Monday, September 16, 2019

अपने छोटे से बॉलिवुड करियर को निराशाजनक मानती हैं Hazel Keech

ऐक्ट्रेस ने में अपने ऐक्टिंग करियर की शुरूआत की फिल्म 'बॉडीगार्ड' से की थी। इस फिल्म में उन्होंने की सहेली का रोल निभाया था। इस फिल्म के अलावा उनके नाम बॉलिवुड के कुछ आइटम सॉन्ग्स भी हैं। अब हेजल ने क्रिकेटर के साथ शादी कर ली है और बॉलिवुड को अलविदा कह दिया है। हाल में हेजल ने अपने छोटे से बॉलिवुड करियर के बारे में बात की। बॉलिवुड में अपने करियर के बारे में हेजल ने कहा कि यह उनके लिए काफी निराशाजनक रहा है। उन्होंने कहा कि एक बेहद हिंदू ट्रडिशनल परिवार में पली-बढ़ी होने के बावजूद उन्हें लोगों को बार-बार यह विश्वास दिलाना होता था कि वह एक हिंदुस्तानी हैं। दरअसल हेजल के पिता एक ब्रिटिश हैं जबकि उनकी मां मॉरिशस की रहने वाली भारतीय मूल की हैं। हेजल ने यह भी कहा कि उनके नाम और ऐक्सेंट के कारण लोग उन्हें जज करते थे। आगे बात करते हुए हेजल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में इंडस्ट्री में काफी बदलाव आए हैं क्योंकि अब क्लासिकल डान्स जानना या हिंदी बोलना जानना कोई मायने नहीं रखता है। उन्होंने यह भी कहा कि अब महिलाओं का भारतीय होना भी जरूरी नहीं है। आज की तारीख में कई बड़ी ऐक्ट्रेस इंडियन नहीं हैं। हालांकि हेजल अब 8 सालों बाद ऐक्टिंग में वापसी की तैयारी कर रही हैं। बताया जा रहा है कि वह आमिर खान की बेटी के इरा खान के डायरेक्शन में तैयार किए जा रहे नाटक में दिखाई देंगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/30m6SLk
via IFTTT

No comments:

Post a Comment