Sunday, September 15, 2019

आलिया और रणवीर ने करण जौहर की 'तख्त' पर शुरू किया काम

ने फाइनली की फिल्म '' पर काम शुरू कर दिया है। वह हाल ही में करण जौहर के ऑफिस गई थीं। ऐसा कहा जा रहा है कि आलिया भट्ट फिल्म पर चर्चा करने के लिए करण जौहर के ऑफिस गई थीं, इससे यही लग रहा है कि फिल्म जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर किया, जिसमें एक लाल रंग कप रखा हुआ है और उस पर तख्त लिखा हुआ है। कप के साथ करण जौहर भी नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही धर्मा प्रॉडक्शन्स के ऑफिस में आलिया भट्ट के साथ भी थे। करण जौहर की इस पीरियड ड्रामा में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के अलावा अनिल कपूर, करीना कपूर, भूमि पेडनेकर, विक्की कौशल और जाह्नवी कपूर महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। ऐसा कहा जा रहा कि फिल्म की शूटिंग जनवरी, 2020 में शुरू होगी और साल के आखिरी में फिल्म रिलीज होगी। कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक विडियो सामने आया जिसमें ऑफिस के अंदर एक बोर्ड दिखाई दे रहै है, जिस पर पूरी लीड स्टार कास्ट नजर आ रही है। डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'इंशाअल्लाह' को लेकर सामने आए कई संशय के बाद आलिया भट्ट ने फिल्म तख्त पर काम शुरू कर दिया है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/32SWHzJ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment