Tuesday, September 1, 2020

'बेल बॉटल' की शूटिंग के लिए स्‍कॉटलैंड गईं वाणी कपूर, बोलीं- फ्लाइट पकड़ते वक्‍त लग रहा था दोबारा नई जिंदगी शुरू कर रही हूं

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'बेल बॉटम' में उनके अपोजिट वाणी कपूर नजर आएंगी। जो कि फिल्म की शूटिंग के लिए स्कॉटलैंड पहुंच चुकी हैं। इंडस्ट्री के अन्य स्टार्स की तरह ही पिछले पांच महीनों से वाणी भी शूटिंग शुरू करने को बेताब थीं, मगर लॉकडाउन के चलते ऐसा हो नहीं सका। हालांकि इस दौरान दो फिल्‍में उनकी झोली में जरूर आईं।

वाणी ने कहा, 'मैं फिल्म की शूटिंग शुरू कर रही हूं। यह बहुत अद्भुत अहसास है। सेट पर वापसी का मैं बेसब्री से इंतजार कर रही थी। अब मैं फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए उतावली हो रही हूं। मैं पांच महीनों के बाद मुंबई से बाहर जा रही हूं। मैं काम शुरू करने के लिए फ्लाइट पकड़ रही हूं। ऐसा लगता है कि मुझे एक नई जिंदगी मिली है और मैं दोबारा ये सब कर रही हूं।'

वाणी को इस बात की बेहद खुशी है कि कोरोना महामारी के कारण बहुत मुश्किल समय गुजारने के बाद फिल्म उद्योग फिर से शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा, 'हम सभी के लिए यह परीक्षा का साल था। लेकिन मुझे खुशी है कि अब सामान्य जनजीवन फिर से शुरू हो रहा है क्योंकि हम नई जीवनशैली में ढल चुके हैं।'

अक्षय के साथ अपने शूटिंग के अनुभव के लिए भी वाणी बेहद उत्साहित है। उन्होंने बताया, 'मैं अक्षय सर के साथ पहली बार काम कर रही हूं। मैं जानती हूं कि यह अनुभव बहुत खास होगा। मैं जानती हूं कि मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। वो जिस उत्साह व समर्पण के साथ अपना काम करते हैं, वो उल्लेखनीय है। वो हम सभी के लिए एक प्रेरणा हैं। उम्मीद है कि लोगों को हमारी जोड़ी पसंद आएगी।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
It seemed like I was starting a new life again while catching a flight to Scotland for shooting : Vani Kapoor


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bh7c4Y

जब अजय देवगन ने 'फूल और कांटे' में अक्षय को किया था रिप्लेस, सुपरस्टार ने खुद सुनाई थी पूरी कहानी

सुपरस्टार अक्षय कुमार और अजय देवगन ने एक ही साल में बतौर हीरो बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह साल था 1991। लीड एक्टर के तौर पर अक्षय की पहली फिल्म 'सौगंध' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। वहीं, अजय देवगन को उनकी पहली फिल, 'फूल और कांटे' ने रातोंरात स्टार बना दिया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 'फूल और कांटे' अजय से पहले अक्षय कुमार को ऑफर हुई थी?

खुद अक्षय ने किया था यह खुलासा

अक्षय और अजय रोहित शेट्टी की कॉप ड्रामा 'सूर्यवंशी' में स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। इसी साल मार्च में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर अक्षय ने बताया था 'फूल और कांटे' में अजय ने उन्हें रिप्लेस कर दिया था। अक्षय ने कहा था, "हम दोनों ने अपना कॅरियर साथ में शुरू किया था। ऐसा शुरू किया था कि एक ही फिल्म के लिए दोनों लड़े थे। इसकी पहली फिल्म 'फूल और कांटे' में पहले मैं था। फिर इसने मुझे धक्का मार दिया।"

ऐसी है रिप्लेस किए जाने की कहानी

अक्षय ने कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में कहा था, "जी हां, मैं 'फूल और कांटे' में था। मैं सनी सुपर साउंड (रिकॉर्डिंग स्टूडियो) में नदीम-श्रवण के साथ म्यूजिक सेशन में बैठा था। उन दिनों हर गाने में 30-40 वायलिन बजने वाले होते थे। एक सेपरेट ऑर्केस्ट्रा। अब तो हम एक पल में सबकुछ खत्म कर देते हैं। रात को मैं पहले दिन के लिए शूट के लिए तैयार हो रहा था। और फिर मुझे एक कॉल आया कि भैया आप मत आना, कोई और आ रहा है।"

किस्सा यह भी: एक शाम को बदली थी जिंदगी

अक्षय कुमार फिल्म अभिनेता बनने से पहले मॉडल थे और उस शाम भी वे मॉडलिंग के एक सिलसिले में बैंगलोर (अब बेंगलुरु) जा रहे थे। तभी मेकअप मैन प्रमोद चक्रवर्ती की कंपनी ने उनसे पूछा कि क्या वे एक्टर बनना चाहता हैं? तब अक्षय ने उन्हें अपना पोर्टफोलियो दिखाया और तुरंत उन्हें तीन फिल्मों का ऑफर मिल गया।

अक्षय ने एक इंटरव्यू में कहा था, "मैं हैरान था। उन्होंने (प्रमोद चक्रवर्ती) मुझे तुरंत तीन फिल्मों के लिए साइन कर लिया। पहली फिल्म के लिए उन्होंने मुझे 5 हजार, दूसरी के लिए 50 हजार और तीसरी फिल्म के लिए 1.50 लाख रुपए का चैक दिया था। जिस वक्त उन्होंने मुझे ये चैक दिए, तब शाम के 6 बज रहे थे। अगर मैं बैंगलोर चला गया होता तो यह मेरे लिए किसी आपदा से कम नहीं होता। आज मैं कहीं एक रिटायर्ड मॉडल के रूप में होता। इसलिए जो होता है, अच्छे के लिए होता है।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अक्षय कुमार ने 'सौगंध' से डेब्यू करने से पहले महेश भट्ट की फिल्म 'आज' (1987) में छोटी सी भूमिका निभाई थी। (फोटो: अजय देवगन और अक्षय कुमार 'सूर्यवंशी' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान। )


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gRc6ae

26 दिन से हॉस्पिटल में कोरोना से जूझ रहे सिंगर बालू की सेहत में सुधार, वेंटिलेटर सपोर्ट पर लेकिन फिजियोथैरेपी में एक्टिव हैं

5 अगस्त से चेन्नई के हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमण का इलाज करवा रहे सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम की सेहत अब पहले से बेहतर हो गई। एमजीएम हॉस्पिटल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि वे पूरी तरह से होश में हैं और फिजियोथैरेपी में एक्टिवली सपोर्ट कर रहे हैं। हालांकि अभी उन्हें वेंटिलेटर से हटाया नहीं गया है। इस बारे में उनके बेटे चरन एसपी ने वीडियो पोस्ट करते हुए जानकारी दी।

वीडियो में चरन ने भी दिया अपडेट

एमजीएम हेल्थकेयर की मेडिकल सर्विस असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. अनुराधा भास्करन ने बताया कि एसपी की हालत स्थिर है। वे होश में हैं और हर बात का रिस्पॉन्स दे रहे हैं। इसके अलावा हॉस्पिटल की टीम उनकी खास देखरेख कर रही है। वहीं वीडियो में चरन ने कहा है कि उनके फेफड़ों में सुधार है, वे ठीक हो रहे हैं। रिकवरी के लक्षण उनमें दिखने लगे हैं।

मां की हेल्थ अपडेट भी दी

चरन ने आगे कहा कि एसपी ने कम्युनिकेट करने और लिखने की कोशिश की लेकिन उन्हें पेन को पकड़ना मुश्किल लगा। लेकिन इस पूरे हफ्ते वे मेरे साथ बात करते रहेंगे। मैंने हॉस्पिटल स्टाफ से कहा है कि वे उनके लिए न्यूजपेपर पढ़ें। मैंने पापा से पूछा कि क्या यह ठीक है तब उन्होंने हां कहा। वह संगीत भी सुन रहे हैं और संगीत का दोहन भी कर रहे हैं और गाने की कोशिश भी कर रहे हैं। ये ठीक होने के बहुत अच्छे संकेत हैं। इसके अलावा उन्होंने मां की सेहत की जानकारी भी दी कि वे ठीक हैं और घर पर आराम कर रही हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
SP Balasubrahmanyam health update: Balu is fully awake responsive and actively participating in physiotherapy


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32HginO

श्वेता ने शेयर किया सुशांत का रांची के एक स्कूल वाला वीडियो, लिखा- ये था मेरा भाई

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता कीर्ति सिंह लगातार अपने भाई के लिए पोस्ट कर ही हैं। पिछले कई अलग-अलग पोस्ट में उन्होंने बताया है कि उनका भाई बेस्ट था। अब श्वेता ने रांची के एक स्कूल का वीडियो शेयर कर लिखा है- ये था मेरा भाई! श्वेता ने एक इमोशनल करने वाला वीडियो शेयर किया है, जिसमें सुशांत नजर आ रहे हैं। यह वीडियो रांची के किसी स्कूल का है, जिसमें सुशांत को संभवत: बतौर गेस्ट आमंत्रित किया गया है। इस वीडियो में नजर आ रहे बच्चे नेत्रहीन नजर आ रहे हैं, जो ऐक्टर के सामने अपना परफॉर्मेंस दिखा रहे हैं। सुशांत इन बच्चों को परफॉर्म करते हुए देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं और फिर अंत में वह अपनी सीट से उठकर उन बच्चों के पास पहुंचते हैं और उन्हें गले से लगा लेते हैं। श्वेता ने अपने भाई की इन्हीं खूबियों की एक झलक भर दिखाने की कोशिश की है और गर्व करते हुए लिखा है- ये था मेरा भाई। अपने पोस्ट के साथ श्ववेता ने तीनों हैशटैग #MyBrotherTheBest #JusticeForSushantSinghRajput #GlobalPrayersForSSR का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा श्वेता ने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें सुशांत अपने दोनों हाथों से मिरर इमेज में लिखते नजर आ रहे हैं। श्वेता ने बताया है कि यह दुर्लभ प्रतिभा, दुनिया में 1 पर्सेंट से भी कम लोगों में होती है और यह सुशांत में था। इस वीडियो में सुशांत 'nothing is impossible' लिखते नजर आ रहे हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3jyxUJw
via IFTTT

रिया चक्रवर्ती के सपोर्टर्स पर भड़कीं सुशांत सिंह राजपूत की भांजी, कहा-अचानक लोगों को परिवार का दर्द और कलीग के सपोर्ट में खड़े होने की बातें याद आने लगीं

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को शक की निगाह से देखा रहा है। मामले की जांच सीबीआई के हाथों में है। इसी बीच रिया ने पिछले हफ्ते अपना पक्ष रखने के लिए कुछ मीडिया इंटरव्यू दिए। इन इंटरव्यू को देखकर फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोग उनके पक्ष में भी खड़े नजर आने लगे हैं। एक्ट्रेस लक्ष्मी मांचू भी उन्हीं में से एक है जिन्हें इस मामले में आरोपी बने चक्रवर्ती परिवार पर दया आ रही है।

चक्रवर्ती परिवार को मिल रही सहानुभूति सुशांत की भांजी मल्लिका को रास नहीं आई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, मैं हैरान हूं, अचानक कुछ लोगों को परिवार का दर्द दिखाई देने लगा और लोगों को अपने कलीग के सपोर्ट में आने की बातें याद आने लगी हैं। उनकी इस बात को सुशांत की बहन श्वेता ने सपोर्ट करते हुए लिखा, सही कहा।

मल्लिका की इंस्टाग्राम स्टोरी

क्या लिखा था लक्ष्मी ने?

मैंने राजदीप सरदेसाई के साथ रिया चक्रवर्ती का पूरा इंटरव्यू देखा। मैं सच्चाई नहीं जानती और सच्चाई जानना चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि सच ईमानदार रूप में सामने आए। मेरा न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और सुशांत को न्याय दिलाने के लिए एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। लेकिन इस बीच हमें तथ्यों को जाने बिना किसी व्यक्ति या उसके परिवार के साथ बुरा और क्रूर व्यवहार करके उसकी लिंचिंग नहीं करनी चाहिए। मैं मीडिया ट्रायल से इस परिवार को होने वाले दर्द को समझ सकती हूं। अगर मेरे साथ कुछ ऐसा होता तो मैं चाहती कि मेरे कलीग्स मेरे साथ खड़े होते। मैं अपने कलीग के साथ खड़ी हूं।

तापसी ने किया था सपोर्ट

लक्ष्मी की बातें सुनकर तापसी पन्नू भी रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में उतरी थीं। उन्होंने लक्ष्मी के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए लिखा था, 'मैं सुशांत को पर्सनली नहीं जानती थी और न ही मैं रिया को जानती हूं, लेकिन मैं यह जानती हूं कि एक इंसान होने के नाते अदालत को धता बताकर इस तरह किसी को दोषी ठहराना सही नहीं है। कानून पर भरोसा कीजिए। अपनी पवित्रता और मृतक की पवित्रता के लिए ही सही।'

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushant Singh Rajput’s niece takes a dig at Rhea Chakraborty’s supporters


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34QRUTn

SSR Death Case: रिया चक्रवर्ती के पैरेंट्स से ये सारे सवाल पूछ रही है CBI

में रिया चक्रवर्ती से सीबीआई ने लगातार 4 दिन पूछताछ की, जबकि उनके भाई शौविक चक्रवर्ती से लगातार 5 दिन पूछताछ हो चुकी है। मंगलवार को सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए नहीं बुलाया है। लेकिन पहली बार रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती और मां संध्‍या चक्रवर्ती से जांच एजेंसी पूछताछ कर रही है। डीआरडीओ गेस्‍ट हाउस में रिया के पैरेंट्स के साथ ही एक्‍स मैनेजर श्रुति मोदी से दूसरी बार और कुक नीरज व हाउस हेल्‍प केशव से भी पूछताछ हो रही है। सीबीआई ने रिया के पैरेंट्स से पूछताछ के लिए भी सवालों की लंबी लिस्‍ट तैयार की है। रिया के फैमिली वॉट्सऐप ग्रुप में ऐडेड हैं सुशांत रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीआई रिया के माता-पिता से भी लंबी पूछताछ करने वाली है। ऐसा इसलिए कि सुशांत के निजी जीवन में रिया के परिवार का खूब दखल था। रिया की फैमिली के वॉट्सऐप ग्रुप में भी सुशांत सिंह राजपूत ऐडेड हैं। खुद रिया यह दावा कर चुकी हैं कि शौविक को सुशांत छोटे भाई और दोस्‍त की तरह ट्रीट करते थे। जबकि वह रिया के पिता से भी लगातार सलाह लेते रहते थे। रिया के पिता से पैसों को लेकर होगी पूछताछ सुशांत के पिता की एफआईआर में रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती का भी नाम है। इसमें यह भी कहा गया है कि सुशांत के 15 करोड़ रुपये रिया और उनके परिवार ने हड़प लिए। ऐसे में इंद्रजीत चक्रवर्ती से भी पैसों को लेकर पूछताछ होगी। रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती सेना में डॉक्‍टर थे। सीबीआई वैसे भी अब सुशांत के पैसों को लेकर भी पूछताछ कर रही है। रिया से भी बीते दो दिन पैसों के लेनदेन को लेकर ही पूछताछ हुई, जबकि एक्‍स मैनेजर श्रुति मोदी से भी पैसों का हिसाब लिया जा रहा है। इंद्रजीत चक्रवर्ती से ड्रग चैट और दवाइयों को लेकर भी सवाल सीबीआई रिया के माता-पिता को अलग-अलग बिठाकर पूछताछ कर रही है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, सीबीआई रिया के पैरेंट्स से सुशांत संग उनके रिश्‍तों को लेकर सवाल करेगी। रिया के पिता पर आरोप है कि वह सुशांत को दवाइयां सुझाया करते थे, ऐसे में ड्रग ऐंगल से भी इंद्रजीत चक्रवर्ती से पूछताछ होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीआई रिया के पैरेंट्स से ये सवाल कर सकती है: 1. सुशांत और आपके रिश्‍ते कैसे थे? आप उन्‍हें कितनी अच्‍छी तरह से जानते थे? 2. सुशांत से आप पहली बार कब और कैसे मिले? 3. सुशांत और रिया के रिश्‍तों के बारे में आपको जानकारी कब हुई और इस पर आपका क्‍या रिएक्‍शन था? 4. क्‍या आपको लगता है कि सुशांत डिप्रेशन के श‍िकार थे? यदि हां, तो आपको इस बात का अंदाजा कब लगा? 5. रिया सुशांत के घर में उनके साथ कब से रह रही थी? 6. सुशांत का आपके बेटे शौविक से कैसा रिश्‍ता था? 7. क्‍या आपने कभी सुशांत को कोई दवा लेने की सलाह दी थी? क्‍या रिया ने सुशांत को कभी कोई दवा दी थी? 8. जब आपको पता चला कि सुशांत डिप्रेशन में हैं तो आपने उनके परिवार को खबर क्‍यों नहीं दी? 9. क्‍या आपकी सुशांत की फैमिली से कभी बात हुई? क्‍या आप उनके परिजनों के संपर्क में थे? 10. क्‍या आपने सुशांत के साथ कभी पैसों का लेन-देन किया? 11. सुशांत की एक कंपनी आपके पते पर रजिस्‍टर है, ऐसा क्‍यों? 12. क्‍या आपने सुशांत को बिजनस करने को लेकर सलाह दी थी? 13. सुशांत से आपकी मुलाकात कितने अंतराल पर होती थी? 14. क्‍या सुशांत ने आपसे कभी यह जिक्र किया है कि वह किस कारण परेशान हैं? 15. सुशांत के 15 करोड़ रुपये के बारे में आपको क्‍या जानकारी है? 16. क्‍या सुशांत का स्‍प‍िर‍िचुअल गुरु से इलाज करवाने का निर्णय आपका था? 17. क्‍या आपको कभी ऐसा लगा कि सुशांत ड्रग्‍स लेते थे? 18. ड्रग चैट के बारे में आपको क्‍या जानकारी है? 19. क्‍या सुशांत बहुत खर्चीले थे? आपने कभी उनसे इस बारे में बात की? 20. क्‍या रिया और सुशांत की शादी को लेकर कभी बात हुई थी? शादी को लेकर क्‍या प्‍लानिंग थी?


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2QEowaG
via IFTTT

टाइगर श्रॉफ को 220 किलो का वेट उठाते देख, उनकी बहन के बॉयफ्रेंड एबन हायम्स ने दिया रिऐक्शन

टाइगर श्रॉफ बॉलिवुड के सबसे फिट, फुर्तीले और तेज-तर्रार ऐक्टर्स में गिने जाते हैं। टाइगर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अक्सर अपने वर्कआउट की तस्वीरें और वीडियो शेयर किया करते हैं। इस बार उन्होंने एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है, जिसे देख शायद फैन्स दांतों तले अपनी उंगलियां दबा लेंगे। टाइगर ने 220 किलो का वजन उठा लिया और इसका वीडियो भी उन्होंने पोस्ट किया है। टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह खतरनाक वर्कआउट करते दिख रहे हैं। 220 किलो वजन उठाने की कोशिश कर रहे टाइगर पहली बार इसमें सफल नहीं हो पाते हैं। इसके बाद एक बार और कोशिश करते हैं टाइगर और वह सफल भी हो जाते हैं। टाइगर के इस वीडियो पर फैन्स जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो पर कृष्णा श्रॉफ के बॉयफ्रेंड एबन हायम्स ( Eban Hyams) ने भी अपना रिऐक्शन दिया है। उन्होंने लिखा है, 'कठिन मोड'। वहीं टाइगर श्ऱॉफ की कथित गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी ने तीन क्लैप वाली इमोजी शेयर की है। हॉलिवुड फिल्म 'रैम्बो' का हिंदी रीमेक बनाने की चर्चा काफी दिनों से चल रही हैं, जिसमें टाइगर श्रॉफ को लेने की खबरें हैं। हॉलिवुड ऐक्टर सिल्वेस्टर स्टैलॉन की हिट फिल्म 'रैम्बो' के हिंदी रीमेक के डायरेक्शन की जिम्मेदारी सिद्धार्थ आनंद के पास थी। अब, मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धार्थ आनंद की जगह इस फिल्म का डायरेक्श वरुण धवन के भाई रोहित धवन करेंगे। फिल्ममेकर्स ने फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम भी शुरू कर दिया है लेकिन फिल्म के अभी फ्लोर आने में समय है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3jKQFJV
via IFTTT

सुशांत सिंह राजपूत के फैन्स से गलत ठहराया रिया चक्रवर्ती का दावा, शेयर कर दीं पैरिस ट्रिप की तस्वीरें

की असमय मौत से उनके फैन्स अभी तक गमजदा हैं। जिस दिन सुशांत के निधन की खबर आई तभी से उनकी मौत के पीछे कई थिअरीज का अंदाजा फैन्स सोशल मीडिया पर लगा रहे हैं। अब हाल में का इंटरव्यू आने के बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर और ज्यादा चर्चा होने लगी। कुछ फैन्स ने रिया चक्रवर्ती के दावों को झूठा भी साबित कर दिया है। दरअसल इस इंटरव्यू में रिया चक्रवर्ती कहा था कि के दौरान सुशांत की तबीयत बिगड़नी शुरू हुई थी और पैरिस में 3 दिनों तक वह होटल के कमरे से नहीं निकले थे। रिया ने यह भी कहा था कि इसके बाद उन्हें अपनी ट्रिप को छोड़कर बीच में आना पड़ा था। हालांकि कुछ फैन्स ने इसके तुरंत बाद सुशांत के कुछ वीडियो और फोटोज शेयर करने शुरू कर दिए जिसमें वह पैरिस के डिज्नीलैंड में घूमते दिखाई दे रहे हैं। अब सुशांत की एक अन्य फैन ने भी अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह सुशांत के साथ दिखाई दे रही हैं। स्वाति गांधी नाम की इस फैन फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मैं और मेरी फैमिली अक्टूबर 2019 में यूरोप वकेशन के दौरान पैरिस के डिज्नीलैंड में सुशांत से मिले थे। हालांकि हमारी बातचीत बहुत कम समय ही हुई थी लेकिन वह खुशमिजाज और जिंदगी से भरे हुए थे। मैं इस बात को मान ही नहीं सकती कि उस दौरान उन्हें कोई परेशानी थी। अगर ऐसा कुछ होता तो वह हमें भी दिखाई देता।' इसके अलावा एक अन्य फैन ने भी 7 अक्टूबर 2019 की एक तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर भी पैरिस ट्रिप की ही है। क्या कहा था रिया ने रिया ने अपने इंटरव्यू में कहा, 'हम पेरिस में लैंड हुए। तीन दिन तक सुशांत कमरे से बाहर नहीं निकले। जाने से पहले वो काफी खुश थे। लेकिन पेरिस पहुंचने के बाद वो कमरे से नहीं निकले। स्विट्जरलैंड पहुंचने पर वह खुश थे, जब हम इटली पहुंचे तो हमारे होटल के कमरे में एक अलग तरह का स्ट्रक्चर था। सुशांत ने कहा कि यहां कुछ है, लेकिन मैंने कहा कि एक बुरा सपना हो सकता है। उसी के बाद सुशांत की हालत बदली और वो कमरे से नहीं निकलना चाहते थे।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3ly56Tj
via IFTTT

बेटी न्यासा को लेकर सिंगापुर रवाना हुईं काजोल, कुछ महीने वहीं रहेंगी, ताकि बेटी को अकेली न रहना पड़े

कोरोनावायरस महामारी के चलते मार्च में जब लॉकडाउन घोषित हुआ तो काजोल सिंगापुर जाकर अपनी बेटी न्यासा को भारत ले आई थीं। अब जबकि वहां स्कूल कॉलेज फिर से ओपन हो रहे हैं तो काजोल बेटी को लेकर सिंगापुर रवाना हो गई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वे अभी कुछ महीने न्यासा के साथ वहीं रहेंगी। ताकि वे अपनी पढ़ाई कर सकें और महामारी के बीच अकेली न रहें।

बेटी की पढ़ाई का नुकसान नहीं चाहते थे अजय-काजोल

मुंबई मिरर ने सूत्रों के हवाले से लिखा है, "न्यासा सिंगापुर के 'यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ साउथ ईस्ट एशिया' में पढ़ाई कर रही है। अजय देवगन और काजोल नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी की पढ़ाई का नुकसान हो। वहीं, महामारी के इस दौर में वे न्यासा को विदेश अकेले भी नहीं भेजना चाहते थे। इसलिए काजोल ने उनके साथ जाने का फैसला लिया। वे अगले कुछ महीने वहीं रहेंगी। अजय और काजोल ने 2018 में वहां एक अपार्टमेंट खरीदा था, ताकि उनकी बेटी वहां आराम से साथ रह सके।" इसी रिपोर्ट के मुताबिक, अजय मुंबई में ही बेटे के साथ रह रहे हैं।

17 साल की हैं न्यासा

20 अप्रैल 2003 को जन्मी न्यासा 17 साल की हो चुकी हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। न्यासा अपने पिता के काफी करीब हैं। एक इंटरव्यू में अजय ने बताया था, "न्यासा बहुत समझदार हैं। वो बहुत ज्यादा सोचती है और चीजों को एनालाइज करती है।" यही नहीं इस इंटरव्यू में अजय ने कहा था कि उनके बच्चे उनके लिए स्ट्रेसबस्टर हैं।

मां काजोल के साथ भी न्यासा की अच्छी बॉन्डिंग है। न्‍यासा की मानें तो वे फिल्‍मों में एक्टिंग नहीं करना चाहती हैं। उनका सपना है वर्ल्‍ड फेमस शेफ बनने का है। काजोल भी ये बात कह चुकी हैं कि उनकी बेटी को कुंकिग बहुत पसंद है। न्यासा पढ़ाई में होशियार होने के साथ-साथ अच्‍छी स्विमर भी हैं।

अजय दो फिल्मों की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे

अजय देवगन होम प्रोडक्शन की दो फिल्मों की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। इसके साथ ही अपनी अपकमिंग फिल्मों 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया' और 'मैदान' का पोस्ट प्रोडक्शन भी देख रहे हैं। उनकी जो फिल्में फिलहाल फ्लोर पर आनी हैं, उनमें साउथ इंडियन फिल्म 'कैथी' की रीमेक, 'गोलमाल-5' और 'चाणक्य' शामिल हैं। उन्हें रोहित शेट्टी की कॉप ड्रामा 'सूर्यवंशी' में कैमियो करते भी देखा जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kajol travelled out to Singapore with daughter Nysa Devgn as Nysa's college is all set to resume


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EARBBD

क्‍या 12 जून को सुशांत के घर पर थीं र‍िया चक्रवर्ती? तस्‍वीरों ने उठाए सवाल

रिया चक्रवर्ती ने अपने मुंबई पुलिस, ईडी, सीबीआई को दिए अपने बयान में कहा कि वह 8 जून को सुशांत के घर से चली गई थीं। रिया ने अपने इंटरव्‍यू में भी यह बात कही कि इसके बाद उनकी सुशांत से कोई बात नहीं हुई, क्‍योंकि उन्‍होंने गुस्‍से में उनका नंबर ब्‍लॉक कर दिया था। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ तस्‍वीरें सामने आई हैं, जो रिया के इन दावों पर सवाल उठाती हैं। सवाल ये कि क्‍या रिया 12 जून को सुशांत के घर पर थीं? या फिर यह भी संभव है कि तस्‍वीरें पुरानी हों और उन्‍हें 12 जून को पोस्‍ट किया गया हो।

Was Rhea Chakraborty at Sushant Rajput's Flat on 12th June 2020? सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती की कुछ तस्‍वीरें सामने आई हैं, जो 12 जून 2020 की बताई जा रही हैं। सवाल उठ रहे हैं कि क्‍या रिया 12 जून को सुशांत सिंह राजपूत के घर पर थीं?


क्‍या 12 जून को सुशांत के घर पर थीं र‍िया चक्रवर्ती? तस्‍वीरों ने उठाए सवाल

रिया चक्रवर्ती ने अपने मुंबई पुलिस, ईडी, सीबीआई को दिए अपने बयान में कहा कि वह 8 जून को सुशांत के घर से चली गई थीं। रिया ने अपने इंटरव्‍यू में भी यह बात कही कि इसके बाद उनकी सुशांत से कोई बात नहीं हुई, क्‍योंकि उन्‍होंने गुस्‍से में उनका नंबर ब्‍लॉक कर दिया था। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ तस्‍वीरें सामने आई हैं, जो रिया के इन दावों पर सवाल उठाती हैं। सवाल ये कि क्‍या रिया 12 जून को सुशांत के घर पर थीं? या फिर यह भी संभव है कि तस्‍वीरें पुरानी हों और उन्‍हें 12 जून को पोस्‍ट किया गया हो।



केक शॉप की हैं तस्‍वीरें, रिया की इंस्‍टा स्‍टोरी भी
केक शॉप की हैं तस्‍वीरें, रिया की इंस्‍टा स्‍टोरी भी

रिया की कुछ तस्‍वीरें एक केक शॉप ने अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर की हैं। ये सारी तस्वीरें 12 जून की हैं और बताया जाता है कि इन तस्वीरों को रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया था। तस्‍वीरों के साथ रिया चक्रवर्ती ने इस केक शॉप का शुक्रिया अदा करते हुए सुशांत की एक्‍स मैनेजर श्रुति मोदी का नाम भी लिया था।



तस्‍वीर में पीछे लगी पिक्‍चर फ्रेम से लग रहे हैं कयास
तस्‍वीर में पीछे लगी पिक्‍चर फ्रेम से लग रहे हैं कयास

केक शॉप के इंस्टग्राम पर रिया की कई तस्‍वीरें हैं। सवाल यह भी उठ रहे हैं कि रिया चक्रवर्ती ने 12 जून 2020 को ये केक किसके लिए मंगवाया था? रिया की तस्‍वीरों में उनके ठीक पीछे जो जगह दिख रही है वह सुशांत के लिविंग रूम की है। घर के एक फ्रेम में एक एस्ट्रानॉट की तस्वीर लगी हुई है, जिसका किनारा ठीक वैसा ही है, जैसा सुशांत के लिविंग रूम में है।



संभव है पुरानी हों तस्‍वीरें
संभव है पुरानी हों तस्‍वीरें

हालांकि, यह तस्‍वीरें पुरानी भी हो सकती हैं। संभव है कि ये तस्‍वीरें केक शॉप के प्रमोशन के लिए हों, जो रिया ने पहले ही ख‍िंचवाई हों। आम तौर पर स्‍टार्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स उनके सोशल मीडिया मैनेजर हैंडल करते हैं। ऐसे में संभव है क‍ि तस्‍वीरें पुरानी हों और केक शॉप से प्रमोशनल डील होने के बाद ये तस्‍वीरें पोस्‍ट की गई हों।



रुमी जाफरी से 12 जून को हुई थी बात
रुमी जाफरी से 12 जून को हुई थी बात

बहरहाल, 12 जून की तारीख को लेकर एक आशंका फिल्‍ममेकर रुमी जाफरी के बयान से भी निकलकर आती है। रुमी ने अपने बयान में कहा था कि 12 जून को उन्होंने सुशांत के साथ एक फिल्म फाइनल की थी, जिसमें रिया चक्रवर्ती बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आने वाली थीं। रुमी ने यह भी कहा था कि 12 जून को उनकी रिया और सुशांत से बात हुई थी।





from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/34Ravif
via IFTTT

पहली बार साथ नजर आएंगे सैफ अली खान और अर्जुन कपूर, 'भूत पुलिस' में होगा कुछ ऐसा रोल

पहली बार अगली फिल्म में साथ काम करने जा रहे हैं। यह अगली फिल्म एक हॉरर कॉमिडी फिल्म है, जिसका टाइटल है 'भूत पुलिस' और इसे बना रहे हैं पवन कृपलानी। खबर है कि फिल्म 'भूत पुलिस' को थ्रीडी में तैयार किया जाएगा। अर्जुन और सैफ गोस्ट हंटर्स की भूमिका में रमेश तौरानी और अक्षय पुरी द्वारा प्रड्यूस की जा रही इस फिल्म पर काम इस साल के अंत कर शुरू होगा। फिल्म में अर्जुन और सैफ गोस्ट हंटर्स की भूमिका में होंगे। फिल्म के लिए बिल्कुल परफेक्ट है जोड़ी डायरेक्टर पवन ने कहा, 'हमलोग इस खौफनाक एडवेंचर कॉमिडी को लेकर काफी उत्साहित हैं और सैफ व अर्जुन इस टीम को जॉइन कर रहे हैं, जिसे लेकर हम काफी खुश हैं, क्योंकि ये लोग इस क्रेजी एंटरटेनर फिल्म के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं।' स्क्रिप्ट में होंगे इनके ट्रे़डमार्क ह्यूमर उन्होंने बताया कि दोनों ऐक्टर्स बिल्कुल अलग अवतार में नजर आएंगे और फिल्म की स्क्रिप्ट में उनके ट्रे़डमार्क ह्यूमर का भी ध्यान रखा जाएगा। 'संदीप और पिंकी फरार' इसके अलावा अर्जुन की अगली फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' है, जिसमें उनके साथ परिणीति चोपड़ा भी नजर आएंगी। इसके अलावा अर्जुन की एक क्रॉस बॉर्डर फिल्म है, जिसमें उनके साथ रकुल प्रीत सिंह नजर आनेवाली हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3gOy5OZ
via IFTTT

एक्ट्रेस बोलीं- मैंने वो भारत नहीं देखा जिसमें दलितों पर अत्याचार होते हैं, मेरी मां ने दलित बच्ची को गोद लिया, उसे बेटी की तरह पाला-पोसा और उसकी शादी करवाई

कंगना रनोट ने हाल ही में सोशल मीडिया पर लगातार कई ट्वीट्स करते हुए बताया कि उनकी मां ने किस तरह एक दलित लड़की को गोद लिया था और उसका पालन पोषण अपनी अन्य बेटियों की तरह किया। कंगना के मुताबिक ऐसा उन्होंने इसलिए किया क्योंकि कई लोग उन्हें लगातार दलित विरोधी बताते हुए देश में दलितों पर होने वाले अत्याचार की खबरें टैग कर रहे थे।

कंगना ने अपने पहले ट्वीट में लिखा, 'प्रिय मित्रों, मैं देख रही हूं कि बहुत सारे लोगों ने मुझे दलितों पर होने वाले अत्याचार से जुड़ी खबरें टैग कर रहे हैं और कई ज्यादा समझदार लोग जो भारत को सिर्फ इन्हीं समाचारों के माध्यम से जानते हैं, वे आधुनिक भारत को लेकर मेरे विचार का मजाक उड़ाते हैं। ऐसे लोगों के लिए मैं अपने जीवन और मेरी बहन राजूदी जो इस फोटो में दुल्हन हैं, की कहानी साझा कर रही हूं।'

परिवार के खिलाफ दलित बच्ची को गोद लिया

अगले ट्वीट में कंगना ने लिखा, 'मेरी मां की नई-नई शादी हुई थी, गांव में मनसा नाम की एक दलित महिला की दुर्दशा देखकर उन्हें बहुत दुख पहुंचा। उसकी तीन लड़कियां थीं लेकिन आय का कोई स्रोत नहीं था, जिसके बाद ससुराल वालों की मर्जी के खिलाफ मेरी मां ने उस महिला की सबसे छोटी बच्ची राजकुमारी को गोद ले लिया, उसे स्कूल भेजा और फिर कॉलेज भी भेजा।'

##

ऐसी बातें क्यों किसी खबर में नहीं दिखाई जातीं

आगे उन्होंने बताया, 'राजू दी हमारे साथ बड़ी हुईं और 21 साल की उम्र में मां ने उनकी शादी भूमि जीजू से कर दी। वे चंडीगढ़ में रहते हैं, इस सप्ताह उनके बेटे भानू की शादी हुई, जब मुझे उस जोड़े की प्यारी सी फोटोज मिलीं तो मेरी मां ने कहा कि लड़की ब्राह्मण है, ये कभी किसी समाचार में नहीं दिखाया जाएगा।'

##

मैं आप पर भरोसा करती हूं तो आप मुझे झूठा क्यों कहते हैं?

आगे उन्होंने लिखा, 'दलितों के खिलाफ अत्याचार की जो बातें आप सभी मुझे टैग करते हैं, मैंने कभी उनका अनुभव नहीं किया, लेकिन फिर भी मैं आप पर भरोसा करती हूं, लेकिन जब मैं उस आधुनिक भारत को आपके साथ शेयर करती हूं, जिसे मेरी मां ने मुझे दिया है, तो मुझे झूठा कहने वाले आप कौन होते हैं? वैसे ये बच्चे एकसाथ बहुत अच्छे दिख रहे हैं, कृपया उन्हें आशीर्वाद दें।'

##

कंगना बोलीं- वो हमारे साथ हमारे घर में रहती थीं

इसके बाद अपने अगले ट्वीट में कंगना ने कुछ बातों को स्पष्ट करते हुए लिखा, 'कुछ बातें स्पष्ट करना चाहती हूं, जिनसे पूरा गांव वाकिफ है, इन तथ्यों की पड़ताल की जा सकती है और लोगों का साक्षात्कार भी लिया जा सकता है।'
1) राजू दी हमारे घर में हमारी बहन की तरह रहती थीं।
2) शुरुआत में वे रसोई में मां की मदद करती थीं, अम्मा ने इसमें एक बड़ा काम ये किया कि राजू दी ने सभी को खाना परोसा था।
3) कुछ रिश्तेदारों ने मां के इस काम की निंदा भी की, लेकिन राजू दी के सामने किसी की कुछ कहने की हिम्मत नहीं हुई।
4) मैंने कभी रंगोली को दीदी नहीं कहा, लेकिन पापा ने ये सुनिश्चित किया था कि हम राजू दी को दीदी कहें।
5) रैंग्स और राजू दी बेडरुम को शेयर करते थे, जहां मुझे मेरी कम उम्र और गर्ल्स टॉक की वजह से जाने की अनुमति नहीं थी, ये वो भारत है जिसे मैं जानती हूं।

##

'मनसा मौसी हम बच्चों के लिए मां की तरह हैं'

अपने आखिरी ट्वीट में एक फोटो शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, 'राजू दी की मां... हमारे पैतृक घर में मेरे साथ मनसा मौसी, वो मेरे लिए और घर के सभी बच्चों के लिए मां की तरह हैं, यही हमारे माता-पिता ने हमें सिखाया है, मैं इसे पूरे भारत में प्रोत्साहित करना चाहती हूं, ना कि उस क्रूर रूढ़िवादी भारत को जिसे लोग अपने राजनीतिक लाभ के लिए महिमामंडित करते रहते हैं।'

##

कंगना ने कहा था आधुनिक भारत में कास्ट सिस्टम नहीं

कंगना को दलित अत्याचार से जुड़ी खबरें टैग करने का सिलसिला तब से शुरू हुआ, जब कुछ दिनों पहले अपने उन्होंने आधुनिक भारत में जातिवाद के नहीं होने और आरक्षण को खत्म करने की बात कही थी। उन्होंने लिखा था, 'आधुनिक भारतीयों द्वारा जातिगत व्यवस्था को अस्वीकार कर दिया गया है, छोटे शहरों में भी हर कोई ये जानता है कि अब ये कानून-व्यवस्था द्वारा बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। हालांकि कुछेक के लिए ये दुखद खुशी से ज्यादा कुछ भी नहीं है, केवल हमारा संविधान आरक्षण के मामले में इसे पकड़े हुए है, इसे जाने दो। आओ इस बारे में बात करते हैं।'

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kangana Ranaut says her mother adopted a Dalit woman’s daughter, got her married : Raju di grew up with us and at the age of 21 mom married her to Bhumi Jiju, they live in Chandigarh


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EN4esV

रणवीर शौरी ने महेश भट्ट के परिवार पर बोला हमला, कहा-पूजा भट्ट के साथ रिलेशनशिप में मुझे एब्यूज किया गया था

एक्टर रणवीर शौरी अब महेश भट्ट और उनके परिवार के खिलाफ खुलकर सामने आ गए हैं। हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट के जरिए एक मीडिया हाउस और भट्ट परिवार पर निशाना साधा है। दरअसल, एक आर्टिकल में कहा जा रहा था कि पूजा भट्ट रणवीर के साथ एब्यूसिव रिलेशनशिप में थीं।

रणवीर ने इस आर्टिकल पर गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, इस तरह के आर्टिकल बदनाम करने और दुर्भावनापूर्ण पीआर कैम्पेन का हिस्सा होते हैं और यह फिल्म मोगुल मुझे सालों से टारगेट करते आ रहे हैं।किसी मीडिया ने फैक्ट चेक के लिए पुराने पुलिस और मीडिया रिकॉर्ड देखने की जहमत नहीं उठाई होगी जिसमें यह साफ लिखा था कि उस रिश्ते में मुझे एब्यूज किया गया था।

##

रणवीर द्वारा शेयर किए गए आर्टिकल में पूजा के पति मनीष मखीजा की फोटो देखकर रणवीर ने रिएक्ट करते हुए लिखा, फोटो में दिख रहा दूसरा शख्स तब तक मेरा बेस्ट फ्रेंड हुआ करता था जब तक वो घटना नहीं घटी थी। इसके बाद उसने पाला बदला और पूजा से शादी कर ली। ये सारे रिश्ते मैन्यूप्लेटिव होते हैं।

##

पूजा से हुई थी रणवीर की सगाई

पूजा और रणवीर कभी रिलेशनशिप में थे। दोनों की सगाई भी हो चुकी थी लेकिन फिर पूजा ने आरोप लगाए कि रणवीर के साथ उनका रिश्ता एब्यूसिव है। इस आरोप के बाद पूजा ने 2003 में रणवीर के बेस्ट मनीष मखीजा से शादी कर ली थी। हालांकि, मनीष और पूजा का रिश्ता भी नहीं चल सका। दोनों 2014 में अलग हो गए लेकिन तलाक नहीं लिया।

कोंकणा से टूटी रणवीर की शादी

पूजा से ब्रेकअप के बाद रणवीर ने एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा के साथ 2007 में डेटिंग शुरु की थी। इनकी शादी साल 2010 में हुई थी। लेकिन 2015 में दोनों आपसी मतभेद के चलते अलग हो गए। 2020 में क़ानूनी तौर पर दोनों के तलाक को मंजूरी मिल गई है। दोनों का एक बेटा है जिसका नाम हारुन है। दोनों ने ‘ट्रैफिक सिग्नल’, ‘मिक्सड डबल’, ‘आजा नचले’ और ‘गौर हरि दास्तान’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ranvir Shorey Says He Was Abused In The Relationship With Pooja Bhatt


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EOZi71