Saturday, September 14, 2019

इसलिए वीलचेयर पर दिखाई दिए थे Irrfan Khan

एक दिन पहले ही बॉलिवुड के बेहतरीन ऐक्टर माने जाने वाले को मुंबई एयरपोर्ट पर वीलचेयर पर मुंह छिपाकर जाते हुए देखा गया था। इरफान के इस तरह आने पर उनके फैन्स को एक बार फिर उनकी तबीयत की चिंता हो गई थी। अब यह बात साफ हो गई है कि इरफान वीलचेयर पर क्यों दिखाई दिए थे। इरफान खान के प्रवक्ता ने इस बात को साफ करते हुए बताया, 'फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद इरफान की एक सफल सर्जरी हुई है। वह अपने घर को काफी मिस कर रहे थे और अब वह मुंबई लौट आए हैं। हम मीडिया से रिक्वेस्ट करते हैं कि कोई भी अंदाजा न लगाएं और सपोर्ट के लिए सभी का धन्यवाद।' बता दें कि पिछले साल ही इरफान ने अपने फैन्स को बताया था कि उन्हें न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर है जो एक रेयर टाइप का कैंसर है। इसके बाद इरफान लगभग सालभर तक लंदन में इसका इलाज कराते रहे थे। लौटने के बाद इरफान ने अपनी अगली फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग शुरू कर दी थी जिसमें उनके साथ राधिका मदान और करीना कपूर दिखाई देंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2LPoIRL
via IFTTT

No comments:

Post a Comment