Saturday, September 14, 2019

VIDEO: प्रोग्राम के दौरान विराट कोहली के हाथ को चूमती दिखीं Anushka Sharma

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की लव स्टोरी स्वीट मोमेंट्स से भरी हुई है। एक ऐड से शुरू हुई जान-पहचान आखिरकार शादी के मुकाम तक पहुंची और बिजी शेड्यूल के बावजूद दोनों अभी भी एक-दूसरे का सपॉर्ट करते और साथ में हैंगआउट करते दिख जाते हैं। हाल ही में दोनों का एक विडियो सामने आया है जिसमें इनके बीच के प्यार की झलक साफ देखी जा सकती है। सोशल मीडिया पर सामने आए विडियो में यह स्वीट कपल एक-दूसरे का हाथ थामे दिखता है। इस दौरान अनुष्का विराट का हाथ अपने पास लाते हुए उसे प्यार से दो बार चूमती हैं। विराट इसके बाद अनुष्का के हाथ को रब करते दिखे और फिर दोनों मुस्कुराते हुए कुछ बात करने लगे। यहां का है विडियो यह विडियो दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हुए उस कार्यक्रम के दौरान का है जब आधिकारिक रूप से फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम बदलकर पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के नाम पर रखा गया। स्टेडियम के एक पविलियन का नाम भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के नाम पर रखा गया है। इसे '' नाम दिया गया। इस दौरान विराट थोड़ी इमोशनल होते भी दिखे। कार्यक्रम से पहले व बाद में उन्होंने वहां मौजूद कई लोगों से मुलाकात भी की। विराट ने सोशल मीडिया के जरिए सभी का शुक्रिया भी अदा किया।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2O2SBRc
via IFTTT

No comments:

Post a Comment