प्रियंका चोपड़ा ऐसी ऐक्ट्रेस हैं जो हमेशा अपने फैन्स के साथ स्वीट तरह से पेश आती हैं। इस बार भी जब उन्होंने एक होटेल में फैन्स से मुलाकात की तो उस दौरान उन्होंने एक फैन को प्यार से गले भी लगा लिया। इस दौरान का विडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। विडियो में प्रियंका होटेल लॉबी में वेट कर रहे अपने फैन्स से मिलने के लिए आती दिखाई देती हैं। वह सभी के कैमरे के लिए पोज देती हैं। इस दौरान एक महिला कहती है कि 'आज मेरी बेटी का बर्थडे है'। इस पर प्रियंका अपनी बाहों को खोलते हुए बर्थडे गर्ल को हग के लिए बुलाती हैं और उसे प्यार से विश करते हुए कहती हैं कि 'मैं आपको अपना दिल देती हूं'। प्रियंका के इस प्यारे कदम की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है। लोगों ने कहा कि यही वजह है कि वह इस ऐक्ट्रेस के फैन हैं। यूजर्स ने प्रियंका के लिए कॉमेंट्स में 'आई लव यू' भी लिखा। वैसे बता दें कि यह विडियो टोरंटो के एक होटेल का है। टोरंटो में प्रियंका अपनी अपकमिंग फिल्म '' की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए पहुंची थीं। शोनाली बोस के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2LOMsp0
via IFTTT
No comments:
Post a Comment