Sunday, August 29, 2021

'कैप्‍टन विक्रम बत्रा संग सिर्फ 40 दिन साथ रही थीं डिंपल चीमा', 'शेरशाह' के डायरेक्‍टर का खुलासा

पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म '' () को काफी तारीफें मिली हैं। करगिल वॉर के हीरो परमवीर चक्र विजेता शहीद () की इस बायॉपिक में सिद्धार्थ मल्होत्रा और () नजर आए हैं। कियारा ने कैप्टन विक्रम बत्रा की मंगेतर () का किरदार निभाया है। फिल्म में विक्रम बत्रा और डिंपल की लव लाइफ भी दिखाई गई है। इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिखने के लिए काफी रिसर्च की गई थी। फिल्म के राइटर संदीप श्रीवास्तव ने एक न्यूज पोर्टल को बताया कि जब वह डिंपल चीमा से बात कर रहे थे तो उन्होंने कहा कि वह कैप्टन बत्रा को 4 सालों से जानती थीं। हालांकि उन्होंने केवल 40 दिन ही कैप्टन बत्रा के साथ गुजारे थे। फिल्म में इन्हीं 40 दिनों को दिखाया गया है जिसमें डिंपल के किरदार में कियारा ने दिल छू लेने वाली ऐक्टिंग की है। फिल्म की शूटिंग से पहले कियारा आडवाणी भी डिंपल चीमा से मिली थीं। इस बारे में बात करते हुए कियारा ने कहा, 'इस फिल्म को बनाते समय डिंपल चीमा से मिलना बेहद इमोशनल था। जब हम मिले तब तक शूटिंग शुरू नहीं हुई थी और यह मुलाकात तैयारी का सबसे अच्छा थी। उन्होंने अपने दिलोदिमाग में क्या सोचती हैं ये बताया था। इसके जरिए मुझे इस किरदार को निभाने में काफी मदद मिली।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2WzjSku
via IFTTT

Janmashtami 2021: बिग बी से लेकर प्रभास तक, सेलेब्‍स ने लगाया 'जय श्री कृष्‍ण' का जयकारा

भगवान श्री कृष्ण के जन्म को हर साल जन्माष्टमी (Janmashtami) के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को कृष्ण जन्माष्टमी और गोकुलाष्टमी जैसे नामों से भी जाना जाता है। इस साल की तरह इस साल भी यह त्योहार 30 अगस्त, सोमवार को मनाया जा रहा है। भगवान श्री कृष्ण के जन्म का जश्न मनाने में बॉलिवुड सेलेब्स कैसे पीछ रह सकते हैं। इस खास मौके पर बॉलिवुड सिलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी है। जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर 'बाहुबली' स्टार प्रभास (Prabhas), सिंगर शान (Shaan), अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), अर्जुन रामपाल (), मनीष मल्होत्रा (), उर्मिला मातोंडकर () ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं। उर्मिला मातोंडकर ने फैन्स को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए लिखा,'गोकुलाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2UYxtS5
via IFTTT

शेरशाह:फिल्म के राइटर ने किया खुलासा, बोले- विक्रम बत्रा-डिंपल एक-दूसरे को चार साल से जानते थे, लेकिन साथ में उन्होंने जो समय बिताया वो सिर्फ 40 दिनों का ही था



from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3zsigYr

सलमान खान की फिल्म में कांग्रेस नेता शशि थरूर को ऑफर हुआ था ये रोल, लेकिन नहीं बनी बात

सुपरस्टार () अभी अपनी अगली फिल्म '' () की शूटिंग के लिए रूस में हैं। मनीष शर्मा के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में एक बार फिर सलमान खान के साथ कटरीना कैफ नजर आने वाली हैं। वैसे सलमान की टाइगर सीरीज की फिल्मों को काफी पसंद किया गया है लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक फिल्म में कांग्रेस नेता () को भी एक रोल ऑफर हुआ था? जी हां, आपने ठीक सुना। शशि थरूर ने 2018 में दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि सलमान खान की फिल्म में उन्हें विदेश मंत्री का किरदार ऑफर हुआ था लेकिन उन्होंने इसे करने से इनकार कर दिया था। शशि थरूर ने इस इंटरव्यू में कहा, 'मुझे सलमान की फिल्म में फॉरन मिनिस्टर का रोल ऑफर हुआ था। लेकिन मुझे मेरे एक दोस्त ने कहा था- अगर विदेश मंत्री बनना चाहते हो तो उसका किरदार मत निभाओ। मुझे लगा यह सही है और इसलिए मैंने यह रोल करने से मना कर दिया।' वैसे कहा जाता है कि शशि थरूर सलमान खान की फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में नजर आए थे। इस पर उन्होंने कहा, 'मेरे उस फिल्म में होने के कोई चांस ही नहीं हैं क्योंकि तब मैं कई साल से संयुक्त राष्ट्र में काम कर रहा था।' वैसे शशि थरूर सलमान से एक फ्लाइट के दौरान मिले जरूर थे और उनके साथ एक सेल्फी भी ली थी। इस सेल्फी को उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था। सलमान खान की बात करें तो वह पिछली बार फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में नजर आए थे। अब वह अपने बहनोई आयुष शर्मा के लीड रोल वाली फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा सलमान खान जल्द ही टेलिविजन रिऐलिटी शो 'बिग बॉस 15' को होस्ट करते भी नजर आएंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3mHZngq
via IFTTT

सनी लियोनी के हसबैंड इस वीडियो में अपना परिचय सुनते ही आगे बढ़ गए, वायरल हुआ डेनियल का Video

(Sunny Leone's husband Daniel Weber) का एक मजेदार वीडियो वारयल हो रहा है। इस वीडियो में जिस तरह से उनका परिचय कराया जा रहा है, उसे देखकर वह थोड़े झेंप जाते हैं। वीडियो में मोनू देउरी नाम का शख्स डेनियल के पीछे कुछ इस तरह पड़ता है कि वह कैमरा से बचने की कोशिश करते नजर आते हैं। अपनी यूनीक ऐक्टिंग, डांसिंग और कॉमिडी स्किल्स के लिए फेमस मोनू इस वीडियो में भी फनी कॉमेंट्री करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में मोनू डेनियल का परिचय देते हुए कह रहे हैं, 'सनी लियोनी मैम का पति।' पल भर के लिए डेनियल कैमरे के सामने रुकते हैं और बताते हैं कि उनका नाम डेनियल है। यह बोलते ही वह आगे बढ़ जाते हैं। हालांकि, वीडियो में मोनू फिर भी उनका पीछा नहीं छोड़ते और उनके पीछे-पीछे भागते रहते हैं। इस दौरान वह जो भी बोलते नजर आ रहे हैं, वह वाकई फनी हैं। इसके बाद भी वह उनसे पूछते हैं, 'हलो सर, वॉट्सअप। मुझे इंग्लिश नहीं आती, लेकिन चल जाएगा कोई बात नहीं। उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर और भी ऐसे कई वीडियोज़ हैं, जिनमें वह ऐक्टर्स के पीछे पड़े नजर आ रहे हैं। वह सेल्फी मोड में इन वीडियोज़ को शूट करते हैं और फनी अंदाज़ में अपनी कॉमेंट्री भी करते हैं। मोनू ने इससे पहले ऐसे ही कई वीडियोज़ राखी सावंत, कमीडियन भारती सिंह जैसे कई कलाकारों के साथ शूट कर चुके हैं। हालांकि, राखी ने उनसे काफी बातें भी कीं और कहा था कि वह उनसे मिलने अरुणाचल प्रदेश में आएंगी। मोनू अपने टिक टॉक वीडियो को लेकर काफी फेमस हुआ करते थे और सोशल मीडिया पर अपने इन्हीं वीडियोज़ की बदौलत इंस्टाग्राम पर करीब 97.1 हजार फॉलोअर्स हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2UVW0Hg
via IFTTT

प्रियंका चोपड़ा ने बिकिनी में शेयर किया निक जोनस के साथ फनी फोटो, लोग बोले- कुछ तो शर्म करो

से लेकर हॉलिवुड तक धूम मचा चुकीं ऐक्ट्रेस () भले ही आजकल हिंदी फिल्मों में नजर नहीं आ रही हों मगर वह चर्चा में हमेशा रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा काफी समय से भारत से बाहर हैं। अभी वह काफी समय से लंदन में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहने वाली प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक बेहद दिलचस्प तस्वीर शेयर की है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति () के साथ एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह () में लेटी नजर आ रही हैं और निक जोनस उनके बैक पर छुरी-कांटे के साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने खुद को 'स्नैक' बता दिया है। देखें, प्रियंका चोपड़ा का पोस्ट: प्रियंका के इस पोस्ट को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। जहां कुछ लोग इस पोस्ट की तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ आलोचना भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट में लिखा, 'आप दोनों साथ में बहुत क्यूट दिखते हो।' दूसरी तरफ एक अन्य यूजर ने लिखा, 'लगता है भारत से जाकर सारी मान मर्यादा बेच दी गई है।' वैसे ज्यादातर यूजर्स प्रियंका की इस पोस्ट पर फनी कॉमेंट्स कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म 'द वाइट टाइगर' में नजर आई थीं। प्रियंका चोपड़ा हॉलिवुड फिल्म 'सिटाडेल', 'टेक्स्ट फॉर यू' और 'मैट्रिक्स 4' के अलावा फिल्म 'जी ले जरा' में आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ काम करती दिखाई देंगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2XYXIJ6
via IFTTT

Ankita Konwar B'Day: अंकिता के पहले बॉयफ्रेंड की हो गई थी मौत, मिलिंद सोमन ने संभाला

ऐक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन () की पत्नी अंकिता कोंवर ( Birthday) 30 अगस्त, सोमवार को अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। अंकिता के बर्थडे पर हम उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ राज पर से पर्दा उठाने जा रहे हैं। जिसे जानने के बाद मिलिंद और अंकिता की लव स्टोरी से आपको प्यार हो जाएगा। दरअसल, अंकिता ने कुछ दिन पहले 'ह्यूमन ऑफ बॉम्बे' (Human of Bombay) से मिलिंद और अपनी लव स्टोरी पर खुलकर बात की है। अंकिता ने इस खास इंटरव्यू में बताया कि वह कैसे मिलिंद से पहली बार मिली और फिर जिंदगी भर साथ रहने का फैसला कर लिया। अंकिता और मिलिंद की लव स्टोरी अंकिता (Ankita Konwar) और मिलिंद (Milind Soman) की लव स्टोरी किसी फेरी टेल से कम नहीं है। दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत कुछ इस तरह से होती है। मिलिंद से पहले अंकिता का बॉयफ्रेंड था जिसके मौत की वजह से अंकिता टूट गई थी। जिसके बाद अंकिता ने देश छोड़ने का फैसला तक कर लिया था। लेकिन नियति को कुछ और मंजूर थी। अंकिता एक दिन अपने होटल के लॉबी में बैठी थी। वहीं मिलिंद सोमन से वह पहली बार मिलीं। अंकिता को एकदम से एहसास नहीं था कि मिलिंद से उनकी पहली मुलाकात जिंदगी भर का साथ बन जाएगा। अंकिता और मिलिंद फिटनेस के दीवाने हैं मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर दोनों फिटनेस के दीवाने हैं और अक्सर साथ में वर्कआउट करते, दौड़ते, योगा करते नजर आते हैं। अंकिता आज अपना जन्मदिन मना रही हैं, लेकिन सबसे मजेदार होगा यह देखना कि मिलिंद किस तरह से अपनी पत्नी को बर्थडे विश करते हैं। अंकिता ने 'ह्यूमन ऑफ बॉम्बे' को दिए इंटरव्यू में खुलकर बात की। साथ ही यह भी बताया कि किस तरह से उनकी और मिलिंद की लव स्टोरी आगे बढ़ी। अंकिता एयर एशिया के केबिन क्रू में करती थीं काम अंकिता कोंवर 'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' से बात करते हुए कहती हैं,' मैं अपने पहले बॉयफ्रेंड की मौत के बाद देश छोड़ने का फैसला कर लिया था।' अंकिता मलेशिया में केबिन क्रू के रूप में एयर एशिया में काम करती थी। उसी दौरान अंकिता के बॉयफ्रेंड की मौत हो गई थी। अंकिता कहती हैं,' बॉयफ्रेंड की मौत से मैं अंदर से टूट गई थी। मैंने देश छोड़ने का मन बना लिया था। एक दिन मैं होटल के लॉबी में बैठी थी तभी एक लंबा, ऊबड़-खाबड़ आदमी देखा। वह आदमी थे मिलिंद सोमन।' 'मिलिंद सोमन की फैन थी' अंकिता आगे बताती हैं,'मिलिंद सोमन की मैं बहुत बड़ी फैन थी। मिलिंद को देखते ही मैं नमस्ते करने गई, लेकिन वह काफी ज्यादा बिजी थे। कुछ दिनों बाद मैंने उन्हें फिर से होटल के 'नाइट क्लब' में देखा। मैं उसे देखता रहा और वो भी मुझे घूर रहा था। मेरे दोस्तों ने मुझे उससे बात करने के लिए कहा। मैं मिलिंद के पास गई और मैंने पूछा कि क्या आप डांस करना चाहते हैं? और उन्हें डांस करने के लिए जिद करने लगी। मिलिंद और हम एक दूसरे से काफी जुड़े हुए महसूस कर रहे थे।' कुछ ऐसी थी अंकिता और मिलिंद की पहली मुलाकात अंकिता कहती हैं,'हम दोनों ने नंबर एक्सेंज किए और फिर हमारी कॉल और मैसेज पर एक- दूसरे से बात होने लगी। हम दोनों अक्सर डिनर पर मिलते थे। लेकिन एक दिन मैंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड के बारे में मिलिंद को बताया और यह भी बताया कि अब वह इस दुनिया में नहीं है।' अंकिता की सारी बात सुनने के बाद मिलिंद ने कहा,'जब मुझे तुमसे प्यार हो गया, तो मुझे आपके हर चीज से प्यार है। यहां तक कि वह हिस्सा भी जो आपके अतीत का है। तो डरो मत, हम इसमें एक साथ हैं।' अंकिता कहती हैं कि मिलिंद की बात सुनकर ऐसा लगा कि यह शख्स सिर्फ मेरे लिए ही बना है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3mJstMz
via IFTTT

ऐक्ट्रेस पायल सरकार को फेसबुक पर मिले अश्लील मेसेज, डायरेक्टर के नाम पर था फेक अकाउंट

बांग्ला टेलिविजन ऐक्ट्रेस ने कोलकाता में साइबर क्राइम सेल में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्हें ऑनलाइन अश्लील मेसेज आ रहे हैं। ऐक्ट्रेस ने कहा है कि ये मेसेज एक फिल्म डायरेक्टर के फेक अकाउंट से भेजे जा रहे हैं। पायल सरकार ने कई पॉप्युलर बांग्ला सीरियलों में काम किया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को उन्होंने इस फेसबुक प्रोफाइल की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार की थी और उसके बाद ही उन्हें अश्लील मेसेज आने लगे। पायल ने कहा कि एक मशहूर फिल्म डायरेक्टर के नाम से बनाई गई प्रोफाइल में उनके बहुत सारे काम की डीटेल्स और फोटो भी मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार की उन्हें तुरंत चैट में एक फिल्म के लिए लीड रोल ऑफर किया गया। इसके बाद पायल को अश्लील मेसेज आने लगे। पायल ने अपने फेसबुक वॉल पर चैट के स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किए हैं। इसके बाद पायल ने में शिकायत दर्ज कराई जिसे साइबर क्राइम सेल को ट्रांसफर कर दिया गया। पायल की शिकायत के बाद इस फेक फेसबुक अकाउंट को डीऐक्टिवेट कर दिया गया है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह फेसबुक अकाउंट कहां से ऑपरेट किया जा रहा था। जिस डायरेक्टर के नाम से यह फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया गया था उन्होंने कहा है कि वह भी पुलिस में इस मामले में शिकायत दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि उनके नाम का गलत इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ वह कानूनी कार्रवाई करेंगे। डायरेक्टर ने कहा, 'मुझे इस बारे में अभी तक कुछ पता ही नहीं था लेकिन अब मैं सभी से कहना चाहता हूं कि मेरे ऑफिस से सीधे संपर्क करें। मैं सोशल मीडिया से किसी को फिल्म का ऑफर नहीं देता हूं।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3BqVyQO
via IFTTT

अरमान कोहली पर गंभीर आरोप लगाने की तैयारी में है NCB, बढ़ सकती है रिमांड

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े () ने खुलासा किया है कि ऐक्टर अरमान कोहली () पर ड्रग्स के अलावा कुछ गंभीर आरोप हैं जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया है। ऐक्टर को रविवार की सुबह एनसीबी ऑफिस में कई घंटों की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था। जब समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) से पूछा गया कि क्या अरमान और जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है । उन लोगों का कनेक्शन साउथ अमेरिका से है? इस पर वानखेड़े ने जवाब दिया,'अरमान कोहली और गिरफ्तार किए लोगों के खिलाफ सिर्फ ड्रग्स लेने के आरोप ही नहीं है बल्कि दूसरे भी गंभीर आरोप हैं। जिन्हें सोमवार के दिन कोर्ट में पेश किया जाएगा।' समीर वानखेड़े से पूछा गया कि क्या एनसीबी आरोपों को गंभीर मानते हुए और हिरासत की मांग करेगी? इस सवाल का जवाब देते हुए वानखेड़े कहते हैं,'हम हिरासत की मांग कर सकते हैं,लेकिन इस पर आज रात फैसला करेंगे क्या करना है नहीं है।' एनसीबी ने नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस अभियान शुरू किया है और शहर को नशा मुक्ति बनाने के लिए कई जगह छापेमारी की जा रही है। वानखेड़े आने वाले समय में बॉलिवुड में छापेमारी करने पर कहते हैं,'जीरो टॉलरेंस का मतलब यह नहीं है कि हम सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में ही छापा मारेंगे। हम केवल एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस) अधिनियम के उल्लंघन के बारे में चिंतित हैं। लेकिन सच तो यह है कि एनसीबी की हिरासत में अभी तीन कलाकार हैं। वानखेड़े कहते हैं, 'हमारे लिए, यह एनडीपीएस अधिनियम का उल्लंघन करने वाले के बारे में है> हमारा मकसद सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में छापा मारना नहीं है।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2WsTvNH
via IFTTT

क्या मेरी सोनम गुप्ता बेवफा है?:फिल्म में नजर आएंगी सुरेखा सीकरी, डायरेक्टर बोले- उनका किरदार कहीं न कहीं मेरी दादी से इंस्पायर्ड है



from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3yCZnRv

बॉलीवुड ब्रीफ:समांथा ने नागा चैतन्य से बिगड़ते रिश्ते के कयासों पर लगाया विराम, प्रभास का नया लुक देख हैरान फैंस बोले-ये बाहुबली है या बड़ा पाव



from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3zwAHLI

Drugs case: कोर्ट ने बढ़ाई अरमान कोहली की हिरासत, ऐक्टर से एक दिन और पूछताछ करेगी NCB

(NCB) ने शनिवार को ऐक्टर () के घर पर छापेमारी की थी। इसके बाद एनसीबी की टीम ने पूछताछ के लिए अरमान कोहली को हिरासत में ले लिया था। इसके बाद रविवार को एनसीबी ने अरमान कोहली को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया और यहां से अरमान कोहली सोमवार तक के लिए एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया है। ड्रग पेडलर अजय राजू सिंह को भी रविवार को कोर्ट में पेश किया गया और उनकी भी हिरासत एक दिन के लिए बढ़ा दी गई है। बताते चलें कि अरमान कोहली को एनडीपीएस की धारा 21(ए), 27(ए), 28, 29,30 और 35 के तहत गिरफ्तार किया गया था। एनसीबी मुंबई ने शनिवार शाम को अंधेरी इलाके में अरमान के घर पर छापेमारी की थी और उनके पास से कथित तौर पर थोड़ी मात्रा में कोकीन मिली थी। इसके बाद बाद उनसे आगे की पूछताछ के लिए ले जाया गया। एनसीबी के अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार के समय अरमान कोहली नशे की हालत में थे। एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया था कि छापे के बाद एनसीबी द्वारा पूछे गए सवालों के अरमान कोहली ने सही जवाब नहीं दिए हैं। उन्होंने ये भी बताया था कि अरमान कोहली को हिरासत में लिया गया है। एनसीबी की टीम ने मुंबई के वर्ली के हाजी अली इलाके से अजय सिंह राजू नाम के ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया गया था और उसके पास से 25 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद किया था। अजय सिंह राजू पुराना हिस्ट्रीशीटर है और उससे पूछताछ में अरमान कोहली का नाम आया और इसके बाद एनसीबी ने ऐक्टर के घर पर छापा मारा।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2UUo1Pu
via IFTTT