Sunday, September 1, 2019

अनुष्का शंकर ने निकलवाया यूट्रस, पेट में थे 13 ट्यूमर, कहा- 'डर था मर जाऊंगी'

मशहूर सितार वादक ने पिछले साल ऑपरेशन के जरिए अपना यूट्रस निकलवा लिया है। इसके अलावा उनके पेट में 13 ट्यूमर भी थे जिन्हें डॉक्टरों ने सर्जरी के जरिए निकाला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर डीटेल में इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने यह भी शेयर किया कैसे इन सबके बीच वह दोबारा मां न बनने और मर जाने के डर में जीती रहीं। बता दें कि अनुष्का मशहूर सितार वादक पंडित रवि शंकर की बेटी हैं। अनुष्का शंकर ने सोशल मीडिया पर एक डीटेल पोस्ट में बताया कि अब उनके पास यूट्रस नहीं है। उन्होंने बताया कि उनके यूट्रस में कई फाइब्रॉइड्स थे जिसकी वजह से उनका यूट्रस 6 महीने की गर्भवती के जितना बड़ा हो गया था। पहले डॉक्टर्स ने ऑपरेशन करके यूट्रस निकाला। इसके अलावा उनके पेट में 13 ट्यूमर थे जिसे डॉक्टर्स ने निकाला। मुझे इससे मेरी सेक्स लाइफ की भी चिंता हो रही थी। जब मैंने इस बारे में अपने दोस्तों और परिवार से बात की तो मैं यह जानकर चौंक गईं कि कितनी महिलाएं इस हिस्टेरेक्टॉमी करवा चुके हैं। जब मैंने यह पूछा कि इसके बारे में कोई बात नहीं क्यों नहीं करता तो एक महिला ने मुझसे कहा कि हम औरतों वाली बातें हर जगह नहीं कहते रहेंगे न।' अनुष्का ने यह इस पर अफसोस जताया कि अपनी सेक्शुअल हेल्थ को लेकर औरतों और बच्चियों को कितना घुटना पड़ता है। उन्होंने डीटेल्ड नोट में अपनी बीमारी और ऑपरेशन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने आगे लिखा, 'जब मुझे पता चला कि मेरा यूट्रस निकाला जाएगा तो मैं डिप्रेशन में चली गई। मुझे भविष्य में मां न बन पाने का डर लगने लगा। मुझे लगा कि मैं ऑपरेशन में मर जाऊंगी और मेरे बच्चे बिना मां के हो जाएंगे। पढ़ें:


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2PC06ku
via IFTTT

साहो का ओवरऑल कलेक्शन 142 करोड़, मार्केट एक्सपर्ट ने कहा- यह प्रभास की स्टार पावर

अक्षय कुमार से मिलने 900 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचा फैन, कहा- 'आपका फैन हूं इसलिए फिट हूं'

अपने स्टार्स के लिए फैन क्या-क्या नहीं करते हैं। अपने फेवरिट स्टार के क्रेज में कई बार फैन्स कुछ ऐसा कर लेते हैं कि हर तरफ चर्चा होने लगती है। ऐसा ही कुछ के एक फैन ने किया है। अक्षय कुमार का यह फैन 900 किलोमीटर पैदल चलकर खिलाड़ी कुमार से मिलने पहुंचा है। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर इनकी तारीफ तो की लेकिन विडियो में वह इनसे एक शिकायत करते हुए भी नजर आए। अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक विडियो शेयर किया है। इस विडियो में वह अपने उस फैन से बात कर रहे हैं जो 900 किलोमीटर पैदल चलकर उनसे मिलने पहुंचा है। इस फैन का नाम परबत है। वह गुजरात के द्वारका से पैदल चलकर मुंबई में अक्षय कुमार के घर पहुंचे। इस सफर को पूरा करने में उन्हें 18 दिन लगे। बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें पैदल चलने में कोई दिक्कत नहीं हुई क्योंकि वह अक्षय के फैन हैं और उनकी ही तरह फिट हैं। देखिए, अक्षय से उनकी बातचीत: पढ़ें: इस विडियो के कैप्शन में अक्षय ने लिखा है, 'आज परबत से मिला। इन्होंने द्वारका से मुंबई 900 किलोमीटर 18 दिन में चलकर संडे को मुझसे मिलने का प्लान किया था। अगर हमारे युवाओं में इस तरह की इच्छाशक्ति और प्लानिंग है तो उन्हें कोई रोक नहीं सकता।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Pw5VzQ
via IFTTT

स्ट्रेच मार्क्स के लिए ट्रोल हुईं थी जरीन खान, अनुष्का ने किया सपोर्ट लिखा- तुम स्ट्रॉन्ग और परफेक्ट हो

मेट्रो के लिए काटे जा रहे हैं 2700 पेड़, भरी बरसात में विरोध करने पहुंच गईं श्रद्धा कपूर

अगले साल 31 जनवरी को रिलीज होगी राजकुमार राव और नुसरत भरूचा की फिल्म तुर्रम खां

अगले साल 31 जनवरी को रिलीज होगी राजकुमार राव और नुसरत भरूचा की फिल्म तुर्रम खां

अगले साल 31 जनवरी को रिलीज होगी राजकुमार राव और नुसरत भरूचा की फिल्म तुर्रम खां

आंखों की हलचल से ही भय पैदा कर देता था वह जेंटलमैन विलेन केएन सिंह

सनी देओल की यह तस्‍वीर बिना तौलिए के लेना चाहते थे धर्मेंद्र

बॉलिवुड ऐक्‍टर धर्मेंद्र भले ही अब फिल्‍मों में कम नजर आते हों लेकिन सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्‍होंने अपने बेटे के बचपन की एक तस्‍वीर शेयर की। इस पुराने फोटो में सनी बेहद मासूमियत के साथ खड़े हुए नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा, 'मेरा सबसे मासूम बेटा, मैं उसकी तस्‍वीर बिना तौलिए के क्‍लिक करना चाहता था। सनी ने कहा, नहीं पापा नहीं। दोस्‍तो, उसकी मासूमियत मुझे आज भी दुखी कर देती है। सनी, लव यू माइ सन। पल पल दिल के पास के लिए शुभकामनाएं।' बता दें, 'पल पल दिल के पास' का डायरेक्‍शन सनी देओल ने किया है और उन्‍होंने इसे प्रड्यूस भी किया है। फिल्‍म से सनी के बेटे करण देओल बॉलिवुड डेब्‍यू करने जा रहे हैं। 20 सितंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्‍म में करण के ऑपोजिट सहर बांबा दिखेंगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2zISAcQ
via IFTTT

अक्‍टूबर से मसूरी में 'आरएक्‍स100' के हिंदी रीमेक की शूटिंग शुरू करेंगी तारा सुतारिया

जो कि अब तेलुगू हिट फिल्‍म 'आरएक्‍स100' के हिंदी में रीमेक में नजर आएंगी, ने कहा कि वह मसूरी में अक्‍टूबर की शुरुआत में फिल्‍म की शूटिंग शुरू करेंगी। तारा ने मुंबई में एक स्‍टोर लॉन्‍च के दौरान मीडिया से बातचीत में कहा, 'मैं आरएक्‍स100 की शूटिंग को लेकर बेहद उत्‍साहित हूं। मैं अक्‍टूबर में मसूरी में शूटिंग शुरू करूंगी।' बता दें, हिंदी रीमेक का डायरेक्शन मिलन लुथरिया कर रहे हैं और इसे साजिद नाडियाडवाला प्रड्यूस कर रहे हैं। जब से 'आरएक्‍स100' के हिंदी रीमेक का अनाउंसमेंट हुआ है, तभी से इसे लेकर काफी बज बना हुआ है। इसकी एक वजह यह भी है कि फिल्‍म से सुनील शेट्टी के बेटे अहान अपना बॉलिवुड डेब्‍यू करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्‍म का टाइटल 'तड़प' हो सकता है। बात करें तारा की तो यह उनकी तीसरी फिल्‍म होगी। इससे पहले वह 'स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में नजर आई थीं। इसके अलावा वह 'मरजावां' में दिखेंगी जो कि रिलीज होने वाली है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2ZM80aZ
via IFTTT

ड्रीम गर्ल: आयुष्‍मान खुराना ने पूजा के आशिक नंबर 4 को किया पेश

जल्‍द ही कॉमिडी फिल्‍म '' में नजर आएंगे जिसमें उनके ऑपोजिट नुसरत भरूचा दिखेंगी। फिल्‍म में आयुष्‍मान पूजा नाम की लड़की के कैरक्‍टर में हैं जो कि फीमेल फ्रेंडशिप कॉल सेंटर में काम करती है। जब से फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, इसके मेकर्स पूजा के आशिकों को पेश कर रहे हैं जो कि उसके प्‍यार में पागल हैं। अब आयुष्‍मान ने अपने इंस्‍टाग्राम हैंडल पर पूजा के आशिक नंबर 4 के बारे में जानकारी दी है। विडियो शेयर करते हुए ऐक्‍टर ने लिखा, 'मिलिए पूजा के आशिक नंबर 4 से। पूजा के पीछे है ये लट्टू, इतना प्‍यार है कि बना दिया उसके नाम का टैटू।' इस बीच मेकर्स ने आइकॉनिक सॉन्‍ग 'Dhagala Lagli Kala' जिसमें रितेश देशमुख नजर आए थे, के रीमेक वर्जन को भी रिलीज कर दिया है। बता दें, फिल्‍म में अन्‍नू कपूर, विजय राज, अभिषेक बनर्जी, मंजोत सिंह, राजेश शर्मा जैसे ऐक्‍टर्स भी अहम किरदारों में हैं। 'ड्रीम गर्ल' का निर्देशन राज शांडिल्‍य ने किया है जो कि इस फिल्‍म से डायरेक्‍शन की फील्‍ड में अपना डेब्‍यू कर रहे हैं। फिल्‍म 13 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2NKoYUK
via IFTTT

Saaho Box Office Collection Day 2: प्रभास की 'साहो' ने दूसरे दिन भी की गजब की कमाई

बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन बेहतरीन ओपनिंग करने वाली और की '' ने दूसरे दिन भी अच्छी कमाई हुई है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने दूसरे दिन भी पहले दिन के जैसी कमाई की है। फिल्म के अन्य भाषाओं के वर्जन भी अच्छी-खासी कमाई कर रहे हैं। मूवी रिव्यू: बॉक्सऑफिसइंडिया डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को फिल्म के हिंदी वर्जन ने कुल 23 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने पहले दिन करीब 24 करोड़ रुपये कमाए थे। हालांकि कुछ जगहों पर फिल्म के प्रिंट नहीं पहुंचने से शो कैंसल करने पड़े थे वरना फिल्म की कमाई 30 करोड़ के आसपास होने की उम्मीद थी। इस तरह हिंदी में फिल्म ने अब तक 47.50 करोड़ रुपये की कमाई अब तक कर ली है। माना जा रहा है कि रविवार को अगर फिल्म इसी तरह प्रदर्शन करती है तो इसकी पहले वीकेंड की कमाई 70 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। सोमवार को गणेश चतुर्थी की कुछ जगहों पर छुट्टी है और ऐसे में इसकी कमाई और बढ़ सकती है। हालांकि साउथ में खासतौर पर हैदराबाद और बेंगलुरु में दूसरे दिन फिल्म के बिजनस में खासी कमी आई है। पूरे भारत की कमाई की बात करें तो दूसरे दिन फिल्म ने लगभग 50-55 करोड़ रुपये का बिजनस किया है। इस तरह दो दिनों में फिल्म के सभी वर्जन की कुल कमाई लगभग 140 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2MONODk
via IFTTT