Tuesday, August 31, 2021

नेहा धूपिया को मिला 'सरप्राइज' बेबी शॉवर, सोशल मीडिया पर शेयर की हैं तस्वीरें और वीडियो

ऐक्ट्रेस (Neha Dhupia) और () अपने दूसरे बच्चे के पैरंट्स बनने वाले हैं। अब नेहा धूपिया को डिलीवरी से पहले एक सरप्राइज ( Baby Shower) मिला है। इस बेबी शॉवर में उनके परिवार के लोग और नजदीकी लोग शामिल हुए। नेहा ने अपने इस सरप्राइज बेबी शॉवर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। नेहा ने इस फंक्शन की काफी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए एक लंबी पोस्ट में नेहा ने लिखा, 'मुझे पता नहीं था कि आज का दिन ऐसा होगा। बेहद स्वीट सरप्राइज बेबी शॉवर। मैं कह सकती हूं कि लड़कियों तुमने मुझे सरप्राइज कर दिया और इसके बाद तुम होने वाली मौसियों के साथ शाम। मैं आप सभी को बहुत प्यार करती हूं। अगली बार सरप्राइज से पहले थोड़ा बता देना। आप सभी को हमेशा मेरा प्यार।' इस बेबी शॉवर में नेहा की नजदीकी दोस्त सोहा अली खान भी शामिल हुईं। देखें, नेहा के बेबी शॉवर की तस्वीरें: नेहा ने कुछ और तस्वीरें भी शेयर की हैं जिनमें वह अपने पैरंट्स और पति अंगद बेदी के साथ नजर आ रही हैं। देखें, नेहा के बेबी शॉवर की कुछ और खूबसूरत तस्वीरें: बता दें कि जुलाई में नेहा और अंगद ने सोशल मीडिया के जरिए दूसरी बार की प्रेग्नेंसी की घोषणा फैन्स के साथ शेयर की थी। नेहा और अंगद की शादी मई 2018 में हुई थी। अभी दोनों की एक बेटी मेहर है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/38sychg
via IFTTT

सितम्बर OTT रिलीज:'मनी हाइस्ट 5', 'ब्लैक विडो' से लेकर 'भूत पुलिस' तक, सितम्बर में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही हैं ये बेहतरीन फिल्में और सीरज



from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3yv3YVz

कृति सैनन बोलीं- प्रभास से शादी करना चाहूंगी, 'आदिपुरुष' में दोनों साथ कर रहे हैं काम

जब से रामायण पर बनने वाली फिल्म '' () की घोषणा हुई है तभी से यह चर्चा में बनी हुई है। हाल में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है और इसकी लीड जोड़ी तेलुगू सुपरस्टार () और () को साथ देखा गया है। फिल्म प्रभास भगवान श्रीराम और कृति सैनन देवी सीता का किरदार निभाते नजर आएंगे। हाल में कृति सैनन से को-ऐक्टर प्रभास के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने दिलचस्प जवाब दिया। दरअसल हाल में एक एंटरटेनमेंट पोर्टल से बात करते हुए कृति से पूछा गया कि वह प्रभास, टाइगर श्रॉफ और कार्तिक आर्यन में से किससे फ्लर्ट करेंगीं, किसे डेट करेंगी और किससे शादी करेंगी। इसके जवाब में कृति सैनन ने कहा, 'मैं कार्तिक से फ्लर्ट करूंगी, टाइगर को डेट करूंगी जबकि शादी प्रभास से करना चाहूंगी।' कृति के इस जवाब से फैन्स भी हैरान रह गए हैं। 'आदिपुरुष' के को-ऐक्टर प्रभास के बारे में बात करते हुए कृति ने यह भी कहा कि उन्हें लगता था कि प्रभास काफी शर्मीले किस्म के इंसान होंगे, मगर वह तो काफी खुले हुए और बातूनी किस्म के व्यक्ति हैं। कृति ने कहा, 'काफी लंबे समय के बाद मुझे कोई इतना आकर्षक व्यक्ति देखने को मिला है। वह (प्रभास) काफी लंबे हैं और जब हम अपने कॉस्ट्यूम्स में होते हैं तो हमारे बीच की केमिस्ट्री और बेहतर दिखाई देती है। मेरी प्रभास के साथ काफी अच्छी इक्वेशन है।' बता दें कि 'आदिपुरुष' का डायरेक्श ओम राउत कर रहे हैं। फिल्म में रावण के किरदार में () और लक्ष्मण के किरदार में नजर आने वाले हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति पिछली बार 'मिमी' में नजर आई थीं जिसमें उनके काम की काफी तारीफ हुई थी। अब कृति 'भेड़िया' और 'बच्चन पांडे' में भी नजर आएंगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3jyy2LM
via IFTTT

जो बीवी से करे प्‍यार, वो साली से कैसे करे इनकार... सालियों पर जान छिड़कते हैं ये सितारे

आम लोगों की तरह ऐक्‍टर्स का भी जीजा-साली का रिश्‍ता इंट्रेस्टिंग होता है। यूं तो स्‍टार्स अपनी पत्‍नियों से काफी प्‍यार करते हैं लेकिन उनमें से कुछ ऐसे भी हैं जो अपनी सालियों पर जान लुटाते हैं। ये लोग साली के दोस्त, गार्जियन और जीजा का रिश्ता बखूबी निभाते हैं। आप भी देखें कौन-कौन से हैं ये सिलेब्रिटीज...

तमाम ऐसे ऐक्‍टर्स हैं जिनका बीवी के साथ-साथ अपनी साली से भी अच्‍छा रिश्‍ता है। वे एक-दूसरे के साथ बेहतरीन बॉन्‍ड शेयर करते हैं और यह फैंस के लिए इंस्पिरेशन है।


जो बीवी से करे प्‍यार, वो साली से कैसे करे इनकार... सालियों पर जान छिड़कते हैं ये सितारे

आम लोगों की तरह ऐक्‍टर्स का भी जीजा-साली का रिश्‍ता इंट्रेस्टिंग होता है। यूं तो स्‍टार्स अपनी पत्‍नियों से काफी प्‍यार करते हैं लेकिन उनमें से कुछ ऐसे भी हैं जो अपनी सालियों पर जान लुटाते हैं। ये लोग साली के दोस्त, गार्जियन और जीजा का रिश्ता बखूबी निभाते हैं। आप भी देखें कौन-कौन से हैं ये सिलेब्रिटीज...



​रणवीर सिंह
​रणवीर सिंह

रणवीर सिंह की पत्‍नी दीपिका पादुकोण की बहन अनीषा पादुकोण हैं। वह लाइमलाइट से दूर रहती हैं लेकिन रणवीर से उनकी काफी पटती है। दोनों के बीच तगड़ी बॉन्डिंग है और उनका रिश्ता दोस्ती जैसा है।



​सैफ अली खान
​सैफ अली खान

सैफ अली खान की साली करिश्मा कपूर हैं। जैसे करिश्‍मा और करीना कपूर खान की क्‍लोजनेस है, उसी तरह सैफ और करिश्‍मा भी दोस्‍त जैसे हैं। दोनों फिल्‍मों में भी साथ नजर आ चुके हैं।



​अजय देवगन
​अजय देवगन

अजय देवगन की दो सालियां हैं। अजय की तनीषा मुखर्जी और रानी मुखर्जी, दोनों से ही खूब पटती है जो कि कजिन सिस्‍टर्स हैं। अजय अच्‍छे-खासे प्रैंकस्‍टर हैं और वह सालियों के साथ मिलकर काजोल को परेशान करते हैं।



​रितिक रोशन
​रितिक रोशन

रितिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान की बहन फराह खान अली की भी ऐक्टर से अच्‍छी फ्रेंडशिप है। भले ही रितिक का रिश्ता सुजैन से टूट गया हो लेकिन आज भी उनका अपनी साली से रिश्‍ता मजबूत है।



​अक्षय कुमार
​अक्षय कुमार

अक्षय कुमार की पत्‍नी ट्विंकल खन्‍ना की बहन रिंकी खन्ना हैं। अक्षय अपनी साली रिंकी की जिंदगी में एक गार्जियन की भूमिका निभाते हैं। ट्विंकल, रिंकी और अक्षय के बीच की बॉन्डिंग बेहद मजबूत है।



​निक जोनस
​निक जोनस

निक जोनस अपनी पत्‍नी प्रियंका चोपड़ा से जितना प्‍यार करते हैं, उतना ही साली परिणीति चोपड़ा को भी मानते हैं। निक अपनी साली की काफी केयर भी करते हैं। वह हमेशा परिणीति के लिए एक दोस्त की तरह मौजूद रहते हैं।



​अरबाज खान
​अरबाज खान

अरबाज खान अपनी पत्नी मलाइका अरोड़ा से अलग हो चुके हैं। वह अब गर्लफ्रेंड जॉर्जिया को डेट कर रहे हैं। हालांकि, अब भी उनकी मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा के साथ अच्छी बॉन्डिंग है।





from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3jwFfMv
via IFTTT

हीरामंडी:जूही चावला होंगी संजय लीला भंसाली के ड्रीम प्रोजेक्ट का हिस्सा, सीरीज में होगा उनका कैमियो रोल



from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2V75XSw

साजिद नाडियाडवाला की अपकमिंग फिल्म:'भूल भुलैया 2' के बाद दोबारा कार्तिक आर्यन के साथ दिखेंगी कियारा आडवाणी, ज्यादा फीस मांग रहीं श्रद्धा कपूर को किया रिप्लेस



from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3DHUM4a

Video: खल्लास गर्ल ईशा कोप्पिकर ने दिखाया घर के अंदर का नजारा, महल जितना भव्य है इनका आशियाना

बॉलिवुड में खल्लास गर्ल (Khallas girl) के नाम से जानी जानेवाली ईशा कोप्पिकर (Isha Koppikar) सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। पर्सनल लाइफ से जुड़े वीडियोज़ ईशा अ्सर शेयर किया करती हैं। जन्माष्टमी के मौके पर ईशा ने एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया, जिसमें वह घर के अंदर कृष्ण की पूजा करती दिख रही हैं। वीडियो में यह नजारा इतना भव्य नजर आ रहा है, जैसा यह किसी बड़े मंदिर के अंदर की झलक हो। ईशा कोप्पिकर ने अपने घरवालों के साथ जन्माष्टमी का त्योहार सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उन्होंने अपने घर के अंदर के मंदिर का वीडियो शेयर किया, जिसमें राधा-कृष्ण की बड़ी सी मूर्ति है। वीडियो में दिख रहा यह नजारा किसी बड़े मंदिर जितना खूबसूरत नजर आ रहा है। ईशा का घर मुंबई के सबसे पॉश इलाके में हैं और समंदर से सटा उनका महल जैसा घर काफी आलीशान है। ईशा ने साल 2009 में बिजनेसमैन टिम्मी नारंग से शादी रचाई थी, जो कि मुंबई में कई बड़े होटेल के मालिक हैं। ईशा और टिम्मी की शादी मुंबई के जुहू स्थित इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से हुई थी। ईशा अपने हमल जैसे इस घर के तस्वीरें अक्सर पोस्ट करती रहती हैं। 'कांटे', 'डॉन', 'सलाम-ए-इश्क', 'कपंनी' और 'पिंजर' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं ईशा अब हिन्दी फिल्म 'अस्सी नब्बे पूरे सौ' और तेलुगू फिल्म 'अलायान' को लेकर खबरों में हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3kJ1BK9
via IFTTT

अरमान ड्रग्स केस:अरमान कोहली के बाद NCB ने अब दो विदेशी पेडलर्स को किया गिरफ्तार, ड्रग्स भी बरामद



from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2WzRVck

डर के मारे प्रियंका चोपड़ा के निकल आए आंसू, सुनाया 'मेट्रिक्स' की शूटिंग से पहले प्लेन का किस्‍सा

बॉलिवुड और हॉलिवुड की ऐक्ट्रेस () अपने काम में काफी बिजी रहती हैं। प्रियंका ने अभी कई प्रोजेक्ट साइन किए हुए हैं और वह लगातार काम कर रही हैं। हालांकि पिछले साल कोरोना वायरस के चलते हर किसी की तरह प्रियंका चोपड़ा भी कई महीने तक अपने पति और परिवार के साथ रहीं। निक जोनस () भी खुद काफी बिजी रहते हैं और परिवार के लिए कम ही वक्त निकाल पाते हैं। अब प्रियंका ने एक हालिया इंटरव्यू में बताया है कि महीनों बाद काम पर लौटना उनके लिए कितना कठिन था। प्रियंका पिछले काफी दिनों से लंदन में अपने आने वाले शो 'सिटाडेल' की शूटिंग लंदन में कर रही थीं। हाल में वह लॉस ऐंजिलिस अपने घर वापस लौटी हैं। कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के बाद प्रियंका ने सबसे पहले कियानू रीव्स के लीड रोल वाली फिल्म '' () की शूटिंग शुरू की थी। एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया है कि जब इस फिल्म की शूटिंग के लिए जर्मनी जा रही थीं तो प्लेन में रो रही थीं। प्रियंका ने कहा, 'मैंने 6 महीने घर पर अपनी फैमिली के साथ बिताए और मैं खुद को काफी सुरक्षित महसूस कर रही थी। इसके बाद जर्मनी मैं पहली बार काम के लिए जा रही थी। मैं प्लेन में रोने लगी क्योंकि मुझे डर लग रहा था।' हालांकि प्रियंका चोपड़ा को यह देखकर कर अच्छा लगा कि फिल्म के सेट पर पूरी तरह कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा था। निक जोनस ने भी प्रियंका को इस डर से निकलने में काफी मदद की। उन्होंने कहा, 'निक, मम्मी और मेरा परिवार मेरे साथ क्रिसमस और न्यू इयर मनाने आया था जब मैं शूटिंग कर रही थी। यह मेरे लिए बेहद खुशी की बात थी कि घर वापस जाने पर घर खाली नहीं मिलता था। इसके बाद मैं सिटाडेल की शूटिंग के लिए लंदन चली गई।' वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा 'सिटाडेल' और 'मेट्रिक्स 4' के अलावा फिल्म 'टेक्सट फॉर यू' में भी काम करेंगी। हाल में फरहान अख्तर ने अपने डायरेक्शन में बनने वाली अगली फिल्म 'जी ले जरा' की भी घोषणा की है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3yxSQqS
via IFTTT

रितिक रोशन-कटरीना कैफ वाले टीवी ऐड पर बवाल, जोमैटो को भी देनी पड़ी सफाई

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर फूड डिलिवरिंग ऐप (Zomato) का नया विज्ञापन () चर्चा में बना हुआ है। जोमैटो ने अपने 2 विज्ञापन रिलीज किए हैं जिसमें () और () नजर आ रहे हैं। इन विज्ञापनों को देखने के बाद लोग जोमैटो पर आरोप लगा रहे हैं कि वे फूड डिलीवर करने वाले लोगों का शोषण करते हैं। अब इस मामले में कंपनी ने अपनी सफाई दी है। कंपनी ने कहा है कि वह इन विज्ञापनों के जरिए फूड डिलीवरी बॉयज को एक 'हीरो' के तौर पर दिखाना चाहती है। जोमैटो ने अपने स्टेटमेंट में कहा, 'हमें भरोसा है कि हमारे विज्ञापन सही संदेश देते हैं, मगर कुछ लोगों के द्वारा उनका गलत मतलब निकाला जा रहा है।' इसमें कहा गया है कि इन विज्ञापनों के जरिए वे अपने डिलीवरी एक्जिक्यूटिव्स का ग्राहकों के प्रति कमिटमेंट दिखाना चाहते हैं। जोमैटो ने अपने यह भी कहा है कि इन विज्ञापनों के जरिए वह लोगों यह संदेश भी देना चाहते हैं कि डिलीवरी बॉयज के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए जो कि बेहद कम लोग करते हैं। जोमैटो पर कई बार आरोप लगा है कि वे डिलीवरी बॉयज का शोशण करते हैं और उनके बुरी तरह उनसे काम करवाते हैं। इसके जवाब में जोमैटो ने लिखा है कि डिलीवरी बॉयज जितना समय काम में लगाते हैं उसके लिए उन्हें उचित पेमेंट किया जाता है। हालांकि जोमैटो की सफाई के बाद भी सोशल मीडिया पर आलोचनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2V509ca
via IFTTT

राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस:मिस इंडिया यूनिवर्स बनने के बाद बॉलीवुड में पहचान बनाना चाहती थीं परी पासवान, अब राज कुंद्रा की कंपनी पर लगाए जबरदस्ती पोर्न वीडियो बनवाने के आरोप



from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3Dy1rNZ

इंस्पिरेशन:ईशा देओल हैं अपनी मां हेमा मालिनी से इंस्पायर्ड, बोलीं- पर्सनल-प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस करने की बात आती है तो मैं अपनी मां की तरफ देखती हूं



from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3kV3vHJ

अपकमिंग प्रोजेक्ट:दीपिका पादुकोण 4 साल बाद हॉलीवुड में कर रही हैं वापसी, क्रॉस-कल्चरल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को को-प्रोड्यूस भी करेंगी



from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3kDentB