे कहा, 'जो भगवान की तरह मदद करे, मैं उसपर विचार करता हूं। अब अक्षय सर हमारे लिए भगवान की तरह हैं। मैं उन्‍हें इस सपॉर्ट के लिए धन्‍यवाद करता हूं। मैं उन्‍हें सभी ट्रांसजेंडर्स की तरफ से धन्‍यवाद देता हूं। जल्‍द ही भूमि पूजन की डेट का भी अनाउंसमेंट होगा।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2VxjFf0
via IFTTT

अधूरी नींद और ओवर वर्क के कारण मंच से गिरे थे सिंगर जुबिन गर्ग, जीभ पर लगे टांके हालत खतरे से बाहर

बॉलीवुड डेस्क. शुक्रवार शाम गुवाहाटी में एक इवेंट के दौरान सिंगर जुबिन गर्ग घायल हो गए थे। जिन्हें तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। हालांकि अब वे खतरे से बाहर हैं। लेकिन उन्हें अभी आईसीयू में रखा गया है। जुबिन के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा ने बताया - 12 डॉक्टर्स की टीम ने जुबिन की हैल्थ की निगरानी कर रहीहै। शनिवार को उन्होंने नाश्ता, जूस और सादा खाना भी खाया।गौरतलब है कि गुवाहाटी में इवेंट के दौरान जुबिन स्टेज से बेहोश होकर गिर गए थे। हॉस्पिटल की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार जुबिन की जीभ पर टांके आए हैं।

फैन्स की जल्दबाजी में आई और चोटें : डॉक्टर्स के अनुसार जुबिन जब बेहोश हुए तो उनके फैन्स ने जल्दबाजी में उन्हें उठाया, जिसके कारणउनकी गर्दन और हाथ में उस वक्त चोट आ गई है।जुबिन ने गुवाहाटी में ही कोकराझार जिले में इवेंट के लिए जाने वाले थे। लेकिन इस घटना के बाद उसे कैंसिल कर दिया गया। इतना ही नहीं वे देशभर में कई जगहों पर इवेंट और शूट करने जा रहे थे, लेकिन इन सभी को कैंसिल कर दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Zubeen Garg Accidant | Singer Zubeen Garg fell down from Stage In Guwahati Over musical Event, health out of danger
Zubeen Garg Accidant | Singer Zubeen Garg fell down from Stage In Guwahati Over musical Event, health out of danger


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cnfFnh