आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' ने पहले वीकेंड पर करीब 43.50 करोड़ की कमाई कर डाली है। फिल्म ने दिल्ली, यूपी और पूर्वी पंजाब में काफी अच्छा परफॉर्म किया है। boxofficeindia.com की रिपोर्ट की मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 9.50 करोड़ की कमाई की, जबकि शनिवार जबरदस्त शानदार रहा और फिल्म ने करीब 16 करोड़ की कमाई कर डाली। इसके बाद संडे को हॉलिडे का फायदा मिला और फिल्म की कमाई में और तेजी नजर आई। फिल्म ने तीसरे दिन करीब 18 करोड़ की कमाई की और कुल मिलाकर 43.50 करोड़ की कमाई की। शुक्रवार: करीब 9,50,00,000 रुपए शनिवार: करीब 16,00,00,000 रुपए रविवार: करीब 18,00,00,000 रुपए कुल कमाई: करीब 43,50,00,000 रुपए बता दें कि इस फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस की खूब तारीफें मिल रही हैं और वीकेंड कलेक्शन देखकर ऐसा लग रहा है कि वीक डेज़ में भी फिल्म शानदार कमाई कर लेगी। राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में आयुष्मान खुराना ने अपने रोल के साथ एक्सपेरिमेंट किया है और लड़की की आवाज में मनोरंजन भी खूब किया है। फिल्म में आयुष्मान कॉल सेंटर में काम करते हैं, जिसमें वह अपनी आवाज बदलकर एक लड़की पूजा के नाम से सबसे बात किया करते हैं। इस फिल्म में नुसरत जहां आयुष्मान की प्रेमिका के रूप में नजर आ रही हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/32HuV94
via IFTTT
No comments:
Post a Comment