from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Vpje5j
via IFTTT
सुनील शेट्टी की बेटी आथिया को अभी भी एक अदद बॉलीवुड हिट फिल्म का इंतजार है। सूरज पंचोली के साथ मुबारकां से 2017 में डेब्यू किया था। पिछले साल नवाजुद्दीन के साथ वे मोतीचूर चकनाचूर में नजर आईं थीं। अब उनके पिता सुनील शेट्टी ने फिल्मों की चॉइस को लेकर खुलासा किया है कि अथिया, सुनील की बताई किसी भी फिल्म को करने से पहले 25 बार सोचती हैं और इसके पीछे की वजह एक विवाद है।
कंट्रोवर्सी ने अथिया को डरा दिया
अथिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। हालांकि, मोतीचूर चकनाचूर के सेट पर निर्देशक देवमित्र बिस्वाल और निर्माता वुडपेकर मूवीज़ के बीच हुए विवाद ने अथिया को डरा दिया है और अब उन्हें अपने पिता के चुने हुए काम के विकल्पों पर विश्वास करने में परेशानी हो रही है। यह बात सुनील ने TOI को दिए एक इंटरव्यू में कही।
अथिया बोलती है वे आपके दोस्त थे फिर भी ये हुआ
सुनील ने आगे कहा - बेवजह अपना घसीटे जाने के बाद से मुझ पर कम ही विश्वास कर रही है। उसके लिए तब मुश्किल होती है जब कई फिल्में उसके पास आती हैं। एक्टर के तौर पर काफी सराहना मिली लेकिन उसे मोतीचूर चकनाचूर के विवाद ने डरा दिया है। उसकी कोई गलती नहीं थी, उसे मामले में घसीटा गया। अब मैं उसे जो भी काम बताता हूं वह उसके बारे में 25 बार सोचना चाहती हैं। उसे अब मुझ पर वैसा यकीन नहीं रह गया है, वह कहती है कि वे आपके दोस्त थे और फिर भी ये हुआ।
अथिया खुद को लेकर कम्फर्टेबल है
सुनील ने कहा, "मैं उसका साउंडिंग बोर्ड हूं। मैं उसका बाउंस बोर्ड और बॉक्सिंग बैग भी हूं। वह मुझे सबसे ज्यादा पंच मारती है। वह इस मामले में बहुत स्पष्ट है कि उसे क्या नहीं करना है। सुनील कहते हैं -अथिया अपनी खुद की पसंद और पहचान को लेकर बहुत सहज है। मुझे लगता है कि हम सब चाहे वह माना हो, मैं हूं, अथिया या अहान हों, हम खुश हैं। हम संतुष्ट हैं। मुझे कोई भी पछतावा नहीं है।
1990 की म्यूजिकल हिट 'आशिकी' के एक्टर राहुल रॉय की हालत में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। ब्रेन स्ट्रोक के चलते उन्हें 2 दिन पहले नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल के चेहरे का दाहिना हिस्सा प्रभावित हुआ है। साथ ही दाहिनी भुजा भी कमजोर हो गई है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि ब्रेन स्ट्रोक की वजह से राहुल को अफेजिया नाम की बीमारी हो गई है। इसके चलते उन्हें बोलने में दिक्कत हो रही है। वे सही ढंग से सेंटेंस भी नहीं बना पा रहे हैं।
बहनोई ने कहा- उन्हें दुआओं की जरूरत है
मंगलवार को राहुल के बहनोई रोमीर सेन ने उनकी हेल्थ पर अपडेट दिया। उन्होंने कहा, "मैं उनकी हेल्थ के बारे में डिटेल में नहीं बता सकता। लेकिन इतना कह सकता हूं कि वे धीरे-धीरे रिकवर हो रहे हैं। हम राहुल भैया के साथ हैं। डॉक्टर्स जो दवाइयां उन्हें दे रहे हैं, उनका सकारात्मक असर दिखाई दे रहा है। वे जल्द ही इस मुश्किल वक्त से बाहर आ जाएंगे। फिर भी उन्हें इस वक्त दुआओं की जरूरत है।"
डॉक्टर्स सर्जरी करने पर कर रहे विचार
राहुल की हालत को देखते हुए डॉक्टर्स उनकी सर्जरी पर विचार कर रहे हैं। लेकिन उन्हें लगता है कि राहुल के लिए सर्जरी काफी घातक साबित हो सकती है। इसलिए अभी इस पर पर अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।
शूटिंग के दौरान आया था ब्रेन स्ट्रोक
52 साल के राहुल कारगिल के माइनस 12 डिग्री टेम्प्रेचर गलवान वैली पर बेस्ड फिल्म 'LAC -Live The Battle' की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उन्हें ट्रीटमेंट के लिए 2 दिन पहले ही श्रीनगर से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया था।
'आशिकी' से किया था बॉलीवुड डेब्यू
राहुल ने 1990 में रिलीज हुई फिल्म 'आशिकी' से बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसमें अनु अग्रवाल भी लीड रोल में थीं। इसके बाद वे 'जुनून' (1992), 'फिर तेरी कहानी याद आई' (1993), 'नसीब' (1997), 'एलान' (2011) और 'कैबरे' (2019) जैसी फिल्मों में काम किया। वे 'बिग बॉस' के पहले सीजन (2007) के विनर भी रहे हैं।
आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की शादी की मुख्य रस्में शुरू हो गई हैं। आदित्य बारात लेकर पहुंचे, जिसकी कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। बारात में आदित्य खुद भी ढोल की थाप पर थिरकते दिखे। वहीं बारातियों ने कोरोना गाइडलाइंस के तहत मास्क लगाने का नियम फॉलो किया। आदित्य की दुल्हन श्वेता की फोटो भी सामने आई, जिसमें वे आदित्य की तरह ही ऑफ व्हाइट लहंगा पहने नजर आईं।
कौन हैं आदित्य की दुल्हन श्वेता अग्रवाल
श्वेता और आदित्य का रिश्ता फिल्म शापित के दौरान जुड़ा था। वे दोनों करीब 10 दस साल से रिलेशनशिप में हैं। श्वेता कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। उन्होंने शगुन, देखो मगर प्यार से और बाबुल की दुआएं लेती जा में काम किया है। श्वेता ने प्रभास और किच्चा सुदीप जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। बकौल आदित्य शापित की शूटिंग के दौरान श्वेता ने उनका लंच डेट का ऑफर ठुकरा दिया था।
दिग्गज सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण की शादी की कुछ फोटो सोशल मीडिया वायरल हो रही हैं। इनमें आदित्य और उनकी दुल्हन श्वेता अग्रवाल ने मैचिंग कलर का वेडिंग अटायर पहना है। दोनों अब से कुछ देर बाद जुहू के इस्कॉन मंदिर में शादी कर लेंगे। कोरोना गाइडलाइन के चलते वेडिंग सेरेमनी में दोनों पक्षों के फैमिली मेंबर्स समेत करीब 50 लोग ही शामिल होंगे।
2 दिसंबर को होगा रिसेप्शन
उदित नारायण ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वे अपने बेटे की शादी धूमधाम से करना चाहते थे। लेकिन कोरोना महामारी के चलते ऐसा संभव नहीं हो सका। हालांकि, वे बेटे के रिसेप्शन में कमी नहीं छोड़ना चाहते थे।
उन्होंने एक अन्य इंटरव्यू में बताया कि इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां बेटे आदित्य के रिसेप्शन का हिस्सा बनेंगी। उदित के मुताबिक, 2 दिसम्बर को मुंबई के एक 5 सितारा होटल में आदित्य का रिसेप्शन होगा। इसका न्योता अमिताभ बच्चन से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक को भेजा गया है।
सोशल मीडिया पर किया था शादी का ऐलान
3 नवंबर को आदित्य नारायण ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी का ऐलान किया था। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था, "हम शादी करने जा रहे हैं। मैं सबसे लकी हूं, जिसे श्वेता मिली। मेरी सोलमेट, 11 साल पहले और अब हम फाइनली दिसंबर में शादी कर रहे हैं। हम दोनों बेहद निजी लोग हैं और मानते हैं कि किसी की निजी जिंदगी को निजी रखना सबसे अच्छा है।"
अंकिता तिवारी. दिव्या खोसला कुमार अपने नए म्यूजिक वीडियो बेशर्म बेवफा के लिए काफी पॉपुलर हो रही हैं। वे जल्द ही जॉन अब्राहम के साथ 'सत्यमेव जयते 2' में नजर आएंगी। दैनिक भास्कर से खास बातचीत के दौरान उन्होंने कुछ रोचक किस्से साझा किए। दिव्या का कहना है कि वे फ्यूचर में फिर से फिल्म डायरेक्शन में वापसी करना चाहती हैं।
दिव्या- वैसे तो मैंने कई वीडियो में काम किया है लेकिन अभी तक किसी पंजाबी म्यूजिक वीडियो को करने का मौका नहीं मिला। मैं खुद भी एक पंजाबी हूं और हमेशा से एक पंजाबी गाने में एक्ट करना चाहती थी। हमें लगभग 1 साल लग गया इसे सामने लाने में। इस बात की बेहद खुशी है ये सबको पसंद आ रहा है और मुझे बहुत सारी बधाइयां भी मिल रही है।
दिव्या- मेरे घर में कभी कोई डॉग नहीं था, जब इस म्यूजिक वीडियो में मुझे एक प्यारे से डॉगी के साथ एक्टिंग करनी थी तो उसके साथ बॉन्डिंग करने में थोड़ा समय लगा, क्योंकि जैसे ही मैं उसे अपनी गोद में लेती थी वह मेरी गोद से उछल कर भाग जाता था। साथ ही यह गाना बहुत इमोशनल है। गाने के आखिर में लड़की सुसाइडल हो जाती है तो उस किरदार को समझना और उस तरीके से निभाना मेरे लिए चैलेंजिंग था।
दिव्या- कई बार सेट पर सोशल डिस्टेंसिंग रखना मुश्किल होता है। हालांकि हमने शूटिंग के दौरान सभी गाइडलाइंस को फॉलो किया। मैं अपने आस-पास सभी को मास्क पहनने की हिदायत देती थी। मेरे ऑफिस में भी 30 लोगों को कोरोना हो गया था लेकिन भगवान की दया से सभी रिकवर कर चुके हैं।
दिव्या- मैं खुद को खुशनसीब मानती हूं कि पिछले साल मेरे बर्थडे पर याद पिया की आने लगी.. रिलीज हुआ। इस बार मैंने अपना बर्थडे सत्यमेव जयते 2 के सेट पर मनाया था। मुझे याद है हम सब 16 दिन से नाइट शूट कर रहे थे। मेरे पति भूषण कुमार भी मेरे जन्मदिन के लिए खास पहुंचे थे। दो रात तक हमने केक कटिंग किया। जॉन अब्राहम भी मेरे जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए बहुत उत्सुक थे। बस इस बार का जन्मदिन थोड़ा प्रिकॉशन और रिस्ट्रिक्शन के साथ मना है।
दिव्या- इस फिल्म में मेरा किरदार बहुत स्ट्रॉन्ग है। मैं जॉन अब्राहम के अपोजिट हूं। एक भारतीय नारी को रिप्रजेंट करूंगी। इस फिल्म के डायरेक्टर मिलाप झवेरी ने मेरे किरदार में डिग्निटी, स्ट्रेंथ और भारतीय नारी की शक्ति इन तीनों को बखूबी पिरोया है। अपने रोल के लिए भी मैंने काफी मेहनत की है।
दिव्या- जॉन अब्राहम एक बहुत ही डेडिकेटेड एक्टर हैं। वे सेट पर हमेशा टाइम से आते हैं।शूटिंग के दौरान हम दोनों अच्छे दोस्त बन गए। वे बहुत ही डाउन टू अर्थ, हंबल व्यक्ति हैं। शूटिंग के दौरान कभी-कभी हम उनकी फुटबॉल टीम के बारे में भी डिस्कशन किया करते थे।
दिव्या- मेरा फिलहाल पूरा ध्यान सिर्फ एक्टिंग पर ही केंद्रित है। मैं अच्छे किरदार निभाना चाहती हूं। हां भविष्य में फिर से किसी फिल्म को जरूर डायरेक्ट करना चाहूंगी। मैं अक्सर अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश में रहती हूं और उन्हें अपने पास सहेज के रखती हूं।
बिग बॉस फेम गौहर खान और इस्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार की शादी की डेट सामने आ गई है। दोनों 25 दिसंबर को शादी करने जा रहे हैं। खुद गौहर ने सोशल मीडिया पर शादी के डेट के साथ मंगेतर जैद के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए जानकारी दी। कोरोना काल के चलते गौहर-जैद की शादी में केवल परिवार ही शामिल हो रहा है।
निकाह के लिए रॉयल वेन्यू चुना
गौहर और जैद मुंबई के आईटीसी मराठा लग्जरी होटल में निकाह करने वाले हैं। इससे पहले कपल अपना प्री-वेडिंग शूट करवाने पुणे पहुंचे थे। प्री वेडिंग शूट के लिए पुणे का जाधवगढ़ होटल फाइनल किया गया। गौहर खान चाहती थीं कि उनका प्री वेडिंग शूट किसी रॉयल जगह में हो जिसके चलते इस वेन्यू को चुना गया।
22 दिसम्बर से शुरू होंगी शादी की रस्में
गौहर खान और जैद दरबार की शादी रस्में दो दिन पहले 22 दिसम्बर से शुरू होंगी। इस शादी में गौहर और जैद के परिवार के करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हो सकेंगे। मेहमानों की कटौती कोरोना महामारी को देखते हुए की गई है। शादी से पहले गौहर, जैद के साथ दुबई वेकेशन एंजॉय करने भी गईं थीं। जिसकी फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।
अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं और खुद को एकदम फिट और फाइन रखने के लिए इस स्थिति में भी योग कर रही हैं। मंगलवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो साझा की, जो कुछ दिन पुरानी है। फोटो में अनुष्का शीर्षासन करती नजर आ रही हैं और इसे सफल बनाने में उनके पति विराट कोहली मदद कर रहे हैं।
सबसे मुश्किल आसनों में से एक
अनुष्का ने फोटो के कैप्शन में लिखा है- यह एक्सरसाइज हाथ नीचे (और पैर ऊपर) सबसे मुश्किल एक्सरसाइज में से एक है। चूंकि योग मेरी जिंदगी का बहुत बड़ा हिस्सा है, इसलिए मेरे डॉक्टर ने मुझे सलाह दी कि मैं कुछ ऐसे आसन कर सकती हूं, जो मैं प्रेग्नेंट होने से पहले कर रही थी।
एक स्टेज तक मोड़ने और ज्यादा झुकाव वाली एक्सरसाइज को छोड़कर बाकी सब कर सकते हैं। लेकिन जाहिर तौर पर जरूरी और उचित सपोर्ट के साथ। शीर्षासन के लिए, जो मैं कई सालों से कर रही हूं, मैंने दीवार का सहारा लिया और अतिरिक्त सुरक्षा के लिहाज से मुझे बैलेंस बनाने में मेरे पति ने मदद की।
यह मैंने अपने योग टीचर ईफा श्रॉफ की निगरानी में किया, जो वर्चुअली इस सेशन से जुड़े हुए थे। मुझे बहुत खुशी है कि मैं प्रेग्नेंसी में इसकी प्रैक्टिस जारी रख सकी।
ऑस्ट्रेलिया में हैं विराट कोहली
विराट कोहली इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में हैं, जहां दोनों देशों के बीच क्रिकेट मैचों की सीरीज जारी है। 27 नवंबर से शुरू हुई यह सीरीज 15 जनवरी तक जारी रहेगी, जिसमें 3 एक दिवसीय, 3 T-20 और चार टेस्ट मैचों के साथ दो प्रैक्टिस मैच शामिल हैं। अनुष्का की डिलीवरी जनवरी में होनी है, जिसके लिए विराट ऑस्ट्रेलिया से भारत लौट आएंगे।
आखिरी बार 'जीरो' में दिखी थीं अनुष्का
अनुष्का के काम की बात करें तो वे एक्ट्रेस के तौर पर आखिरी बार शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ फिल्म 'जीरो' में दिखाई दी थीं। बतौर प्रोड्यूसर इस साल उनकी वेब सीरीज 'पाताल लोक' काफी पॉपुलर हुई थी। इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'बुलबुल' भी प्रोड्यूस की, जो 24 जून ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।