Saturday, February 1, 2020

अनुष्का शर्मा के Grazia फोटोशूट की सबने की तारीफ लेकिन अर्जुन कपूर ने उड़ाया मजाक

बॉलिवुड की स्टाइलिश ऐक्ट्रेस हैं। लंबे वक्त से उनकी कोई फिल्म नहीं आई लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। वह इंस्टाग्राम पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 32.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं ये तस्वीरें Grazia मैग्जीन कवर के फोटोशूट की हैं। उन्होंने कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी इन तस्वीरों पर फिल्म इंडस्ट्री के उनके दोस्तों ने कॉमेंट्स किए हैं। फिल्म 'जीरो' की को-स्टार कटरीना कैफ ने तस्वीर पर हार्ट इमोजी बनाया है। वहीं एक तस्वीर पर अर्जुन कपूर ने लिखा है, काम के वक्त सो रही है। इस पर अनुष्का ने जवाब दिया है, ये पॉवर नैप्स लेनी पड़ती हैं। अनुष्का के फॉलोवर्स ने भी अर्जुन का मजा लिया है। एक फॉलोवर ने लिखा है, 'पानीपत' देख ली होगी। बता दें कि अनुष्का की एक और तस्वीर पर अर्जुन ने मजेदार कॉमेंट किया था। अनुष्का ने बाल्कनी में कॉफी पीते हुए एक फोटो शेयर की जिसमें अर्जुन ने लिखा था जुराबों की ड्राई क्लीनिंग माशाअल्लाह कमाल की है!!! वर्क फ्रंट पर बात करें तो खबर है कि वह पूर्व महिला क्रिकेट कप्तान झूलन गोस्वामी की बायॉपिक में नजर आएंगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/37NY05P
via IFTTT

बहुत प्यारा कुणाल खेमू की बेटी इनाया का यह विडियो

भाई-बहन तैमूर अली खान और की जोड़ी इंटरनेट पर काफी पॉप्युलर है। तैमूर की तरह इनाया की प्यारी तस्वीरें और विडियोज सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। कुछ महीने पहले इनाया का गायत्री मंत्र गाते हुए एक विडियो वायरल हुआ था और अब उनकी मां सोहा अली खान ने एक और प्यारा सा विडियो शेयर किया है। विडियो में आप देखेंगे कि नन्हीं इनाया अपने डैड कुणाल खेमू से किसी अजब-गजब भाषा में बात करती दिखाई दे रही हैं। हालांकि दोनों इतने सीरियसली बात कर रहे हैं कि आपको एक पल को लगेगा कि कुछ सीरियस डिस्कशन चल रहा है। सोहा ने ने इस बातचीत को कैप्चर किया है और इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस विडियो के साथ उन्होंने कैप्शन दिया है, पिता और बेटी वाकई में अपनी अलग ही भाषा बोलते हैं। वहीं कुणाल के वर्क फ्रंट पर बात करें तो वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'मलंग' के रिलीज होने की तैयारी में हैं। इसमें वह दिशा पाटनी, आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर के साथ दिखाई देंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो सोहा और कुणाल साथ में कुछ प्रॉजेक्ट्स को-प्रड्यूस कर रहे हैं। इनमें से एक जानेमाने वकील राम जेठमलानी की बायॉपिक है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/37ZdUdL
via IFTTT

आ गया करण जौहर की फिल्म 'तख्त' का पहला टीजर , सलमान की फिल्म से हो सकता है क्लैश

करण जौहर जब से मल्टीस्टारर फिल्म अनाउंस की है, सिनेमा प्रेमी इससे जुड़े अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के लटकने की कई खबरें आ रही थीं लेकिन करण ने सबको गलत साबित कर दिया और इसका पहला टीजर रिलीज कर दिया है। क्रिसमस को होगी रिलीज फिल्म की शूटिंग मार्च में शुरू हो जाएगी और यह 24 दिसंबर 2021 क्रिसमस को रिलीज होगी। इसमें रणवीर कपूर, करीना कपूर, आलिया भट्ट, विकी कौशल, भूमि पेडणेकर, जान्हवी कपूर और अनिल कपूर हैं। ...तो अलग होता इतिहास करण ने जो टीजर ट्वीट किया है उसमें आपको सिंहासन दिखाई देगा। टीजर के साथ आपको वॉइस ओवर सुनाई देगा, 'मुगल शहजादों के लिए तख्त का रास्ता अपनों के ताबूत से होकर जाता था, अगर यह रास्ता मोहब्बत से होकर जाता तो हिंदुस्तान का इतिहास कुछ और होता।' टीम ले रही है ट्रेनिंग बता दें कि फिल्म के लिए कास्ट ने ट्रेनिंग लेनी भी शुरू कर दी है। विकी कौशल घुड़सवारी सीख रहे हैं वहीं जान्हवी भी कथक और उर्दू की क्लासेज ले रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म रणवीर सिंह शाहजहां के बड़े बेटे दारा शिकोह के रोल में नजर आएंगे और विकी कौशल औरंगजेब बनेंगे। किक 2 से हो सकता है क्लैश बता दें कि 'तख्त' पहली फिल्म है जिससे करण पीरियड ड्राम जॉनर में कदम रख रहे हैं। फिल्म में टैलंटेड मल्टी-स्टारर कास्ट है जिसे लेकर दर्शकों में काफी क्यूरिऑसिटी है। बता दिं कि सलमान खान की फिल्म 'किक 2' भी दिसंबर 2012 में रिलीज होने की उम्मीद की जा रही है। अगर ऐसा हुआ तो बॉक्स ऑफिस पर करण की फिल्म का क्लैश सलमान खान की फिल्म से होगा।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2u9FbLG
via IFTTT

अक्षय कुमार ने बेयर ग्रिल्स के शो के लिए शूटिंग पूरी की, फोटो वायरल

टीवी डेस्क. रजनीकांत के बाद अक्षय कुमार ने बेयर ग्रिल्स के नए शो 'इन टू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स' के लिए शूटिंग की, जो कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व एवं नेशनल पार्क में हुई। शूट की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में अक्षय ग्रिल्स, शो की टीम और फॉरेस्ट अधिकारियों के साथ नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो बेयर को अक्षय के साथ 5 लोकेशंस पर शूटिंग करनी थी। लेकिन वे सिर्फ 2 जगह शूट कर वहां से रवाना हो गए। ग्रिल्स, उनकी टीम और अक्षय ने करीब 3 घंटे का समय शूटिंग पर खर्च किया।

दीपिका और विराट भी कर सकते हैं शूटिंग

रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा कि एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और क्रिकेटर विराट कोहली भी ग्रिल्स के साथ जंगलों में शूट करेंगे। दोनों के साथ कुछ और सेलेब्स भी इस शूट का हिस्सा बन सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो ग्रिल्स के साथ शूट करने वाली दीपिका पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस और कोहली पहले भारतीय क्रिकेटर होंगे। पहले इंडियन एक्टर के तौर पर ग्रिल्स के साथ रजनीकांत ने शूटिंग की थी। यह शूटिंग 28 जनवरी को बांदीपुर टाइगर रिजर्व में हुई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बेयर ग्रिल्स और अक्षय कुमार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम।
अक्षय कुमार फॉरेस्ट अधिकारियों और टीम मेंबर्स के साथ। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम।
अक्षय कुमार।फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम।
अक्षय कुमार सिक्युरिटी गार्ड्स के साथ।फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम।
शूट पर जाने से पहले अक्षय कुमार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SaRVto

देखें, कैसे हुई 'शुभ मंगल' के 'गबरू' गाने की शूटिंग, किस सीन पर ये बोले आयुष्मान खुराना

कुछ दिनों पहले 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' का पहला गाना 'गबरू' रिलीज हो चुका है। लोगों को यह गाना काफी पसंद है। यह गाना जे स्टार और हनी सिंह के पंजाबी गाने का रीक्रिएटेड वर्जन है। इसमें एक शादी दिखाई दे रही है जिसमें और जितेंद्र कुमार इसी गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। टीम ने किया खूब एंजॉय अब आयुष्मान खुराना ने इस गाने की शूटिंग का BTS विडियो शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि टीम शूटिंग करते वक्त कितना एंजॉय कर रही है। विडियो में आयुष्मान खुराना ने जितेंद्र के साथ ऑनस्क्रीन किस के बारे में भी बोला है। वह कहते हैं कि किस करने में प्रो हो गए हैं। फिल्म के लिए सब करना पड़ता है। वाकई मिस न करने लायक विडियो शेयर करते वक्त उन्होंने लिखा है, 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान के सबसे पसंद किए जाने वाले डांस का बिहाइंड द सीन्स विडियो। आप इसे मिस नहीं करना चाहेंगे।' गाने में दिखेगा लिप-लॉक गाने में आप देखेंगे, जितेंद्र आयुष्मान खुराना से नजरें नहीं हटा पा रहे जबकि फिल्म में उनके पिता बने गजराज राव दोनों को दूर करने की पूरी कोशिश करते हैं। दोनों गाने में डांस करते दिख रहे हैं और आखिर में लिप-लॉक भी करते हैं। फरवरी में हो रही रिलीज 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' फिल्म सेम सेक्स रिलेशनशिप पर बनी कहानी है, इसे डायरेक्ट किया है हितेश केवल्य ने। फिल्म 21 फरवरी को रिलीज हो रही है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/36NMUfu
via IFTTT

'स्टूडेंट ऑफ द इयर 3' में नजर आएंगी अलाया फर्नीचरवाला!

पूजा बेदी की बेटी अलाया फर्नीचरवाला 'जवानी जानेमन' से डब्यू करने के साथ ग्लैमर की दुनिया में छा चुकी हैं। फिल्म में सैफ अली खान और तब्बू लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म रिलीज हो चुकी है। पसंद आ रही है अलाया की परफॉर्मेंस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिक्स रिव्यूज मिले हैं लेकिन अलाया के परफॉर्मेंस की तारीफ हर कोई कर रहा है। अपनी डेब्यू फिल्म से ही अलाया ने फिल्मी दुनिया और फैंस सबको प्रभावित कर दिया है। बैंकॉक में होगी शूटिंग ऐसा होने के साथ कई डायरेक्टर्स की नजरें अलाया पर लगी हुई हैं। फिल्मफेयर की रिपोर्ट की मानें तो सूत्रों ने बताया है कि अलाया 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' की फ्रैंचाइजी में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग गर्मियों में बैंकॉक में होगी। बता दें कि अलाया की फिल्म 'जवानी जानेमन' पिता-बेटी के रिश्ते पर आधारित है। फिल्म को नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2vBy9Q8
via IFTTT

अमृता अरोड़ा के बर्थ-डे बैश में पहुंचे मलाइका-अर्जुन



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बॉलीवुड डेस्क. मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा लड़क ने शुक्रवार को अपना 42वां जन्मदिन मनाया. इस मौके पर उन्होंने अपने क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली के लिए एक बर्थ-डे बैश रखा। मुंबई में हुई इस पार्टी में करीना कपूर खान, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर भी पहुंचे।
फ्रेंड्स के साथ अर्जुन कपूर।
अमृता अरोड़ा पति शकील लड़क के साथ।
करीना कपूर खान।
मलाइका अरोड़ा।
चंकी और भावना पांडे, नताशा पूनावाला।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31dNqCo

14 दिन बाद अस्पताल से घर पहुंचीं शबाना आजमी, ताजा फोटो शेयर कर लिखा- दुआओं के लिए शुक्रिया

बॉलीवुड डेस्क. करीब दो सप्ताह तक मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती रहने के बाद एक्ट्रेस शबाना आजमी शुक्रवार को डिस्चार्ज होकर घर पहुंच गई हैं। 69 साल की एक्ट्रेस ने शनिवार को ट्विटर पर उनकी रिकवरी के लिए दुआ करने वालों का शुक्रिया अदा किया है। अपने इस ट्वीट में उन्होंने टीना अंबानी और कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल को विशेषतौर पर धन्यवाद कहा है।

एक्ट्रेस ने अपनी एक ताजा फोटो शेयर करते हुए लिखा है, "मेरी रिकवरी के लिए दुआ और शुभकामना भेजने वालों का शुक्रिया। मैं घर वापस आ गई हूं। डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ द्वारा की गई स्टर्लिंग केयर के लिए टीना अंबानी और कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल का धन्यवाद। मैं ऋणी और आभारी हूं।" फोटो में शबाना एक दम फिट नजर आ रही हैं।

18 जनवरी को घायल हुई थीं शबाना

18 जनवरी को ड्राइवर द्वारा ओवरटेक करने की कोशिश में शबाना आजमी की कार मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खालापुर के पास ट्रक से टकरा गई थी। हादसे में शबाना घायल हुई थीं और उन्हें पनवेल के एमजीएम हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। इसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल ले जाया गया था। वे 14 दिन तक अस्पताल में भर्ती रही थीं। उनके ड्राइवर के खिलाफ खराब ड्राइविंग का केस दर्ज हुआ था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shabana Azmi discharged from hospital after 14 days, Shared Her Latest Photo


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36M1SCQ

शबाना आजिमी लौटीं घर, शेयर की ऐक्सिडेंट के बाद की अपनी पहली तस्वीर

मशहूर ऐक्ट्रेस शबाना आजिमी पिछले दिनों एक सड़क दुर्घटना की चपेट में आ गई थीं और वह कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती थीं और आज दोपहर वह अपने घर लौट चुकी हैं। बता दें कि जावेद अख्तर के जन्मदिन के अगले दिन 18 जनवरी को ही उनका ऐक्सिडेंट हो गया था। कुछ समय पहले ही शबाना ने ट्विटर पर अपने ठीक होने की जानकारी दी है और फैन्स को उनकी दुआओं और शुभकामनाओं के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है। शबाना ने ऐक्सिडेंट के बाद ट्विटर पर अपनी फर्स्ट रिकवरी फोटो शेयर की है। उन्होंने लिखा है, 'मेरे ठीक होने के लिए जो आप सबने दुआएं और प्रार्थना की है, उसके लिए आप सबका शुक्रिया। मैं घर आ चुकी हूं। डॉक्टरों की टीम और नर्सिंग स्टाफ की ओर से शानदार केयर के लिए टीना अंबनी और कोकिलाबेन हॉस्पिटल को बहुत-बहुत शुक्रिया। मैं बहुत आभारी और एहसानमंद हूं।' बता दें कि कुछ दिनों पहले उनके पति जावेद अख्तर ने भी जानकारी दी थी और कहा था कि शबाना तेजी से रिकवर कर रही हैं। उन्होंने भी लोगों से मिलने वाली दुआओं और प्रार्थनाओं के लिए सबका शुक्रिया अदा किया था। याद दिला दें कि कुछ समय पहले 18 जनवरी को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कोहलपूर टोल के पास उनका ऐक्सिडेंट हुआ था और इस कार हादसे में बुरी तरह घायल हो गई थीं। एक्सप्रेसवे पर शबाना की गाड़ी और ट्रक में ऐसी भिड़त हुई थी कि इनके कार के परखच्चे उड़ गए थे। उन्हें आनन-फानन में शुरुआत में उन्हें पनवेल के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया। शबाना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गईं, जिसमें उनके चेहरे पर जबरदस्त स्वेलिंग नजर आ रही थी। लोग लगातार उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/37O9Qwz
via IFTTT

सुष्मिता की यह तस्वीर, आपके चेहरे पर ला देगी खुशी

का बॉलिवुड में एक अलग ही मुकाम है। सुष्मिता इंडस्ट्री की संजीदा अभिनेत्रियों में एक मानी जाती हैं। इंडस्ट्री में लंबे करियर में उन्होंने हर दौर देखा है। पर, हिट और फ्लॉप के बीच कभी आपने उनके चेहरे पर मायूसी नहीं देखी होगी। हमेशा ही मुस्काराता हुआ चेहरा। हमेशा ही दूसरों को उत्साहित करता हुआ काम। इस बार भी सुष्मिता की जो तस्वीर सामने आई है, उसे देखकर दिल खुश हो जाता है। बड़े पर्दे पर सुष्मिता भले ही सक्रिय नहीं हैं लेकिन सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहती हैं। समय-समय पर वह इंस्टा के जरिए फैंस के बीच अपनी तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। सेन ने फिर एक तस्वीर शेयर की है। अभी राजस्थान में हैं सुष्मिता इस तस्वीर में सुष्मिता एक बच्ची को गोद में लेकर जोर से हंसती हुई दिख रही हैं। बच्चा उनके चेहरे को छू रहा है और सेट पर मौजूद लोग सुष्मिता की इस खुशी को निहार रहे हैं। बता दें कि किसी प्रॉजेक्ट के सिलसिले में सुष्मिता राजस्थान में मौजूद हैं। यह फोटो है बेहद खूबसूरत इस खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए बेहद ही खूबसूरत शीर्षक भी लिखा गया है। इसमें लिखा है, 'चारों ओर की सुरक्षा के बावजूद, कोई भी मेरे नए दोस्त को होठों पर लगे लिपिस्टिक तक जाने से नहीं रोक सकता है।' बता दें कि बच्ची लिपिस्टिक देखने के बाद उनके होठों को छूने की कोशिश करती है। रोहमन को डेट कर रही हैं सुष्मिता सुष्मिता और रोहमन पिछले कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अक्सर वे साथ दिख जाते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में सुष्मिता ने कहा भी था कि उनकी रोहमन की मुलाकात इंस्टा पर हुई थी। यहीं से बातचीत शुरू हुई और फिर करीबी बन गई। ऐसी चर्चा है कि दोनों इस वर्ष शादी कर सकते हैं। हालांकि आधिकारिक रूप से इस बारे में किसी का कोई बयान नहीं आया है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/31h0QOk
via IFTTT

ग्रैमी आउटफिट पर ट्रोल हुईं प्रियंका तो मां मधु चोपड़ा ने कहा, उसका शरीर है, वो जो चाहे करे

बॉलीवुड डेस्क. प्रियंका चोपड़ा 62 वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में अपने रेड कार्पेट अपीयरेंस के कारण पिछले दिनों ट्रोल हो गई थीं। उन्होंने राल्फ एंड लॉरेन की गाउन पहनी थी जो कि काफी बोल्ड थी और इसी वजह से उन्होंने सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। ऐसे में हाल ही में उनकी मां मधु चोपड़ा मुंबई में एक इवेंट में पहुंचीं तो मीडिया ने प्रियंका की ट्रोलिंग पर सवाल किए जिसका उन्होंने बेहद सटीक जवाब भी दिया।

मां बोलीं-प्रियंका का शरीर है वो जो चाहेकरे
मधु चोपड़ा ने ट्रोलिंग पर कहा, मैं खुश हूं कि यह हुआ, इससे प्रियंका और ज्यादा मजबूत हो गईं। वह अपनी शर्तों पर जिंदगी जीती हैं। वह किसी को नुकसान नहीं पहुंचा रहीं हैंतोउनका शरीर है, वो जो चाहेकरें औरउनके पास खूबसूरत शरीर है भी। जहां तक ट्रोलर्स का सवाल है तो वो कम्प्यूटर के पीछे छुपे हुए हैं, उनकी जिंदगी में कोई खुशियां नहीं हैंतो यह सब कहकर उन्हें अटेंशन मिलती है और मैं ऐसे लोगों को अटेंशन देना जरुरी नहीं समझती। जब प्रियंका वो ड्रेस पहनने वाली थीं तो उन्होंने मुझे फोटो भेजी थी और मुझे ड्रेस थोड़ी रिस्की लगी थी लेकिन उन्होंने इसे बहुत ही अच्छे से कैरी किया, मैं इस बात से खुश हूं कि यह अवॉर्ड्स की बेस्ट ड्रेस में से एक थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mother Madhu Chopra Reaction On Priyanka Chopra Trolled On Her Outfit At Grammy Awards


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31dkIlc

​जैकी श्रॉफ के जन्मदिन पर रोहित शेट्टी ने फैंस को दिया 'बड़ा तोहफा'

आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। और जन्मदिन पर इससे बड़ा तोहफा क्या हो सकता है जो रोहित शेट्टी ने सार्वजनिक रूप से उन्हें और उनके फैंस को दिया है। संभव है कि यह जानकारी जैकी को पहले से मालूम हो लेकिन फैंस तो इस जानकारी के मिलते ही चहक उठे हैं। उनके लिए तो जग्गू दादा का यह एक और खूबसूरत जन्मदिन बन गया है। जी हां, डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने जैकी के जन्मदिन पर दर्शकों को बड़ा तोहफा दिया है। इंस्टा पर उन्होंने जानकारी दी है कि उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सूर्यवंशी' में अब जैकी श्रॉफ भी काम करने जा रहे हैं। रोहित शेट्टी ने लिखा, आपको अगर लगता है कि आप मेरे कॉप ग्रुप के सभी सदस्यों के बारे में जान गए हैं तो मैं आपके सामने पेश कर रहा हूं...जैकी श्रॉफ को। जी हां, दोस्तों सरप्राइज अभी भी बाकी है।' रोहित ने जो फोटो शेयर किया है, उसमें जैकी श्रॉफ बिंदास स्टाइल में एक गाड़ी पर बैठे हैं। वहीं कुछ दूरी पर रोहित शेट्टी अपने स्टाइल में खड़े हैं। दोनों की यह तस्वीर बता रही है कि रोहित की आने वाली फिल्म में अभी कुछ और खुलासे होने वाले हैं। 'बागी 3' में बेटे के साथ दिखेंगे जैकी बता दें कि जैकी श्रॉफ अपने बेटे टाइगर के साथ 'बागी 3' में भी दिखने वाले हैं। पहली बार पिता और बेटा एक साथ फिल्मी पर्दे पर नजर आने वाले हैं। फैंस को इस फिल्म का भी बेसब्री से इंतजार है। सूर्यवंशी में भी होंगे उधर, रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' की बात करें तो उसमें इंडस्ट्री की टॉप जोड़ी अक्षय कुमार और कटरीना कैफ लीड रोल में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में कटरीना डॉक्टर की भूमिका में हैं। रोहित खुद इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/31dmNxw
via IFTTT

TikTok से इंस्टा तक सबका दिल 'चुरा' रहीं शिल्पा, खुद देख लीजिए

कुंद्रा आजकल बड़े पर्दे से जरूर गायब हैं लेकिन फैंस तक पहुंचने और चर्चा में बने रहने के लिए वह सोशल मीडिया का बखूबी इस्तेमाल कर रही हैं। टिकटॉक विडियो हो या फिर इंस्टा शिल्पा के विडियो खूब हिट हैं यहां। फैंस को तो रोजाना उनके विडियो का इंतजार रहता ही है, शिल्पा भी कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती है। अब देखिए, शिल्पा ने एक नया विडियो शेयर किया है, वह भी अपने एक पुराने चार्टबस्टर सॉन्ग पर। यह विडियो शेयर होते ही वायरल हो गया है। दरअसल, 'चुरा के दिल मेरा...' सॉन्ग 1994 में रीलिज हुई फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' का हिस्सा है। यह गाना उस समय का तो सुपरहिट गाना है ही, आज भी लोग इस गाने को खूब गुनगुनाते हैं। बस अपने इसी खूबसूरत गाने पर शिल्पा ने अपने खुले बाल कुछ यूं लहराए हैं कि सबका दिल 'चुरा' लिया है। हर अदा से दिल चुराती है शिल्पा इस गाने पर बाल लहराने के अलावा शिल्पा की अदाएं भी दिल में कहीं गहरे उतर जाती हैं। शिल्पा आगे बढ़ती हैं...बाल लहराती हैं...मुस्कराती हैं और फैंस मानों उनमें कहीं खो से जाते हैं। शिल्पा की यही खासियत भी है। अपने विडियो से अपने फैंस का दिल जीतना वह बखूबी जानती है। इंतजार में रहते हैं फैंस यकीन ना हो तो उनके टिकटॉक विडियो को देखें। किस कदर फैंस वहां उनके इंतजार में बैठे रहते हैं। हर विडियो पर हजारों-हजारों फैंस अपने जज्बात जाहिर कर रहे हैं। छोटे-छोटे विडियो में शिल्पा वह सब कमाल कर जाती हैं, जो बड़े पर्दे पर करती रही हैं। टिकटॉक पर फेमस हैं शिल्पा की अदाएं तो आज भी खास हैं। उनका चेहरा, उनकी हंसी, उनकी हाजिरजवाबी के तो क्या ही कहने। आजकल टीवी पर जज की भूमिका में होती हैं तो यह सब दिखता भी है। अपने हर हुनर का बखूबी उपयोग सोशल मीडिया के जरिए शिल्पा कर रही हैं। फैंस भी यही चाहते हैं कि शिल्पा यूं ही हंसती रहें और हमें एंटरटेन करती रहें। खबर लिखे जाने तक टिकटॉक पर शिल्पा के करीब 8 मिलियन फॉलोवर हैं। वहीं उनके विडियो को अभी तक करीब 75 मिलियन लोग पसंद कर चुके हैं। योग को बेहद पसंद करती हैं शिल्पा बॉलिवुड ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का बेहतरीन फिगर, बॉलिवुड की किसी भी न्यूकमर ऐक्ट्रेस को टक्कर देने के लिए काफी है और शिल्पा की इस फिटनेस, फिगर और टोन्ड ऐब्स का राज है योग। जी हां, शिल्पा शेट्टी योग की बड़ी फैन हैं और अपने फैन्स और फॉलोअर्स को योग से जुड़े फायदे बताने के लिए अपनी योग की सीडी भी जारी कर चुकी हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/36MA7dt
via IFTTT