Wednesday, July 1, 2020

सुशांत की आखिरी फिल्म की हीरोइन संजना ने हमेशा के लिए मुंबई छोड़ने का इशारा किया, पुलिस ने 7 घंटे पूछताछ की थी

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' की एक्ट्रेस संजना सांघी बुधवार को मुंबई से वापसदिल्ली लौट गईं। साथ ही उन्होंने इस बात का इशारा भी किया, कि अब वे शायद ही मुंबई लौटें। ये बात उन्होंने फ्लाइट में चढ़ने से पहलेमुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल 2 सेलिखी सोशल मीडिया पोस्ट में बताई। उनके मुताबिक मैंने मुंबई के बारे में जो सुना था ये वैसी नहीं है।

संजना ने बुधवार को अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, 'खुदा हाफिज मुंबई। 4 महीने बाद आपके दर्शन हुए। मैं चली दिल्ली वापस। आपकी सड़कें कुछ अलग सी लगीं, सुनसान थीं, शायद मेरे दिल में जो दुख है, मेरे नजरिए को बदल रहे हैं। या शायद फिलहाल आप भी थोड़े दुख में हैं। मिलते हैं? जल्दी या शायद नहीं।'

मंगलवार को पुलिस ने की थी 7 घंटे पूछताछ

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में पुलिस ने मंगलवार कोसंजना सांघी से बांद्रा पुलिस स्टेशन में करीब 7 घंटे तक पूछताछ की थी। पुलिस ने संजना को सोमवार को ही समन किया था, लेकिन दिल्ली में होने के कारण वो नहीं आ सकी थीं।

2018 में 'मी-टू कैम्पेन' के दौरान मीडिया में खबरें आई थी कि संजना ने सुशांत पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। हालांकि, सुशांत ने इसका खंडन करते हुए दोनों के बीच हुई बातचीत के कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए थे।बाद में संजना ने भी सुशांत पर आरोप लगाने की खबरों को गलत बताया था। ऐसे में संजना से पूछताछ को इस जांच के लिएअहम कड़ी माना जा रहा था।

डिजिटल रिलीज का विरोध ना करने की अपील की थी

इससे पहले संजना नेरविवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के साथ वॉइस मैसेज शेयर किया था, जिसमें उन्होंने 'दिल बेचारा'फिल्म की डिजिटल रिलीज का विरोध न करने की अपील की थी।संजना ने वॉइस मैसेज में कहा, 'सुशांत को एक बार फिर स्क्रीन पर देखने की लालसा मेरे दिल को छू गई। फिल्म की पूरी टीम ने ढाई साल तक अपना खूब पसीना बहाया है। हमें आशा है कि आपको फिल्म पसंद आएगी।'

संजना ने कहा था, 'बेशक फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज करने के लिए ही बनी थी लेकिन 8 मई को कोरोना महामारी दुनिया में फैल गई जिस दिन हमारी फिल्म की रिलीज डेट भी थी। लोगों के दिलों में जो दर्द है, उसे दूर करने के लिए इतने सारे काले बादलों के बीच सिल्वर लाइनिंग मिल जाएगी। हमारी फिल्म आशा और प्रेम की किरण है और यह सिल्वर लाइनिंग है जो जल्द ही हर घर तक पहुंच जाएगी। आप इसे जहां चाहें वहां से एन्जॉय कर सकते हैं।'

ओटीटी प्लेटफॉर्मपर स्ट्रीम होगी 'दिल बेचारा'

सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।ये फिल्म 23 साल की संजना की पहली बॉलीवुड फिल्म है। इसके डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा हैं। फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'द फॉल्ट इन आवर स्टार्स' का हिंदी अडॉप्टेशन है।

##

फाइनल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत


सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को आत्महत्या की थी। उनकी फाइनल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट बुधवार (24 जून) को सामने आई। इसके अनुसार अभिनेता की मौत में कोई साजिश (फाउल प्ले) नहीं था। 5 डॉक्टर्स की टीम द्वारा तैयार की गई इस रिपोर्ट में कहा गया है कि सुशांत की मौत फांसी लगाने के बाद दम घुटने से हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushant Singh Rajput's last film heroine Sanjana Sanghi hinted to leave Mumbai forever, police questioned for 7 hours


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NKkegz

‘ब्रीद- इंटू द शैडोज’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, सस्पेंस और साइकोलॉजिकल ड्रामा से भरपूर है सीरीज

अमेजन प्राइम की ऑरिजिनल वेब सीरीज ‘ब्रीद- इंटू द शैडोज’ 10 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। इस क्राइम थ्रिलर सीरीज से अभिषेक बच्चन और निथ्या मेनन अपना डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं। हाल ही में अब अमेजन द्वारा इसका थ्रिल से भरा ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है जिसमें एक हताश पिता का सफर दिखाया गया है जो अपने बेटी को ढूंढने के लिए सारी हदें पार कर रहा है।

‘ब्रीद- इंटू द शैडोज’ कुल 12 एपिसोड की एक सीरीज है जिसमें अभिषेक बच्चन और निथ्या मेनन अपनी गुमशुदा बेटी सिया को पाने की कोशिश कर रहे हैं। इस केस के बीच दोनों को एक धमकीभरा कॉल आता है जो उन्हें अपराध करने पर मजबूर कर देता है। सीरीज में दिखाया जाएगा कि कैसे अभिषेक अपनी बेटी को बचाने की हर मुमकिन कोशिश करते हैं। इस सीरीज को 10 जुलाई को हिंदी, तमिल और तेलुगू जैसे कई भारतीय भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

अमेजन प्राइम वीडियो, भारत की प्रमुख अपर्णा पुरोहित कहती है, ''जब से हमने इसका पहला लुक रिलीज किया है, तब से सभी को इस शो से काफी उम्मीदें हैं। हम दर्शकों को इस भावुक व मनोवैज्ञानिक थ्रिलर की हर कड़ी से रूबरू करवाने के लिए उत्साहित हैं। 'ब्रीद: इन टू द शैडोजज' का लॉन्च प्राइम सदस्यों को रिवाइटिंग, देसी कहानी प्रदान करने के हमारे वादे को रेखांकित करता है जिसे न केवल भारत में, बल्कि दुनिया भर में दर्शकों द्वारा पसंद किया जाएगा।"

अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, विक्रम मल्होत्रा कहते है, "ब्रीद के नए सीजन के प्रति उत्सुकता तब से तेजी से बढ़ रही है जब से हमने श्रृंखला का पहला लुक रिलीज किया है। आज ट्रेलर लॉन्च होने के साथ, हमने प्रशंसकों को ब्रीद: इन टू द शैडोज की नई दुनिया के करीब ले जाते हुए, इसमें नजर आने वाले रोमांच की एक झलक साझा की है। हम अमेजन प्राइम वीडियो के साथ एक बार फिर से ब्रीद: इन टू द शैडोज की एक नई श्रृंखला पेश करने के लिए खुश हैं। इस शो के माध्यम से कैमरे के आगे और कैमरे के पीछे की कुछ सबसे रोमांचक प्रतिभाओं को एकत्रित किया गया है और अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट को दुनिया के साथ इसे साझा करने पर गर्व है।"

यह सीरीज़ अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा बनाई और निर्मित की गई है और मयंक शर्मा द्वारा रचित और निर्देशित की गई है। शो को भवानी अय्यर, विक्रम तुली, अरशद सैयद और मयंक शर्मा ने लिखा है। वहीं सीरीज में अभिषेक बच्चन, निथ्या मेनन और अमित साध जैसे बेहतरीन कलाकार भी नजर आने वाले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
'Breathe - Into the Shadows' trailer released, series is full of suspense and psychological drama


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eNCxxa

सुशांत सिंह राजपूत के जीजाजी लॉन्च करेंगे 'नेपोमीटर', जानें- क्या होगा इससे

बॉलिवुड स्टार की सूइसाइड के बाद देश में नेपोटिजम पर बहस तेज हो गई है। चर्चा है कि 34 साल के ऐक्टर सुशांत प्रफेशनल रूप से प्रताड़ित किए गए थे जिसकी वजह से उन्हें ऐसा कदम उठाना पड़ा। अब सुशांत के जीजाजी ने सोशल मीडिया पर नेपोमीटर लॉन्च करने की घोषणा की है। फिल्मों को दी जाएगी रेटिंग सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद करण जौहर, आलिया भट्ट, सलमान खान और सोनम कपूर सहित कई सिलेब्स बॉलिवुड फैंस के निशाने पर आ गए हैं। इंडस्ट्री में इनसाइडर, आउटसाइडर और नेपोटिजम को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब सुशांत के जीजाजी विशाल कीर्ति ने घोषणा की है कि जल्द ही वे नेपोमीटर नाम का ऐप या वेबसाइट लॉन्च करेंगे। इससे फिल्म और दूसरे प्रॉजेक्ट्स को रेटिंग दी जा सकेगी कि इससे जुड़ी क्रू कितनी नेपोटिस्टिक थी। नेपोटिजम से लड़ने का वक्त विशाल ने ट्विटर एक ट्वीट रीट्वीट किया है। इसमें लिखा है, मेरे भाई मयूरेश कृष्णा ने मेरे ब्रदर इ लॉ सुशांत की याद में बनाया है। नेपोमीटर के बारे में लिखा है, बॉलिवुड नेपोटिजम से जानकारी के साथ लड़ें। हम फिल्म की क्रू के हिसाब से रेटिंग करेंगे कि यह कितने नेपोटिस्टिक और कितनी इंडिपेंडेंट है। अगर नेपोमीटर हाई है तो यह बॉलिवुड से नेपोटिजम के बॉयकॉट का वक्त है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3dP2Rps
via IFTTT

आमिर खान की मां जीनत की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई, आमिर ने लिखा- आप सभी की दुआओं का शुक्रिया

आमिर खान की मां जीनत हुसैन की कोरोनावायरस टेस्ट रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। इसके पहले उनकाबाकी परिवार भी कोरोना से सुरक्षित पाया गया था। इसकी खबर आमिर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। मंगलवार को आमिर ने ही सोशल मीडिया पर अपने हाउस स्टाफ के कोरोना संक्रमित पाए जाने की खबर दी थी।

आमिर ने कहा फैन्स को शुक्रिया

आमिर ने ट्वीट करते हुए लिखा- मुझे सबसे बड़ी राहत इस बात की है कि अम्मीकी कोरोना वायरसरिपोर्ट निगेटिव आई है। आप सभी की दुआओं और प्रार्थनाओं के लिए बहुत धन्यवाद। इसके पहलेआमिर की पोस्ट के अनुसार उनके घर के 1 से ज्यादा स्टाफ को कोरोना संक्रमित पाया गया था। जिसके बाद सभी क्वारैंटाइन में थे और उनकी टेस्ट रिपोर्ट भी निगेटिव आई थी। जबकि उनकी मां जीनत का टेस्ट होना बाकी था।

##

15 जुलाई से शूटिंग होनी थी

बॉलीवुड लॉकडाउन के पहले आमिर हॉलीवुड की फिल्म फॉरेस्ट गम्प की रीमेक की शूटिंग कर रहे थे। अनलॉकिंग के बाद 15 जुलाई से शूटिंग दोबारा शुरू करने की तैयारी में थे। लेकिन हाउस स्टाफ के कोरोना पॉजीटिव आने के बाद वे होम क्वारैंटाइन में हैं, ऐसे में 15 जुलाई से होने वाली शूटिंग और आगे बढ़ा दी गई है। आमिर के साथ इस फिल्म में करीना कपूर और मोना सिंह भी नजर आएंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aamir Khan mother Zeenat Hussain corona report negative, Aamir wrote - thank you all your prayers


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YNNgCl

पिछले साल आज ही के दिन सुशांत सिंह राजपूत के साथ बर्थडे मना रही थीं रिया चक्रवर्ती

बॉलिवुड के चहेते ऐक्टर की आत्महत्या के बाद से उनकी कथित गर्लफ्रेंड भी सवालों के घेरे में हैं। 1 जुलाई को रिया चक्रवर्ती का बर्थ डे हैं और पिछले साल यह खास दिन उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के साथ मनाया था। बेहद अफसोस की बात है कि इस साल सुशांत उनके क्या किसी के भी साथ नहीं हैं। पिछले साल के रिया के बर्थडे की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। अब जब रिया चक्रवर्ती का जन्मदिन इस साल फिर आया तो लोगों का ध्यान उनके पिछले साल के जन्मदिन पर जा रहा है और कारण केवल एक हैं, सुशांत सिंह राजपूत। पिछले साल के वीडियो में रिया केक काटती दिख रही हैं जबकि उनके केक को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने हाथों में पकड़ा हुआ था। रिया ने उस समय पर अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी डाली थी जिसमें वह सुशांत के साथ दिखाई दे रही थीं और इसके ऊपर उन्होंने लिखा था 'हैपीएस्ट बर्थडे'। रिया की इस इंस्टाग्राम स्टोरी को फैन्स ने काफी पसंद किया था। इसमें रिया और सुशांत की केमेस्ट्री देखकर कोई भी कह सकता था कि दोनों कितने क्लोज हैं। सुशांत की आत्महत्या के बाद पुलिस जांच में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती भी जांच के घेरे में आ चुके हैं। बताया जा रहा है कि दोनों सुशांत की कंपनियों में कथित तौर पर डायरेक्टर के पद पर थे। पुलिस इनके इनवेस्टमेंट और ट्रांजैक्शन डीटेल्स निकाल रही है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/38nNqn1
via IFTTT

सुशांत सिंह राजपूत से लेकर इरफान खान तक, 6 महीने में हमने खो द‍िए 47 सिलेब्स

साल 2020 आधा बीत चुका है और इसमें सिर्फ बुरी खबरें मिल रही हैं। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए यह साल खासतौर पर मनहूस है। 6 महीने के अंदर इंडस्ट्री ने 48 सिलेब्रिटीज खो दिए हैं। कुछ बीमारी से अचानक तो किसी ने खुद अपनी जान ले ली। एक के बाद एक मिलने वाली बुरी खबरों से सिनेप्रेमियों सहित पूरा देश सदमे में हैं। लोगों के चहेते ऐक्टर्स, फिल्ममेकर्स से लेकर बड़े ऐस्ट्रॉलजर्स तक इस साल भारत ने बहुत से सिलेब्स को खोया है। यहां ऐसे ही कुछ सिलेब्स के नाम हैं जिन्हें हमने 2020 में 6 महीनों के अंदर खो दिया। इनमें से ज्यादातर सिलेब्स कार्डिऐक अरेस्ट और सूइसाइड से मरे हैं। कुछ की मौत की वजह कैंसर भी बना। सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को बॉलिवुड के चहेते ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपने अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली। उनके फैन्स और परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं। पुलिस अभी भी मामले की जांच कर रही है। चिरंजीवी सर्जा कन्नड़ ऐक्टर चिरंजीवी की 39 साल की उम्र में कार्डिऐक अरेस्ट की वजह से मौत हो गई। उनकी वाइफ मेघना राज प्रेग्नेट हैं। वाजिद खान इस साल म्यूजिक कम्पोजर साजिद-वाजिद की जोड़ी भी टूट गई। 1 जून को उनको 47 साल की उम्र में कार्डिऐक अरेस्ट हो गया। मेबिना माइकल रिऐलिटी टेलिविजन शो विनर मेबिना माइकल 26 मई को एक्सिडेंट का शिकार हो गई. 22 साल की उम्र में उनकी मोत हो गई। प्रेक्षा मेहता क्राइम पेट्रोल ऐक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता ने मई में आत्महत्या कर ली। उनकी उम्र महज 25 साल थी। ऋषि कपूर हिंदी सिनेमा के दिग्गज ऐक्टर ऋषि कपूर कैंसर से जंग हार गए। 30 अप्रैल को उनका निधन हो गया। इरफान खान ऋषि कपूर के निधन के एक दिन पहले इंडस्ट्री ने महान ऐक्टर इरफान खान को खो दिया था। उन्हें 2 साल पहले न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर था। डॉक्टर सेतुरमन Kanna Laddu Thinna Aasaiya जैसी कॉमिडी में नजर आने वाले तमिल ऐक्टर और डर्मेटॉलजिस्ट, सेतुरमन 36 साल की उम्र में कार्डिऐक अरेस्ट का शिकार हो गए और उनका निधन हो गया। निम्मी बॉलिवुड की लेजंडरी ऐक्ट्रेस निम्मी का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें हेल्थ से जुड़ी प्रॉब्लम्स थीं। वेंडेल रॉड्रिक्स इस साल फरवरी में डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स का 59 में निधन हो गया। उन्हें 2014 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। सेजल शर्मा दिल तो हैपी है जी ऐक्ट्रेस सेजल शर्मा ने जनवरी में सूइसाइड कर लिया। योगेश गौड़ जाने-माने लिरिसिस्ट योगेश गौड़ मई में 77 साल के उम्र में हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने 'जिंदगी कैसी ये पहली' और 'कहीं दूर जब दिन ढल जाए' जैसे गाने लिखे थे। मोहित बघेल सलमान खान की फिल्म 'रेडी' में नजर आए मोहित बघेल बीती मई इस दुनिया में नहीं रहे। राइटर और डायरेक्टर राज शांडिल्य के मुताबिक मोहित को कैंसर था। मनमीत ग्रेवाल आदत से मजबूर और कुलदीप में ऐक्टिंग कर चुके मनमीत ग्रेवाल ने मार्च में सूइसाइड कर लिया। उनकी उम्र 32 साल थी। सचिन कुमार कहानी घर घर की में ऐक्टिंग कर चुके सचिन का बीती मई कार्डिऐक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। सई गुंडेवर रॉक ऑन!!, पीके और बाजार जैसी फिल्मों में काम कर चुके ऐक्टर सई गुंडेवर का मई में कैंसर से निधन हो गया। उनकी उम्र 42 साल थी। शफीक अंसारी क्राइम पेट्रोल में काम कर चुके शफीक अंसारी का 10 मई को निधन हो गया। वह कैंसर से जूझ रहे थे। त्रिदिब घोष पॉप्युलर फोक थिअटर ऐक्टर त्रिदिब को जून में कार्डिऐक अरेस्ट हो गया। उनकी उम्र 68 साल थी। गोपालकृष्णनन तमिल ऐक्टर गोपालकृष्णन की फरवरी में कार्डिऐक अरेस्ट से मौत हो गई। उनकी उम्र 54 साल थी। जमीला मलिक मलयालम ऐक्ट्रेस जमीला मलिक का 28 जनवरी को इंतकाल हो गया। उनकी उम्र 73 साल थी। जॉन कोट्टोली मनु और फलकनुमा दास जैसी फिल्मों में काम करने वाले जॉन को जनवरी में कार्डिऐक अरेस्ट हो गया। एएल राघवन पॉप्युलर तमिल सिंगर एएल राघवन की कार्डिऐक अरेस्ट से मौत हो गई। के आर सच्चिदानंद मलयालम डायरेक्टर के आर सच्चिदानंद का जून में निधन हो गया। कुलाथूर भास्करन नैयर मलयालम प्रड्यूसर कुलाथूर भास्कर का निधन 15 जून को हो गया। वह 83 साल के थे। पद्मजा राधाकृष्णन केरल की लिरिसिस्ट, आर्टिस्ट और पेंटर पद्मजा राधाकृष्णन का बीते मंडे निधन हो गया। वह 68 साल की थीं। तेजस पर्वतकार ऐक्टर तेजस पर्वतकार वेब शोज मुंबई डायरीज 26/11 में नजर आए थे, उनका 41 साल में निधन हो गया। जागेश मुकाती पॉप्युलर ऐक्टर जागेश मुकाती का जून में निधन हो गया। उन्हें सांस लेने से जुड़ी समस्या थी। तपस पाल बंगाली ऐक्टर तपस पाल का कार्डिऐक अरेस्ट से मुंबई में निधन हो गया। बैद्यनाथ बसक जानेमाने सिनेमैटोग्राफर बैद्यनाथ बसक 96 साल की उम्र में इस दुनिया में नहीं रहे। अनिल सूरी बॉलिवुड प्रड्यूसर बीते जून को इस दुनिया को छोड़कर चले गए। उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव था। बासु चटर्जी जानेमाने फिल्म मेकर बासु चटर्जी का 93 साल की उम्र में निधन हो गया। वह छोटी सी बात और चमेली की शादी जैसी फिल्मों में नजर आए थे। अनवर सागर 'वादा रहा सनम' और 'ये दुआ है मेरी रब से' जैसे गाने लिखने वाले लिरिसिस्ट अनवर सागर का 70 साल की उम्र में निधन हो गया। कृष कपूर कास्टिंग डायरेक्टर कृष कपूर ने कार ऐक्सिडेंट में अपनी जान गंवा दी। रत्नाकर मत्कारी मराठी राइटर रत्नाकर मत्कारी का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। शबुराज मलयालम ऐक्टर शबुराज की मई में हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनकी उम्र 40 साल थी। माइकल मधु कन्नड़ ऐक्टर माइकल मधु दो महीने पहले चल बसे। उनकी उम्र 51 साल थी। बुलेट प्रकाश अप्रैल में कन्नड़ ऐक्टर बुलेट प्रकाश का निधन हो गया। उन्हें किडनी और लिवर की समस्या थी। सोनम शेरपा पॉप्युलर इंडियन बैंड परिक्रमा के लीड गिटारिस्ट सोनम शेरपा फरवरी में इस दुनिया में नहीं रहे। ससी कलिंगा मलायलम ऐक्टर ससि कलिंगा का 3 महीने पहले देहांत हो गया। उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्में और 500 से ज्यादा प्ले किए थे। एमके अर्जुनन मलयालम म्यूजिक कम्पोजर एमके अर्जुनन का 84 साल की उम्र में निधन हो गया। परवाई मुनियम्मा तमिल फोक सिंगर परवाई मुनियम्मा का मई में निधन हो गया। उनकी उम्र 83 साल थी। बेजन दारुवाला जानेमाने सिलेब ऐस्ट्रॉलजर बेजन दारुवाला का निधन मई में हो गया। वह 89 साल के थे। विसु मार्च में कॉलिवुड ऐक्टर विसु की कार्डिऐक अरेस्ट से मौत हो गई। जयराम कुलकर्णी जानेमाने मराठी ऐक्टर जयराम कुलकर्णी ने मई में आखिरी सांस ली। इम्तियाज खान हिंदी फिल्म ऐक्टर इम्तियाज खान मार्च में इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने 'यादों की बारात' और 'नूरजहां' जैसी फिल्मों में काम किया था। संतू मुखोपाध्याय बंगाली ऐक्टर संतू मुखोपाध्याय बीते मार्च चल बसे। उनकी उम्र 69 साल थी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/31zm6AH
via IFTTT

Sushant Singh Rajput Case: 9 घंटे की पूछताछ में संजना सांघी ने पुलिस को सुशांत के बारे में क्‍या-क्‍या बताया

सुसाईड केस मामले में उनकी अंतिम फिल्म '' की ऐक्ट्रेस संजना सांघी का बयान मंगलवार को मुंबई पुलिस ने दर्ज किया। संजना से पुलिस की यह पूछताछ और बयान दर्ज करने की प्रक्रिया 9 घंटे तक चली। मंगलवार को सुबह 11.15 बजे के करीब संजना बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुचीं थीं और रात 8.30 बजे के करीब वह बांद्रा पुलिस स्टेशन में अपना बयान दर्ज करा कर बाहर निकलीं। सुशांत-संजना की पहली मुलाकात फिल्म के सेट पर हुई थी पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 2018 में संजना सांघी को फिल्म 'दिल बेचारा' के लिए कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने सिलेक्ट किया था। छाबरा ही फिल्म 'दिल बेचारा' के डायरेक्टर हैं। संजना को सेट पर पहुंच कर ही पता चला था कि फिल्म में उनके साथ ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत हैं। संजना की सुशांत से पहली मुलाकात फिल्म के सेट पर ही हुई थी। #MeToo आरोप की अफवाह उड़ाई गई थी मीटू #MeToo वाले मामले में संजना का बयान यह है कि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत पर कोई आरोप नही लगाया था और न ही ऐसी कोई घटना हुई थी। साल 2018 में मीटू के दौरान किसी ने अफवाह उड़ा दी थी कि सुशांत ने उन्हें शूटिंग के दौरान गलत तरीके से छुआ था ( ऐसे आरोप लगे ), लेकिन उस वक्त अमेरिका में होने की वजह से संजना को कोई जानकारी नही थी। संजना को नहीं पता सुशांत पर लगे आरोप और खबरों के बारे में यह उस समय की बात है, जब फिल्म का सिर्फ एक हिस्सा शूट हुआ था। जिस तरह का शेड्यूल तैयार किया गया था, उस हिसाब से फिल्म के आगे के हिस्से की शूटिंग में समय लगना था। संजना को नहीं पता था कि ब्लाइंड स्पॉट, सोशल मीडिया और पेपर में ऐसी खबरें आई थी कि सुशांत पर ऐसे आरोप लगे हैं। सुशांत को बदनाम करने की साजिश की गई थी USA से वापस आने के बाद संजना को यह सारी जानकारी मिली, जिसके बाद इन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी सफाई भी दी थी और बताया कि यह झूठी कहानी है, ऐसा कुछ नही हुआ था। उसके बाद संजना ने अपने को-ऐक्टर सुशांत और डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा से भी मिली थीं। सुशांत जरूर इस दौरान काफी परेशान हुए थे। उन्हें बदनाम करने की साजिश की गई थी और सोशल मीडिया में ट्रोल भी किया गया था। परेशान थे सुशांत, सोशल मीडिया पर शेयर किया था संजना से चैट का स्क्रीन शॉट सुशांत उस दौरान इतना ज्यादा परेशान थे कि संजना से की गई बातचीत का स्क्रीन शॉट, सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया था। हालांकि संजना को इससे कोई भी एतराज नहीं था, क्योंकि परेशान सुशांत के पास कोई रास्ता दूसरा बचा नही था। सुशांत ने पर्सनल लाइफ को लेकर नहीं की थी कभी कोई बात संजना के मुताबिक, सुशांत ने कभी भी उनसे अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कोई भी बात साझा नहीं की थी। हालांकि शूटिंग के दौरान कभी-कभी अपने पटना स्थित घर व परिवार से जुड़ी बातें और कुछ अच्छी कहानियों जरूर साझा करते थे। 'दिल बेचारा' की शूटिंग के दौरान मीटू के जरिए आरोप के बाद सुशांत को संभलने में थोड़ा वक्त लगा था। डिप्रेशन में नहीं, बेहद नार्मल लगते थे सुशांत सुशांत के पास कितनी और कौन कौन सी फिल्में थी, इसकी जानकारी संजना के पास नहीं थी। सुशांत के डिप्रेशन में होने की बात भी संजना को नही पता थी। संजना की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत का शूटिंग के दौरान बेहद नार्मल व्यवहार था, वह शूटिंग पर भी शेड्यूल के हिसाब से टाइम पर आ जाते थे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2YNYKWz
via IFTTT

प्रियंका चोपड़ा-अमेजन स्टूडियोज के बीच फाइनल हुई फर्स्ट लुक टीवी डील, 2 साल तक करेंगी ग्लोबल कंटेंट का प्रोडक्शन

प्रियंका चोपड़ा की अमेजन स्टूडियोज के साथ मल्टी मिलियन डॉलर प्रोजेक्ट की डील फर्स्ट लुकफाइनल हुई है। इसकी जानकारी खुद प्रियंका ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की। यह डील दो साल की है, जिसके तहत प्रियंका अमेजन के साथ मिलकर कंटेंट में एक्टिंग और प्रोडक्शन भी करेंगी। 2012 में हॉलीवुड में वॉइस एक्टर के रूप में डेब्यू करने वाली प्रियंका के लिए महज 8 साल में इस मुकाम पर पहुंचना प्रियंका के साथ- साथ भारतीयों के लिए भी बड़ी उपलब्धि है।

प्रियंका लिखती हैं-इस खबर को आपके साथ साझा करने के लिए सम्मानित और उत्साहित हूं। ⁣⁣इस ग्रेट डील में पार्टनर बनने के लिए अमेजन में जेनिफर और उनकी टीम को धन्यवाद कि उन्होंने इस विश्वास को बनाए रखा कि प्रतिभा और अच्छी सामग्री कोई सीमाएं नहीं होती हैं।
⁣एक अभिनेता और निर्माता दोनों के रूप में, मैंने हमेशा भाषा और भूगोल से पर गुड कंटेंट बनाने के लिए दुनिया भर की प्रतिभाओं के लिए एक खुले कैनवास का सपना देखा है। यही मेरे प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल पिक्चर्स का डीएनए रहा है अब अमेजन के साथ इस रोमांचक प्रयास की नींव भी यही है। ⁣⁣

⁣एक कहानीकार के रूप में नए विचारों का पता लगाने के लिए खुद को तैयार करती हूं जो न केवल मनोरंजन करते हैं, बल्कि सबसे महत्वपूर्ण बात वे खुले दिमाग और दृष्टिकोण के हैं। जब मैं अपने 20 साल के करियर पर पलटकर देखती हूं तो लगभग 60 फिल्मों के बाद मुझे उम्मीद है कि मैं इसे हासिल करने के रास्ते पर हूं। ⁣⁣आप सभी को धन्यवाद जो अब तक मेरी यात्रा का एक बड़ा हिस्सा रहे हैं।

अब हर भाषा में कर सकती हूं काम-प्रियंका

वैरायटी को दिए इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा-मेरी खोज महिलाओं की कहानियां बताने, दुनिया भर के रचनाकारों के साथ काम करने और कहानी कहने के नए तरीकों के लिए है। अमेजन इसके लिए सही पार्टनर है क्योंकि उनकी पहुंच और दृष्टिकोण ग्लोबल है। मेरी अमेजन टेलीविजन डील भी ग्लोबल डील है। इसके बाद मैं हिंदी या अंग्रेजी के अलावा जिस भाषा में चाहूं काम कर सकती हूं।

इस डील के पीछे की वजह

अमेज़न को उम्मीद है कि प्रियंका भारत में अमेजन को बढ़ने में मदद करेंगे। मई में पब्लिश हुई खबरों के अनुसार रिसर्च फर्म मीडिया पार्टनर्स एशिया ने अनुमान लगाया कि अमेजन 2020 में देश में 17 मिलियन ग्राहकों तक पहुंच जाएगा, जो 18 मिलियन के साथ मार्केट लीडर डिज्नी प्लस हॉटस्टार से पीछे है।अमेजन स्टूडियो के हैड जेनिफर सालके कहत हैं- प्रियंकाएक पावरहाउस प्रोड्यूसर हैं, हम आने वाले समय में उनके साथ काम करने को लेकर रोमांचित हैं। हम जो कंटेंट बना रहे हैं वह दुनिया भर में प्रसिद्ध होगा।

प्रियंका और अमेजन का अब तक काकाम

इस डील को साइन करने से पहले प्रियंका अमेजन के साथ दो और टीवी प्रोजेक्ट्स कर रही हैं। पहला है 'संगीत', जिसमें निक जोनस भी प्रोड्यूसर के तौर पर हैं। यह भारतीय शादियों में होने वाली रस्म पर आधारित है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन के परिवारों के बीच कम्पीटिशन होता है। दूसरा 'सिटाडेल' है, जिसमें वे एंथनी और जो रूसो की जासूसी पर आधारित सीरीज में रिचर्ड मैडन के साथ नजर आएंगी।

हॉलीवुड में प्रियंका का काम

प्रियंका ने हॉलीवुड में अपना सबसे पहला वर्क 2012 में वॉइस एक्टर के रूप में किया था। जो डिज्नी का एनिमेशन प्रोजेक्ट प्लेन्स था। 2015 में उन्हें क्वांटिको मिला, जिसने उन्हें टीवी सीरीज में स्थापित किया। बात अगर फिल्मों की करें तो नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री सीरीज वाइल्ड वाइल्ड कंट्री पर आधारित शीला का निर्माण अमेजन के साथ कर रही हैं। जिसमें वे ओशो रजनीश के साथ रहीं मां आनंद शीला की भूमिका में होगी।


अमेजन के अलावा प्रियंका नेटफ्लिक्स की वी कैन बी हीरोज में नजर आएंगी जिसे रॉबर्ट रॉड्रिग्ज डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं अरविंद अडिगा की मैन बुकर प्राइज विजेता द व्हाइट टाइगर के टाइटल पर बेस्ड फिल्म में प्रियंका हैं। वॉर्नर ब्रदर्स की 'द मैट्रिक्स 4' की शूटिंग भी शुरू ही करने जा रही हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Priyanka Chopra and Amazon Studios finalize multi million dollar first look TV deal


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ghTxMe

बेटी इरा के लाइव वर्कआउट सेशन में अचानक आ गए आमिर खान, पुशअप करने के नाम पर बनाया बहाना

लॉकडाउन के बाद से ही सेलेब्स अपने घरों में परिवार के साथ समय बिता रहे हैं वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। इसी बीच आमिर खान की बेटी इरा भी लगातार ऑनलाइन सेशन की मदद से वर्कआउट कर रही हैं। हाल ही में इरा ने पॉपुलर ट्रेनर डेविड पॉजनिक के साथ लाइव आकर वर्कआउट किया मगर सेशन के बीच अचानक आमिर खान भी आ गए।

फिटनेस ट्रेनर डेविड ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो इरा के साथ लाइव वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। इरा लगातार हैवी वर्कआउट कर फैंस को इम्प्रेस कर ही रही थीं कि तभी अचानक आमिर खान फ्रेम में आ जाते हैं। आमिर ट्रेनर को हाय कहते हैं जिन्हें देख डेविड काफी सरप्राइज हो जाते हैं। बाद में डेविड ने उनसे कुछ पुशअप्स करने की अपील भी की जिससे उन्होंने इनकार कर दिया और सेशन से चले गए। पिता को इनकार करते देख इरा ने कहा कि वो अगली बार उन्हें पुशअप्स करने के लिए फोर्स करेंगी।

आमिर खान को ट्रेनिंग दे चुके हैं डेविड

इरा खान जिस ट्रेनर के साथ वर्कआउट करती नजर आ रही हैं वही आमिर को भी फिल्म धूम 3 और पीके के लिए ट्रांसफॉर्म कर चुके हैं। दोनों ही फिल्मों में एक्टर का बेहतरीन ट्रांसफॉर्मेशन देखा गया है। डेविड ने अपनी पोस्ट के जरिए बताया कि आमिर को ट्रेनिंग देते समय इरा उनके साथ काफी समय बिताती थीं मगर जब उनसे वर्कआउट करने को कहा जाता था तो वो भाग जाती थीं। हालांकि सामने आए वीडियो में इरा बेहतरीन तरीके से डेविड का साथ दे रही हैं।

आमिर खान का हाउस स्टाफ कोरोना पॉजिटिव

हाल ही में आमिर खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने हाउस हेल्पर स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी दी है। स्टाफ की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके परिवार की जांच हुई। इस जांच में आमिर और उनका परिवार कोरोना निगेटिव पाया गया। लेकिन उनकी मां जीनत हुसैन की जांच अभी तक नहीं हुई। आमिर ने फैन्स से मां के लिए दुआ करने की अपील की है।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aamir Khan suddenly arrives in Ira's live workout session, made excuse when trainer ask him to do pushup


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31KjKPV

अकैडमी अवॉर्ड्स से मिला रितिक रोशन और आलिया भट्ट को इन्वाइट

दुनियाभर में अकैडमी अवॉर्ड्स या ऑस्कर्स को फिल्मों का सबसे बड़ा अवॉर्ड माना जाता है। मंगलवार को द अकैडमी और मोशन पिक्चर्स आर्ट्स ऐंड साइंसेज ने अपने गेस्ट की नई लिस्ट जारी की है। बताया जा रहा है कि इसमें बॉलिवुड से इस बार और का भी नाम है। इस अवॉर्ड फंक्शन में 819 गेस्ट बुलाए जाने वाले हैं। अगर रितिक और आलिया इस इन्वाइट को स्वीकार करते हैं तो इसका मतलब यह भी है कि वह आने वाले 93वें में वोट भी कर पाएंगे। लिस्ट में और भी नाम हैं शामिल अकैडमी अवॉर्ड्स की इस लिस्ट में नंदिनी श्रीकांत, टेस जोसेफ, कॉस्ट्यूम डिजाइनर नीता लुल्ला, डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर निष्ठा जैन, अमित मधेशिया, विजुएल इफैक्ट सुपरवाइजर विशाल आनंद, संदीप कमल और फिल्म स्कोर कंपोजर नंदिता देसाई जैसे नाम भारत से शामिल हैं। बता दें कि अकैडमी अवॉर्ड्स में वोटिंग के लिए 49 पर्सेंट गेस्ट दुनियाभर के 68 अलग-अलग देशों से बुलाए जाते हैं। अकैडमी अवॉर्ड्स में जाएंगे रितिक-आलिया?अगर इस इन्वेटेशन को रितिक और आलिया मंजूर कर लेते हैं तो वे अगले साल होने वाले आस्कर्स अवॉर्ड्स में दिखेंगे। आमतौर पर हर साल फरवरी के महीने में इस अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन किया जाता है। हालांकि इस बार कोरोना वायरस के कारण इसकी डेट आगे बढ़ाकर 25 अप्रैल कर दी गई है। रितिक और आलिया को बुलाया जाना बॉलिवुड के लिए बड़ी बात हैं और इस खबर के आने के बाद से सोशल मीडिया पर इन दोनों ही ऐक्टर्स को लोग बधाई दे रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो रितिक रोशन पिछली बार मूवी 'वॉर' में टाइगर श्रॉफ के साथ दिखाई दिए थे। यह फिल्म सुपरहिट थी और अब फैन्स उनकी अगली फिल्म 'कृष 4' की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। दूसरी तरफ आलिया अभी संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा रणबीर कपूर के साथ उनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' भी रिलीज होनी है। इससे पहले ही उनकी अगली फिल्म 'सड़क 2' ओटीटी पर ऑनलाइन रिलीज होगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2VzCJbK
via IFTTT

ऋतिक रोशन और आलिया भट्ट को 'एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट एंड साइंसेस' से बुलावा, ऑस्कर के लिए कर पाएंगे वोटिंग

ऋतिक रोशन और आलिया भट्ट समेत कई भारतीय कलाकारों को सिनेमा के क्षेत्र मेंप्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड देने वाली संस्था 'एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट एंड साइंसेस' में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। एकेडमीने मंगलवार को नए आमंत्रितों की सूची प्रकाशित की। सदस्यता स्वीकार करने पर मेहमानों को 93वें अकादमी पुरस्कारों में मतदान करने का विशेषाधिकार मिल जाएगा।

819 आमंत्रित लोगों की लिस्ट में डिजाइनर नीता लुल्ला, डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर निष्ठा जैन और अमित मधेशिया, कास्टिंग डायरेक्टर नंदिनी श्रीकांत और टेस जोसेफ, विजुअल इफेक्ट सुपरवाइजर विशाल आनंद और संदीप कमाल, फिल्म स्कोर कंपोजर नैनिता देसाई के नाम भी शामिल हैं।अकादमी अवॉर्ड्स केआयोजन की तारीख 25 अप्रैल 2021 तय की गई है।

मिलाप जावेरी ने ट्वीट कर दी जानकारी

फिल्ममेकर मिलाप जावेरी ने एक ट्वीट करते हुए इस खबर को शेयर किया। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'शानदार, ये दोनों इस लायक है, ऋतिक और आलिया दोनों ही बेहद प्रतिभाशाली सुपर स्टार्स हैं। अकादमी से जुड़ने पर उसका ही मान बढ़ेगा।'

एकेडमीअध्यक्ष ने प्रसन्नता व्यक्त की

एकेडमी के अध्यक्ष डेविड रुबिन ने मंगलवार को एक बयान जारी करते हुए कहा, 'मोशन पिक्चर आर्ट्स और साइंसेस में इन सभी प्रतिष्ठित साथी यात्रियों का स्वागत करते हुए अकेदमी को प्रसन्नता हो रही है। हमने हमेशा ही असाधारण प्रतिभाओं को शामिल किया है, जो हमारे वैश्विक फिल्म समुदाय की समृद्ध विविधता को दर्शाते हैं और अब से पहले इतना ज्यादा कभी नहीं हुआ।'

इस साल दिया गया मतदान का अधिकार

साथ ही एकेडमी की ओर से कहा गया कि इस साल इन सदस्यों को मतदान का अधिकार भी दिया गया है। बयान के मुताबिक, 'इसके साथ ही सभी कलाकारों के प्रतिनिधियों (एजेंटों) की सदस्यता स्थिति एसोसिएट्स से 'मेंबर्स एट लार्ज' में बदल जाएगी। बड़े सदस्य के रूप में एजेंट्स को ऑस्कर में वोटिंग का विशेषाधिकार भी मिल जाएगा।'

एकेडमी की आधिकारिक वेबसाइट ने दावा किया है कि 2020 की क्लास में 68 देशों के 75 ऑस्कर नामांकित व्यक्ति हैं, जिनमें 15 विजेता हैं और 5 वैज्ञानिक और तकनीकी अवॉर्ड को पाने वाले लोग शामिल हैं।

ऑस्कर अवॉर्ड्स के नाम से भी जाना जाता है

एकेडमी अवॉर्ड को ऑस्कर के तौर पर भी जाना जाता है, इसे हर साल अमेरिका की एकेडमी ऑफ मोशन आर्ट एंड साइंस द्वारा हर साल आयोजित किया जाता है। इसके आयोजन की तारीख पहले 28 फरवरी रखी गई थी, मगर कई फिल्मों की रिलीज टलने और थिएटर बंद होने से बदलकरइसे 25 अप्रैल 2021 कर दिया गया।

नॉमिनेशन में हुएबदलाव

अब तक ऑस्कर अवॉर्ड में महज एक साल की फिल्मों को ही नॉमिनेट किया जाता था मगर मौजूदा हालत को देखते हुए अगले साल होने वाले शो में साल 2020से फरवरी 2021 के आखिरी तक रिलीज हुईं फिल्मों को नॉमिनेट किया जाएगा। इसके अलावा थिएटर बंद होने से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुईं फिल्में भी नॉमिनेट की जा सकेंगी।

इससे पहले महज 1 हफ्ते ही टली है अवॉर्ड सेरेमनी

91 सालों से चले आ रहे ऑस्कर अवॉर्ड्स को महज 4 बार ही पोस्टपोट किया गया है।साल 1938 में लॉस एंजलिस में आई बाढ़, मार्टिन लूथर की हत्या होने पर1968 में और प्रेसिडेंट रोनाल्ड रीगन को गोली मारे जाने परसाल 1981 में पोस्टपोन किया गया था। हालांकि पिछलीतीन बारइस सेरेमनी को महज एक हफ्ते के लिए ही टाला गया था। ये पहली बार है जब इसे 2 महीनों के लिए आगे बढ़ाया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऋतिक रोशन और आलिया भट्ट को ऑस्कर अवॉर्ड्स देने वाली संस्था 'एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट एंड साइंसेस' ने आमंत्रित किया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31E1Lup

शरीर में न कोई केमिकल था, न जहर मिला; मरने से पहले जोर-जबरदस्ती के निशान भी नहीं मिले

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम विसरा रिपोर्ट सामने आ गई है। इसमें यह स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि उनकी मौत में किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि नहीं थी। यह पूरी तरह से एक आत्महत्या का मामला है।विसरा रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांतके शरीर में किसी भी तरह का संदिग्ध केमिकल या जहर नहीं पाया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद विसरा को मुंबई के जेजे अस्पताल में एनालिसिसके लिए भेजा गया था।

नहीं मिले किसी भी संघर्ष के साक्ष्य
विसरा रिपोर्ट में कहा गया है कि सुशांत कीमौत से पहले किसी भी तरह के संघर्ष केसंकेत नहीं मिलेहैं। उनके नाखूनों से भी कुछ नहीं मिला है।सुशांत की फाइनल पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट पिछले हफ्ते आई थी। इसमें बताया गया था कि सुशांत की मौत फांसी की वजह से दम घुटने से हुई थी।इस रिपोर्ट में मौत की वजह एस्फिक्सिया बताई गई थी। यानीशरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाने की वजह से मौत हुई है।

14 जून को पहली पोस्टमॉर्टम रिपोर्टआई थी
सुशांत की एक प्राइमरी रिपोर्ट 14 जून को पोस्टमॉर्टम होने के बाद सामने आई थी। यह रिपोर्ट तीन डॉक्टरों की निगरानी में बनी थी। इसके बाद विस्तृत रिपोर्ट के लिए उनके ऑर्गन्स जेजे अस्पताल भेजे गए थे। इसमें सामने आया कि सुशांत की मौत फांसी लगाने की वजह से ही हुई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा में एक फ्लैट में फांसी लगाकार जान दे दी थी। -फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gfVFEp

सुशांत की मौत को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किए जाने से नाखुश पिता, शेखर सुमन और संदीप सिंह पर जताई नाराजगी

सुशांत सिंह राजपूत के बाद से ही पूरे देश में अलग-अलग तरह से उन्हें इंसाफ दिलाने की कोशिश जारी है। जहां पुलिस ने अपनी जांच में उनकी मौत को सुसाइड बताया है वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो लगातार इसपर सवाल खड़े कर रहे हैं। इसी बीच शेखर सुमन भी लगातार सुशांत को न्याय दिलाने के लिए बयान और इंटरव्यूज दे रहे हैं। सोमवार को शेखर सुशांत के परिवार से मिलने पटना भी पहुंचे थे जिसके बाद उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की मगर इसपर एक्टर के परिवार ने अपनी नाराजगी जताई है।

शेखर सुमन सुशांत के घर उनके दोस्त संदीप सिंह के साथ पहुंचे थे। दोनों ने सुशांत के पिता और बहनों से मुलाकात कर उनका दुख बांटा। मुलाकात के कुछ घंटो बाद ही शेखर सुमन ने आरजेडी के लीडर और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ उनके घर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस कॉन्फ्रेंस में सुशांत का पोस्टर भी इस्तेमाल किया गया था। वहीं खबर ये भी है कि शेखर सुमन जो कांग्रेसके लिए चुनाव में खड़े हो चुके हैं वो प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आरजेडी में शामिल भी हुए। जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

कॉन्फ्रेस में सुशांत को धमकी मिलने की बात कही
शेखर सुमन ने तेजस्वी यादव के घर में हुई कॉन्फ्रेंस में बताया कि सुशांत सिंह राजपूत 50 सिम कार्ड बदल चुके हैं जिसका कारण उन्हें मिलने वाले धमकी भरे कॉल्स थे। साथ ही इस केस के लिए फिर एक बार शेखर ने सीबीआई जांच की मांग की।

परिवार ने जताई नाराजगी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सुशांत के परिवार से बयान सामने आया है जिसमें कहा गया है, 'सब जांच के दायरे में है और एक पॉलिटिकल बैनर के नीचे खड़े होकर बयान देना राजनीतिक लाभ के लिए है। परिवार इस बारे में मांग करने के लिए और पुलिस इन्वेस्टिगेशन के लिए सक्षम है। इसीलिए किसी भी तरह की राजनीति और हस्तक्षेप की जरुरत नहीं है। परिवार में पहले ही राजनेता हैं जो इसे आगे ले जा सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य को इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बारे में जानकारी नहीं दी गई थी।

संदीप सिंह के बयान से नाराज परिवार

सुशांत सिंह की मौत के कुछ दिनों बाद ही उनके करीबी दोस्त संदीप सिंह ने बॉलीवुड माफियाओं का पक्ष लेते हुए एक इंटरव्यू दिया था। इसमें संदीप ने सुशांत की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराए जा रहे लोगों का बचाव किया था। उनके इस बयान से भी परिवार काफी नाराज है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushnat singh's father accused Shekhar Suman and Sandeep Singh, of using Sushant's death for political mileage


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38nwvB1