Thursday, January 2, 2020

जिस बिल्डिंग में है पत्नी दीपिका का करोड़ों का फ्लैट, उसी में 7.25 लाख रुपए महीने से किराए पर रहेंगे रणवीर

बॉलीवुड डेस्क. अभिनेता रणवीर सिंह ने मुंबई के प्रभादेवी इलाके में एक फ़्लैट किराए से लिया है। यह फ़्लैट ब्यूमोंड टावर्स नाम की उसी 33 मंजिला इमारत में है, जिसके 26वें माले पर उनकी पत्नी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का 4 बीएचके फ्लैट है, जो उन्होंने 2010 में 16 करोड़ रुपए में खरीदा था। रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर ने फ्लैट 3 साल के लिए किराए पर लिया है।

हर महीने 7.25 लाख रुपए किराया देंगे रणवीर

इंडियन एक्सप्रेस ने रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट से मिली जानकारी का हवाला देते हुए लिखा है कि रणवीर पहले दो साल के लिए 7.25 लाख रुपए प्रति महीने के हिसाब से किराया चुकाएंगे। जबकि आखिरी साल में उन्हें 7.94 लाख रुपए प्रति महीना देने होंगे। हालांकि, अभी तक रणवीर द्वारा यह फ़्लैट किराए पर लेने की वजह स्पष्ट नहीं हुई है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका की फिल्म 'छपाक' 10 जनवरी को रिलीज हो रही है, जिसका निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। यह फिल्म दिल्ली बेस्ड एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है। वहीं, रणवीर सिंह कबीर खान के निर्देशन में बन रही '83' में नजर आएंगे, जो 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित है। फिल्म में रणवीर कपिल देव के रोल में नजर आएंगे और दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी की भूमिका में दिखेंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ranveer Singh Deepika Padukone Flat | Bollywood actor Ranveer Singh Deepika Padukone Mumbai Prabhadevi 4 BHK flat Rent Mumbai Prabhadevi Latest News Updates


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FbvYnQ

अपनी पहली फिल्म 'ये वो मंजिल तो नहीं' का रीमेक बनाएंगे सुधीर मिश्रा

पिछले कुछ दिनों से देशभर में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। इन प्रदर्शनों से प्रभावित होकर फिल्ममेकर ने यह फैसला लिया है कि वह साल 1987 में रिलीज हुई अपनी पहली फिल्म '' का रीमेक बनाएंगे। यह फिल्म 3 ऐसे दोस्तों की कहानी थी जो अपने स्कूल रीयूनियन में वापस जाते समय अपने स्कूली दिनों में किए आंदोलन और उनमें मिली असफलता को याद करते हैं। बता दें कि इस फिल्म के लिए सुधीर मिश्रा को बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का नैशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था। नए साल के मौके पर सुधीर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस रीमेक को बनाए जाने की घोषणा की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं अपनी पहली फिल्म का रीमेक बनाने जा रहा हूं। आजकल के छात्रों को देखकर मेरे मन में यह विचार आया। हालांकि यह बिल्कुल मूल फिल्म जैसी नहीं होगी।' सुधीर मिश्रा की 'ये वो मंजिल तो नहीं' में नसीरुद्दीन शाह, मनोहर सिंह, हबीब तनवीर, बीएम शाह, पंकज कपूर और सुष्मिता मुखर्जी मुख्य भूमिकाओं में थे। अब देखना दिलचस्प होगा कि रीमेक के जरिए सुधीर मिश्रा आजकल के स्टूडेंट्स को क्या मेसेज देना चाहते हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Qem2R1
via IFTTT

पर्यावरण बचाने की शपथ लेकर भूमि पेडनेकर ने मनाया न्यू ईयर, फैंस से की क्लाइमेट वॉरियर बनने की अपील

बॉलीवुड डेस्क. क्लाइमेट वॉरियर भूमि पेडनेकर ने अलग अंदाज में फैंस को न्यू ईयर विश किया है। भूमि ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर पर्यावरण बचाने की अपील की है। उन्होंने लिखा कि हमें बदलाव की जरूरत है और यह बदलाव मुझसे शुरु होगा। भूमि ने पर्यावरण को बचाने के लिए सोशल मीडिया पर पहल की है।

भूमि ने सभी को नए वर्ष की बधाई देते हुए क्लाइमेट वॉरियर बनने की अपील की। उन्होंने लिखा कि उन सभी का शुक्रिया, जिन्होंने हमारे घर को बचाने के लिए इतनी मेहनत की। चलो सभी क्लाइमेट वॉरियर्स बनते हैं। दरअसल 'क्लाइमेट वॉरियर' एक ऑनलाइन पहल है जिसके जरिए भूमि आमजनों से पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने की अपील करती हैं।

"मैं अपने जीवन को इसी के लिए समर्पित करूंगी"
कुछ समय पहले भूमि ने एक इंटरव्यू के दौरान पहल से जुड़ी चीजों पर चर्चा की थी। उन्होंने कहा था कि वे इसके लिए बहुत जुनूनी हैं और अपने जीवन के एक बहुत बड़े हिस्से को पर्यावरण के लिए समर्पित करेंगी। इस पहल से एक्ट्रेस के अलावा कई सामाजिक कार्यकर्ता जुड़े हुए हैं।

साल 2019 भूमि के लिए काफी अच्छा गया है। उन्होंने 2019 में 'बाला', 'सांड की आंख', 'सोनचिरैया', 'पति, पत्नी और वो' 4 फिल्में की, जिसमें से दो सुपरहिट साबित हुईं। 'सांड की आंख' और 'सोनचिरैया' बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। हालांकि दोनों फिल्मों में दर्शकों और फिल्म क्रिटिक्स ने भूमि के काम को सराहा था।

इस साल भी भूमि की करीब 4 फिल्में 'भूत: द हॉन्टेड शिप', 'दुर्गावति', 'तख्त', 'डॉली किटी और वो चमकते सितारे' रिलीज हो सकती हैं। फिलहाल एक्ट्रेस 'दुर्गावति' के लिए मध्य प्रदेश में शूटिंग कर रहीं हैं। वहीं 'भूत: द हॉन्टेड शिप' में वे विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म आयुष्मान खुराना की 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' के साथ क्लैश कर सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhumi Pednekar celebrates New Year by taking pledge to save environment, appeals to fans to become climate warriors


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36cCvL3

जानिए, साल के पहले दिन सलमान की 'दबंग 3' ने कितनी की कमाई

सलमान खान की हालिया रिलीज़ फिल्म 'दबंग 3' की दबंगई बॉक्स ऑफिस पर भी नजर आ रही है। फिल्म ने न्यू इयर तक यानी 1 जनवरी 2020 तक 132.50 करोड़ की कमाई कर डाली है। boxofficeindia.com की रिपोर्ट की मानें तो 'दबंग 3' ने साल के पहले दिन यानी बुधवार को 3.50 करोड़ की कमाई की और इसके साथ ही कुल कमाई का आकड़ा करीब 133 करोड़ के पास पहुंच गया। दूसरी वीक में फिल्म ने करीब 20 करोड़ की कमाई कर डाली। उम्मीद जताई जा रही है कि तीसरे वीक तक फिल्म करीब 140 करोड़ तक पहुंच सकती है और चौथे वीक में फिल्म को काफी कम स्क्रीन मिल पाएंगे। एक नजर फिल्म की अब तक की कमाई पर। शुक्रवार: करीब 22,50,00,000 रुपए शनिवार: करीब 22,00,00,000 रुपए रविवार: करीब 28,50,00,000 रुपए सोमवार: करीब 9,25,00,000 रुपए मंगलवार: करीब 9,25,00,000 रुपए बुधवार: करीब 15,50,00,000 रुपए गुरुवार: करीब 6,75,00,000 रुपए पहला वीक : करीब 1,13,75,00,000 रुपए शुक्रवार: करीब 2,75,00,000 रुपए शनिवार: करीब 3,50,00,000 रुपए रविवार: करीब 4,50,00,000 रुपए सोमवार: करीब 2,00,00,000 रुपए मंगलवार: करीब 2,50,00,000 रुपए बुधवार: करीब 3,50,00,000 रुपए दूसरा वीक: करीब 18,75,00,000 रुपए कुल कमाई: करीब 1,32,50,00,000 रुपए बता दें कि 'दबंग 3' का निर्देशन प्रभु देवा ने किया है, जिसमें सलमान खान के अलावा सई मांजरेकर, सोनाक्षी सिन्हा,अरबाज खान, किच्चा सुदीप, महेश मांजरेकर, सोहेल खान, प्रमोद खन्ना,वरीना हुसैन,डिंपल कपाड़िया जैसे कई स्टार्स हैं। यह फिल्म 'दबंग' फ्रैंचाइजी की प्रीक्वल फिल्म है, जिसमें सलमान के चुलबुल पांडे बनने की कहानी है। इस फिल्म में उस वक्त की कहानी है, जब सलमान यानी धाकड़ के पास कोई नौकरी नहीं थी और उसकी लाइफ में सई मांजरेकर यानी खुशी आईं। फिल्म में किच्चा सुदीप विलन के किरदार में नजर आए हैं और सलमान के साथ उनके ऐक्शन सीन दर्शकों को काफी पसंद भी आ रहे हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2QQEtuj
via IFTTT

Wednesday, January 1, 2020

अक्षय कुमार की 'गुड न्यूज' की जबर्दस्त कमाई जारी, 6 दिन में किया 117 करोड़ रुपए का कलेक्शन

बॉलीवुड डेस्क. बॉक्स ऑफिस पर 'गुड न्यूज' की जबर्दस्त कमाई जारी है। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी स्टारर इस फिल्म ने बुधवार को 22.50 करोड़ रुपए का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल कमाई 117.10 करोड़ रुपए हो गई है। फिल्म से राज मेहता ने बतौर डायरेक्टर बॉलीवुड डेब्यू किया है।

ऐसा रहा फिल्म का हर दिन का कलेक्शन

दिन कमाई
27 दिसंबर 2019 (शुक्रवार) 17.56 करोड़ रुपए
28 दिसंबर 2019 (शनिवार) 21.78 करोड़ रुपए
29 दिसंबर 2019 (रविवार) 25.65 करोड़ रुपए
30 दिसंबर 2019 (सोमवार) 13.41 करोड़ रुपए
31 दिसंबर 2019 (मंगलवार) 16.20 करोड़ रुपए
1 जनवरी 2020 (बुधवार) 22.50 करोड़ रुपए
कुल कलेक्शन 117.10 करोड़ रुपए

2019 की अक्षय की चारों फिल्में 100 करोड़ पार

2019 में अक्षय कुमार की चार फिल्में रिलीज हुईं और सभी ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। सभी का साझा रूप से कलेक्शन 677.18 करोड़ रुपए हो चुका है। जबकि 'गुड न्यूज' की कमाई अभी जारी है।

चारों फिल्मों का कलेक्शन

फिल्म रिलीज डेट लाइफटाइम कलेक्शन
केसरी 21 मार्च 2019 154.41 करोड़ रुपए
मिशन मंगल 15 अगस्त 2019 211.07 करोड़ रुपए
हाउसफुल 4 25 अक्टूबर 2019 194.60 करोड़ रुपए
गुड न्यूज 27 दिसंबर 2019 117.10 करोड़ रुपए





Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Akshay Kumar Good News Collection | Taran Adarsh Tweet Reaction Good News Box Office Collection Day Wise News Updates: Taran Adarsh Akshay Kumar, Kareena Kapoor, Diljit Dosanjh Kiara Advani starrer; Rs 22.50 crores


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Qfbl0A

अजय देवगन और अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया 'द बिग बुल' का नया पोस्टर

बॉलीवुड डेस्क. अजय देवगन ने अपनी आगामी फिल्म 'द बिग बुल' का नया पोस्टर शेयर किया है। यह फिल्म इस साल 2 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में उनके अलावा अभिषेक बच्चन और इलियाना डिक्रूज अहम भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन कुकी गुलाटी ने किया है।

गौरतलब है कि इस फिल्म के साथ ही अजय और अभिषेक की जोड़ी 7 साल पहले बड़े पर्दे पर वापस आ रही है। इससे पहले दोनों ने साल 2012 में आई रोहित शेट्टी की हिट कॉमेडी फिल्म 'बोल बच्चन' में काम किया था। बीते सितंबर में अभिषेक ने भी फिल्म का पोस्टर शेयर शूटिंग की जानकारी दी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ajay Devgan and Abhishek Bachchan shared new poster of 'The Big Bull' on Instagram


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36nvGqg

आ गया 'अंग्रेजी मीडियम' से इरफान खान और करीना कपूर का फर्स्ट लुक

पिछले काफी समय से जिन फिल्मों की चर्चा है उनमें से एक है की ''। इस फिल्म का 2020 में रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है क्योंकि इसमें पहली बार इरफान के साथ नजर आने वाली हैं बॉलिवुड की सबसे ग्लैमरस ऐक्ट्रेस करीना कपूर। फिल्म की शूटिंग की कई झलक सामने आने के बाद फाइनली फिल्म के मेकर्स ने इसमें करीना और इरफान का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। यह फिल्म 2017 में आई इरफान खान की मुख्य भूमिका वाली सुपरहिट फिल्म 'हिंदी मीडियम' का सीक्वल है। बताया जा रहा है कि इरफान फिल्म में ऐक्ट्रेस राधिका मदान के पिता के रोल में होंगे जबकि करीना इसमें एक पुलिसवाली की भूमिका में दिखेंगी। इस फिल्म की अधिकतर शूटिंग राजस्थान और लंदन में हुई है। करीना के एक फैन पेज पर इसके फर्स्ट लुक को शेयर किया गया है। इसमें करीना और इरफान का इंटेंस लुक आपको फिल्म के बारे में सोचने पर मजबूर कर देगा। बता दें कि 'अंग्रेजी मीडियम' का डायरेक्शन होमी अदजानिया कर रहे हैं और इसके दिनेश विजान ने प्रड्यूस किया है। फिल्म में दीपक डोबरियाल भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म से इरफान लंबी बीमारी के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। 'अंग्रेजी मीडियम' 20 मार्च 2020 को रिलीज होगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2FiO0Vf
via IFTTT

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का लाइव कॉन्सर्ट वाला किसिंग विडियो हो रहा खूब वायरल

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के न्यू इयर जश्न की तस्वीरें और विडियो इंटरनेट पर खूब नजर आ रहे हैं। न्यू इयर सेलिब्रेशन के दौरान प्रियंका और निक के कुछ विडियोज़ काफी वायरल हो रहे हैं, जिनमें वे एक-दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं। दरअसल यह इंटीमेट विडियो उस वक्त शूट किया गया, जब जोनस ब्रदर्स फ्लोरिडा में परफॉर्म करने पहुंचे थे। स्टेज पर निक, केविन और जो जोनस परफॉर्म कर रहे थे, जबकि प्रियंका, डेनियल और सोफी टर्नर उन्हें वहां चीयर कर रही थीं। इंटरनेट पर छाए इस विडियो में जैसे ही घड़ी में 12 बजता है कि पूरी फैमिली एक-दूसरे को विश करने लगती है और प्रियंका और निक स्टेज पर सामने आते हैं। निक प्रियंका के हाथ में उनका ड्रिंक थमाते हैं और फिर दोनों एक-दूसरे को फैन्स के सामने किस करने लगते हैं। उन्हें स्टेज पर साथ देखकर फैन्स भी उन्हें खूब चीयर्स करते दिख रहे। बता दें कि निक और प्रियंका ने दिसम्बर 2018 को धूमधाम से जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी रचाई थी और हाल ही में उन्होंने अपनी शादी की सालगिरह का भी जश्न मनाया। शादी के बाद से प्रियंका अपनी प्रफेशनल लाइफ के साथ-साथ शादीशुदा जिंदगी का जमकर लुत्फ उठा रही हैं। कुछ समय पहले ही उनकी बॉलिवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' रिलीज़ हुई, जिसमें उनके साथ फरहान अख्तर भी थे। फिल्म में प्रियंका और फरहान ज़ायरा वसीम के पैरंट्स के किरदार में दिखे हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2tpM2QA
via IFTTT

'लूडो' के लिए राजकुमार बने लड़की, फोटो शेयर किया तो यूजर्स बोले- राजकुमारी राव!

बॉलीवुड डेस्क. राजकुमार राव ने अपकमिंग फिल्म लूडो से अपने दो लुक शेयर किए हैं। एक में वे लड़की के गेटअप में हैं जबकि दूसरा लुक80 के दशक में छाए रहे एक्टर मिथुन चक्रवर्ती से प्रेरित नजर आ रहा है। 'लूडो' 24 अप्रैल को रिलीज हो रही है।फिल्म में अभिषेक बच्चन, तानी बासु, फातिमा सना शेख, रोहित सराफ, आदित्य रॉय कपूर, सान्या मल्होत्रा भी नजर आएंगे।फिल्म का डायरेक्शन अनुराग बसु कर रहे हैं।

यूजर्स बोले पहचान ही नहीं आ रहे :राजकुमार ने जब ये तस्वीरें शेयर कीं तो फैन्स इनकी तारीफ में कमेंट करने लगे। कुछ लोगों ने कहा कि पहली तस्वीर में राजकुमार राव का लुक आलिया भट्ट या कृति सैनन की तरह लग रहा है। बात अगर राजकुमार के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो वे जाह्नवी कपूर के साथ 'रूही अफजा' में और हंसल मेहता की फिल्म 'छलांग' में नुसरत भरूचा के साथ दिखाई देंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो : इंस्टाग्राम
फोटो : इंस्टाग्राम


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2tm5SvQ

रौबदार अंदाज में नजर आए अजय देवगन, 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में निभा रहे स्वाकड्रन लीडर का किरदार

बॉलीवुड डेस्क. स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होने जा रही फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' के मुख्य किरदार अजय देवगन का फर्स्ट लुक सामने आया है। अजय एयर फोर्स ऑफिसर के अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में वे फिल्म में स्क्वाड्रन लीडर विजय कर्निक का रोल निभा रहे हैं। फिल्म 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध पर आधारित है।

पुलिस वाले कि किरदार निभा चुके अजय 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में एयरफोर्स ऑफिसर के रूप में नजर आने जा रहे हैं। एक्टर के फर्स्ट लुक को फिल्म के निर्देशक और लेखक अभिषेक दुधैया ने शेयर किया है। निर्माता भूषण कुमार ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा था कि, इस वीरगाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाना बहुत जरूरी है। ताकि उन्हें पता लग सके कि 1971 के भारत-पाक युद्ध में विशेष भूमिका निभाने वाले स्क्वाड्रन लीडर विजय कर्णिक ने कितना बहादुरी भरा निर्णय लिया था।

आम लोगों को किया था युद्ध में शामिल
कहानी 1971 भारत-पाक युद्ध पर आधारित है। युद्ध के दौरान स्क्वाड्रन लीडर विजय भुज एयरबेस के प्रमुख थे, जो भारी बमबारी के बीच भी संचालित हो रहा था। इस दौरान उनके साथ करीब 110 जवान और मौजूद थे, लेकिन बमबारी के बीच माधापुर गांव की 300 से अधिक महिलाओं ने पहुंचकर वायु सेना की मदद की।

अगर एक भी महिला को कुछ हो जाता तो हमे बहुत नुकसान होता: विजय कर्णिक
स्क्वाड्रन लीडर विजय इस बात से बेहद खुश हैं कि यह किरदार अजय देवगन निभा रहे हैं। युद्ध के समय की स्थिति साझा करते हुए उन्होंने बताया कि अगर किसी भी महिला को कुछ हो जाता तो इससे हमें बड़ा नुकसान होता। उन्होंने बताया कि मैंने उन सभी लोगों को जैसा भी कहा उन्होंने उसे बहादुरी से किया और मेरा निर्णय सफल हो गया। उन्होंने कहा कि मैं केवल अजय को ही अपना किरदार निभाते हुए देख सकता था, मुझे इस बात की खुशी है कि वो ये रोल कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ajay Devgan seen in a flamboyant manner, playing the role of a swacdron leader in 'Bhuj: The Pride of India'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2sv4vLv

'लूडो' में राजकुमार राव का फर्स्ट लुक, लोग बोले आलिया भट्ट

पिछले काफी समय से डायरेक्टर अनुराग बसु अपनी आने वाली फिल्म में बिजी हैं और अब उन्होंने इस फिल्म का नाम '' रखा है। इस मल्टी-स्टारर फिल्म में राजकुमार राव, आदित्य रॉय कपूर, अभिषेक बच्चन, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, पंकज त्रिपाठी और रोहित सरफ मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। अब फिल्म से का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का यह फर्स्ट लुक फैन्स के लिए न्यू इयर के गिफ्ट जैसा है। इसमें राजकुमार राव को आप पहचान नहीं पाएंगे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर 2 तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वह एक महिला के लुक में दिख रहे हैं जबकि दूसरी तस्वीर में वह एक बाइक पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। राजकुमार ने जैसे ही ये तस्वीरें शेयर कीं तो फैन्स इनकी तारीफ में कॉमेंट करने लगे। कुछ लोगों ने कॉमेंट में यह भी कहा कि पहली तस्वीर में राजकुमार राव का लुक या कृति सैनन के जैसा है। वैसे इस फिल्म के अलावा राजकुमार राव इस साल जाह्नवी कपूर के साथ 'रूही अफजा' में और हंसल मेहता की फिल्म 'छलांग' में नुसरत भरूचा के साथ दिखाई देंगे। पिछली बार राजकुमार राव फिल्म 'मेड इन चाइना' में दिखाई दिए थे जिसमें उनके साथ मौनी रॉय मुख्य भूमिका में थीं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2QJE4tA
via IFTTT

'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में विंग कमांडर विजय कार्णिक के रोल में कुछ ऐसे दिखेंगे अजय देवगन

पिछले काफी समय से की मुख्य भूमिका वाली फिल्म '' के का इंतजार किया जा रहा है। यह फिल्म 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है और अजय इसमें इंडियन एयरफोर्स के विंग कमांडर का किरदार निभा रहे हैं। कार्णिक 1971 के युद्ध में भुज के एयरबेस के इंचार्ज थे और पाकिस्तानी की बमबारी के बावजूद उन्होंने एयरबेस को ऑपरेशनल रखा था। यह पहली बार होगा जबकि अजय देवगन एयरफोर्स अधिकारी के रोल में दिखाई देंगे। फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक दुधाइया ने सोशल मीडिया पर फिल्म से अजय के को शेयर किया है। फर्स्ट लुक को रिलीज करते हुए उन्होंने लिखा, 'मेरी फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' से स्क्वॉड्रन लीडर विजय कार्णिक के रूप में अजय देवगन सर का फर्स्ट लुक शेयर करना मेरी खुशनसीबी है।' वैसे अपने खुद के किरदार में अजय देवगन को देखकर विजय कार्णिक भी काफी उत्साहित हैं और उन्हें उम्मीद है कि अजय है इस किरदार के साथ न्याय कर सकते हैं। 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' इस साल इंडिपेंडेंस डे पर 14 अगस्त को रिलीज होगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/39v6Fez
via IFTTT

मस्कुलर बॉडी के साथ नए साल में सामने आया फरहान का तूफानी लुक, 2 अक्टूबर रिलीज होगी तूफान

बॉलीवुड डेस्क.फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म 'तूफान' से उनका फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में फरहान एक नेशनल लेवल बॉक्सर की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। अपने इस किरदार में ढलने के लिए फरहान ने बॉक्सिंग की कड़ी ट्रेनिंग ली है। पोस्टर के बादअब मेकर्स ने उनका फ्रंट लुक शेयर कियाहै।

इमोशनल है कनेक्शन:अपने रोल के बारे में फरहान कहते हैं, 'इस स्तर पर प्रयास करना तभी संभव है जब कहानी आपको अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती है। आखिर में, हम ग्रेट बॉडी दिखाने के लिए फिल्म नहीं बना रहे हैं, बल्कि दर्शकों को भावनात्मक रूप से किरदार के सफर के साथ जोड़ रहे हैं।'

##

भागमिल्खा भागके बाद दूसरी बार साथ : वहीं फरहान ने भी अपने इस लुक को शेयर करते हुए लिखा है-जब जीवन कठिन होता जाता है तो आप और मजबूत होते जाते हैं। इस साल तूफान उठेगा। फिल्म रिलीज हो रही है 2 अक्टूबर को। क्योंकि हम नए साल की तरफ बढ़ रहे हैं तो आपके साथ यह खास तस्वीर शेयर करते हुए खुश हूं। उम्मीद है आप इसे पसंद करेंगे।तूफान का डायरेक्शन राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने किया है। फिल्म में फरहान के अलावा मृणाल ठाकुर, परेश रावल, विजय मौर्य भी नजर आएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Farhan Akhtar Toofan | Farhan Akhtar Toofan Film News Updates; Farhan Akhtar starrer 'Toofan' first look out!


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Fb6Ihw