Monday, March 30, 2020

सलमान खान के कजिन भाई अब्दुल्ला की मौत, ग़म में डूबे ऐक्टर ने कहा- हमेशा तुम्हें प्यार

जहां पूरा देश कोरोना की वजह से खौफ में है, ऐसे में बॉलिवुड से एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। सलमान खान के भांजे अब्दुल्ला खान के मौत की खबर सामने आई है और इस खबर से उन्हें जानने वाले सभी हैरान हैं। सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अब्दुल्ला के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर शोक जाहिर किया है। बता दें कि अब्दुल्ला को हेल्थ से जुड़ी परेशानियों के बाद कुछ दिनों पहले ही कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी मौत का कोरोना से कोई कनेक्शन नहीं है, बल्कि कहा जा रहा है कि फेफड़े में कैंसर की वजह से उनकी मौत हुई है। बता दें कि अब्दुल्ला सलमान के पिता सलीम खाम की छोटी बहन यानी उन्की बुआ के बेटे थे। इस खबर से पूरा परिवार शोक में है। कहते हैं सलमान और अब्दुल्ला साथ में फिटनेस ट्रनिंग किया करते थे और दोनों की बॉन्डिंग जबरदस्त थी। सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर अब्दुल्लाह के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर कर लिखा है, 'हम हमेशा तुम्हें प्यार करेंगे।' बता दें कि अब्दुल्लाह वैसे तो किसी फिल्म में नजर नहीं आए, लेकिन सलमान अक्सर उनके साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर किया करते थे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2US0KKd
via IFTTT

फॉक्स स्टार प्रॉडक्शंस नहीं करेगा करण जौहर की 'तख्त' को प्रड्यूस?

कुछ दिनों पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि अब फॉक्स स्टार प्रॉडक्शंस के ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म '' को को-प्रड्यूस नहीं करेगा। सुनने में आया है कि फॉक्स स्टार इंडिया के सीईओ विजय सिंह ने कंपनी को छोड़ दिया है जिसके बाद कंपनी करण जौहर के साथ अपने 10 साल पुराने रिश्तों के बारे में एक बार फिर विचार कर रही है। बता दें कि पहले ही शूटिंग लेट होने के कारण पहले ही यह फिल्म विवादों में है। हालांकि करण जौहर ने सोशल मीडिया पर बताया था कि फिल्म की तैयारियां लगातार चल रही हैं। करण जौहर ने फिल्म का मोशन पोस्टर पहले ही रिलीज कर दिया है। फिल्म करण के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि इस फिल्म के जरिए वह लंबे समय बाद डायरेक्शन करने जा रहे हैं। यह फिल्म मुगल काल में औरंगजेब के शासनकाल पर आधारित है। करण ने फिल्म की शूटिंग के लिए रेकी भी शुरू कर दी थी और कई जगह फाइनल की थीं लेकिन उसी बीच कोरोना वायरस के कारण सारा काम रुक गया है। सूत्रों ने भी बताया है कि इसी कारण फॉक्स स्टार इंडिया ने 'तख्त' से अपने हाथ खींच लिए हैं। हालांकि ने इन खबरों को बेबुनियाद बताया है। धर्मा प्रॉडक्शंस का कहना है कि उन्होंने इस फिल्म के लिए फॉक्स स्टार इंडिया से कभी इस फिल्म को को-प्रड्यूस करने के लिए संपर्क ही नहीं किया था और इस फिल्म को धर्मा प्रॉडक्शंस अकेले ही प्रड्यूस कर रहा है। बता दें कि कऱण जौहर की इस मल्टी-स्टारर फिल्म में अनिल कपूर, विकी कौशल, रणवीर सिंह, करीना कपूर, आलिया भट्ट, जाहन्वी कपूर और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिकाओं में हैं। उम्मीद है कि यह फिल्म 24 दिसंबर 2021 को रिलीज होगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/39u13ji
via IFTTT

लॉकडाउनः कार्तिक आर्यन का बहन के साथ 'न्यू हैंड इमोजी' चैलेंज, आप भी कर सकते हैं ट्राई

सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं और इस समय देश में कोरोना वायरस के कारण किए गए लॉकडाउन के चलते वह लगातार लोगों को जागरूक कर रहे हैं। वह इस समय खुद घर पर हैं और अपनी फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं। अब कार्तिक आर्यन ने अपनी बहन के साथ का एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। काफी मजेदार है कार्तिक आर्यन का चैलेंज कार्तिक आर्यन और उनकी बहन कृतिका का वीडियो इंटरनेट पर लोग काफी पंसद कर रहे हैं। इसमें दोनों लोगों को 'न्यू हैंड इमोजी' चैलेंज दे रहे हैं। कार्तिक आर्यन अपने घायल हाथ से इस चैलेंज को करते दिखाई दे रहे हैं और इसमें उनका साथ बहन कृतिका दे रही हैं। यह वीडियो ऐक्टर के फैन क्लब ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। आप भी इस मजेदार वीडियो देखें और इस चैलेंज को लें। ऐक्टर ने पीएम केयर्स फंड में दिए 1 करोड़ रुपये बताते चलें कि कार्तिक आर्यन ने पीएम केयर्स फंड में 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। ऐक्टर ने ट्विटर पर इसकी घोषणा करते हुए लिखा, 'इस वक्त एक राष्ट्र के रूप में हमें एक साथ उठ खड़े होने की जरूरत है। मैं आज जो भी हूं या जो भी पैसा मैंने कमाया है वह भारत के लोगों के कारण कमाया है और इसलिए हम सब के लिए मैं पीएम केयर्स फंड में 1 करोड़ रुपये डोनेशन दे दे रहा हूं। मैं सभी भारतीयों से आग्रह करता हूं कि जितना भी हो इसमें मदद करें।' कार्तिक आर्यन की फिल्में वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन आखिरी बार डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल' में सारा अली खान के साथ नजर आए थे। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज हुई थी। अब कार्तिक आर्यन फिल्म 'भूल भुलैया 2' और फिल्म 'दोस्ताना 2' में दिखाई देंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2vZ9MMZ
via IFTTT

आमिर खान के साथ फिल्‍म करना चाहेंगी कंगना रनौत, बता दिया अपना ड्रीम रोल

बॉलिवुड ऐक्‍ट्रेस कंगना रनौत अपने कंधों पर फिल्‍म को सफल कराने के लिए जानी जाती हैं। फिर जब महिलाओं को पर्दे पर मजबूती के साथ दिखाने की बात हो तो इसमें फैंस उन्‍हें बेजोड़ मानते हैं। हाल ही में एक इंट्रैक्‍शन के दौरान उन्‍होंने अपने ड्रीम रोल पर बात की। उन्‍होंने कहा कि वह अपने समय की मशहूर ऐक्‍ट्रेस मधुबाला और ऐक्‍टर दिलीप कुमार की लव स्‍टोरी पर फिल्‍म बनाना चाहेंगी। अनुराग देना चाहते थे मधुबाला का रोल कंगना ने कहा कि वह मधुबाला का रोल प्‍ले करना चाहती हैं और उनकी इच्‍छा है कि दिलीप कुमार का किरदार आमिर खान निभाएं। ऐक्‍ट्रेस ने यह भी बताया कि अनुराग कश्‍यप चाहते थे कि किशोर कुमार की बायॉपिक में वह मधुबाला का रोल अदा करें जिसमें रणबीर कपूर भी अहम किरदार में थे। हालांकि, उन्‍होंने हमेशा उन फिल्‍मों से किनारा कर लिया जिसमें उन्‍हें पर्याप्‍त या मेल कैरक्‍टर जितना स्‍पेस न मिले। रणबीर कपूर ने ऑफर की थी 'संजू' कंगना के मुताबिक, रणबीर कपूर ने उन्‍हें 'संजू' ऑफर की थी लेकिन उन्‍होंने इसे करने से इनकार कर दिया क्‍योंकि वह छोटे रोल नहीं करना चाहती थीं। जब ऐक्‍ट्रेस से उन ऐक्‍टर्स का नाम लेने को कहा गया जिनके साथ वह फिल्‍में करना चाहेंगी, इस पर उन्‍होंने कहा, 'मैं अपनी विरासत से चिपके रहने का क्रेडिट डिजर्व करती हूं। मैं रणबीर कपूर और रणवीर सिंह के साथ सिर्फ तब काम करूंगी जब उनके ऑपोजिट मेरा भी बराबर रोल हो।' रणवीर सिंह और रणबीर कपूर के साथ ऐसा रोल करना चाहती हैं कंगना यह पूछे जाने पर कि वह रणवीर सिंह और रणबीर कपूर के साथ कैसे रोल करना चाहेंगी, इस पर कंगना ने कहा, 'मैं रणबीर कपूर के साथ अभिमान जैसा कुछ करना चाहूंगी जो शादीशुदा जोड़े की कहानी थी। रणवीर सिंह की एनर्जी काफी ज्‍यादा है, ऐसे में मैं उनके साथ अ स्‍टार इज बॉर्न जैसी फिल्‍म करना पसंद करूंगी।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2UQf4Te
via IFTTT

रितेश देशमुख, कुणाल खेमू समेत कई सेलेब्स ने इस्तेमाल किया हैशटैग #gharbaithoindia, टिक-टॉक पर फैंस से कर रहे हैं घर पर रहने की अपील

बॉलीवुड डेस्क. लॉकडाउन को संजीदगी से लेने के लिए बॉलीवुड स्टार्स लगातार अपने फैंस से अलग-अलग तरीकों से घर पर रहने की अपील कर रहे हैं। इस अपील को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए टिक-टॉक एप्प पर एक नए हैशटैग #gharbaithoindia को बनाया गया है जिसके बाद से ही सेलेब्स इस हैशटैग के इस्तेमाल से लोगों से अपने तरीके से घर बैठने की गुजारिश कर रहे हैं।

अपनी कॉमिक टाइमिंग से सुर्खियों में रहने वाले एक्टर रितेश देशमुख टिक-टॉक एप्प पर काफी एक्टिव हैं। उनकी और जेनेलिया की वीडियोज भी फैंस को काफी पसंद आती हैं। हाल ही में रितेश ने #gharbaithoindia का इस्तेमाल करते हुए एक नयावीडियो शेयर कियाहै। इसमें उन्होंने कहा, 'कोरोनावायरस से बड़ी चुनौती आजतक दुनिया में कभी नहीं आई। इस चुनौती का सामना हम सब मिलकर कर सकते हैं। हमें सिर्फ अपने परिवार के साथ अपने घरों में रहना है। इसलिए प्लीज अपने घरों पर रहिए और ये लड़ाई जीतिए'।

जल्द ही फिल्म 'लूटकेस' में नजर आने वाले कुणाल खेमू भी लोगों से घर पर रहने का आग्रह कर रहे हैं। उन्होंने वीडियो में कहा, इस कोरोनावायरस का पूरी दुनिया में कोई पक्का इलाज नहीं मिला है। लेकिन फिर भी हम घर बैठे-बैठे अपने घरवालों की जान बचा सकता हैं। इसलिए प्लीज घर बैठो इंडिया।

##

बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ न बड़े ही मजेदार अंदाज में लॉकडाउन पर कविता लिखी है। इसमें नेहा ने लोगों से कविता के जरिए घर पर रहने की अपील की है। इसके अलावा सिंगर श्रेया घोषाल ने भी लोगों से तोहफे के तौर पर घर बैठे रहने की अपील की है।

## ##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Celebs including Ritesh Deshmukh, Kunal Khemu used #gharbaithoindia, appeals fans to stay at home on tik tok


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wMDJAc

संजय दत्‍त ने वीडियो शेयर कर फैंस से कहा- देश मुश्‍किल दौर में, मिलकर कोरोना को हटाना होगा इसलिए घर पर रहें

कोरोना वायरस को लेकर दुनियाभर में डर का माहौल है। इसे देखते हुए ही भारत में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया गया है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे अपने घरों से बाहर न निकलें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से कोरोना रिलीफ फंड भी बनाया गया है जिसमें अब तक तमाम सिलेब्‍स ने डोनेशन दिया है। इस बीच ऐक्‍टर संजय दत्‍त ने सोशल मीडिया पर फैंस के लिए एक वीडियो मेसेज शेयर किया है। ट्विटर पर शेयर किए गए 55 सेकंड के वीडियो में संजय लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे सरकार के निर्देशों को ध्‍यान से सुनें और घर में रहें। वह कहते हैं, 'हमारा देश एक मुश्‍किल दौर से गुजर रहा है.. बहुत ही मुश्‍किल दौर से.. इसीलिए हम सबको एकसाथ मिलकर इस कोरोना वायरस को हमेशा के लिए हटाना पड़ेगा। अपने घर पर रहिए, अपनी फैमिली के साथ अच्‍छा वक्‍त बिताइए.. कोरोना वायरस को हटाना ही होगा।' कोविड-19 से बचने का एक ही तरीका पोस्‍ट पर दत्‍त ने कैप्‍शन दिया, 'घर में रहकर अपनी तरफ से हम जितना कर सकते हैं, उतना करें क्‍योंकि कोविड-19 से बचने का यही तरीका है।' बता दें, दूसरे बॉलिवुड स्‍टार्स की तरह संजय भी घर पर हैं और सभी सावधानियां बरत रहे हैं। कई सिलेब्‍स दे चुके हैं डोनेशन बता दें, अब तक तमाम बॉलिवुड स्‍टार्स ने कोरोना से लड़ने के लिए डोनेशन दिया है। इसमें अक्षय कुमार, प्रभास, कपिल शर्मा, सलमान खान, रजनीकांत जैसे बड़े नाम शामिल हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3aFqSPb
via IFTTT

वीडियो में पिट रहा आदमी मैं नहीं हूं: सुधीर मिश्रा

पूरी दुनिया में जानलेवा कोरोना वायरस के कारण लाखों लोग प्रभावित हो रहे हैं। दुनियाभर में हजारों लोगों के जान गंवाने के बाद भारत में 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है। यह लॉकडाउन इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए किया गया है। बॉलिवुड सिलेब्रिटीज ने भी एक स्वर में पीएम मोदी के 21 दिन के लॉकडाउन के फैसले का समर्थन किया है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें लॉकडाउन तोड़ने के लिए एक व्यक्ति को कुछ पुलिसवाले पीट रहे हैं और दावा किया जा रहा है कि यह व्यक्ति बॉलिवुड के जाने-माने डायरेक्टर हैं। हालांकि सुधीर मिश्रा ने खुद और मशहूर डायरेक्टर ने सोशल मीडिया यूजर्स के इस दावे को खारिज किया है कि इस वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति सुधीर मिश्रा हैं। सुधीर ने ट्वीट कर कहा, 'मुझे इस बात का ताज्जुब हो रहा है लोग सोच रहे हैं कि मैं ऐसे फालतू पिटता रहूंगा। हर लंबे सफेद वाला व्यक्ति मैं नहीं हूं। मुझे जिस बात से झटका लगा वो यह है कि इस पर ट्रोल ब्रिगेड खुश हो रही है। कितने बीमार हैं ये लोग। यह जो भी व्यक्ति पिट रहा है वो मैं नहीं हूं दिमागी रूप से बीमार लोगों।' बता दें कि बॉलिवुड के ज्यादातर सिलेब्रिटीज इस समय अपने घर पर हैं या अपने परिवार के साथ अलग-थलग हो गए है। सलमान खान अपने परिवार के साथ पनवेल वाले फार्महाउस पर हैं। शाहिद कपूर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पंजाब चले गए हैं जबकि रितिक रोशन और सुजैन अपने दोनों बच्चों के साथ एक साथ रह रहे हैं। इसके अलावा बॉलिवुड सितारे लगातार आम लोगों को भी घर में रहने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2wPbRvb
via IFTTT

टिक-टॉक एप्प पर शिल्पा शेट्टी का जलवा, पति राज कुंद्रा के साथ शेयर कर रही हैं मजेदार वीडियोज

बॉलीवुड डेस्क. बॉलीवुड इंडस्ट्री पूरी तरह से बंद हो जाने के कारण इन दिनों सेलेब्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो चुके हैं। इंस्टाग्राम पर अपनी हर अपडेट देने वालीं शिल्पा शेट्टी इन दिनों टिक टॉक एप्प पर फैंस को खूब हंसाने की कोशिश मे लगी हुई हैं। शिल्पा ने हाल ही में पति राज कुंद्रा के साथ कुछ मजेदार वीडियोज शेयर की है जिन्हें देखकर फैंस हंसी से लोटपोट हो रहे हैं।

हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने इन दिनों ट्रेंड में चल रहे स्विच चैलेंज को ट्राई किया था। इस वीडियो को शिल्पा ने पति राज कुंद्रा के साथ बनाया था।वीडियो में पहले तो शिल्पा और राज अपने कपड़े पहने नॉर्मल दिख रहे हैं लेकिन कपड़े स्विच करने के बाद दोनों काफी फनी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के साथ शिल्पा ने लिखा, 'टाइम तो बहुत है, है हिम्मत तो करो'।

इसके अलावा शिल्पा ने एक फनी डायलॉग डबिंग वाला वीडियो भी बनाया था जिसमें उन्होंने राज कुंद्रा को थप्पड़ भी मारा है। इस मजाकिया वीडियो में शिल्पा सोच समझ कर शादी करने वालों का मजाक बनाती दिख रही हैं। जहां इंस्टाग्राम पर शिल्पा के 15 मिलियन फॉलोवर्स हैं वहीं टिक टॉक पर उन्हें फॉलो करने वालों की संख्या 13.5 मिलियन है।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shilpa Shetty's funny videos in tik tok with husband Raj Kundra will make you laugh out loud


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bzxBKd

टाइगर श्रॉफ का क्वारैंटाइन में दिखा मस्तीभरा अंदाज, बोले, ‘बचपन में मां ने कभी घर पर खेलने नहीं दिया’

बॉलीवुड डेस्क.'बागी 3' एक्टर टाइगर श्रॉफ हमेशा से ही अपनी फिटनेस से लोगों को दीवाना बनाते आए हैं। इन दिनों देश में लॉकडाउन होने के बावजूद भी टाइगर अपनी फिटनेस के लिए जमकर वर्कआउट करने पसीना बहा रहे हैं इसके साथ ही टाइगर अपने घर में मस्ती करते हुए और फुटबॉल खेलते हुए भी नजर आ रहे हैं।

हाल ही में टाइगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फैंस को इंस्पायर करते हुए वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में टाइगर शर्टलेस होकर जमकर जिम कर रहे हैं। साथ ही वीडियो में टाइगर घर के अंदर फुटबॉल भी खेल रहे हैं। इसी दौरान अपने बचपन की बात शेयर करते हुए टाइगर ने लिखा, 'मेरी मां कभी हमें बचपन में घर पर नहीं खेलने देती थीं। लेकिन अब उनके पास कोई और विकल्प नहीं है'।

टाइगर लगातार अपने क्वारैंटाइन के वीडियो फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। हाल ही में टाइगर ने को स्टार अनन्या पांडे का अंताक्षरी चैलेंज अपनाते हुए अपनी खूबसूरत आवाज में खाना गाते हुए भी वीडियो शेयर किया था। उनकी सिगिंग टैलेंट की सभी बॉलीवुड सेलेब्स ने भी खूब सराहना की थी।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tiger Shroff's funky look in Quarantine said, 'Mother never let me play at home in childhood'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dIH5Fc

पीएम केयर्स फंड में दान, शिल्पा शेट्टी और बादशाह से आगे निकले सब्यसाची

कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश की हालत गंभीर है और इस वक्त गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए फिल्म स्टार्स लगातार सामने आ रहे हैं। अब तक कई सितारे पीएम रिलीफ फंड में दान कर मदद का हाथ आगे बढ़ा चुके हैं, जिसमें अब कुछ और नाम जुड़े हैं, जिसमें शिल्पा शेट्टी और बादशाह भी हैं। याद दिला दें कि पिछले दिनों अक्षय कुमार ने पीएम केयर फंड्स् में 25 करोड़ योगदान की घोषणा कर चुके हैं। शिल्पा शेट्री ने ट्वीट कर कहा है, 'इंसानियत के लिए, देश के लिए और अपने उन साथियों के लिए जिन्हें हमारे मदद जरूरत है, यही समय है जब हम उनके लिए कुछ कर सकते हैं। मैंने और राज कुंद्रा ने पीएम केयर्स फंड में 21 लाख रुपए दान किए। सागर में हर एक बूंद का महत्व होता है, इसलिए मैं आप सबसे इस घड़ी में मदद की अपील करती हूं #IndiaFightsCorona @PMOIndia' शिल्पा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और इन दिनों क्वॉरंटीन लाइफ की तस्वीरें और वीडियो भी शलगातार शेयर कर रही हैं। उनके पोस्ट पर लोग बार-बार यह सवार कर रहे थे कि उन्होंने अब तक केयर फंड्स में डोनेशन क्यों नहीं दिया है। शिल्पा शेट्टी के अलावा सिंगर और रैपर बादशाह ने भी पीएम रिलीफ फंड में 25 लाख रुपए देने की बात कही है। हालांकि, उन्होंने ट्वीट करते हुए इसे अपना छोटा सा योगदान बताया है और लिखा है कि हम साथ मिलकर इसपर जीत पा सकते हैं। इन सबके अलावा बॉलिवुड डिजाइन सब्यसाची भी 1.5 करोड़ दान की घोषणा कर चुके हैं, जिसमें 1 करोड़ पीएम रिलीफ फंड में और 50 लाख मुख्यमंत्री रिलीफ फंड, पश्चिम बंगाल में देने की बात कही है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/39tAZos
via IFTTT

पीएम-केयर्स फंड में कार्तिक आर्यन ने दिए 1 करोड़ रुपये, मदद को अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भी आगे आए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने से लड़ने के लिए पूरे देश से मदद के लिए आह्वान किया है। इसके बाद बॉलिवुड के सितारों ने भी बढ़-चढ़ कर डोनेट करना शुरू कर दिया है। इस लिस्ट में ऐक्टर का नाम भी जुड़ गया है। कार्तिक ने कोरोना महामारी से लड़ने के लिए पीएम रिलीफ फंड में पूरे 1 करोड़ रुपये का डोनेशन दिया है। कार्तिक ने ट्विटर पर इसकी घोषणा करते हुए लिखा, 'इस वक्त एक राष्ट्र के रूप में हमें एक साथ उठ खड़े होने की जरूरत है। मैं आज जो भी हूं या जो भी पैसा मैंने कमाया है वह भारत के लोगों के कारण कमाया है और इसलिए हम सब के लिए मैं पीएम केयर्स फंड में 1 करोड़ रुपये डोनेशन दे दे रहा हूं। मैं सभी भारतीयों से आग्रह करता हूं कि जितना भी हो इसमें मदद करें।' कार्तिक के अलावा ऐक्ट्रेस और क्रिकेटर ने भी प्रधानमंत्री और महाराष्ट्र सीएम रिलीफ फंड में डोनेशन दिया है। हालांकि उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि उन्होंने कितनी रकम डोनेट की है। हालांकि सूत्रों के हवाले से पता चला है कि विराट-अनुष्का ने 3 करोड़ रुपये डोनेशन में दिए हैं। इसी तरह ऐक्टर राजकुमार राव ने भी पीएम रिलीफ फंड में डोनेट किया है और डोनेशन में दी गई रकम का खुलासा नहीं किया है। बता दें इससे पहले अक्षय कुमार ने सबसे पहले कोरोना के लिए बने पीएम रिलीफ फंड में 25 करोड़ रुपये डोनेट करने की घोषणा की थी। उनके अलावा वरुण धवन ने 30 लाख रुपये, रणदीप हुड्डा ने 1 करोड़ रुपये, भूषण कुमार ने 11 करोड़ रुपये, शिल्पा शेट्टी ने 21 लाख रुपये के साथ ही कृति सैनन, रजनीकांत, महेश बाबू, राम चरण और पवन कल्याण जैसे स्टार्स ने भी पीएम रिलीफ फंड में सहायता राशि डोनेट की है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2QTpDno
via IFTTT

आपको पता है 25000 मजदूरों की देखभाल पर सलमान खान को क‍ितना खर्च आएगा?

कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन की वजह से हम सभी घरों में हैं। सिनेमाघर बंद हैं। बॉलिवुड का बिजनस ठप पड़ गया है। सभी फिल्‍मों की शूटिंग भी बंद है। स्‍टार्स अपने-अपने घरों में हैं और मुश्‍क‍िल की इस घड़ी में बढ़ चढ़कर दान कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने कोरोना काल में देश की मदद के लिए 25 करोड़ रुपये दान किए हैं, जबकि सलमान खान ने 25000 दिहाड़ी मजदूरों की देखभाल का जिम्‍मा लिया है। टी-सीरीज के भूषण कुमार ने भी 12 करोड़ रुपये राहत कोष में दिए हैं। सलमान के परिवार का है एक उसूल सलमान खान की दरियादिली पूरे बॉलिवुड में मशहूर है। हर कोई जानता है कि वह जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा सबसे आगे रहते हैं। सलमान खान के पिता सलीम खान ने भी हाल ही एक मीडिया हाउस से बातचीत में बताया कि उनके घर का एक उसूल है। वह कहते हैं, 'हमारा पैसा हमेशा किसी के काम आए, हम यही चाहते हैं।' क‍िसी राहत कोष में नहीं, खुद देखभाल में जुटे बहरहाल, सलमान ने प्रधानमंत्री राहत कोष या मुख्‍यमंत्री राहत कोष में भले ही कोई रकम दान नहीं की है, लेकिन उन्‍होंने मजदूरों की जो जिम्‍मेदारी उठाई है उसके खर्च का आंकलन करे तो वह करोड़ों की राश‍ि है। बीते दिनों सलमान के दोस्‍त निख‍िल आडवाणी ने ट्विटर पर उन ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी थी, जो दान नहीं करने के कारण 'दबंग' खान की आलोचना कर रहे थे। फिर पता चला क‍ि सलमान पहले ही दिहाड़ी मजदूरों की देखभाल कर रहे हैं। हर महीने कम से कम 25 करोड़ रुपये होंगे खर्च! एक सामान्‍य गण‍ित भी लगाएं तो सलमान ने 25 हजार मजदूरों की जिम्‍मेदारी ली है। यानी लॉकडाउन के दौरान या जब तक शूटिंग शुरू नहीं हो जाती तब तक सलमान इन मजदूरों के खाने-पीने, रहने और जरूरी दवाइयों का सारा खर्च उठाएंगे। एक अनुमान के मुताबिक, यदि इस बाबत हर मजदूर के ऊपर महीने में 10 हजार रुपये भी खर्च होते हैं तो एक महीने में सलमान खान को 25,00,00,000 यानी 25 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। दो महीने यही हाल रहा तो 50 करोड़ रुपये! देश में जिस तरह कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और लॉकडाउन कमोबेश जिस तरह विफल हो रहा है, विशेषज्ञ यह मानकर चल रहे हैं कि अप्रैल महीना भी ऐसे ही बीतने वाला है। यानी यदि दो महीने भी सलमान खान दिहाड़ी मजदूरों की देखभाल करते हैं तो वह कम से कम 50 करोड़ रुपये लोगों की मदद के तौर पर खर्च करेंगे। ऐसे में सलीम खान के उसूल और सीख सही साबित होती है- हमारा पैसा किसी के काम आना चाहिए।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3auirGc
via IFTTT

कोरोना पर ट्विटर यूजर ने किया ट्रोल तो जावेद अख्तर बोले- कुछ दिनों के लिए तो नफरत का नशा छोड़ दो

बॉलीवुड डेस्क. कोरोनावायरस संकट के बीच जब एक ट्विटर यूजर ने गीतकार और लेखक जावेद अख्तर को ट्रोल किया तो उन्होंने इसे करारा जवाब दिया। दरअसल, इस ट्विटर यूजर ने तंज कसते हुए अख्तर से पूछा था कि वे कहां हैं? उसने लिखा था, "जावेद अख्तरजी कहां हो? देश के बारे में अपनी राय दीजिए या बिल में छुपे रहोगे? आपकी सेक्युलर गैंग नहीं दिख रही है।"

अख्तर ने लिखा- कुछ दिनों के लिए तो नफरत छोड़ दो

जावेद अख्तर ने ट्विटर यूजर को जवाब देते हुए लिखा, "भाई कम से कम कुछ दिनों के लिए नफरत का नशा छोड़ दो। मेरे जैसे लोग जो भी कर सकते हैं, कर रहे हैं। तुम बस इतना करो कि दूसरों से पूछने की बजाय ये बताते रहो कि तुम क्या कर रहे हो?"

गौरतलब है कि देश में कोरोनावायरस के मामले लगातर बढ़ते जा रहे हैं। इससे निपटने के लिए अक्षय कुमार, वरुण धवन, अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, कार्तिक आर्यन, भूषण कुमार समेत कई स्टार्स नरेंद्र मोदी के पीएम केयर्स फंड में अनुदान दे चुके हैं। सलमान खान, रोनित रॉय, विवेक अग्निहोत्री समेत कई ऐसे सेलेब्स भी हैं, जो लॉकडाउन के दौरान परेशानी झेल रहे दैनिक वेतन भोगियों की मदद में लगे हुए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Javed Akhtar Retorts A Twitter User Who Trolled Him Regarding Coronavirus


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39szaZ9