तापसी पन्नू अपनी दमदार ऐक्टिंग से इंडस्ट्री में खास जगह बना चुकी हैं। दर्शकों को भी उन्हें पर्दे पर देखना पसंद है। अगर वह पब्लिक प्लेस पर दिखें तो हर कोई उनका ऑटोग्राफ और सेल्फी लेने के लिए उतावला हो जाता है जो ऐक्ट्रेस और उनकी फैमिली के लिए कभी-कभी मुश्किल बन जाता है, यही वजह है कि अब वह भारत में ज्यादा शॉपिंग के लिए नहीं जातीं। एक इंटरव्यू में तापसी ने बताया कि उन्हें स्टारडम पसंद है और लोग उन्हें पहचानते हैं इससे उन्हें खुशी मिलती है। फैन्स का प्यार उनके लिए काफी मायने रखता है लेकिन कभी-कभी वे समझ नहीं पाते कि ना का मतलब ना ही होता है। उन्होंने बताया कि यही वजह है कि वह अब पहले जैसे कहीं भी कभी भी नहीं जा सकती हैं। इस स्थिति से तापसी का परिवार भी काफी परेशानी होता है। ऐक्ट्रेस ने कहा कि उनका परिवार अभी भी इसे लेकर सहज नहीं हो पाया है और उन्हें इस सब से गुजरना भी नहीं चाहिए। तापसी ने आगे कहा कि वह एक आम परिवार से आती हैं और उनके पैरंट्स अभी भी रात को जल्दी सो जाते हैं। वे उनकी तरह देर रात तक नहीं जाग सकते और उनसे इस उम्र में ऐसे बदलावों की अपेक्षा भी नहीं की जा सकती। तापसी ने बताया कि वह अपने परिवार की पहली ऐसी शख्स हैं जो पब्लिक फिगर है, जिस वजह से उनकी फैमिली अभी भी उनकी लाइफस्टाइल को लेकर चीजें समझने की कोशिश कर रही है। इन स्थितियों से बचने के लिए तापसी अब विदेश में मॉल या स्ट्रीट मार्केट में घूमना पसंद करती हैं क्योंकि वहां उन्हें कोई पहचान नहीं पाता और वह आसानी से कपड़े ट्राई करने से लेकर उन्हें खरीद सकती हैं, जो चीजें आसान बना देता है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2NfysYG
via IFTTT
No comments:
Post a Comment