इलियाना डिक्रूज खुशमिजाज अदाकारओं में से एक हैं। उन्हें हमेशा ही मुस्कुराते हुए स्पॉट किया जाता है, लेकिन लगता है कि इन दिनों उनके जीवन में एक बड़ा हेल्थ टेंशन जुड़ चुका है जिसके बारे में उन्होंने अपने फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर इंसिडेंट शेयर किया। इलियाना ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'मैं लगभग पूरी तरह सुनिश्चित हो चुकी हूं कि मुझे नींद में चलने की बीमारी है... लगभग, शायद... संभवत:..'। ऐक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'इसके अलावा मेरे पास और कोई रास्ता नहीं है यह समझाने का कि आखिर क्यों सुबह उठने पर मेरे पैरों पर रहस्यमय घाव और चोट के निशान दिखाई देते हैं'। लोगों ने दिए ये रिऐक्शनइलियाना के ट्वीट को पढ़ उनके फैन्स ने उनके लिए चिंता जताई और डॉक्टर से सलाह लेने को कहा। कुछ लोग ऐसे भी रहे जिन्होंने इसे ह्यूमर के साथ जोड़ते हुए अजीब रीजन बताना शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा, 'कहीं ये भूत का काम तो नहीं', वहीं एक अन्य ने लिखा, 'शायद आपको एलियन्स अगवा कर ले गए थे'। एक यूजर ऐसा भी रहा जिसने इलियाना को इन चोट के निशान की सही वजह जानने का तरीका भी बताया। यूजर ने ऐक्ट्रेस को बेड के सामने विडियो रिकॉर्डर लगाने की सलाह दी ताकि वह उसे सुबह चेक कर सकें जिससे चोट के निशान की वजह साफ हो जाएगी। वैसे असली वजह क्या है यह तो पता नहीं, लेकिन इलियाना जैसा किसी और के साथ भी हो तो वह भी बहुत टेंशन में आ जाएगा।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2LSnzIV
via IFTTT
No comments:
Post a Comment