Sunday, September 15, 2019

एयरपोर्ट पर बेहद स्टाइलिश अवतार में दिखे Farhan Akhtar और शिबानी दांडेकर

बॉलिवुड में इन दिनों जिन कपल को लेकर सबसे अधिक चर्चा है उनमें से एक फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की जोड़ी है। दोनों अक्सर पार्टीज़, इवेंट में साथ नजर आ ही जाते हैं। दोनों एक बार फिर साथ एयरपोर्ट पर नजर आए। बता दें कि दोनों एक-दूसरे के लिए खुलकर अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं। कुछ समय पहले दोनों हॉलिडे पर भी थे, जिसकी कई तस्वीरें दोनों अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर कर चुके हैं। अब एक बार फिर दोनों साथ एयरपोर्ट पर नजर आए। दोनों टॉरंटो इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल () अटेंड कर लौट रहे थे, जहां फटॉग्रफर्स के कैमरे मे कैद हो गए दोनों। शिबानी फरहान के साथ उनकी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' का प्रीमियर अटेंड करने वहां पहुंची थीं। फरहान और शिबानी एयरपोर्ट पर काफी स्टाइलिश नजर आ रहे थे। जहां फरहान वाइट टीशर्ट और ब्लैक ट्राउज़र और ब्लेज़र में हैंडसम दिख रहे थे वहीं शिबानी ग्राफिक टीशर्ट के साथ डेनिम जीन्स और ओवरकोट में काफी जंच रही थीं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2ZZSJay
via IFTTT

No comments:

Post a Comment