Saturday, September 14, 2019

The sky is pink के वर्ल्ड प्रीमियर पर प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टा पर कही दिल की बात

प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर स्टारर '' का शनिवार को में प्रीमियर हुआ। यह फिल्म आयशा चौधरी की लाइफ पर बेस्ड है। फिल्म में प्रियंका और फरहान आयशा के पैरंट्स का किरदार निभा रहे हैं। टोरंटो में फिल्म की स्क्रीनिंग के मौके पर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखा है। प्रियंका ने फरहान अख्तर, शोनाली बोस समेत अपनी टीम के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ कैप्शन में प्रियंका ने लिखा, 'खास लोगों के साथ एक खास रात। मैं आपके साथ एक साल तक की गई वह मेहनत शेयर कर रही हूं जिससे हम लोग इस प्यार को जिंदा कर सके। यह कभी न भूलने वाला अनुभव रहा। अदिति और निरेन हमपर विश्वास करने और द स्काई इज पिंक के वर्ल्ड प्रीमियर में आने के लिए धन्यवाद। शोनाली, आप इस फिल्म की सच्ची स्टार हैं। रोनी स्क्रूवाला, सिद्धार्थ रॉय कपूर हमेशा की तरह आपके साथ काम करना शानदार रहा। हमने और भी फिल्में साथ में की हैं और यह सबसे खास रही।' 'द स्काई इज पिंक' में प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर के साथ ऐक्ट्रेस जायरा वसीम और रोहित सफर भी नजर आ रहे हैं। भारत में यह फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होनी है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/30j88ii
via IFTTT

No comments:

Post a Comment