Wednesday, January 1, 2020

वेब प्लेटफॉर्म में काम करना चाहती हैं काजोल, कर रही हैं अच्छी सक्रिप्ट का इंतजार

बॉलीवुड डेस्क. लगभग तीन दशकों से फिल्मों में एक्टिव काजोल इंडस्ट्री में बड़े बदलाव देखती हैं। काम को लेकर चूजी काजोल वेब की बढ़ती पॉपुलैरिटी से खुश हैं। इस मुलाकात में उन्होंने इंडस्ट्री में आए बदलाव, वेब सीरीज की पॉपुलैरिटी आदि पर बातचीत की।

काजोल कहती हैं 'पहले की तुलना में कैमरे के सामने इतना कुछ भी नहीं बदला है। सेटअप में ऑफकोर्स बहुत बदलाव आया है। एक तो वैनिटी वैन आ गई है, जो बहुत बड़ी बात है। बहुत सारे कॉरपोरेट हाउस आ गए हैं, सब कुछ बहुत स्टीम लाइन हो गया है, पूरा माहौल बहुत प्रोफेशनल हो गया है। पहले बहुत ही कैजुअल।


उन्होंने बताया कि हम मिलते थे, बातचीत में ही तय कर लेते थे कि चलो फिल्म करते हैं। कल शूटिंग पर आ जाना। हां, कल मैं आ रही हूं... किसी के बोलने पर आपने फिल्म कर ली, ऐसा होता था। कभी-कभी कॉन्ट्रैक्ट साइन होता था तो कभी नहीं भी होता था। आपको पता होता था कि यह फिल्म आपके हाथ से कहीं नहीं जाएगी। हमारी इंडस्ट्री में ही है, कहां जाएगा। हम सबकी सोच वैसी थी। आजकल तो बहुत कॉन्ट्रैक्ट हो गए हैं।

वैनिटी न होने से होती थी प्रॉब्लम
हमें कपड़े बदलने होते थे, बाथरूम जाना होता था या फिर बैठना होता था, तब उसके लिए परेशानी का सामना तो करना ही पड़ता था। सेट पर कुर्सियां तो होती थीं, लेकिन उसके लिए कहीं वक्त लग गया, तब हम टॉवल बिछाकर एक-दो बार नीचे भी बैठ गए हैं। हमने हर मौसम में काम किया है। एक बार मुझे याद है, फिल्म 'हलचल' के टाइम पर अचानक बारिश गिरने लगी। तब स्पॉटबॉय छतरी ढूंढने के लिए भागा। हम सब इधर-उधर छिपने की कोशिश कर रहे थे। हम सब देख रहे थे कि छतरी आएगी... आएगी, पर स्पॉटबॉय एक छतरी लेकर आया। अब उस एक छतरी में कितने लोग बैठेंगे! फिर तो हम लोग टेबल को उल्टा करके उसके नीचे बैठ गए। हम भागकर भी कहां जाते। आज इंडस्ट्री में काफी सुविधा हो गई है।

वेब बड़ा प्लेटफॉर्म है इसमें जरूर काम करूंगी
हम एक्टर्स के लिए हर मीडियम जो खुलता है, उसमें डिजिटल बहुत बड़ा प्लेटफार्म बन गया है। मुझे लगता है कि फिल्म इंडस्ट्री और बढ़ रही है। उसमें काफी कुछ खराब भी हो रहा है, लेकिन यह भी लगता है कि बहुत ज्यादा क्रिएटिविटी भी मिल रही है। अगर मुझे कोई अच्छी स्क्रिप्ट मिली, तब वेब में जरूर काम करूंगी। मुझे जो इंटरेस्टिंग लगता है, जिसमें कुछ कर सकती हूं, वह करूंगी। मुझे ऑफर्स भी आते हैं, पर अभी तक ऐसा कुछ नहीं आया है, जिसे मैंने हां कह सकूं।

न्यू कमर्स भी अपने टैलेंट से इंडस्ट्री को आगे ले जा रहे
न्यू कमर्स अपने टैलेंट के हिसाब से इंडस्ट्री को आगे लेकर जा रहे हैं। मुझे लगता है कि उनके जो चैलेंजेस हैं, वह अलग हैं। हम इस्टैबलिश्ड थे। एक तरह से हमारा स्टार बनना आसान हो गया, क्योंकि हमें सोशल मीडिया वगैरह नहीं करना पड़ा। आई थिंक, कहीं न कहीं नए लोगों के लिए अब मुश्किल हो गया है, क्योंकि हम सब उस वक्त में जो थे, उन सबकी एक अलग-अलग आइडेंटिटी थी। हम सब एक-दूसरे की तरह नहीं दिखते थे। मुझे लगता है कि आजकल इनका सबसे बड़ा चैलेंज यही है कि यह सबकी तरह न लगें या सबकी तरह लगें।

प्रोजेक्ट के बारे में न बोलने को अच्छा मानती हूं
जैसा कि पहले ही बताया कि पहले हम रिलेशन के चलते फिल्में कर लेते थे। पहले रिश्तों पर भरोसा भी था। आज के जमाने में यह नहीं बोल सकते हैं। उस समय हमारी इंडस्ट्री छोटी थी। लोग एक-दूसरे को बखूबी जानते थे। प्रोजेक्ट के बारे में कुछ न बोल पाने की पाबंदी को एक तरह से मैं अच्छा ही मानती हूं, क्योंकि आप जब कॉन्ट्रैक्ट साइन करते हैं, तो उसका सीधा सा मतलब है कि आप उस कागज पर साइन कर रहे हैं, जिसमें लिखा है कि कहां कितना बोलना और कहां कितना नहीं बोलना है। इसमें सीधे-सीधे रूल के बारे में पता चलता है।
(जैसा काजोल ने उमेश कुमार उपाध्याय को बताया...)




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kajol wants to work in web platform, is waiting for good script


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37qaoIv

'चाणक्य' में गेटअप को लेकर अजय देवगन बोले- 'सिर मुंडवाऊं या प्रॉस्थेटिक लगवाऊं, दिखूंगा चाणक्य जैसा'

बॉलीवुड डेस्क. अजय देवगन इस साल तीन फिल्मों के साथ दस्तक दे रहे हैं। जिनमें से एक हिस्टोरिकल वॉर फिल्म है। वहीं दूसरी भी वॉर ड्रामा है और तीसरी फिल्म स्पोर्ट्स पर बेस्ड है। इन तीनों के अलावा अजय तीन और हिस्टोरिकल फिल्में कर रहे हैं। इनमें से एक फिल्म 'चाणक्य' की अनाउंसमेंट काफी पहले ही हो चुकी है, दूसरी अभी तक अनाउंस नहीं की गई है। तीसरी राजा सुहेलदेव की लाइफ पर बेस्ड फिल्म है।

अजय जो अपनी फिल्मों के लिए कोई भी प्रयोग करने से पीछे नहीं हटते हैं। अब फिल्म 'चाणक्य' के लिए नए साल में सिर मुंडवा सकते हैं। वे इस साल जून के आस पास 'चाणक्य' शुरू करने वाले हैं।


उन्होंने कहा किमेरा चाणक्य सा गेटअप ही रहेगा। हालांकि फिल्म के शुरू होने में अभी वक्त है। जब फिल्म शुरू होगी उस टाइम पर देखेंगे कि प्रॉस्थेटिक होगा या रियल में सिर मुंडवाऊंगा, लेकिन यह तो श्योर है कि जिस अवतार में चाणक्य थे, वैसा ही मैं भी फिल्म में दिखूंगा। बाकी 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' आगे टल गई है, क्योंकि राणा दग्गुबाती बीमार हो गए थे। लिहाजा इसकी शूटिंग की वजह से रणबीर कपूर के साथ वाली फिल्म की भी डेट्स आगे चली गईं। तब तक फिल्म के डायरेक्टर लव रंजन को अपनी एक और स्क्रिप्ट के लिए रणबीर की दूसरी डेट्स मिल गईं। लिहाजा मैंने भी उन्हें मेरा इंतजार करने के बजाय रणबीर के दूसरे प्रोजेक्ट को ऑन करने के लिए कह दिया। अब हम बाद में हम उस फिल्म पर साथ आएंगे।'

ट्रेड के गलियारों में ये थी चर्चा
ट्रेड के गलियारों में एक और थ्योरी गर्म थी। वह यह कि लव रंजन वाली फिल्म का वन लाइनर आइडिया तो अजय को पसंद आया था, मगर जब उसे पूरी स्क्रिप्ट के तौर पर डेवलप कर लव लाए तो उससे अजय पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे। ऐसे में उन्होंने उसे री-राइट करने को कहा। स्क्रिप्ट के तहत अजय उसमें रणबीर के पिता के रोल में हैं। हालांकि इस थ्योरी को अजय अफवाह करार देते हैं।

दो कॉमेडी फिल्म भी अजय के खाते में
अजय जहां एक तरफ पीरियड और एक्शन फिल्में कर रहे हैं वहीं वे अपनी कॉमेडी स्किल्स भी दिखाने को तैयार हैं। एक तरफ वे अपनी हिट फ्रेंचाइजी 'गोलमाल 5' करेंगे। वहीं उनके खाते में डायरेक्टर इंद्र कुमार की एक कॉमेडी फिल्म भी है। जिसमें वे मॉर्डन यमराज के रोल में दिखेंगे। फिलहाल इस फिल्म को लेकर ज्यादा डिटेल सामने नहीं आई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ajay Devgan talks about his looks in film Chanakya


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QeBfBE

कुछ यूं अपना 34वां जन्मदिन मनाएंगी दीपिका पादुकोण

बॉलिवुज ऐक्ट्रेस अपनी अपनी आने वाली फिल्म '' के प्रमोशन में बिजी हैं। यह फिल्म ऐसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है। मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 10 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। लेकिन इसकी रिलीज से पहले ही 5 जनवरी को दीपिका आपना 34वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। इस साल अपने बर्थडे के लिए दीपिका ने एक खास प्लान बनाया है। कहा जा रहा है कि इस बार वह अपने जन्मदिन की ग्रैंड पार्टी नहीं देंगी बल्कि अपना 34वां जन्मदिन वह ऐसिड अटैक की पीड़िताओं के साथ बनाएंगी। मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका अपने जन्मदिन के दिन लखनऊ में शीरोज कैफे में मौजूद रहेंगी जो ऐसिड अटैक पीड़िताओं द्वारा चलाया जाता है। इस बीच बता दें कि 'छपाक' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे ऑडियंस काफी पसंद कर रही है। इस फिल्म के साथ ही 10 जनवरी को अजय देवगन और सैफ अली खान की 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' भी रिलीज होने जा रही है। 'छपाक' के बाद दीपिका की अगली फिल्म '83' अप्रैल में रिलीज होगी। कबीर खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में दीपिका के साथ रणवीर सिंह नजर आएंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/39qphMR
via IFTTT

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर बीते साल को कुछ इस तरह किया याद

बॉलिवुड ऐक्टर अर्जुन कपूर ने बीते साल की यादों को दोहराने के लिए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, '2019 आपने मुझे काफी कुछ सिखाया, जिंदगी तमाम उतार-चढ़ाव से भरी हुई है। इस बात को याद दिलाया...मैं दुनिया की सैर पर गया, जिंदगी को जीया, हंसा, रोया...कुछ बेहद ही बेहतरीन यादें रहीं, कुछ ऐसी भी रहीं जिससे दिल दुखा।' अर्जुन ने लिखा, 'आगे निजी तौर पर नए दशक में प्रवेश करने को लेकर मैं रोमांचित हूं...साल 2010 की शुरुआत में मैं दुनिया के लिए अंजान था, मेरे सामने कुछ खास मौके भी नहीं थे... इस दशक की समाप्ति पर मैं अपने 14वें फिल्म की शूटिंग कर रहा हूं। कई सारे उतार-चढ़ाव आए...मुझे एक पहचान मिली, अपनी मां और नानी को हमेशा के लिए खोया।' उन्होंने आगे लिखा, 'जिंदगी एक रोलर कोस्टर झूले की तरह है, जिसकी सवारी हमें करनी ही है...जो कोई भी अभी इस पोस्ट को पढ़ रहा/रही है, मैं उनसे यही कहूंगा कि कभी हार न मानें, आलोचकों पर ध्यान न दें, खुद पर विश्वास रखें और वही करें, जिससे आपको खुशी मिले।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2tqW7MP
via IFTTT

नए साल पर मलाइका ने किया अर्जुन को किस, सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- ओए होए...2020 स्टार्ट हो गया

बॉलीवुड डेस्क. नए साल के मौके पर मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वे ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के गाल पर किस करती नजर आ रही हैं। मलाइका ने कैप्शन में लिखा है, "सन, लाइट, हैप्पीनेस...2020।" फोटो देखने के बाद जहां कई सोशल मीडिया यूजर्स ने जोड़ी की तारीफ करते हुए उन्हें नए साल की शुभकामनाएं दी हैं तो कई यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

एक यूजर ने मजा लेते हुए लिखा है, "ओए होए...2020 स्टार्ट हो गया।" एक यूजर का कमेंट है, "सर की उम्र 34 और मैम की उम्र 46...ग्रेट कॉम्बिनेशन है।"

एक यूजर का कमेंट है, "बुढ़ापे की लाठी।" एक यूजर ने लिखा, "शर्म करो मलाइका।" तो वहीं एक ने कमेंट किया, "मां-बेटे का प्यार...जुग-जुग जियो।"

मलाइका और अर्जुन लंबे समय से रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। दोनों अक्सर पार्टियों में और आउटिंग पर साथ नजर आते हैं। 2018 में रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में दोनों हाथों में हाथ डाले नजर आए थे। अर्जुन वहां अपनी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे और मलाइका शो की जज थीं। बाद में फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' की स्क्रीनिंग के बाद अर्जुन और मलाइका ने अपने रिश्ते की पुष्टि कर दी थी। इसके बाद से जल्दी ही उनकी शादी के कयास अक्सर लगाए जाते रहे हैं। हालांकि, दोनों इस बात से इनकार करते रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Malaika Arora kisses Arjun Kapoor on new year, social media user wrote- Oye ho ... 2020 has started


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QgM4TH

नीना गुप्ता की फिल्म ऑस्कर के लिए नॉमिनेट, डायरेक्टर ने कहा- मिरेकल

सिलेब्रिटी शेफ से फिल्ममेकर बने की पहली फिल्म '' ने अवॉर्ड्स की फीचर फिल्म्स की लिस्ट में जगह बनाई है। विकास खन्ना ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। इस उपलब्धि से विकास खन्ना काफी खुश हैं। उनकी डेब्यू फिल्म ही ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो गई। विकास खन्ना ने अपने ट्विटर हैंडल लिखा, '2020 की सबसे अच्छी शुरुआत। मिरेकल। यूनिवर्स आपका शुक्रिया। हमारी हंबल फिल्म 'द लास्ट कलर' प्योर हार्ट है। ऑस्कर एकेडमी ने 2019 की 344 बेस्ट पिक्चर्स की घोषणा की।' फिल्म 'द लास्ट कलर' की ऐक्ट्रेस ने विकास खन्ना का ट्वीट रीट्वीट किया और लिखा, विश्वास नहीं हो रहा है मैं बहुत खुश हूं। इसके अलावा नीना गुप्ता और विकास खन्ना ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए और भी पोस्ट शेयर की हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस लिस्ट का हिस्सा होने लायक बनने के लिए फिल्मों को लॉस एंजेलिस के कमर्शल मोशन पिक्चर थिएटर में 31 दिसंबर तक रिलीज होना होता है और कम से कम 7 दिनों तक चलना होता है। फिल्म 'द लास्ट कलर' को यूएसए के 30वें पाम स्प्रिंग्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 4 जनवरी 2019 को रिलीज किया गया था। इस फिल्म को भारत में अभी तक रिलीज होने का मौका नहीं मिला है, वहीं मुंबई फिल्म फेस्टिवल 2019 में इसकी स्क्रीनिंग रखी गई थी। फिल्म 'द लास्ट कलर' की कहानी वृंदावन और वाराणसी में रहने वाली विधवा औरतों की जिंदगी पर आधारित है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2ZHmABT
via IFTTT

दीपिका ने शेयर की बचपन की फोटो, लिखा- आपके विचारों और कर्म में स्पष्टता रहे

बॉलीवुड डेस्क. दीपिका पादुकोण पिछले कुछ दिनों से अपने बचपन की तस्वीरों को साझा कर रही हैं। वहीं अपनी अगली फिल्म छपाक का प्रमोशन भी एकदम अलग अंदाज में करती दिखाई दे रही हैं। नए साल की शुरुआत पर उन्होंने बचपन की एक ऐसी तस्वीर साझा की है। जिसमें वे किसी प्ले के लिए मूंछ लगाए हुए हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा है- आपके विचारो और कर्म में स्पष्टता रहे, 2020 शुभ हो।

छपाक से कर रही प्राेडक्शन में डेब्यू : बात अगर दीपिका के नए काम की करें तो वे छपाक से फिल्म प्रोडक्शन में कदम रख रही हैं। छपाक एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन से प्रेरित है। जिसका डायरेक्शन मेघना गुलजार कर रही हैं। फिल्म 10 जनवरी को अजय देवगन की फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर के साथ रिलीज हो रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Deepika shared her childhood photo, wrote- Be clear in your thoughts and actions


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39rgtGl

बेस्ट फीचर फिल्मों की श्रेणी में नीना गुप्ता की 'द लास्ट कलर', निर्देशक ने कहा- यही लम्हा मेरे लिए सब कुछ

बॉलीवुड डेस्क. नीना गुप्ता स्टारर फिल्म 'द लास्ट कलर' को 92वें एकेडमी अवॉर्ड (ऑस्कर) के लिए बेस्ट फीचर फिल्म की कैटेगरी में शामिल किया गया है। फिल्म के डायरेक्टर विकास खन्ना ने ऑस्कर की सूची का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर शेयर करखुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा, " 2020 की सबसे अच्छी शुरुआत। जादू। जादू। यूनिवर्स आपका शुक्रिया। हमारी विनम्र फिल्म 'द लास्ट कलर' शुद्ध हृदय है। ऑस्कर : एकेडमी ने 344 बेस्ट पिक्चर्स की घोषणा की।" विकास ने कहा कि मेरे लिए यही लम्हा सबकुछ है।

नीना गुप्ता ने कहा- यकीन नहीं होता

अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा, "मुझे यह एब्जॉर्ब करने के लिए कुछ समय चाहिए।मुझे नहीं पता कि इसके बाद क्या होता है। लेकिन मेरे लिए यही लम्हा सबकुछ है। 2019 की इस बेस्ट फीचर फिल्म्स की सूची में शामिल होना।"

नीना गुप्ता का जिक्र करते हुए उन्होंनेलिखा- मुझपर भरोसा करने के लिए शुक्रिया। आपको बहुत-बहुत प्यार और सम्मान। नीना ने भी विकास के इस ट्वीट पर रिप्लाई किया, "यकीन नहीं होता...मैं बहुत खुश हूं।"

##

वृंदावन की विधवाओं पर आधारित है फिल्म

'द लास्ट कलर' की कहानी में यह दिखाया गया था कि भारतीय समाज (खासकर वृन्दावन और वाराणसी) में विधवाओं के प्रति क्या सोच है। फिल्म में नीना ने 70 साल की विधवा नूर की भूमिका निभाई थी। कहानी नूर और 9 साल की छोटी (अक्सा सिद्दीकी) के इर्द-गिर्द घूमती है। स्कूल जाने का सपना देखने वाली बेघर और अनाथ छोटी पेट पालने के लिए फूल बेचती है और करतब दिखाती है। नूर कैसे अक्सा के सपने को पूरा करने में मदद करती है और विधवा होने की वजह से उसे किस तरह की समस्याओं से जूझना पड़ता है? यही फिल्म में दिखाया गया है।शेफ से डायरेक्टर बने विकास खन्ना की यह पहली फिल्म है।

कई फिल्म फेस्टिवल्स में दिखाई जा चुकी 'द लास्ट कलर'

फिल्म 4 जनवरी 2019 को पाम स्प्रिंग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में रिलीज की गई थी। फिल्म की स्क्रीनिंग डल्लास इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, न्यूयॉर्क इंडिया फिल्म फेस्टिवल, वाशिंगटन डीसी साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल, मुंबई फिल्म फेस्टिवल और न्यूजर्सी इंडियन एंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल समेत कई समारोहों में हो चुकी है। इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग यूनाइटेड नेशन के हेड क्वार्टर में भी रखी जा चुकी है। नीना गुप्ता को फिल्म के लिए इंडियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ बोस्टन में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड दिया गया था।

गली ब्वॉय और मोती बाग ऑस्कर की रेस से बाहर
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर 'गली ब्वॉय' ऑस्कर के लिए बेस्ट फिल्म इन फॉरेन लैंग्वेज कैटेगरी में भेजी गई थी। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी यह फिल्म शॉर्ट लिस्ट की गई फिल्मों में अपनी जगह नहीं बना पाई। बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म्स की कैटेगरी में भेजी गई 'मोती बाग' भी ऑस्कर की रेस से बाहर हो चुकी है। इसमें उत्तराखंड के एक किसान की कहानी दिखाई गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नीना गुप्ता ने द लास्ट कलर में 70 वर्षीय विधवा नूर की भूमिका निभाई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35fVvaj

बॉलीवुड के दिग्गजों ने परिवार के साथ मनाया नया साल, तस्वीरों से दिए शुभकामना संदेश

बॉलीवुड डेस्क. इंडस्ट्री के दिग्गजों पर नए साल का खुमार छाया हुआ है। कई सेलेब्स देश के बाहर अलग-अलग जगहों पर नया साल मना रहे हैं तो कुछ ने देश में रहकर ही परिवार और दोस्तों के साथ सेलिब्रेशन किया। यह जश्न पिछले कई दिनों से लगातार चल रहा है। क्रिसमस से शुरू हुए वेकेशन्स अभी तक चल रहे हैं।

वीडियो भी किए शेयर : नए साल के स्वागत करते हुए कुछ वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए जिनमें वरुण धवन और नताशा दलाल बच्चों की तरह सीटियां बजाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं रवीना टंडन, कंगना रनोट जैसे सेलेब्स ने अपने फैन्स को नए साल की बधाईयां दी हैं।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
स्विटजरलैंड में विराट कोहली- अनुष्का शर्मा, वरुण धवन-नताशा दलाल और सैफ-करीना ने नए साल का स्वागत किया।
मलाइका अरोड़ा ने भी अर्जुन कपूर के साथ मिलकर नया साल सेलिब्रेट किया और रोमांटिक तस्वीर शेयर की।
अनिल कपूर ने जोशीले अंदाज में नए साल की शुभकामनाएं अपने फैन्स को दीं।
सैफ अली खान और करीना कपूर के साथ तैमूर।
अंगद बेदी और नेहा धूपिया ने बेटी मेहर के साथ अपनी तस्वीर शेयर की।
आर्यन खान, अनन्या पांडे, सुहाना खान ने फार्म हाउस पर अपने दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया।
कुणाल खेमू और सोहा अली खान ने बेटी इनाया के साथ सिडनी में नए साल का जश्न मनाया।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
बहामास में आयुष्मान-ताहिरा के साथ प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस और सिद्धार्थ चोपड़ा।
मलाइका और अर्जुन के साथ उनके करीबी दोस्त भी मौजूद रहे।
Bollywood veterans celebrated new year with family, greeting messages from photos


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2u1uMkH

मलाइका और अर्जुन ने कुछ इस अंदाज में मनाया न्यू इयर

बॉलिवुड में चर्चित कपल में से एक और अक्सर एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आते हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते को लेकर काफी खबरें आती रही हैं। अर्जुन ने मलाइका के साथ उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हुए रिलेशनशिप को स्वीकारा। इस समय यह कपल अपने करीबी दोस्तो के साथ गोवा में न्यू इयर सेलिब्रेट कर रहा है। मलाइका अरोड़ा ने अपने न्यू इयर सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर की है। अपने फिटनेस को लेकर फेमस मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर न्यू सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह अर्जुन कपूर को किस करते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन लिखा, 'सन, स्टार, लाइट, हैपीनेस...2020' मलाइका अरोड़ा की अर्जुन कपूर के साथ की तस्वीर पर अर्जुन की आंटी और संजय कपूर की वाइफ महीप कपूर ने कॉमेंट किया। मलाइका ने एक न्यू इयर सेलिबेशन की दोस्तों के साथ की एक तस्वीर और शेयर की है। इस तस्वीर के साथ कैप्शन दिया, 'हैपी न्यू इयर' अर्जुन कपूर ने वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'पानीपत' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके अलावा संजय दत्त और कृति सनोन भी नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाई।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/35ilBJv
via IFTTT

Good Newwz Box Office Collection: 'गुड न्यूज' का बिजनस पहुंचा 100 करोड़ रुपये के करीब

अक्षय कुमार, , और दिलजीत दोसांझ की मुख्य भूमिका वाली फिल्म '' की बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई जारी है। फिल्म ने 31 दिसंबर को भी शानदार कमाई करते हुए 15.50 करोड़ रुपये का बिजनस कर लिया है। अब फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने से कुछ ही दूर है। बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अब तक 93.50 करोड़ रुपये का बिजनस कर लिया है। अभी 1 जनवरी को फिल्म की कमाई में इजाफा होने की उम्मीद है। ऐसा माना जा रहा है कि इस हफ्ते में फिल्म का बिजनस 125 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच सकता है। बता दें कि फिल्म का डायरेक्शन राज मेहता ने किया है और इसे करण जौहर ने प्रड्यूस किया है। 'गुड न्यूज' के बाद 'बच्चन पांडे', 'सूर्यवंशी', 'लक्ष्मी बम' और 'बेल बॉटम' में नजर आएंगे। करीना की बात करें तो वह 'अंग्रेजी मीडियम' और 'तख्त' में नजर आएंगी जबकि कियारा 'भूल भुलैया 2', 'लक्ष्मी बम' और 'शेरशाह' में नजर आएंगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2F89VP2
via IFTTT

देखें, ईशान खट्टर और अनन्या पांडे की 'खाली-पीली' का फर्स्ट लुक

और ने बॉलिवुड में धमाकेदार डेब्यू किया था। ईशान ने जाह्नवी कपूर के साथ 'धड़क' से जबकि अनन्या ने तारा सुतारिया और टाइगर श्रॉफ के साथ 'स्टूडेंट ऑफ द इयर 2' से फिल्मों में डेब्यू किया था। इन दोनों की ही परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया था और अब ये दोनों साथ में फिल्म '' में नजर आने वाले हैं। जबसे इस फिल्म की घोषणा हुई थी तभी से यह चर्चा में है और अब इसका फर्स्ट लुक आ गया है। फिल्म से एक स्टिल फोटो मेकर्स ने शेयर किया है जिसमें ईशान को टैक्सी ड्राइवर और अनन्या को टैक्सी की सवारी के रूप में दिखाया गया है। तस्वीर में ईशान जहां कूल दिखाई दे रहे हैं वहीं अनन्या थोड़ी परेशान दिखाई दे रही हैं। ईशान ने भी यह फर्स्ट लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया: फिल्म के बारे में बात करते हुए अनन्या ने कहा था कि वह एक इंटेंस रोमांटिक फिल्म करना चाहती थीं और 'खाली पीली' ऐसी ही फिल्म है। अनन्या ने यह भी कहा कि ईशान के साथ काम करते हुए बहुत मजा आया। मकबूल खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी मुंबई पर आधारित है और इसकी अधिकतर शूटिंग अधिकतर रात के समय हुई है। फिल्म में जयदीप अहलावत नेगेटिव रोल में दिखाई देंगे। 'खाली पीली' 12 जून 2020 में रिलीज होगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2FcOFHP
via IFTTT

नाना पाटेकर ने अपनी शादी में खर्च किए थे 750 रुपए, प्रति शो 50 रुपए की होती थी कमाई

बॉलीवुड डेस्क.नाना पाटेकर 69 साल के हो गए हैं। 1 जनवरी 1951 को मुराद-जंजिरा (महाराष्ट्र) में जन्मे नाना की लाइफ की कई ऐसी बाते हैं, जो ज्यादातर लोग नहीं जानते होंगे। मसलन, कम ही लोगों को पता होगा कि उन्होंने थिएटर आर्टिस्ट नीलू उर्फ़ नीलकांति से शादी के वक्त महज 750 रुपए खर्च किए थे। यह किस्सा खुद नाना पाटेकर ने एक इंटरव्यू में सुनाया था।

थिएटर में हुई थी नीलू से मुलाकात

बकौल नाना, "मैंने सोचा था कि शादी तो करनी नहीं। इसलिए थिएटर ज्वॉइन कर लेता हूं। जब कुछ पैसे कमा लूंगा और कोई लड़की मुझसे शादी करने को तैयार हो जाएगी, तब देखूंगा। मैंने नीलू से शादी की, जिससे पहली मुलाकात मेरी थिएटर में हुई थी। वह बहुत अच्छी एक्ट्रेस रही है और लिखती भी अच्छा है। नीलू एक बैंक में ऑफिसर थी और 2500 रुपए महीना कमाती थी। उस वक्त मुझे प्रति शो 50 रुपए मिल जाते थे। अगर मैं महीने में 15 शो कर लेता था तो मेरी कमाई 750 रुपए हो जाती थी। यानी कि मेरी और नीलू की कमाई मिलाकर 3250 रुपए महीना होती थी, जो पर्याप्त से ज्यादा थी।"

750 रुपए में हुई थी शादी

नाना कहते हैं, "70 के दशक के मध्य में 200 रुपए में राशन आ जाया करता था। इसलिए हमारी बचत काफी हो जाती थी। हमने शादी पर 750 रुपए खर्च किए थे। हमारे पास कुछ 24 रुपए बचे थे, जिससे हमने गोल्डस्पॉट्स (सॉफ्ट ड्रिंक) खरीदा और मेहमानों को एक छोटी सी पार्टी दी। शादी के बाद हम एक रात के लिए पुणे गए थे। अरविंद देशपांडे (दोस्त) ने हमारे लिए होटल में रूम बुक कराया था।"

सिनेमा से दूर रहीं नीलू

नाना पाटेकर की मानें तो उनकी पत्नी नीलू सिनेमा से दूर रहीं। वे कहते हैं, "उसकी इकलौती फिल्म 'आत्मविश्वास' थी, जिसे सचिन पिलगांवकर ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म के लिए उसे बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला था।" नाना के मुताबिक, बढ़ती उम्र के साथ नीलू का वजन कुछ बढ़ गया और वे सिनेमा से दूर हो गईं। नाना यह भी कहते हैं कि उन्होंने नीलू को वजन कम करने की सलाह दी थी और कहा था कि उन्हें अपनी बॉडी को हथियार की तरह इस्तेमाल करना चाहिए।

पत्नी से अलग रहते हैं नाना

नाना पाटेकर पत्नी नीलू से अलग रहते हैं। हालांकि, उनका तलाक नहीं हुआ है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, "हम रोज मिलते हैं और एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं।" ऐसी ख़बरें थी कि जब नाना का अफेयर मनीषा कोइराला से चल रहा था। जब इस बात का पता नीलू को चला तो वे उन्हें छोड़कर चली गई थीं। हालांकि, नाना ऐसी किसी भी बात से इनकार करते हैं।

एक बेटे की हो चुकी है मौत

नाना पाटेकर का एक बेटा है, जिसका नाम मल्हार है। हालांकि, मल्हार से पहले उनके बड़े बेटे का जन्म हुआ था, कुछ समय बाद जिसकी मौत हो गई थी। एक इंटरव्यू में नाना ने बताया था, "27 साल की उम्र में मेरी शादी हुई। जब 28 का हुआ तो पिता को खो दिया और इसके करीब ढाई साल बाद मेरे पहले बेटे की की मौत हो गई। जन्म से ही उसका होंठ कटा हुआ था और कई अन्य दिक्कतें भी उसके साथ थीं।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Nana Patekar Birthday: Some Facts About The Actor Who Lives Separate From Wife Without Divorce


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37npgaD