सारा अली खान ने अभी बॉलिवुड में सिर्फ दो फिल्में की हैं लेकिन फैन्स के बीच और मीडिया में उन्होंने अपनी अच्छी जगह बना ली है। उनकी झोली में अन्य बड़ी फिल्में भी हैं। सारा अली खान और की बेटी हैं। अब एक विडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें सैफ और अमृता सारा के ग्रैजुएशन डे पर उनके लिए चीयर कर रहे हैं। सैफ और अमृता ने 1991 में शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं सारा और इब्राहिम। सैफ और अमृता भले ही बाद में अलग हो गए लेकिन उन्होंने अपने बच्चों के खास मौकों पर मिलकर हिस्सा लिया। ने जब कोलंबिया यूनिवर्सिटी से अपन ग्रैजुएशन पूरा किया तो उनके ग्रैजुएशन डे पर उन्हें चीयर करने उनके सैफ और अमृता साथ मे पहुंचे थे। इस मौके पर सारा भी काफी खुश दिखाई दे रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें सारा अली खान सैफ और दीपिका की फिल्म 'लव आज कल' के सीक्वल में काम कर रही हैं। इसके अलावा सारा वरुण धवन के साथ 'कुली नं 1' के रीमेक की भी शूटिंग कर रही हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/300HRd7
via IFTTT
No comments:
Post a Comment