बॉलिवुड ऐक्टर आखिरी बार फिल्म 'बाटला हाउस' में नजर आए थे। अब डायरेक्टर मोहित सूरी ने जॉन अब्राहम को अपनी फिल्म 'एक विलन' के सीक्वल के लिए अप्रोच किया है। साल 2014 में आई 'एक विलन' में श्रद्धा कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख लीड रोल में नजर आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जॉन अब्राहम को फिल्म की स्क्रिप्ट पंसद आई और वह फिल्म को साइन करने जा रहे हैं। जल्द ही फिल्म के दूसरी स्टार कास्ट फाइनल की जाएगी। फिल्ममेकर्स जल्द ही प्रॉजेक्ट की आधिकारिक घोषणा करने की प्लानिंग कर रहे हैं और फिल्म अगले साल शुरू हो सकती है। बता दें किऐक्शन थ्रिलर फिल्म एक विलन में गुरु (सिद्धार्थ) और आयशा (श्रद्धा) की ट्रैजिक लव स्टोरी दिखाया गया था। सिद्धार्थ ने फिल्म में गैंगस्टर की भूमिका निभाई थी, जिसे बाद में श्रद्धा से प्यार हो जाता है। वहीं, रितेश देशमुख ने फिल्म में एक सीरियल किलर का रोल प्ले किया था, जो बाद में श्रद्धा की हत्या कर देता है। जॉन अब्राहम की वर्कफ्रंट की बात करें तो वह गैंगस्टर ड्रामा 'मुंबई सागा' में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, अमोल गुप्ते, प्रतीक बब्बर, गुलशन ग्रोवर, समीर सोनी और रोहित रॉय भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का डायरेक्शन का संजय गुप्ता करेंगे और फिल्म 19 जून, 2020 को रिलीज होगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2O9WHqy
via IFTTT
No comments:
Post a Comment