Monday, March 1, 2021

बॉलीवुड ब्रीफ:शाहरुख खान के 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट' ने की आलिया भट्‌ट स्टारर 'डार्लिंग्स' की अनाउंसमेंट, दिशा पाटनी ​​​​​​​ने शुरू की 'एक विलेन रिटर्न्स' की शूटिंग



from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3dVCylb

खास बातचीत:'लव जिहाद' बेस्ड म्यूजिक एल्बम में नजर आईं पायल घोष ने दी सफाई, बोलीं-मैं मुस्लिम धर्म के खिलाफ नहीं



from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3sHzeym

सर्जरी के बाद अमिताभ बच्चन ने बताई अपनी आंख की हालत, बोले- तीन लेटर्स दिख रहे हैं

बॉलिवुड के शहंशाह मेगास्टार ने एक दिन पहले ही बताया था कि उनकी आंखों की लेजर होने जा रही है। अब उन्होंने अपने ब्लॉग के जरिए अपनी सर्जरी के बाद होने वाले अनुभव शेयर किए हैं। अमिताभ के ब्लॉग को पढ़ने के बाद लग रहा है कि अमिताभ की कोई बड़ी सर्जरी नहीं हुई है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में फैन्स द्वारा शेयर की गई चिंताओं और शुभकामनाओं का आभार जताया है। उन्होंने लिखा, 'इस उम्र में आंख की सर्जरी नाजुक होती है और इसे सटीक तरह से करने की जरूरत होती है। जो सबसे अच्छा किया जा सकता है, किया जा रहा है और उम्मीद है जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। हालांकि यह रिकवरी काफी समय में होगी इसलिए अगर मुझसे टाइपिंग की गलतियां हों तो मुझे माफ करें।' इसके बाद अमिताभ बच्चन ने वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर गैरी सोबर्स के बारे में मजेदार कहानी सुनाई। उन्होंने लिखा, 'वेस्ट इंडीज की टीम एक क्रिकेट मैच में बहुत अच्छी स्थिति में नहीं थी और वे खेल में हारते नजर आ रहे थे। ऐसे में ड्रेसिंग रूम में बैठे गैरी सोबर्स ने शराम की बोतल खोलकर उसमें थोड़ी सी पी ली। जब बैटिंग करने की बारी आई तो उन्होंने शतक जड़ दिया। जब उनसे पूछा गया कि यह कैसे हुआ तो उन्होंने बताया कि उन्हें मैदान में 3 बॉल नजर आ रही थीं और वह बीच वाली को हिट कर रहे थे।' बिग बी ने आगे लिखा, 'मेरी आंख की हालत भी कुछ ऐसी ही है। मुझे हर शब्द के लिए 3-3 अक्षर दिख रहे हैं और मैं बीच वाले को दबा देता हूं। आप सभी को मेरा प्यार और अभी दूसरी आंख बाकी है तो यह लंबा चलेगा। उम्मीद है मेरी अगली फिल्म 'गुडबाय' की शूटिंग से पहले सब ठीक हो जाएगा जिसे विकास बहल बना रहे हैं।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2NSzThk
via IFTTT

कंगना रनौत ने याद किया अपना बचपन तो लोग बोले- तंग आ गए नई कहानियों से

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस आजकल सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। यूं तो कंगना की पोस्ट्स को उनके फैन्स काफी पसंद करते हैं मगर कई बार वह अपनी इन्हीं पोस्ट्स के कारण ट्रोल भी हो जाती हैं। कंगना ने अपने बचपन की यादों पर एक पोस्ट शेयर की है जिस पर एक बार फिर लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं। दरअसल कंगना का जन्मदिन मार्च में पड़ता है। इसलिए उन्होंने मार्च के पहले दिन सोशल मीडिया पर अपनी एक बचपन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे जन्म का महीना, जब बड़ी हो रही थी तब दादी बताती थीं कि किस तरह एक लड़की के बाद मेरा जन्म होने पर लोग कितना नाखुश थे लेकिन उन्हें इतना बुरा महसूस नहीं हुआ क्योंकि मैं बहुत खूबसूरत थी तो मेरी शादी में ज्यादा मुश्किलें नहीं आएंगी। वे सभी इन बातों पर हंसते थे मगर इनसे मेरा दिल छलनी हो जाता था।' कंगना ने आगे लिखा, 'इस बात पर काफी स्टडी, रिसर्च और किताबें लिखी गई हैं कि दुनिया के इतिहास में जो लोग असाधारण सफलता पाते हैं, महान काम करते हैं उन्हें हमेशा रिजेक्ट किया जाता है या समाज और परिवार में कमतर समझा जाता है। इसलिए मुश्किलें और अड़चनों का भी मतलब है।' कंगना की अपनी तारीफ खुद अपने मुंह से करने पर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल भी करने लगे हैं और कंगना की खूब टांग खिचाई कर रहे हैं। देखें, कुछ यूजर्स के रिऐक्शंस: इस बीच वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना की अगली फिल्म 'थलाइवी' रिलीज होगी जिसमें वह तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का किरदार निभा रही हैं। इसके बाद कंगना की 'धाकड़' रिलीज होगी जिसमें वह अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता के साथ नजर आएंगी। हाल में कंगना ने अपनी फिल्म 'तेजस' की शूटिंग शुरू की है जिसमें वह भारतीय वायुसेना की फाइटर पायलट के किरदार में नजर आएंगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3q5MomM
via IFTTT

कैंसर से जूझ रही हैं राखी की मां:राखी सावंत की मां से मिले विकास गुप्ता, बोले- 'राखी मुझे तुम पर गर्व है, मां की बीमारी के बावजूद तुमने का मनोरंजन किया'



from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3kxoIGV

'सोनचिड़िया' के 2 साल पूरे:भूमि पेडनेकर ने सुशांत सिंह को किया याद, बोलीं- वे बहुत ही अच्छे इंसान और एक मेहनती कलाकार थे



from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3dXya5k

कंगना रनौत के ख‍िलाफ कोर्ट ने जारी क‍िया वारंट, जावेद अख्‍तर ने क‍िया था मानहानि का केस

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस आजकल फिल्मों से ज्यादा अपने विवादों के लिए चर्चा में रहती हैं। अब एक बार फिर कंगना सुर्खियों में हैं क्योंकि अंधेरी की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के कोर्ट ने उनके खिलाफ जमानती वॉरंट इशू कर दिया है। यह वॉरंट कंगना के खिलाफ गीतकार के दर्ज कराए के केस के मामले में जारी किया गया है। दरअसल कोर्ट ने जावेद अख्तर के केस में कंगना को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था। पेशी का समन भेजे जाने के बाद भी कंगना कोर्ट में हाजिर नहीं हुईं। इसके बाद कोर्ट ने कंगना के खिलाफ जमानती वॉरंट जारी कर दिया है। कोर्ट में कंगना के वकील मौजूद थे और उन्होंने कहा कि वह समन को हायर कोर्ट में चैलेंज करना चाहते हैं। अब इस मामले की अगली सुनवाई 26 मार्च को होनी है। बता दें कि पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद ने एक टीवी इंटरव्यू में जावेद अख्तर पर कई तरह के आरोप लगाए थे। कंगना ने यह भी कहा था कि जावेद अख्तर बॉलिवुड में गुटबाजी करते हैं। इसके बाद जावेद अख्तर ने मानहानि का मुकदमा दर्ज कर दिया था।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3sFFLJw
via IFTTT

करीना कपूर ने मां बनने के बाद शेयर की पहली सेल्फी, कैप्शन में कही मिस करने की बात

करीना कपूर खान ने हाल ही में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है और मां बनने के बाद अपनी पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। करीना कपूर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए मिस करने की बात लिखी है। बता दें कि करीना कपूर ने कुछ दिनों पहले 21 फरवरी को दूसरे बेटे को जन्म दिया और करीब 8 दिन बाद उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर की है। हालांकि, इस तस्वीर से यह साफ नहीं कि यह पुरानी कोई तस्वीर है या फिर लेटेस्ट क्लिक है। करीना की इस तस्वीर में उनके काले चश्मे में स्विमिंग पूल की झलक नजर आ रही है। करीना ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, 'ओह हलो देयर... आप सबको मिस किया।' रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैफ करीना के इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए अपने न्यू बॉर्न का परिचय दुनिया से करवाएंगे। करीना सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। डिलिवरी से ठीक पहले भी करीना सोशल पर कुछ न कुछ पोस्ट करती ही रही हैं। इससे पहले करीना ने बेटे तैमूर को साल 2016 में जन्म दिया था। करीना के दूसरे बच्चे के साथ ही पापा सैफ चौथी बार पिता बन गए हैं। सैफ अली खान को पहली शादी अमृता सिंह से दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम हैं। करीना की अगली फिल्म आमिर खान के साथ 'लाल सिंह चड्ढा' है, जिसकी शूटिंग उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान की। अपना पेट छिपाने के लिए इस शूटिंग के दौरान उन्होंने वीएफएक्सर का सहारा लिया।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3uFMgxW
via IFTTT

रितेश देशमुख ने शेयर किया पांडा का मजेदार वीडियो, डांस देख हो जाएंगे लोटपोट

रितेश देशमुख सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहने वाले सितारों में गिने जाते हैं। फैमिली के साथ कोई मौका हो या फिर दोस्तों के साथ पार्टी, रितेश फैन्स से अक्सर झलकियां शेयर करते हैं। रितेश देशमुख ने एक पांडा का वीडियो शेयर किया है जिसके साथ 'हाउसफुल 3' का गाना बज रहा है। इस वीडियो में पांडा अपनी एक टांग को ऊपर उठाए नजर आ रहा है। इस वीडियो के साथ इसी से मिलता-जुलता गाना 'आजा करें गोविन्दा का डांस, टांग उठा के' भी बज रहा है। इस वीडियो के साथ रितेश ने कैप्शन में लिखा है, 'मास्क पहनना ना भूलें, कोरोना अब भी यहां है- बुलबुल पांडा। इससे पहले रितेश ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें जेनेलिया भी उनके साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो में सभी पूल के किनारे खड़े होकर 'टोटल धमाल' के गाने 'पैसा ये पैसा' पर डांस करते दिख रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो रितेश की आनेवाली फिल्मों में एक फिल्म अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे' भी है। इससे पहले वह 'बागी 3' में नजर आ चुके हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3b3BjOT
via IFTTT

Darlings: आलिया भट्ट ने दी चेतावनी- औरतों का अपमान बहुत हानिकारक हो सकता है

आलिया भट्ट ने हाल में अपने प्रॉडक्शन हाउस एटर्नल सनशाइन प्रॉडक्शंस की घोषणा की थी। इसके तुरंत बाद उन्होंने अपने प्रॉडक्शन हाउस के बैनर तले अपनी पहली फिल्म की भी घोषणा कर दी है। इस फिल्म का नाम '' है और आलिया ने इसका टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस फिल्म की टैग लाइन काफी आकर्षक है जिसमें लिखा है, 'औरतों का अपमान आपकी सेहत के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है।' इस लाइन से ही पता चलता है कि यह एक महिला प्रधान फिल्म होगी। आलिया ने टीजर शेयर करते हुए लिखा, 'यह मेरे लिए खास है... एटर्नल सनशाइन प्रॉडक्शन के अंडर मेरा पहला प्रॉडक्शन, साथ में है मेरे फेवरिट का रेड चिलीज एंटरटेनमेंट।' शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट इस फिल्म को को-प्रड्यूस कर रही है। फिल्म में आलिया भट्ट के साथ शेफाली शाह, विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को जसमीत के रीन डायरेक्ट करेंगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3bNeT3D
via IFTTT

बॉलीवुड में सुशांत के दोस्त की एंट्री:'दबंगई-ए डिफ्रेंट म्यूजिकल स्टोरी' में दिखेंगे सुरजीत, इन्हीं ने रिया के 'सॉरी बाबू' वाली बात का खुलासा किया था



from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/302m4zE

दूसरी डिलीवरी के 7 दिन बाद:करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर की पहली फोटो, लिखा- ओह हैलो, मुझे आपकी बहुत याद आ रही है



from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3kFIobO

जावेद अख्तर मानहानि केस:कंगना रनोट के खिलाफ मुंबई की कोर्ट ने जमानती वारंट जारी किया, गीतकार ने 2020 में क्रिमिनल कम्प्लेंट दर्ज कराई थी



from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3kzErp6