एक दिन पहले ही बॉलिवुड की मशहूर ऐक्ट्रेस शबाना आजमी ने अपनी को-ऐक्ट्रेस सोनी राजदान के साथ तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें दिवंगत ऐक्ट्रेस स्मिता पाटिल भी नजर आ रही थीं। यह तस्वीर फिल्म 'मंदी' की है, जो 1983 में रिलीज़ हुई थी। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए शबाना ने लिखा है कि आलिया भट्ट बिल्कुल अपनी मां सोनी राजदान से मिलती-जुलती हैं। फिल्म मंदी की यह तस्वीर इसका सबूत है।' इस कैंडिड मोनोक्रोम तस्वीर में सोनी, शबाना और स्मिता काफी इंटेंस दिख रही हैं। शबाना के इस पोस्ट पर सहमति जताते हुए रिचा चड्ढा ने लिखा, 'दोनों ही खूबसूरत हैं और असाधारण रूप से टैलंटेड।' याद दिला दें कि सोनी और आलिया दोनों मेघना गुलज़ार की फिल्म 'राज़ी' में नजर आ चुकी हैं। आलिया इन दिनों महेश भट्ट की फिल्म 'सड़क 2' में नजर आनेवाली हैं, जिसमें आदित्य रॉय कपूर भी होंगे। इसके अलावा अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ 'ब्रह्मास्त्र' में भी दिखेंगी आलिया भट्ट। इन दोनों फिल्मों के अलावा कुछ और फिल्में लाइनअप में हैं, जिनमें एस.एस. राजामौली की 'RRR' और करण जौहर 'तख्त' शामिल हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2LQQCwJ
via IFTTT
No comments:
Post a Comment