Sunday, September 15, 2019

VIDEO: The Sky is Pink को टोरंटो इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल में मिला स्टैंडिंग ओवेशन

फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की 13 सितंबर को टोरंटो इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल में खास स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस मौके पर फिल्म की स्टारकास्ट प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर, रोहित सुरेश सर्राफ और डायरेक्टर शोनाली बोस भी मौजूद रहे। प्रीमियर का एक विडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहेगी। विडियो में फिल्म की एंडिंग पर थिअटर में सभी लोग स्टैंडिंग ओवेशन देते नजर आ रहे हैं। पूरा हॉल तालियों की आवाज से गूंजता सुनाई देता है। मूवी को मिले इस रिस्पॉन्स की खुशी स्टारकास्ट और डायरेक्टर के चेहरे पर भी साफ दिखाई दी। स्टैंडिग ओवेशन मिलने पर प्रियंका चोपड़ा हाथ जोड़कर शुक्रिया अदा करती भी दिखीं। शोनाली बोस भी इमोशनल होते हुए कुछ ऐसा ही करती नजर आईं। फिल्म की बात करें तो यह स्टोरी आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित है जिनकी पल्मोनरी फाइब्रोसिस बीमारी के कारण 18 साल की उम्र में मौत हो गई थी। आयशा ने किताब भी लिखी थी और वह एक मोटिवेशनल स्पीकर भी थीं। मूवी में आयशा का किरदार जायरा वसीम निभाती दिखेंगी। 'द स्काई इज पिंक' अक्टूबर में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2LYsiZY
via IFTTT

No comments:

Post a Comment